सूरतें
7Al-A'raf

फ़ेहरिस्त · Contents

  1. आयत नंबर 1 से 10
  2. आयत नंबर 11 से 25
  3. आयत नंबर 26 से 31
  4. आयत नंबर 32 से 39
  5. आयत नंबर 40 से 47
  6. आयत नंबर 48 से 53
  7. आयत नंबर 54 से 58
  8. आयत नंबर 59 से 64
  9. आयत नंबर 65 से 72
  10. आयत नंबर 73 से 84
  11. आयत नंबर 85 से 93
  12. आयत नंबर 94 से 99
  13. आयत नंबर 100 से 108
  14. आयत नंबर 109 से 126
  15. आयत नंबर 127 से 129
  16. आयत नंबर 130 से 141
  17. आयत नंबर 142 से 147
  18. आयत नंबर 148 से 151
  19. आयत नंबर 152 से 157
  20. आयत नंबर 158 से 162
  21. आयत नंबर 163 से 171
  22. आयत नंबर 172 से 181
  23. आयत नंबर 182 से 188  
  24. आयत नंबर 189 से 206

الأعراف

Al-A'raf

The Heights·206 आयात·मक्की · Makki

पारा नंबर 8

सूरह नंबर 7, अल आराफ़ ( बुलंदी या The Heights )

आयत नंबर 1 से 10

الۤمّۤصۤ‏ ﴿7:1﴾ كِتٰبٌ اُنۡزِلَ اِلَيۡكَ فَلَا يَكُنۡ فِىۡ صَدۡرِكَ حَرَجٌ مِّنۡهُ لِتُنۡذِرَ بِهٖ وَذِكۡرٰى لِلۡمُؤۡمِنِيۡنَ‏ ﴿7:2﴾ اِتَّبِعُوۡا مَاۤ اُنۡزِلَ اِلَيۡكُمۡ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ وَلَا تَتَّبِعُوۡا مِنۡ دُوۡنِهٖۤ اَوۡلِيَآءَ​ ؕ قَلِيۡلًا مَّا تَذَكَّرُوۡنَ‏ ﴿7:3﴾ وَكَمۡ مِّنۡ قَرۡيَةٍ اَهۡلَـكۡنٰهَا فَجَآءَهَا بَاۡسُنَا بَيَاتًا اَوۡ هُمۡ قَآئِلُوۡنَ‏ ﴿7:4﴾ فَمَا كَانَ دَعۡوٰٮهُمۡ اِذۡ جَآءَهُمۡ بَاۡسُنَاۤ اِلَّاۤ اَنۡ قَالُوۡۤا اِنَّا كُنَّا ظٰلِمِيۡنَ‏ ﴿7:5﴾ فَلَنَسۡـئَـلَنَّ الَّذِيۡنَ اُرۡسِلَ اِلَيۡهِمۡ وَلَـنَسۡـئَـلَنَّ الۡمُرۡسَلِيۡنَ ۙ‏ ﴿7:6﴾ فَلَنَقُصَّنَّ عَلَيۡهِمۡ بِعِلۡمٍ وَّمَا كُنَّا غَآئِبِيۡنَ‏ ﴿7:7﴾ وَالۡوَزۡنُ يَوۡمَـئِذِ اۨلۡحَـقُّ​ ۚ فَمَنۡ ثَقُلَتۡ مَوَازِيۡنُهٗ فَاُولٰۤـئِكَ هُمُ الۡمُفۡلِحُوۡنَ‏ ﴿7:8﴾ وَمَنۡ خَفَّتۡ مَوَازِيۡنُهٗ فَاُولٰۤـئِكَ الَّذِيۡنَ خَسِرُوۡۤا اَنۡفُسَهُمۡ بِمَا كَانُوۡا بِاٰيٰتِنَا يَظۡلِمُوۡنَ‏ ﴿7:9﴾ وَلَقَدۡ مَكَّـنّٰكُمۡ فِى الۡاَرۡضِ وَجَعَلۡنَا لَـكُمۡ فِيۡهَا مَعَايِشَ ؕ قَلِيۡلًا مَّا تَشۡكُرُوۡنَ‏ ﴿7:10﴾

तर्जुमा : १. अलिफ़ लाम मीम सुआद २. ये एक लिताब है जो तुम्हारी तरफ़ नाज़िल की गई है – ऐ नबी तुम्हारे दिल में इस से कोई झिजक न हो, इस के नाज़िल करने की ग़रज़ ये है कि तुम इस के ज़रिये (मुन्केरीन को) डराओ और ईमान लेन वाले लोगों को याद देहानी कराओ – ३. लोगों, जो कुछ तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से नाज़िल किया गया है उस की पैरवी करो और अपने रब्ब को छोड़ कर दुसरे सरपरस्तों की पैरवी न करो – मगर तुम नसीहत को कम मानते हो – ४. कितनी ही बस्तियां हैं जिन्हें हम ने हलाक कर दिया, उन पर हमारा अज़ाब अचानक रात के वक़्त टूट पड़ा या दिन में ऐसे वक़्त आया जब कि वो आराम कर रहे थे - ५. और जब हमारा अज़ाब उन पर आ गया तो उन की ज़बान पर इस के सिवा कोई सदा न थी कि वाक़ई हम ज़ालिम थे – ६. पस ये ज़रूर होकर रहना है कि हम उन लोगों से बाज़ पूस करें गे जिन कि तरफ़ हम ने पैग़म्बर भेजे हैं और उन पैग़म्बरों से भी पूछें गे - ७. फिर हम खुद पूरे इल्म के साथ सारी बातें उन के आगे पेश करें गे , आखिर हम कहीं गाएब तो नहीं हुए थे – ८. और वज़न उस रोज़ हक़ ही का होगा जिन के पड़ले भरी होंगें वोही फ़लाह पाएं गे – ९. और जिन के पड़ले हलके होगें वोही अपने आप को ख़सारे में मुब्तेला करने वाले हों गे, क्यूँ कि वो हमारी आयात के साथ ज़ालिमाना बर्ताव करते रहे थे – १०. हम ने तुम्हे ज़मीन में इख्तियारात के साथ बसाया और तुम्हारे लिए यहाँ सामाने ज़ीस्त फ़राहम किया मगर तुम लोग कम ही शुक्र गुज़ार होते हो –

तशरीह :

1. इस रुकू में अल्लाह ने अपने रसूल की हिम्मत बंधाई है – यहाँ अल्लाह ने अपने रसूल से फ़रमाया है कि बिला झिझक मेरा पैग़ामे हक़ लोगों तक पौह्न्चा दो- अगर वो बिगड़ते हैं या तुम्हारा मज़ाक उड़ाते हैं तो उड़ाने दो लेकिन तुम खौफ न करो –

2. इस रुकू में अल्लाह ने फ़रमाया है कि इंसान को दुनिया में ज़िन्दगी बसर करने के लिए रहनुमाई और हिदायतों कि ज़रुरत होती है तो अल्लाह ही की ज़ात ऐसी है जो इंसान को अख़लाक़, तहज़ीब, मआशेरा और तमद्दुन के उसूल सिखा सकती है और ये तरीक़े अल्लाह ने अपने रसूलों के ज़रिये ही भेजे हैं, अल्लाह के सिवा किसी और को रहनुमाई के लिए रुजू करना एक ग़लत काम है जिस का नतीजा हमेशा तबाही की सूरत में निकता है -

3. अल्लाह ने जो मिसालें पेश की हैं वो इबरत हासिल करने के लिए और इंसानों की रहनुमाई के लिए ही हैं – आखिर में दो बातों की तम्बीह की गई है – १. एक मुद्दत गुज़र जाने के बाद किसी शख्स का होश में न आना और मआफ़ी न माँगना और फिर बाद में अपनी ग़लती को मान लेना बेकार है, ये बड़ी नादानी है उस शख्स के लिए और साथ में पूरी क़ौम के लिए जो अल्लाह की दी हुई मोहल्लत का इस्तेमाल न करे और ग़फ़लत में पड़ी रहे – २. दुसरे फिर जब उसके बाद अल्लाह की पकड़ मज़बूत होती है तो हसरत के सिवा कुछ नहीं रहता –

4. दुनिया में इन्सानी ज़िन्दगी ख़त्म होने के बाद अल्लाह ने आख़ेरत का ज़िक्र करके इंसानों को यक़ीन दिलाया है और अपने अपने पैगम्बरों के ज़रिये भी यही पैग़ाम – इन ही पैगम्बरों से पूछा जायगा कि अल्लाह का पैगाम लोगों तक उन्होंने पौह्न्चाया या नहीं- ज़ाहिर है कि अल्लाह के हुक्म को हर नबी ने लोगों तक ज़रूर पौह्न्चाया ही है -

5. और आख़ेरत का निज़ाम क़ायम होगा, तराजू में नेकियों और गुनाहो को तोला जायगा, इसी को मीज़ान कहते हैं और अल्लाह का फैसला इसी बुनियाद पर होगा –

आयत नंबर 11 से 25

وَلَقَدۡ خَلَقۡنٰكُمۡ ثُمَّ صَوَّرۡنٰكُمۡ ثُمَّ قُلۡنَا لِلۡمَلٰۤـئِكَةِ اسۡجُدُوۡا لِاٰدَمَ​ ۖ  فَسَجَدُوۡۤا اِلَّاۤ اِبۡلِيۡسَؕ لَمۡ يَكُنۡ مِّنَ السّٰجِدِيۡنَ‏  ﴿7:11﴾​قَالَ مَا مَنَعَكَ اَلَّا تَسۡجُدَ اِذۡ اَمَرۡتُكَ​ ؕ قَالَ اَنَا خَيۡرٌ مِّنۡهُ​ ۚ خَلَقۡتَنِىۡ مِنۡ نَّارٍ وَّخَلَقۡتَهٗ مِنۡ طِيۡنٍ‏ ﴿7:12﴾ قَالَ فَاهۡبِطۡ مِنۡهَا فَمَا يَكُوۡنُ لَـكَ اَنۡ تَتَكَبَّرَ فِيۡهَا فَاخۡرُجۡ اِنَّكَ مِنَ الصّٰغِرِيۡنَ‏ ﴿7:13﴾ قَالَ اَنۡظِرۡنِىۡۤ اِلٰى يَوۡمِ يُبۡعَثُوۡنَ‏ ﴿7:14﴾ قَالَ اِنَّكَ مِنَ الۡمُنۡظَرِيۡنَ‏ ﴿7:15﴾ قَالَ فَبِمَاۤ اَغۡوَيۡتَنِىۡ لَاَقۡعُدَنَّ لَهُمۡ صِرَاطَكَ الۡمُسۡتَقِيۡمَۙ‏  ﴿7:16﴾ ثُمَّ لَاَتِيَنَّهُمۡ مِّنۡۢ بَيۡنِ اَيۡدِيۡهِمۡ وَمِنۡ خَلۡفِهِمۡ وَعَنۡ اَيۡمَانِهِمۡ وَعَنۡ شَمَآئِلِهِمۡ​ؕ وَلَاٰ تَجِدُ اَكۡثَرَهُمۡ شٰكِرِيۡنَ‏ ﴿7:17﴾ قَالَ اخۡرُجۡ مِنۡهَا مَذۡءُوۡمًا مَّدۡحُوۡرًا ​ؕ لَمَنۡ تَبِعَكَ مِنۡهُمۡ لَاَمۡلَـٴَـنَّ جَهَنَّمَ مِنۡكُمۡ اَجۡمَعِيۡنَ‏ ﴿7:18﴾ وَيٰۤاٰدَمُ اسۡكُنۡ اَنۡتَ وَزَوۡجُكَ الۡجَـنَّةَ فَـكُلَا مِنۡ حَيۡثُ شِئۡتُمَا وَلَا تَقۡرَبَا هٰذِهِ الشَّجَرَةَ فَتَكُوۡنَا مِنَ الظّٰلِمِيۡنَ‏ ﴿7:19﴾ فَوَسۡوَسَ لَهُمَا الشَّيۡطٰنُ لِيُبۡدِىَ لَهُمَا مَا وٗرِىَ عَنۡهُمَا مِنۡ سَوۡاٰتِهِمَا وَقَالَ مَا نَهٰٮكُمَا رَبُّكُمَا عَنۡ هٰذِهِ الشَّجَرَةِ اِلَّاۤ اَنۡ تَكُوۡنَا مَلَـكَيۡنِ اَوۡ تَكُوۡنَا مِنَ الۡخٰلِدِيۡنَ‏ ﴿7:20﴾ وَقَاسَمَهُمَاۤ اِنِّىۡ لَـكُمَا لَمِنَ النّٰصِحِيۡنَۙ‏ ﴿7:21﴾ فَدَلّٰٮهُمَا بِغُرُوۡرٍ​ ۚ فَلَمَّا ذَاقَا الشَّجَرَةَ بَدَتۡ لَهُمَا سَوۡءٰتُهُمَا وَطَفِقَا يَخۡصِفٰنِ عَلَيۡهِمَا مِنۡ وَّرَقِ الۡجَـنَّةِ​ ؕ وَنَادٰٮهُمَا رَبُّهُمَاۤ اَلَمۡ اَنۡهَكُمَا عَنۡ تِلۡكُمَا الشَّجَرَةِ وَاَقُلْ لَّـكُمَاۤ اِنَّ الشَّيۡطٰنَ لَـكُمَا عَدُوٌّ مُّبِيۡنٌ‏ ﴿7:22﴾ قَالَا رَبَّنَا ظَلَمۡنَاۤ اَنۡفُسَنَا وَاِنۡ لَّمۡ تَغۡفِرۡ لَـنَا وَتَرۡحَمۡنَا لَـنَكُوۡنَنَّ مِنَ الۡخٰسِرِيۡنَ‏ ﴿7:23﴾ قَالَ اهۡبِطُوۡا بَعۡضُكُمۡ لِبَـعۡضٍ عَدُوٌّ​ ۚ وَلَـكُمۡ فِى الۡاَرۡضِ مُسۡتَقَرٌّ وَّمَتَاعٌ اِلٰى حِيۡنٍ‏ ﴿7:24﴾ قَالَ فِيۡهَا تَحۡيَوۡنَ وَفِيۡهَا تَمُوۡتُوۡنَ وَمِنۡهَا تُخۡرَجُوۡنَ‏ ﴿7:25﴾

तर्जुमा :

11 - हम ने तुम्हारी तख़लीक़ की इब्तेदा की, फिर तुम्हारी सूरत बनाई फिर फ़रिश्तो से कहा आदम को सजदा करो इस पर सब ने सजदा किया मगर इब्लीस सजदा करने वालों में शामिल न हुआ –

12 – तुझे किस चीज़ ने सजदा करने से रोका जब कि मैं ने तुझ को हुक्म दिया था, बोला मैं इस से बेह्तर हूँ, तू ने मुझे आग से पैदा किया है और इसे मिटटी से –

13 – फ़रमाया “ तू यहाँ से नीचे उतर, तुझे हक नहीं है कि यहाँ बड़ाई का घमंड करे, निकल जा कि दर हक़ीक़त तू उन लोगों में से है जो अपनी ज़िल्लत चाहते हैं –

14 – बोला “ मुझे उस दिन तक मोहल्लत दे जब कि ये सब दोबारा उठाये जायेंगे

15 - फ़रमाया “ तुझे मोहल्लत है

16 – बोला “ अच्छा तो जिस तरह तू ने मुझे गुमराही में मुब्तेला किया है मैं भी अब तेरी सीधी राह पर इन इंसानों की घात में लगा रहूँ गा –

17 – आगे और पीछे, दाएं और बाएँ, हर तरफ़ से इन को घेरूंगा और तू इन में से अक्सर को नाशुक्रा पायेगा -

18 – फ़रमाया “ निकल जा यहाँ से ज़लील और ठुकराया हुआ – यक़ीन रख कि उन में से जो तेरी पैरवी करेंगे, तुझ समेत उन सब से जहन्नुम को भर दूंगा –

19 – और ऐ आदम, तू और तेरी बीवी, दोनों इस जन्नत में रहो, जहां जिस चीज़ को तुम्हारा जी चाहे खाओ, मगर उस दरख़्त के पास न फटकना वरना जालिमों में से हो जाओगे-

20 – फिर शैतान ने उन को बहकाया ताकि उन की शरम्गाहें जो एक दुसरे से छुपाई गई थीं उन के सामने खोल दे – उस ने उन से कहा “ तुम्हारे रब्ब ने तुम्हें जो इस दरख़्त से रोका है इस की वजह इस के सिवा कुछ नहीं है कि कहीं तुम फ़रिश्ते न बन जाओ, या तुम्हें हमेशगी की ज़िन्दगी हासिल न हो जाए –

21 – और उस ने क़सम खा कर उन से कहा कि मैं तुम्हारा सच्चा खैर खुवाह हूँ –

22 – इस तरह धोका दे कर वो इन दोनों को रफ्ता रफ्ता अपने ढब पर ले आया, आखिर कार जब उन्हों ने उस दरख़्त का मज़ा चखा तो उन के सत्र एक दुसरे के सामने खुल गए और वो अपने जिस्मों को पत्तों से ढांकने लगे, तब उन के रब्ब ने उन को पुकारा “ क्या मैं ने तुम्हें उस दरख्त के पास जाने से नहीं रोका था और न कहा था कि शैतान तुम्हारा खुला दुश्मन है ?

23 – दोनों बोल उठे “ ऐ रब्ब ! हम ने अपने ऊपर सितम किया अब अगर तू ने हम से दरगुज़र न फ़रमाया और रहेम न किया तो यक़ीनन हम तबाह हो जायेंगे –

24 – फ़रमाया “ उतर जाओ, तुम एक दुसरे के दुश्मन हो, और तुम्हारे लिए एक ख़ास मुद्दत तक ज़मीन में ही रहना है और यहाँ रहने का सामान है –

25 – और फरमाया “ वहीं तुम को जीना और वहीं मरना है और इसी में तुम को आखिर कार निकाला जाएगा “

तशरीह :

1. जब अल्लाह ने सब लोगों को आदम को सजदा करने के लिए कहा वो सजदा असल में इन्स्सनों के नुमाइंदा को करने का हुक्म था –

2. हज़रत आदम की तख़लीक़ की इब्तेदा यही से शुरू हुई जो एक मंसूबे के तहत की गई थी – अल्लाह ने खनकती हुई कित्ती से एक माद्दा बनाया, उस को सूरत बख्शी, जिस्मानी शकल दी और जब अल्लाह ने उस में अपनी रूह फूनी फिर सब को सजदा करने का हुक्म दिया –

3. अल्लाह ने इंसान की तख़लीक़ तीन दार्जों से की, पहले मिटटी से एक माद्दे को बनाया, फिर उसकी शकल व सूरत बनाया और उसके आ’

ज़ा और अलग अलग कुव्वतों के तनासुब (Balance) को क़ायम किया फिर उसके बाद अपनी रूह फूँक कर आदम को वजूद में लाया –

4. जैसे क़ुरान में अल्लाह ने फ़रमाया है कि इंसान की तख़लीक़ बड़ी ऊंची साख्त में की गई है और यहाँ इस बात की पूरी तरह तरदीद की है कि डार्विन के नज़रियात अल्लाह ने जो इंसान की तख़लीक़ की है उसके खिलाफ़ हैं – डार्विन और दीगर साइंसदानों के नुक्ता नज़र यानि इर्तेक़ाइ (Theory of Evolution) से इंसानी हालत मुख्तलिफ दर्जों से गुज़र कर वजूद में आई है लेकिन उनकी हालत जानवर नुमा रही है और उनकी खोपड़ी (Skull) भी बहोत छोटी रही है – इसके बरखिलाफ असली आदमी की खोपड़ी बड़ी रही है और उसको अल्लाह ने इल्म से नवाज़ा है –

आयत नंबर 26 से 31

يٰبَنِىۡۤ اٰدَمَ قَدۡ اَنۡزَلۡنَا عَلَيۡكُمۡ لِبَاسًا يُّوَارِىۡ سَوۡاٰتِكُمۡ وَرِيۡشًا​ ؕ وَلِبَاسُ التَّقۡوٰى ۙ ذٰ لِكَ خَيۡرٌ​ ؕ ذٰ لِكَ مِنۡ اٰيٰتِ اللّٰهِ لَعَلَّهُمۡ يَذَّكَّرُوۡنَ‏ ﴿7:26﴾ يٰبَنِىۡۤ اٰدَمَ لَا يَفۡتِنَـنَّكُمُ الشَّيۡطٰنُ كَمَاۤ اَخۡرَجَ اَبَوَيۡكُمۡ مِّنَ الۡجَـنَّةِ يَنۡزِعُ عَنۡهُمَا لِبَاسَهُمَا لِيُرِيَهُمَا سَوۡءاٰتِهِمَا ؕ اِنَّهٗ يَرٰٮكُمۡ هُوَ وَقَبِيۡلُهٗ مِنۡ حَيۡثُ لَا تَرَوۡنَهُمۡ​ ؕ اِنَّا جَعَلۡنَا الشَّيٰطِيۡنَ اَوۡلِيَآءَ لِلَّذِيۡنَ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ‏ ﴿7:27﴾ وَاِذَا فَعَلُوۡا فَاحِشَةً قَالُوۡا وَجَدۡنَا عَلَيۡهَاۤ اٰبَآءَنَا وَاللّٰهُ اَمَرَنَا بِهَا​ ؕ قُلۡ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَاۡمُرُ بِالۡفَحۡشَآءِ​ ؕ اَتَقُوۡلُوۡنَ عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعۡلَمُوۡنَ‏ ﴿7:28﴾ قُلۡ اَمَرَ رَبِّىۡ بِالۡقِسۡطِ​ وَاَقِيۡمُوۡا وُجُوۡهَكُمۡ عِنۡدَ كُلِّ مَسۡجِدٍ وَّادۡعُوۡهُ مُخۡلِصِيۡنَ لَـهُ الدِّيۡنَ ​   ؕ كَمَا بَدَاَكُمۡ تَعُوۡدُوۡنَؕ‏  ﴿7:29﴾ فَرِيۡقًا هَدٰى وَ فَرِيۡقًا حَقَّ عَلَيۡهِمُ الضَّلٰلَةُ ​ ؕ اِنَّهُمُ اتَّخَذُوا الشَّيٰطِيۡنَ اَوۡلِيَآءَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ وَيَحۡسَبُوۡنَ اَنَّهُمۡ مُّهۡتَدُوۡنَ‏  ﴿7:30﴾ يٰبَنِىۡۤ اٰدَمَ خُذُوۡا زِيۡنَتَكُمۡ عِنۡدَ كُلِّ مَسۡجِدٍ وَّكُلُوۡا وَاشۡرَبُوۡا وَلَا تُسۡرِفُوۡا​ ۚ اِنَّهٗ لَا يُحِبُّ الۡمُسۡرِفِيۡنَ‏ ﴿7:31﴾

तर्जुमा :

26 – ऐ औलादे आदम, हम ने तुम पर लिबास नाज़िल किया है ताकि तुम्हारे जिस्म के क़ाबिले शर्म हिस्सों को ढांके और तुम्हारे लिए जिस्म की हिफ़ाज़त और ज़ीनत का ज़रिया भी हो, और बेहतरीन लिबास तक़वा का लिबास है – ये अल्लाह की निशानियों में से एक निशानी है, शायद कि लोग इस से सबक़ लें –

27 – ऐ बनी आदम, ऐसा न हो कि शैतान तुम्हे फिर से उसी तरह फ़ितने में मुब्तेला करदे जिस तरह उस ने तुम्हारे वालदैन को जन्नत से निकलवाया था और उन के लिबास उन पर से उतेर्वा दिए थे ताकि उन की शर्म्गाहें एक दुसरे के सामने खोले – वो और उसके साथी तुम्हे ऐसी जगह से देखते हैं जहां से तुम उन्हें नहीं देख सकते, उन शयातीन को हम ने उन लोगों का सर परस्त बना दिया है जो ईमान नहीं लाये –

28 – ये लोग जब कोई शर्मनाक काम करते हैं तो कहते हैं हम ने अपने बाप दादा को इसी तरीक़े पर पाया है और अल्लाह ही ने हमें ऐसा करने का हुक्म दिया है – उन से कहो अल्लाह बे हयाई का हुक्म कभी नहीं दिया करता – क्या तुम अल्लाह का नाम लेकर वो बातें कहते हो जिन के बारे में तुम्हे इल्म नहीं है कि वो अल्लाह के तरफ़ से हैं ?

29 – ऐ नबी ! उन से कहो, मेरे रब्ब ने तो रास्ती और इन्साफ़ का हुक्म दिया है और उस का हुक्म तो ये है कि हर इबादत में अपना रुख़ ठीक रखो, उसी को पुकारो अपने दीन को उस के लिये खालिस रख कर, जिस तरह तुम्हे उस ने अब पैदा किया है इसी तरह तुम फिर पैदा किये जाओगे –

30 – एक गुरोह को तो उस ने सीधा रास्ता दिखा दिया है मगर दुसरे गुरोह पर गुमराही लिख दी गई है क्यूंकि उन्हों ने अल्लाह के बजाये शयातीन को अपना सरपरस्त बना लिया है और वो समझ रहे हैं कि हम सीधी राह पर हैं –

31 – ऐ बनी आदम, हर इबादत के मौक़क़े पर ज़ीनत के साथ रहो , खाओ और पीओ, हद से आगे न बढ़ो, अल्लाह हद से बढ़ने वालों को पसंद नहीं करता -

तशरीह :

1. इस्लाम के आने से क़बल अरब के लोग लिबास को सिर्फ़ ज़ीनत और मौसम के असरात से हिफ़ाज़त के लिए इस्तेमाल करते थे, उनके नज़दीक जिस्म के नाज़ुक हिस्सों की पर्दा पोशी कोई अह्मिअत नहीं रखती थी, वो लोग अपनी हाजत को पूरा करने के लिए रास्ते में भी बैठ जाया करते थे, उनमे कई लोग हज के मौक्के पर बरहना (Naked) होकर का’बा का तवाफ़ किया करते थे-

2. इन आयात में इशारा किया गया है कि इन्सान को अल्लाह ने हया और शर्म का माद्दा दिया है ताकि वो अपनी अक़ल को इस्तेमाल करके लिबास की अह्मिअत को समझे और स्तर पोशी के साथ लिबास को ज़ीनत और जिस्म की हिफ़ाज़त के लिए इस्तेमाल करे –

3. आज के दौर में कई औरतें लिबास को स्तर ढंकने के लिए नहीं बल्कि जिस्मानी जीनत के लिए इस्तेमाल कर रही हैं, लिबास के ज़रिये ये औरतें अपने जिस्म के क़ाबिले शर्म हिस्सों की नुमाइश के भी लिए इस्तेमाल कर रही हैं – हमारी क़ौम के समझदार लोगों ने अपनी खुवातीन को ये एहसास दिलाना चाहिए कि लिबास के बारे में अल्लाह ने क्या हुक्म जारी किये हैं और स्तर पोशी का लिहाज़ न करने पर कितनी बड़ी सज़ा हज़रत आदम और हज़रत हव्वा को भगतनी पढ़ी थी – ये बेहद ज़रूरी है कि हमारी औरतें शैतान के इस हरबे से बचें और अल्लाह के एहकाम पर चलें –

आयत नंबर 32 से 39

قُلۡ مَنۡ حَرَّمَ زِيۡنَةَ اللّٰهِ الَّتِىۡۤ اَخۡرَجَ لِعِبَادِهٖ وَالطَّيِّبٰتِ مِنَ الرِّزۡقِ​ؕ قُلۡ هِىَ لِلَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا فِى الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا خَالِصَةً يَّوۡمَ الۡقِيٰمَةِ​ؕ كَذٰلِكَ نُفَصِّلُ الۡاٰيٰتِ لِقَوۡمٍ يَّعۡلَمُوۡنَ‏ ﴿7:32﴾ قُلۡ اِنَّمَا حَرَّمَ رَبِّىَ الۡـفَوَاحِشَ مَا ظَهَرَ مِنۡهَا وَمَا بَطَنَ وَ الۡاِثۡمَ وَالۡبَـغۡىَ بِغَيۡرِ الۡحَـقِّ وَاَنۡ تُشۡرِكُوۡا بِاللّٰهِ مَا لَمۡ يُنَزِّلۡ بِهٖ سُلۡطٰنًا وَّاَنۡ تَقُوۡلُوۡا عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعۡلَمُوۡنَ‏  ﴿7:33﴾ وَلِكُلِّ اُمَّةٍ اَجَلٌ​ۚ فَاِذَا جَآءَ اَجَلُهُمۡ لَا يَسۡتَاۡخِرُوۡنَ سَاعَةً​ وَّلَا يَسۡتَقۡدِمُوۡنَ‏ ﴿7:34﴾ يٰبَنِىۡۤ اٰدَمَ اِمَّا يَاۡتِيَنَّكُمۡ رُسُلٌ مِّنۡكُمۡ يَقُصُّوۡنَ عَلَيۡكُمۡ اٰيٰتِىۡ​ۙ فَمَنِ اتَّقٰى وَاَصۡلَحَ فَلَا خَوۡفٌ عَلَيۡهِمۡ وَلَا هُمۡ يَحۡزَنُوۡنَ‏  ﴿7:35﴾ وَالَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا وَاسۡتَكۡبَرُوۡا عَنۡهَاۤ اُولٰۤـئِكَ اَصۡحٰبُ النَّارِ​ۚ هُمۡ فِيۡهَا خٰلِدُوۡنَ‏ ﴿7:36﴾ فَمَنۡ اَظۡلَمُ مِمَّنِ افۡتَـرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَوۡ كَذَّبَ بِاٰيٰتِهٖ ؕ اُولٰۤـئِكَ يَنَالُهُمۡ نَصِيۡبُهُمۡ مِّنَ الۡـكِتٰبِ​ؕ حَتّٰٓى اِذَا جَآءَتۡهُمۡ رُسُلُـنَا يَتَوَفَّوۡنَهُمۡ ۙ قَالُوۡۤا اَيۡنَ مَا كُنۡتُمۡ تَدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ​ ؕ قَالُوۡا ضَلُّوۡا عَنَّا وَشَهِدُوۡا عَلٰٓى اَنۡفُسِهِمۡ اَنَّهُمۡ كَانُوۡا كٰفِرِيۡنَ‏ ﴿7:37﴾ قَالَ ادۡخُلُوۡا فِىۡۤ اُمَمٍ قَدۡ خَلَتۡ مِنۡ قَبۡلِكُمۡ مِّنَ الۡجِنِّ وَالۡاِنۡسِ فِى النَّارِ​ ؕ كُلَّمَا دَخَلَتۡ اُمَّةٌ لَّعَنَتۡ اُخۡتَهَا​ ؕ حَتّٰۤى اِذَا ادَّارَكُوۡا فِيۡهَا جَمِيۡعًا ۙ قَالَتۡ اُخۡرٰٮهُمۡ لِاُوۡلٰٮهُمۡ رَبَّنَا هٰٓؤُلَۤاءِ اَضَلُّوۡنَا فَاٰتِهِمۡ عَذَابًا ضِعۡفًا مِّنَ النَّارِ​  ؕ قَالَ لِكُلٍّ ضِعۡفٌ وَّلٰـكِنۡ لَّا تَعۡلَمُوۡنَ‏ ﴿7:38﴾ وَقَالَتۡ اُوۡلٰٮهُمۡ لِاُخۡرٰٮهُمۡ فَمَا كَانَ لَـكُمۡ عَلَيۡنَا مِنۡ فَضۡلٍ فَذُوۡقُوا الۡعَذَابَ بِمَا كُنۡتُمۡ تَكۡسِبُوۡنَ‏ ﴿7:39﴾

तर्जुमा :

32 - ऐ नबी ! उन से कहो किस ने अल्लाह की उस ज़ीनत को हराम कर दिया है जिसे अल्लाह ने अपने बन्दों के लिए निकाला था और किसने अल्लाह की बख्शी हुई पाक चीज़ों को ममनू करदीं ? कहो, ये सारी चीज़ें दुनिया की ज़िन्दगी में भी ईमान लाने वालों के लिए हैं- और क़यामत के रोज़ तो ख़ास तौर पर उन्हीं के लिए होंगी – इस तरह हम अपनी बातें साफ़ साफ़ बयान करते हैं उन लोगों के लिए जो इल्म रखने वाले हैं –

33 – ऐ नबी, इन से कहो कि मेरे रब्ब ने जो चीज़ें हराम की हैं वो तो ये हैं, बे शर्मी के काम, खुवाह छुपे हों या खुले – और गुनाह, हक़ के खिलाफ़ ज्यादती और ये कि अल्लाह के साथ किसी को शरीक करो जिस के लिए उस ने कोई सनद नाज़िल नहीं की और ये कि अल्लाह के नाम पर ऐसी बात कहो जिस के बारे में तुम्हे इल्म न हो कि वो हक़ीक़त में उस ने फ़रमाई है –

34 – हर क़ौम के लिए मोहल्लत की मुद्दत मुक़र्रर है, फिर जब किसी क़ौम की मुद्दत पूरी होती है तो एक घड़ी भर कि ताखीर व तक़दीम नहीं होती –

35 – (और ये बात अल्लाह ने आगाज़े तख़लीक़ में बता दी थी) ऐ बनी आदम याद रखो, अगर तुम्हारे पास खुद तुम में से ही ऐसे रसूल आयें जो मेरी बात सूना रहे हों, तो जो कोई नाफ़रमानी से बचे गा और अपने रविय्या में इस्लाह कर का उस के लिए कोई खौफ और रंज का मौक्क़ा नहीं है -

36 – और जो लोग हमारी आयात को झुत्लायें गे और उन के मुक़ाबले में सरकशी बरतेंगे, वोही लोग अहले दोज़ख होंगे जहां वो हमेशा रहे गे -

37 – ज़ाहेर है कि उस से बड़ा ज़ालिम और कौन होगा जो बिलकुल झूटी बातें घडकर अल्लाह की तरफ़ मंसूब करे या अल्लाह की सच्ची आयात को झुत्लाये – उनको उनके नसीब का मिलता रहेगा, यहाँ तक कि जब हमारे फ़रिश्ते उन की रूहें क़ब्ज़ करने के लियी आजाएँ- उसवक्त उनसे पूछें गे कि बताओ कि अब कहाँ हैं वो तुम्हारे मा’बूद जिन को तुम पुकारते थे ? वो कहेंगे “ सब हम से गुम हो गए “ और वो खुद अपने खिलाफ़ गवाही देंगे कि हम वाक़ई मुनकिरे हक़ थे-

38 – अल्लाह फ़रमाएगा जाओ तुम भी उसी जहन्नुम में चले जाओ जिस में तुम से पहले गुज़रे हुए गुरोह के जिन और इन्स जा चुके हैं – हर गुरोह जब जहन्नुम में दाख़िल होगा तो अपने पहले के गुरोह पर ला’नत करता हुआ दाख़िल होगा, जब सब वहाँ जमा हो जायेंगे तो हर बाद वाला गुरोह पहले के बारे में कहे गा, ऐ रब्ब ये लोग थे जिन्हों ने हमको गुमराह किया लिहाज़ा इनको दोज़ख का दुगना अज़ाब दे – जवाब में इरशाद होगा, हर एक के लिए दुगना अज़ाब ही है मगर तुम जानते नहीं हो -

39 – और पहला गुरोह दुसरे गुरोह से कहेगा कि तुम को हम पर कौन सी फ़ज़ीलत हासिल थी, अब अपनी कमाई के नतीजे में अज़ाब का मज़ा चखो –

तशरीह :

1. अल्लाह ने दुनिया में बन्दों के लिए जो नेमतें, ज़ीनतें और पाकीज़ा चीज़ें पैदा की हैं वो बन्दों के इस्तेमाल के लिए ही हैं – हक़ीक़त में ये तमाम चीज़ें अहेल ईमान के लिए भी हैं, अब चूंकि अहले ईमान अल्लाह के वफ़ादार हैं इसलिए वो हलाल और हराम चीज़ों को पहचान सकता है, उसको अल्लाह ने भले और बुरे को पहचानने की तमीज़ दी थी और उस में ज़मीर की जो ताक़त रखी गई थी, उस के अंदर ज़ब्त नफ्स के क़ुव्वत दे कर उस को इल्म दिया है कि खैर व शर को पहचाने और उन आमाल को इख्तियार करे जों नेमतों की शकल में ईमान वालों को दी गई हैं –

आयत नंबर 40 से 47

اِنَّ الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا وَاسۡتَكۡبَرُوۡا عَنۡهَا لَا تُفَتَّحُ لَهُمۡ اَبۡوَابُ السَّمَآءِ وَلَا يَدۡخُلُوۡنَ الۡجَـنَّةَ حَتّٰى يَلِجَ الۡجَمَلُ فِىۡ سَمِّ الۡخِيَاطِ​ ؕ وَكَذٰلِكَ نَجۡزِى الۡمُجۡرِمِيۡنَ‏ ﴿7:40﴾ لَهُمۡ مِّنۡ جَهَـنَّمَ مِهَادٌ وَّمِنۡ فَوۡقِهِمۡ غَوَاشٍ​ ؕ وَكَذٰلِكَ نَجۡزِى الظّٰلِمِيۡنَ‏ ﴿7:41﴾ وَالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ لَا نُـكَلِّفُ نَفۡسًا اِلَّا وُسۡعَهَاۤ  اُولٰۤـئِكَ اَصۡحٰبُ الۡجَـنَّةِ​ۚ هُمۡ فِيۡهَا خٰلِدُوۡنَ‏ ﴿7:42﴾ وَنَزَعۡنَا مَا فِىۡ صُدُوۡرِهِمۡ مِّنۡ غِلٍّ تَجۡرِىۡ مِنۡ تَحۡتِهِمُ الۡاَنۡهٰرُ​ۚ وَقَالُوا الۡحَمۡدُ لِلّٰهِ الَّذِىۡ هَدٰٮنَا لِهٰذَا وَمَا كُنَّا لِنَهۡتَدِىَ لَوۡلَاۤ اَنۡ هَدٰٮنَا اللّٰهُ​ ​ۚ لَقَدۡ جَآءَتۡ رُسُلُ رَبِّنَا بِالۡحَـقِّ​ؕ وَنُوۡدُوۡۤا اَنۡ تِلۡكُمُ الۡجَـنَّةُ اُوۡرِثۡتُمُوۡهَا بِمَا كُنۡتُمۡ تَعۡمَلُوۡنَ‏  ﴿7:43﴾ وَنَادٰٓى اَصۡحٰبُ الۡجَـنَّةِ اَصۡحٰبَ النَّارِ اَنۡ قَدۡ وَجَدۡنَا مَا وَعَدَنَا رَبُّنَا حَقًّا فَهَلۡ وَجَدْتُّمۡ مَّا وَعَدَ رَبُّكُمۡ حَقًّا​ ؕ قَالُوۡا نَـعَمۡ​ۚ فَاَذَّنَ مُؤَذِّنٌۢ بَيۡنَهُمۡ اَنۡ لَّـعۡنَةُ اللّٰهِ عَلَى الظّٰلِمِيۡنَۙ‏  ﴿7:44﴾ الَّذِيۡنَ يَصُدُّوۡنَ عَنۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ وَيَـبۡـغُوۡنَهَا عِوَجًا​ ۚ وَهُمۡ بِالۡاٰخِرَةِ كٰفِرُوۡنَ​ۘ‏ ﴿7:45﴾ وَبَيۡنَهُمَا حِجَابٌ​ۚ وَعَلَى الۡاَعۡرَافِ رِجَالٌ يَّعۡرِفُوۡنَ كُلًّاۢ بِسِيۡمٰٮهُمۡ​ ۚ وَنَادَوۡا اَصۡحٰبَ الۡجَـنَّةِ اَنۡ سَلٰمٌ عَلَيۡكُمۡ​ لَمۡ يَدۡخُلُوۡهَا وَهُمۡ يَطۡمَعُوۡنَ‏ ﴿7:46﴾ وَاِذَا صُرِفَتۡ اَبۡصَارُهُمۡ تِلۡقَآءَ اَصۡحٰبِ النَّارِۙ قَالُوۡا رَبَّنَا لَا تَجۡعَلۡنَا مَعَ الۡقَوۡمِ الظّٰلِمِيۡنَ‏ ﴿7:47﴾

तर्जुमा :

40 – यक़ीन जानों जिन लोगों ने हमारी आयात को झुटलाया है और उन के मुक़ाबले में सरकशी की है उन के लियी आसमान के दरवाज़े हरगिज़ न खोले जायेंगे उनका जन्नत में जाना उतना ही नामुमकिन है जितना सुई के सूराख़ में से ऊँट को गुज़रना – मुजरिमों को हमारे हाँ ऐसे ही सज़ा मिला करता है –

41 – उन के लिए जहन्नुम का बिछौना होगा और जहन्नुम ही का ओढना , ये है वो जज़ा जो हम ज़ालिमों को दिया करते हैं

42 – इस के खिलाफ़ जिन लोगों ने हमारी आयात को मान लिया है और अच्छे काम किये हैं – और इस बारे में हम हर एक को इस की इस्तेताअत ही के मुताबिक़ ज़िम्मेदार ठैराते हैं ---वो अहले जन्नत हैं जहां वो हमेशा रहेंगे -

43 – उन के दिलों में एक दुसरे के खिलाफ़ जो कुछ कदूरत होगी उसे हम निकाल देंगे, उन के नीचे नहरें बहती होंगी और वो कहेंगे कि तारीफ़ अल्लाह के लिए ही है जिस ने हमें रास्ता दिखाया, हम ख़ुद राह न पासकते थे अगर अल्लाह हमारी रहनुमाई न करता , हमारे रब्ब के भेजे हुए रसूल वाक़ई हक ले कर आये थे उस वक़्त आवाज़ आये गी कि ये जन्नत जिस के तुम वारिस बनाए गए हो तुम्हे उन आमाल के बदले मिली है जो तुम करते रहे थे –

44 – फिर जन्नत के लोग दोज़ख वालों से पुकार कर कहेंगे “ हम ने उन वादों को ठीक से पा लिया जो हमारे रब्ब ने हम से किये थे ?” क्या तुम ने भी उन वादों को ठीक से पा लिया जो तुम्हारे रब्ब ने तुम से किये थे, वो जवाब देंगे ,” हाँ ” तब एक पुकारने वाला उन के दरमियान पुकारे गा कि अल्लाह की ला’नत उन जालिमों पर -

45 – जो अल्लाह के रास्ते से लोगों को रोकते और उसे टेड़ा करना चाहते थे और आख़ेरत के इनकारी थे “

46 – उन दोनों गुरोहों के दरमियान एक ओट होगी जिस की बुलंदियों ( आराफ़ ) पर कुछ और लोग होंगे – ये हर एक को उस के क़याफह (Appearance ) से पहचाने गें और जन्नत वालों से पुकार कर कहेंगे कि “ सलामती हो तुम पर, ये लोग जन्नत में तो दाखिल नहीं हुए मगर उस के उम्मीदवार होंगें

47 – और जब उनकी निगाहें दोज़ख वालों की तरफ़ की जायेगी तो वो कहेंगे “ ऐ रब्ब हमें उन जालिमों में शामिल ना कीजिये गा “-

तशरीह :

1. दुनिया में उन नेक लोगों के दरमियान कुछ रनजिशें और ग़लत फ़हमी होगी वो सब दूर कर दी जायेगी – उनके दिल बिलकुल साफ़ हों जायेंगे और वो लोग ख़ास दोस्तों की हैसियत से जन्नत में दाख़िल होंगे – इस आयत को पढ़कर हज़रत अली ने फ़रमाया था कि मुझे उम्मीद है कि अल्लाह मेरे और उस्मान, तलहा और जुबैर (र अ ) के दरमियान भी सफ़ाई करा देगा – २ – असहाबुल आराफ़ यानि हशर के मैदान में कुछ लोग जो बुलंदियों पर होंगे उनका नेकियों का पहलू इतना मज़बूत ना होगा कि वो जन्नत में दाख़िल किये जाएँ और उनकी बुराइयों का पहलू भी इतना खराब न होगा कि दोज़ख में झोंक दिए जाएँ, इसलिए वो जन्नत और दोज़ख के दरमियान एक सरहद पर रहेंगे – इस आयत की तफ़सीर में इब्ने कसीर में फरमाया गया कि ये लोग दोज़खियों को देख कर डर रहे होंगें और अल्लह से निजात तलब कर रहे होंगें कि अचानक उनका रब्ब उन की तरफ़ देखेगा और फ़रमाएगा कि जाओ जन्नत में दाखिल हो जाओ -मा’रिफुल क़ुरान में इस आयत की तफसीर में बयान किया गया है कि अहले जन्नत और अहले दोज़ख के दरमियान आड़ यानि दीवार होगी जिस का ज़िक्र सूरह हदीद में किया गया है – जन्नत और दोज़ख़ के दरमियान बालाई हिस्से का नाम आ’राफ़ है यहाँ कुछ लोग होंगें जो जन्नत और दोज़ख़ को देख रहे होंगें – इस मुकाम पर उनको रोका जाएगा इस बाबत मुफ़स्सेरीन के नज़दीक ये है कि ये वो लोग होंगें जिन के अच्छे और बुरे आमाल मीज़ान में बराबर होंगें, इस वजह से जहन्नुम से तो छुटकारा पा लेंगे लेकिन नेक आमाल और गुनाह बराबर होने से जन्नत में दाखला भी न होगा – आख़िर में अल्लाह की रहमत से ये लोग जन्नत में दाखिल हो जायेंगे –

आयत नंबर 48 से 53

وَنَادٰٓى اَصۡحٰبُ الۡاَعۡرَافِ رِجَالًا يَّعۡرِفُوۡنَهُمۡ بِسِيۡمٰٮهُمۡ قَالُوۡا مَاۤ اَغۡنٰى عَنۡكُمۡ جَمۡعُكُمۡ وَمَا كُنۡتُمۡ تَسۡتَكۡبِرُوۡنَ‏ ﴿7:48﴾ اَهٰٓؤُلَۤاءِ الَّذِيۡنَ اَقۡسَمۡتُمۡ لَا يَنَالُهُمُ اللّٰهُ بِرَحۡمَةٍ ​ؕ اُدۡخُلُوا الۡجَـنَّةَ لَا خَوۡفٌ عَلَيۡكُمۡ وَلَاۤ اَنۡتُمۡ تَحۡزَنُوۡنَ‏ ﴿7:49﴾ وَنَادٰٓى اَصۡحٰبُ النَّارِ اَصۡحٰبَ الۡجَـنَّةِ اَنۡ اَفِيۡضُوۡا عَلَيۡنَا مِنَ الۡمَآءِ اَوۡ مِمَّا رَزَقَكُمُ اللّٰهُ ​ؕ قَالُـوۡۤا اِنَّ اللّٰهَ حَرَّمَهُمَا عَلَى الۡـكٰفِرِيۡنَ ۙ‏ ﴿7:50﴾ الَّذِيۡنَ اتَّخَذُوۡا دِيۡنَهُمۡ لَهۡوًا وَّلَعِبًا وَّغَرَّتۡهُمُ الۡحَيٰوةُ الدُّنۡيَا​​ ۚ فَالۡيَوۡمَ نَنۡسٰٮهُمۡ كَمَا نَسُوۡا لِقَآءَ يَوۡمِهِمۡ هٰذَا ۙ وَمَا كَانُوۡا بِاٰيٰتِنَا يَجۡحَدُوۡنَ‏ ﴿7:51﴾ وَلَقَدۡ جِئۡنٰهُمۡ بِكِتٰبٍ فَصَّلۡنٰهُ عَلٰى عِلۡمٍ هُدًى وَّرَحۡمَةً لِّـقَوۡمٍ يُّؤۡمِنُوۡنَ‏ ﴿7:52﴾ هَلۡ يَنۡظُرُوۡنَ اِلَّا تَاۡوِيۡلَهٗ​ؕ يَوۡمَ يَاۡتِىۡ تَاۡوِيۡلُهٗ يَقُوۡلُ الَّذِيۡنَ نَسُوۡهُ مِنۡ قَبۡلُ قَدۡ جَآءَتۡ رُسُلُ رَبِّنَا بِالۡحَـقِّ​ۚ فَهَلْ لَّـنَا مِنۡ شُفَعَآءَ فَيَشۡفَعُوۡا لَـنَاۤ اَوۡ نُرَدُّ فَنَعۡمَلَ غَيۡرَ الَّذِىۡ كُنَّا نَـعۡمَلُ​ قَدۡ خَسِرُوۡۤا اَنۡفُسَهُمۡ وَضَلَّ عَنۡهُمۡ مَّا كَانُوۡا يَفۡتَرُوۡنَ

 ﴿7:53﴾

तर्जुमा :

48- फिर ये आराफ़ के लोग दोज़ख़ की चंद बड़ी बड़ी शख्सियतों को उन की अलामतों से पहचान कर पुकारेंगे कि “ देख लिया तुम ने, आज न तुम्हारे जत्थे तुम्हारे किसी काम आये और न वो साजो सामान जिन को तुम बड़ी चीज़ समझते थे

49 – और क्या ये अहले जन्नत वोही लोग नहीं हैं जिन के मुताल्लिक़ तुम क़समें खा कर कहते थे कि इन को तो अल्लाह अपनी रहमत में से कुछ भी न दे गा ? आज उन्ही से कहा गया कि दाख़िल हो जाओ जन्नत में तुम्हारे लिए खौफ़ है न रंज

50 - और दोज़ख के लोग जन्नत वालों को पुकारेंगे कि कुछ थोड़ा सा पानी हम पर डाल दो या जो रिजक अल्लाह ने तुम्हें दिया है उसमें से कुछ फेक दो वह जवाब देंगे अल्लाह ने ये दोनों चीजें उन मुन्केरीने हक़ पर हराम कर दी हैं

51 – जिन्होंने अपने दीन को खेल और तफरीह बना लिया था और जिन्हें दुनिया के जिंदगी नें फ़रेब में मुब्तेला रखा था अल्लाह फ़रमाता है के आज हम भी उन्हें उसी तरह भुला देंगे जिसतरह वो उस दिन की भुला देंगे जिस तरह वो उस दिन की मुलाक़ात भूले रहे और हमारी आयतों का इनकार करते रहे -

52 - हम उन लोगों के पास एक ऐसी किताब ले आए हैं जिसको हमने इल्म की बिना पर मुफस्सिल बनाया है और जो इमान लाने वालों के लिए हिदायत और रहमत है –

53 - अब क्या ये लोग इसके सिवा किसी और बात के मुन्तज़िर हैं कि वो अंजाम सामने आ जाए जिसकी यह किताब खबर दे रही है जिंस रोज़ वो अंजाम सामने आ गया तो वही लोग जिन्होंने पहले इसे नज़रअंदाज कर दिया था कहेंगे वाकई हमारे रब के रसूल हक़ लेकर आए थे फिर क्या अब हमें कुछ सिफ़ारिशी मिलेंगे जो हमारे हक़ में सिफ़ारिश करें या हमें दोबारा वापस ही भेज दिया जाए ताकि हम जो कुछ पहले करते थे उसके बजाय अब दूसरे तरीके से काम करके दिखाएं उन्होंने अपने आप को ख़सारे में डाल दिया और सारे झूठ जो उन्होंने तसनीफ़ कर रखे थे आज उनसे गुम हो गए –

तशरीह :

1. जो लोग जन्नत और दोज़ख में होंगें और जो आराफ पर होंगें एक दुसरे से बात करेंगे इस से अंदाजा लगा सकते हैं कि आख़ेरत में इंसानों की सारी कुव्वतें इस क़दर बढ़ा दी जायेंगी कि लोगोंका बहोत दूर तक देखना, सुनना और गुफ्तुगू करना पूरी तरह मोमिन होगा, लोगों की कुव्वतों का दाएरा इतना वसी हो जाएगा कि लोग आसानी के साथ इन कुव्वतों को इस्तेमाल करेंगे -

आयत नंबर 54 से 58

اِنَّ رَبَّكُمُ اللّٰهُ الَّذِىۡ خَلَقَ السَّمٰوٰتِ وَ الۡاَرۡضَ فِىۡ سِتَّةِ اَيَّامٍ ثُمَّ اسۡتَوٰى عَلَى الۡعَرۡشِ يُغۡشِى الَّيۡلَ النَّهَارَ يَطۡلُبُهٗ حَثِيۡثًا ۙ وَّالشَّمۡسَ وَالۡقَمَرَ وَالنُّجُوۡمَ مُسَخَّرٰتٍۢ بِاَمۡرِهٖ ؕ اَلَا لَـهُ الۡخَـلۡقُ وَالۡاَمۡرُ​ ؕ تَبٰرَكَ اللّٰهُ رَبُّ الۡعٰلَمِيۡنَ‏ ﴿7:54﴾ اُدۡعُوۡا رَبَّكُمۡ تَضَرُّعًا وَّخُفۡيَةً​ ؕ اِنَّهٗ لَا يُحِبُّ الۡمُعۡتَدِيۡنَ​ۚ‏ ﴿7:55﴾ وَلَا تُفۡسِدُوۡا فِى الۡاَرۡضِ بَعۡدَ اِصۡلَاحِهَا وَادۡعُوۡهُ خَوۡفًا وَّطَمَعًا​ؕ اِنَّ رَحۡمَتَ اللّٰهِ قَرِيۡبٌ مِّنَ الۡمُحۡسِنِيۡنَ‏ ﴿7:56﴾ وَهُوَ الَّذِىۡ يُرۡسِلُ الرِّيٰحَ بُشۡرًۢا بَيۡنَ يَدَىۡ رَحۡمَتِهٖ ​ؕ حَتّٰۤى اِذَاۤ اَقَلَّتۡ سَحَابًا ثِقَالًا سُقۡنٰهُ لِبَلَدٍ مَّيِّتٍ فَاَنۡزَلۡنَا بِهِ الۡمَآءَ فَاَخۡرَجۡنَا بِهٖ مِنۡ كُلِّ الثَّمَرٰتِ​ؕ كَذٰلِكَ نُخۡرِجُ الۡمَوۡتٰى لَعَلَّكُمۡ تَذَكَّرُوۡنَ‏ ﴿7:57﴾ وَالۡبَلَدُ الطَّيِّبُ يَخۡرُجُ نَبَاتُهٗ بِاِذۡنِ رَبِّهٖ ​ۚ وَالَّذِىۡ خَبُثَ لَا يَخۡرُجُ اِلَّا نَكِدًا ​ؕ كَذٰلِكَ نُصَرِّفُ الۡاٰيٰتِ لِقَوۡمٍ يَّشۡكُرُوۡنَ

 ﴿7:58﴾

तर्जुमा :

54- दर हक़ीक़त तुम्हारा रब्ब अल्लाह ही है जिसने आसमानों और ज़मीन को छह दिनों में पैदा किया फिर अपने तख्ते सल्तनत पर जलवा फरमा हुआ जो रात को दिन पर ढक देता है फिर दिन रात के पीछे दौड़ा चलाता है जिसने सूरज और चाँद और तारे पैदा किए सब उसके फरमान पर ताबे हैं खबरदार रहो उसी की खलक है और उसी का अमर है- बरकत वाला है अल्लाह सारे जवानों का मालिक और परवरदिगार –

55 – और अपने रब को पुकारो गिड गिडा कर चुपके चुपके वह हद से गुज़रने वालों को पसंद नहीं करता 56 - जमीन में फसाद बरपा ना करो जबकि उसकी इसलाह हो चुकी है और अल्लाह ही को पुकारो खौफ के साथ और तमा साथ, यकीनन अल्लाह की रहमत नेक किरदार लोगों से करीब हैं-

57 - और वो अल्लाह ही है जो हवाओं को अपने रहमत के आगे आगे खुशखबरी लिए अपनी रहमत को भेजता है फिर जब वो पानी से लदे हुए बादल उठा लेती है तो उन्हें किसी मुर्दा सर जमीन की तरफ हरकत देता है और वहाँ पानी बरसा कर तरह तरह के फल निकाल लाता है , देखो हम इसी तरह मुर्दों को मौत की हालत से निकालते हैं शायद कि तुम इस से सबक़ लो

58 – जो ज़मीन अच्छी होती है वो अपने रब्ब के हुक्म से ख़ूब फल फूल लाती है और जो ज़मीन ख़राब होती है उस से नाकिस पैदावार के सिवा कुछ नहीं निकलता इस तरह हम निशानियों को बार बार पेश करते हैं उन लोगों के लिए जो शुक्र गुज़ार होने वाले हैं –

तशरीह :

१.- अल्लाह ने पूरी काएनात को छे दिन में बनाया यानि वजूद में लाया, मुफ़स्सेरीन ने एक दिन की तेदाद १००० साल या पचास हज़ार साल के बराबर गुमान की है – हम को ये समझना चाहिए कि अल्लाह जब पूरी काएनात को बनाया तो उस ने हुक्मरानी के सारे इख्तिअरात अपने हाथ में रखे और काएनात के हर चीज़ उसके ताबे है –

२. इस्तेवा उल अर्ष के बारे में उलमा और मुफ़स्सेरिन का कहना है कि क़ुरान में अल्लाह ने अपने आप के बारे में बयान किया है उस पर अमल करना हम सब पर लाज़िम है और उसको मान केना हम पर फ़र्ज़ है - कायनात की तदबीर अल्लाह के हाथ में है, रात और दिन की गर्दिश अपने आप नहीं हो रही है बल्कि अल्लाह के हुक्म से हो रही है, सूरज, चाँद और तारे खुद ताक़त के मालिक नहीं हैं बल्कि अल्लाह ने उनको एक वक़्त तक सफ़र में रखा है –

३. ज़मीन में फसाद बरपा करने के लिए अल्लाह ने सख्ती से मना किया है, फसाद करने वाले अल्लाह के नाफरमान लोग हैं जो जहालत और सरकशी का शिकार हैं दरअसल ये लोग अल्लाह के हुक्म से बगावत करते हैं और जिस को दूर करने के लिए अल्लाह ने पहले पैगम्बर भेजे हैं और अल्लाह रसूल को कुराने पाक दी है ताकि लोग अल्लाह के हुक्म को मानते रहें और अमल करते रहें –

आयत नंबर 59 से 64

لَقَدۡ اَرۡسَلۡنَا نُوۡحًا اِلٰى قَوۡمِهٖ فَقَالَ يٰقَوۡمِ اعۡبُدُوا اللّٰهَ مَا لَـكُمۡ مِّنۡ اِلٰهٍ غَيۡرُهٗ ؕ اِنِّىۡۤ اَخَافُ عَلَيۡكُمۡ عَذَابَ يَوۡمٍ عَظِيۡمٍ‏  ﴿7:59﴾ قَالَ الۡمَلَاُ مِنۡ قَوۡمِهٖۤ اِنَّا لَـنَرٰٮكَ فِىۡ ضَلٰلٍ مُّبِيۡنٍ‏  ﴿7:60﴾ قَالَ يٰقَوۡمِ لَـيۡسَ بِىۡ ضَلٰلَةٌ وَّلٰـكِنِّىۡ رَسُوۡلٌ مِّنۡ رَّبِّ الۡعٰلَمِيۡنَ‏  ﴿7:61﴾ اُبَلِّغُكُمۡ رِسٰلٰتِ رَبِّىۡ وَاَنۡصَحُ لَـكُمۡ وَاَعۡلَمُ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا تَعۡلَمُوۡنَ‏ ﴿7:62﴾ اَوَعَجِبۡتُمۡ اَنۡ جَآءَكُمۡ ذِكۡرٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ عَلٰى رَجُلٍ مِّنۡكُمۡ لِيُنۡذِرَكُمۡ وَلِتَـتَّقُوۡا وَلَعَلَّكُمۡ تُرۡحَمُوۡنَ‏ ﴿7:63﴾ فَكَذَّبُوۡهُ فَاَنۡجَيۡنٰهُ وَالَّذِيۡنَ مَعَهٗ فِى الۡفُلۡكِ وَاَغۡرَقۡنَا الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا​ ؕ اِنَّهُمۡ كَانُوۡا قَوۡمًا عَمِيۡنَ‏ ﴿7:64﴾

तर्जुमा :

59 - हमने नूह को उसकी क़ौम की तरफ़ भेजा उसने कहा ऐ बिरादराने क़ौम अल्लाह की बंदगी करो उसके सिवा तुम्हारा कोई मा’बूद नहीं है मैं तुम्हारे हक़ में एक हौल्नाक दिन के अज़ाब से डरता हूँ –

60 - उसकी क़ौम के सरदारों ने जवाब दिया हम को तो ये नज़र आता है कि तुम सरीह गुमराही में मुब्तेला हो –

61 - नूह ने कहा ऐ बिरादराने क़ौम मैं किसी गुमराही में नहीं पढ़ा हूँ बल्कि मैं रब्बुल आलमीन का रसूल हूँ –

62 - तुम्हें अपने रब्ब के पैग़ामात पहुंचाता हूँ तुम्हारा खैरखुवाह हूँ हुआ हूँ और मुझे अल्लाह की तरफ़ से वो कुछ मालूम है जो तुम्हें मालूम नहीं है-

63 - क्या तुम्हें इस बात पर ताज्जुब हुआ कि तुम्हारे पास खुद तुम्हारी अपने कोम के एक आदमी के ज़रिए से तुम्हारे रब्ब की याद दिहानी आयी ताकि तुम्हें ख़बरदार करें और तुम ग़लत रवि से बच जाओ और तुम पर रहम किया जाए ?

64 - मगर उन्होंने इस को झुठला दिया आखिरकार हमने उसे और उसके साथियों को एक कश्ती में निजाद दी और उन लोगों को डुबो दिया जिन्होंने हमारी आयात को झुठलाया था यकीनन वो अंधे लोग हैं -

तशरीह :

1. हज़रत आदम के बाद क़ौम में सालेह निज़ाम में पहला बिगाड़ आया और उसकी इस्लाह के लिए अल्लाह ने हज़रत नूह को मामूर फ़रमाया – कुराने पाक और इंजील के इरशादात से ये पता चलता है कि हज़रत नूह की क़ौम इराक मुल्क में रहती थी – तूफ़ान के ख़त्म होने के बाद हज़रत नूह की कश्ती अर्मेनिया में किसी मुकाम में रुकी थी, इस बात की तसदीक़ इंजील और पुराने कुत्बात की बिना पर की गयी है – आर्मेनिया के एक पुराने शहर नख्चीवान के बाशिंदों में ये मैशहूर है कि इस शहर की बुनियाद हज़रत नूह ने डाली थी –

2. हज़रत नूह के इस क़िससे के बारे कुछ मुमालिक जैसे यूनान, मिस्र, हिन्दुस्तान, चीन, बारमा (म्यांमार), मलेशिया, आस्ट्रेलिया, अमरीका, न्यूगिनी, यौरोप के कुछ मुमालिक के कुछ हिस्सों की रिवायात (Traditions) से साफ़ ज़ाहिर होता है कि ये क़िस्सा उस ज़माने से ताल्लुक रखता है जब हजरत आदम की नसल एक खित्ते से नक़ल कर दुसरे मुमालिक में फैल रही थी (Theory of Migration). उन कौमों की तारीख में नूह के सैलाब के बारे में भी ज़िक्र मोजूद है – इस सैलाब का ज़िक्र Geology या भूमि शास्त्र या इल्म अर्दियात की किताबों में मौजूद है जिसको (Global Flooding) कहा गया है और ये सैलाब तकरीबन साढ़े चार हज़ार साल या पांच हज़ार साल पहले आया था -

3. क़ुरान में हज़रत नूह की क़ौम के बारे जो बयान है उस से ज़ाहिर होता है

4. कि वो क़ौम शिर्क में मुब्तेला थी और उन्हों ने अल्लाह के सिवा और भी मा’ज़बूद बना लिए थे – हज़रत नूह जिनकी उमर नौ सौ पचास साल की थी, वो लोगों को समझाते रहे और ये पैगाम देते रहे कि ऐ लोगों अल्लाह की बंदगी करो उसके सिवा तुम्हारा कोई मा’बूद नहीं है- लेकिन ये पैगाम सारे लोगों ने नहीं माना – आखिरकार हज़रत नूह ने अल्लाह से दुआ की कि इन इनकार करने वालों में से एक को भी ज़मीन पर ज़िंदा न छोड़, क्यूंकि अगर तू ने इन में से किसी को भी छोड़ दिया तो ये तेरे नेक बन्दों को गुमराह करेंगे और इन की नसल से जो भी पैदा होगा बदकार ही पैदा होगा – इस दुआ के बाद ही सैलाब ने हर शै को डुबो दिया और सिर्फ़ कश्ती में सवार लोग बचे रहे -

आयत नंबर 65 से 72

وَاِلٰى عَادٍ اَخَاهُمۡ هُوۡدًا​ ؕ قَالَ يٰقَوۡمِ اعۡبُدُوا اللّٰهَ مَا لَـكُمۡ مِّنۡ اِلٰهٍ غَيۡرُهٗ ؕ اَفَلَا تَتَّقُوۡنَ‏ ﴿7:65﴾ قَالَ الۡمَلَاُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا مِنۡ قَوۡمِهٖۤ اِنَّا لَـنَرٰٮكَ فِىۡ سَفَاهَةٍ وَّاِنَّا لَـنَظُنُّكَ مِنَ الۡـكٰذِبِيۡنَ‏ ﴿7:66﴾ قَالَ يٰقَوۡمِ لَـيۡسَ بِىۡ سَفَاهَةٌ وَّلٰـكِنِّىۡ رَسُوۡلٌ مِّنۡ رَّبِّ الۡعٰلَمِيۡنَ‏ ﴿7:67﴾ اُبَلِّغُكُمۡ رِسٰلٰتِ رَبِّىۡ وَاَنَا لَـكُمۡ نَاصِحٌ اَمِيۡنٌ‏ ﴿7:68﴾ اَوَعَجِبۡتُمۡ اَنۡ جَآءَكُمۡ ذِكۡرٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ عَلٰى رَجُلٍ مِّنۡكُمۡ لِيُنۡذِرَكُمۡ​ ؕ وَاذۡكُرُوۡۤا اِذۡ جَعَلَـكُمۡ ۚ خُلَفَآءَ مِنۡۢ بَعۡدِ قَوۡمِ نُوۡحٍ وَّزَادَكُمۡ فِى الۡخَـلۡقِ بَصۜۡطَةً​​ فَاذۡكُرُوۡۤا اٰ لَۤاءَ اللّٰهِ لَعَلَّكُمۡ تُفۡلِحُوۡنَ‏ ﴿7:69﴾ قَالُـوۡۤا اَجِئۡتَنَا لِنَعۡبُدَ اللّٰهَ وَحۡدَهٗ وَنَذَرَ مَا كَانَ يَعۡبُدُ اٰبَآؤُنَا​ ۚ فَاۡتِنَا بِمَا تَعِدُنَاۤ اِنۡ كُنۡتَ مِنَ الصّٰدِقِيۡنَ‏ ﴿7:70﴾ قَالَ قَدۡ وَقَعَ عَلَيۡكُمۡ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ رِجۡسٌ وَّغَضَبٌ​ؕ اَتُجَادِلُوۡنَنِىۡ فِىۡۤ اَسۡمَآءٍ سَمَّيۡتُمُوۡهَاۤ اَنۡـتُمۡ وَاٰبَآؤُكُمۡ مَّا نَزَّلَ اللّٰهُ بِهَا مِنۡ سُلۡطٰنٍ​ؕ فَانْتَظِرُوۡۤا اِنِّىۡ مَعَكُمۡ مِّنَ الۡمُنۡتَظِرِيۡنَ‏  ﴿7:71﴾ فَاَنۡجَيۡنٰهُ وَالَّذِيۡنَ مَعَهٗ بِرَحۡمَةٍ مِّنَّا وَ قَطَعۡنَا دَابِرَ الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا​ وَمَا كَانُوۡا مُؤۡمِنِيۡنَ‏ ﴿7:72﴾

तर्जुमा :

65 – और आद की तरफ़ हम ने उन के भाई हूद को भेजा, उस ने कहा “ ऐ मेरी क़ौम के भाइयों, सिर्फ़ अल्लाह की बंदगी करो, उस के सिवा कोई मा’बूद नहीं है- फिर क्या तुम गलत रवी से परहेज़ न करोगे ?

66 – उस की सरदारों ने जो उस की बात मानने से इनकार कर रहे थे, जवाब में कहा “ हम तो तुम्हे बे अक़ल समझते हैं और हमें गुमान है कि तुम झूठे हो “-

67 – उस ने कहा “ ऐ मेरी क़ौम के भाइयों, मै बे अक़ल नहीं हूँ बलि मैं रब्बुल आलमीन का रसूल हूँ – 68 – तुम को अपने रब्ब के पैगामात पौह्न्चाता हूँ, और तुम्हारा ऐसा खैर खुवाह हूँ जिस पर भरोसा किया जा सकता है – 69 – क्या तुम्हे इस बात पर ताज्जुब हुआ कि तुम्हारे पास ख़ुद तुम्हारी क़ौम के एक आदमी के ज़रिये से तुम्हारे रब्ब की याद देहानी आई ताकि वो तुम्हे ख़बरदार करे ? भूल न जाओ कि तुम्हारे रब्ब ने नूह की क़ौम के बाद तुम को उस का जानशीन बनाया और तुम्हे ख़ूब तंदरुस्त जिस्म दिया, पस अल्लाह की क़ुदरत के करिश्मों को याद रखो, उम्मीद है कि फ़लाह पाओगे - 70 – उन्हों ने जवाब दिया “ क्या तू हमारे पास इस लिए आया है कि हम एक अकेले अल्लाह के इबादत करें और उन्हें छोड़ दें जिन की इबादत हमारे बाप दादा करते आये हैं ? अच्छा तो ले आ वो अज़ाब जिस की तू हमें धमकी देता है, अगर तू सच्चा है – 71 – उस ने कहा “ तुम्हारे रब्ब की फटकार तुम पर पड़ी और उसका ग़ज़ब टूट पड़ा, क्या तुम मुझ से उन नामों पर झगड़ा करते हो जो तुम ने और तुम्हारे बाप दादा ने रख लिए हैं, इन के लिए अल्लाह ने कोई सनद नहीं नाज़िल की है ? अच्छा तो तुम भी इनतेज़ार करो और मैं भी तुम्हारे साथ इनतेज़ार करता हूँ – 72 – आखिरकार हम ने अपनी मेहेरबानी से हूद और उस के साथियों को बचालिया और उन लोगों की जड़ काट दी जो हमारी आयात को झुटला चुके थे और ईमान लाने वाले न थे –

तशरीह :

1. क़ौमें आद अरब की क़दीम तर क़ौम थी और उसके चर्चे अहले अरब में हर जुबां पर आम थे – इस क़ौम का असल मसकन अह्क़ाफ़ का इलाक़ा था जो हिजाज़, यमन और ओमान के दरमियान वाक़े है और यहाँ से फैल कर इराक़ तक अपनी ताक़त का सिक्का जमा लिया था –

1. क़ौमे आद की हट धर्मी पर अल्लाह ने उनको सख्त सज़ा दी, उन पर तुंड और तेज़ हवाएं भेजी गईं, जिन हवाओं ने उन के तमाम चीज़ों को ग़ारत कर दिया, उनको बड़ी ज़न्नाते की आंधी से हलाक कर दिया ये आंधी उन पर लगातार सात रात और आठ दिन तक चलती रही सारे के सारे ऐसे हो गए जैसे खजूर के दरख़्त के तने - अल्लाह के अज़ाब आने के बाद हज़रत हूद और उनके साथियों के अलावा कोई नहीं बच पाया –

2. जड़ काट देने का लफ्ज़ इस्तेमाल हुआ है जिस का मतलब है कि इस क़ौम को इस तरह से मिटाया कि उनका नाम ओ निशान मिट गया -

आयत नंबर 73 से 84

وَاِلٰى ثَمُوۡدَ اَخَاهُمۡ صٰلِحًا​ ۘ قَالَ يٰقَوۡمِ اعۡبُدُوۡا اللّٰهَ مَا لَـكُمۡ مِّنۡ اِلٰهٍ غَيۡرُهٗ​ ؕ قَدۡ جَآءَتۡكُمۡ بَيِّنَةٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ​ ؕ هٰذِهٖ نَاقَةُ اللّٰهِ لَـكُمۡ اٰيَةً​ فَذَرُوۡهَا تَاۡكُلۡ فِىۡۤ اَرۡضِ اللّٰهِ​وَلَا تَمَسُّوۡهَا بِسُوۡٓءٍ فَيَاۡخُذَكُمۡ عَذَابٌ اَ لِيۡمٌ‏ ﴿7:73﴾ وَاذۡكُرُوۡۤا اِذۡ جَعَلَـكُمۡ خُلَفَآءَ مِنۡۢ بَعۡدِ عَادٍ وَّبَوَّاَكُمۡ فِى الۡاَرۡضِ تَـتَّخِذُوۡنَ مِنۡ سُهُوۡلِهَا قُصُوۡرًا وَّتَـنۡحِتُوۡنَ الۡجِبَالَ بُيُوۡتًا​ ۚ فَاذۡكُرُوۡۤا اٰ لَۤاءَ اللّٰهِ وَلَا تَعۡثَوۡا فِى الۡاَرۡضِ مُفۡسِدِيۡنَ‏  ﴿7:74﴾ قَالَ الۡمَلَاُ الَّذِيۡنَ اسۡتَكۡبَرُوۡا مِنۡ قَوۡمِهٖ لِلَّذِيۡنَ اسۡتُضۡعِفُوۡا لِمَنۡ اٰمَنَ مِنۡهُمۡ اَتَعۡلَمُوۡنَ اَنَّ صٰلِحًا مُّرۡسَلٌ مِّنۡ رَّبِّهٖ​ؕ قَالُـوۡۤا اِنَّا بِمَاۤ اُرۡسِلَ بِهٖ مُؤۡمِنُوۡنَ‏ ﴿7:75﴾ قَالَ الَّذِيۡنَ اسۡتَكۡبَرُوۡۤا اِنَّا بِالَّذِىۡۤ اٰمَنۡتُمۡ بِهٖ كٰفِرُوۡنَ‏  ﴿7:76﴾ فَعَقَرُوا النَّاقَةَ وَعَتَوۡا عَنۡ اَمۡرِ رَبِّهِمۡ وَ قَالُوۡا يٰصٰلِحُ ائۡتِنَا بِمَا تَعِدُنَاۤ اِنۡ كُنۡتَ مِنَ الۡمُرۡسَلِيۡنَ‏ ﴿7:77﴾ فَاَخَذَتۡهُمُ الرَّجۡفَةُ فَاَصۡبَحُوۡا فِىۡ دَارِهِمۡ جٰثِمِيۡنَ‏ ﴿7:78﴾ فَتَوَلّٰى عَنۡهُمۡ وَقَالَ يٰقَوۡمِ لَقَدۡ اَبۡلَغۡتُكُمۡ رِسَالَةَ رَبِّىۡ وَنَصَحۡتُ لَـكُمۡ وَلٰـكِنۡ لَّا تُحِبُّوۡنَ النّٰصِحِيۡنَ‏ ﴿7:79﴾ وَلُوۡطًا اِذۡ قَالَ لِقَوۡمِهٖۤ اَتَاۡتُوۡنَ الۡفَاحِشَةَ مَا سَبَقَكُمۡ بِهَا مِنۡ اَحَدٍ مِّنَ الۡعٰلَمِيۡنَ‏ ﴿7:80﴾ اِنَّكُمۡ لَـتَاۡتُوۡنَ الرِّجَالَ شَهۡوَةً مِّنۡ دُوۡنِ النِّسَآءِ​ ؕ بَلۡ اَنۡـتُمۡ قَوۡمٌ مُّسۡرِفُوۡنَ‏ ﴿7:81﴾ وَمَا كَانَ جَوَابَ قَوۡمِهٖۤ اِلَّاۤ اَنۡ قَالُـوۡۤا اَخۡرِجُوۡهُمۡ مِّنۡ قَرۡيَتِكُمۡ​ ۚ اِنَّهُمۡ اُنَاسٌ يَّتَطَهَّرُوۡنَ‏ ﴿7:82﴾ فَاَنۡجَيۡنٰهُ وَاَهۡلَهٗۤ اِلَّا امۡرَاَتَٗ ​ۖ كَانَتۡ مِنَ الۡغٰبِرِيۡنَ‏  ﴿7:83﴾ وَاَمۡطَرۡنَا عَلَيۡهِمۡ مَّطَرًا ​ؕ فَانْظُرۡ كَيۡفَ كَانَ عَاقِبَةُ الۡمُجۡرِمِيۡنَ‏  ﴿7:84﴾

तर्जुमा :

73 – और समूद की तरफ़ हम ने उन के भाई सॉलेह को भेजा, उस ने कहा “ ऐ क़ौम के भाइयों अल्लाह की बंदगी करो उस के सिवा तुम्हारा कोई मा’बूद नहीं है – तुम्हारे पास तुम्हारे रब्ब की खुली दलील आ गई है – ये अल्लाह की ऊंटनी तुम्हारे लिए एक निशानी के तौर पर है, लिहाज़ा इसे छोड़ो कि ये अल्लाह की ज़मीन में चरती फिरे, इस को किसी बुरे इरादे से हाथ न लगाना वरना एक दर्दनाक अज़ाब तुम्हे आ लेगा -

74 – याद करो वो वक़्त जब अल्लाह ने क़ौमे आद के बाद तुम्हे उसका जानशीन बनाया और तुम को ज़मीन में ये मुक़ाम बख़शा कि आज तुम उस के हमवार मैदानों में आलिशान महेल बनाते और उसके पहाड़ों को मकानात की शकल में तराशते हो – पस उस के क़ुदरत के करिश्मों से ग़ाफ़िल न हो जाओ और ज़मीन में फ़साद बरपा न करो -

75 – उस की क़ौम के सरदारों ने जो बड़े बने हुए थे कमज़ोर तबक़े के उन लोगों से जो ईमान ले आये थे, कहा “ क्या तुम वाक़ई ये जानते हो कि सॉलेह अपने रब्ब का पैग़म्बर है ?” उन्हों ने जवाब दिया “ बेशक जिस पैग़ाम के साथ वो भेजा गया है उसे हम मानते हैं –

76 – उन बड़ाई के मुद्दैयों ने कहा “ जिस चीज़ को तुम ने माना है हम उसको नहीं मानते हैं –

77 – फिर उन्हों ने उस ऊंटनी को मार डाला और पूरे गुरूर के साथ अपने रब्ब के हुक्म की ख़िलाफ़ वर्ज़ी कर गुज़रे और सालेह से कह दिया कि “ ले आ वो अज़ाब जिस की तू हमें धमकी देता है अगर तू वाक़ई पैग़म्बरों में से है – 78 – आखिर कार एक दहला देनी वाली आफ़त ने उन्हें पा लिया और वो अपने घरों में औंधे पड़े के पड़े रह गए –

79 – और सॉलेह ये कहता हुआ उन की बस्तियों से निकल गया कि “ ऐ मेरी क़ौम, मै ने अपने रब्ब का पैग़ाम तुझे पौह्न्चा दिया और मै ने तेरी बहोत खैर खुवाही की, मगर मै क्या करूं कि तुझे अपने खैर खुवाह पसंद ही नहीं हैं – 80 – और लूत को हम ने पैग़म्बर बना कर भेजा, फिर याद करो जब उस ने अपनी क़ौम को कहा “ तुम ऐसे बे हया हो गए हो कि वो फ़हेश काम करते हो जो तुम से पहले दुनिया में किसी ने नहीं किया ?

81 – तुम औरतों को छोड़ कर मर्दों से अपनी खुवाहिश पूरी करते हो, हक़ीक़त ये है कि तुम बिलकुल ही हद से गुज़र जाने वाले लोग हो –

82 – मगर उस की क़ौम का जवाब इस के सिवा कुछ न था कि निकालो इन लोगों को अपनी बस्तियों से बड़े पाकबाज़ बनते हैं – 83 – आखिरकार हम ने लूत और उसके घर वालों को सिवाए उसकी बीवी के जो पीछे रह जाने वालों में थी, बचा कर निकाल लिया –

84 – और उस क़ौम पर बरसाई एक बारिश, फिर देखो कि उन मुजरिमों का क्या अंजाम हुवा –

तशरीह :

1. कौमे समूद अरब की क़दीम कौमों में से दूसरी क़ौम है जो क़ौमे आद के बाद मुल्के अरब के शुमाल मग़रिब में रहती थी, ये इलाका आज भी अल’हजर के नाम से मशहूर है, ये रेलवे स्टेशन है जिसे मदायन सालेह कहते है, येही समूद का सदर मुक़ाम था – वहां आज भी हज़ारों एकड़ में संगीन इमारतें मौजूद हैं जिन्हें समूद के लोगों ने पहाड़ों में तराश कर के बनाया था –

2. हज़रत सॉलेह ने अपनी क़ौम से कहा था कि भाइयों अल्लाह की बंदगी करो उस के सिवा तुम्हारा कोई मा’बूद नहीं है – हज़रत सालेह की क़ौम ने कोई निशानी यक़ीन करने के लिए मांगी और हज़रत सालेह ने क़ौम को एक ऊंटनी बतौर इम्तेहान पेश की थी और ये कहा था कि इस को एक हफ्ते में एक दिन इसी कुंवे से पानी पिलाना और इस की हिफ़ाज़त करना, अगर तुम में से इस को किसी ने हाथ भी लगाया तो अल्लाह का अज़ाब टूट पड़े गा – वो ऊंटनी अज़ादाना तौर पर उन के खेतों में चरती फिरती थी – काफ़ी मुद्दत के बाद क़ौम के मशवेरा में ये बात तै हुई कि इस ऊंटनी को मार डाला जाए , आखिरकार उन लोगों ने अपने एक आदमी को पुकारा और उस ने ऊंटनी को मार डाला, उस के बाद उन्हों ने हज़रत सालेह से कहा कि ले आओ वो अजाब जिस का तुम कहते थे, हज़रत सालेह ने कहा कि कि तीन दिन अपने घरों में आराम कर लो – फिर अज़ाब का ज़हूर हुआ और एक ज़बरदस्त धमाका हुआ उस के बाद इस क़ौम के नाफ़रमान लोग ओंधे मूंह गिर कर भुस हो कर रह गए लेकिन अल्लाह ने सालेह और उन के साथियों को बचा लिया -

3. ग़ज़वा तबुक के मौक्के पर जब अल्लाह के नबी अपने सहाबा के साथ इधर से गुज़रे तो मुसलमानों को ये इबरत का मुकाम दिखाया था, उस जगह आप ने वो कुंवा भी दिखाया जहाँ से हज़रत सालेह की ऊंटनी पानी पीती थी, अल्लाह के नबी ने मुसलामानों से कहा कि सिर्फ़ इसी कुंवे से पानी लेना बाक़ी कुंवों से न लेना, आप ने एक पहाड़ी दर्रे को दिखा कर बताया था कि ऊंटनी इसी दर्रे से आती थी, आज भी वो मुक़ाम “ फज्जुल नाक़ह “ के नाम से मशहूर है –

4. हज़रत लूत अलैहिस्सलाम हज़रत इब्राहिम के भतीजे थे – ये अपने चचा के साथ इराक से निकल कर कुछ अरसे तक मुल्क शाम और फ़लस्तीन में दावत का काम किया और फिर पैग़म्बरी के ओहदे पर फ़ायेज़ होकर एक इलाके में क़ौम की इस्लाह के लिए मामूर हुए – इस क़ौम के लोग बे हया और बद किरदार थे और इस बद किरदार में यहाँ तक डूब चुके थे कि इस्लाह की आवाज़ को भी बर्दाश्त नहीं करते थे –

5. हज़रत लूत की बीवी इन बद किरदार लोगों की साथी थी इसलिए अज़ाब से पहले जब अल्लाह ने हज़रत लूत और उनके ईमान दार साथियों को हिजरत का हुक्म दिया तो हिदायत फरमा दी कि इस औरत को साथ न लिया जाए - फिर हज़रत लूत ने फ़रिश्तों से कहा कि यहाँ के लोग बड़े बदकार हैं और चार मर्तबा येही कहा – फ़रिश्तो को अल्लाह का हुक्म था कि जब तक नबी लोगों कि बुराई के बारे में न बताएं उन लोगों को हलाक न करना – सूरज निकलने के वक़्त अल्लाह का अज़ाब उन पर आगया, आसमान से पक्की मिटटी के पत्थर उन पर बरसने लगे जो सख्त वजनी और बड़े बड़े थे उन पत्थरों पर उनके नाम लिखे हुए थे जिस पर पत्थर गिरा वो वहीँ हालाक हो गया, ये चार बस्तियां थीं और सबसे बड़ी का सदूम था, हर बस्ती में करीब एक लाख की आबादी थी, सारी बस्तियों के पूरे लोग हालाक कर दिये गए-

6. बारिश से मुराद यहाँ पानी की बारिश नहीं बल्कि पत्थरों की बरसात की गई थी, ये भी क़ुरान में फ़रमाया गया कि उन की बस्तियां उलट कर उन्हें तलपट करदिया गया था -

आयत नंबर 85 से 93

وَاِلٰى مَدۡيَنَ اَخَاهُمۡ شُعَيۡبًا​ ؕ قَالَ يٰقَوۡمِ اعۡبُدُوا اللّٰهَ مَا لَـكُمۡ مِّنۡ اِلٰهٍ غَيۡرُهٗ​ ؕ قَدۡ جَآءَتۡكُمۡ بَيِّنَةٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ​ فَاَوۡفُوا الۡكَيۡلَ وَالۡمِيۡزَانَ وَلَا تَبۡخَسُوا النَّاسَ اَشۡيَآءَهُمۡ وَلَا تُفۡسِدُوۡا فِى الۡاَرۡضِ بَعۡدَ اِصۡلَاحِهَا​ ؕ ذٰ لِكُمۡ خَيۡرٌ لَّـكُمۡ اِنۡ كُنۡتُمۡ مُّؤۡمِنِيۡنَ​ۚ‏ ﴿7:85﴾ وَلَا تَقۡعُدُوۡا بِكُلِّ صِرَاطٍ تُوۡعِدُوۡنَ وَتَصُدُّوۡنَ عَنۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ مَنۡ اٰمَنَ بِهٖ وَتَبۡغُوۡنَهَا عِوَجًا​ ۚ وَاذۡكُرُوۡۤا اِذۡ كُنۡتُمۡ قَلِيۡلًا فَكَثَّرَكُمۡ​وَانْظُرُوۡا كَيۡفَ كَانَ عَاقِبَةُ الۡمُفۡسِدِيۡنَ‏ ﴿7:86﴾ وَاِنۡ كَانَ طَآئِفَةٌ مِّنۡكُمۡ اٰمَنُوۡا بِالَّذِىۡۤ اُرۡسِلۡتُ بِهٖ وَطَآئِفَةٌ لَّمۡ يُؤۡمِنُوۡا فَاصۡبِرُوۡا حَتّٰى يَحۡكُمَ اللّٰهُ بَيۡنَنَا​ ۚ وَهُوَ خَيۡرُ الۡحٰكِمِيۡنَ‏ ﴿7:87﴾

पारा नंबर 9 यहाँ से शुरू है

 قَالَ الۡمَلَاُ الَّذِيۡنَ اسۡتَكۡبَرُوۡا مِنۡ قَوۡمِهٖ لَـنُخۡرِجَنَّكَ يٰشُعَيۡبُ وَالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا مَعَكَ مِنۡ قَرۡيَتِنَاۤ اَوۡ لَـتَعُوۡدُنَّ فِىۡ مِلَّتِنَا​ؕ قَالَ اَوَلَوۡ كُنَّا كَارِهِيۡنَ ۚ‏ ﴿7:88﴾ قَدِ افۡتَرَيۡنَا عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اِنۡ عُدۡنَا فِىۡ مِلَّتِكُمۡ بَعۡدَ اِذۡ نَجّٰٮنَا اللّٰهُ مِنۡهَا​ ؕ وَمَا يَكُوۡنُ لَـنَاۤ اَنۡ نَّعُوۡدَ فِيۡهَاۤ اِلَّاۤ اَنۡ يَّشَآءَ اللّٰهُ رَبُّنَا​ ؕ وَسِعَ رَبُّنَا كُلَّ شَىۡءٍ عِلۡمًا​ؕ عَلَى اللّٰهِ تَوَكَّلۡنَا​ ؕ رَبَّنَا افۡتَحۡ بَيۡنَنَا وَبَيۡنَ قَوۡمِنَا بِالۡحَـقِّ وَاَنۡتَ خَيۡرُ الۡفٰتِحِيۡنَ‏ ﴿7:89﴾ وَقَالَ الۡمَلَاُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا مِنۡ قَوۡمِهٖ لَـئِنِ اتَّبَعۡتُمۡ شُعَيۡبًا اِنَّكُمۡ اِذًا لَّخٰسِرُوۡنَ‏ ﴿7:90﴾ فَاَخَذَتۡهُمُ الرَّجۡفَةُ فَاَصۡبَحُوۡا فِىۡ دَارِهِمۡ جٰثِمِيۡنَ​ ۛۙ  ۚ   ۖ‏ ﴿7:91﴾ الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا شُعَيۡبًا كَاَنۡ لَّمۡ يَغۡنَوۡا فِيۡهَا​​ ۛۚ اَ لَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا شُعَيۡبًا كَانُوۡا هُمُ الۡخٰسِرِيۡنَ​​‏ ﴿7:92﴾ فَتَوَلّٰى عَنۡهُمۡ وَقَالَ يٰقَوۡمِ لَقَدۡ اَبۡلَغۡتُكُمۡ رِسٰلٰتِ رَبِّىۡ وَنَصَحۡتُ لَـكُمۡ​ۚ فَكَيۡفَ اٰسٰی عَلٰى قَوۡمٍ كٰفِرِيۡنَ‏ ﴿7:93﴾

तर्जुमा :

85 – और मदयन वालों की तरफ़ हम ने उन के भाई शोएब को भेजा, उस ने कहा “ ऐ मेरी क़ौम के भाइयों, अल्लाह की बंदगी करो, उस के सिवा तुम्हारा कोई मा’बूद नहीं है, तुम्हारे पास तुम्हारे रब्ब की साफ़ रहनुमाई आ गई है, लिहाज़ा वज़न और पैमाने पूरे करो, लोगों को इन चीज़ों में घाटा न दो, और ज़मीन में फ़साद बरपा न करो जब कि इस कि इस्लाह हो चुकी है इसी में तुम्हारी भलाई है अगर तुम वाकई मोमिन हो “ 86 – और ज़िन्दगी के हर रास्ते पर रहज़न बन कर न बैठ जाओ कि लोगों को खौफ़ ज़दाह करने और ईमान लाने वालों को अल्लाह के रास्ते से रोकने लगो और सीधी राह को टेढा करने वाले हो जाओ – याद करो वो ज़माना जब तुम थोड़े थे फिर अल्लाह ने तुम्हे बहोत करदिया, और आँखें खोल कर देखो कि दुनिया में फ़साद करने वालों का क्या अंजाम हुआ - 87 – अगर तुम में से एक गुरोह इस ता’लीम पर जिस के साथ मैं भेजा गया हूँ, ईमान लाता है और दूसरा ईमान नहीं लाता, तो सब्र के साथ देखते रहो यहाँ तक कि अल्लाह हमारे दरमियान फ़ैसला करदे और वोही सब से बेह्तर फ़ैसला करने वाला है – 88 – उस की क़ौम के सरदारों ने जो अपनी बढ़ाई के घमंड में मुब्तेला थे, उस से कहा कि ऐ शोएब हम तुझे और उन ओगों को जो तेरे साथ ईमान लाये हैं अपनी बस्ती से निकाल देंगे वरना तुम लोगों को हमारी मिल्लत में वापस आना होगा शोएब ने जवाब दिया “ क्या ज़बरदस्ती हमें फेरा जाएगा खुवाह हम राज़ी न हों -? 89 – हम अल्लाह पर झूट घरने वाले होंगें अगर तुम्हारी मिल्लत में पलट आयें जबकि अल्लाह हमें इस से निजात दे चुका है, हमारे लिए तो इस की तरफ़ पलटना मुमकिन नहीं अगर हमारा रब्ब ही ऐसा चाहे, हमारे रब्ब का इल्म हर चीज़ पर हावी है, उसी पर हम ने ए’तेमाद कर लिया, ऐ रब्ब ! हमारे और हमारी क़ौम के दरमियान ठीक ठीक फ़ैसला करदे और तू तो बेहेतरीन फ़ैसला करने वाला है – 90 – उस की क़ौम के सरदारों ने, जो इस कि बात मानने से इनकार कर चुके थे, आपस में कहा “ अगर तुम ने शोएब की पैरवी कुबूल करली तो बर्बाद हो जाओगे – 91 – मगर हुआ ये कि एक दहला देने वाली आवाज़ ने उन को आलिया और वो अपने घरों में औंधे के औंधे पढ़े रह गए – 92 – जिन लोगों ने शोएब को झूटलाया वो ऐसे मिटे कि गोया कभी इन घरों में बसे ही न थे, शोएब के झुटलाने वाले ही आखिरकार बर्बाद हो कर रहे – 93 – और शोएब ये कह कर उन कि बस्तियों से निकल गया कि “ ऐ क़ौम के भाइयों, मै ने अपने रब्ब के पैग़ामात तुम तक पौन्ह्चा दिये और तुम्हारी खैर खुआबी का हक़ अदा कर दिया अब मै इस क़ौम पर कैसे अफ़सोस करूं जो क़ुबूल हक़ से इनकार करती है –

तशरीह :

1. मदयन का इलाक़ा सऊदी अरब के शुमाल मग़रिब में और फलस्तीन के जुनूब में वाक़े था – यहाँ एक बड़ी तिजारत पेशा क़ौम रहती थी – अहले मदयन हज़रत इब्राहिम अलैहिस सलाम के सहेबज़ादे मिद्यान से निस्बत रखते हैं, मिद्यान हज़रत इब्राहिम की तीसरी बीवी हज़रत क़तूरा के बतन से थे, हज़रत इब्राहिम की औलाद से ताल्लुक रखने पर अरब का बड़ा हिस्सा बनी इस्माईल कहलाया, हज़रत याक़ूब जो हज़रत इस’हाक़ के बेटे और हज़रत इब्राहिम के पोते थे उनके हाथ पर ईमान लाने वाले बनी इस्राईल कहलाये इसी तरह मदयन के इलाक़े की सारी आबादी बनी मिद्यान कहलाई-

३ – जिस दौर में हज़रत शोएब अलैहिस सलाम आये थे उसवक्त अहले मिद्यान बहोत बिगड़ी हुई क़ौम थी, ये क़ौम हजरत इब्राहिम के बाद छे या सात सौ बरस के अरसे में मुशरेकीन के दरमियान रहते हुए शिर्क की आदतों में मुब्तेला हो गई थी, इस के साथ तिजारती मामलात में बेइमानी इन की आदत बन गई थी – इन्हीं चीज़ों की इस्लाह के लिए हज़रत शोएब को भेजा था –

४ – शोएब अलैहिस सलाम ने अपनी क़ौम पर ज़ोर दिया कि वो सिर्फ़ अल्लाह ही की इबादत करें और अपने मामलात में ख़ासतौर पर तिजारत में तोलने और पैमानों में दियानतदार रहें – उस ने इन्हें बुरी आदतों और नाइंसाफ़ी के खिलाफ़ ख़बरदार किया – इन इन्तेहाबात (warnings) के बावजूद मद्यन के लोगों ने शोएब के पैगाम को रद्द कर दिया और अपनी शरारतों को जारी रखा – फिर अल्लाह के हुक्म से एक ज़लज़ला और आग से वो बिलकुल तबाह हो गए, ऐसे हो गए कि उन का कोई वजूद ही न था -

आयत नंबर 94 से 99

وَمَاۤ اَرۡسَلۡنَا فِىۡ قَرۡيَةٍ مِّنۡ نَّبِىٍّ اِلَّاۤ اَخَذۡنَاۤ اَهۡلَهَا بِالۡبَاۡسَآءِ وَالضَّرَّآءِ لَعَلَّهُمۡ يَضَّرَّعُوۡنَ‏ ﴿7:94﴾ ثُمَّ بَدَّلۡـنَا مَكَانَ السَّيِّئَةِ الۡحَسَنَةَ حَتّٰى عَفَوْا وَّقَالُوۡا قَدۡ مَسَّ اٰبَآءَنَا الضَّرَّآءُ وَالسَّرَّآءُ فَاَخَذۡنٰهُمۡ بَغۡتَةً وَّهُمۡ لَا يَشۡعُرُوۡنَ‏ ﴿7:95﴾ وَلَوۡ اَنَّ اَهۡلَ الۡقُرٰٓى اٰمَنُوۡا وَاتَّقَوۡا لَـفَتَحۡنَا عَلَيۡهِمۡ بَرَكٰتٍ مِّنَ السَّمَآءِ وَالۡاَرۡضِ وَلٰـكِنۡ كَذَّبُوۡا فَاَخَذۡنٰهُمۡ بِمَا كَانُوۡا يَكۡسِبُوۡنَ‏ ﴿7:96﴾ اَفَاَمِنَ اَهۡلُ الۡـقُرٰٓى اَنۡ يَّاۡتِيَهُمۡ بَاۡسُنَا بَيَاتًا وَّهُمۡ نَآئِمُوۡنَؕ‏ ﴿7:97﴾ اَوَاَمِنَ اَهۡلُ الۡقُرٰٓى اَنۡ يَّاۡتِيَهُمۡ بَاۡسُنَا ضُحًى وَّهُمۡ يَلۡعَبُوۡنَ‏  ﴿7:98﴾ اَفَاَمِنُوۡا مَكۡرَ اللّٰهِ​ ۚ فَلَا يَاۡمَنُ مَكۡرَ اللّٰهِ اِلَّا الۡقَوۡمُ الۡخٰسِرُوۡنَ‏ ﴿7:99﴾

तर्जुमा :

94 - कभी ऐसा नहीं हुआ कि हम ने किसी बस्ती में नबी भेजा हो और उस बस्ती के लोगों को तंगी और सख्ती में मुब्तेला न किया हो, इस ख़याल से कि वो आजिज़ी पर उतर आयें – 95 – फिर हम ने उन कि बदहाली को खुशहाली में बदल दिया यहाँ तक कि वो ख़ूब फले फूले, और कहने लगे “ हमारे असलाफ़ पर भी अच्छे और बुरे दिन आते रहे हैं “आखिरकार हम ने उन्हें अचानक पकड़ लिया और उन्हें ख़बर तक न हुई – 96 – अगर बस्तियों के लोग ईमान लाते और तक़वा को इख्तियार करते तो हम उन पर आसमान और ज़मीन से बरकतों के दरवाज़े खोल देते, मगर उन्हों ने झुटलाया, लेहाज़ा हम ने उस बुरी कमाई के हिसाब में उन्हें पकड़ लिया जो वो समेट रहे थे – 97 – फिर क्या बस्तियों के लोग अब इस से बेखौफ़ हो गए हैं कि हमारी गिरिफ्त कभी अचानक उन पर रात के वक़्त न आजाये गी जब कि वो सोते पड़े होंगें ?– 98 – या उन्हें इत्मीनान हो गया है कि हमारा मज़बूत हाथ कभी यकायक उन पर दिन के वक़्त न पड़े गा जब कि वो खेल रहे हों ? – 99 – क्या ये लोग अल्लाह की चाल से बे खौफ़ हैं ? हालांकि अल्लाह की चाल से वोही क़ौम बे खौफ़ होती है जो तबाह होने वाली हो -

तशरीह :

१ - इन आयात में अल्लाह ने अपने ज़ाब्ता या क़ानून का ज़िक्र फ़रमाया है येही ज़ाब्ता नबी अकरम की नबुव्वत के ज़माने में अमल में लाया गया था – हज़रत अब्दुल्लाह बिन मसूद और अब्दुल्लाह बिन अब्बास की रिवायत है कि नबी अकरम की नब्बुव्वत के बाद जब कुरैश के लोगों ने आप की दावत के ख़िलाफ़ सख्त रविय्या इख्तियार किया था तो हुज़ूर ने दुआ की थी कि “ या रब्ब जैसा क़हेत हज़रत यूसुफ़ के ज़माने में पड़ा था वैसे ही क़हेत को नाज़िल कर के क़ुरैश के मुक़ाबले में मेरी मदद फ़रमा – अल्लाह ने दुआ क़ुबूल की और उन्हें सख्त क़हेत में मुब्तेला कर दिया, नौबत यहाँ तक पौहंची कि लोग मुरदार खाने लगे, चमड़े, हड्डियां और उन तक खा गए – २ – आखिरकार मक्काह के लोगों ने जिन में अबु सूफ़ियान पेश पेश था हुज़ूर से अल्लाह से दुआ करने की दर्खुआस्त की – हुज़ूर की दुआ पर अल्लाह ने बुरा वक़्त टाल दिया, जब अच्छे दिन आ गए तो अहले क़ुरैश फिर बदल गए और अल्लाह के नबी की क़ुरान पाक की बातें मानने से इनकार करते रहे -

आयत नंबर 100 से 108

اَوَلَمۡ يَهۡدِ لِلَّذِيۡنَ يَرِثُوۡنَ الۡاَرۡضَ مِنۡۢ بَعۡدِ اَهۡلِهَاۤ اَنۡ لَّوۡ نَشَآءُ اَصَبۡنٰهُمۡ بِذُنُوۡبِهِمۡ​ ۚ وَنَطۡبَعُ عَلٰى قُلُوۡبِهِمۡ فَهُمۡ لَا يَسۡمَعُوۡنَ‏ ﴿7:100﴾ تِلۡكَ الۡقُرٰى نَقُصُّ عَلَيۡكَ مِنۡ اَنۡۢبَآئِهَا​ ۚ وَلَقَدۡ جَآءَتۡهُمۡ رُسُلُهُمۡ بِالۡبَيِّنٰتِ​ ۚ فَمَا كَانُوۡا لِيُؤۡمِنُوۡا بِمَا كَذَّبُوۡا مِنۡ قَبۡلُ​ ؕ كَذٰلِكَ يَطۡبَعُ اللّٰهُ عَلٰى قُلُوۡبِ الۡكٰفِرِيۡنَ‏ ﴿7:101﴾ وَمَا وَجَدۡنَا لِاَكۡثَرِهِمۡ مِّنۡ عَهۡدٍ​ۚ وَاِنۡ وَّجَدۡنَاۤ اَكۡثَرَهُمۡ لَفٰسِقِيۡنَ‏ ﴿7:102﴾ ثُمَّ بَعَثۡنَا مِنۡۢ بَعۡدِهِمۡ مُّوۡسٰى بِاٰيٰتِنَاۤ اِلٰى فِرۡعَوۡنَ وَمَلَا۟ـئِهٖ فَظَلَمُوۡا بِهَا​ ۚ فَانْظُرۡ كَيۡفَ كَانَ عَاقِبَةُ الۡمُفۡسِدِيۡنَ‏ ﴿7:103﴾ وَ قَالَ مُوۡسٰى يٰفِرۡعَوۡنُ اِنِّىۡ رَسُوۡلٌ مِّنۡ رَّبِّ الۡعٰلَمِيۡنَۙ‏  ﴿7:104﴾ حَقِيۡقٌ عَلٰٓى اَنۡ لَّاۤ اَقُوۡلَ عَلَى اللّٰهِ اِلَّا الۡحَـقَّ​ ؕ قَدۡ جِئۡـتُكُمۡ بِبَيِّنَةٍ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ فَاَرۡسِلۡ مَعِىَ بَنِىۡۤ اِسۡرَآءِيۡلَ ؕ‏ ﴿7:105﴾ قَالَ اِنۡ كُنۡتَ جِئۡتَ بِاٰيَةٍ فَاۡتِ بِهَاۤ اِنۡ كُنۡتَ مِنَ الصّٰدِقِيۡنَ‏  ﴿7:106﴾ فَاَلۡقٰى عَصَاهُ فَاِذَا هِىَ ثُعۡبَانٌ مُّبِيۡنٌ​ ​ ۖ ​ۚ‏ ﴿7:107﴾ وَّنَزَعَ يَدَهٗ فَاِذَا هِىَ بَيۡضَآءُ لِلنّٰظِرِيۡنَ‏ ﴿7:108﴾

तर्जुमा :

100 – और क्या उन लोगों को जो पहले के अहले ज़मीन के बाद ज़मीन के वारिस होते हैं, इस बात से कुछ सबक़ नहीं दिया कि अगर हम चाहें तो उनके कुसूरों पर उन्हें पकड़ सकते हैं और उन के दिलों पर मोहर लगा देते हैं, फिर वो कुछ नहीं सुनते – 101 – ये कौमें जिन के किस्से हम तुम्हें सूना रहे हैं, उन के रसूल उन के पास खुली निशानियाँ ले कर आये मगर जिस चीज़ को वो एक मर्तबा झुटला चुके थे फिर उसे मानने वाले नहीं थे, इस तरह हम मुन्केरीने हक़ के दिलों पर मोहर लगा देते हैं 10२ – हम ने उन में से अक्सर के पास कोई अहेद न पाया बल्कि अक्सर को फ़ासिक ही पाया –

103 – फिर उन कौमों के बाद हम ने मूसा को अपनी निशानियाँ के साथ फिरऔन और उसके सरदारों के पास भेजा मगर उन्हों ने भी हमारी निशानियों के साथ ज़ुल्म किया, पस देखो कि उन मुफ्सिदों का क्या अंजाम हुआ – 104 – मूसा ने कहा “ ऐ, फ़िरऔन मै काएनात के मालिक की तरफ़ से भेजा गया हूँ – 105 – मेरा मंसब येही है कि अल्लाह का नाम लेकर कोई बात हक़ के सिवा न कहूं, मै तुम्हार पास तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से निशानी ले कर आया हूँ, लिहाज़ा तू बनी इस्राईल को मेरे साथ भेज दे – 106 – फ़िरऔन ने कहा “ अगर तू कोई निशानी लाया है और अपने दा’वे में सच्चा है तो उसे पेश कर – 107 – मूसा ने अपना असा फेंका और यकायक वो एक जीता जागता अज़दहा था – 108 – उस ने अपनी जेब से हाथ निकाला और सब देखने वालों के सामने वो चमक रहा था –

तशरीह –

1. इस रुकू में अल्लाह ने जो फ़रमाया है वो हर ईमान वाले को आसानी से समझ में आ जाएगा इसलिए इस की तशरीह की ज़रूरत नहीं समझी गई –

आयत नंबर 109 से 126

قَالَ الۡمَلَاُ مِنۡ قَوۡمِ فِرۡعَوۡنَ اِنَّ هٰذَا لَسٰحِرٌ عَلِيۡمٌ ۙ‏ ﴿7:109﴾ يُّرِيۡدُ اَنۡ يُّخۡرِجَكُمۡ مِّنۡ اَرۡضِكُمۡ​ ۚ فَمَاذَا تَاۡمُرُوۡنَ‏ ﴿7:110﴾ قَالُوْۤا اَرْجِهْ وَاخَاہُ وَاَرْسِلْ فِی الْمَدَآئِنِ حٰشِرِیْنَ ۙ‏ ﴿7:111﴾ يَاۡتُوۡكَ بِكُلِّ سٰحِرٍ عَلِيۡمٍ‏ ﴿7:112﴾ وَجَآءَ السَّحَرَةُ فِرۡعَوۡنَ قَالُوۡۤا اِنَّ لَـنَا لَاَجۡرًا اِنۡ كُنَّا نَحۡنُ الۡغٰلِبِيۡنَ‏ ﴿7:113﴾ قَالَ نَـعَمۡ وَاِنَّكُمۡ لَمِنَ الۡمُقَرَّبِيۡنَ‏ ﴿7:114﴾ قَالُوۡا يٰمُوۡسٰٓى اِمَّاۤ اَنۡ تُلۡقِىَ وَاِمَّاۤ اَنۡ نَّكُوۡنَ نَحۡنُ الۡمُلۡقِيۡنَ‏ ﴿7:115﴾ قَالَ اَلۡقُوۡا​ ۚ فَلَمَّاۤ اَلۡقَوۡا سَحَرُوۡۤا اَعۡيُنَ النَّاسِ وَاسۡتَرۡهَبُوۡهُمۡ وَجَآءُوۡ بِسِحۡرٍ عَظِيۡمٍ‏ ﴿7:116﴾ وَاَوۡحَيۡنَاۤ اِلٰى مُوۡسٰٓى اَنۡ اَلۡقِ عَصَاكَ​ ۚ فَاِذَا هِىَ تَلۡقَفُ مَا يَاۡفِكُوۡنَ ​ۚ‏ ﴿7:117﴾ فَوَقَعَ الۡحَـقُّ وَبَطَلَ مَا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ​ۚ‏ ﴿7:118﴾ فَغُلِبُوۡا هُنَالِكَ وَانْقَلَبُوۡا صٰغِرِيۡنَ​ۚ‏ ﴿7:119﴾ وَ اُلۡقِىَ السَّحَرَةُ سٰجِدِيۡنَ ۙ‏ ﴿7:120﴾ قَالُوۡۤا اٰمَنَّا بِرَبِّ الۡعٰلَمِيۡنَ ۙ‏ ﴿7:121﴾ رَبِّ مُوۡسٰى وَهٰرُوۡنَ‏ ﴿7:122﴾ قَالَ فِرۡعَوۡنُ اٰمَنۡتُمۡ بِهٖ قَبۡلَ اَنۡ اٰذَنَ لَـكُمۡ​ۚ اِنَّ هٰذَا لَمَكۡرٌ مَّكَرۡتُمُوۡهُ فِى الۡمَدِيۡنَةِ لِتُخۡرِجُوۡا مِنۡهَاۤ اَهۡلَهَا​ ۚ فَسَوۡفَ تَعۡلَمُوۡنَ‏ ﴿7:123﴾ لَاُقَطِّعَنَّ اَيۡدِيَكُمۡ وَاَرۡجُلَكُمۡ مِّنۡ خِلَافٍ ثُمَّ لَاُصَلِّبَنَّكُمۡ اَجۡمَعِيۡنَ‏ ﴿7:124﴾ قَالُـوۡۤا اِنَّاۤ اِلٰى رَبِّنَا مُنۡقَلِبُوۡنَ​ۚ‏ ﴿7:125﴾ وَمَا تَـنۡقِمُ مِنَّاۤ اِلَّاۤ اَنۡ اٰمَنَّا بِاٰيٰتِ رَبِّنَا لَمَّا جَآءَتۡنَا​ؕ رَبَّنَاۤ اَفۡرِغۡ عَلَيۡنَا صَبۡرًا وَّتَوَفَّنَا مُسۡلِمِيۡنَ‏ ﴿7:126﴾

तर्जुमा :

109 – इस पर फ़िरऔन की क़ौम के सरदारों ने आपस में कहा “ यक़ीनन ये शख्स बड़ा माहेर जादूगर है – 110 – “ तुम्हें तुम्हारी ज़मीन से बे दख़ल करना चाहता है, अब कहो क्या कहते हो “ – 111 – फिर उन सब ने फ़िरऔन को मश्वेरा दिया कि उसे और उस के भाई को इंतेज़ार में रखिये और तमाम शहरों में हरकारे भेज दीजिये – 112 – कि हर माहेर फ़न जादूगर को आप के पास ले आयें – 113 – चुनांचे जादूगर फ़िरऔन के पास आ गए, उन्हों ने कहा “ अगर हम ग़ालिब रहे तो हमें इस का सिलह तो ज़रूर मिलेगा – 114 – फ़िरऔन ने कहा “ बेशक तुम मुक़र्राबों में दाखिल हो जाओगे “ – 115 – फिर उन्होंने ने मूसा से कहा “ तुम फेंकते हो या हम फेकें ?– 116 – मूसा ने जवाब दिया “ तुम ही फेंको “ उन्हों ने जो डाला तो लोगों की आँखों पर जादू कर दिया लोगों को डराया और बड़ा जादू बताया – 117 – हम ने मूसा को इशारा किया कि अपना असा फेंक दो उस का फेंकना था कि आन कि आन में वो उन के झूठे जादू को निगलता चला गया – 118 – इस तरह जो हक था वो साबित हुआ और जो कुछ उन्हों ने बना रखा था वो बातिल हो कर रह गया – 119 – फ़िरऔन और उसके साथी मुकाबले मे हार गए और उलटे ज़लील हो गए – 120 – और जादूगरों का हाल ये हुआ कि गोया किसी चीज़ ने अनदर से उन्हें सजदे में गिरा दिया – 121 – कहने लगे “ हम ने मान लिया रब्बुल आलमीन को – 122 – उस रब्ब को जिसे मूसा और हारुन मानते हैं – 123 – फ़िरऔन ने कहा “ तुम इस पर ईमान ले आये क़बल इसके कि मैं तुम्हें इजाज़त दूं ? यक़ीनन ये कोई खुफ़िया साज़िश थी जो तुम लोगों ने इस शहर में की ताकि इसके मालिकों को इक़तेदार से बे दख़ल कर दो – अच्छा तो इस का नतीजा अब तुम्हें मालूम हुआ जाता है – 124 – मै तुम्हारे हाथ पाऊँ मुख्तलिफ़ सिम्तों से कटवा दूंगा और उस के बाद तुम सब को सूली पर चढवा दूंगा – 125 – उन्हों ने जवाब दिया “ बहरहाल हमें पलटना है अपने रब्ब ही की तरफ़ – 126 – तू जिस बात पर हम से इन्तेक़ाम लेना चाहता है वो इस के सिवा कुछ नहीं कि हमारे रब्ब की निशानियाँ जब हमारे सामने आ गईं तो हम ने उन्हें मान लिया – ऐ हमारे रब्ब, हम पर सब्र का फैज़ान कर और हमें दुनिया से उठा ले इस हाल में कि हम तेरे फर्माबरदार हों -

तशरीह :

1. इस रुकू में बयान बहोत साफ़ और समझने में कोई परेशानी नही होगी -

आयत नंबर 127 से 129

وَقَالَ الۡمَلَاُ مِنۡ قَوۡمِ فِرۡعَوۡنَ اَتَذَرُ مُوۡسٰى وَقَوۡمَهٗ لِيُفۡسِدُوۡا فِى الۡاَرۡضِ وَيَذَرَكَ وَاٰلِهَتَكَ​ ؕ قَالَ سَنُقَتِّلُ اَبۡنَآءَهُمۡ وَنَسۡتَحۡىٖ نِسَآءَهُمۡ​ ۚ وَاِنَّا فَوۡقَهُمۡ قَاهِرُوۡنَ‏ ﴿7:127﴾ قَالَ مُوۡسٰى لِقَوۡمِهِ اسۡتَعِيۡنُوۡا بِاللّٰهِ وَاصۡبِرُوۡا​ ۚ اِنَّ الۡاَرۡضَ لِلّٰهِ ۙ يُوۡرِثُهَا مَنۡ يَّشَآءُ مِنۡ عِبَادِهٖ​ ؕ وَالۡعَاقِبَةُ لِلۡمُتَّقِيۡنَ‏  ﴿7:128﴾ قَالُـوۡۤا اُوۡذِيۡنَا مِنۡ قَبۡلِ اَنۡ تَاۡتِيَنَا وَمِنۡۢ بَعۡدِ مَا جِئۡتَنَا​ؕ قَالَ عَسٰى رَبُّكُمۡ اَنۡ يُّهۡلِكَ عَدُوَّكُمۡ وَيَسۡتَخۡلِفَكُمۡ فِى الۡاَرۡضِ فَيَنۡظُرَ كَيۡفَ تَعۡمَلُوۡنَ‏ ﴿7:129﴾

तर्जुमा :

127 – फ़िरऔन से उस की क़ौम के सरदारों ने कहा “ क्या तू मूसा और उसकी क़ौम को यूंही छोड़ देगा कि वो मुल्क में फ़साद फैलाएं और वो तेरी और तेरे मा’बूदों की बंदगी छोड़ बैठे ? फ़िरऔन ने जवाब दिया “ मैं उन के बेटों को क़तल करवाऊंगा और उनकी औरतों को जीता रहने दूंगा “ हमारे इक्तेदार की ग्रिफ़त उन पर मज़बूत है – 128 – मूसा ने अपनी क़ौम से कहा “ अल्लाह से मदद मांगो और सबर करो, ज़मीन अल्लाह की है, अपने बन्दों में से जिस को वो चाहता है उस का वारिस बना देता है और आखरी कामियाबी उन्ही के लिए है जो उस से डरते हुए काम करें 129 – उस की क़ौम के लोगों ने कहा “ तेरे आने से पहले भी हम सताए जाते थे और अब तेरे आने के बाद भी सताए जा रहे हैं , उस ने जवाब दिया “करीब है वो वक़्त कि तुम्हारा रब्ब तुम्हारे दुश्मन को हलाक करदे और तुम को ज़मीन में खलीफ़ा बनाए, फिर देखें कि तुम कैसे अमल करते हो –

तशरीह :

1. इस रुकू में अल्लाह ने जो फ़रमाया है आसानी से समझ में आ रहा है इस लिए इस की तशरीह की ज़रुरत नहीं है –

आयत नंबर 130 से 141

وَلَقَدۡ اَخَذۡنَاۤ اٰلَ فِرۡعَوۡنَ بِالسِّنِيۡنَ وَنَقۡصٍ مِّنَ الثَّمَرٰتِ لَعَلَّهُمۡ يَذَّكَّرُوۡنَ‏ ﴿7:130﴾ فَاِذَا جَآءَتۡهُمُ الۡحَسَنَةُ قَالُوۡا لَـنَا هٰذِهٖ​ ۚ وَاِنۡ تُصِبۡهُمۡ سَيِّئَةٌ يَّطَّيَّرُوۡا بِمُوۡسٰى وَمَنۡ مَّعَهٗ​ ؕ اَلَاۤ اِنَّمَا طٰٓـئِرُهُمۡ عِنۡدَ اللّٰهِ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَهُمۡ لَا يَعۡلَمُوۡنَ‏ ﴿7:131﴾ وَقَالُوۡا مَهۡمَا تَاۡتِنَا بِهٖ مِنۡ اٰيَةٍ لِّـتَسۡحَرَنَا بِهَا ۙ فَمَا نَحۡنُ لَكَ بِمُؤۡمِنِيۡنَ‏ ﴿7:132﴾ فَاَرۡسَلۡنَا عَلَيۡهِمُ الطُّوۡفَانَ وَالۡجَـرَادَ وَالۡقُمَّلَ وَالضَّفَادِعَ وَالدَّمَ اٰيٰتٍ مُّفَصَّلٰتٍ فَاسۡتَكۡبَرُوۡا وَكَانُوۡا قَوۡمًا مُّجۡرِمِيۡنَ‏  ﴿7:133﴾ وَلَـمَّا وَقَعَ عَلَيۡهِمُ الرِّجۡزُ قَالُوۡا يٰمُوۡسَى ادۡعُ لَـنَا رَبَّكَ بِمَا عَهِدَ عِنۡدَكَ​ۚ لَـئِنۡ كَشَفۡتَ عَنَّا الرِّجۡزَ لَـنُؤۡمِنَنَّ لَكَ وَلَـنُرۡسِلَنَّ مَعَكَ بَنِىۡۤ اِسۡرَآءِيۡلَ​ۚ‏ ﴿7:134﴾ فَلَمَّا كَشَفۡنَا عَنۡهُمُ الرِّجۡزَ اِلٰٓى اَجَلٍ هُمۡ بٰلِغُوۡهُ اِذَا هُمۡ يَنۡكُثُوۡنَ‏ ﴿7:135﴾ فَانْتَقَمۡنَا مِنۡهُمۡ فَاَغۡرَقۡنٰهُمۡ فِى الۡيَمِّ بِاَنَّهُمۡ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا وَكَانُوۡا عَنۡهَا غٰفِلِيۡنَ‏ ﴿7:136﴾ وَاَوۡرَثۡنَا الۡـقَوۡمَ الَّذِيۡنَ كَانُوۡا يُسۡتَضۡعَفُوۡنَ مَشَارِقَ الۡاَرۡضِ وَمَغَارِبَهَا الَّتِىۡ بٰرَكۡنَا فِيۡهَا​ ؕ وَتَمَّتۡ كَلِمَتُ رَبِّكَ الۡحُسۡنٰى عَلٰى بَنِىۡۤ اِسۡرَاۤءِيۡلَۙ بِمَا صَبَرُوۡا​ ؕ وَدَمَّرۡنَا مَا كَانَ يَصۡنَعُ فِرۡعَوۡنُ وَقَوۡمُهٗ وَمَا كَانُوۡا يَعۡرِشُوۡنَ‏ ﴿7:137﴾ وَجَاوَزۡنَا بِبَنِىۡۤ اِسۡرَاۤءِيۡلَ الۡبَحۡرَ فَاَ تَوۡا عَلٰى قَوۡمٍ يَّعۡكُفُوۡنَ عَلٰٓى اَصۡنَامٍ لَّهُمۡ​ ۚ قَالُوۡا يٰمُوۡسَى اجۡعَلْ لَّـنَاۤ اِلٰهًا كَمَا لَهُمۡ اٰلِهَةٌ​  ؕ قَالَ اِنَّكُمۡ قَوۡمٌ تَجۡهَلُوۡنَ‏ ﴿7:138﴾ اِنَّ هٰٓؤُلَۤاءِ مُتَبَّرٌ مَّا هُمۡ فِيۡهِ وَبٰطِلٌ مَّا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ‏  ﴿7:139﴾ قَالَ اَغَيۡرَ اللّٰهِ اَبۡغِيۡكُمۡ اِلٰهًا وَّهُوَ فَضَّلَـكُمۡ عَلَى الۡعٰلَمِيۡنَ‏  ﴿7:140﴾ وَاِذۡ اَنۡجَيۡنٰكُمۡ مِّنۡ اٰلِ فِرۡعَوۡنَ يَسُوۡمُوۡنَـكُمۡ سُوۡٓءَ الۡعَذَابِ​ۚ يُقَتِّلُوۡنَ اَبۡنَآءَكُمۡ وَ يَسۡتَحۡيُوۡنَ نِسَآءَكُمۡ​ ؕ وَفِىۡ ذٰ لِكُمۡ بَلَاۤ ءٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ عَظِيۡمٌ‏ ﴿7:141﴾

तर्जुमा :

130 – हम ने फ़िरऔन के लोगों को कई साल तक क़हेत और पैदावार कि कमी में मुब्तेला रखा कि शायद इन को होश आये – 131 – मगर उन का हाल ये था कि जब अच्छा ज़माना आता तो कहते कि हम इसी के मुस्तहक़ हैं और जब बुरा ज़माना आता तो मूसा और उस के साथियों को अपने लिए बद ठहेराते, हालांकि हक़ीक़त में उनकी बुरी हालत तो अल्लाह के पास थी मगर उन में से अक्सर बे इल्म थे – 132 – उन्हों ने मूसा से कहा “ तू चाहे और निशानी ले आये और हम पर जादू करे “ फिर भी हम तेरी बात मानने वाले नहीं हैं – 133 – आखिरकार हम ने उन पर तूफ़ान भेजा, टिड्डी दल छोड़े, जूंएं फैलाइं, मेंडक भेजें और खून बरसाया और सब निशानियाँ अलग अलग करके दिखाइं मगर वो लोग सरकशी करते गए, बड़े ही मुजरिम लोग थे – 134 – जब कभी उन पर बला नाज़िल होजाती तो कहते “ ऐ मूसा, तुझे अपने रब्ब की तरफ़ से जो मंसब हासिल है उस की बिना पर हमारे हक में दुआ कर, अगर अब के तू हम पर से ये बला को टलवा दे तो हम तेरी बात मान लेंगे और बनी इस्राईल को तेरे साथ भेज देंगे – 135 – मगर जब हम उन पर से अपना अज़ाब एक मुक़र्रर वक़्त तक हटा लेते तो वो एक दम अपने वा’दे से फिर जाते – 136 – तब हम ने उन से इन्तेक़ाम लिया और उन्हें समंदर में ग़र्क़ करदिया क्यूँ कि उन्हों ने हमारी निशानियों को झुटलाया था और उन से बे परवाह हो गए थे – 137 – और उन की जगह हम ने उन लोगों को जो कमज़ोर बना कर रखे गए थे – उस सरज़मीन के मशरिक़ व मग़रिब का वारिस बना दिया जिसे हम ने बरकतों से माला माल किया था – इस तरह बनी इस्राईल के हक़ में तेरे रब्ब का वादा पूरा हुआ कुइंकि उन्हों ने सब्र से काम लिया था और फ़िरऔन और उस की क़ौम का सब कुछ बर्बाद कर दिया गया जो वो बनाते और चढहांते थे 138 – बनी इस्राईल को हम ने समंदर से गुज़ार दिया, फिर वो चले और रास्ते में एक ऐसी क़ौम पर उन का गीज़र हुआ जो अपने चंद बुतों के गिरवीदा (Fascinated) बनी हुई थी, कहने लगे “ ऐ मूसा हमारे लिए भी कोई ऐसा मा’बूद बनादे जैसे उन लोगों के मा’बूद हैं “ मूसा ने कहा “ तुम लोग बड़ी नादानी की बातें करते हो – 139 – ये लोग जिस तरह की पैरवी कर रहे हैं वो तो बर्बाद होने वाला है और जो अमल वो कर रहे हैं वो सरासर बातिल है - 140 – फिर मूसा ने कहा “ क्या मै अल्लाह के सिवा कोई और मा’बूद तुम्हारे लिए तलाश करूं ? हालांकि वो अल्लाह ही है जिस ने तुम्हें दुनिया भर की क़ौमों पर फ़ज़ीलत दी है – 141 – (अल्लाह फरमाता है) वो वक़्त याद करो जब हम ने फ़िरऔन

वालों से तुम्हे निजात दी जिन का हाल ये था कि तुम्हें सख्त अज़ाब में मुब्तेला रखते थे, तुम्हारे बेटों को कतल करते और तुम्हारी औरतों को ज़िंदा रहने देते थे और उस में तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से बड़ी आज़माइश थी –

तशरीह :

1. फ़िरऔन के दरबारी किसी वाक़िये को अमल में आने पर जादू ही समझते थे यहाँ तक कि मुल्क में क़हेत का पढ़ जाना, तूफ़ान का आना पैदावार की कमी होना इस पर उनका कहना था कि ये खुला जादू है –

2. बनी इस्राईल ने जहां से समंदर पार किया वो मुकाम बहरे अहमर ( Red Sea) में सुएज़ कैनाल ( Suez canal) और इस्मलिया के दरमियान है- यहाँ से गुज़र कर बनी इस्राईल के लोग जज़ीरा नुमाए सेना (Jazeera Numaa Sena) के किनारे से रवाना हुए – सेना के जुनूब में ताम्बे और फीरोज़े की कानें (Mines) थीं- चूंकि ये मिस्र के इल्ल्के में थीं इसलिए वहां एक छावनी बनी थी और उस जगह क़दीम ज़माने की एक क़ौम ने चाँद देवी का बुत बना रखा था – चूंकि बनी इसराइल की ज़िन्दगी पर बुतपरस्ती और मिसियों के मज़हबी एतेक़ादातात का गहरा असर मौजूद था इसलिए जब इसी जगह से गुज़रते हुए बनी इसराइल के लोगों ने उस बुत को देखा तो उनको एक मसनूई माबूद की ज़रुरत महसूस हुई होगी – ताज्जुब की बात ये है कि 40 साल तक हजरत मूसा की और 28 साल हजरत यूशा की तर्बियत और रहनुमाई में ज़िन्दगी बसर कर लेने के बाद भी ये क़ौम इन असरात को न निकाल सकी -

आयत नंबर 142 से 147

وَوٰعَدۡنَا مُوۡسٰى ثَلٰثِيۡنَ لَيۡلَةً وَّاَتۡمَمۡنٰهَا بِعَشۡرٍ فَتَمَّ مِيۡقَاتُ رَبِّهٖۤ اَرۡبَعِيۡنَ لَيۡلَةً ​ ۚ وَقَالَ مُوۡسٰى لِاَخِيۡهِ هٰرُوۡنَ اخۡلُفۡنِىۡ فِىۡ قَوۡمِىۡ وَاَصۡلِحۡ وَلَا تَتَّبِعۡ سَبِيۡلَ الۡمُفۡسِدِيۡنَ‏ ﴿7:142﴾ وَلَمَّا جَآءَ مُوۡسٰى لِمِيۡقَاتِنَا وَكَلَّمَهٗ رَبُّهٗ ۙ قَالَ رَبِّ اَرِنِىۡۤ اَنۡظُرۡ اِلَيۡكَ​ ؕ قَالَ لَنۡ تَرٰٮنِىۡ وَلٰـكِنِ انْظُرۡ اِلَى الۡجَـبَلِ فَاِنِ اسۡتَقَرَّ مَكَانَهٗ فَسَوۡفَ تَرٰٮنِىۡ​ ۚ فَلَمَّا تَجَلّٰى رَبُّهٗ لِلۡجَبَلِ جَعَلَهٗ دَكًّا وَّخَرَّ مُوۡسٰى صَعِقًا​ ۚ فَلَمَّاۤ اَفَاقَ قَالَ سُبۡحٰنَكَ تُبۡتُ اِلَيۡكَ وَاَنَا اَوَّلُ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ‏ ﴿7:143﴾ قَالَ يٰمُوۡسٰٓى اِنِّى اصۡطَفَيۡتُكَ عَلَى النَّاسِ بِرِسٰلٰتِىۡ وَ بِكَلَامِىۡ​ۖ  فَخُذۡ مَاۤ اٰتَيۡتُكَ وَكُنۡ مِّنَ الشّٰكِرِيۡنَ‏ ﴿7:144﴾ وَكَتَبۡنَا لَهٗ فِى الۡاَلۡوَاحِ مِنۡ كُلِّ شَىۡءٍ مَّوۡعِظَةً وَّتَفۡصِيۡلًا لِّـكُلِّ شَىۡءٍ​ ۚ فَخُذۡهَا بِقُوَّةٍ وَّاۡمُرۡ قَوۡمَكَ يَاۡخُذُوۡا بِاَحۡسَنِهَا​ؕ سَاُورِيۡكُمۡ دَارَ الۡفٰسِقِيۡنَ‏ ﴿7:145﴾ سَاَصۡرِفُ عَنۡ اٰيٰتِىَ الَّذِيۡنَ يَتَكَبَّرُوۡنَ فِى الۡاَرۡضِ بِغَيۡرِ الۡحَـقِّ ؕ وَاِنۡ يَّرَوۡا كُلَّ اٰيَةٍ لَّا يُؤۡمِنُوۡا بِهَا​ ۚ وَاِنۡ يَّرَوۡا سَبِيۡلَ الرُّشۡدِ لَا يَتَّخِذُوۡهُ سَبِيۡلًا​ ۚ وَّاِنۡ يَّرَوۡا سَبِيۡلَ الۡغَىِّ يَتَّخِذُوۡهُ سَبِيۡلًا​ ؕ ذٰ لِكَ بِاَنَّهُمۡ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا وَكَانُوۡا عَنۡهَا غٰفِلِيۡنَ‏ ﴿7:146﴾ وَالَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا وَلِقَآءِ الۡاٰخِرَةِ حَبِطَتۡ اَعۡمَالُهُمۡ​ؕ هَلۡ يُجۡزَوۡنَ اِلَّا مَا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ‏ ﴿7:147﴾

तर्जुमा :

142 – हम ने मूसा को तीस शबो रोज़ के लिए (कोहे सीना पर ) तलब किया और बाद में दस दिन का इज़ाफ़ा करदिया, इस तरह उसके रब्ब की मुक़र्रर की हुई मुद्दत चालीस दिन हो गई – मूसा ने जाते वक़्त अपने भाई से कहा “ मेरे पीछे तुम मेरी क़ौम की जानशीनी करना और ठीक काम करते रहना और बिगाड़ पैदा करने वालों के तरीक़े पर न चलना – 143 – जब वो हमारे मुक़र्रर किये हुए वक़्त पर पौह्न्चा और उस के रब्ब ने उस से कलाम किया तो उस ने इल्तेजा की कि “ ऐ रब्ब मेरी नज़र के सामने आ कि मै तुझे देखूं “ फरमाया “ तू मुझे नहीं देख सकता, हाँ ज़रा सामने के पहाड़ की तरफ़ देख, अगर वो अपनी जगह क़ायम रह जाए तो तू मुझे देख सके गा “ चुनांचे उस के रब्ब ने जब पहाड़ पर तजल्ली की तो उसे रेज़ा रेज़ा करदिया और मूसा गश खा कर गिर पड़ा, मगर जन होश आया तो बोला “ पाक है तेरी ज़ात मैं तेरे हुज़ूर तौबा करता हूँ और सब से पहले ईमान लाने वाला मैं हूँ – 144 – फरमाया ऐ मूसा मैं ने तमाम लोगों पर तरजीह दे कर तुझे मुन्तखिब किया कि मेरी पैगम्बरी करे और मुझ से हमकलाम हो पस जो कुछ मै तुम्हें दूं उसे ले और शुक्र बजा ला – 145 - इस के बाद हम ने मूसा को ज़िन्दगी के हर काम के बारे में वाज़े हिदायात तख्तियों पर लिख कर दे दी और उस से कहा “ इन हिदायात को संभाल और अपनी क़ौम को हुक्म दे कि इन एह्कमात की पैरवी करें – क़रीब में मैं तुम्हे फ़ासिकों के घर दिखाऊँ गा – 146 – मैं अपनी निशानियों से उन लोगों की निगाहें फेर दूंगा जो बगैर किसी हक़ के ज़मीन में बड़े बनते हैं, वो खुवाहा कोई निशानी देख लें फिर भी ईमान न लाएं गे, अगर सीधा रास्ता उन के सामने आये तो उसे इख्तियार न करेंगे और अगर टेड़ा रास्ता नज़र आये तो उस पर चल पड़ेंगे इस लिए कि उन्हों ने हमारी निशानियों को झुटलाया और उन से बे परवाही करते रहे – 147 – हमारी निशानियों को जिस किसी ने झुटलाया और आख़ेरत की पेशी का इनकार किया उसके सारे आमाल ज़ाए हो गए, क्या लोग इस के सिवा कुछ और जज़ा पा सकते हैं कि जैसा करें वैसा भरें –

तशरीह :

1. मिस्र छोडने के बाद बनी इस्राईल को एक खुद मुख्तार क़ौम की हैसियत हासिल हो गई और उसके बाद हज़रत मूसा को चालीस दिन के लिए कोहे सीना पर तलब किया गया – यहाँ उन्हों ने रोज़े रख कर और शबो रोज़ इबादत करके वक़्त को गुज़ारा –

2. हज़रत मूसा ने कोहे सीना जाने से पहले क़ौम की ज़िम्मेदारी उनके बड़े भाई हज़रत हारून को दी थी –

3. कोहे सीना पौह्न्चने के बाद अल्लाह ने मूसा से कलाम किया तो उस ने इल्तेजा की कि “ ऐ रब्ब मेरी नज़र के सामने आ कि मै तुझे देखूं “ फरमाया “ तू मुझे नहीं देख सकता, ज़रा सामने के पहाड़ की तरफ़ देख, अगर वो अपनी जगह क़ायम रह जाए तो तू मुझे देख सके गा “ चुनांचे उस के रब्ब ने जब पहाड़ पर तजल्ली की तो उसे रेज़ा रेज़ा करदिया और मूसा गश खा कर गिर पड़ा, मगर जन होश आया तो बोला “ पाक है तेरी ज़ात मैं तेरे हुज़ूर तौबा करता हूँ - अल्लाह के दीदार के बारे में ये बात तो साफ़ हो गई कि अल्लाह का दीदार करना इतना आसान नहीं है -

आयत नंबर 148 से 151

وَاتَّخَذَ قَوۡمُ مُوۡسٰى مِنۡۢ بَعۡدِهٖ مِنۡ حُلِيِّهِمۡ عِجۡلًا جَسَدًا لَّهٗ خُوَارٌ​ ؕ اَلَمۡ يَرَوۡا اَنَّهٗ لَا يُكَلِّمُهُمۡ وَلَا يَهۡدِيۡهِمۡ سَبِيۡلًا ۘ اِتَّخَذُوۡهُ وَكَانُوۡا ظٰلِمِيۡنَ‏ ﴿7:148﴾ وَلَـمَّا سُقِطَ فِىۡۤ اَيۡدِيۡهِمۡ وَرَاَوۡا اَنَّهُمۡ قَدۡ ضَلُّوۡا ۙ قَالُوۡا لَـئِنۡ لَّمۡ يَرۡحَمۡنَا رَبُّنَا وَيَغۡفِرۡ لَـنَا لَنَكُوۡنَنَّ مِنَ الۡخٰسِرِيۡنَ‏  ﴿7:149﴾ وَلَمَّا رَجَعَ مُوۡسٰٓى اِلٰى قَوۡمِهٖ غَضۡبَانَ اَسِفًا ۙ قَالَ بِئۡسَمَا خَلَفۡتُمُوۡنِىۡ مِنۡۢ بَعۡدِىۡ ۚ اَعَجِلۡتُمۡ اَمۡرَ رَبِّكُمۡ​ ۚ وَاَلۡقَى الۡاَلۡوَاحَ وَاَخَذَ بِرَاۡسِ اَخِيۡهِ يَجُرُّهٗۤ اِلَيۡهِ​ؕ قَالَ ابۡنَ اُمَّ اِنَّ الۡـقَوۡمَ اسۡتَضۡعَفُوۡنِىۡ وَكَادُوۡا يَقۡتُلُوۡنَنِىۡ ​ۖ فَلَا تُشۡمِتۡ بِىَ الۡاَعۡدَآءَ وَ لَا تَجۡعَلۡنِىۡ مَعَ الۡقَوۡمِ الظّٰلِمِيۡنَ‏ ﴿7:150﴾ قَالَ رَبِّ اغۡفِرۡ لِىۡ وَلِاَخِىۡ وَ اَدۡخِلۡنَا فِىۡ رَحۡمَتِكَ

وَاَنۡتَ اَرۡحَمُ الرّٰحِمِيۡنَ‏ ﴿7:151﴾

तर्जुमा :

148 – मूसा के पीछे उस की क़ौम के लोगों ने अपने ज़ेवरों से एक बछड़े का पुतला बना लिया जिस में बैल की आवाज़ निकलती थी – क्या उन्हें नज़र नहीं आता था कि वो उन से बोलता है न किसी मामले में उन की रहनुमाई करता है ? मगर फिर भी उन्हों ने उसे मा’बूद बना लिया और वो सख्त ज़ालिम थे – 149 – फिर जब उन के फरेब का जादू टूट गया और उन्हों ने देख लिया कि दर हक़ीक़त वो गुमराह हो गए हैं तो कहने लगे कि अगर हमारे रब्ब ने हम पर रहेम न फरमाया और हम से दर गुज़र न किया तो हम बर्बाद हो जाएँ गे – 150 – उधर से मूसा गुस्से और रंज में भरा हुआ अपनी क़ौम की तरफ़ पलटा – आते ही उस ने कहा “ बहोत बुरी जानशिनी की तुम लोगों ने मेरे जाने के बाद ! क्या तुम से इतना सब्र न हुआ कि अपने रब्ब के हुक्म का इंतज़ार करलेते ?” और तख्तितियाँ फ़ेंक दीं और अपने भाई हारुन के सर के बाल पकड़ कर उसे खींचा – हारुन ने कहा “ ऐ मेरी माँ के बेटे, उन लोगों ने मुझे दबा लिया और क़रीब था कि मुझे मार डालते, मेरी दुआ है कि लोगों को मुझ पर हंसने का मौक़क़ा न दे और इस ज़ालिम गुरोह के साथ मुझे शामिल न कर - 151 – तब मूसा ने कहा “ ऐ रब्ब मुझे और मेरे भाई को माफ़ कर और हमें अपनी रहमत में दाखिल फ़रमा, तू सब से बढ़ कर रहीम है –

तशरीह :

1. इस रुकू में अल्लाह ने जो फ़रमाया है आसानी से समझ में आ रहा है इस लिए इस की तशरीह की ज़रुरत नहीं है –

आयत नंबर 152 से 157

اِنَّ الَّذِيۡنَ اتَّخَذُوا الۡعِجۡلَ سَيَنَالُهُمۡ غَضَبٌ مِّنۡ رَّبِّهِمۡ وَذِلَّـةٌ فِى الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا​ ؕ وَكَذٰلِكَ نَجۡزِىۡ الۡمُفۡتَرِيۡنَ‏ ﴿7:152﴾ وَالَّذِيۡنَ عَمِلُوا السَّيِّاٰتِ ثُمَّ تَابُوۡا مِنۡۢ بَعۡدِهَا وَاٰمَنُوۡۤااِنَّ رَبَّكَ مِنۡۢ بَعۡدِهَا لَغَفُوۡرٌ رَّحِيۡمٌ‏ ﴿7:153﴾ وَلَـمَّا سَكَتَ عَنۡ مُّوۡسَى الۡغَضَبُ اَخَذَ الۡاَلۡوَاحَ ​ۖ وَفِىۡ نُسۡخَتِهَا هُدًى وَّرَحۡمَةٌ لِّـلَّذِيۡنَ هُمۡ لِرَبِّهِمۡ يَرۡهَبُوۡنَ‏ ﴿7:154﴾ وَاخۡتَارَ مُوۡسٰى قَوۡمَهٗ سَبۡعِيۡنَ رَجُلًا لِّمِيۡقَاتِنَا​ ۚ فَلَمَّاۤ اَخَذَتۡهُمُ الرَّجۡفَةُ قَالَ رَبِّ لَوۡ شِئۡتَ اَهۡلَـكۡتَهُمۡ مِّنۡ قَبۡلُ وَاِيَّاىَ​ؕ اَ تُهۡلِكُنَا بِمَا فَعَلَ السُّفَهَآءُ مِنَّا ۚ اِنۡ هِىَ اِلَّا فِتۡنَـتُكَ ؕ تُضِلُّ بِهَا مَنۡ تَشَآءُ وَتَهۡدِىۡ مَنۡ تَشَآءُ ​ؕ اَنۡتَ وَلِيُّنَا فَاغۡفِرۡ لَـنَا وَارۡحَمۡنَا​ وَاَنۡتَ خَيۡرُ الۡغَافِرِيۡنَ‏ ﴿7:155﴾ وَاكۡتُبۡ لَـنَا فِىۡ هٰذِهِ الدُّنۡيَا حَسَنَةً وَّفِى الۡاٰخِرَةِ اِنَّا هُدۡنَاۤ اِلَيۡكَ ​ؕ قَالَ عَذَابِىۡۤ اُصِيۡبُ بِهٖ مَنۡ اَشَآءُ​ ۚ وَرَحۡمَتِىۡ وَسِعَتۡ كُلَّ شَىۡءٍ​ ؕ فَسَاَكۡتُبُهَا لِلَّذِيۡنَ يَتَّقُوۡنَ وَيُؤۡتُوۡنَ الزَّكٰوةَ وَالَّذِيۡنَ هُمۡ بِاٰيٰتِنَا يُؤۡمِنُوۡنَ ​ۚ‏ ﴿7:156﴾ اَ لَّذِيۡنَ يَتَّبِعُوۡنَ الرَّسُوۡلَ النَّبِىَّ الۡاُمِّىَّ الَّذِىۡ يَجِدُوۡنَهٗ مَكۡتُوۡبًا عِنۡدَهُمۡ فِى التَّوۡرٰٮةِ وَالۡاِنۡجِيۡلِ يَاۡمُرُهُمۡ بِالۡمَعۡرُوۡفِ وَيَنۡهٰٮهُمۡ عَنِ الۡمُنۡكَرِ وَيُحِلُّ لَهُمُ الطَّيِّبٰتِ وَيُحَرِّمُ عَلَيۡهِمُ الۡخَبٰۤـئِثَ وَيَضَعُ عَنۡهُمۡ اِصۡرَهُمۡ وَالۡاَغۡلٰلَ الَّتِىۡ كَانَتۡ عَلَيۡهِمۡ​ؕ فَالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا بِهٖ وَعَزَّرُوۡهُ وَنَصَرُوۡهُ وَ اتَّبَـعُوا النُّوۡرَ الَّذِىۡۤ اُنۡزِلَ مَعَهٗ ۤ​ ۙ اُولٰۤـئِكَ هُمُ الۡمُفۡلِحُوۡنَ‏ ﴿7:157﴾

तर्जुमा :

152 – जिन लोगों ने बछड़े को मा’बूद बनाया वो ज़रूर अपने रब्ब के ग़ज़ब में गिरफ्तार होकर रहेंगे, वो दुनिया की ज़िन्दगी में ज़लील होंगे – झूट घड़ने वालों को हम ऐसी ही सज़ा देते हैं - 153 – और जो लोग बुरे अमल करें फिर तौबह कर लें और ईमान ले आयें तो यक़ीनन इस तौबह और ईमान के बाद तेरा रब्ब दर्गुज़र और रहेम फ़रमाने वाला है

154 – फिर जब मूसा का गुस्सा ठंडा हुवा तो उस ने वो तख्तियां उठा लीं जिन कि तहरीर में हिदायत और रहमत थी उन लोगों के लिए जो अपने रब्ब से डरते हैं

155- और उस ने अपनी क़ौम के सत्तर आदमियों को चुना त्ताकी वो उस के साथ हमारे मुक्क़र्रेर किये हुए वक़्त पर हाज़िर हों – जब उन लोगों को एक सख्त ज़लज़ले ने आ पकड़ा तो मूसा ने अर्ज़ किया “ ऐ मेरे सरकार आप चाहते तोपहले ही इनको और मुझे हालाक कर सकते थे, क्या आप उस कुसूर में जो हम में से चंद नादानों ने किया था हम सब को हालाक कर देंगे ? ये तो आप की डाली हुई एक आज़माइश थी जिस के ज़रिये से आप जिसे चाहते हैं गुमराही में मुब्तेला करदेते हैं और जिसे चाहते हैं हिदायत बख्श देते हैं – हमारे सरपरस्त तो आप ही हैं, पस हमें माफ़ कर दीजिये और हम पर रहेम फ़रमा दीजिये- आप सब से बढ़ कर माफ़ फ़रमाने वाले हैं – 156 – और हमारे लिए इस दुनिया की भलाई भी लिख दीकिये और आख़ेरत कि भी, हम ने आप की तरफ़ रुजू कर लिया, जवाब में इरशाद हुवा “ सज़ा तो मैं जिसे चाहता हूँ देता हूँ, मगर मेरी रहमत हर छेज़ पर छाही हुई है, और उसे मैं उन लोगों के हक़ में लिखूंगा जो ना फ़र्मानि से परहेज़ करेंगे, ज़कात देंगे और मेरी आयात पर ईमान लायेंगे – 157 – (पस आज ये रहमत उन लोगों का हिस्सा है ) जो इस पैग़म्बर नबी उम्मी की पैरवी इख्तियार करें जिस का ज़िक्र उन्हें अपने हाँ तौरैत और इंजील में लिखा हुआ मिलता है – वो उन्हें नेकी का हुक्म देता है, बुराई से रोकता है, उन के लिए पाक चीज़ें हलाल और नापाक चीज़ें हराम करता है, और उन पर से वो बोझ उतारता है जो उन पर लदे हुए थे और वो बंदिशें खोलता है जिन में वो जकड़े हुए थे, लिहाज़ा जो लोग इस पर ईमान लाएं और उसकी हिमायत और नुसरत करें और उस रौशनी की पैरवी इख्तियार करें जो उस के साथ नाज़िल की गई है, वोही फलाह पाने वाले हैं –

तशरीह :

1. 70 लोगों कोहे सीना पर पेशी इस लिए हुई थी कि अल्लाह से अपने जुर्म की माफ़ी मांगें और फिर से अपनी इताअत को शुरू करें –

2. इस रुकू को समझने के लिए तशरीह की ज़रुरत महसूस नहीं हुई क्युइंकी अल्लाह के फ़रमान को आसानी से समझ सकते हैं -

आयत नंबर 158 से 162

قُلۡ يٰۤاَيُّهَا النَّاسُ اِنِّىۡ رَسُوۡلُ اللّٰهِ اِلَيۡكُمۡ جَمِيۡعَاْ ۨالَّذِىۡ لَهٗ مُلۡكُ السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ​ۚ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا هُوَ يُحۡىٖ وَيُمِيۡتُ​ فَاٰمِنُوۡا بِاللّٰهِ وَرَسُوۡلِهِ النَّبِىِّ الۡاُمِّىِّ الَّذِىۡ يُؤۡمِنُ بِاللّٰهِ وَكَلِمٰتِهٖ وَاتَّبِعُوۡهُ لَعَلَّكُمۡ تَهۡتَدُوۡنَ‏ ﴿7:158﴾ وَ مِنۡ قَوۡمِ مُوۡسٰٓى اُمَّةٌ يَّهۡدُوۡنَ بِالۡحَـقِّ وَبِهٖ يَعۡدِلُوۡنَ‏  ﴿7:159﴾ وَقَطَّعۡنٰهُمُ اثۡنَتَىۡ عَشۡرَةَ اَسۡبَاطًا اُمَمًا​ ؕ وَاَوۡحَيۡنَاۤ اِلٰى مُوۡسٰٓى اِذِ اسۡتَسۡقٰٮهُ قَوۡمُهٗۤ اَنِ اضۡرِبْ بِّعَصَاكَ الۡحَجَرَ​ ۚ فَاْنۢبَجَسَتۡ مِنۡهُ اثۡنَتَا عَشۡرَةَ عَيۡنًا​ ؕ قَدۡ عَلِمَ كُلُّ اُنَاسٍ مَّشۡرَبَهُمۡ​ؕ وَظَلَّلۡنَا عَلَيۡهِمُ الۡغَمَامَ وَاَنۡزَلۡنَا عَلَيۡهِمُ الۡمَنَّ وَالسَّلۡوٰىؕ كُلُوۡا مِنۡ طَيِّبٰتِ مَا رَزَقۡنٰكُمۡ​ؕ وَ مَا ظَلَمُوۡنَا وَلٰـكِنۡ كَانُوۡۤا اَنۡفُسَهُمۡ يَظۡلِمُوۡنَ‏ ﴿7:160﴾ وَاِذۡ قِيۡلَ لَهُمُ اسۡكُنُوۡا هٰذِهِ الۡقَرۡيَةَ وَكُلُوۡا مِنۡهَا حَيۡثُ شِئۡتُمۡ وَقُوۡلُوۡا حِطَّةٌ وَّادۡخُلُوا الۡبَابَ سُجَّدًا نَّـغۡفِرۡ لَـكُمۡ خَطِيْٓـٰٔـتِكُمۡ​ؕ سَنَزِيۡدُ الۡمُحۡسِنِيۡنَ‏ ﴿7:161﴾ فَبَدَّلَ الَّذِيۡنَ ظَلَمُوۡا مِنۡهُمۡ قَوۡلًا غَيۡرَ الَّذِىۡ قِيۡلَ لَهُمۡ فَاَرۡسَلۡنَا عَلَيۡهِمۡ رِجۡزًا مِّنَ السَّمَآءِ بِمَا كَانُوۡا يَظۡلِمُوۡنَ‏  ﴿7:162﴾

तर्जुमा :

158 – आप कहिये : ऐ इंसानों, मैं तुम सब की तरफ़ उस अल्लाह का पैगाम्बर हूँ जो ज़मीन और आसमानों की बादशाही का मालिक है, उस के सिवा कोई और मा’बूद नहीं है वोही ज़िदगी बख्शता है और वोही मौत देता है, पस ईमान लाओ अल्लाह पर और उसके भेजे हुए नबी उम्मी पर जो अल्लाह को और उसके इरशादात को मानता है और पैरवी इख्तियार करो उसकी, उम्मीद है कि तुम सीधी राह पा लोगे – 159 – मूसा की क़ौम में एक गुरोह ऐसा भी था जो हक़ कि हिदायत करता और हक़ ही के मुताबिक़ इन्साफ़ करता था – 160 – और हम ने इस क़ौम को बारा घरानों में तक़सीम करके उन्हें मुस्तक़िल गुरोहों की मुस्तक़िल शकल दे दी थी – और जब मूसा से उसकी क़ौम ने पानी माँगा तो हम ने उस को इशारा किया कि फलां चटान पर अपनी लाठी मारो, चुनांचे इस चटान से यकायक बारा चश्मे फूट निकले और हर गुरोह ने अपने पानी लेने की जगह बना ली, हम ने उन पर बादल का साया किया और उन पर मनन व सलवा उतारा , खाओ वो पाक चीज़ें जो हम ने तुम्हें बख्शी हैं, मगर इस के बाद उन्हों ने जो कुछ किया तो हम पर ज़ुल्म नहीं किया बल्कि अपने ही ऊपर ज़ुल्म करते रहे –

161 – याद करो वो वक़्त जब उन से कहा गया था कि इस बस्ती में जा कर बस जाओ उस की पैदावार से अपनी मर्ज़ी की रोज़ी हासिल करो और हित्ततुन (तौबह) हित्ततुन (तौबह) कहते जाओ और शहर के दरवाज़े में सजदा रेज़ होते हुए दाख़िल हो, हम तुम्हारी ख़ताएं माफ़ करेंगे और नेक रविय्या रखने वालों को मज़ीद फ़ज़ल से नवाजें गे – 162 – मगर जो लोग उन में ज़ालिम थे उनहों ने उस बात को जो उन से कही गई थी बदल डाला, नतीजा ये हुआ कि हम ने उन के ज़ुल्म की वजह से उन पर आसमान से अज़ाब भेज दिया –

तशरीह :

1. अल्लाह ने अपने नबी से फ़रमाया कि आप कह दीजिये कि मैं अल्लाह की तरफ़ से भेजा हुआ पैगम्बर हूँ जिस की बादशाहत आसमानों और ज़मीन में है, इस के सिवा कोई इबादत के लायेक़ नहीं, वोही ज़िन्दगी देता है और वोही मौत देता है – इसलिए अल्लाह पर ईमान लाओ और इस नबी उम्मी पर – इस आयत में ये एलान करने का हुक्म दिया गया है कि नबी अकरम लोगों को ये बतादें कि मैं तुम सब की तरफ़ रसूल बना कर भेजा गया हूँ

2. येही एलान है जो नबी अकरम पर ख़त्मे नबुव्वत को बयान करता है, यानी आप के बाद नबियों की आमद का सिलसला बंद किया गया और आप क़यामत तक आने वाली सारी नस्लों के लिए नबी क़रार दिए गए, इन के बाद फिर किसी दुसरे रसूल और नबी की आमद की न ज़रुरत है और न गुंजाइश –

आयत नंबर 163 से 171

وَسۡـئَلۡهُمۡ عَنِ الۡـقَرۡيَةِ الَّتِىۡ كَانَتۡ حَاضِرَةَ الۡبَحۡرِ​ۘ اِذۡ يَعۡدُوۡنَ فِى السَّبۡتِ اِذۡ تَاۡتِيۡهِمۡ حِيۡتَانُهُمۡ يَوۡمَ سَبۡتِهِمۡ شُرَّعًا وَّيَوۡمَ لَا يَسۡبِتُوۡنَ​ ۙ لَا تَاۡتِيۡهِمۡ​​ ۛۚ كَذٰلِكَ ​ۛۚ نَبۡلُوۡهُمۡ بِمَا كَانُوۡا يَفۡسُقُوۡنَ‏ ﴿7:163﴾ وَاِذۡ قَالَتۡ اُمَّةٌ مِّنۡهُمۡ لِمَ تَعِظُوۡنَ قَوۡمَاْ ​ ۙ اۨللّٰهُ مُهۡلِكُهُمۡ اَوۡ مُعَذِّبُهُمۡ عَذَابًا شَدِيۡدًا​ ؕ قَالُوۡا مَعۡذِرَةً اِلٰى رَبِّكُمۡ وَلَعَلَّهُمۡ يَتَّقُوۡنَ‏ ﴿7:164﴾ فَلَمَّا نَسُوۡا مَا ذُكِّرُوۡا بِهٖۤ اَنۡجَيۡنَا الَّذِيۡنَ يَنۡهَوۡنَ عَنِ السُّوۡۤءِ وَاَخَذۡنَا الَّذِيۡنَ ظَلَمُوۡا بِعَذَابٍۭ بَـئِيۡسٍۢ بِمَا كَانُوۡا يَفۡسُقُوۡنَ‏ ﴿7:165﴾ فَلَمَّا عَتَوۡا عَنۡ مَّا نُهُوۡا عَنۡهُ قُلۡنَا لَهُمۡ كُوۡنُوۡا قِرَدَةً خٰسِـئِیْنَ‏ ﴿7:166﴾ وَاِذۡ تَاَذَّنَ رَبُّكَ لَيَبۡعَثَنَّ عَلَيۡهِمۡ اِلٰى يَوۡمِ الۡقِيٰمَةِ مَنۡ يَّسُوۡمُهُمۡ سُوۡٓءَ الۡعَذَابِ​ ؕ اِنَّ رَبَّكَ لَسَرِيۡعُ الۡعِقَابِ ​ ​ۖۚ وَاِنَّهٗ لَـغَفُوۡرٌ رَّحِيۡمٌ‏ ﴿7:167﴾ وَقَطَّعۡنٰهُمۡ فِى الۡاَرۡضِ اُمَمًا​ ۚ مِنۡهُمُ الصّٰلِحُوۡنَ وَمِنۡهُمۡ دُوۡنَ ذٰ لِكَ​ وَبَلَوۡنٰهُمۡ بِالۡحَسَنٰتِ وَالسَّيِّاٰتِ لَعَلَّهُمۡ يَرۡجِعُوۡنَ‏  ﴿7:168﴾ فَخَلَفَ مِنۡۢ بَعۡدِهِمۡ خَلۡفٌ وَّرِثُوا الۡكِتٰبَ يَاۡخُذُوۡنَ عَرَضَ هٰذَا الۡاَدۡنٰى وَيَقُوۡلُوۡنَ سَيُغۡفَرُ لَـنَا​ ۚ وَاِنۡ يَّاۡتِهِمۡ عَرَضٌ مِّثۡلُهٗ يَاۡخُذُوۡهُ​ ؕ اَلَمۡ يُؤۡخَذۡ عَلَيۡهِمۡ مِّيۡثَاقُ الۡـكِتٰبِ اَنۡ لَّا يَقُوۡلُوۡا عَلَى اللّٰهِ اِلَّا الۡحَـقَّ وَدَرَسُوۡا مَا فِيۡهِ​ ؕ وَالدَّارُ الۡاٰخِرَةُ خَيۡرٌ لِّـلَّذِيۡنَ يَتَّقُوۡنَ​ ؕ اَفَلَا تَعۡقِلُوۡنَ‏ ﴿7:169﴾ وَالَّذِيۡنَ يُمَسِّكُوۡنَ

بِالۡـكِتٰبِ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَ ؕ اِنَّا لَا نُضِيۡعُ اَجۡرَ الۡمُصۡلِحِيۡنَ‏ ﴿7:170﴾ وَاِذۡ نَـتَقۡنَا الۡجَـبَلَ فَوۡقَهُمۡ كَاَنَّهٗ ظُلَّةٌ وَّظَنُّوۡۤا اَنَّهٗ وَاقِعٌ ۢ بِهِمۡ​ ۚ خُذُوۡا مَاۤ اٰتَيۡنٰكُمۡ بِقُوَّةٍ وَّاذۡكُرُوۡا مَا فِيۡهِ لَعَلَّكُمۡ تَتَّقُوۡنَ‏ ﴿7:171﴾

तर्जुमा :

163 – और ज़रा इन से उस बस्ती का हाल भी पूछो जो समंदर के किनारे मौजूद थी, उन्हें याद दिलाओ वो वाक़ेया कि वहाँ के लोग सबत (सनीचर ) के दिन अल्लाह के हुक्म की ख़िलाफ़ वर्ज़ी करते थे और ये कि मछलियां सबत ही के दिन उभर उभर कर सतह पर उन के सामने आती थीं और बाकू दिनों में नहीं आती थीं, हम उन को उनकी नाफर्मानियों की वजह से आज़माइश में डाल रहे थे – 164 – और उन्हें ये भी याद दिलाओ कि जब उन में से एक गुरोह ने दुसरे गुरोंह से कहा था कि तुम ऐसे लोगों को क्यूँ नसीहत करते हो जिन्हें अल्लाह हलाक करने वाला या सख्त सज़ा देने वाला है “ तो उन्हों ने जवाब दिया था कि हम सब तुम्हारे रब्ब के हुज़ूर अपनी माज़ेरत पेश करने के लिए करते हैं और इस उम्मीद पर करते हैं कि शायद ये लोग इस की नाफ़रमानी से परहेज़ करने लगें – 165 – आख़िरकार जब वो उन हिदायात को बिलकुल ही फ़रामोश कर गए जो उन्हें याद कराई गई थीं तो हम ने उन लोगों को बचा लिया जो बुराई से रोकते थे और बाक़ी सब लोगों को जो ज़ालिम थे उन की नाफ़र्मानियों पर सख्त अज़ाब में पकड़ लिया – 166 – फिर जब ओ लोग सरकशी के साथ वोही काम करते चले गए जिस से उनको रोका गया था तो हम ने कहा कि बंदर हो जाओ, ज़लील और ख़ुवार 167 – और याद करो जबकि तुम्हारे रब्ब ने एलान करदिया कि “ वो क़यामत तक बराबर ऐसे लोग बनी इस्राईल पर मुसल्लत करता रहे गा जो इनको बदतरीन अज़ाब देंगें – याकीनन तुम्हारा रब्ब सज़ा देने में तेज़दस्त है और यक़ीनन वो दरगुज़र और रहेम से काम लेने वाला है – 168 – हम ने उन को ज़मीन में टुकड़े टुकड़े करके बहोत सी कौमों में तक़सीम करदिया कुछ लोग उन में से नेक थे और कुछ इन में से मुख्तलिफ़, और हम उनको अच्छे और बुरे हालात से आज़माइश में मुब्तेला करते रहे कि शायद ये पलट आयें – 169 – फिर अगली नस्लों के बाद ऐसे बेकार लोग जानशीन हुए जो किताबे इलाही के वारिस होकर इसी दुनिया के फायेदे समेटते हैं और कह देते हैं कि उम्मीद है कि हमें माफ़ कर दिया जाएगा और फिर दुनिया के फायदे सामने आते हैं फिर लपक कर उसे ले लेते हैं – क्या उन से किताब का अहेद नहीं लिया जा चुका है कि अल्लाह के नाम पर वोही बात कहेंगे जो हक़ हो ? और ये खुद पढ़ चुके हैं जो किताब में लिखा है, आख़ेरत की क़याम गाह तो अल्लाह से डरने वाले लोगों के लिए ही बेहतर है, क्या तुम इतनी सी बात नहीं समझते ? 170 – जो लोग किताब की पाबंदी करते हैं और जिन्हों ने नमाज़ क़ायम रखी है, यकीनन ऐसे नेक किरदार लोगों का अजर हम ज़ाए नहीं करें गे – 171 – उन्हें वो वक़्त भी कुछ याद है जबकि हम ने पहाड़ को हिला कर उन पर इस तरह छा दिया था कि गोया वो छत्री है और वो ये गुमान कर रहे थे कि वो उन पर गिर पड़े गा और उस वक़्त हम ने उन से कहा था कि जो किताब हम तुम्हें दे रहे हैं, उसे मज़बूती के साथ थामो और जो कुछ उस में लिखा है उसे याद रखो, उम्मीद है कि तुम ग़लत राह से बचे रहोगे -

तशरीह :

1. सबत के वाक़िये का जिस शहर का ज़िक्र है अब वो इस्राईल के क़ब्ज़े में है और वहां एक बंदरगाह है जिस का नाम “ एलात “ है – सबत का दिन हफ्तह या सनीचर का दिन होता है –

बाकी अयेतों में मतलब बिलुल साफ़ है इसलिए इन आयेतों की तशरीह की ज़रुरत नहीं है -

आयत नंबर 172 से 181

وَ اِذۡ اَخَذَ رَبُّكَ مِنۡۢ بَنِىۡۤ اٰدَمَ مِنۡ ظُهُوۡرِهِمۡ ذُرِّيَّتَهُمۡ وَ اَشۡهَدَهُمۡ عَلٰٓى اَنۡفُسِهِمۡ​ ۚ اَلَسۡتُ بِرَبِّكُمۡ​ ؕ قَالُوۡا بَلٰى​ ۛۚ شَهِدۡنَا ​ۛۚ اَنۡ تَقُوۡلُوۡا يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ اِنَّا كُنَّا عَنۡ هٰذَا غٰفِلِيۡنَ ۙ‏ ﴿7:172﴾ اَوۡ تَقُوۡلُوۡۤا اِنَّمَاۤ اَشۡرَكَ اٰبَآؤُنَا مِنۡ قَبۡلُ وَكُنَّا ذُرِّيَّةً مِّنۡۢ بَعۡدِهِمۡ​ۚ اَفَتُهۡلِكُنَا بِمَا فَعَلَ الۡمُبۡطِلُوۡنَ‏ ﴿7:173﴾ وَكَذٰلِكَ نُفَصِّلُ الۡاٰيٰتِ وَلَعَلَّهُمۡ يَرۡجِعُوۡنَ‏ ﴿7:174﴾ وَاتۡلُ عَلَيۡهِمۡ نَبَاَ الَّذِىۡۤ اٰتَيۡنٰهُ اٰيٰتِنَا فَانْسَلَخَ مِنۡهَا فَاَتۡبَعَهُ الشَّيۡطٰنُ فَكَانَ مِنَ الۡغٰوِيۡنَ‏ ﴿7:175﴾ وَلَوۡ شِئۡنَا لَرَفَعۡنٰهُ بِهَا وَلٰـكِنَّهٗۤ اَخۡلَدَ اِلَى الۡاَرۡضِ وَاتَّبَعَ هَوٰٮهُ​ ۚ فَمَثَلُهٗ كَمَثَلِ الۡـكَلۡبِ​ ۚ اِنۡ تَحۡمِلۡ عَلَيۡهِ يَلۡهَثۡ اَوۡ تَتۡرُكۡهُ يَلۡهَث ​ؕ ذٰ لِكَ مَثَلُ الۡقَوۡمِ الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا​ۚ فَاقۡصُصِ الۡقَصَصَ لَعَلَّهُمۡ يَتَفَكَّرُوۡنَ‏ ﴿7:176﴾ سَآءَ مَثَلَاْ ۨالۡقَوۡمُ الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا وَاَنۡفُسَهُمۡ كَانُوۡا يَظۡلِمُوۡنَ‏ ﴿7:177﴾ مَنۡ يَّهۡدِ اللّٰهُ فَهُوَ الۡمُهۡتَدِىۡ​ۚ وَمَنۡ يُّضۡلِلۡ فَاُولٰۤـئِكَ هُمُ الۡخٰسِرُوۡنَ‏ ﴿7:178﴾ وَلَـقَدۡ ذَرَاۡنَا لِجَـهَنَّمَ كَثِيۡرًا مِّنَ الۡجِنِّ وَالۡاِنۡسِ​ ​ۖ لَهُمۡ قُلُوۡبٌ لَّا يَفۡقَهُوۡنَ بِهَا وَلَهُمۡ اَعۡيُنٌ لَّا يُبۡصِرُوۡنَ بِهَا وَلَهُمۡ اٰذَانٌ لَّا يَسۡمَعُوۡنَ بِهَا ؕ اُولٰۤـئِكَ كَالۡاَنۡعَامِ بَلۡ هُمۡ اَضَلُّ​ ؕ اُولٰۤـئِكَ هُمُ الۡغٰفِلُوۡنَ‏ ﴿7:179﴾ وَلِلّٰهِ الۡاَسۡمَآءُ الۡحُسۡنٰى فَادۡعُوۡهُ بِهَا​ وَذَرُوا الَّذِيۡنَ يُلۡحِدُوۡنَ فِىۡۤ اَسۡمَآئِهٖ​ ؕ سَيُجۡزَوۡنَ مَا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ‏ ﴿7:180﴾ وَمِمَّنۡ خَلَقۡنَاۤ اُمَّةٌ يَّهۡدُوۡنَ بِالۡحَـقِّ وَبِهٖ يَعۡدِلُوۡنَ‏  ﴿7:181﴾

तर्जुमा :

172 – और ऐ नबी, लोगों को याद दिलाओ वो वक़्त जबकि तुम्हारे रब्ब ने बनी आदम की पुश्तों से उन की नसल को निकाला था और उन्हें खुद उनके ऊपर गवाह बनाते हुए पूछा था “ क्या मैं तुम्हारा रब्ब नहीं हूँ ? उन्हों ने कहा “ आप ही हमारे रब्ब हैं, हम इस पर गवाही देते हैं, ये हम ने इस लिए किया कि कहीं तुम क़यामत के रोज़ ये न कह दो कि “ हम इस बात से बे खबर थे “ – 173 – या ये न कहने लगो कि “ शिर्क की इब्तेदा तो हमारे बाप दादा ने हम से पहले की थी और हम बाद की नसल से पैदा हुए, फिर क्या आप हमें उस क़ुसूर में पकड़ते हैं जो ग़लत कार लोगों ने किया था - 174 – देखो इस तरह हम निशानियाँ साफ़ तौर पर पेश करते हैं और इस लिए करते हैं कि ये लोग पलट आयें – 175 – और ऐ नबी, उन के सामने उस शख्स का हाल बयान करो जिस को हम ने अपनी आयात का इल्म अता किया था मगर वो उनकी पाबंदी से निकल भागा, आखिरकार शैतान उस के पीछे पढ़ गया यहाँ तक कि वो भटकने वालों में शामिल होकर रह गया – 176 – अगर हम चाहते उसे उन आयेतों के ज़रिये से बुलंदी अता करते, मगर वो तो ज़मीन की तरफ़ झुक कर रह गया और अपनी खुवाहिशे नफस ही के पीछे पड़ा रहा, लिहाज़ा उस की हालत कुत्ते की सी हो गई कि तुम उस पर हमला करो तब भी वो ज़बान लटकाए रहे और उसे छोड़ दो तब भी ज़बान लटकाए रहे यही मिसाल है उन लोगों की जो हमारी आयात को झुट्लाते हैं – तुम ये हिकायात उन को सुनाते रहो शायद कि ये कुछ गौरो फ़िक्र करें- 177 – बड़ी ही बुरी मिसाल है ऐसे लोगों की जिन्हों ने हमारी आयात को झुटलाया, और वो अपने आप ही पर ज़ुल्म करते रहे हैं – 178 – जिसे अल्लाह हिदायत बख्शे बस वोही सीधा रास्ते पाता है और जिस को अल्लाह अपनी राह से महरूम करदे वोही नाकाम और नामुराद हो कर रहता है – 179 – और ये हक़ीक़त है कि बहोत से जिन और इंसान ऐसे हैं जिन को हम ने जहन्नुम ही के लिए पैदा किया है, उन के पास दिल हैं मगर वो उन से सोचते नहीं – उन के पास आँखें हैं मगर वो उन से देखते नहीं – उन के पास कान तो हैं मगर वो उन से सुनते नहीं – वो जानवरों की तरह हैं बल्कि उन से भी ज़ियादा गए गुज़रे, ये वो लोग हैं जो ग़फ़लत में खो गए हैं -

180 – अल्लाह अच्छे नामों का मुस्तहक़ है, उसको अच्छे ही नामों से पुकारो और उन लोगों को छोड़ दो जो उस के नाम रखने में रास्ते से अलग हो जाते हैं – जो कुछ वो करते रहे हैं उसका बदला वो पा कर रहें गे – 181 – हमारी मख़लूक़ में एक गुरोह ऐसा भी है जो हक़ के मुताबिक़ हिदायत और हक ही के मुताबिक़ इन्साफ करता है –

तशरीह :

1. अल्लाह ने नबी अकरम (स अ स ) से फरमाया कि आप लोगों को याद दिलाओ अल्लाह ने बनी आदम की पुश्तों से उन की नसल को निकाला था, कई अहादीस से मालूम होता है कि ये मामला तख़लीक़ आदम के वक़्त पेश आया था उस वक़्त अल्लाह ने फरिश्तों से आदम को सजदा कराया था और इंसान की खिलाफ़त का एलान किया गया था और पूरी आदम की नसल जो क़यामत तक पैदा होने वाली थी उसको जमा किया था – फिर अल्लाह ने आदम की नसल को वजूद (जिस्मानी शकल) और शउर (Consciousness या चेतना) बख्शा – उन्हों ने कहा “ ज़रूर आप हमारे रब्ब हैं, फिर अल्लाह ने फ़रमाया कि मैं तुम पर ज़मीन और आसमान सब को और खुद तुम्हारे बाप आदम को गवाह बनाता हूँ ताकि तुम लोग क़यामत के रोज़ ये न कह सको कि हम को इस का इल्म न था, ख़ूब जान लो कि मेरे सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं है और मेरे सिवा कोई रब्ब नहीं है, तुम मेरे साथ किसी को शरीक न ठैराना – अल्लाह ने उन से ये वादा किया कि मैं तुम्हारे पास अपने पैग़म्बर भेजूंगा जो तुम्हें याद दिलायेंगे और मैं अपनी किताबें भी भेजूंगा, आख़री पैग़म्बर नबी अकरम ( स अ स ) की 23 साल की मेहनत के बाद नबुव्वत का सिलसिला बंद कर दिया जाएगा और नसल आदम के लिए सही राह बताने के लिए अल्लाह की अज़ीम किताब क़ुरान उसी पाक हालत में मौजूद रहे गी –

2. आयत नंबर 175 में जिस शख्स की तरफ़ इशारा फ़रमाया गया है उस का नाम ज़ाहेर नहीं किया गया है, मुफ़स्सेरीन की राय के मुताबिक़ तीन नाम बताये जाते हैं जैसे बलअम बिन बा औरा या उमय्या बिन अबिस्सलत या सिफ़ी बिन राहब, दर असल वो शख्स तो परदे में है –

3. आयत नंबर 176 में फ़रमाया गया है कि वो शख्स जिस कि मिसाल यहाँ पेश की है वो आयात का पूरा इल्म रखता था और यहाँ ये होना चाहिए था कि वो ऐसा अमल इख्तियार करता कि गुनाहों से बचता और इंसानियत की बुलंदियों पर रहता लेकिन वो दुनिया की लाज्ज़तों और खुवाहिशात में उलझ कर रहा- वो शख्स ऊंचे दर्जे के अच्छे आमाल करने की बजाये दुनिया की लाज्ज़तों की लालच में शैतान के करीब हो गया और नेक अमाल से मूंह मोड़ कर ज़ुल्म के अँधेरे में गुम हो गया –

4. आयत नम्बर 177 में जो फरमाया गया है उसका मतलब ये नहीं है कि अल्लाह ने कुछ जिन और इंसानों को इस लिए पैदा किया है कि वो जहन्नुम में जाएँ बल्कि उसका मफ़हूम ये है अल्लाह ने उनको पैदा किया है दिल, दिमाग़ आँखें और कान दिया , ताकि वो लोग समझदारी से काम लें और हक़ को पहचानें -

आयत नंबर 182 से 188  

وَالَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا سَنَسۡتَدۡرِجُهُمۡ مِّنۡ حَيۡثُ لَا يَعۡلَمُوۡنَ​ۖ ​ ۚ‏ ﴿7:182﴾ وَاُمۡلِىۡ لَهُمۡ ​ؕ اِنَّ كَيۡدِىۡ مَتِيۡنٌ‏ ﴿7:183﴾ اَوَلَمۡ يَتَفَكَّرُوۡا​ مَا بِصَاحِبِهِمۡ مِّنۡ جِنَّةٍ​ؕ اِنۡ هُوَ اِلَّا نَذِيۡرٌ مُّبِيۡنٌ‏ ﴿7:184﴾ اَوَلَمۡ يَنۡظُرُوۡا فِىۡ مَلَـكُوۡتِ السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ وَمَا خَلَقَ اللّٰهُ مِنۡ شَىۡءٍ ۙ وَّاَنۡ عَسٰٓى اَنۡ يَّكُوۡنَ قَدِ اقۡتَرَبَ اَجَلُهُمۡ​ ۚ فَبِاَىِّ حَدِيۡثٍۢ بَعۡدَهٗ يُؤۡمِنُوۡنَ‏ ﴿7:185﴾ مَنۡ يُّضۡلِلِ اللّٰهُ فَلَا هَادِىَ لَهٗ ​ؕ وَ يَذَرُهُمۡ فِىۡ طُغۡيَانِهِمۡ يَعۡمَهُوۡنَ‏ ﴿7:186﴾ يَسۡـئَـلُوۡنَكَ عَنِ السَّاعَةِ اَيَّانَ مُرۡسٰٮهَا ​ؕ قُلۡ اِنَّمَا عِلۡمُهَا عِنۡدَ رَبِّىۡ​ ۚ لَا يُجَلِّيۡهَا لِوَقۡتِهَاۤ اِلَّا هُوَۘ ​ؕ ثَقُلَتۡ فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ​ؕ لَا تَاۡتِيۡكُمۡ اِلَّا بَغۡتَةً ​ ؕ يَسۡـئَلُوۡنَكَ كَاَنَّكَ حَفِىٌّ عَنۡهَا ؕ قُلۡ اِنَّمَا عِلۡمُهَا عِنۡدَ اللّٰهِ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَ النَّاسِ لَا يَعۡلَمُوۡنَ‏ ﴿7:187﴾ قُلْ لَّاۤ اَمۡلِكُ لِنَفۡسِىۡ نَـفۡعًا وَّلَا ضَرًّا اِلَّا مَا شَآءَ اللّٰهُ​ؕ وَلَوۡ كُنۡتُ اَعۡلَمُ الۡغَيۡبَ لَاسۡتَكۡثَرۡتُ مِنَ الۡخَيۡرِ ۖ ​ۛۚ وَمَا مَسَّنِىَ السُّۤوۡءُ​ ​ۛۚ اِنۡ اَنَا اِلَّا نَذِيۡرٌ وَّبَشِيۡرٌ لِّقَوۡمٍ يُّؤۡمِنُوۡنَ‏  ﴿7:188﴾

तर्जुमा :

182 – रहे वो लोग जिन्होंने ने हमारी आयात को झुटला दिया है तो उन्हें हम ऐसे तरीक़े से तबाही की तरफ़ ले जाएँगे कि उन्हें ख़बर तक न होगी –

183 – मै उन को ढील दे रहा हूँ, मेरी चाल का कोई तोड़ नही है – 184 – और क्या उन लोगों ने कभी सोचा नहीं ? उन के रफीक़ पर जूनून का कोई असर नहीं है – वो तो एक ख़बरदार करने वाला है जो साफ़ साफ़ तम्बीह दे रहा है – 185 – क्या उन लोगों ने आसमानो ज़मीन के इंतज़ाम पर कभी गौर नहीं किया और किसी चीज़ को भी जो अल्लाह ने पैदा की है आँखें खोल कर नहीं देखा ? और क्या ये भी उन्हों ने नहीं सोचा कि शायद उनकी ज़िन्दगी का वक़्त क़रीब आ लगा हो , फिर आखिर पैग़म्बर की इस तम्बीह के बाद और कौन सी बात ऐसी हो सकती है जिस पर ये ईमान लायें ? 186 – जिस को अल्लाह राह से महरूम करदे उस के लिए फिर कोई रहनुमा नहीं है – और अल्लाह उन्हें उन की सरकशी ही मैं भटकता हुआ छोड़े देता है – 187 – ये लोग तुम से पूछते हैं कि आख्हिर वो क़यामत की घडी कब नाज़िल होगी ? कहो “ इस का इल्म मेरे रब्ब ही के पास है उसे अपने वक़्त पर वोही ज़ाहेर करे गा , आसमानों और ज़मीन में वो बड़ा सख्त वक़्त होगा , वो तुम पर अचानक आ जाएगा “ ये लोग इस बारे में तुम से इस तरह पूछते हैं गोया तुम इस की खोज में लगे हुए हो – कहो “ इस का इल्म सिर्फ़ अल्लाह को है मगर अक्सर लोग इस हक़ीक़त से ना वाक़िफ़ हैं “ 188 – ऐ नबी, उन से कहो कि “ मै अपनी ज़ात के लिए किसी नफ़ा व नुक़सान का इख्तियार नहीं रखता, अल्लाह ही जो कुछ चाहता है वोही होता है – अगर मुझे गैब का इल्म होता तो मैं बहोत से फ़ायदे अपने लिए हासिल कर लेता और मुझे कभी कोई नुक़सान नहीं पौहंचता, मै तो महेज़ एक खबरदार करने वाला और खुश ख़बरी सुनाने वाला हूँ उन लोगों के लिए जो मेरी बात मानें –

तशरीह :

1. रफीक़ से मुराद मोहम्मद ( सलल लाहो अलैहे व सल्लम ) हैं – आप बचपन से आखिर तक उन्ही लोगों के दरमियान रहे, आप को सब लोग एक नेक और सही दिमाग वाले समझते थे लेकिन जब आप ने अल्लाह का पैगाम देना शुरू किया तो लोगों ने आप को जुनूनी कहना शुरू किया – आप के नबी होने के बाद जब आप ने रब्ब की दावत दी और लोगों को तौहीद और अल्लाह की इबादत के बारे में पैघाम दिया तो ये बात समझने की है कि इन बातों में कौनसी बात जूनून की है ?

2. क़यामत कब और किस वक़्त आएगी ये सवाल अल्लाह के रसूल से कई लोगों ने पूछा था – अल्लाह के नबी ने हमेशा येही जवाब दिया कि इस का इल्म सिर्फ़ अल्लाह ही को है , लेकिन जब भी वो आएगी तब एक ही वक़्त आएगी, सब को बेहद नुक़सान पौहंचे गा, आसमान फट जाएगा, सितारे झड़ जायेंगे, सूरज बे नूर हो जाएगा, पहाड़ धुनकी हुई रंगीन उन के तरह उडेंगे और सारी मख़लूक़ पर वो दिन बहोत भारी होगा -

हुज़ूर (सअस) फ़रमाते हैं कि उस दिन दुनिया के सारे काम दस्तूर के हिसाब से चल रहे होंगें , जानवरों को पानी पिला रहे होंगें, ताजिर अपनी तिजारत में मशगूल होंगें, सही बुखारी में है कि उस दिन सूरज मग़रिब से निकले गा- कोई शख्स एक लुक़मा उठा कर मूंह में डाल रहा होगा और उसवक्त अचानक क़यामत आजायेगी –

आप ने फरमाया जिब्रील थे -

आप ने ये भी फ़रमाया कि “ मे’राज वाली शब् में मेरी मुलाक़ात हज़रत मूसा से हुई क़यामत का ज़िक्र चला तो उन्हों ने हज़रत इब्राहीम की तरफ़ बात को झुका दिया उन्हों ने कहा मुझे इल्म नहीं, फिर हज़रत इसा की तरफ़ रुख किया तो उन्हों ने भी जवाब दिया मुझे इल्म नहीं सिर्फ़ इस का इल्म अल्लाह को ही है “

3. अल्लाह के रसूल (स अ स) ने फ़रमाया कि “ अगर मुझे गैब का इल्म होता तो मैं बहोत से फ़ायदे अपने लिए हासिल कर लेता, मै तो महेज़ एक ख़बरदार करने वाला और खुश ख़बरी सुनाने वाला हूँ उन लोगों के लिए जो मेरी बात मानें – आम तौर पर कुछ लोगों का अक़ीदा है कि अम्बिया अलैहिस सलाम गैब दान होते हैं उनका इल्म अल्लाह ही की तरह तमाम कायनात के ज़र्रा ज़र्रा पर हावी होता है नीज़ वो हर नफ़ा नुक़सान के मालिक होते हैं – इस सूरह की आयत नंबर 188 इस अक़ीदे की तरदीद करती है -

आयत नंबर 189 से 206

هُوَ الَّذِىۡ خَلَقَكُمۡ مِّنۡ نَّـفۡسٍ وَّاحِدَةٍ وَّجَعَلَ مِنۡهَا زَوۡجَهَا لِيَسۡكُنَ اِلَيۡهَا​ ۚ فَلَمَّا تَغَشّٰٮهَا حَمَلَتۡ حَمۡلًا خَفِيۡفًا فَمَرَّتۡ بِهٖ​ ۚ فَلَمَّاۤ اَثۡقَلَتۡ دَّعَوَا اللّٰهَ رَبَّهُمَا لَـئِنۡ اٰتَيۡتَـنَا صَالِحًا لَّـنَكُوۡنَنَّ مِنَ الشّٰكِرِيۡنَ‏ ﴿7:189﴾ فَلَمَّاۤ اٰتٰٮهُمَا صَالِحًـا جَعَلَا لَهٗ شُرَكَآءَ فِيۡمَاۤ اٰتٰٮهُمَا​ۚ فَتَعٰلَى اللّٰهُ عَمَّا يُشۡرِكُوۡنَ‏ ﴿7:190﴾ اَيُشۡرِكُوۡنَ مَا لَا يَخۡلُقُ شَيۡـئًـا وَّهُمۡ يُخۡلَقُوۡنَ​ ​ۖ ‏  ﴿7:191﴾ وَلَا يَسۡتَطِيۡعُوۡنَ لَهُمۡ نَـصۡرًا وَّلَاۤ اَنۡفُسَهُمۡ يَنۡصُرُوۡنَ‏  ﴿7:192﴾ وَاِنۡ تَدۡعُوۡهُمۡ اِلَى الۡهُدٰى لَا يَتَّبِعُوۡكُمۡ​ ؕ سَوَآءٌ عَلَيۡكُمۡ اَدَعَوۡتُمُوۡهُمۡ اَمۡ اَنۡـتُمۡ صٰمِتُوۡنَ‏ ﴿7:193﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ تَدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ عِبَادٌ اَمۡثَالُـكُمۡ​ فَادۡعُوۡهُمۡ فَلۡيَسۡتَجِيۡبُوۡا لَـكُمۡ اِنۡ كُنۡتُمۡ صٰدِقِيۡنَ‏ ﴿7:194﴾ اَلَهُمۡ اَرۡجُلٌ يَّمۡشُوۡنَ بِهَآ اَمۡ لَهُمۡ اَيۡدٍ يَّبۡطِشُوۡنَ بِهَآ اَمۡ لَهُمۡ اَعۡيُنٌ يُّبۡصِرُوۡنَ بِهَآ اَمۡ لَهُمۡ اٰذَانٌ يَّسۡمَعُوۡنَ بِهَا​ؕ قُلِ ادۡعُوۡا شُرَكَآءَكُمۡ ثُمَّ كِيۡدُوۡنِ فَلَا تُنۡظِرُوۡنِ‏ ﴿7:195﴾ اِنَّ وَلىِّۦَ اللّٰهُ الَّذِىۡ نَزَّلَ الۡـكِتٰبَ ​ۖ وَهُوَ يَتَوَلَّى الصّٰلِحِيۡنَ‏ ﴿7:196﴾ وَالَّذِيۡنَ تَدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِهٖ لَا يَسۡتَطِيۡعُوۡنَ نَـصۡرَكُمۡ وَلَاۤ اَنۡفُسَهُمۡ يَنۡصُرُوۡنَ‏ ﴿7:197﴾ وَاِنۡ تَدۡعُوۡهُمۡ اِلَى الۡهُدٰى لَا يَسۡمَعُوۡا​ ؕ وَتَرٰٮهُمۡ يَنۡظُرُوۡنَ اِلَيۡكَ وَهُمۡ لَا يُبۡصِرُوۡنَ‏ ﴿7:198﴾ خُذِ الۡعَفۡوَ وَاۡمُرۡ بِالۡعُرۡفِ وَاَعۡرِضۡ عَنِ الۡجٰهِلِيۡنَ‏ ﴿7:199﴾ وَاِمَّا يَنۡزَغَـنَّكَ مِنَ الشَّيۡطٰنِ نَزۡغٌ فَاسۡتَعِذۡ بِاللّٰهِ​ؕ اِنَّهٗ سَمِيۡعٌ عَلِيۡمٌ‏ ﴿7:200﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ اتَّقَوۡا اِذَا مَسَّهُمۡ طٰۤـئِفٌ مِّنَ الشَّيۡطٰنِ تَذَكَّرُوۡا فَاِذَا هُمۡ مُّبۡصِرُوۡنَ​ۚ‏ ﴿7:201﴾ وَاِخۡوَانُهُمۡ يَمُدُّوۡنَهُمۡ فِى الۡغَىِّ ثُمَّ لَا يُقۡصِرُوۡنَ‏  ﴿7:202﴾ وَاِذَا لَمۡ تَاۡتِهِمۡ بِاٰيَةٍ قَالُوۡا لَوۡلَا اجۡتَبَيۡتَهَا​ ؕ قُلۡ اِنَّمَاۤ اَتَّبِعُ مَا يُوۡحٰٓى اِلَىَّ مِنۡ رَّبِّىۡ ​ۚ هٰذَا بَصَآئِرُ مِنۡ رَّبِّكُمۡ وَهُدًى وَّ رَحۡمَةٌ لِّقَوۡمٍ يُّؤۡمِنُوۡنَ‏ ﴿7:203﴾ وَاِذَا قُرِئَ الۡقُرۡاٰنُ فَاسۡتَمِعُوۡا لَهٗ وَاَنۡصِتُوۡا لَعَلَّكُمۡ تُرۡحَمُوۡنَ‏  ﴿7:204﴾ وَاذۡكُرْ رَّبَّكَ فِىۡ نَفۡسِكَ تَضَرُّعًا وَّخِيۡفَةً وَّدُوۡنَ الۡجَـهۡرِ مِنَ الۡقَوۡلِ بِالۡغُدُوِّ وَالۡاٰصَالِ وَلَا تَكُنۡ مِّنَ الۡغٰفِلِيۡنَ‏ ﴿7:205﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ عِنۡدَ رَبِّكَ لَا يَسۡتَكۡبِرُوۡنَ عَنۡ عِبَادَتِهٖ وَيُسَبِّحُوۡنَهٗ وَلَهٗ يَسۡجُدُوۡنَ۩‏ ﴿7:206﴾

तर्जुमा :

189 – वो अल्लाह ही है जिस ने तुम्हें एक जान से पैदा किया और उसी की जिन्स से उस का जोड़ा बनाया ताकि उस के पास सुकून हासिल करे – फिर जब मर्द ने औरत को ढांक लिया तो उसे एक हल्का से हमल रह गया जिसे लिए लिए वो चलती फिरती रही , फिर जब वो बोझल हो गयी तो दोनों ने मिलर अल्लाह से दुआ की अगर तू ने हमें अच्छा सा बच्चा दिया तो हम तेरे शुक्र गुज़ार होंगें – 190 – मगर जब अल्लाह ने उनको सही औलाद से नवाज़ा तो उस की बख्शीश व इनायत में दूसरों को उस का शरीक ठैराने लगे – अल्लाह बहोर बुलंद व बरतर है उन मुश्रीकाना बातों से जो ये लोग करते हैं- 191 – कैसे नादान हैं ये लोग कि उन को अल्लाह का शरीक ठैराते हैं , जो किसी चीज़ को भी पैदा नहीं करते बल्कि खुस पैदा किये जाते हैं – 192 – जो न इन की मदद कर सकते हैं और न आप अपनी मदद पर ही क़ादिर हैं – 193 – अगर तुम उन्हें सीधी राह पर आने की दावत दो तो वो तुम्हारे पीछे न आयें, तुम उन्हें पुकारो या खामोश रहो , दोनों सूरतों में तुम्हारे लिएएक्सान हे रहे – 194 – तुम लोग अल्लाह को छोड़ कर जिन्हें पुकारते हो वो तो तुम्हारी तरह के बन्दे हैं, तुम उन्हें पुकारो अगर सच्चे हो तो चाहिए कि वो तुम को जवाब भी दें – 195 – क्या ये पाऊँ रखते हैं कि उन से चलें ? क्या ये हाथ रखते हैं कि उन से पकडें ? क्या ये आँखें रखते हैं कि उन से देखें ? क्या ये कान रखते हैं कि उन से सुनें ? ऐ नबी, उन से कहो कि “ बुलालो अपने बनाए हुए शरीकों को, फिर तुम सब मिल कर मेरे खिलाफ़ तदबीरें करो और मुझे हरगिज़ मोहल्लत न दो , (फिर देखो मेरा क्या कर सकते हैं )- 196 – मेरा मददगार तो अल्लाह है जिस ने ये किताब नाज़िल की और वो नेक आदमियों की हिमायत करता है – 197 – और अल्लाह को छोड़ कर तुम जिन्हें पुकारते हो वो न तुम्हारी मदद कर सकते हैं और न खुद अपनी मदद करने के क़ाबिल हैं – 198 – बल्कि अगर तुम उन्हें सीधी राह पर आने के लिए कहो तो वो तुम्हारी बात सुन भी नहीं सकते, देखने में तुम को ऐसा नज़र आता है कि वो तुम्हारी तरफ़ देख रहे हैं मगर हक़ीक़त में वो कुछ भी नहीं देख सकते – 199 – ऐ नबी ! नरमी और माफ़ करने का तरीक़ा इख्तियार करो , सबर करने करने को कहो,- 200 -शैतान अगर उकसाए तो अल्लाह की पनाह मांगो और जाहेलों से न उलझो –

201 – हक़ीक़त में जो लोग मुत्तकी हैं उन को जब शैतान के बहकाने से बुरा ख़याल आता है तो वो फ़ौरन चौकन्ने हो जाते हैं और फिर उन्हें सही राह नज़र आने लगती है - 202 – और जो लोग शयातीन के स्सथी हैं वो उन्हें गुमराही में खींचे चले जाते हैं और वो बाज़ नहीं आते – 203 – ऐ नबी, जब तुम उन लोगों के सामने कोई निशानी (मो’जेज़ा) पेश नहीं करते तो ये कहते हैं कि तुम ने अपनी तरफ़ से (निशानी) क्यूँ नहीं बनाली, उन से कहो “ मै तो सिर्फ़ उस वही की पैरवी करता हूँ जो मेरे रब्ब ने मेरी तरफ़ भेजी है , ये बसीरत की रौशनियाँ हैं तम्हारे रब्ब की तरफ़ से और हिदायत और रहमत है उन लोगों के लिए जो इसे कुबूल करें – 204 – जब तुम्हारे सामने क़ुरान पढ़ा जाए तो उसे तवज्जोह से सुनो और खामोश रहो , शायद कि तुम पर रहेम किया जाए – 205 – ऐ नबी , अपने रब्ब को सुबह शाम याद किया करो दिल ही दिल में आजेज़ी और खौफ़ के साथ और ज़बान से हलकी आवाज़ के साथ, तुम उन लोगों में न हो जाओ जो ग़फ़लत में पड़े हुए हैं – 206 – जो फ़रिश्ते तुम्हारे रब्ब के क़रीब का मुक़ाम रखते हैं वो कभी अपनी बड़ाई के घमंड में उसकी इबादत से मूंह नहीं मोड़ते, बल्कि उसकी तस्बीह करते रहते हैं और उस के आगे झुके रहते हैं السجدة

तशरीह :

1. अल्लाह ने ये फ़रमाया कि इंसान को माँ के पेट से पैदा करने वाला मैं ही हूँ – उस ने इंसान को पैदा करने के तरीक़े का भी ज़िक्र किया है और बच्चे को सही सूरत को बख्शने वाला भी वोही ही है – ये बात तो सब लोग जानते हैं कि इस अमल को कई बार दोहराने के बावजूद औलाद नसीब नहीं होती इस लिए ये बात तै है कि अल्लाह जब तक न चाहे औलाद वजूद में नहीं आती – इसलिए औलाद के पैदा होने पर अल्लाह का शुक्र अदा करना बेहद ज़रूरी है - जाहेल लोग अल्लाह का शुक्र अदा करने के बजाये इस पैदाइश को किसी वली, किसी औतार और किसी मज़ार वाले बुज़ुर्ग के नाम से मंसूब करते है – याद रहे कि ये सब से बड़ा शिर्क का दर्जा है जिस की बख्शीश नहीं है –

2. इस रुकू में दूसरी आयतों के मायनी साफ़ हैं इसलिए उनको समझने में कोई दिक्क़त नहीं होगी –