सूरतें
1Al-Fatihah

الفاتحة

Al-Fatihah

The Opener·7 आयात·मक्की · Makki

सूरह फातिहा

तशरीह कुराने पाक

मै ने क़ुरान पाक की आयतों की तशरीह करने के काम को पूरा करने के लिए मौलाना मौदूदी रहमतुल्ला अलैह की तफ्हिमुल क़ुरान, मौलाना शफ़ी उस्मानी रहमतुल्ला अलैह की मा’आरिफ़ुल क़ुरान, अबुल फ़िदा इमामुद्दीन इस्माईल रहमतुल्ला अलैह की इब्ने कसीर और मौलाना अब्दुल करीम पारेख रहमतुल्ला अलैह की तश्रीहुल क़ुरान की तफ़ासीर से मदद ली है – इन तफ़ासीर के अलावा कुछ और उलेमा की क़ीमती आरा को भी शामिल किया है –

सूरह फातिहा

بِسۡمِ اللهِ الرَّحۡمٰنِ الرَّحِيۡمِ

तर्जुमा : अल्लाह के नाम से जो रहमानो रहीम है – तशरीह : हम हर बात या हर काम अल्लाह के नाम से शुरू करें जो रहमान व रहीम है – उसका नाम ले कर जब हम कोई काम शुरू करते हैं तो यक़ीनन उस काम में अल्लाह की मदद शामिल रहती है I और उसके नाम की वजह से हम बुरा काम करने से रुक जाते हैं

الۡحَمۡدُ لِلّٰهِ رَبِّ الۡعٰلَمِيۡنَۙ‏

तर्जुमा : सब तारीफ़ अल्लाह ही के लिए है, जो तमाम जहानों का रब्ब है I

तशरीह : सब तारीफ़ अल्लाह के लिए है जो एक अज़ीम हस्ती है, वो हमारा मोहसिन है, वो हम को अपनी ने’मतों से नवाज़ता है, वो कायनात का खालिक़ है, और मालिक है, ज़मीन और आसमानों के दरमियान जितनी मख्लूक़ है सब उसकी तारीफ़ बयान करती हैं I वो हमारा रब्ब है यानि वो मालिक, आक़ा, परवरिश करने वाला, ख़बर रखने वाला, निगेहबान, हाकिम, तदबीर करने वाला और ज़िन्दगी का इंतज़ाम करने वाला है -

الرَّحۡمٰنِ الرَّحِيۡمِۙ‏

1. वो रहमान और रहीम है –

तशरीह : वो बड़ा मेहरबान और रहेम वाला है, मख़लूख़ पर अल्लाह की मेहेरबानी और रहमत इतनी ज़्यादा है जिसका कोई हिसाब नहीं है

 مٰلِكِ يَوۡمِ الدِّيۡنِؕ‏

2. रोज़े जज़ा का मालिक है –

तशरीह : अल्लाह सारी काएनात का मालिक है और उस दिन का भी जब वो अगली और पिछली नस्लों को जमा कर के उनकी ज़िन्दगी का हिसाब लेगा I उस दिन सूरज लपेट लिया जाएगा, पहाड़ चलाये जायेंगे और समंदर में आग लगा दी जायेगी - उस दिन अल्लाह पूरे इक्तेदार का मालिक होगा, उस दिन अमल के दफ्तर खोल दिए जायेंगे, जब जिब्रील और सारे फ़रिश्ते सफ़ बांधे खड़े होंगें और सारे इंसान भी अपने रब्ब के हुज़ूर में मौजूद होंगें, उस दिन ज़मीन खींच कर फैला दी जायेगी, उस दिन अल्लाह का अर्श आठ फ़रिश्ते उठाये होंगें और उस पर रब्बुल आलामीन जलवा अफ़रोज़ होंगें I उस दिन हर शख्स को मालूम हो जाएगा कि वो क्या ले कर आया है और इसी बिना पर हर इंसान को उसके आमाल का बदला मिलेगा --

 اِيَّاكَ نَعۡبُدُ وَاِيَّاكَ نَسۡتَعِيۡنُؕ‏

4,. हम तेरी ही इबादत करते. हैं और तुझी से मांगते हैं

तशरीह : या अल्लाह हम तेरे आगे झुकते है तेरी इता’अत, फ़रमाबरदारी और बंदगी करते हैं – या अल्लाह तू हमारा मा’बूद है, सारी कायनात का रब्ब है, सारी ताक़तें तेरे हाथ में हैं और सारी नेमतें देने वाला भी तू ही है, हम किसी और के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं और न किसी और के दर पर जा कर माँगते हैं हम जानते हैं हैं कि ये एक गुनाहे अज़ीम है और तेरी नाराजी का सबब बन सकता है, इसलिए हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझ से ही ही मांगते हैं -

 اِهۡدِنَا الصِّرَاطَ الۡمُسۡتَقِيۡمَۙ‏ 

5. हमें सीधा रास्ता दिखा –

तशरीह :अल्लाह हमें ऐसा रास्ता अता करे जो सही हो, जिस पर चल कर हमें फ़लाह और स’आदत हासिल हो I यह दुआ और दरख्वास्त है जो बन्दा अल्लाह के हुज़ूर में पेश करता है और अल्लाह से रहनुमाई मांगता है

صِرَاطَ الَّذِيۡنَ اَنۡعَمۡتَ عَلَيۡهِمۡ

6. उन लोगों का रास्ता जिन पर तू ने इनाम फ़रमाया है-

तशरीह : उन लोगों का रास्ता अता कर जो तारीफ़ के क़ाबिल है, इस रास्ते पर चल कर हम इनाम के मुस्तहक़ हों जैसा कि कई लोग इस पर चल कर इनाम पा चुके हैं

 غَيۡرِ الۡمَغۡضُوۡبِ عَلَيۡهِمۡ وَلَا الضَّآلِّيۡنَ

7. न उनका रास्ता जिन पर तेरा गज़ब नाजिल हुआ और जो भटक गए

तशरीह : या अल्लाह ऐसे लोगों का रास्ता न चलाना जिन पर तेरा गज़ब नाज़िल हुआ है और न ऐसे लोगों का रास्ता न चलाना जो अपने रास्ते से भटक गए हैं I

( मौलाना शफ़ी उस्मानी ने म’आरिफ़ुल क़ुरान में तफ़सीर में लिखा है कि यहूदियों पर अल्लाह का गज़ब नाज़िल हुआ है और नसरानी यानि इसाई अपने रास्ते से भटक गए हैं )