يونس
Yunus
सूरह नंबर 10 यूनुस - यहाँ से शुरू है
11 पारा जारी है
सूरह नंबर 10 यूनुस - यहाँ से शुरू है
आयत नंबर 1 से 10
الٓرࣞ تِلۡكَ اٰيٰتُ الۡكِتٰبِ الۡحَكِيۡمِ ﴿10:1﴾ اَكَانَ لِلنَّاسِ عَجَبًا اَنۡ اَوۡحَيۡنَاۤ اِلٰى رَجُلٍ مِّنۡهُمۡ اَنۡ اَنۡذِرِ النَّاسَ وَبَشِّرِ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡۤا اَنَّ لَهُمۡ قَدَمَ صِدۡقٍ عِنۡدَ رَبِّهِمۡؕ قَالَ الۡكٰفِرُوۡنَ اِنَّ هٰذَا لَسٰحِرٌ مُّبِيۡنٌ ﴿10:2﴾ اِنَّ رَبَّكُمُ اللّٰهُ الَّذِىۡ خَلَقَ السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضَ فِىۡ سِتَّةِ اَيَّامٍ ثُمَّ اسۡتَوٰى عَلَى الۡعَرۡشِ يُدَبِّرُ الۡاَمۡرَؕ مَا مِنۡ شَفِيۡعٍ اِلَّا مِنۡۢ بَعۡدِ اِذۡنِهٖ ؕ ذٰ لِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمۡ فَاعۡبُدُوۡهُ ؕ اَفَلَا تَذَكَّرُوۡنَ ﴿10:3﴾ اِلَيۡهِ مَرۡجِعُكُمۡ جَمِيۡعًا ؕ وَعۡدَ اللّٰهِ حَقًّا ؕ اِنَّهٗ يَـبۡدَؤُا الۡخَـلۡقَ ثُمَّ يُعِيۡدُهٗ لِيَجۡزِىَ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ بِالۡقِسۡطِؕ وَالَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا لَهُمۡ شَرَابٌ مِّنۡ حَمِيۡمٍ وَّعَذَابٌ اَلِيۡمٌۢ بِمَا كَانُوۡا يَكۡفُرُوۡنَ ﴿10:4﴾ هُوَ الَّذِىۡ جَعَلَ الشَّمۡسَ ضِيَآءً وَّالۡقَمَرَ نُوۡرًا وَّقَدَّرَهٗ مَنَازِلَ لِتَعۡلَمُوۡا عَدَدَ السِّنِيۡنَ وَالۡحِسَابَؕ مَا خَلَقَ اللّٰهُ ذٰلِكَ اِلَّا بِالۡحَـقِّۚ يُفَصِّلُ الۡاٰيٰتِ لِقَوۡمٍ يَّعۡلَمُوۡنَ ﴿10:5﴾ اِنَّ فِى اخۡتِلَافِ الَّيۡلِ وَالنَّهَارِ وَمَا خَلَقَ اللّٰهُ فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ لَاٰيٰتٍ لِّـقَوۡمٍ يَّتَّقُوۡنَ ﴿10:6﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ لَا يَرۡجُوۡنَ لِقَآءَنَا وَرَضُوۡا بِالۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا وَاطۡمَاَنُّوۡا بِهَا وَالَّذِيۡنَ هُمۡ عَنۡ اٰيٰتِنَا غٰفِلُوۡنَۙ ﴿10:7﴾ اُولٰٓٮِٕكَ مَاۡوٰٮهُمُ النَّارُ بِمَا كَانُوۡا يَكۡسِبُوۡنَ ﴿10:8﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَ عَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ يَهۡدِيۡهِمۡ رَبُّهُمۡ بِاِيۡمَانِهِمۡۚ تَجۡرِىۡ مِنۡ تَحۡتِهِمُ الۡاَنۡهٰرُ فِىۡ جَنّٰتِ النَّعِيۡمِ ﴿10:9﴾ دَعۡوٰٮهُمۡ فِيۡهَا سُبۡحٰنَكَ اللّٰهُمَّ وَ تَحِيَّـتُهُمۡ فِيۡهَا سَلٰمٌۚ وَاٰخِرُ دَعۡوٰٮهُمۡ اَنِ الۡحَمۡدُ لِلّٰهِ رَبِّ الۡعٰلَمِيۡنَ ﴿10:10﴾
तर्जुमा :
1 – अलिफ़ लाम रा – ये इस किताब की आयात हैं जो हिकमत से लबरेज़ है – 2 – क्या लोगों के लिए ये एक अजीब बात हो गई कि हम ने खुद उन्ही में से रक आदमी को इशारा किया कि (ग़फ़लत में पड़े हुए) लोगों को चौंका दे और जो मान लें उनको खुश ख़बरी दे दे कि उन के लिए उन के रब्ब के पास सच्ची इज्ज़त और सरफ़राज़ी है ? (क्या येही वो बात है) जिस पर मुन्केरीन ने कहा कि ये शख्स तो खुला जादूगर है ? – 3 – हक़ीक़त ये है कि तुम्हारा रब्ब वोही अल्लाह है जिस ने आसमानों और ज़मीन को छे दिन में पैदा किया, फिर तख्ते हुकूमत पर जलवा गर हुआ और कायेनात का इंतज़ाम चला रहा है कोई शिफ़ा अता करने वाला नहीं है इल्ला ये कि उस की इजाज़त के बाद शिफ़ा अता करे – येही अल्लाह तुम्हारा रब्ब है लिहाज़ा तुम उसी की इबादत करो – फिर क्या तुम होश में न आओगे ? 4 – उसी की तरफ़ तुम सब को पलट कर जाना है, ये अल्लाह का वादा है – बेशक पैदाइश की इब्तेदा वोही करता है, फिर वोही दोबारा पैदा करेगा, ताकि जो ईमान लाये और जिन्हों ने नेक आमाल किये उन को पूरे इन्साफ़ के साथ जज़ा दे – और जिन्हों ने कुफ़्र का तरीक़ा इख्तियार किया वो खौलता हुआ पानी पियें और दर्दनाक सज़ा भुगतें, उस हक़ का इनकार करने पर जो वो करते रहे – 5 – वोही है जिस ने सूरज को रौशनी और चाँद को नूर बनाया और चाँद के लिए मंजिलें मुक़र्रर करदीं ताकि तुम सालों की गिनती और हिसाब जान लो, अल्लाह ने ये सब हक़ के साथ पैदा फ़रमाया – वो इल्म वालों के लिए तफ़सील से निशानियाँ बयान करता है – 6 – यक़ीनन रात और दिन के उलट फेर में और हर उस चीज़ में जो अल्लाह ने ज़मीन और आसमानों में पैदा की है, निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो डरने वाले हैं – 7 – हक़ीक़त ये है कि जो लोग हम से मिलने की तवक्को नहीं रखते और दुनिया की ज़िन्दगी ही पर राज़ी में इत्मीनान वाले हो गए हैं और जो लोग हमारी निशानियों से ग़ाफ़िल हैं – 8 – उनका आख़री ठिकाना जहन्नुम होगा उनकी बुराइयों की वजह से जिन का हिसाब किताब वो ग़लत याक़ीन और बुरे आमाल की वजह से करते रहे हैं – 9 – बेशक वो लोग जो ईमान लाये हैं और उन्हों ने अच्छे आमाल किये उन का रब्ब उन के ईमान के सबब उन की रहनुमाई फ़रमाए गा – वो ने’मतों के बागों में होंगें जिन के नीचे नहरें बहती होंगीं – 10 – वहां उनकी सदा ये होगी कि “ पाक है तू ऐ अल्लाह “ उनकी दुआ ये होगी कि “ सलामती हो “ और उनकी हर बात का ख़ात्मा इस पर होगा कि “ ये सारी तारीफ़ अल्लाह रब्बुल आलमीन ही के लिए है – तशरीह :
1. मक्का में काफ़िरों को बड़ा त’अज्जुब था कि अल्लाह का रसूल एक इंसान कैसे होसकता है, कुफ्फ़ारे क़ुरैश ने ये भी कहा था कि इस पर हमारा यक़ीन नहीं है कि हमारे सारे माबूदों के बजाये एक ही अल्लाह है जो सरे जहानों का माबूद है – हुज़ूर के नबी होने पर उन्हों ने साफ़ इनकार कर दिया था –
2. काएनात के बारे में अल्लाह ने फ़रमाया कि आसमानों और ज़मीन को मैं ने सिर्फ़ छे दिन में पैदा किया है, मेरा एक दिन ज़मीन के १००० दिन के बराबर है – इस पूरी काएनात को मैं ने खूबसूरती के साथ मख़लूक़ के लिए सारी सहूलतों को ध्यान में रखा है, जैसे सूरज को ज़बरदस्त रौशनी बख्शी है और चाँद को सूरज की रौशनी की अक्कासी (Reflection) दी है – इस में अल्लाह ने इल्म वालों के लिए निशानियाँ रखी हैं, ज़मीन में मख़लूक़ के लिए रिज्क रखा है और मा’दनियात (Minerals) रखी है ताकि इंसान अपने इल्म से इन सब से फ़ायदा उठाये-
3. क़यामत के ज़िक्र में अल्लाह ने फ़रमाया कि उस दिन एक भी नफ्स न बचे गा, सब अल्लाह के पास हाज़िर किये जायेंगे, जैसे जो लोग क़यामत के इनकारी हैं उन्हों ने अपना दिल दुनिया में लगा लिया है और इसी माहौल में खुश और मूतमइन हैं – अल्लाह की बेमिसाल निशानिओं से ग़ाफ़िल हैं, आख़िर उनका ठिकाना जहन्नुम है –
4. खुश नसीब वो लोग हैं जो अल्लाह पर ईमान रखते हैं, रसूलों को माना और नाफ़र्मानियों से बचें वो इंशाअल्लाह पुल सिरात से पार हो जाएँ गे और जन्नत में पौहंच जायेंगे – उनके लिए खुशख़बरी है कि फ़रिश्ते उन को सलाम करेंगे ये जवाब देंगे और खुशख़बरी, सुबहाना कल्ल्ह कहते ही कई हज़ार ख़ादिम अपने हाथों में सोने के कटोरों में खाना ले कर हाज़िर होंगे, फ़रिश्ते भी हर दरवाज़े से आकर सलाम करेंगे -
आयत नंबर 11 से 20
وَلَوۡ يُعَجِّلُ اللّٰهُ لِلنَّاسِ الشَّرَّ اسۡتِعۡجَالَهُمۡ بِالۡخَيۡرِ لَـقُضِىَ اِلَيۡهِمۡ اَجَلُهُمۡؕ فَنَذَرُ الَّذِيۡنَ لَا يَرۡجُوۡنَ لِقَآءَنَا فِىۡ طُغۡيَانِهِمۡ يَعۡمَهُوۡنَ ﴿10:11﴾ وَاِذَا مَسَّ الۡاِنۡسَانَ الضُّرُّ دَعَانَا لِجَنۡۢبِهٖۤ اَوۡ قَاعِدًا اَوۡ قَآٮِٕمًا ۚ فَلَمَّا كَشَفۡنَا عَنۡهُ ضُرَّهٗ مَرَّ كَاَنۡ لَّمۡ يَدۡعُنَاۤ اِلٰى ضُرٍّ مَّسَّهٗؕ كَذٰلِكَ زُيِّنَ لِلۡمُسۡرِفِيۡنَ مَا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ ﴿10:12﴾ وَلَقَدۡ اَهۡلَـكۡنَا الۡـقُرُوۡنَ مِنۡ قَبۡلِكُمۡ لَمَّا ظَلَمُوۡا ۙ وَجَآءَتۡهُمۡ رُسُلُهُمۡ بِالۡبَيِّنٰتِ وَمَا كَانُوۡا لِيُـؤۡمِنُوۡا ؕ كَذٰلِكَ نَجۡزِى الۡقَوۡمَ الۡمُجۡرِمِيۡنَ ﴿10:13﴾ ثُمَّ جَعَلۡنٰكُمۡ خَلٰٓٮِٕفَ فِى الۡاَرۡضِ مِنۡۢ بَعۡدِهِمۡ لِنَـنۡظُرَ كَيۡفَ تَعۡمَلُوۡنَ ﴿10:14﴾ وَاِذَا تُتۡلٰى عَلَيۡهِمۡ اٰيَاتُنَا بَيِّنٰتٍ ۙ قَالَ الَّذِيۡنَ لَا يَرۡجُوۡنَ لِقَآءَنَا ائۡتِ بِقُرۡاٰنٍ غَيۡرِ هٰذَاۤ اَوۡ بَدِّلۡهُ ؕ قُلۡ مَا يَكُوۡنُ لِىۡۤ اَنۡ اُبَدِّلَهٗ مِنۡ تِلۡقَآئِ نَـفۡسِىۡ ۚ اِنۡ اَتَّبِعُ اِلَّا مَا يُوۡحٰۤى اِلَىَّ ۚ اِنِّىۡۤ اَخَافُ اِنۡ عَصَيۡتُ رَبِّىۡ عَذَابَ يَوۡمٍ عَظِيۡمٍ ﴿10:15﴾ قُلْ لَّوۡ شَآءَ اللّٰهُ مَا تَلَوۡتُهٗ عَلَيۡكُمۡ وَلَاۤ اَدۡرٰٮكُمۡ بِهٖ ۖࣗ ؗ فَقَدۡ لَبِثۡتُ فِيۡكُمۡ عُمُرًا مِّنۡ قَبۡلِهٖ ؕ اَفَلَا تَعۡقِلُوۡنَ ﴿10:16﴾ فَمَنۡ اَظۡلَمُ مِمَّنِ افۡتَـرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَوۡ كَذَّبَ بِاٰيٰتِهٖ ؕ اِنَّهٗ لَا يُفۡلِحُ الۡمُجۡرِمُوۡنَ ﴿10:17﴾ وَيَعۡبُدُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ مَا لَا يَضُرُّهُمۡ وَلَا يَنۡفَعُهُمۡ وَيَقُوۡلُوۡنَ هٰٓؤُلَاۤءِ شُفَعَآؤُنَا عِنۡدَ اللّٰهِؕ قُلۡ اَتُـنَـبِّـــُٔوۡنَ اللّٰهَ بِمَا لَا يَعۡلَمُ فِى السَّمٰوٰتِ وَلَا فِى الۡاَرۡضِؕ سُبۡحٰنَهٗ وَتَعٰلٰى عَمَّا يُشۡرِكُوۡنَ ﴿10:18﴾ وَمَا كَانَ النَّاسُ اِلَّاۤ اُمَّةً وَّاحِدَةً فَاخۡتَلَفُوۡا ؕ وَلَوۡلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتۡ مِنۡ رَّبِّكَ لَـقُضِىَ بَيۡنَهُمۡ فِيۡمَا فِيۡهِ يَخۡتَلِفُوۡنَ ﴿10:19﴾ وَيَقُوۡلُوۡنَ لَوۡلَاۤ اُنۡزِلَ عَلَيۡهِ اٰيَةٌ مِّنۡ رَّبِّهٖ ۚ فَقُلۡ اِنَّمَا الۡغَيۡبُ لِلّٰهِ فَانْتَظِرُوۡا ۚ اِنِّىۡ مَعَكُمۡ مِّنَ الۡمُنۡتَظِرِيۡنَ ﴿10:20﴾
तर्जुमा :
11 – कहीं अगर अल्लाह लोगों के साथ बुरा मामला करने में भी उतनी ही जल्दी करता जितनी वो दुनिया की भलाई मांगने में जल्दी करता है, तो उन की मोहल्लत अमल कभी की ख़तम कर दी गई होती (मगर हमारा ये तरीक़ा नहीं है) इस लिए हम उन लोगों को जो हम से मिलने की तवक्को नहीं रखते उन की सरकशी में भटकने के लिए छूट दे देते हैं – 12 – इंसान का ये हाल है कि जब उसे और कोई सख्त वक़्त आता है तो खड़े और बैठे और लेटे हम को पुकारता है, मगर जब हम उसकी मुसीबत टाल देते हैं तो ऐसा चल निकलता है कि गोया उस ने कभी अपने किसी बुरे वक़्त पर
हम को पुकारा ही न था – इस तरह हद से गुज़र जाने वालों के लिए उनके करतूत ख़ुशनुमा बना दिए हैं – 13 – लोगों तुम से पहले की कौमों को जो अपने ज़माने में उरूज (बुलंदी) पर थीं हम ने हलाक कर दिया जब उन्हों ने ज़ुल्म की रविश इख्तियार की और उन के रसूल उन के पास खुली निशानियाँ ले कर आये और उन्हों ने ईमान ही न लाया – इस तरह हम मुजरिमों को उन के जरायम का बदला दिया करते हैं – 14 – अब उन के बाद हम ने तुम को उन की जगह दी है , ताकि देखें तुम कैसे अमल करते हो – 15 – जब उन्हें हमारी साफ़ साफ़ बातें सुनाई जाती हैं तो वो लोग जो हम से मिलने की तवक्को नहीं रखते, कहते हैं कि “इस के बजाये कोई और क़ुरान लाओ या इस में कुछ तरमीम ( Editting ) करो “ ऐ नबी ! उन से कहो “ मेरा ये काम नहीं है कि अपनी तरफ़ से इस में कोई तब्दीली कर लूं, मैं तो बस, उस वही को मानने वाला हूँ जो मेरे पास भेजी जाती है, अगर मैं अपने रब्ब की नाफ़रमानी करूं तो मुझे एक बड़े हौलनाक दिन के अज़ाब का डर है – 16 – और कहो “ अगर अल्लाह का येही इरादा होता तो मै ये क़ुरान तुम्हें कभी नहीं सुनाता और अल्लाह तुम्हें उस की ख़बर न देता – आख़िर इस से पहले मैं एक उमर तुम्हारे दरमियान गुज़ार चुका हूँ, क्या तुम अक़ल से काम नहीं लेते ?
17 – फिर उस से बढ़कर ज़ालिम कौन होगा जो एक झूटी बात घड़ कर अल्लाह की तरफ़ से बताये या अल्लाह की आयतों को झोटा क़रार दे, यक़ीनन मुजरिम कभी फ़लाह नहीं पा सकते – 18 – ये लोग अल्लाह के सिवा उन की इबादत कर रहे हैं जो उन को न नफ़ा पहुँचा सकते हैं और न नुक़सान, और ये है कि अल्लाह के
हाँ हमारे सिफ़ारशी हैं – ऐ नबी उन से कहो “ क्या तुम अल्लाह को उस बात की ख़बर दे रहे हो जिसे वो आसमानों में जानता है न ज़मीन मैं – पाक है वो उस शिर्क से जो ये लोग करते हैं – 19 – इब्तेदा में सारे इंसान एक ही उम्मत में थे, बाद में उन्हों ने अलग अलग अक़ीदे बना लिए -अगर तेरे रब्ब की तरफ़ से पहले ही एक बात तै न करली गई होती तो जिस चीज़ में वो इख्तेलाफ़ कर रहे हैं उसका फ़ैसला कर दिया जाता – 20 - ये जो वो कहते हैं कि इस नबी पर उस के रब्ब की तरफ़ से कोई निशानी कियूं न उतारी गई तो उन से कहो “ गैब का मालिक तो अल्लाह ही है, अच्छा इंतज़ार करो , मै भी तुम्हारे साथ इंतज़ार करता हूँ “ - तशरीह :
1. जब कभी नबी अकरम ( स अ स) इनकारी लोगों को हक़ न मानने पर अज़ाबे इलाही से डराते थे तो जवाब में वो लोग कहते कि अज़ाब कियूं नहीं आता और देर कियूं लग रही है – इसी पर अल्लाह ने फ़रमाया कि मै लोगों पर रहेम व करम फ़रमाने में जल्दी करता हूँ, लेकिन इनकारी लोगों को सज़ा देने और उनके गुनाहों पर पकड़ने में उतनी जल्दी नहीं करता, ये तो अल्लाह रब्बुल इज्ज़त का तरीक़ा है –
2. मक्का में सख्त क़हेत की शकल में अज़ाब नाज़िल हुआ था, इस मुसीबत में अहले मक्का चीख़ उठे थे और उस ज़माने में कुरैश के गुरूर करने वाले लोगों की गर्दनें झुक गई थीं और बुत परस्ती में कमी आगई थी – आख़िर कार अबू सुफ़ियान ने आकर नबी अकरम (स अ स) से दर्खुआस्त की कि आप इस बला को टालने के लये अल्लाह से दुआ करें, आप की दुआ से क़हेत दूर हुआ, बारिश होने लगी, खुश हाली का दौर आया तो फिर से सरकशी और बुरे आमाल शुरू हो गए – इस का ज़िक्र अल्लाह ने आयत नंबर 12 में किया है-
3. अल्लाह के रसूल (स अ स) ने ये बात साफ़ की है कि मैं क़ुरान के पैग़ाम को अपने दिल से घड़ कर नहीं सुनाता हूँ और न मैं ने ये पाक किताब को लिखा है बल्कि ये किताब वही के ज़रिये मुझ पर नाज़िल हो रही है – उन के सामने अल्लाह के रसूल की ज़िन्दगी मौजूद थी, उन्हों ने नबूवत से पूरे चालीस साल इन्ही लोगों के दरमियान गुज़ारे थे, इसी शहर में पैदा हुए, इन्हीं लोगों के सामने बचपन गुज़ारा, जवान हुए, शादी बियाह हुआ, ग़रज़ हर क़िस्म की शाहादत मौजूद थी – आपकी ज़िन्दगी एक नमूना थी, झूट, फ़रेब, जा’अल साज़ी मक्कारी और अय्यारी आपकी सीरत में नहीं थी – हजरे अस्वद को का’
4. बे के कोने में नसब करने का एक मैशहूर वाकेया, का’बा की तामीर के वक़्त पेश आया था, इस सिलसिले में मक्का के मुख्तलिफ़ ख़ानदान आपस में झगड़ रहे थे – फिर आपस में तै ये हुआ था कि कल सुबह पहला शख्स जो हरम में दाखिल होगा उसी को पञ्च मान लिया जाएगा – दुसरे रोज़ जो पहला शख्स दाख़िल हुआ वो थे मोहम्मद (स अ स) आप को देखते ही सब लोग पुकार उठे “ हाज़ा अल अमीन रदीना, हाज़ा मोहम्मद “ यह बिलकुल सही आदमी हैं, हम इस पर राज़ी हैं, ये तो मोहम्मद है “इस तरह आप को नबी मुक़र्रर करने से पहले अल्लाह ताआला पूरे क़बीला कुरैश से भरे मजमे में आप के “ अमीन “ होने की शाहादत ले चुका था – जिस शख्स ने कभी अपनी ज़िन्दगी में झूट और फ़रेब से काम न लिया हो वो लोगों को धोका कैसे दे सकता है और अल्लाह के नाज़िल किये हुए कलाम को अपने नाम से कैसे मंसूब कर सकता है –
आयत नंबर 21 से 30
وَاِذَاۤ اَذَقۡنَا النَّاسَ رَحۡمَةً مِّنۡۢ بَعۡدِ ضَرَّآءَ مَسَّتۡهُمۡ اِذَا لَهُمۡ مَّكۡرٌ فِىۡۤ اٰيَاتِنَا ؕ قُلِ اللّٰهُ اَسۡرَعُ مَكۡرًا ؕ اِنَّ رُسُلَنَا يَكۡتُبُوۡنَ مَا تَمۡكُرُوۡنَ ﴿10:21﴾ هُوَ الَّذِىۡ يُسَيِّرُكُمۡ فِى الۡبَرِّ وَالۡبَحۡرِؕ حَتّٰۤى اِذَا كُنۡتُمۡ فِى الۡفُلۡكِ ۚ وَ جَرَيۡنَ بِهِمۡ بِرِيۡحٍ طَيِّبَةٍ وَّفَرِحُوۡا بِهَا جَآءَتۡهَا رِيۡحٌ عَاصِفٌ وَّجَآءَهُمُ الۡمَوۡجُ مِنۡ كُلِّ مَكَانٍ وَّظَنُّوۡۤا اَنَّهُمۡ اُحِيۡطَ بِهِمۡ ۙ دَعَوُا اللّٰهَ مُخۡلِصِيۡنَ لَـهُ الدِّيۡنَۙ۟ لَٮِٕنۡ اَنۡجَيۡتَـنَا مِنۡ هٰذِهٖ لَنَكُوۡنَنَّ مِنَ الشّٰكِرِيۡنَ ﴿10:22﴾ فَلَمَّاۤ اَنۡجٰٮهُمۡ اِذَا هُمۡ يَبۡغُوۡنَ فِى الۡاَرۡضِ بِغَيۡرِ الۡحَـقِّ ؕ يٰۤـاَ يُّهَا النَّاسُ اِنَّمَا بَغۡيُكُمۡ عَلٰٓى اَنۡفُسِكُمۡۙ مَّتَاعَ الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَاؗ ثُمَّ اِلَـيۡنَا مَرۡجِعُكُمۡ فَنُنَبِّئُكُمۡ بِمَا كُنۡتُمۡ تَعۡمَلُوۡنَ ﴿10:23﴾ اِنَّمَا مَثَلُ الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا كَمَآءٍ اَنۡزَلۡنٰهُ مِنَ السَّمَآءِ فَاخۡتَلَطَ بِهٖ نَبَاتُ الۡاَرۡضِ مِمَّا يَاۡكُلُ النَّاسُ وَالۡاَنۡعَامُؕ حَتّٰۤى اِذَاۤ اَخَذَتِ الۡاَرۡضُ زُخۡرُفَهَا وَازَّيَّنَتۡ وَظَنَّ اَهۡلُهَاۤ اَنَّهُمۡ قٰدِرُوۡنَ عَلَيۡهَاۤ ۙ اَتٰٮهَاۤ اَمۡرُنَا لَيۡلًا اَوۡ نَهَارًا فَجَعَلۡنٰهَا حَصِيۡدًا كَاَنۡ لَّمۡ تَغۡنَ بِالۡاَمۡسِ ؕ كَذٰلِكَ نُـفَصِّلُ الۡاٰيٰتِ لِقَوۡمٍ يَّتَفَكَّرُوۡنَ ﴿10:24﴾ وَاللّٰهُ يَدۡعُوۡۤا اِلٰى دَارِ السَّلٰمِؕ وَيَهۡدِىۡ مَنۡ يَّشَآءُ اِلٰى صِرَاطٍ مُّسۡتَقِيۡمٍ ﴿10:25﴾ لِلَّذِيۡنَ اَحۡسَنُوا الۡحُسۡنٰى وَزِيَادَةٌ ؕ وَلَا يَرۡهَقُ وُجُوۡهَهُمۡ قَتَرٌ وَّلَا ذِلَّـةٌ ؕ اُولٰٓٮِٕكَ اَصۡحٰبُ الۡجَـنَّةِ ۚ هُمۡ فِيۡهَا خٰلِدُوۡنَ ﴿10:26﴾ وَالَّذِيۡنَ كَسَبُوا السَّيِّاٰتِ جَزَآءُ سَيِّئَةٍ ۢ بِمِثۡلِهَا ۙ وَتَرۡهَقُهُمۡ ذِلَّـةٌ ؕ مَا لَهُمۡ مِّنَ اللّٰهِ مِنۡ عَاصِمٍ ۚ كَاَنَّمَاۤ اُغۡشِيَتۡ وُجُوۡهُهُمۡ قِطَعًا مِّنَ الَّيۡلِ مُظۡلِمًا ؕ اُولٰٓٮِٕكَ اَصۡحٰبُ النَّارِ ؕ هُمۡ فِيۡهَا خٰلِدُوۡنَ ﴿10:27﴾ وَيَوۡمَ نَحۡشُرُهُمۡ جَمِيۡعًا ثُمَّ نَقُوۡلُ لِلَّذِيۡنَ اَشۡرَكُوۡا مَكَانَكُمۡ اَنۡتُمۡ وَشُرَكَآؤُكُمۡۚ فَزَيَّلۡنَا بَيۡنَهُمۡ وَقَالَ شُرَكَآؤُهُمۡ مَّا كُنۡتُمۡ اِيَّانَا تَعۡبُدُوۡنَ ﴿10:28﴾ فَكَفٰى بِاللّٰهِ شَهِيۡدًۢا بَيۡنَـنَا وَبَيۡنَكُمۡ اِنۡ كُنَّا عَنۡ عِبَادَتِكُمۡ لَغٰفِلِيۡنَ ﴿10:29﴾ هُنَالِكَ تَبۡلُوۡا كُلُّ نَفۡسٍ مَّاۤ اَسۡلَفَتۡ وَرُدُّوۡۤا اِلَى اللّٰهِ مَوۡلٰٮهُمُ الۡحَـقِّ وَضَلَّ عَنۡهُمۡ مَّا كَانُوۡا يَفۡتَرُوۡنَ ﴿10:30﴾
तर्जुमा :
21 – लोगों का हाल ये है कि मुसीबत के बाद जब उन्हें रहमत का मज़ा चखाते हैं तो फ़ौरन ही वो हमारी निशानियों के बारे में चाल बाज़ियां शुरू कर देते हैं – उन से कहो “ अल्लाह अपनी चाल में तुम से ज्यादा तेज़ है, उस के फ़रिश्ते तुम्हारी सब मक्कारियों को लिख रहे हैं – 22 – वो अल्लाह ही है जो तुम को खुश्की और तरी में चलाता है -चुनांचे जब तुम कश्तियों में सवार हो कर हवा के रुख़ पर सफ़र करते हैं और फिर यकायक हवा का रुख उलटा होता है तो हर तरफ़ मौजों के थपेड़े लगते हैं और मुसाफिर समझ लेते हैं कि घिर गए, उस वक़्त सब अल्लाह से दुआ मांगते हैं कि “ अगर तू ने हम को इस बला से निजात दे दी तो हम शुक्र गुज़ार बन्दे बनेगें “ – 23 – मगर जब वो उन को बचा लेता है तो फिर वोही लोग हक़ से दूर होकर ज़मीन में बग़ावत करने लगते हैं, लोगों तुम्हारी ये बग़ावत उलटी तुम्हारे ही खिलाफ़ पढ़ रही है – दुनिया के चंद रोज़ा मज़े हैं (लूट लो) फिर हमारी तरफ़ तुम्हे पलट कर आना है, उस वक्त हम तुम्हें बता देंगें कि तुम क्या कुछ करते रहे हो-
24 – दुनिया की ज़िन्दगी जिस के नशे में मस्त होकर हमारी निशानियों से ग़फ़लत बरत रहे हो उस की मिसाल ऐसी है कि आसमान से हम ने पानी बरसाया तो ज़मीन की पैदावार जिसे आदमी और जानवर सब खाते हैं, खूब घनी हो गई फिर ऐन उस वक़्त जब ज़मीन अपने बहार पर थी और खतियां तैयार खड़ी थीं और उस के मालिक समझ रहे थे कि अब इस से हम फ़ायदा उठाने पर क़ादिर हैं यकायक रात को या दिन को हमारा हुक्म आया और हम ने उस खेती को ऐसा ग़ारत कर दिया कि गोया वहाँ कल कुछ था ही नहीं – इस तरह हम निशानियाँ पेश करते हैं उन लोगों के लिए जो सोचने समझने वाले हैं – 25 – और अल्लाह सलामती के घर की तरफ़ बुलाता है और जिसे चाहता है सीधे रास्ते की तरफ़ हिदायत देता है – 26 – जिन लोगों ने भलाई का तरीक़ा और फ़ज़ल अपनाया है उन के चेहरे सियाह न होगें और वो जन्नत के मुस्तहक़ हैं जहां वो हमेशा रहेंगे – 27 – और जिन लोगों ने बुराई कमाई उनकी बुराई जैसी है वैसा ही वो बदला पायेंगे, वो लोग ज़िल्लत में होंगें, कोई उनको अल्लाह से बचाने वाला न होगा, उनके चेहरे सियाह होंगें जैसे रात के सियाह परदे उन पर पड़े होंगें , वो दोज़ख के मुस्तहक होंगें जहां वो हमेशा रहेंगे – 28 – और जिस दिन हम सब को जमा करेंगे फिर मुशरिकों से फ़रमाएंगे कि तुम और तुम्हारे शरीक अपनी जगह ठहरे रहो फिर हम मुसलमानों से अलग कर दें गे, फिर उनके शरीक उनसे कहेंगे तुम हारी इबादत करते ही न थे –
29 – हमारे और तुम्हारे दरमियान अल्लाह की गवाही काफ़ी है कि तुम अगर हमारी इबादत करते भी थे तो हम तुम्हारी इस इबादत से बिलकुल बे खबर थे – 30 – उस वक़्त हर शख्स अपने किये का मज़ा चख ले गा, सब अपने हक़ीक़ी मालिक के तरफ़ ले जाए जाएँ गे और वो सारे झूट जो उन्हों ने गढ़ रखे थे गुम हो जाएँ गे –
तशरीह :
1. अल्लाह ने फ़रमाया मै अपने फ़रिश्तों के ज़रिये लोगों के छोटे, बड़े, भले और बुरे आमाल लिखवाता हूँ जो मेरे सामने आ जाते हैं- मै लोगों को ढील देता हूँ तो ये समझते हैं कि मैं ग़फ़लत में हूँ, फिर जब मेरी पकड़ आती है तो ये हैरान रह जाते हैं –
2. अल्लाह की हिफ़ाज़त में ख़ुशकी और तरी के सफ़र होते हैं, जब लोग कश्तियों पर सवार अपनी मंजिल की तरफ़ सफ़र में ख़ुश हैं और यकायक पहाड़ों की तरह मौजें उठ ख़डी हुईं और समंदर में तूफ़ान आ गया तो सवारों को मौत नज़र आने लगी फिर उन लोगों ने अपने दीन को ख़ालिस करके अल्लाह से दुआ मांगी और कहा कि हम बच गए तो हम शुक्रगुज़ार होंगें जब उस ने इन लोगों को बचा लिया तो लोग फिर से इनकारी बन गए
3. मुशरेकीन और उनके मा’बूद आमने सामने खड़े होंगें और उनके दरमियान से अज्नबियत का पर्दा हटा देंगे, मुशरेकीन जान लेंगे कि ये हैं जिन को हम दुनिया में मा’ बूद बनाए हुए थे, उनके मा’बूद जान लेंगे कि ये हैं वो जिन्हों ने हम को माबूद बनाया हुवा था – मा’बूद कहेंगे कि हमें तो बिकुल ख़बर न थी, इन लोगों की इबादत, दुआ, सजदा रेज़ी और इल्तेजा हम तक नहीं पौह्न्ची – मैदाने हशर में मुशरेकीन को भागने की जगह नज़र नहीं आएगी, उनके चेहरे सियाह होंगें, हुक्म होगा लो अब कुफ्र का मज़ा उठाओ - नेक लोगों के चेहरे सियाह नहीं होंगें बल्कि नूरानी होंगें और राहतों से मसरूर होंगें- इन लोगों को भलाइयों का बदला, अल्लाह का फ़ज़लो करम और उसका रहेम मिलगा, इन से अल्लाह का जो वादा हुआ था वो पूरा होने को है -
आयत नंबर 31 से 40
قُلۡ مَنۡ يَّرۡزُقُكُمۡ مِّنَ السَّمَآءِ وَالۡاَرۡضِ اَمَّنۡ يَّمۡلِكُ السَّمۡعَ وَالۡاَبۡصَارَ وَ مَنۡ يُّخۡرِجُ الۡحَـىَّ مِنَ الۡمَيِّتِ وَيُخۡرِجُ الۡمَيِّتَ مِنَ الۡحَـىِّ وَمَنۡ يُّدَبِّرُ الۡاَمۡرَؕ فَسَيَـقُوۡلُوۡنَ اللّٰهُۚ فَقُلۡ اَفَلَا تَتَّقُوۡنَ ﴿10:31﴾ فَذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمُ الۡحَـقُّ ۚ فَمَاذَا بَعۡدَ الۡحَـقِّ اِلَّا الضَّلٰلُ ۚ فَاَنّٰى تُصۡرَفُوۡنَ ﴿10:32﴾ كَذٰلِكَ حَقَّتۡ كَلِمَتُ رَبِّكَ عَلَى الَّذِيۡنَ فَسَقُوۡۤا اَنَّهُمۡ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ ﴿10:33﴾ قُلۡ هَلۡ مِنۡ شُرَكَآٮِٕكُمۡ مَّنۡ يَّبۡدَؤُا الۡخَـلۡقَ ثُمَّ يُعِيۡدُهٗ ؕ قُلِ اللّٰهُ يَـبۡدَؤُا الۡخَـلۡقَ ثُمَّ يُعِيۡدُهٗؕ فَاَنّٰى تُؤۡفَكُوۡنَ ﴿10:34﴾ قُلۡ هَلۡ مِنۡ شُرَكَآٮِٕكُمۡ مَّنۡ يَّهۡدِىۡۤ اِلَى الۡحَـقِّؕ قُلِ اللّٰهُ يَهۡدِىۡ لِلۡحَقِّؕ اَفَمَنۡ يَّهۡدِىۡۤ اِلَى الۡحَقِّ اَحَقُّ اَنۡ يُّتَّبَعَ اَمَّنۡ لَّا يَهِدِّىۡۤ اِلَّاۤ اَنۡ يُّهۡدٰىۚ فَمَا لَكُمۡࣞ كَيۡفَ تَحۡكُمُوۡنَ ﴿10:35﴾ وَمَا يَتَّبِعُ اَكۡثَرُهُمۡ اِلَّا ظَنًّا ؕاِنَّ الظَّنَّ لَا يُغۡنِىۡ مِنَ الۡحَـقِّ شَيۡــًٔا ؕ اِنَّ اللّٰهَ عَلِيۡمٌۢ بِمَا يَفۡعَلُوۡنَ ﴿10:36﴾ وَمَا كَانَ هٰذَا الۡقُرۡاٰنُ اَنۡ يُّفۡتَـرٰى مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ وَلٰـكِنۡ تَصۡدِيۡقَ الَّذِىۡ بَيۡنَ يَدَيۡهِ وَتَفۡصِيۡلَ الۡكِتٰبِ لَا رَيۡبَ فِيۡهِ مِنۡ رَّبِّ الۡعٰلَمِيۡنَࣞ ﴿10:37﴾ اَمۡ يَقُوۡلُوۡنَ افۡتَـرٰٮهُ ؕ قُلۡ فَاۡتُوۡا بِسُوۡرَةٍ مِّثۡلِهٖ وَادۡعُوۡا مَنِ اسۡتَطَعۡتُمۡ مِّنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ اِنۡ كُنۡتُمۡ صٰدِقِيۡنَ ﴿10:38﴾ بَلۡ كَذَّبُوۡا بِمَا لَمۡ يُحِيۡطُوۡا بِعِلۡمِهٖ وَلَمَّا يَاۡتِهِمۡ تَاۡوِيۡلُهٗ ؕ كَذٰلِكَ كَذَّبَ الَّذِيۡنَ مِنۡ قَبۡلِهِمۡ فَانْظُرۡ كَيۡفَ كَانَ عَاقِبَةُ الظّٰلِمِيۡنَ ﴿10:39﴾ وَ مِنۡهُمۡ مَّنۡ يُّؤۡمِنُ بِهٖ وَمِنۡهُمۡ مَّنۡ لَّا يُؤۡمِنُ بِهٖؕ وَرَبُّكَ اَعۡلَمُ بِالۡمُفۡسِدِيۡنَ ﴿10:40﴾
तर्जुमा :
31 – इन से पूछो, कौन तुम को आसमान और ज़मीन से रिज्क देता है ? सुनाने और दिखाने की क़ुव्वतें किस के इख्तियार में हैं ? कौन है बेजान में से जानदार को और जानदार में से बेजान को निकालता है ? कौन इस निज़ामें आलम की तदबीर कर रहा है ? वो ज़रूर कहेंगे कि “ अल्लाह “ - कहो तुम हक़ीक़त के खिलाफ़ चलने से परहेज़ नहीं करते ? 32 – तब तो यही अल्लाह तुम्हारा हक़ीक़ी रब्ब है – फिर हक़ के बाद गुमराही के सिवा और क्या बाक़ी रह गया ? आख़िर तुम कहाँ फिरे जाते हो ? 33 – नाफ़रमानी करने वालों पर तेरे रब्ब की बात साबित हो चुकी पर वो ईमान नहीं लायेंगे – 34 – उन से पूछो, क्या तुम्हारे शरीकों में कोई ऐसा है जो मख़लूक़ को बनाने की इब्तेदा करे फिर उसको ख़तम करे और फिर दोबारा बनादे ? कहो सिर्फ़ अल्लाह ही है जो तख़लीक़ की इब्तेदा भी करता है और फिर दोबारा भी बना देगा, फिर भी तुम कहाँ उलटी राह पर चले जा रहे हो -? 35 – इन से पूछो, तुम्हारे बनाए हुए शरीकों में कोई ऐसा भी है जो हक़ की तरफ़ रहनुमाई करता हो ? कहो, वो सिर्फ़ अल्लाह है जो हक़ की तरफ़ रहनुमाई करता है, फिर बताओ जो हक़ की तरफ़ रहनुमाई करता है वो इस का ज़्यादा मुस्तहक़ है कि उसकी पैरवी की जाए या वो जो ख़ुद जो राह नहीं पाता जब तक कि उस की रानुमाई न की जाए ? आख़िर तुम्हें क्या हो गया है, कैसे उलटे फ़ैसले करते हो ?
36 – हक़ीक़त में उन में से अक्सर लोग सिर्फ़ गुमान के पीछे चलते हैं, हालांकि गुमान हक़ की ज़रुरत को पूरा नहीं करता, जो कुछ ये कर रहे हैं अल्लाह उस को ख़ूब जानता है – 37 – और इस क़ुरान की ये शान नहीं कि अल्लाह की वही के बगैर कोई इसे अपनी तरफ़ से बना ले, हाँ ये अपने से पहले की लिताबों की तसदीक़ और तफसील है, इस में कोई शक नहीं कि ये अल्लाह रब्बुल आलमीन की तरफ़ से है- 38 – क्या ये लोग कहते हैं कि पैगम्बर ने उसे ख़ुद बनालिया है ? कहो ! अगर तुम अपने इलज़ाम में सच्चे हो तो एक सूरत इस जैसी बनाकर लाओ, एक अल्लाह को छोड़ कर जिस जिस को बुला सकते हो मदद के लिए बुलालो – 39 – असल बात ये है कि जो चीज़ उनके इल्म में नहीं आई उसको इन्हों ने झुटलाया, इन से पहले लोग भी झुत्ला चुके हैं, फिर देख लो उन जालिमों का क्या अंजाम हुआ ? – 40 – इन में से कुछ लोग ईमान लायेंगे और कुछ नहीं लायें गे, और तेरा रब्ब उन मुफ्सिदों को खूब जानता है –
तशरीह :
1. रुकू के शुरू में अल्लाह ने मुन्केरीन को अपनी ज़ात पर यक़ीन दिलाने के लिए अपनी सिफ़तें (Qualities) बयान की हैं – जैसे अल्लाह ने फ़रमाया कौन तुम को आसमान और ज़मीन से रिज्क देता है ? तुम को सुनाने और दिखाने की क़ुव्वतें किस के इख्तियार में हैं ? कौन है जो बेजान में से जानदार को और जानदार में से बेजान को निकालता है ? और कौन इस निज़ामें आलम की तदबीर कर रहा है ? इस का मतलब साफ़ है कि वो अल्लाह ही की ज़ात है जिस में ये सिफ़तें मौजूद हैं -
2. कोई गुमराह कुन शख्स लोगों को सही रास्ते से हटा रहा है, यहाँ अल्लाह ने फ़रमाया कि तुम ग़लत रास्ते पर लेजाने वाले के साथ कियूं जा रहे हो-
3. मुशरेकीन ये बात अच्छी तरह जानते थे कि तख़खलीक़ का काम सिर्फ़ अल्लाह ही का है उन के शरीकों में से किसी का नहीं – यहाँ नबी अकरम (स अ स) से इरशाद होता है कि तुम ज़ोर दे कर यही कहो कि तखलीक की इब्तेदा अल्लाह ही का काम है और जो तख़लीक़ की इब्तेदा भी करता है और फिर दोबारा भी बनाने का काम भी उसी का है, वो ख़ुद कहेंगे कि ये काम सिर्फ़ अल्लाह के हैं –
आयत नंबर 41 से 53
وَاِنۡ كَذَّبُوۡكَ فَقُلْ لِّىۡ عَمَلِىۡ وَلَـكُمۡ عَمَلُكُمۡۚ اَنۡـتُمۡ بَرِيۡٓــُٔوۡنَ مِمَّاۤ اَعۡمَلُ وَاَنَا بَرِىۡٓءٌ مِّمَّا تَعۡمَلُوۡنَ ﴿10:41﴾ وَمِنۡهُمۡ مَّنۡ يَّسۡتَمِعُوۡنَ اِلَيۡكَؕ اَفَاَنۡتَ تُسۡمِعُ الصُّمَّ وَلَوۡ كَانُوۡا لَا يَعۡقِلُوۡنَ ﴿10:42﴾ وَمِنۡهُمۡ مَّنۡ يَّنۡظُرُ اِلَيۡكَ ؕ اَفَاَنۡتَ تَهۡدِى الۡعُمۡىَ وَ لَوۡ كَانُوۡا لَا يُبۡصِرُوۡنَ ﴿10:43﴾ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَظۡلِمُ النَّاسَ شَيۡــًٔا وَّلٰـكِنَّ النَّاسَ اَنۡفُسَهُمۡ يَظۡلِمُوۡنَ ﴿10:44﴾ وَيَوۡمَ يَحۡشُرُهُمۡ كَاَنۡ لَّمۡ يَلۡبَثُوۡۤا اِلَّا سَاعَةً مِّنَ النَّهَارِ يَتَعَارَفُوۡنَ بَيۡنَهُمۡؕ قَدۡ خَسِرَ الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِلِقَآءِ اللّٰهِ وَمَا كَانُوۡا مُهۡتَدِيۡنَ ﴿10:45﴾ وَاِمَّا نُرِيَـنَّكَ بَعۡضَ الَّذِىۡ نَعِدُهُمۡ اَوۡ نَـتَوَفَّيَنَّكَ فَاِلَيۡنَا مَرۡجِعُهُمۡ ثُمَّ اللّٰهُ شَهِيۡدٌ عَلٰى مَا يَفۡعَلُوۡنَ ﴿10:46﴾ وَلِكُلِّ اُمَّةٍ رَّسُوۡلٌ ۚ فَاِذَا جَآءَ رَسُوۡلُهُمۡ قُضِىَ بَيۡنَهُمۡ بِالۡقِسۡطِ وَهُمۡ لَا يُظۡلَمُوۡنَ ﴿10:47﴾ وَيَقُوۡلُوۡنَ مَتٰى هٰذَا الۡوَعۡدُ اِنۡ كُنۡتُمۡ صٰدِقِيۡنَ ﴿10:48﴾ قُلْ لَّاۤ اَمۡلِكُ لِنَفۡسِىۡ ضَرًّا وَّلَا نَفۡعًا اِلَّا مَا شَآءَ اللّٰهُؕ لِكُلِّ اُمَّةٍ اَجَلٌؕ اِذَا جَآءَ اَجَلُهُمۡ فَلَا يَسۡتَـاخِرُوۡنَ سَاعَةً وَّلَا يَسۡتَقۡدِمُوۡنَ ﴿10:49﴾ قُلۡ اَرَءَيۡتُمۡ اِنۡ اَتٰٮكُمۡ عَذَابُهٗ بَيَاتًا اَوۡ نَهَارًا مَّاذَا يَسۡتَعۡجِلُ مِنۡهُ الۡمُجۡرِمُوۡنَ ﴿10:50﴾ اَثُمَّ اِذَا مَا وَقَعَ اٰمَنۡتُمۡ بِهٖؕ اٰۤلْــٴٰـنَ وَقَدۡ كُنۡتُمۡ بِهٖ تَسۡتَعۡجِلُوۡنَ ﴿10:51﴾ ثُمَّ قِيۡلَ لِلَّذِيۡنَ ظَلَمُوۡا ذُوۡقُوۡا عَذَابَ الۡخُـلۡدِۚ هَلۡ تُجۡزَوۡنَ اِلَّا بِمَا كُنۡتُمۡ تَكۡسِبُوۡنَ ﴿10:52﴾ وَيَسۡتَنۡۢبِـُٔوۡنَكَ اَحَقٌّ هُوَ ؕ قُلۡ اِىۡ وَرَبِّىۡۤ اِنَّهٗ لَحَقٌّ ؕ وَمَاۤ اَنۡتُمۡ بِمُعۡجِزِيۡنَ ﴿10:53﴾
तर्जुमा :
41 – अगर ये तुम्हें झुट्लाते हैं तो कह दो कि “ मेरा अमल मेरे लिए है और तुम्हारा अमल तुम्हारे लिए, जो कुछ मैं करता हूँ उस की ज़िम्मेदारी से तुम बरी हो और जो कुछ तुम कर रहे हो उस की ज़िम्मेदारी से मैं बरी हूँ “– 42 – उन में से बहोत से लोग हैं जो तुम्हारी बातें सुनते हैं, मगर तुम क्या बहरों को सुनायेंगे, अगर वो समझते न हों – 43 – इन में से बहोत से लोग हैं जो तुम्हें देखते हैं, तो क्या तुम अंधों को रास्ता बतादो गे, अगचे वो देखते ही न हों – 44 – हक़ीक़त ये है कि अल्लाह लोगों पर ज़ुल्म नहीं करता, लोग ख़ुद ही अपने ऊपर ज़ुल्म करते हैं – 45 – और जिस रोज़ अल्लाह उन को जमा करेगा तो गोया ये एक घडी भर आपस में जान पहचान करने को ठहरे थे – वो लोग घाटे में रहे जिन्हों ने अल्लाह की मुलाक़ात को झुटलाया और वो हरगिज़ सहीह रास्ते पर न थे -
46 – जिन बुरे नतीजों से हम उन्हें डरा रहे हैं उन का कोई हिस्सा हम तेरे जिज़िन्दगी में दिखादेंगे – बहेरहाल उन्हें हमारी तरफ़ आना है और जो कुछ ये कर रहे हैं इस पर अल्लाह गवाह है – 47 – हर उम्मत के लिए एक रसूल है, फिर जब किसी उम्मत के पास उसका रसूल आ जाता है तो उसका फ़ैसला पूरे इन्साफ़ के साथ चुका दिया जाता है और उस पर ज़र्रा बराबर ज़ुल्म नहीं किया जाता – 48 – कहते हैं अगर तुम्हारी ये धमकी सच्ची है तो आखिर ये कब पूरी होगी – 49 – कहो, “ मेरे इख्तियार में खुद अपना नफ़ा और नुक़सान भी नहीं, सब कुछ अल्लाह की मर्ज़ी पर मौकूफ है – हर उम्मत के लिए मोहल्लत के एक मुद्दत है जब ये मुद्दत पूरी हो जाती है तो घडी भर की ताखीर भी नहीं होती – 50 – उन से कहो, “ कभी तुम ने ये भी सोचा कि अगर अल्लाह का अज़ाब रात को या दिन को आजाये (तो तुम क्या करसकते हो ) आखिर ये कौन सी ऐसी चीज़ है जिस के लिए मुजरिम जल्दी मचाएं ? – 51 – क्या जब वो तुम पर आ पड़े उसी वक़्त तुम उसे मानोगे ? अब बचना चाहते हो ? हालांकि तुम उस के जल्दी आने का तकाज़ा कर रहे थे – 52 – फिर ज़ालिमों से कहा जाएगा कि अब हमेशा का अज़ाब चच्खो, जो कुछ तुम कमाते रहे हो उसकी पादाश के सिवा और क्या बदला तुम को दिया जा सकता है
53 – फिर पूछते हैं क्या वाक़ई ये सच है जो तुम कह रहे हो “ मेरे रब्ब की क़सम ये बिलकुल सच है और तुम इतना दम नहीं रखते कि उसके जाहेर होने से पहले उसे रोक दो –
तशरीह :
1. अल्लाह का फ़रमान होता है कि ऐ नबी अगर ये मुशरेकीन तुम को झूटा बतलाते हैं तो तुम उन से अपनी बेज़ारी का एलान करदें और कह दें कि तुम्हारे आमाल तुम्हारे साथ और मेरे आमाल मेरे साथ -
2. जब क़यामत होगी और लोगों को अल्लाह मैदाने क़यामत में जमा करेगा, उसवक्त कसमे खा खा कर लोग कहेंगे कि घड़ी भर ही दुनिया में थे – लोग एक दुसरे को पहचानते होंगें लेकिन हर कोई नफ़सा नफ़सी में मशगूल होगा , फिर फरमाने इलाही पर सूर के फूंकते ही सब फना हो जायेंगे –
3. अल्लाह ने ये फरमाया है कि या तो अज़ाब के वक़्त नबी अक्रम मौजूद रहेंगे या अल्लाह उन को पहले ही अपने पास बुलालेगा – क़यामत के दिन अल्लाह के रसूल (स अ स) ने फरमाया कि मेरी उम्मत सब से आखिर में आई है लेकिन उस दिन हम सब से पहले होंगे -
4. ये लोग पूछते हैं कि वादे का दिन कब आयेगा और सके लिए जल्दी मचा रहे हैं – हिदायेत दी जा रही है कि वो दिन ज़रूर आयेगा लेकिन उसके बारे में अल्लाह ही को मालूम है कि कब आयेगा
आयत नंबर 54 से 60
وَلَوۡ اَنَّ لِكُلِّ نَفۡسٍ ظَلَمَتۡ مَا فِى الۡاَرۡضِ لَافۡتَدَتۡ بِهٖؕ وَاَسَرُّوا النَّدَامَةَ لَمَّا رَاَوُا الۡعَذَابَۚ وَقُضِىَ بَيۡنَهُمۡ بِالۡقِسۡطِ وَهُمۡ لَا يُظۡلَمُوۡنَ ﴿10:54﴾ اَلَاۤ اِنَّ لِلّٰهِ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِؕ اَلَاۤ اِنَّ وَعۡدَ اللّٰهِ حَقٌّ وَّلٰـكِنَّ اَكۡثَرَهُمۡ لَا يَعۡلَمُوۡنَ ﴿10:55﴾ هُوَ يُحۡىٖ وَيُمِيۡتُ وَاِلَيۡهِ تُرۡجَعُوۡنَ ﴿10:56﴾ يٰۤاَيُّهَا النَّاسُ قَدۡ جَآءَتۡكُمۡ مَّوۡعِظَةٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ وَشِفَآءٌ لِّمَا فِى الصُّدُوۡرِۙ۟ وَهُدًى وَّرَحۡمَةٌ لِّـلۡمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿10:57﴾ قُلۡ بِفَضۡلِ اللّٰهِ وَبِرَحۡمَتِهٖ فَبِذٰلِكَ فَلۡيَـفۡرَحُوۡا ؕ هُوَ خَيۡرٌ مِّمَّا يَجۡمَعُوۡنَ ﴿10:58﴾ قُلۡ اَرَءَيۡتُمۡ مَّاۤ اَنۡزَلَ اللّٰهُ لَـكُمۡ مِّنۡ رِّزۡقٍ فَجَعَلۡتُمۡ مِّنۡهُ حَرَامًا وَّحَلٰلًا ؕ قُلۡ آٰللّٰهُ اَذِنَ لَـكُمۡ اَمۡ عَلَى اللّٰهِ تَفۡتَرُوۡنَ ﴿10:59﴾ وَمَا ظَنُّ الَّذِيۡنَ يَفۡتَرُوۡنَ عَلَى اللّٰهِ الۡكَذِبَ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِؕ اِنَّ اللّٰهَ لَذُوۡ فَضۡلٍ عَلَى النَّاسِ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَهُمۡ لَا يَشۡكُرُوۡنَ ﴿10:60﴾
तर्जुमा :
54 – अगर हर उस शख्स के पास जिस ने ज़ुल्म किया है, पूरी ज़मीन की दौलत भी हो तो उस अज़ाब से बचने के लिए वो फिदये देने पर आमादा हो जाए गा – जब ये लोग उस अज़ाब को देख लेंगे तो दिल ही दिल में पछताएँगे – मगर उन के दरमियान पूरे इन्साफ से फ़ैसला किया जाएगा , कोई ज़ुल्म उन पर न होगा –
55 – सुनो – आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है अल्लाह का है – सुन रखो अल्लाह का वादा सच्चा है अक्सर इंसान जानते नहीं हैं - 56 – वोही ज़िदगी बख्शता है और वोही मौत देता है और उसी की तरफ सब को पलटना होगा – 57 – लोगों, तुम्हारे पास तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से नसीहत आ गई है – ये दिलों की शिफ़ा और मोमिनों के लिए हिदायत और रहमत है – 58 – ऐ नबी , कहो कि ये अल्लाह का फ़ज़ल और उसकी मेहरबानी है कि ये चीज़ उस ने भेजी इस पर तो लोगों को ख़ुशी मनानी चाहिए, ये उन चीज़ों से बेहतर है जिन्हें लोग समेट रहे हैं – 59 – ऐ नबी, उन से कहो “ अल्लाह ने तुम्हारे लिए जो रिज्क उतारा था तो तुम ने ख़ुद ही किसी को हराम और किसी को हलाल बनालिया – इन से पूछो, क्या अल्लाह ने तुम्हें इस के इजाज़त दी है या तुम अल्लाह पर झूट बांधते हो – 60 – और जो लोग अल्लाह पर झूट बांधते हैं उनका क़यामत के दिन के बारे में क्या ख़याल है, बेशक अल्लाह लोगों पर अपना फ़ज़ल फ़रमाने वाला है मगर अक्सर लोग शुक्र अदा नहीं करते – तशरीह :
1. जिस चीज़ को उमर भर झुट्लाते रहे, पैगम्बरों की बात नहीं मानी और समझते रहे कि ये झूट है – ग़लत कामों में जिन्दागी गुजारते रहे और जब वो चीज़ जिस के बारे में पैगम्बर और उनके पैगामाबाद जो आसमानी किताबों के ज़रिये पौह्न्चाये गए थे वो अचानक सामने ख़ड़ी होगी तो उनके पाऊँ तले ज़मीन नक़ल जाए गी फिर उन को पता चले गा कि हक़ीक़त ये है और वो जो गुमान करते थे वो झूट निकला फिर दर्दनाक अंजाम उने सामने आगया –
2. अल्लाह ने जो रिज्क तुम को दिया है और उसको इस्तेमाल करने का हक़ भी तुम को दिया है उस रिज्क के लिए तुम ने हद बंदी मुक़र्रर की दरअसल ये हक़ तुम को कहाँ से हासिल हो गया कि उस हलाल रिज्क को तुम हराम करलो -
आयत नंबर 61 से 70
وَمَا تَكُوۡنُ فِىۡ شَاۡنٍ وَّمَا تَتۡلُوۡا مِنۡهُ مِنۡ قُرۡاٰنٍ وَّلَا تَعۡمَلُوۡنَ مِنۡ عَمَلٍ اِلَّا كُنَّا عَلَيۡكُمۡ شُهُوۡدًا اِذۡ تُفِيۡضُوۡنَ فِيۡهِؕ وَمَا يَعۡزُبُ عَنۡ رَّبِّكَ مِنۡ مِّثۡقَالِ ذَرَّةٍ فِى الۡاَرۡضِ وَلَا فِى السَّمَآءِ وَلَاۤ اَصۡغَرَ مِنۡ ذٰ لِكَ وَلَاۤ اَكۡبَرَ اِلَّا فِىۡ كِتٰبٍ مُّبِيۡنٍ ﴿10:61﴾ اَلَاۤ اِنَّ اَوۡلِيَآءَ اللّٰهِ لَا خَوۡفٌ عَلَيۡهِمۡ وَلَا هُمۡ يَحۡزَنُوۡنَ ۖ ۚ ﴿10:62﴾ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَكَانُوۡا يَتَّقُوۡنَؕ ﴿10:63﴾ لَهُمُ الۡبُشۡرٰى فِى الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا وَفِى الۡاٰخِرَةِؕ لَا تَبۡدِيۡلَ لِـكَلِمٰتِ اللّٰهِؕ ذٰلِكَ هُوَ الۡفَوۡزُ الۡعَظِيۡمُؕ ﴿10:64﴾ وَلَا يَحۡزُنۡكَ قَوۡلُهُمۡۘ اِنَّ الۡعِزَّةَ لِلّٰهِ جَمِيۡعًا ؕ هُوَ السَّمِيۡعُ الۡعَلِيۡمُ ﴿10:65﴾ اَلَاۤ اِنَّ لِلّٰهِ مَنۡ فِى السَّمٰوٰتِ وَمَنۡ فِى الۡاَرۡضِؕ وَمَا يَتَّبِعُ الَّذِيۡنَ يَدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ شُرَكَآءَ ؕ اِنۡ يَّتَّبِعُوۡنَ اِلَّا الظَّنَّ وَاِنۡ هُمۡ اِلَّا يَخۡرُصُوۡنَ ﴿10:66﴾ هُوَ الَّذِىۡ جَعَلَ لَـكُمُ الَّيۡلَ لِتَسۡكُنُوۡا فِيۡهِ وَالنَّهَارَ مُبۡصِرًا ؕ اِنَّ فِىۡ ذٰ لِكَ لَاٰيٰتٍ لِّـقَوۡمٍ يَّسۡمَعُوۡنَ ﴿10:67﴾ قَالُوۡا اتَّخَذَ اللّٰهُ وَلَدًا سُبۡحٰنَهٗ ؕ هُوَ الۡـغَنِىُّ ؕ لَهٗ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَمَا فِى الۡاَرۡضِ ؕ اِنۡ عِنۡدَكُمۡ مِّنۡ سُلۡطٰنٍۢ بِهٰذَا ؕ اَتَقُوۡلُوۡنَ عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعۡلَمُوۡنَ ﴿10:68﴾ قُلۡ اِنَّ الَّذِيۡنَ يَفۡتَرُوۡنَ عَلَى اللّٰهِ الۡـكَذِبَ لَا يُفۡلِحُوۡنَؕ ﴿10:69﴾ مَتَاعٌ فِى الدُّنۡيَا ثُمَّ اِلَيۡنَا مَرۡجِعُهُمۡ ثُمَّ نُذِيۡقُهُمُ الۡعَذَابَ الشَّدِيۡدَ بِمَا كَانُوۡا يَكۡفُرُوۡنَ ﴿10:70﴾
तर्जुमा :
61 – ऐ नबी ! तुम जिस हाल में भी होते हो और क़ुरान में से जो कुछ भी सुनाते हो, और लोगों, तुम भो जो कुछ करते हो, इस दौरान में हम तुम को देखते रहते हैं – कोई ज़र्रा बराबर चीज़ आसमान और ज़मीन में ऐसी नहीं है, न छोटी न बड़ी, जो तेरे रब्ब की नज़र से पोशीदा हो और ये एक साफ़ दफ्तर में दर्ज न हो दफ्टर-
62 – जो ओलिया अल्लाह हैं उन के लिए कोई रंज या खौफ नहीं है – 63 -ये वो लोग हैं जो ईमान लाये और जिन्हों ने तक्वा इख्तियार किया है – 64 – दुनिया और आख़ेरत की दोनों जिंदगियों में उन के लिए बशारत ही बशारत है – अल्लाह की बातें बदल नहीं सकती, येही बड़ी कमियाबी है – 65 – ऐ नबी, जो बातें ये लोग तुम पर बनाते हैं वो तुम को रंजीदा न करें, इज्ज़त तो सारी की सारी अल्लाह के इख्तियार में है और वो सब कुछ सुनता और जाना है – 66 – आसमान के बसने वाले हों या ज़मीन के, सब के सब अल्लाह की मामलुक हैं और जो लोग अल्लाह के सिवा शरीकों को पुकार रहे हैं वो निरे वहेम और गुमान के मानने वाले -और महेज़ कयास लगा रहे हैं – 67 – वो अल्लाह ही है जिस ने तुम्हारे लिए रात बनाई कि उस में सुकून हासिल करो और दिन को रौशन बनाया – उस में निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो सुनते हैं – 68 – लोगों ने कह दिया कि अल्लाह ने किसी को बेटा बनाया है – वो तो बे नयाज़ है ? वो तो बे नियाज़ है, आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है सब उसी कि मिल्क है – तुम्हारे पास इस तरह अह्ने की क्या दलील है ? तुम अल्लाह के बारे में वो बातें कहते हो जो तुम्हारे इल्म में नहीं हैं – 69 – ऐ नबी ! कह दो कि जो लोग अल्लाह को बदनाम करते हैं वो हरगिज़ फलाह नहीं पा सकते – 70 – दुनिया की चंद रोजा ज़िन्दगी में मज़े कर लें, फिर हम उस कुफ्र के बदले में जिस का वो इर्तेकाब (Commit) करते रहे हैं उन को हम सख्त अज़ाब का मज़ा चखाएं गे – तशरीह :
1. अल्लाह रब्बुल इज्ज़त ये फ़रमा रहा है कि हक़ के पैग़ाम को पौह्न्चाने के लिए नबी अकरम अपनी जान लड़ा कर और सब्र के साथ काम कर रहे थे – नबी अकरम के जो मुखालिफ हैं वो नबी अकरम के काम में रोड़े अटका रहे थे, अल्लाह ने मुखालेफ़ीन को तम्बीह दी है कि तुम ये न समझ लेना कि मुझे इसका इल्म नहीं है मेरी नज़र सब पर है और मैं हर बात का पूरा इलाम रखता हूँ –
2. औलिया वाली की जमा है और औलिया अल्लाह के अरबी लफ्ज़ का तर्जुमा है अल्लाह के दोस्त – ये वो लोग हैं जिन के दिल ईमान और यक़ीन से लबरेज़ रहते हैं, ये परहेज़गारी में डूबे रहते हैं और तक्वा उनका लिबास है, ऐसे लोग निडर और बे खौफ़ होते हैं, उनका जाहेर और बातिन अल्लाह को राज़ी करने में मशगूल रहता है, वो ऐसी चीज़ से परहेज़ करते हैं जो अल्लाह क नापसंद हो, वो अल्लाह को कसरत से याद करते हैं - क़यामत के रोज़ जब हिसाब किताब होगा उस दिन न उनको कोई ग़म होगा और न खौफ़ – हज़रत अब्दुल्लाह बिन मसउद, हज़रत आब्दुल्लाह बिन अब्बास (रज़ी अल्लाहो अन्होमा) और भी बहोत से सालेहीन फ़रमाते हैं कि औलिया अल्लाह वो हैं जिन का चेहरा देखने से अल्लाह याद आजाये – अल्लाह के रसूल (स अ स) से सहाबा ने पूछा कि ये कौन लोग हैं, हुज़ूर अक्दस ने फ़रमाया ये वो लोग हैं जो सिर्फ़ अल्लाह की वजह से आपस में मोहब्बत रखते हैं – माली फ़ायदे या रिश्तेदारी और नसब की बिना पर नहीं सिर्फ़ अल्लाह के दीन की वजह उन के चेहरे नूरानी होंगे –
3. तुम लोग दिन में कामकाज करते हैं और तकलीफ़ उठाते हैं तो तुम्हारे लिए अल्लाह ने रात बनाई है ताकि तुम राहत व आराम और सुकून हासिल करलो, अल्लाह ने दिन को रौशन और उजाले वाला बना दिया है ताकि तुम उस में अपना काम, रोज़ी कमाने की फ़िक्र और सफ़र, कारोबार और तिजारत कर सको- इस में बहोत कुछ इबरत है, लेकिन इस से फ़ायदा वोही लोग उठा सकते हैं जो इन आयेतों के ज़रिये अपने खालिक़ और मालिक की इज्ज़त के बारे में ख़याल करते हैं -
आयत नंबर 71 से 82
وَاتۡلُ عَلَيۡهِمۡ نَبَاَ نُوۡحٍۘ اِذۡ قَالَ لِقَوۡمِهٖ يٰقَوۡمِ اِنۡ كَانَ كَبُرَ عَلَيۡكُمۡ مَّقَامِىۡ وَتَذۡكِيۡرِىۡ بِاٰيٰتِ اللّٰهِ فَعَلَى اللّٰهِ تَوَكَّلۡتُ فَاَجۡمِعُوۡۤا اَمۡرَكُمۡ وَشُرَكَآءَكُمۡ ثُمَّ لَا يَكُنۡ اَمۡرُكُمۡ عَلَيۡكُمۡ غُمَّةً ثُمَّ اقۡضُوۡۤا اِلَىَّ وَ لَا تُنۡظِرُوۡنِ ﴿10:71﴾ فَاِنۡ تَوَلَّـيۡتُمۡ فَمَا سَاَلۡـتُكُمۡ مِّنۡ اَجۡرٍؕاِنۡ اَجۡرِىَ اِلَّا عَلَى اللّٰهِۙ وَاُمِرۡتُ اَنۡ اَكُوۡنَ مِنَ الۡمُسۡلِمِيۡنَ ﴿10:72﴾ فَكَذَّبُوۡهُ فَنَجَّيۡنٰهُ وَمَنۡ مَّعَهٗ فِى الۡـفُلۡكِ وَجَعَلۡنٰهُمۡ خَلٰٓٮِٕفَ وَاَغۡرَقۡنَا الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِنَا ۚ فَانْظُرۡ كَيۡفَ كَانَ عَاقِبَةُ الۡمُنۡذَرِيۡنَ ﴿10:73﴾ ثُمَّ بَعَثۡنَا مِنۡۢ بَعۡدِهٖ رُسُلًا اِلٰى قَوۡمِهِمۡ فَجَآءُوۡهُمۡ بِالۡبَيِّنٰتِ فَمَا كَانُوۡا لِيُؤۡمِنُوۡا بِمَا كَذَّبُوۡا بِهٖ مِنۡ قَبۡلُ ؕ كَذٰلِكَ نَطۡبَعُ عَلٰى قُلُوۡبِ الۡمُعۡتَدِيۡنَ ﴿10:74﴾ ثُمَّ بَعَثۡنَا مِنۡۢ بَعۡدِهِمۡ مُّوۡسٰى وَهٰرُوۡنَ اِلٰى فِرۡعَوۡنَ وَمَلَاِ۫ ٮِٕهٖ بِاٰيٰتِنَا فَاسۡتَكۡبَرُوۡا وَكَانُوۡا قَوۡمًا مُّجۡرِمِيۡنَ ﴿10:75﴾ فَلَمَّا جَآءَهُمُ الۡحَـقُّ مِنۡ عِنۡدِنَا قَالُوۡۤا اِنَّ هٰذَا لَسِحۡرٌ مُّبِيۡنٌ ﴿10:76﴾ قَالَ مُوۡسٰٓى اَتَقُوۡلُوۡنَ لِلۡحَقِّ لَمَّا جَآءَكُمۡ ؕ اَسِحۡرٌ هٰذَا ؕ وَلَا يُفۡلِحُ السَّاحِرُوۡنَ ﴿10:77﴾ قَالُـوۡۤا اَجِئۡتَـنَا لِتَلۡفِتَـنَا عَمَّا وَجَدۡنَا عَلَيۡهِ اٰبَآءَنَا وَتَكُوۡنَ لَكُمَا الۡكِبۡرِيَآءُ فِى الۡاَرۡضِؕ وَمَا نَحۡنُ لَـكُمَا بِمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿10:78﴾ وَقَالَ فِرۡعَوۡنُ ائۡتُوۡنِىۡ بِكُلِّ سٰحِرٍ عَلِيۡمٍ ﴿10:79﴾ فَلَمَّا جَآءَ السَّحَرَةُ قَالَ لَهُمۡ مُّوۡسٰۤى اَلۡقُوۡا مَاۤ اَنۡتُمۡ مُّلۡقُوۡنَ ﴿10:80﴾ فَلَمَّاۤ اَلۡقَوۡا قَالَ مُوۡسٰى مَا جِئۡتُمۡ بِهِۙ السِّحۡرُؕ اِنَّ اللّٰهَ سَيُبۡطِلُهٗ ؕ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُصۡلِحُ عَمَلَ الۡمُفۡسِدِيۡنَ ﴿10:81﴾ وَيُحِقُّ اللّٰهُ الۡحَـقَّ بِكَلِمٰتِهٖ وَلَوۡ كَرِهَ الۡمُجۡرِمُوۡنَ ﴿10:82﴾
तर्जुमा :
71 – इन को नूह का क़िस्सा सुनाओ, उस वक़्त का क़िस्सा जब उस ने अपनी क़ौम से कहा था “ ऐ बिरादाराने क़ौम अगर मेरा तुम्हारे दरमियान रहना और अल्लाह की आयात सुना सूना कर तुम्हें ग़फ़लत से बेदार करना तुम्हारे लिए ना क़ाबिले बर्दाश्त हो गया है तो मेरा भरोसा अल्लाह पर है – तुम अपने ठैराये हुए शरीकों को लेकर एक फ़ैसला कर लो और जो मन्सूबा तुम्हारे पास है उस को ख़ूब सोच समझ लो फिर मेरे ख़िलाफ़ उसको अमल में लाओ और मुझे हरगिज़ मोहल्लत न दो – 72 – तुम ने मेरी नसीहत से मूंह मोड़ा, मै तो किसी अजर का तलबगार नहीं था मेरा अजर तो अल्लाह के ज़िम्मे है – और मुझे हुक्म दिया गया है कि मैं ख़ुद मुस्लिम बन कर रहूँ – 73 – उन्हों ने उसे झुटलाया और नतीजा ये हुआ कि हम ने उन लोगों को जो उस के साथ किश्ती में थे, बचा लिया और उन्ही को ज़मीन में जानशीन बनाया और उन सब लोगों को ग़र्क़ कर दिया जिन्हों ने हमारी आयात को झूटलाया था, पस देख लो कि जिन्हें मुतन्ब्बाह (warning) किया गया था उन का क्या अंजाम हुआ 74 – फिर नूह के बाद हम ने मुख़तलिफ़ पैग़म्बरों को उन की क़ौमों की तरफ़ भेजा और वो उन के पास खुली निशानियाँ ले कर आये, मगर जिस चीज़ को उन्हों ने पहले झुटला दिया था उसे फिर नहीं माना, इस तरह हम हद से गुज़र जाने वालों के दिलों पर ठप्पा लगा देते हैं – 75 – फिर उन के बाद हम ने मूसा और हारून को अपनी निशानियाँ के साथ फ़िरऔन और उस के सरदारों की तरफ़ भेजा, मगर उन्हों ने अपनी बड़ाई का घमंड किया और वो मुजरिम लोग थे – 76 – जब हमारे पास से हक़ उन के सामने आया तो उन्हों ने कह दिया कि ये तो खुला जादू है – 77 – मूसा ने कहा “ तुम हक़ को ये कहते हो जब के वो तुम्हारे सामने आगया “ क्या ये जादू है ? हालांकि जादूगर फ़लाह नहीं पाया करते – 78 – उन्हों ने जवाब दिया “ क्या तू इस लिए आया है कि हमें उस तरीक़े से फेर दे जिस पर हम ने अपने बाप दादा को पाया है और ज़मीन में बड़ाई तुम दोनों की क़ायम हो जाए ? तुम्हारी बात तो हम मानने वाले नहीं हैं – 79 – और फ़िरऔन ने कहा कि “ हर माहेर फ़न जादूगर को मेरे पास हाज़िर करो” 80 – जब जादूगर आ गए तो मूसा ने उन से कहा “ जो कुछ तुम्हें फेंकना है फेंको – 81 – जब उन्हों ने डाल दिया तो मूसा ने कहा “ ये जो कुछ तुम ने फेंका है ये जादू है अल्लाह उसे अभी बातिल किये देता है, मुफ्सिदों के काम को अल्लाह सुधरने नहीं देता – 82 – और अल्लाह अपने फ़रमानों से हक़ को हक़ कर दिखाता है, खुवाह मुजरिमों को कितना ही नागवार हो -
आयत नंबर 83 से 92
فَمَاۤ اٰمَنَ لِمُوۡسٰٓى اِلَّا ذُرِّيَّةٌ مِّنۡ قَوۡمِهٖ عَلٰى خَوۡفٍ مِّنۡ فِرۡعَوۡنَ وَمَلَا۟ ٮِٕهِمۡ اَنۡ يَّفۡتِنَهُمۡ ؕ وَاِنَّ فِرۡعَوۡنَ لَعَالٍ فِى الۡاَرۡضِ ۚ وَاِنَّهٗ لَمِنَ الۡمُسۡرِفِيۡنَ ﴿10:83﴾ وَقَالَ مُوۡسٰى يٰقَوۡمِ اِنۡ كُنۡتُمۡ اٰمَنۡتُمۡ بِاللّٰهِ فَعَلَيۡهِ تَوَكَّلُوۡاۤ اِنۡ كُنۡتُمۡ مُّسۡلِمِيۡنَ ﴿10:84﴾ فَقَالُوۡا عَلَى اللّٰهِ تَوَكَّلۡنَا ۚ رَبَّنَا لَا تَجۡعَلۡنَا فِتۡنَةً لِّـلۡقَوۡمِ الظّٰلِمِيۡنَۙ ﴿10:85﴾ وَنَجِّنَا بِرَحۡمَتِكَ مِنَ الۡقَوۡمِ الۡكٰفِرِيۡنَ ﴿10:86﴾ وَاَوۡحَيۡنَاۤ اِلَىٰ مُوۡسٰى وَاَخِيۡهِ اَنۡ تَبَوَّاٰ لِقَوۡمِكُمَا بِمِصۡرَ بُيُوۡتًا وَّاجۡعَلُوۡا بُيُوۡتَكُمۡ قِبۡلَةً وَّاَقِيۡمُوا الصَّلٰوةَ ؕ وَبَشِّرِ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿10:87﴾ وَقَالَ مُوۡسٰى رَبَّنَاۤ اِنَّكَ اٰتَيۡتَ فِرۡعَوۡنَ وَمَلَاَهٗ زِيۡنَةً وَّاَمۡوَالًا فِى الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا ۙ رَبَّنَا لِيُضِلُّوۡا عَنۡ سَبِيۡلِكَۚ رَبَّنَا اطۡمِسۡ عَلٰٓى اَمۡوَالِهِمۡ وَاشۡدُدۡ عَلٰى قُلُوۡبِهِمۡ فَلَا يُؤۡمِنُوۡا حَتّٰى يَرَوُا الۡعَذَابَ الۡاَ لِيۡمَ ﴿10:88﴾ قَالَ قَدۡ اُجِيۡبَتۡ دَّعۡوَتُكُمَا فَاسۡتَقِيۡمَا وَلَا تَتَّبِعٰٓنِّ سَبِيۡلَ الَّذِيۡنَ لَا يَعۡلَمُوۡنَ ﴿10:89﴾ وَجَاوَزۡنَا بِبَنِىۡۤ اِسۡرَآءِيۡلَ الۡبَحۡرَ فَاَتۡبـَعَهُمۡ فِرۡعَوۡنُ وَجُنُوۡدُهٗ بَغۡيًا وَّعَدۡوًا ؕ حَتّٰۤى اِذَاۤ اَدۡرَكَهُ الۡغَرَقُ قَالَ اٰمَنۡتُ اَنَّهٗ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا الَّذِىۡۤ اٰمَنَتۡ بِهٖ بَنُوۡۤا اِسۡرَآءِيۡلَ وَ اَنَا مِنَ الۡمُسۡلِمِيۡنَ ﴿10:90﴾ آٰلۡــٰٔنَ وَقَدۡ عَصَيۡتَ قَبۡلُ وَكُنۡتَ مِنَ الۡمُفۡسِدِيۡنَ ﴿10:91﴾ فَالۡيَوۡمَ نُـنَجِّيۡكَ بِبَدَنِكَ لِتَكُوۡنَ لِمَنۡ خَلۡفَكَ اٰيَةً ؕ وَاِنَّ كَثِيۡرًا مِّنَ النَّاسِ عَنۡ اٰيٰتِنَا لَغٰفِلُوۡنَ ﴿10:92﴾
तर्जुमा :
83 – मूसा को इस क़ौम में से चंद नौजवानों के सिवा किसी ने न मना, फ़िरऔन के डर से और ख़ुद अपनी क़ौम के सर बराहो से उन को डर था कि फ़िरऔन उन को अज़ाब में मुब्तेला करेगा – और वाकिया ये है कि फ़िरऔन को ज़मीन में घमंड करता था और उन लोगों में से था जो किसी हद पर रुकते नहीं हैं – 84- मूसा ने अपनी क़ौम से कहा कि “ लोगों, अगर तुम वाकई अल्लाह पर ईमान रखते हो तो उस पर भरोसा करो अगर मुसलमान हो “ – 85 – उन्हों ने जवाब दिया “ हम ने अल्लाह ही पर भरोसा किया, ऐ हमारे रब्ब, हमें ज़ालिम लोगों के लिए फ़ितना न बना “ – 86 – और अपनी रहमत से हम को काफिरों से निजात दे – 87- और हम ने मूसा और उसके भाई को इशारा किया कि “ मिस्र में चंद मकान अपनी क़ौम के लिए मोहय्या करो और अपने इन मकानों को किबला ठैरालो नमाज़ क़ायम करो और अहले ईमान को बशारत दे दो – 88 – मूसा ने दुआ की “ ऐ हमारे रब्ब, तू ने फ़िरऔन और उस के सरदारों को दुनिया की ज़िन्दगी में ज़ीनत और अमवाल से नवाज़ रखा है – ऐ रब्ब क्या ये इसलिए है कि वो लोगों को तेरी राह से भटकाएं, ऐ रब्ब, उन के माल ग़ारत करदे, उनके दिलों पर ऐसी मोहर करदे कि ईमान न लाएं जब तक दर्दनाक अज़ाब न देख लें – 89 – अल्लाह ने जवाब में फ़रमाया “ तुम दोनों की दुआ कुबूल की गई – साबित क़दम रहो और उन लोगों के तरीक़े की हरगिज़ पैरवी न करो जो इल्म नहीं रखते 90 – और हम बनी इस्राईल को समंदर से गुज़ार ले गए – फिर फ़िरऔन और उस के लश्कर ज़ुल्म और ज़्यादती की ग़रज़ से उन के पीछे चले – हत्ता कि जब फ़िरऔन डूबने लगा तो बोल उठा मै ने मान लिया कि अल्लाह हक़ीक़ी है, उस के सिवा कोई नहीं है जिस पर बनी इस्राईल ईमान लाये हैं , और मैं भी इताअत झुका देने वालों में से हूँ – 91 – अब ईमान लाता है, हालांकि इस से पहले तक तू नाफ़रमानी करता रहा और फसाद बरपा करने वालों में से था – 92 – अब तो हम तेरी लाश ही को बचाएं गे ताकि तू बाद की नस्लों के लिए निशाने इबरत बने, अगरचे बहोत से इंसान ऐसे हैं जो हमारी निशानियों से ग़फ़लत बरतते हैं – तशरीह :
१.हजरत मूसा के और उनकी क़ौम के वाक़ियात इस रुकू में बयान किये गए हैं
२. जब फ़िरऔन का गुरूर और तकब्बुर बहोत बढ़ गया और ज़ुल्मो सितम इन्तेहा को पौहंच गया तो हज़रत मूसा और हज़रत हारुन ने उस के लिए बददुआ की – “ या अल्लाह तू ने उन्हें दुनिया के माल की ज़ीनत से ख़ूब नवाज़ा है और तू जानता है कि ये तेरे हुक्म के मुताबिक़ माल खर्च नहीं करते, हमारी दुआ है कि उनके माल तू ग़ारत और तबाह करदे – उनके तमाम माल पथर बना दे, सोने चांदी, हत्ता ये की खेतियाँ तक पत्थर बनादे , हज़रत मूसा की बददुआ पर हज़रत हारून आमीन कहते जारहे थे – इस बददुआ के बाद अल्लाह ने वैसा ही करदिया उस के बाद फ़िरऔन चालीस साल तक ज़िंदा रहा -
३. आयत नंबर 90 में फ़िरऔन और उसके लश्कर के ग़र्क़ होने का वाक़िया बयान हुआ है - जब हज़रत मूसा छे लाख बनी इस्राईल के साथियों के साथ मिस्र छोड़ कर निकले तो फ़िरऔन को ख़बर मिली तो उसने ज़बरदस्त लश्कर जमा करके उन लोगों का पीछा किया और बनी इस्राईल के लोगों तक पौहंच गया – हज़रत मूसा की क़ौम के लोग घबरा गए और अपने नबी से कहा कि अब हम पकड़ लिए गए, हज़रत मूसा ने उन को तस्कीन दी और फ़रमाया “ मैं अल्लाह के बताये हुए रास्ते से तुम्हे ले जा रहा हूँ मेरा रब्ब मेरे साथ है वो मुझे निजात का कोई रास्ता बता देगा तुम बे फ़िक्र रहो – उसी वक़्त अल्लाह की तरफ़ से वही आई कि अपना असा पानी पर मारो आप ने येही किया अल्लाह ने बार क़ब्बीलों के लिए बारा रास्ते बनादिये, तेज़ और सूखी हवाओं से रास्ते खुश्क हो गए और लोग आसानी के साथ उन रास्तों से गुज़र गए – उन्हें पार होते हुए फ़िरऔनियों ने देखा और फ़िरऔन और उसेक साथियों ने अपने घोड़े उसी रास्ते में डाल दिए फिर अल्लाह का हुक्म हुआ और सारे रास्ते पानी से बंद हो गए फिर फ़ीरऔन और उसके साथी डूबा दिए गए उन में कोई नहीं बचा सिर्फ़ फ़िरऔन की लाश को अल्लाह ने महफूज़ कर दिया – इस का वाक़िया ये है समंदर से निकलने के बाद जब मूसा अलैहिस्सलाम ने बनी इस्राईल को फ़िरऔन के हलाक होने की ख़बर दी तो वो लोग फ़िरऔन से इतना डरते थे कि उसकी मौत का यक़ीन नहीं हुआ, अल्लाह ने समंदर की मौज के ज़रिये फ़िरऔन की लाश को उसी की पोशाक में एक बुलंद टीले पर खुश्की में डाल दिया, इस लाश को सब ने देखा और उसके हलाक होने का यक़ीन हो गया – उस जगह को जबले फ़िरऔन के नाम से जाना जाता है – फ़िरऔन की लाश आज तक काहेरा के मयूज़ीयम में मौजूद है – In the year 1907, Sir Giraftin Smith ने उस की लाश पर से पट्टियां खोली तो उसकी लाश पर नमक की तह जमी हुई थी – इस से साफ़ ज़ाहेर होता है की लाश समंदर से बरामद हुई थी- फ़िरऔन की लाश हम सब के लिए इबरत की निशानी है -
आयत नंबर 93 से 103
وَلَقَدۡ بَوَّاۡنَا بَنِىۡۤ اِسۡرَآءِيۡلَ مُبَوَّاَ صِدۡقٍ وَّرَزَقۡنٰهُمۡ مِّنَ الطَّيِّبٰتِۚ فَمَا اخۡتَلَفُوۡا حَتّٰى جَآءَهُمُ الۡعِلۡمُؕ اِنَّ رَبَّكَ يَقۡضِىۡ بَيۡنَهُمۡ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ فِيۡمَا كَانُوۡا فِيۡهِ يَخۡتَلِفُوۡنَ ﴿10:93﴾ فَاِنۡ كُنۡتَ فِىۡ شَكٍّ مِّمَّاۤ اَنۡزَلۡنَاۤ اِلَيۡكَ فَسۡــَٔلِ الَّذِيۡنَ يَقۡرَءُوۡنَ الۡكِتٰبَ مِنۡ قَبۡلِكَۚ لَقَدۡ جَآءَكَ الۡحَقُّ مِنۡ رَّبِّكَ فَلَا تَكُوۡنَنَّ مِنَ الۡمُمۡتَرِيۡنَۙ ﴿10:94﴾ وَلَا تَكُوۡنَنَّ مِنَ الَّذِيۡنَ كَذَّبُوۡا بِاٰيٰتِ اللّٰهِ فَتَكُوۡنَ مِنَ الۡخٰسِرِيۡنَ ﴿10:95﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ حَقَّتۡ عَلَيۡهِمۡ كَلِمَتُ رَبِّكَ لَا يُؤۡمِنُوۡنَۙ ﴿10:96﴾ وَلَوۡ جَآءَتۡهُمۡ كُلُّ اٰيَةٍ حَتّٰى يَرَوُا الۡعَذَابَ الۡاَ لِيۡمَ ﴿10:97﴾ فَلَوۡلَا كَانَتۡ قَرۡيَةٌ اٰمَنَتۡ فَنَفَعَهَاۤ اِيۡمَانُهَاۤ اِلَّا قَوۡمَ يُوۡنُسَ ۚؕ لَمَّاۤ اٰمَنُوۡا كَشَفۡنَا عَنۡهُمۡ عَذَابَ الۡخِزۡىِ فِى الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا وَمَتَّعۡنٰهُمۡ اِلٰى حِيۡنٍ ﴿10:98﴾ وَلَوۡ شَآءَ رَبُّكَ لَاٰمَنَ مَنۡ فِى الۡاَرۡضِ كُلُّهُمۡ جَمِيۡعًا ؕ اَفَاَنۡتَ تُكۡرِهُ النَّاسَ حَتّٰى يَكُوۡنُوۡا مُؤۡمِنِيۡنَ ﴿10:99﴾ وَمَا كَانَ لِنَفۡسٍ اَنۡ تُؤۡمِنَ اِلَّا بِاِذۡنِ اللّٰهِؕ وَيَجۡعَلُ الرِّجۡسَ عَلَى الَّذِيۡنَ لَا يَعۡقِلُوۡنَ ﴿10:100﴾ قُلِ انْظُرُوۡا مَاذَا فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ ؕ وَمَا تُغۡنِى الۡاٰيٰتُ وَالنُّذُرُ عَنۡ قَوۡمٍ لَّا يُؤۡمِنُوۡنَ ﴿10:101﴾ فَهَلۡ يَنۡتَظِرُوۡنَ اِلَّا مِثۡلَ اَيَّامِ الَّذِيۡنَ خَلَوۡا مِنۡ قَبۡلِهِمۡؕ قُلۡ فَانْتَظِرُوۡۤا اِنِّىۡ مَعَكُمۡ مِّنَ الۡمُنۡتَظِرِيۡنَ ﴿10:102﴾ ثُمَّ نُنَجِّىۡ رُسُلَنَا وَالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا كَذٰلِكَۚ حَقًّا عَلَيۡنَا نُـنۡجِ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿10:103﴾
तर्जुमा :
93 – हम ने बनी इस्राईल को बड़ा अच्छा ठिकाना दिया और निहायत उम्दा वसाएले ज़िन्दगी अता किये, फिर उन्हों ने इस पर इख्तेलाफ़ नहीं किया मगर उसवक्त जब कि इल्म उन के पास आ चुका था – यक़ीनन तेरा रब्ब क़यामत के रोज़ उन के दरमियान उस चीज़ का फ़ैसला कर देगा जिस में वो इख्तेलाफ़ करते रहे हैं – 94 – अब अगर तुम्हें उस हिदायत की तरफ़ से कुछ भी शक हो जो हम ने तुम पर नाज़िल की है तो उन लोगों से पूछ लो जो पहले से किताब पढ़ रहे हैं – वाक़िया ये है कि तुम्हारे पास हक़ ही आया है तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से, लिहाज़ा तुम शक करने वालों में से न हो – 95 – और उन लोगों में शामिल न हो जिन्हों ने अल्लाह की आयात को झूटलाया है, वरना तो नुक़सान उठाने वालों में स होगा - 96 – हक़ीक़त ये है कि जिन लोगों पर तुम्हारे रब्ब का क़ौल सही आगया है, उन के सामने खुवाहा कोई निशानी आ जाए वो ईमान नहीं लाएंगे – 97 -जब तक कि दर्दनाक अज़ाब सामने आता न देख लें – 98 – फिर क्या ऐसी कोई मिसाल है कि कोई बस्ती अज़ाब देख कर ईमान लाइ हो और वो ईमान उनके लिए नफ़ा बख्श साबित हुआ हो, यूनुस की क़ौम के सिवा – वो क़ौम जब ईमान ले आई थी तो हम ने उस पर से दुनिया की ज़िन्दगी में रुसवाई का अज़ाब टाल दिया था और एक वक़्त तक उनको फ़ायदा उठाने दिया – 99 – अगर तुम्हारे रब्ब का इरादा या मर्ज़ी ये होती तो सारे ज़मीन पर रहने वाले ईमान ले आये होते, फिर क्या तुम लोगों को मजबूर करोगे कि वो ईमान वाले हो जाएँ – 100 – कोई नफ्स अल्लाह के हुक्म के बिना ईमान नहीं ला सकता और अल्लाह का तरीक़ा ये है कि जो लोग अक़ल से काम नहीं लेते वो उन पर गन्दगी डाल देता है – 101 - उन से कहो ज़मीन और आसमानों में जो कुछ है उसे आँखें खोल कर देखो और जो लोग ईमान लाना नहीं चाहते उन के लिए निशानियाँ और तम्बीह (warnings) आख़िर क्या मुफ़ीद हो सकती हैं – 102 – अब ये लोग इस के सिवा और किस चेज़ के मुन्तज़िर हैं कि वोही बुरे दिन देखें जो उन से पहले गुज़रे हुए लोग देख चुके हैं ? उन से कहो “ इंतज़ार करो, मैं भी तुम्हारे साथ इंतज़ार करता हूँ – 103 – फिर जब ऐसा वक़्त आता है तो हम अपने रसूलों को और उन लोगों को बचा लिया करते हैं जो ईमान लाये हों, हमारा येही तरीक़ा है – हम पर ये हक़ है कि मोमिनों को बचालें –
तशरीह :
1. बनी इस्राईल यानि हज़रत मूसा की क़ौम समंदर पार करके मिस्र (Egypt) से निकल कर फ़लसतीन पौह्न्ची – उनको अल्लाह ने बैतूल मुक़दस के आस पास जगह दी और बरकत वाली ज़मीन उनके क़ब्ज़े में दे दी – ये अल्लाह का उनपर इनाम था यहाँ उन को उनके सब्र का फल मिल गया – अल्लाह ने फ़िरऔनियों को बागों से, चश्मों से, खजानों से और बेहेतरीन मुकामात और मकानों से निकाला और बनी इस्राईल के क़ब्ज़े में दे दिया – यहाँ उनको सुकून अच्छा नहीं लगा और उन्हों ने अपने दीन में नय नए मज़हब के तरीक़े इजाद कर लिए – इन लोगों को मज़हब की हक़ीक़त का खूब इल्म था उसके बावजूद उन्हों ने ऐसी हरकत की थी – जब उन्हें जहाद का हुक्म हुआ तो वो इनकार कर गए जो अल्लाह की नाराज़गी का सबब बना, जिस के बदले वो चालीस साल तक मैदानों में परेशान हाल फिरते रहे- वहीं हज़रत हारुन और हज़रत मूसा का इन्तेक़ाल हुआ था – इन के इन्तेक़ाल के बाद हज़रत यूशा बिन नून अलैहिस्सलाम ने बैतुल मुक़द्दस फ़ताह किया लेकिन कुछ मुद्दत के बाद यूनानी बादशाहों ने दोबारा बैतुल मुक़द्दस पर क़ब्जा कर लिया – यहाँ हज़रत इसा अलैहिस्सलाम के ज़माने तक यूनानी क़ाबिज़ रहे, शाह यूनान और यहूदियों ने आपस में साज़ बाज़ करके हज़रत इसा को रूमी सल्तनत के लिए सियासी ख़तरा बताया – दूसरी बात ये थी कि हज़रत इसा को यहूदिया में रोमन हुकूमत को चैलंज करने के तौर पर भी देखा गया था जिस की वजह से वो रूम के खिलाफ़ बग़ावत या गद्दारी के मुजरिम ठहराए गए थे – चूंकि हज़रत इसा के लिए हालात बहोत बिगड़ गए थे इस वजह से उन्हों ने अपने 11 हवारियों के साथ अपने आप को एक घर में बंद कर लिया – उनको अल्लाह की तरफ़ से हुक्म आ गया तथा कि हम आप को ज़िंदा हालत में उठा लेंगे, उस घर को दुश्मनों ने घेर रखा था इस लिए हज़रत इसा ने अपने एक हवारी को तैयार किया और बताया कि तुम्हारी शकल मेरी जैसी हो जायगी और वो लोग तुम्हे मेरी जगह पकड़ कर ले जायेंगे, अगर तुम ये करने के लिए तैयार हो तो जन्नत में तुम मेरे साथ रहोगे ये मेरा वादा है – उस हवारी के राज़ी होने के बाद अल्लाह ने हज़रत इसा को आसमान पर उठा लिया - जब हज़रत का हमशकल बाहर निकला तो उसे हज़रत इसा समझ कर पकड़ लिया और यरोशलम की पुरानी दीवार के बाहर “ गोल्गोथा “ नाम के मुकाम पर सूली पर चढ़हा दिया गया – हज़रत इसा के हमशकल को एक रोमन गवर्नर, पोनटिअस पाईलेट और कुछ यहूदियों ने मिलकर सूली पर चढ़ाया था – २. हज़रत इसा अलैहिस्सलाम के तक़रीबन तीन सौ साल बाद एक रूमी बादशाह जिस का नाम क़ुस्तुनतीन (Constantine) था इसाई बन गया, ये बड़ा मक्कार था और वो नसारा दीन (हज़रत इसा के ज़रिये लाये हुए अल्लाह के पैगाम) को बदल डालने के लिए घुसा था उसका मन्सूबा ये भी था कि मसीहत की जडें खोखली करदे – इस काम के लिए उसने नसरानी उलमा और दरवेशों को जमा किया और हुक्म दिया कि अल्लाह की किताब में अपनी तरफ़ से बनाई हुई नयी बातें लिखवाली, उस ने हज़रत इसा की सुन्नतों में भी तब्दीलियाँ करदी – इन बिद्दतों और नए तरीक़ा इबादतों को उस ने हुकूमत के ज़ोर में नए कलीसाओं, गिरजा घरों, ख़ानक़ाओं और हैकलों में रायज कर दिया – जो लोग हज़रत इसा के सच्चे दीन पर क़ायम थे उनको शहर बदर करदिया, उसने बैतुल लहम, बैतुल मुक़द्दस के कलीसा और हवारियों के शहर को बसाया और क़ुस्तुनिया (Constantinople) शहर की बुनियादें रखी, इसी शहर को उस ने अपनी सल्तनत का पाया तख़्त (Capital) बनाया था- इस रोमन एम्पायर जो बाईज़ेनटीन एम्पायर (Byzantine Empire) के नाम से मशहूर है उस ने तकरीबन एक हज़ार साल तक यहाँ हुकूमत किया था – उस ने सलीब (Cross) की इबादत, मशरिक़ का क़िबला, कनीसों के तस्वीरे और सुव्वर के गोश्त का खाना (Pork) वगैरा को नसरानियत में दाख़िल कर लिया था, गरज़ उसने मसिहियत को उलट पुलट कर रख दिया – इस सल्तनत को सल्तनते उस्मानिया (Ottoman Empire) ने 1453 में फ़तह किया और फिर क़ुसतुनतुनिया (Constantinople) का नाम बदल कर इस्तम्बूल (Instanbul) कर दिया था - ३. उस ने इसाइयत में “ अमानते कबीरह “ की इजाद की थी, नसरानी रिवायत (Tradition) में इस के मानी हैं (Great Deposit of Faith)- अल्लाह का कलाम (Sacred Bible) जिस में उसने नयी नयी बातें, बिद्दतें और नए तरीक़ा इबादत और लम्बे चौड़े फ़िक़ाही मासाएल को दाख़िल किया था उस को अमानते कबीरह में रखवाया, अमानाते कबीरह में रखने का मतलब था कि उस में कोई ख़यानत नही करे और अगर करेगा तो ये ज़लील तरीन ख़यानत होगी, इस तरीक़े से उस मक्कार ने मसीहियेत की जडें काट दी –
४.बैतुल मुक़द्दस लम्बे अरसे तक उन्ही के हाथों में रहा, फिर अमीरुल मोमिनीन हज़रत उमर (रज़ी अल्लाहो ताला अनहो) की ख़िलाफ़त के दौर में ये मुसलमानों के क़ब्ज़े में आगया था –
५. आयत नंबर 94 में अल्लाह ने अपने रसूल (स अ स) से ख़िताब क्या है और फ़रमाया है कि आप साहेब वही हैं शायद है कि आप को इस किताब पर शक हो तो आप उन लोगों से पूछ देखिये जो आप से पहले की किताबों ( तौरैत और इंजील) में पढ़ते हैं – बेशक आप के पास आपके रब्ब की तरफ़ से सच्ची किताब आई है –
आयत नंबर 104 से 109
قُلۡ يٰۤاَيُّهَا النَّاسُ اِنۡ كُنۡتُمۡ فِىۡ شَكٍّ مِّنۡ دِيۡنِىۡ فَلَاۤ اَعۡبُدُ الَّذِيۡنَ تَعۡبُدُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ وَلٰـكِنۡ اَعۡبُدُ اللّٰهَ الَّذِىۡ يَتَوَفّٰٮكُمۡ ۖۚ وَاُمِرۡتُ اَنۡ اَكُوۡنَ مِنَ الۡمُؤۡمِنِيۡنَۙ ﴿10:104﴾ وَاَنۡ اَقِمۡ وَجۡهَكَ لِلدِّيۡنِ حَنِيۡفًا ۚ وَلَا تَكُوۡنَنَّ مِنَ الۡمُشۡرِكِيۡنَ ﴿10:105﴾ وَلَا تَدۡعُ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ مَا لَا يَنۡفَعُكَ وَ لَا يَضُرُّكَۚ فَاِنۡ فَعَلۡتَ فَاِنَّكَ اِذًا مِّنَ الظّٰلِمِيۡنَ ﴿10:106﴾ وَاِنۡ يَّمۡسَسۡكَ اللّٰهُ بِضُرٍّ فَلَا كَاشِفَ لَهٗۤ اِلَّا هُوَ ۚ وَاِنۡ يُّرِدۡكَ بِخَيۡرٍ فَلَا رَآدَّ لِفَضۡلِهٖ ؕ يُصِيۡبُ بِهٖ مَنۡ يَّشَآءُ مِنۡ عِبَادِهٖ ؕ وَهُوَ الۡغَفُوۡرُ الرَّحِيۡمُ ﴿10:107﴾ قُلۡ يٰۤاَيُّهَا النَّاسُ قَدۡ جَآءَكُمُ الۡحَـقُّ مِنۡ رَّبِّكُمۡۚ فَمَنِ اهۡتَدٰى فَاِنَّمَا يَهۡتَدِىۡ لِنَفۡسِهٖۚ وَمَنۡ ضَلَّ فَاِنَّمَا يَضِلُّ عَلَيۡهَاۚ وَمَاۤ اَنَا عَلَيۡكُمۡ بِوَكِيۡلٍؕ ﴿10:108﴾ وَاتَّبِعۡ مَا يُوۡحٰۤى اِلَيۡكَ وَاصۡبِرۡ حَتّٰى يَحۡكُمَ اللّٰهُ ۖۚ وَهُوَ خَيۡرُ الۡحٰكِمِيۡنَ ﴿10:109﴾
तर्जुमा :
104 – ऐ नबी ! कह दो कि लोगो, अगर अभी तक मेरे दीन के मुताल्लिक़ शक में हो तो सुन लो कि तुम अल्लाह के सिवा जिनकी बन्दगी करते हो मै उनकी बन्दगी नहीं करता बल्कि मै सिर्फ़ उसी अल्लाह की बन्दगी करता हूँ जिस के क़ब्ज़े में तुम्हारी मौत है- मुझे हुक्म दिया गया है कि मैं ईमान लाने वालों में से हूँ - 105 – और मुझ से फरमाया गया है कि मैं ईमान वालों में से र्रहूँ, और हरगिज़ मुशरिकों में से न होना – 106 – और अल्लाह को छोड़ कर किसी और से दुआ न करना जो तुझे फ़ायदा पौह्न्चा सकता और न नुक़सान, अगर तू ऐसा करेगा तो जालिमों में से होगा – 107 – अगर अल्लाह तुझे मुसीबत में डाले तो उस के सिवा कोई नहीं जो इस मुसीबत को टाल दे, और अगर वो तेरे हक़ में भलाई का इरादा करे तो उस के फ़ज़ल को रद्द करने वाले भी कोई नहीं है, वो अपने बन्दों में से जिस को चाहता है अपने फ़ज़ल से नवाजता है और वो बड़ा दरगुज़र करने वाला और रहेम फ़रमाने वाला है – 108 – ऐ नबी, कह दो कि लोगो तुम्हारे पास तुम्हारे रब्ब की तरफ़ हक़ आचुका है, अब जो सीधी राह इख्तियार करेगा उसका ये रास्ता उस के लिए मुफ़ीद है और जो गुमराह रहे तो उसकी गुमराही उसके लिए तबाह कुन है और मैं तुम्हारे ऊपर कोई हवलदार नहीं हूँ – 109 – ऐ नबी ! तुम इस हिदायत की पैरवी किये जाओ जो तुम्हारी तरफ़
वही के ज़रिये भेजी जा रही है और सब्र करो यहाँ तक कि अल्लाह फ़ैसला कर दे और वोही बेहतरीन फ़ैसला करने वाला है – तशरीह :
1. इस रुकू में अल्लाह ने हर चीज़ को साफ़ साफ़ फ़रमाया है इस वजह से इस की तशरीह की ज़रुरत महसूस नहीं हुई –