يوسف
Yusuf
सूरह नंबर 12 सूरह यूसुफ़ यहाँ से शुरू
पारा नंबर 12 जारी है
सूरह नंबर 12 सूरह यूसुफ़ यहाँ से शुरू
आयत नंबर 1 से 6 तक
الٓرٰࣞ تِلۡكَ اٰيٰتُ الۡكِتٰبِ الۡمُبِيۡنࣞ ﴿12:1﴾ اِنَّاۤ اَنۡزَلۡنٰهُ قُرۡءٰنًا عَرَبِيًّا لَّعَلَّكُمۡ تَعۡقِلُوۡنَ ﴿12:2﴾ نَحۡنُ نَقُصُّ عَلَيۡكَ اَحۡسَنَ الۡقَصَصِ بِمَاۤ اَوۡحَيۡنَاۤ اِلَيۡكَ هٰذَا الۡقُرۡاٰنَ ۖ ࣗوَاِنۡ كُنۡتَ مِنۡ قَبۡلِهٖ لَمِنَ الۡغٰفِلِيۡنَ ﴿12:3﴾ اِذۡ قَالَ يُوۡسُفُ لِاَبِيۡهِ يٰۤاَبَتِ اِنِّىۡ رَاَيۡتُ اَحَدَ عَشَرَ كَوۡكَبًا وَّالشَّمۡسَ وَالۡقَمَرَ رَاَيۡتُهُمۡ لِىۡ سٰجِدِيۡنَ ﴿12:4﴾ قَالَ يٰبُنَىَّ لَا تَقۡصُصۡ رُءۡيَاكَ عَلٰٓى اِخۡوَتِكَ فَيَكِيۡدُوۡا لَـكَ كَيۡدًا ؕ اِنَّ الشَّيۡطٰنَ لِلۡاِنۡسَانِ عَدُوٌّ مُّبِيۡنٌ ﴿12:5﴾ وَكَذٰلِكَ يَجۡتَبِيۡكَ رَبُّكَ وَيُعَلِّمُكَ مِنۡ تَاۡوِيۡلِ الۡاَحَادِيۡثِ وَيُتِمُّ نِعۡمَتَهٗ عَلَيۡكَ وَعَلٰٓى اٰلِ يَعۡقُوۡبَ كَمَاۤ اَتَمَّهَا عَلٰٓى اَبَوَيۡكَ مِنۡ قَبۡلُ اِبۡرٰهِيۡمَ وَاِسۡحٰقَ ؕ اِنَّ رَبَّكَ عَلِيۡمٌ حَكِيۡمٌ ﴿12:6﴾
तर्जुमा :
1 – अलिफ़ लाम रॉ – ये इस किताब की आयात जो साफ़ साफ़ बयान करती हैं – 2 – हम ने इस क़ुरान को अरबी ज़ुबान में नाज़िल किया है ताकि तुम इस को अच्छी तरह समझो – 3 – ऐ नबी, हम ने इस क़ुरान को तुम पर नाज़िल किया है, इस में हम एक क़िस्सा सुनाते हैं जो वाक़ेयात और हक़ायेक़ बयान करता है वरना इस से पहले तुम इन चीज़ों से बिलकुल ही बेख़बर थे – 4 – ये उस वक़्त का ज़िक्र है जब यूसुफ़ ने अपने वालिद से कहा “ अब्बा जान, मै ने ख्वाब में देखा है कि ग्यारा सितारे, सूरज और चाँद मुझे सजदा कर रहे हैं 5 – उनके वालिद ने जवाब दिया “ बेटा, अपना ये ख्वाब अपने भाइयों को न सुनाना वरना वो तुम्हारे लिए धोके की चाल चलेंगे “ हक़ीक़त ये है कि शैतान आदमी का खुला दुश्मन है – 6 – और इसी तरह होगा कि तुम्हारा रब्ब तुम को मुन्तखिब करेगा, तुम्हे बातों की तह तक पहुंचना सिखाये गा और तुम्हारे ऊपर और आले याक़ूब पर अपनी ने’मत इसी तरह पूरी करेगा जिस तरह उस ने इस से पहले तुम्हारे बुजुर्गों, इब्राहीम और इसहाक़ पर कर चुका है, यक़ीनन तेरा रब्ब अलीम और हकीम है “ तशरीह :
1. हज़रत यूसुफ़ ने जो ख्वाब देखा था उस से मुराद उनके दस सौतेले भाई, एक सगा भाई कुल मिलाकर ग्यारा भाई इन से मुराद ग्यारा सितारे, एक वालिद से मुराद सूरज और वालेदा से मुराद एक चाँद – चूंकि दस सौतेले भाई थे वो यूसुफ़ से जलते थे इसी लिए वालिद ने हज़रत यूसुफ़ को कहा था कि ख्वाब के बारे में उन भाइयों से कोई ज़िक्र न करना -
2. हज़रत यूसुफ़ को मुन्तखिब करने का मतलब ये है कि अल्लाह उन को नबुव्वत अता करने वाला है – अल्लाह ने ये भी फ़रमाया है कि वो हज़रत यूसुफ़ को बातों की तह तक पहुंचना सिखाएगा यानि अल्लाह आप को वो इल्म देगा कि आप ख़्वाबों की ता’बीर बयान कर सकें –
आयत नंबर 7 से 20 तक
لَقَدۡ كَانَ فِىۡ يُوۡسُفَ وَاِخۡوَتِهٖۤ اٰيٰتٌ لِّـلسَّآٮِٕلِيۡنَ ﴿12:7﴾ اِذۡ قَالُوۡا لَيُوۡسُفُ وَاَخُوۡهُ اَحَبُّ اِلٰٓى اَبِيۡنَا مِنَّا وَنَحۡنُ عُصۡبَةٌ ؕ اِنَّ اَبَانَا لَفِىۡ ضَلٰلٍ مُّبِيۡنِ ۖ ۚ ﴿12:8﴾ اۨقۡتُلُوۡا يُوۡسُفَ اَوِ اطۡرَحُوۡهُ اَرۡضًا يَّخۡلُ لَـكُمۡ وَجۡهُ اَبِيۡكُمۡ وَ تَكُوۡنُوۡا مِنۡۢ بَعۡدِهٖ قَوۡمًا صٰلِحِيۡنَ ﴿12:9﴾ قَالَ قَآٮِٕلٌ مِّنۡهُمۡ لَا تَقۡتُلُوۡا يُوۡسُفَ وَاَلۡقُوۡهُ فِىۡ غَيٰبَتِ الۡجُـبِّ يَلۡتَقِطۡهُ بَعۡضُ السَّيَّارَةِ اِنۡ كُنۡتُمۡ فٰعِلِيۡنَ ﴿12:10﴾ قَالُوۡا يٰۤاَبَانَا مَا لَـكَ لَا تَاۡمَنَّا عَلٰى يُوۡسُفَ وَاِنَّا لَهٗ لَنٰصِحُوۡنَ ﴿12:11﴾ اَرۡسِلۡهُ مَعَنَا غَدًا يَّرۡتَعۡ وَيَلۡعَبۡ وَاِنَّا لَهٗ لَحٰـفِظُوۡنَ ﴿12:12﴾ قَالَ اِنِّىۡ لَيَحۡزُنُنِىۡ اَنۡ تَذۡهَبُوۡا بِهٖ وَاَخَافُ اَنۡ يَّاۡكُلَهُ الذِّئۡبُ وَاَنۡـتُمۡ عَنۡهُ غٰفِلُوۡنَ ﴿12:13﴾ قَالُوۡا لَٮِٕنۡ اَكَلَهُ الذِّئۡبُ وَنَحۡنُ عُصۡبَةٌ اِنَّاۤ اِذًا لَّخٰسِرُوۡنَ ﴿12:14﴾ فَلَمَّا ذَهَبُوۡا بِهٖ وَاَجۡمَعُوۡۤا اَنۡ يَّجۡعَلُوۡهُ فِىۡ غَيٰبَتِ الۡجُبِّۚ وَاَوۡحَيۡنَاۤ اِلَيۡهِ لَـتُنَـبِّئَـنَّهُمۡ بِاَمۡرِهِمۡ هٰذَا وَهُمۡ لَا يَشۡعُرُوۡنَ ﴿12:15﴾ وَجَآءُوۡۤ اَبَاهُمۡ عِشَآءً يَّبۡكُوۡنَؕ ﴿12:16﴾ قَالُوۡا يٰۤاَبَانَاۤ اِنَّا ذَهَبۡنَا نَسۡتَبِقُ وَتَرَكۡنَا يُوۡسُفَ عِنۡدَ مَتَاعِنَا فَاَكَلَهُ الذِّئۡبُۚ وَمَاۤ اَنۡتَ بِمُؤۡمِنٍ لَّنَا وَلَوۡ كُنَّا صٰدِقِيۡنَ ﴿12:17﴾ وَجَآءُوۡ عَلٰى قَمِيـۡصِهٖ بِدَمٍ كَذِبٍؕ قَالَ بَلۡ سَوَّلَتۡ لَـكُمۡ اَنۡفُسُكُمۡ اَمۡرًاؕ فَصَبۡرٌ جَمِيۡلٌؕ وَاللّٰهُ الۡمُسۡتَعَانُ عَلٰى مَا تَصِفُوۡنَ ﴿12:18﴾ وَجَآءَتۡ سَيَّارَةٌ فَاَرۡسَلُوۡا وَارِدَهُمۡ فَاَدۡلٰى دَلۡوَهٗ ؕ قَالَ يٰبُشۡرٰى هٰذَا غُلٰمٌ ؕ وَاَسَرُّوۡهُ بِضَاعَةً ؕ وَاللّٰهُ عَلِيۡمٌۢ بِمَا يَعۡمَلُوۡنَ ﴿12:19﴾ وَشَرَوۡهُ بِثَمَنٍۢ بَخۡسٍ دَرَاهِمَ مَعۡدُوۡدَةٍ ۚ وَكَانُوۡا فِيۡهِ مِنَ الزّٰهِدِيۡنَ ﴿12:20﴾
तर्जुमा :
7 – यूसुफ़ और उनके भाइयों के क़िस्से में हक़ीक़त में बड़ी निशानियाँ हैं – 8 – (यूसुफ़ का) क़िस्सा यूं शुरू होता है कि उस के (10 सौतेले) भाइयों ने आपस में मशवेरा करके कहा “ ये यूसुफ़ और उसका सगा छोटा भाई दोनों हमारे वालिद को ज़्यादा महबूब हैं हालांकि हम एक पूरा ख़ानदान है, सच्ची बात ये है कि हमारे वालिद बिलकुल ही बहक गए हैं “- 9 – (उन्हों ने कहा) चलो यूसुफ़ को क़तल कर दो या उसे कहीं फेक दो ताकि तुम्हारे वालिद की तवज्जोह तुम्हारी ही तरफ़ हो जाए, ये काम करने के बाद फिर नेक बने रहना – 10 – इस पर उन में से एक बोला “ यूसुफ़ को क़तल न करो, अगर कुछ करना ही है तो उसे किसी अंधे कुएं में डाल दो, कोई आता जाता क़ाफ़ला उसे निकाल ले जाये “ – 11 – भाइयों ने अपने वालिद से जाकर कहा “ अब्बा जान, क्या बात है कि आप यूसुफ़ के मामले में हम पर भरोसा नहीं करते, हालांकि हम उसके सच्चे खैर खुवाह हैं ?” – 12 – कल उसे हमारे साथ भेज दीजिये, कुछ खा पी लेगा और खेल कूद से भी दिल बहलाए गा, हम उसकी हिफाज़त को मौजूद हैं – 13 – बाप ने कहा बेशक तुम्हारा उसे ले जाना मुझे रंजीदा कर देता है और मुझे अंदेशा है कि उसे भेड़िया न खाले और तुम उस की तरफ़ से बे ख़बर हो जाओ – 14 – उन्हों ने जवाब दिया “ अगर हमारे होते हुए भेड़िये ने उसे खालिया बावजूद इसके हम एक जत्था हैं तब तो हम बड़े निकम्मे होंगे – 15 – इस तरह इसरार कर के जब वो उसे ले गए, ये उन्हों ने तै कर लिया कि उसे एक अंधे कुंए में डाल देंगे, तो हम ने यूसुफ़ को वही भेजी कि तुम ज़रूर उन्हें उनकी ये हरकत याद दिलाओगे और उसवक्त वो जानते न होंगे – 16 – शाम को वो लोग रोते हुए अपने बाप के पास आये – 17 – और कहा “ अब्बा जान, हम दौड़ का मुक़ाबला करने में लग गए थे और यूसुफ़ को हम ने अपने सामान के पास छोड़ दिया था कि इतने में भेड़िया आकर उसे खा गया – आप हमारी बात का यक़ीन न करेंगे चाहे हम सच्चे ही हों “– 18 – और वो यूसुफ़ की क़मीस पर झूट मूट का खून लगा कर ले आये थे – ये सुन कर उनके बाप ने कहा “ तुम्हारे नफस ने तुम्हारे काम को आसान बना दिया, अच्छा सबर करूंगा और ज़रूर करूंगा, जो बात तुम बना रहे हो उस पर अल्लाह ही से मदद मांगी जा सकती है – 19 – उधर एक क़ाफ़ला आया और उस ने अपने सकक़े (water carrier) को पानी लाने के लिए भेजा – सकक़े ने कुंए में डोल डाला तो (यूसुफ़ को देख कर) पुकार उठा “ मुबारक हो यहाँ तो एक लड़का है “ फिर उन लोगों ने उस को माले तिजारत समझ कर छूपा लिया, जो कुछ वो कर रहे थे अल्लाह उस से बा ख़बर था – 20 – और (उन्हों ने) उस को थोड़ी सी कीमत पर (मुल्क मिस्र में) चंद दिरहमों पर बेच डाला और उन्हें इस बारे में कुछ लालच न था – तशरीह :
1. हज़रत यूसुफ़ के हक़ीक़ी (सग्गे) भाई, बिन यामीन हैं जो उन से कई साल छोटे थे, उनकी पैदाइश के वक़्त उनकी वालेदा का इन्तेक़ाल हो गया था
यही वजह थी कि हज़रत याक़ूब इन दोनों बे मां के बच्चो का ज्यादा ख़याल रखते थे –
2. हज़रत यूसुफ़ के बारे में भाइयों ने अपने वालिद को जब ख़बर सुनाई तो उन्हों ने सबरे जमील का मुज़ाहेरा किया था, सबरे जमील ऐसा सब्र जिस में शिकायत न हो, फ़रयाद न हो, चीख़ पुकार न हो और ठंडे दिल से इस मुसीबत को बर्दाश्त किया जाए – हज़रत याक़ूब ने बेटे की ख़बर मिलने पर सबरे जमील किया था उन के इस अमल को सुन कर एक ग़ैर मामूली इंसान की तस्वीर सामने आती है, उन्हों ने अपने दिमाग़ का तवाज़ुन (Balance) नहीं खोया और सबर करके अपने अल्लाह पर भरोसा रखा था -
आयत नंबर 21 से 29 तक
وَقَالَ الَّذِى اشۡتَرٰٮهُ مِنۡ مِّصۡرَ لِامۡرَاَتِهٖۤ اَكۡرِمِىۡ مَثۡوٰٮهُ عَسٰٓى اَنۡ يَّـنۡفَعَنَاۤ اَوۡ نَـتَّخِذَهٗ وَلَدًا ؕ وَكَذٰلِكَ مَكَّنَّا لِيُوۡسُفَ فِى الۡاَرۡضِؗوَلِنُعَلِّمَهٗ مِنۡ تَاۡوِيۡلِ الۡاَحَادِيۡثِؕ وَاللّٰهُ غَالِبٌ عَلٰٓى اَمۡرِهٖ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَ النَّاسِ لَا يَعۡلَمُوۡنَ ﴿12:21﴾ وَلَمَّا بَلَغَ اَشُدَّهٗۤ اٰتَيۡنٰهُ حُكۡمًا وَّعِلۡمًا ؕ وَكَذٰلِكَ نَجۡزِى الۡمُحۡسِنِيۡنَ ﴿12:22﴾ وَرَاوَدَتۡهُ الَّتِىۡ هُوَ فِىۡ بَيۡتِهَا عَنۡ نَّـفۡسِهٖ وَغَلَّقَتِ الۡاَبۡوَابَ وَقَالَتۡ هَيۡتَ لَـكَؕ قَالَ مَعَاذَ اللّٰهِ اِنَّهٗ رَبِّىۡۤ اَحۡسَنَ مَثۡوَاىَؕ اِنَّهٗ لَا يُفۡلِحُ الظّٰلِمُوۡنَ ﴿12:23﴾ وَلَـقَدۡ هَمَّتۡ بِهٖۚ وَهَمَّ بِهَا لَوۡلَاۤ اَنۡ رَّاٰ بُرۡهَانَ رَبِّهٖؕ كَذٰلِكَ لِنَصۡرِفَ عَنۡهُ السُّۤوۡءَ وَالۡـفَحۡشَآءَؕ اِنَّهٗ مِنۡ عِبَادِنَا الۡمُخۡلَصِيۡنَ ﴿12:24﴾ وَاسۡتَبَقَا الۡبَابَ وَقَدَّتۡ قَمِيۡصَهٗ مِنۡ دُبُرٍ وَّاَلۡفَيَا سَيِّدَهَا لَدَا الۡبَابِؕ قَالَتۡ مَا جَزَآءُ مَنۡ اَرَادَ بِاَهۡلِكَ سُوۡۤءًا اِلَّاۤ اَنۡ يُّسۡجَنَ اَوۡ عَذَابٌ اَلِيۡمٌ ﴿12:25﴾ قَالَ هِىَ رَاوَدَتۡنِىۡ عَنۡ نَّـفۡسِىۡ وَشَهِدَ شَاهِدٌ مِّنۡ اَهۡلِهَاۚ اِنۡ كَانَ قَمِيۡصُهٗ قُدَّ مِنۡ قُبُلٍ فَصَدَقَتۡ وَهُوَ مِنَ الۡكٰذِبِيۡنَ ﴿12:26﴾ وَاِنۡ كَانَ قَمِيۡصُهٗ قُدَّ مِنۡ دُبُرٍ فَكَذَبَتۡ وَهُوَ مِنَ الصّٰدِقِيۡنَ ﴿12:27﴾ فَلَمَّا رَاٰ قَمِيۡصَهٗ قُدَّ مِنۡ دُبُرٍ قَالَ اِنَّهٗ مِنۡ كَيۡدِكُنَّؕ اِنَّ كَيۡدَكُنَّ عَظِيۡمٌ ﴿12:28﴾ يُوۡسُفُ اَعۡرِضۡ عَنۡ هٰذَا وَاسۡتَغۡفِرِىۡ لِذَنۡۢبِكِ ۖ ۚ اِنَّكِ كُنۡتِ مِنَ الۡخٰطِٮـِٕيۡنَ ﴿12:29﴾
तर्जुमा :
21 – मिस्र में जिस शख्स ने उसे खरीदा उस ने अपनी बीवी से कहा “ इस को अच्छी तरह रखना शायद ये हमारे लिए मुफ़ीद साबित हो या हम इसे बेटा बनालें, इस तरह हम ने यूसुफ़ को उस सरज़मीन में जगह दी और उसको मामलात को समझने की तालीम देने का इन्तेज़ाम किया – अल्लाह अपना काम कर के रहता है, मगर अक्सर लोग जानते नहीं हैं – 22 – और जब वो अपनी पूरी जवानी को पहुंचा तो हम ने फ़ैसला करने की क़ुव्वत और इल्म की ताक़त अता की – इस तरह हम नेक लोगों को जज़ा देते है-
23 – जिस औरत के घर में वो था, वो औरत उस पर डोरे डालने लगी और एक रोज़ दरवाज़े बंद करके बोली “ आ जा “ यूसुफ़ ने कहा “ अल्लाह की पनाह, मेरे रब्ब ने तो मुझे अच्छी जगह रखा है और मैं ये काम करूं ! ऐसे ज़ालिम कभी फ़लाह नहीं पाया करते – 24 – वो उस की तरफ़ बढ़ी और यूसुफ़ भी उस की तरफ़ बढ़ता, अगर अपने रब्ब की निशानी न देख लेता हम ने यूं ही किया कि उस से बदी और बेहयाइ को रोक दें, बेशक वो हमारे चुने हुए बन्दों में से था – 25 – आखिरकार यूसुफ़ और वो आगे पीछे दरवाज़े की तरफ़ भागे और उस ने पीछे से यूसुफ़ की क़मीस खींच कर फाड़ दिया – दरवाज़े पर दोनों ने औरत के शौहर को मौजूद पाया – उसे देखते ही वो औरत कहने लगी “ उसकी क्या सज़ा जो तेरी घर वाली पर निय्यत ख़राब करे ? इस के सिवा क्या सज़ा हो सकती है कि वो क़ैद किया जाए या उसे सख्त अज़ाब दिया जाए ? – 26 – यूसुफ़ ने कहा “ यही मुझे फांसने की कोशिश कर रही थी “ उस औरत के अपने कुनबे वालों में से एक शख्स ने शहादत दी कि अगर यूसुफ़ का क़मीस आगे से फटा हो तो औरत सच्ची है और ये झूटा – 27 – और अगर उस का क़मीस पीछे से फटा हो तो औरत झूटी है और ये सच्चा-28 – जब शौहर ने देखा कि यूसुफ़ का क़मीस पीछे से फटा है तो उस ने कहा “ ये तुम औरतों की चालाकियां हैं जो वाक़ई बड़े ग़ज़ब की होती हैं तुम्हारी चालें – 29 – यूसुफ़ इस मामले से दरगुज़र कर, और ऐ औरत तू अपने कुसूर की माफ़ी मांग, तू ही असल में ख़ताकर थी – तशरीह :
1. जिस शख्स के पास हज़रत यूसुफ़ को पनाह मिली थी वो एक बा इक़तेदार शख्स था और क़ुरान मजीद भी उसको “ अजीज़ “ के लक़ब से याद करता है – इब्न जरीर हज़रत अब्दुल्लाह बिन अब्बास से रिवायत करते हैं कि वो शख्स शाही ख़ज़ाने का अफ़सर था – उस शख्स ने जब हज़रत यूसुफ़ को ख़रीदा उसवक्त उनकी उमर 18 साल की थी –
2. अल्लाह यहाँ अपना एक एहसान बयान फ़रमा रहा है कि हम ने यूसुफ़ को भाइयों के फंदे से छुड़ा कर मिस्र की सरज़मीन पर उनके क़दम जमादिये, कियूं कि हमारा इरादा यूसुफ़ को यहाँ ताबीरे ख्वाब का इल्म देने का था जो पूरा हुआ – अल्लाह जिस चीज़ का इरादा करता है उसको कौन टाल सकता है –
3. मुसलामानों की रिवायत में मशहूर है कि उस शख्स अज़ीज़ की बीवी का नाम ज़ुलैख़ा था – हमारे यहाँ आम शोहरत है कि बाद में इस औरत ज़ुलैख़ा से हजरत यूसुफ़ का निकाह हुआ था जो बिलकुल ग़लत है, हक़ीक़त ये है कि एक नबी के मर्तबे में ये बात नामुमकिन है कि वो किसी ऐसी औरत से निकाह करे जिस की बद चलनी का वो ज़ाती तौर पर तजरुबा कर चुके थे –
आयत नंबर 30 से 35 तक
وَقَالَ نِسۡوَةٌ فِى الۡمَدِيۡنَةِ امۡرَاَتُ الۡعَزِيۡزِ تُرَاوِدُ فَتٰٮهَا عَنۡ نَّـفۡسِهٖۚ قَدۡ شَغَفَهَا حُبًّا ؕ اِنَّا لَـنَرٰٮهَا فِىۡ ضَلٰلٍ مُّبِيۡنٍ ﴿12:30﴾ فَلَمَّا سَمِعَتۡ بِمَكۡرِهِنَّ اَرۡسَلَتۡ اِلَيۡهِنَّ وَاَعۡتَدَتۡ لَهُنَّ مُتَّكَـاً وَّاٰتَتۡ كُلَّ وَاحِدَةٍ مِّنۡهُنَّ سِكِّيۡنًا وَّقَالَتِ اخۡرُجۡ عَلَيۡهِنَّ ۚ فَلَمَّا رَاَيۡنَهٗۤ اَكۡبَرۡنَهٗ وَقَطَّعۡنَ اَيۡدِيَهُنَّؗ وَقُلۡنَ حَاشَ لِلّٰهِ مَا هٰذَا بَشَرًا ؕ اِنۡ هٰذَاۤ اِلَّا مَلَكٌ كَرِيۡمٌ ﴿12:31﴾ قَالَتۡ فَذٰلِكُنَّ الَّذِىۡ لُمۡتُنَّنِىۡ فِيۡهِؕ وَ لَـقَدۡ رَاوَدْتُّهٗ عَنۡ نَّـفۡسِهٖ فَاسۡتَعۡصَمَؕ وَلَٮِٕنۡ لَّمۡ يَفۡعَلۡ مَاۤ اٰمُرُهٗ لَـيُسۡجَنَنَّ وَلَيَكُوۡنًا مِّنَ الصّٰغِرِيۡنَ ﴿12:32﴾ قَالَ رَبِّ السِّجۡنُ اَحَبُّ اِلَىَّ مِمَّا يَدۡعُوۡنَنِىۡۤ اِلَيۡهِۚ وَاِلَّا تَصۡرِفۡ عَنِّىۡ كَيۡدَهُنَّ اَصۡبُ اِلَيۡهِنَّ وَاَكُنۡ مِّنَ الۡجٰهِلِيۡنَ ﴿12:33﴾ فَاسۡتَجَابَ لَهٗ رَبُّهٗ فَصَرَفَ عَنۡهُ كَيۡدَهُنَّؕ اِنَّهٗ هُوَ السَّمِيۡعُ الۡعَلِيۡمُ ﴿12:34﴾ ثُمَّ بَدَا لَهُمۡ مِّنۡۢ بَعۡدِ مَا رَاَوُا الۡاٰيٰتِ لَيَسۡجُنُـنَّهٗ حَتّٰى حِيۡنٍ ﴿12:35﴾
तर्जुमा :
30 – शहर की औरतें आपस में चर्चा करने लगीं कि “ अज़ीज़ की बीवी अपने नौजवान गुलाम के पीछे पड़ी हुई है, मोहब्बत ने उसे बेक़ाबू कर रखा है और वो बड़ी ग़लती कर रही है “- 31 – (अज़ीज़ की बीवी ने) जब उन औरतों की मक्काराना बातें सुनीं तो उन को बुलावा भेजा और उन के लिए तकिये लगाकर मजलिस आरास्ता की और ज़ियाफ़त में हर एक के आगे छुरी रख दी (फिर जब वो लोग फल काट रहे थे) उस ने यूसुफ़ को इशारा किया कि उनके सामने आजा, जब उन औरतों की निगाह उस पर पड़ी तो वो सब दंग रह गईं और अपने हाथ काट लिये और बे साख्ता पुकार उठीं “ सुबहान अल्लाह ये शख्स इंसान नहीं है, ये तो कोई बुज़ुर्ग फ़रिश्ता है “– 32 – (अज़ीज़ की बीवी ने कहा) “ देख लिया ! ये है वो शख्स जिस के मामले में तुम मुझ पर बातें बनाती थीं – बेशक मै ने इसे रुझाने की कोशिश की थी मगर ये बच निकला – अगर ये मेरा कहना न मानेगा तो क़ैद किया जाएगा और बहोत ज़लील व ख्वार होगा “– 33 – (यूसुफ़ ने कहा) “ ऐ मेरे रब्ब ! क़ैद मुझे मंज़ूर है इस के बजाये कि मै वो काम करूं जो ये लोग मुझ से चाहते हैं – अगर तू ने उन के फ़रेब को मुझ से न हटाया तो मैं उनकी चाल में फँस जाऊंगा और जाहेलों में शामिल हो जाऊँगा – 34 – उस के रब्ब ने उस की दूआ क़ुबूल कर ली और औरतों के मकर को दफ़ा कर दिया, बेशक वोही है जो सब की सुनता और सब कुछ जानता है – 35 – उन लोगों को निशानियाँ (यानी यूसुफ़ की पाकदामनी और ख़ुद अपनी औरतों के बुरे अतवार) देखने के बाद यूँ समझ में आया कि उसे एक मुद्दत तक क़ैद करदें – तशरीह :
1. अज़ीज़ की बीवी ने जिन औरतों को बुलाया था वो ग़ालेबन वहाँ के उमरॉ, रईसों और बड़े ओहदेदारों के घर की बेगमात थीं – मिस्र की आसारे क़दीमा से तसदीक़ होती है कि वहाँ की मजलिसों में तकियों का इस्तेमाल होता था – इन औरतों के लिए भी मजलिस सजाई गई थी और उन के सामने कुछ फल और मेवे और तेज़ चाकू भी रख दिए गए थे –
2. जब उनकी तवाज़े हुई और चाकु इस्तेमाल करके वो फल काट रही थीं उस वक़्त बेगम अज़िज़ ने हज़रत यूसुफ़ को बुलाया – आप आये, उन को देखते ही सारी औरतें सकते में आ गईं और उन सब के होश उड़ गए, जब हज़रत यूसुफ़ चले गए तो तब उन को होश आया और पता चला कि बजाये फल के उन लोगों ने उंगलिया या हाथ काट लिए – इस पर अज़ीज़ की बीवी ने कहा कि एक ही मर्तबा देख़ने में तुम लोगों का ये हाल हुआ तो बताओ उसको रोज़ देखने में मेरा क्या हाल होता होगा – उन औरतों का जवाब था वल्लाह ये इन्सान नहीं -ये तो फ़रिश्ता है और बड़े मर्तबे वाला फ़रिश्ता –
3. मे’राज की शब् में तीसरे आसमान में अल्लाह के रसूल (स अ स ) से हज़रत यूसुफ़ की मुलाक़ात हुई थी वहाँ बताया गया था कि हज़रत यूसुफ़ को आधा हुस्न दिया गया और बाक़ी उनकी वालेदा को इनायत किया गया था -
4. बाज़ रिवायात में है कि जब हज़रत यूसुफ़ (अह्स) को क़ैद में डाला गया तो अल्लाह की तरफ़ से वही आई कि आप ने क़ैद में अपने आप को ख़ुद डाला है – कियूंकि आप ने ग़ैर औरतों की सोहबत के बजाये क़ैद की ज़िन्दगी को पसंद किया था –
आयत नंबर 36 से 42 तक
وَدَخَلَ مَعَهُ السِّجۡنَ فَتَيٰنِؕ قَالَ اَحَدُهُمَاۤ اِنِّىۡۤ اَرٰٮنِىۡۤ اَعۡصِرُ خَمۡرًا ۚ وَقَالَ الۡاٰخَرُ اِنِّىۡۤ اَرٰٮنِىۡۤ اَحۡمِلُ فَوۡقَ رَاۡسِىۡ خُبۡزًا تَاۡكُلُ الطَّيۡرُ مِنۡهُ ؕ نَبِّئۡنَا بِتَاۡوِيۡلِهٖ ۚ اِنَّا نَرٰٮكَ مِنَ الۡمُحۡسِنِيۡنَ ﴿12:36﴾ قَالَ لَا يَاۡتِيۡكُمَا طَعَامٌ تُرۡزَقٰنِهٖۤ اِلَّا نَـبَّاۡتُكُمَا بِتَاۡوِيۡلِهٖ قَبۡلَ اَنۡ يَّاۡتِيَكُمَا ؕ ذٰ لِكُمَا مِمَّا عَلَّمَنِىۡ رَبِّىۡ ؕ اِنِّىۡ تَرَكۡتُ مِلَّةَ قَوۡمٍ لَّا يُؤۡمِنُوۡنَ بِاللّٰهِ وَهُمۡ بِالۡاٰخِرَةِ هُمۡ كٰفِرُوۡنَ ﴿12:37﴾ وَاتَّبَعۡتُ مِلَّةَ اٰبَآءِىۡۤ اِبۡرٰهِيۡمَ وَاِسۡحٰقَ وَيَعۡقُوۡبَؕ مَا كَانَ لَنَاۤ اَنۡ نُّشۡرِكَ بِاللّٰهِ مِنۡ شَىۡءٍؕ ذٰلِكَ مِنۡ فَضۡلِ اللّٰهِ عَلَيۡنَا وَعَلَى النَّاسِ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَ النَّاسِ لَا يَشۡكُرُوۡنَ ﴿12:38﴾ يٰصَاحِبَىِ السِّجۡنِ ءَاَرۡبَابٌ مُّتَفَرِّقُوۡنَ خَيۡرٌ اَمِ اللّٰهُ الۡوَاحِدُ الۡقَهَّارُؕ ﴿12:39﴾ مَا تَعۡبُدُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِهٖۤ اِلَّاۤ اَسۡمَآءً سَمَّيۡتُمُوۡهَاۤ اَنۡـتُمۡ وَ اٰبَآؤُكُمۡ مَّاۤ اَنۡزَلَ اللّٰهُ بِهَا مِنۡ سُلۡطٰنٍؕ اِنِ الۡحُكۡمُ اِلَّا لِلّٰهِؕ اَمَرَ اَلَّا تَعۡبُدُوۡۤا اِلَّاۤ اِيَّاهُؕ ذٰلِكَ الدِّيۡنُ الۡقَيِّمُ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَ النَّاسِ لَا يَعۡلَمُوۡنَ ﴿12:40﴾ يٰصَاحِبَىِ السِّجۡنِ اَمَّاۤ اَحَدُكُمَا فَيَسۡقِىۡ رَبَّهٗ خَمۡرًاۚ وَاَمَّا الۡاٰخَرُ فَيُصۡلَبُ فَتَاۡكُلُ الطَّيۡرُ مِنۡ رَّاۡسِهٖؕ قُضِىَ الۡاَمۡرُ الَّذِىۡ فِيۡهِ تَسۡتَفۡتِيٰنِؕ ﴿12:41﴾ وَقَالَ لِلَّذِىۡ ظَنَّ اَنَّهٗ نَاجٍ مِّنۡهُمَا اذۡكُرۡنِىۡ عِنۡدَ رَبِّكَؗ فَاَنۡسٰٮهُ الشَّيۡطٰنُ ذِكۡرَ رَبِّهٖ فَلَبِثَ فِى السِّجۡنِ بِضۡعَ سِنِيۡنَ ﴿12:42﴾
तर्जुमा :
36 – क़ैद ख़ाने में दो गुलाम हज़रत यूसुफ़ के साथ दाख़िल हुए – एक रोज़ उन में से एक ने उन से कहा “ मैं ने ख्वाब में देखा है कि मैं शराब कशीद (तैयार करना) कर रहा हूँ “ दुसरे ने कहा “ मैं ने देखा कि मेरे सर पर रोटियाँ रखी हैं और उन को परिंदे खा रहे हैं “ दोनों ने कहा “ हम देख रहे हैं कि आप एक नेक आदमी हैं इसलिए हमें इन की ता’बीर बताइये - 37 – यूसुफ़ ने कहा “ यहाँ जो खाना तुम्हे मिलता है उस के आने से पहले मैं तुम्हें उन ख़्वाबों की ता’बीर बता दूं गा – ये इल्म उन उलूम में से है जो मेरे रब्ब ने मुझे अता किये हैं, वाक़ेया ये है कि मैं ने उन लोगों का तरीक़ा छोड़ दिया है जो अल्लाह पर ईमान नहीं लाते और आख़ेरत का इनकार करते हैं – 38 – (मैं ने) अपने बुज़ुरगों, इब्राहीम, इसहाक़ और याक़ूब का तरीक़ा इख्तियार किया है – हमारा ये काम नहीं है कि अल्लाह के साथ किसी चीज़ को शरीक ठैराएं, दरहक़ीक़त ये अल्लाह का फ़ज़ल है हम पर कि उस ने अपने सिवा हमें किसी का बन्दा नहीं बनाया ( मगर अक्सर लोग शुक्र नहीं करते) - 39 – ऐ क़ैद ख़ाने के साथियों, तुम ख़ुद सोचों कि क्या अलग अलग बहोत से मा’बूद बेह्तर हैं या वो एक अल्लाह जो सब पर ग़ालिब है ? – 40 – उस को छोड़ कर तुम जिन की बन्दगी कर रहे हो वो इस के सिवा कुछ नहीं हैं कि बस चंद नाम हैं जो तुम ने और तुम्हारे आबाओ अजदाद ने रख लिए हैं, अल्लाह ने उन के लिए कोई सनद नहीं नाज़िल की है अल्लाह के सिवा किसी की हुकुमत नहीं है उसका हुक्म है कि उस के सिवा तुम किसी की बंदगी न करो – ज़िन्दगी का यही सीधा तरीक़ा है मगर अक्सर लोग नहीं जानते हैं – 41 – ऐ क़ैद ख़ाने के साथियों, तुम्हारे ख्वाब की ता’बीर ये है कि तुम में से एक तो अपने आक़ा शाह मिस्र को शराब पिलाया करेगा, रहा दूसरा, तो उसे सूली पर चढ़ हाया जाएगा और परिंदे उस का सर नोच नोच कर खाएंगे – फ़ैसला हो गया उस बात का जो तुम पूछ रहे थे – 42 – जिस क़ैदी के बारे में यूसुफ़ ने बताया था कि वो रिहा हो जाएगा उस से यूसुफ़ ने कहा कि “ अपने आक़ा शाह मिस्र से मेरा ज़िक्र करना “ मगर शैतान ने उसे ऐसा ग़ाफ़िल कर दिया कि वो अपने आक़ा शाह मिस्र से इस का ज़िक्र करना भूल गया और यूसुफ़ कई साल क़ैद ख़ाने में पड़ा रहा –
तशरीह :
1. क़ैद ख़ाने में यूसुफ़ के दोनों साथी भी उसी दिन दाखिल हुए थे उन में से एक बादशाह का साक़ी था और दूसरा बावर्ची था – साक़ी का नाम बन्दारा था और बावर्ची का नाम बह्लस था – उन पर इलज़ाम था कि उन्हों ने खाने पीने में बादशाह को ज़हेर देने की साज़िश की थी –
2. जेल के अंदर और बाहर सब लोग जानते थे कि ये शख्स कोई मुजरिम नहीं है बल्कि एक निहायत नेक और पाकदामन आदमी है – क़ैदख़ाने के अंदर सारे क़ैदी भी उनको बड़ी इज्ज़त की निगाह से देखते थे – क़ैदी जानते थे कि हज़रत यूसुफ़ एक नेक सिफ़त और रौशन खयाल आदमी हैं और दावत और तबलीग़ का काम किया करते हैं –
3. इस वजह से उन दोनों क़ैदियों ने हज़रत यूसुफ़ की इन ही सिफ़ात की वजह से अपने ख़्वाबों की ता’बीर पूछी थी – और ता’बीर बताने से पहले जो तक़रीर हज़रत यूसुफ़ ने की थी वो इस किस्से की जान है और ख़ुद क़ुरान में भी तौहीद की बेहतरीन तक़रीरों में से है – हज़रत यूसुफ़ ने अपनी तक़रीर में कहा “ मैं ने उन लोगों का तरीक़ा छोड़ दिया है जो अल्लाह पर ईमान नहीं लाते और आख़ेरत का इनकार करते हैं – मैं ने अपने बुज़ुरगों, इब्राहीम, इसहाक़ और याक़ूब का तरीक़ा इख्तियार किया है – हमारा ये काम नहीं है कि अल्लाह के साथ किसी चीज़ को शरीक ठैराएं, दर हक़ीक़त ये अल्लाह का फ़ज़ल है हम पर, कि उस ने अपने सिवा हमें किसी का बन्दा नहीं बनाया मगर अक्सर लोग शुक्र नहीं करते - तुम ख़ुद सोचों कि क्या अलग अलग बहोत से मा’बूद बेह्तर हैं या वो एक अल्लाह, जो सब पर ग़ालिब है ? उस को छोड़ कर तुम जिन की बन्दगी कर रहे हो वो इस के सिवा कुछ नहीं हैं कि बस चंद नाम हैं जो तुम ने और तुम्हारे आबाओ अजदाद ने रख लिए हैं, अल्लाह ने उन के लिए कोई सनद नहीं नाज़िल की है अल्लाह के सिवा किसी की हुकुमत नहीं है उसका हुक्म है कि उस के सिवा तुम किसी की बंदगी न करो – ज़िन्दगी का येही सीधा तरीक़ा है मगर अक्सर लोग नहीं जानते हैं “ –
4. उनकी इस तक़रीर से ज़ाहेर होता है कि हज़रत यूसुफ़ एक पैगम्बराना मिशन रखते थे और तबलीग़ की ज़िम्मेदारी उन्हों ने क़ैदख़ाने से ही शुरू कर दी थी – इस से ज़ाहेर होता है कि हज़रत यूसुफ़ ने कैदखाने में अपनी ज़िन्दगी के 9/10 साल किस तरह गुज़ारे होंगे –
5. जिस वक़्त हजरत यूसुफ़ क़ैद किये गए, उन की उमर बीस या इक्कीस साल से ज्यादा नहीं होगी और जब रिहा किये गए उनके उमर 30 साल थी –
आयत नंबर 43 से 49 तक
وَقَالَ الۡمَلِكُ اِنِّىۡۤ اَرٰى سَبۡعَ بَقَرٰتٍ سِمَانٍ يَّاۡكُلُهُنَّ سَبۡعٌ عِجَافٌ وَّسَبۡعَ سُنۡۢبُلٰتٍ خُضۡرٍ وَّاُخَرَ يٰبِسٰتٍؕ يٰۤاَيُّهَا الۡمَلَاُ اَفۡتُوۡنِىۡ فِىۡ رُءۡيَاىَ اِنۡ كُنۡتُمۡ لِلرُّءۡيَا تَعۡبُرُوۡنَ ﴿12:43﴾ قَالُوۡۤا اَضۡغَاثُ اَحۡلَامٍۚ وَمَا نَحۡنُ بِتَاۡوِيۡلِ الۡاَحۡلَامِ بِعٰلِمِيۡنَ ﴿12:44﴾ وَقَالَ الَّذِىۡ نَجَا مِنۡهُمَا وَادَّكَرَ بَعۡدَ اُمَّةٍ اَنَا اُنَـبِّئُكُمۡ بِتَاۡوِيۡلِهٖ فَاَرۡسِلُوۡنِ ﴿12:45﴾ يُوۡسُفُ اَيُّهَا الصِّدِّيۡقُ اَ فۡتِنَا فِىۡ سَبۡعِ بَقَرٰتٍ سِمَانٍ يَّاۡكُلُهُنَّ سَبۡعٌ عِجَافٌ وَّسَبۡعِ سُنۡۢبُلٰتٍ خُضۡرٍ وَّاُخَرَ يٰبِسٰتٍ ۙ لَّعَلِّىۡۤ اَرۡجِعُ اِلَى النَّاسِ لَعَلَّهُمۡ يَعۡلَمُوۡنَ ﴿12:46﴾ قَالَ تَزۡرَعُوۡنَ سَبۡعَ سِنِيۡنَ دَاَبًاۚ فَمَا حَصَدْتُّمۡ فَذَرُوۡهُ فِىۡ سُنۡۢبُلِهٖۤ اِلَّا قَلِيۡلًا مِّمَّا تَاۡكُلُوۡنَ ﴿12:47﴾ ثُمَّ يَاۡتِىۡ مِنۡۢ بَعۡدِ ذٰلِكَ سَبۡعٌ شِدَادٌ يَّاۡكُلۡنَ مَا قَدَّمۡتُمۡ لَهُنَّ اِلَّا قَلِيۡلًا مِّمَّا تُحۡصِنُوۡنَ ﴿12:48﴾ ثُمَّ يَاۡتِىۡ مِنۡۢ بَعۡدِ ذٰلِكَ عَامٌ فِيۡهِ يُغَاثُ النَّاسُ وَفِيۡهِ يَعۡصِرُوۡنَ ﴿12:49﴾
तर्जुमा :
43 – एक रोज़ बादशाह ने कहा “ मै ने ख्वाब में देखा है कि सात मोटी गायें हैं जिन को सात दुबली गायें खा रही हैं, और अनाज की सात हरी बालें हैं और दूसरी सात सूखी हैं, ऐ अहले दरबार, मुझे इस ख्वाब की ता’बीर बताओ अगर तुम ख़्वाबों का मतलब समझते हो “ - 44 – लोगों ने कहा “ ये तो परेशान ख़्वाबों की बातें हैं और हम इस तरह के ख़्वाबों का मतलब नहीं जानते “ – 45 – उन दो क़ैदियों में से जो शख्स बच गया था उसको मुद्दत दराज़ के बाद अब ये बात याद आई, उस ने कहा “ मैं आप हज़रात को इस की ता’बियर ( Interpretation) बताता हूँ मुझे ज़रा क़ैद खाने में यूसुफ़ के पास भेज दीजिये – 46 – उस ने जा कर कहा “ यूसुफ़, ऐ एक सच्चे आदमी, मुझे इस ख्वाब का मतलब बता कि सात मोटी गायें जिन को सात दुबली खा रही हैं और सात हरी बालें हैं और सात सूखी, ताकि मैं उन लोगों के पास जा कर ता’बीर बताऊँ (अजब नहीं कि वो) तुम्हारी क़दर जानें “ – 47 – यूसुफ़ ने कहा “ सात बरस तक लगातार तुम लोग खेती बाड़ी करते रहो गे, इस दौरान में जो फ़सलें तुम काटो उन में से बस थोड़ा सा हिस्सा जो तुम्हारी खुराक के काम आये, उसे निकालो और बाक़ी को उस की बालों में ही रहने दो – 48 – फिर सात बरस बहोत सख्त आएंगे – उस ज़माने में वो सब ग़ल्ला खाया जाएगा जो उस वक़्त के लिए जमा करोगे – अगर कुछ बचेगा तो बस वोही जो तुम ने महफूज़ कर रखा हो – 49 – उस के बाद फिर एक साल ऐसा आयेगा जिस में खूब बारिश होगी और लोग उस में रस निचोडेंगे -
तशरीह :
1. बादशाह ने जो ख्वाब देखा था और लोगों से उसकी ता’बीर जानने की कोशिश की थी उस वक़्त शाही साक़ी को हज़रत यूसुफ़ याद आगये कि वो ख़्वाबों की ता’बीर बताने के माहेर हैं और इस इल्म में उनको महारत हासिल है दरअसल शाही साक़ी वोही शख्स है जो हज़रत यूसुफ़ के साथ जेल में था और उसके ख्वाब की ता’बीर हज़रत यूसुफ़ ने बताई थी, उसी से हज़रत यूसुफ़ ने कहा था कि बादशाह के पास मेरा ज़िक्र भी करना लेकिन शैतान ने उसे भुला दिया था, आज मुद्दत के बाद उसे हज़रत यूसुफ़ याद आये तो उस ने इजाज़त ले कर वो हज़रत यूसुफ़ से मिलने आया –
2. क़ैदख़ाना पहुँच कर उसने हज़रत यूसुफ़ को बादशाह का ख्वाब सुनाया और कहा कि आप मुझे इस ख्वाब की ता’बीर बतादें ताकि मै दरबार में जाकर सब को सुनाऊँ –
3. हज़रत यूसुफ़ ने फ़रमाया कि सात फर्बा गायों से मुराद है कि सात साल तक बाक़ायदा बारिश होती रहेगी और खूब अनाज पैदा होगा जिस की इफ़रात होगी, और यही मुराद सात हरी बालियों से है – अब सात साल तक जो ग़ल्ला जमा होगा उसे जमा करना और उसकी हिफ़ाज़त करना, ज़रुरत के मुताबिक़ उस में से कुछ ग़ल्ला इस्तेमाल में ले लेना – इन सात साल गुज़रने पर न बारिश होगी और न पैदावार होगी यही मुराद है सात दुबली गायों से और खुश्क बालियों से – इन सात सालों में जो ग़ल्ला जमा किया है वो काम आयेगा - फिर इन सात सालों के बाद जो साल आयेगा वो बड़ी बरकतों वाला होगा, खूब बारिश होगी और ज़बरदस्त पैदावार होगी, लोग जैतून का तेल निकालेंगे और अंगूर का शीरा निचोडेंगे, जानवरों से खूब दूध मिलेगा –
4. आप ने उस साक़ी की न कोई मलामत की और न इस बात की दर्खुआस्त की कि बादशाह से ज़िक्र कर के मुझे यहाँ से आज़ाद किया जाए – बल्कि उन्हों ने ख्वाब की ता’बीर बता कर तदबीर भी बता दी –
आयत नंबर 50 से 57 तक
وَقَالَ الۡمَلِكُ ائۡتُوۡنِىۡ بِهٖۚ فَلَمَّا جَآءَهُ الرَّسُوۡلُ قَالَ ارۡجِعۡ اِلٰى رَبِّكَ فَسۡــَٔلۡهُ مَا بَالُ النِّسۡوَةِ الّٰتِىۡ قَطَّعۡنَ اَيۡدِيَهُنَّؕ اِنَّ رَبِّىۡ بِكَيۡدِهِنَّ عَلِيۡمٌ ﴿12:50﴾ قَالَ مَا خَطۡبُكُنَّ اِذۡ رَاوَدْتُّنَّ يُوۡسُفَ عَنۡ نَّـفۡسِهٖؕ قُلۡنَ حَاشَ لِلّٰهِ مَا عَلِمۡنَا عَلَيۡهِ مِنۡ سُوۡۤءٍ ؕ قَالَتِ امۡرَاَتُ الۡعَزِيۡزِ الۡــٰٔنَ حَصۡحَصَ الۡحَقُّؗ اَنَا رَاوَدْتُّهٗ عَنۡ نَّـفۡسِهٖ وَاِنَّهٗ لَمِنَ الصّٰدِقِيۡنَ ﴿12:51﴾ ذٰ لِكَ لِيَـعۡلَمَ اَنِّىۡ لَمۡ اَخُنۡهُ بِالۡغَيۡبِ وَاَنَّ اللّٰهَ لَا يَهۡدِىۡ كَيۡدَ الۡخَـآٮِٕنِيۡنَ ﴿12:52﴾
यहाँ से परा नंबर 13 शुरू हो रहा है
وَمَاۤ اُبَرِّئُ نَفۡسِىۡۚ اِنَّ النَّفۡسَ لَاَمَّارَةٌۢ بِالسُّوۡٓءِ اِلَّا مَا رَحِمَ رَبِّىۡ ؕاِنَّ رَبِّىۡ غَفُوۡرٌ رَّحِيۡمٌ ﴿12:53﴾ وَقَالَ الۡمَلِكُ ائۡتُوۡنِىۡ بِهٖۤ اَسۡتَخۡلِصۡهُ لِنَفۡسِىۡۚ فَلَمَّا كَلَّمَهٗ قَالَ اِنَّكَ الۡيَوۡمَ لَدَيۡنَا مَكِيۡنٌ اَمِيۡنٌ ﴿12:54﴾ قَالَ اجۡعَلۡنِىۡ عَلٰى خَزَآٮِٕنِ الۡاَرۡضِۚ اِنِّىۡ حَفِيۡظٌ عَلِيۡمٌ ﴿12:55﴾ وَكَذٰلِكَ مَكَّنَّا لِيُوۡسُفَ فِى الۡاَرۡضِۚ يَتَبَوَّاُ مِنۡهَا حَيۡثُ يَشَآءُ ؕ نُصِيۡبُ بِرَحۡمَتِنَا مَنۡ نَّشَآءُۚ وَلَا نُضِيۡعُ اَجۡرَ الۡمُحۡسِنِيۡنَ ﴿12:56﴾ وَلَاَجۡرُ الۡاٰخِرَةِ خَيۡرٌ لِّـلَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَكَانُوۡا يَتَّقُوۡنَ ﴿12:57﴾
तर्जुमा :
50 – (ता’बीर सुन कर) बादशाह ने कहा उसे मेरे पास लाओ – जब क़ासिद यूसुफ़ के पास पहोंचा तो उसने कहा, अपने आक़ा के पास वापस जाओ और उन से पूछो उन औरतों का क्या हाल है जिन्हों ने अपने हाथ काट लिए थे ? मेरा रब्ब तो उन की मक्कारी से ख़ूब वाकिफ़ है – 51 – इस पर बादशाह ने औरतों से पूछा कि तुम्हारा क्या तजरुबा है जब तुम ने यूसुफ़ को रुझाने कि कोशिश की थी ? सब ने एक जुबां में कहा अल्लाह पाक है हम ने उस में कोई बुराई नहीं पाई, अज़ीज़ की बीवी बोल उठी, वो मै ही थी जिस ने उस को फुसलाने की कोशिश की थी, बेशक वो बिलकुल सच्चा है – 52 – (यूसुफ़ ने कहा) ये मै ने इसलिए किया कि अज़ीज़ जान ले कि मैं ने उसके पीछे कोई ख़यानत नहीं की थी और बेशक अल्लाह ख़यानत करने वालों के फ़रेब को चलने नहीं देता – 53 – और मैं अपने नफ्स को पाक नहीं कहता, बेशक नफ़स तो बुराई ही सिखाता है मगर जिस पर मेरे रब्ब की रहमत हो, बेशक मेरा रब्ब बड़ा ग़फूर व रहीम है – 54 – बादशाह ने कहा “ उन्हें मेरे पास लाओ ताकि मै उन को अपने लिए मख़सूस करलूं “ जब (बादशाह) ने यूसुफ़ से गुफ्तुगू की तो कहा “ अब आप हमारे यहाँ मुआज्ज़िज़ और क़दर रखते है और आप की अमानत पर पूरा भरोसा है – 55 – यूसुफ़ ने कहा “ मुल्क के ख़ज़ाने मेरे सुपुर्द कीजिये, मैं हिफ़ाज़त करने वाला भी हूँ और इल्म भी रखता हूँ “ – 56 – और हम ने इस तरह यूसुफ़ को इस मुल्क में बा इख्तियार बना दिया कि जहां चाहे रहे और अपनी जगह बनाए, हम अपनी रहमत से जिसे चाहते हैं नवाज़ते हैं, नेक लोगों का अजर हमारे यहाँ ज़ाए नहीं होता – 57 – और जो लोग ईमान लाये और अल्लाह से डरते रहे उन के लिए आख़ेरत का अजर ज़्यादा बेहतर है - तशरीह :
1. बादशाह मिस्र ने जब औरतों से वो वाक़ेये की तहक़ीक़ की तो सब औरतों और ज़ुलेख़ा ने वाक़ेया की हक़ीक़त का इक़रार कर लिया तो बादशाह ने हज़रत यूसुफ़ को बुलाया, अपना मुशीरे ख़ास बनाया और कहा कि आप आज हमारे नज़दीक बड़े मोअज्जिज़ और एतेमाद रखने वाले हो गए हैं –
2. जब हज़रत यूसुफ़ बादशाह के बुलाने पर जेल से जारहे थे तो उन्हों ने जेल वालों के लिए दुआ की, फिर गुसुल करके नए कपड़े पहने और दरबार में जाकर अल्लाह की तरफ़ रुजू करके दुआ की और अरबी ज़बान में बादशाह को सलाम किया –
3. बादशाह ने उन से अपने ख्वाब की तफ़सील और ता’बीर पूछी, एक बार फिर हज़रत यूसुफ़ ने उसको ता’बीर और तदबीर भी बताई – हज़रत यूसुफ़ ने बादशाह को मशवेरा दिया कि पहले सात साल में खूब बारिशें होंगी उन में आप ज़्यादा मेहनत कराके ज़्यादा ग़ल्ला उगाने का इंतज़ाम करें और उस में से पांचवा हिस्सा अपने पास रखें, इस तरह क़हेत के सात सालों का ज़खीरा भी जमा हो जाएगा – फिर मामूली कीमत पर ये अनाज दे कर सरकारी खजाने में इतना माल जमा हो जाएगा जो इस से पहले कभी नही हुआ –
4. शाह मिस्र इस मंसूबे से बहोत खुश हुआ फिर कहने लगा इस मंसूबे का इंतज़ाम कैसे होगा और कौन करेगा , इस पर यूसुफ़ (अह्स) ने फ़रमाया, मुल्क के ख़ज़ाने और पैदावार आप मेरे सुपुर्द करदें, शाह मिस्र को हज़रत यूसुफ़ की क़ाबलियत और अक़ले कामिल पर पूरा भरोसा हो गया था लेकिन उस ने ख़ज़ाने का मंसब हज़रत यूसुफ़ के सुपुर्द नहीं किया बल्कि उन को एक साल तक मेहमान बना कर ही रखा
5. हजरत यूसुफ़ (अह्स) ये जानते थे कि बादशाह मिस्र काफ़िर है, वो ये भी मालूम कर चुके थे कि वो इन के मामले में दख़ल अंदाजी नहीं करेगा और वो इनको खिलाफ़े शरा क़ानून जारी करने पर मजबूर नहीं करेगा
6. बादशाह मिस्र ने एक साल तजरुबा करने के बाद दरबार में तमाम दौलत मंद अश्खास और मौज़ज्जीन को जमा किया और हजरत यूसुफ़ के सर पर ताज रख कर न सिर्फ़ खजाने की ज़िम्मेदारी बल्कि पूरे उमूरे मुम्लेकत को उनके सुपुर्द करके खुद अलग होगया (क़र्ताबी व मजहरी वगैराह)
आयत नंबर 58 से 68 तक
وَجَآءَ اِخۡوَةُ يُوۡسُفَ فَدَخَلُوۡا عَلَيۡهِ فَعَرَفَهُمۡ وَهُمۡ لَهٗ مُنۡكِرُوۡنَ ﴿12:58﴾ وَ لَمَّا جَهَّزَهُمۡ بِجَهَازِهِمۡ قَالَ ائۡتُوۡنِىۡ بِاَخٍ لَّكُمۡ مِّنۡ اَبِيۡكُمۡۚ اَلَا تَرَوۡنَ اَنِّىۡۤ اُوۡفِی الۡكَيۡلَ وَاَنَا خَيۡرُ الۡمُنۡزِلِيۡنَ ﴿12:59﴾ فَاِنۡ لَّمۡ تَاۡتُوۡنِىۡ بِهٖ فَلَا كَيۡلَ لَـكُمۡ عِنۡدِىۡ وَلَا تَقۡرَبُوۡنِ ﴿12:60﴾ قَالُوۡا سَنُرَاوِدُ عَنۡهُ اَبَاهُ وَاِنَّا لَفَاعِلُوۡنَ ﴿12:61﴾ وَقَالَ لِفِتۡيٰنِهِ اجۡعَلُوۡا بِضَاعَتَهُمۡ فِىۡ رِحَالِهِمۡ لَعَلَّهُمۡ يَعۡرِفُوۡنَهَاۤ اِذَا انْقَلَبُوۡۤا اِلٰٓى اَهۡلِهِمۡ لَعَلَّهُمۡ يَرۡجِعُوۡنَ ﴿12:62﴾ فَلَمَّا رَجَعُوۡۤا اِلٰٓى اَبِيۡهِمۡ قَالُوۡا يٰۤاَبَانَا مُنِعَ مِنَّا الۡكَيۡلُ فَاَرۡسِلۡ مَعَنَاۤ اَخَانَا نَكۡتَلۡ وَاِنَّا لَهٗ لَحٰـفِظُوۡنَ ﴿12:63﴾ قَالَ هَلۡ اٰمَنُكُمۡ عَلَيۡهِ اِلَّا كَمَاۤ اَمِنۡتُكُمۡ عَلٰٓى اَخِيۡهِ مِنۡ قَبۡلُؕ فَاللّٰهُ خَيۡرٌ حٰفِظًاࣕ وَّهُوَ اَرۡحَمُ الرّٰحِمِيۡنَ ﴿12:64﴾ وَلَمَّا فَتَحُوۡا مَتَاعَهُمۡ وَجَدُوۡا بِضَاعَتَهُمۡ رُدَّتۡ اِلَيۡهِمۡؕ قَالُوۡا يٰۤاَبَانَا مَا نَـبۡغِىۡؕ هٰذِهٖ بِضَاعَتُنَا رُدَّتۡ اِلَيۡنَا ۚ وَنَمِيۡرُ اَهۡلَنَا وَنَحۡفَظُ اَخَانَا وَنَزۡدَادُ كَيۡلَ بَعِيۡرٍؕ ذٰ لِكَ كَيۡلٌ يَّسِيۡرٌ ﴿12:65﴾ قَالَ لَنۡ اُرۡسِلَهٗ مَعَكُمۡ حَتّٰى تُؤۡتُوۡنِ مَوۡثِقًا مِّنَ اللّٰهِ لَــتَاۡتُنَّنِىۡ بِهٖۤ اِلَّاۤ اَنۡ يُّحَاطَ بِكُمۡۚ فَلَمَّاۤ اٰتَوۡهُ مَوۡثِقَهُمۡ قَالَ اللّٰهُ عَلٰى مَا نَقُوۡلُ وَكِيۡلٌ ﴿12:66﴾ وَقَالَ يٰبَنِىَّ لَا تَدۡخُلُوۡا مِنۡۢ بَابٍ وَّاحِدٍ وَّادۡخُلُوۡا مِنۡ اَبۡوَابٍ مُّتَفَرِّقَةٍؕ وَمَاۤ اُغۡنِىۡ عَنۡكُمۡ مِّنَ اللّٰهِ مِنۡ شَىۡءٍؕ اِنِ الۡحُكۡمُ اِلَّا لِلّٰهِؕ عَلَيۡهِ تَوَكَّلۡتُۚ وَعَلَيۡهِ فَلۡيَتَوَكَّلِ الۡمُتَوَكِّلُوۡنَ ﴿12:67﴾ وَلَمَّا دَخَلُوۡا مِنۡ حَيۡثُ اَمَرَهُمۡ اَبُوۡهُمۡ ؕمَا كَانَ يُغۡنِىۡ عَنۡهُمۡ مِّنَ اللّٰهِ مِنۡ شَىۡءٍ اِلَّا حَاجَةً فِىۡ نَفۡسِ يَعۡقُوۡبَ قَضٰٮهَاؕ وَاِنَّهٗ لَذُوۡ عِلۡمٍ لِّمَا عَلَّمۡنٰهُ وَلٰكِنَّ اَكۡثَرَ النَّاسِ لَا يَعۡلَمُوۡنَ ﴿12:68﴾
तर्जुमा :
58 – यूसुफ़ के भाई मिस्र आये और उसके यहाँ हाज़िर हुए, उस ने उन्हें पहचान लिया मगर वो उस से ना आशना थे - 59 – फिर जब उस ने उन का सामान तैयार करवाया तो जाते वक़्त उन से कहा “ अपने सौतेले भाई को (अगली बार) मेरे पास लाना – देखते नहीं हो कि मैं किस तराह पैमाना भर कर देता हूँ और कैसा अच्छा मेहमान नवाज़ हूँ “ – 60 – अगर तुम उसे न लाओगे तो मेरे पास तुम्हारे लिए कोई ग़ल्ला नहीं है बल्कि तुम मेरे क़रीब भी न फटकना – 61 – उन्हों ने कहा “ हम कोशिश करेंगे कि वालिद साहब उसे भेजने पर राज़ी हो जाएँ, और हम ऐसा ज़रूर करेंगे “ – 62 – यूसुफ़ ने अपने गुलामों को इशारा किया कि उन कि रक़म जो उन्हों ने ग़ल्ले के बदले दिया था वो चुपके से उनके सामान में रख दो ताकि जब वो अपने घर लौटें तो अपने माल को पहचान जाएँगे, इसी सबब से वो लौट कर आ जाएँ – 63 – जब वो अपने बाप के पास गए तो कहा “ अब्बा जान, आइन्दा हम को ग़ल्ला देने से इनकार कर दिया गया है, लिहाज़ा आप हमारे छोटे भाई को हमारे साथ भेज दीजिये ताकि हम ग़ल्ला ले कर आयें और हम ज़िम्मेदार हैं इस की हिफ़ाज़त के “ – 64 – उनके वालिद ने जवाब दिया “ क्या मैं उस के मामले में तुम पर वैसा ही भरोसा करूं जैसा इस से पहले इस के भाई के मामले में करचुका हूँ “ ? अल्लाह ही बेहतर मोहाफिज़ है और सब से बढ़कर रहेम फ़रमाने वाला है –
65 – फिर जब उन्हों ने अपना सामान खोला तो देखा कि उन की रक़म भी उन्हें वापस कर दी गई है – ये देख कर वो पुकार उठे “ अब्बा जान ! और हमें क्या चाहिए, देखिये ये हमारा माल भी हमें वापस दे दिया गया – बस अब हम जायेंगे और अपने अहलो अयाल के लिए और ग़ल्ला ले आयेंगे, अपने भाई की हिफ़ाज़त भी करेंगे, और एक ऊँट के बार के बराबर ग़ल्ले का इज़ाफ़ा आसानी के साथ हो जाएगा – 66 – उन के बाप ने कहा “ मैं हरगिज़ उस को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा जब तक के तुम क़सम खाकर पुख्ता वादा न दोगे कि उसे मेरे पास ज़रूर वापस लाओगे सिवाए इसके कि तुम घेर लिए जाओ “ (हलाक कर दिए जाओ)- जब उन्हों ने अपने वालिद को पुख्ता अहेद दे दिया तो उनके वालिद ने कहा “ इस क़ौल पर अल्लाह निगहबान है “ – 67 – फिर उस ने कहा “ मेरे बच्चों, मिस्र के शहर में एक दरवाज़े से दाखिल न होना बल्कि अलग अलग दरवाजों से दाखिल होना, मैं तुम्हें अल्लाह से नहीं बचा सकता, हुक्म तो बस अल्लाह ही का है मैं ने उसी पर भरोसा किया और भरोसा रखने वालों को उसी पर भरोसा रखना चाहिए – 68 – जब वो अपने बाप के हुक्म के मुताबिक़ अलग अलग दरवाजों से दाख़िल हुए, उनके बाप की बस की बात नहीं थी कि अल्लाह के फैसले से अपने बेटों को बचा सकते बल्कि उन के दिल में एक आरज़ू थी कि अपने बच्चों को कसी मुसीबत से बचाने कि जो उन्हों ने पूरी की – याक़ूब उन लगों मेसे थे जो हमारे दिए हुए इल्म जानने वाले थे लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते – तशरीह :
1. (हवाला इब्ने कसीर) हज़रत यूसुफ़ ने सात साल तक ग़ल्ला और अनाज जमा किया और जब क़हेत पड़ा और लोग दाने दाने को तरसने लगे तो आप ने ग़ल्ला लोगों को देना शुरू किया – ये क़हेत मिस्र के अलावा और भी दुसरे इलाकों में शुरू हो गया था, ग़रज़ दूर दूर से लोग यहाँ ग़ल्ले और अनाज के लिए आने लगे थे –
2. जब यूसुफ़ के वालिद को पता चला कि अज़ीज़ मिस्र माल व लालच के बिना ग़ल्ला देते हैं तो उन्हों ने अपने दस बटों को भेजा और अपने छोटे बेटे को रोक लिया था – जब ये लोग हज़रत यूसुफ़ के सामने आये तो उन्हों ने उन सब को पहचान लिया लेकीन इन लोगों ने हज़रत यूसुफ़ को नहीं पहचाना था – उन से पूछा गया कि आप लोग कन’आन से यहाँ कैसे आ गए, उन्हों ने कहा कि हमें पता चला था कि यहाँ ग़ल्ला मिल रहा है तो हमारे वालिद ने हम को यहाँ भेजा था – आप ने फ़रमाया “ मुझे शक होता है कि तुम लोग कहीं जासूस न हों ? उन्हों ने कहा कि हम कन’आन के रहने वाले है और हमारे वालिद का नाम याक़ूब नबी अल्लाह है -उन से पूछा गया कि तुम्हारे अलावा और भी भाई हैं तो जवाब मिला कि हम 12 भाई थे हम में से एक छोटा बाई हालाक हो गया उसका एक सगा भाई अभी हमारे वालिद के पास है –
3. इन बातों के बाद उन को सरकारी मेहमान बनाया, खूब ख़ातिर की और अनाज दे कर उनकी रक़म भी उनके सामान में अपने गुलामों के ज़रिये रखवा दी- उनको जाने से पहले कह दिया कि अगली बार अपने छोटे भाई को भी लाना और अगर न लाये तो मैं तुम को अपने नज़दीक नहीं आने दूंगा –
4. अपने वालिद के पास पहौंच कर उन्हों ने कहा अगर ये छोटा भाई हमारे साथ नहीं गया तो हमें ग़ल्ला नहीं मिलेगा, हम इस भाई की निगेहबानी करलेंगे, हज़रत याक़ूब ने फ़रमाया “ इस के साथ तुम वोही करोगे जो तुम इस से पहले हज़रत यूसुफ़ के साथ कर चुके हो- फिर ये भी कहा कि अल्लाह बेहतरीन मुहाफ़िज़ और निगेहबान है, अल्लाह मेरे बुढापे और मेरी कमज़ोरी पर रहेम फ़रमाएगा – फिर भाइयों ने अल्लाह को बीच में रख कर मज़बूत अहेदो पैमान किया और हज़रत याक़ूब ने अपने बेटे को उन के साथ कर दिया –
आयत नंबर 69 से 79 तक
وَلَمَّا دَخَلُوۡا عَلٰى يُوۡسُفَ اٰوٰٓى اِلَيۡهِ اَخَاهُ قَالَ اِنِّىۡۤ اَنَا اَخُوۡكَ فَلَا تَبۡتَٮِٕسۡ بِمَا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ ﴿12:69﴾ فَلَمَّا جَهَّزَهُمۡ بِجَهَازِهِمۡ جَعَلَ السِّقَايَةَ فِىۡ رَحۡلِ اَخِيۡهِ ثُمَّ اَذَّنَ مُؤَذِّنٌ اَ يَّـتُهَا الۡعِيۡرُ اِنَّكُمۡ لَسَارِقُوۡنَ ﴿12:70﴾ قَالُوۡا وَاَقۡبَلُوۡا عَلَيۡهِمۡ مَّاذَا تَفۡقِدُوۡنَ ﴿12:71﴾ قَالُوۡا نَفۡقِدُ صُوَاعَ الۡمَلِكِ وَلِمَنۡ جَآءَ بِهٖ حِمۡلُ بَعِيۡرٍ وَّاَنَا بِهٖ زَعِيۡمٌ ﴿12:72﴾ قَالُوۡا تَاللّٰهِ لَـقَدۡ عَلِمۡتُمۡ مَّا جِئۡنَا لِـنُفۡسِدَ فِى الۡاَرۡضِ وَمَا كُنَّا سَارِقِيۡنَ ﴿12:73﴾ قَالُوۡا فَمَا جَزَاۤؤُهٗۤ اِنۡ كُنۡتُمۡ كٰذِبِيۡنَ ﴿12:74﴾ قَالُوۡا جَزَاۤؤُهٗ مَنۡ وُّجِدَ فِىۡ رَحۡلِهٖ فَهُوَ جَزَاۤؤُهٗؕ كَذٰلِكَ نَجۡزِى الظّٰلِمِيۡنَ ﴿12:75﴾ فَبَدَاَ بِاَوۡعِيَتِهِمۡ قَبۡلَ وِعَآءِ اَخِيۡهِ ثُمَّ اسۡتَخۡرَجَهَا مِنۡ وِّعَآءِ اَخِيۡهِؕ كَذٰلِكَ كِدۡنَا لِيُوۡسُفَؕ مَا كَانَ لِيَاۡخُذَ اَخَاهُ فِىۡ دِيۡنِ الۡمَلِكِ اِلَّاۤ اَنۡ يَّشَآءَ اللّٰهُؕ نَرۡفَعُ دَرَجٰتٍ مَّنۡ نَّشَآءُؕ وَفَوۡقَ كُلِّ ذِىۡ عِلۡمٍ عَلِيۡمٌ ﴿12:76﴾ قَالُوۡۤا اِنۡ يَّسۡرِقۡ فَقَدۡ سَرَقَ اَخٌ لَّهٗ مِنۡ قَبۡلُ ۚ فَاَسَرَّهَا يُوۡسُفُ فِىۡ نَفۡسِهٖ وَلَمۡ يُبۡدِهَا لَهُمۡ ۚ قَالَ اَنۡـتُمۡ شَرٌّ مَّكَانًا ۚ وَاللّٰهُ اَعۡلَمُ بِمَا تَصِفُوۡنَ ﴿12:77﴾ قَالُوۡا يٰۤاَيُّهَا الۡعَزِيۡزُ اِنَّ لَهٗۤ اَبًا شَيۡخًا كَبِيۡرًا فَخُذۡ اَحَدَنَا مَكَانَهٗۚ اِنَّا نَرٰٮكَ مِنَ الۡمُحۡسِنِيۡنَ ﴿12:78﴾ قَالَ مَعَاذَ اللّٰهِ اَنۡ نَّاۡخُذَ اِلَّا مَنۡ وَّجَدۡنَا مَتَاعَنَا عِنۡدَهٗۤ ۙ اِنَّاۤ اِذًا لَّظٰلِمُوۡنَ ﴿12:79﴾
तर्जुमा :
69 – जब ये लोग यूसुफ़ के पास पहोंचे उस ने अपने भाई को अपने पास बुलाया और उसे बताया कि मै तेरा वोही भाई हूँ जो खो गया था, अब तू उन बातों का ग़म न कर जो ये लोग करते रहे हैं – 70 – जब यूसुफ़, उन भाइयों का सामान लदवाने लगा तो उस ने अपने भाई के सामान में अपना प्याला रख दिया – फिर एक पुकारने वाले ने पुकार कर कहा “ ऐ क़ाफ़ले वालों, तुम लोग चोर हो “ – 71 – उन्हों ने पलट कर पूछा “ तुम्हारी क्या चीज़ खो गई “ ? 72 – सरकारी मुलाज़िमों ने कहा “ बादशाह का पैमाना हम को नहीं मिलता “ जो शख्स उस को ला कर देगा उस के लिए एक ऊँट के बराबर इना’म है और उसका ज़िम्मा मैं लेता हूँ “– 73 – उन भाइयों ने कहा “ ख़ुदा की क़सम, तुम लोग ख़ूब जानते हो कि हम इस मुल्क में फ़साद करने नहीं आये हैं और हम चोरियां करने वाले लोग नहीं हैं ” - 74 – ( मुलाज़िमों) ने कहा “ अच्छा, अगर तुम्हारी बात झूट निकली तो चोर की क्या सज़ा है “ ? – 75 – उन्हों ने कहा “ उस की सज़ा ये है कि जिस के सामान वो चीज़ निकले वो ख़ुद सज़ा में रख लिया जाए, हमारे यहाँ तो ऐसे ज़ालिमों को सज़ा देने का यही तरीक़ा है “ 76 – तब यूसुफ़ ने अपने भाई से पहले उन की बोरियों की तलाशी लेनी शुरू की, फिर अपने भाई की बोरी में से वो पैमाना बरआमद कर लीया ----इस तरह यूसुफ़ ने तदबीर की (वरना) बादशाह के कानून के मुताबिक़ अल्लाह की मर्ज़ी के बिना वो अपने भाई को ले नहीं सकते थे, हम जिस को चाहते हैं दर्जे बुलंद कर देते हैं और हर इल्म वाले से दूसरा इल्म वाला बढ़ कर है – 77 – उन भाइयों ने कहा “ ये चोरी करे तो कोई ताअज्जुब की बात नहीं, इस से पहले इस का भाई (यूसुफ़) भी चोरी कर चुका है “, यूसुफ़, उन की ये बात सुन कर पी गया, हक़ीक़त उन पर न खोली बस इतना कह कर रह गया कि “ बड़े ही बुरे हो तुम लोग जो इलज़ाम तुम लगा रहे हो उस की हक़ीक़त अल्लाह खूब जानता है “ – 78 – उन्हों ने कहा “ ऐ सरदार, इस का बाप बहोत बूढा आदमी है इस की जगह आप हम में से किसी एक को रख लीजिये , हम आप को बड़ा नेक नफ़स इंसान पाते हैं “- 79 – यूसुफ़ ने कहा “ अल्लाह की पनाह, दुसरे किसी शख्स को हम कैसे रख सकते हैं, जिस के पास हम ने अपना माल पाया है उस को छोड़ कर दुसरे को रखेंगे तो हम ज़ालिम होंगे “-
तशरीह :
1. यूसुफ़ ने ज़रिये छोटे भाई के सामान में चांदी का शाही कटोरा डलवा दिया – फिर उनके सामान की तलाशी ली गई बनिआमीन (छोटे भाइ का नाम ) के सामान में से शाही माल बरआमद हुआ, इन हालात में वो शाही क़ैदी बनाए गए – बड़े भाइयों ने हज़रत यूसुफ़ से दरख्वास्त की कि इन का सगा भाई पहले ही गुम हो चुका है, अब इस मामले में अगर हमारे वालिद को बताया गया कि उनका सब से छोटा बेटा चोरी के इल्ज़ाम में क़ैदी बनाया गया है तो वो बर्दाश्त नहीं कर पायेंगे लिहाज़ा आप इस छोटे बेटे को बरी कर दीजिये और इस के बदले हम में से किसी एक को क़ैदी बना लीजिय,
2. हज़रत यूसुफ़ ने कहा “ अल्लाह की पनाह, हम दुसरे किसी शख्स को कैसे रख सकते हैं, जिस के पास हम ने अपना माल पाया है उस को छोड़ कर दूसरे को रखेंगे तो हम ज़ालिमों में शुमार होंगें “-
आयत नंबर 80 से 93 तक
فَلَمَّا اسۡتَايۡــَٔسُوۡا مِنۡهُ خَلَصُوۡا نَجِيًّا ؕ قَالَ كَبِيۡرُهُمۡ اَلَمۡ تَعۡلَمُوۡۤا اَنَّ اَبَاكُمۡ قَدۡ اَخَذَ عَلَيۡكُمۡ مَّوۡثِقًا مِّنَ اللّٰهِ وَمِنۡ قَبۡلُ مَا فَرَّطْتُّمۡ فِىۡ يُوۡسُفَ ۚ فَلَنۡ اَبۡرَحَ الۡاَرۡضَ حَتّٰى يَاۡذَنَ لِىۡۤ اَبِىۡۤ اَوۡ يَحۡكُمَ اللّٰهُ لِىۡ ۚ وَهُوَ خَيۡرُ الۡحٰكِمِيۡنَ ﴿12:80﴾ اِرۡجِعُوۡۤا اِلٰٓى اَبِيۡكُمۡ فَقُوۡلُوۡا يٰۤاَبَانَاۤ اِنَّ ابۡنَكَ سَرَقَۚ وَمَا شَهِدۡنَاۤ اِلَّا بِمَا عَلِمۡنَا وَمَا كُنَّا لِلۡغَيۡبِ حٰفِظِيۡنَ ﴿12:81﴾ وَسۡــَٔلِ الۡقَرۡيَةَ الَّتِىۡ كُنَّا فِيۡهَا وَالۡعِيۡرَ الَّتِىۡ اَقۡبَلۡنَا فِيۡهَاؕ وَاِنَّا لَصٰدِقُوۡنَ ﴿12:82﴾ قَالَ بَلۡ سَوَّلَتۡ لَـكُمۡ اَنۡفُسُكُمۡ اَمۡرًاؕ فَصَبۡرٌ جَمِيۡلٌؕ عَسَى اللّٰهُ اَنۡ يَّاۡتِيَنِىۡ بِهِمۡ جَمِيۡعًاؕ اِنَّهٗ هُوَ الۡعَلِيۡمُ الۡحَكِيۡمُ ﴿12:83﴾ وَتَوَلّٰى عَنۡهُمۡ وَقَالَ يٰۤاَسَفٰى عَلٰى يُوۡسُفَ وَابۡيَـضَّتۡ عَيۡنٰهُ مِنَ الۡحُـزۡنِ فَهُوَ كَظِيۡمٌ ﴿12:84﴾ قَالُوۡا تَاللّٰهِ تَفۡتَؤُا تَذۡكُرُ يُوۡسُفَ حَتّٰى تَكُوۡنَ حَرَضًا اَوۡ تَكُوۡنَ مِنَ الۡهَالِكِيۡنَ ﴿12:85﴾ قَالَ اِنَّمَاۤ اَشۡكُوۡا بَثِّـىۡ وَحُزۡنِىۡۤ اِلَى اللّٰهِ وَاَعۡلَمُ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا تَعۡلَمُوۡنَ ﴿12:86﴾ يٰبَنِىَّ اذۡهَبُوۡا فَتَحَسَّسُوۡا مِنۡ يُّوۡسُفَ وَاَخِيۡهِ وَلَا تَايۡــَٔسُوۡا مِنۡ رَّوۡحِ اللّٰهِؕ اِنَّهٗ لَا يَايۡــَٔسُ مِنۡ رَّوۡحِ اللّٰهِ اِلَّا الۡقَوۡمُ الۡكٰفِرُوۡنَ ﴿12:87﴾ فَلَمَّا دَخَلُوۡا عَلَيۡهِ قَالُوۡا يٰۤاَيُّهَا الۡعَزِيۡزُ مَسَّنَا وَاَهۡلَنَا الضُّرُّ وَجِئۡنَا بِبِضَاعَةٍ مُّزۡجٰٮةٍ فَاَوۡفِ لَنَا الۡكَيۡلَ وَتَصَدَّقۡ عَلَيۡنَاؕ اِنَّ اللّٰهَ يَجۡزِى الۡمُتَصَدِّقِيۡنَ ﴿12:88﴾ قَالَ هَلۡ عَلِمۡتُمۡ مَّا فَعَلۡتُمۡ بِيُوۡسُفَ وَاَخِيۡهِ اِذۡ اَنۡتُمۡ جٰهِلُوۡنَ ﴿12:89﴾ قَالُوۡۤا ءَاِنَّكَ لَاَنۡتَ يُوۡسُفُؕ قَالَ اَنَا يُوۡسُفُ وَهٰذَاۤ اَخِىۡؗ قَدۡ مَنَّ اللّٰهُ عَلَيۡنَاؕ اِنَّهٗ مَنۡ يَّتَّقِ وَيَصۡبِرۡ فَاِنَّ اللّٰهَ لَا يُضِيۡعُ اَجۡرَ الۡمُحۡسِنِيۡنَ ﴿12:90﴾ قَالُوۡا تَاللّٰهِ لَقَدۡ اٰثَرَكَ اللّٰهُ عَلَيۡنَا وَاِنۡ كُنَّا لَخٰـطِــِٕيۡنَ ﴿12:91﴾ قَالَ لَا تَثۡرِيۡبَ عَلَيۡكُمُ الۡيَوۡمَؕ يَغۡفِرُ اللّٰهُ لَـكُمۡؗ وَهُوَ اَرۡحَمُ الرّٰحِمِيۡنَ ﴿12:92﴾ اِذۡهَبُوۡا بِقَمِيۡصِىۡ هٰذَا فَاَلۡقُوۡهُ عَلٰى وَجۡهِ اَبِىۡ يَاۡتِ بَصِيۡرًاۚ وَاۡتُوۡنِىۡ بِاَهۡلِكُمۡ اَجۡمَعِيۡنَ ﴿12:93﴾
तर्जुमा :
80 – जब वो यूसुफ़ से मायूस हो गए तो एक गोशे में जाकर आपस में मशवेरा करने लगे – उन में जो सब से बड़ा था वो बोला “ तुम जानते नहीं हो कि तुम्हारे वालिद तुम से अल्लाह के नाम पर अहेदो पैमान ले चुके हैं , और इस से पहले यूसुफ़ के मामले में जो ज़्यादती तुम लोग कर चुके हो वो भी तुम सब जानते हैं, अब मैं यहाँ से हरगिज़ न जाऊंगा जब तक मेरे वालिद मुझे इजाज़त न दें, या फिर अल्लाह ही मेरे हक़ में कोई फ़ैसला फ़र्मादे कि वो सब से बेहतर फ़ैसला करने वाला है “ – 81 – तुम जाकर अपने वालिद से कहो कि “ अब्बाजान, आप के साहबज़ादे ने चोरी की है, हम ने उसे चोरी करते हुए नहीं देखा, जो कुछ हमें मालूम हुआ है बस वोही हम बयान कर रहे हैं, और गैब की निगहबानी तो हम न कर सकते थे “– 82 – आप उस बस्ती के लोगों से पूछ लीजिये जहां हम थे – उस क़ाफ़ले से दर्याफ़्त कर लीजिये जिस के साथ हम आये हैं – हम अपने बयान में बिलकुल सच्चे हैं – 83 – वालिद ने ये दास्तान सुन कर कहा “ दर असल तुम ने ये बात अपने दिल से बनाली है इस पर मैं सबर करूंगा – और सबर ही बेह्तर है, अजब नहीं कि अल्लाह उन सब को मेरे पास ले आये बेशक वो दाना और हिकमत वाला है – 84 – फिर वो उन की तरफ़ से मूंह फेर कर बैठ गए और कहने लगे हाय अफ़सोस ! और रंज में इतना रोये कि उन की आँखें सफ़ेद होगईं और उनका दिल ग़म से भर गया – 85 – बेटों ने कहा “ आप तो बस यूसुफ़ ही को याद किये जाते हैं, नौबत ये आ गई है कि उस के ग़म में आप अपने आप को घुला देंगे या अपनी जान को हलाक कर डालेंगे “– 86 – उस ने कहा “ मैं अपनी परेशानी और ग़म की फ़रियाद अल्लाह के सिवा किसी से नहीं करता, और अल्लाह से जैसा मैं वाक़िफ़ हूँ तुम नहीं हो – 87 – मेरे बच्चों, जाकर यूसुफ़ और उसके भाई का कुछ पता लगाओ, अल्लाह की रहमत से मायूस न हो, उस की रहमत से तो बस काफ़िर ही मायूस हुआ करते हैं 88 – जब ये लोग मिस्र जा कर यूसुफ़ की पेशी में दाखिल हुए और उन्हों ने अर्ज़ किया “ ऐ सरदार, हम और हमारे अहलो अयाल सख्त मुसीबत में मुब्तेला हैं, और हम कुछ हक़ीर सी रक़म ले कर आये हैं, आप हमें भरपूर ग़ल्ला इनायत फ़र्माएं और हमें खैरात में दें – अल्लाह खैरात करने वालों को जज़ा देता है “ 89 – (ये सुन कर यूसुफ़ से न रहा गया) उस ने कहा “ तुम्हे कुछ ये भी मालूम है कि तुम ने यूसुफ़ और उसके भाई के साथ क्या किया था जब तुम को समझ न थी ?- 90 – वो चौंक कर बोले “ हाएं ! क्या तुम यूसुफ़ हो ? उस ने कहा “ हाँ मैं यूसुफ़ हूँ और ये मेरा भाई है – अल्लाह ने हम पर एहसान फ़रमाया – हक़ीक़त ये है कि अगर कोई तक़वा और सबर से काम ले तो अल्लाह के यहाँ ऐसे नेक लोगों का अजर मारा नहीं जाता – 91 – उन्हों ने कहा “ तुम को अल्लाह ने हम पर फ़ज़ीलत बख्शी और वाक़ई हम ख़ताकार थे “ – 92 – उस ने जवाब दिया “ आज तुम पर कोई पकड़ नहीं, अल्लाह तुम्हें मा’फ़ करे, वो सब से बढ़ कर रहेम फ़रमाने वाला है – 93 – जाओ, मेरा ये क़मीस ले जाओ और मेरे वालिद के मूंह पर डाल दो, उनकी बीनाई पलट आये गी और अपने सब अहलो अयाल को मेरे पास ले आओ –
तशरीह :
1. आयत नंबर 80 से 93 तक जो हालत अल्लाह ने बयान फ़रमाए हैं वो बे हद साफ़ है और इस रुकू की तशरीह की ज़रुरत ही महसूस नहीं होती है -
आयत नंबर 94 से 104 तक
وَلَمَّا فَصَلَتِ الۡعِيۡرُ قَالَ اَبُوۡهُمۡ اِنِّىۡ لَاَجِدُ رِيۡحَ يُوۡسُفَ لَوۡلَاۤ اَنۡ تُفَـنِّدُوۡنِ ﴿12:94﴾ قَالُوۡا تَاللّٰهِ اِنَّكَ لَفِىۡ ضَلٰلِكَ الۡقَدِيۡمِ ﴿12:95﴾ فَلَمَّاۤ اَنۡ جَآءَ الۡبَشِيۡرُ اَلۡقٰٮهُ عَلٰى وَجۡهِهٖ فَارۡتَدَّ بَصِيۡرًا ؕۚ قَالَ اَلَمۡ اَقُل لَّـكُمۡ ۚ ۙ اِنِّىۡۤ اَعۡلَمُ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا تَعۡلَمُوۡنَ ﴿12:96﴾ قَالُوۡا يٰۤاَبَانَا اسۡتَغۡفِرۡ لَنَا ذُنُوۡبَنَاۤ اِنَّا كُنَّا خٰـطِــِٕيۡنَ ﴿12:97﴾ قَالَ سَوۡفَ اَسۡتَغۡفِرُ لَـكُمۡ رَبِّىۡؕ اِنَّهٗ هُوَ الۡغَفُوۡرُ الرَّحِيۡمُ ﴿12:98﴾ فَلَمَّا دَخَلُوۡا عَلٰى يُوۡسُفَ اٰوٰٓى اِلَيۡهِ اَبَوَيۡهِ وَقَالَ ادۡخُلُوۡا مِصۡرَ اِنۡ شَآءَ اللّٰهُ اٰمِنِيۡنَؕ ﴿12:99﴾ وَرَفَعَ اَبَوَيۡهِ عَلَى الۡعَرۡشِ وَخَرُّوۡا لَهٗ سُجَّدًاۚ وَقَالَ يٰۤاَبَتِ هٰذَا تَاۡوِيۡلُ رُءۡيَاىَ مِنۡ قَبۡلُؗقَدۡ جَعَلَهَا رَبِّىۡ حَقًّاؕ وَقَدۡ اَحۡسَنَ بِىۡۤ اِذۡ اَخۡرَجَنِىۡ مِنَ السِّجۡنِ وَجَآءَ بِكُمۡ مِّنَ الۡبَدۡوِ مِنۡۢ بَعۡدِ اَنۡ نَّزَغَ الشَّيۡطٰنُ بَيۡنِىۡ وَبَيۡنَ اِخۡوَتِىۡؕ اِنَّ رَبِّىۡ لَطِيۡفٌ لِّمَا يَشَآءُؕ اِنَّهٗ هُوَ الۡعَلِيۡمُ الۡحَكِيۡمُ ﴿12:100﴾ رَبِّ قَدۡ اٰتَيۡتَنِىۡ مِنَ الۡمُلۡكِ وَ عَلَّمۡتَنِىۡ مِنۡ تَاۡوِيۡلِ الۡاَحَادِيۡثِ ۚ فَاطِرَ السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِࣞ اَنۡتَ وَلِىّٖ فِى الدُّنۡيَا وَالۡاٰخِرَةِ ۚ تَوَفَّنِىۡ مُسۡلِمًا وَّاَلۡحِقۡنِىۡ بِالصّٰلِحِيۡنَ ﴿12:101﴾ ذٰلِكَ مِنۡ اَنۡۢبَآءِ الۡغَيۡبِ نُوۡحِيۡهِ اِلَيۡكَۚ وَمَا كُنۡتَ لَدَيۡهِمۡ اِذۡ اَجۡمَعُوۡۤا اَمۡرَهُمۡ وَهُمۡ يَمۡكُرُوۡنَ ﴿12:102﴾ وَمَاۤ اَكۡثَرُ النَّاسِ وَلَوۡ حَرَصۡتَ بِمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿12:103﴾ وَمَا تَسۡــَٔلُهُمۡ عَلَيۡهِ مِنۡ اَجۡرٍؕ اِنۡ هُوَ اِلَّا ذِكۡرٌ لِّـلۡعٰلَمِيۡنَ ﴿12:104﴾
तर्जुमा :
94 – जब ये क़ाफ़ला (मिस्र से) रवाना हुआ तो उन की वालिद ने कहा “ मैं यूसुफ़ की ख़ुशबू महसूस कर रहा हूँ, तुम लोग कहीं ये न कहने लगो कि मैं बुढापे में सठिया गया हूँ “ – 95 – घर के लोग बोले “ अल्लाह की क़सम आप अभी तक उसी पुराने ख़ब्त में पड़े हुए हैं “ – 96 – फिर जब वो ख़ुशख़बरी ले कर आया तो उस ने यूसुफ़ का क़मीस याक़ूब के मूंह पर डाल दिया और यकायक उस की बीनाई वापास आ गई, तब (याकूब) ने कहा “ मैं तुम से कहता न था ? मैं अल्लाह की तरफ़ से वो कुछ जानता हूँ जो तुम नहीं जानते “ – 97 – सब बोल उठे “ अब्बा जान, आप हमारे गुनाहों की बख्शीश के लिए दुआ करें, वाक़ई हम ख़ताकार थे “ – 98 – उस ने कहा “ मैं अपने रब्ब से तुम्हारे लिए मा’फ़ी की दरख्वास्त दूंगा, वो बड़ा माफ़ फ़रमाने वाला और रहीम है “– 99 – फिर जब ये लोग यूसुफ़ के पास पहोंचे तो उस ने अपने वालदैन को अपने साथ बिठा लिया और कुनबे वालों से कहा “ चलो अब शहर में चलो, अल्लाह ने चाहा तो अमन चैन से रहोगे – 100 – (शहर में आने के बाद) उस ने अपने वालदैन को अपने पास तख़्त पर बिठाया और सब उस के आगे बे इख़तीयार सजदे में झुक गए – युसूफ ने कहा “ अब्बा जान ये ता’बीर उस ख्वाब की है जो मैं ने पहले देखा था, मेरे रब्ब ने उसे हक़ीक़त बना दिया, उस का एहसान है कि उस ने मुझे क़ैदख़ाने से निकाला और आप लोगों को सहरा से लाकर मुझ से मिलाया हालांकि शैतान मेरे और मेरे भाइयों के दरमियान फ़साद डाल चुका था – वाक़ेया ये है कि मेरा रब्ब जो चाहता है तदबीरों से करता है – वो अलीम और हकीम है – 101 – ऐ मेरे रब्ब तू ने मुझे हुकूमत बख्शी और मुझे बातों की तह तक पहोंचना सिखाया – ज़मीन और आसमानों के बनाने वाले, तू ही दुनिया और आख़ेरत में मेरा सरपरस्त है, मेरा खात्मा इस्लाम पर कर और आख़िर में मुझे सॉलेहीन के साथ मिला – 102 – ऐ नबी, ये क़िस्सा गैब की ख़बरों में से है जो हम तुम पर वही कर रहे हैं वरना तुम उस वक़्त मौजूद न थे जब यूसुफ़ को भाइयों ने आपस में इत्तेफ़ाक़ करके साज़िश की थी – 103 – मगर तुम कितना ही चाहो अक्सर लोग ईमान लाने वाले नहीं – 104 – हालांकि तुम इस ख़िदमत के बदले कोई उजरत नहीं मांगते हो, ये तो एक नसीहत है जो दुनिया वालों के लिए आम है –
तशरीह :
1. मारिफुल क़ुरान : किस्से के आखिर में हजरत यूसुफ़ ने भाइयों से सवाल किया था कि तुम लोगों ने यूसुफ़ और उनके छोटे भाई के साथ क्या बर्ताव किया था – यूसुफ़ के सब भाई ये सवाल सुन कर चकरा गए और सोचने लगे कि क्या ये अज़ीज़ मिस्र हमारा भाई यूसुफ़ तो नहीं ? फिर उन्हों ने पूछा “ क्या तुम सच मुच यूसुफ़ हो “? तो यूसुफ़ (अह्स) ने जवाब दिया “ हाँ मै ही यूसुफ़ हूँ और ये बनिया मीन मेरा हक़ीक़ी भाई है –
2. अब तो यूसुफ़ के सब भाइयों ने एक ज़बान में कहा “ अल्लाह ने आप को हम पर फ़ज़ीलत और बरतरी अता फ़रमाई और हम आप के खतावार हैं- यूसुफ़ ने मज़ालिम का इन्तेकाम लेने के बजाये फरमाया अल्लाह तुम्हारी ख़ताओं को माफ़ फ़रमा दे, व सब से बड़ा मेहरबान है “
3. फिर फरमाया “ ये मेरा कुर्ता ले जाओ और मेरे वालिद के चेहरे पर डालदो, इंशा अल्लाह उनकी बीनाई वापस आअ जायेगी, जब ऐसा हो जाए तो बाक़ी सब घर वालों को यहाँ मेरे पास ले आओ – जब क़ाफ़ला कण आन से मिस्र की तरफ़ चला तो बाप ने लोगों से कहा कि मुझे यूसुफ़ की खुशबू आ रही है लेकिन तुम मुझ को बुढापे में बहकी बातें करने वाला न समझो – जब यूसुफ़ की खुशखबरी लाने वाला कुर्ता ले कर पौह्न्चा और कुर्ता हजरत याक़ूब के चेरे पर डाला गया तो यकायक उनकी बीनाई वापस आ गई –
4. उसवक्त सब बेटों ने अपने बाप से दर्खुआस्त की कि वो उनके लिए गुनाहों की मग़फ़ेरत की दुआ करें और आप भी हम को माफ़ कर दें – उन के वालिद ने फ़रमाया मैं अनक़रीब यानी तहज्जुद के वक़्त रब्ब से तुम्हारे लिए मग़फ़ेरत की दुआ करूंगा, बेशक तहज्जुद का वक़्त दुआ की कुबूलियेत वक़्त होता है, अल्लाह गफ़ूर रहीम है-
5. हज़रत यूसुफ़ ने अपने वालदैन को अपने पास बिठाया और फिर बाद में, वालदैन और सब भाइयों ने यूसुफ़ (अह्स) के सामने सजदा किया – हज़रत अब्दुल्लाह बिन अब्बास ने फ़रमाया कि सजदा शुक्र अल्लाह के लिए किया गया और सजदा ताज़ीम हर पैग़म्बर की शरियेत में ग़ैर अल्लाह के लिए सजदा जाएज़ था, जो शरियेत इस्लाम में शिर्क होने की बिना पर मामनू हो गया, एक और हदीस में फ़रमाया गया ग़ैर अल्लाह के लिए सजदा हलाल नहीं है –
6. सब ने सजदा किया तो यूसुफ़ (अह्स) को बचपन का ख्वाब याद आगया, उन्हों ने अपने वालिद से कहा “ अब्बाजान, ये मेरे उस ख्वाब की ताबीर है -
आयत नंबर 105 से 111 तक
وَكَاَيِّنۡ مِّنۡ اٰيَةٍ فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ يَمُرُّوۡنَ عَلَيۡهَا وَهُمۡ عَنۡهَا مُعۡرِضُوۡنَ ﴿12:105﴾ وَمَا يُؤۡمِنُ اَكۡثَرُهُمۡ بِاللّٰهِ اِلَّا وَهُمۡ مُّشۡرِكُوۡنَ ﴿12:106﴾ اَفَاَمِنُوۡۤا اَنۡ تَاۡتِيَهُمۡ غَاشِيَةٌ مِّنۡ عَذَابِ اللّٰهِ اَوۡ تَاۡتِيَهُمُ السَّاعَةُ بَغۡتَةً وَّ هُمۡ لَا يَشۡعُرُوۡنَ ﴿12:107﴾ قُلۡ هٰذِهٖ سَبِيۡلِىۡۤ اَدۡعُوۡۤا اِلَى اللّٰهِ ࣞؔعَلٰى بَصِيۡرَةٍ اَنَا وَمَنِ اتَّبَعَنِىۡؕ وَسُبۡحٰنَ اللّٰهِ وَمَاۤ اَنَا مِنَ الۡمُشۡرِكِيۡنَ ﴿12:108﴾ وَمَاۤ اَرۡسَلۡنَا مِنۡ قَبۡلِكَ اِلَّا رِجَالًا نُّوۡحِىۡۤ اِلَيۡهِمۡ مِّنۡ اَهۡلِ الۡقُرٰىؕ اَفَلَمۡ يَسِيۡرُوۡا فِى الۡاَرۡضِ فَيَنۡظُرُوۡا كَيۡفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذِيۡنَ مِنۡ قَبۡلِهِمۡؕ وَلَدَارُ الۡاٰخِرَةِ خَيۡرٌ لِّـلَّذِيۡنَ اتَّقَوۡا ؕ اَفَلَا تَعۡقِلُوۡنَ ﴿12:109﴾ حَتّٰۤى اِذَا اسۡتَيۡــَٔسَ الرُّسُلُ وَظَنُّوۡۤا اَنَّهُمۡ قَدۡ كُذِبُوۡا جَآءَهُمۡ نَصۡرُنَا ۙ فَـنُجِّىَ مَنۡ نَّشَآءُ ؕ وَلَا يُرَدُّ بَاۡسُنَا عَنِ الۡقَوۡمِ الۡمُجۡرِمِيۡنَ ﴿12:110﴾ لَـقَدۡ كَانَ فِىۡ قَصَصِهِمۡ عِبۡرَةٌ لِّاُولِى الۡاَلۡبَابِؕ مَا كَانَ حَدِيۡثًا يُّفۡتَـرٰى وَلٰـكِنۡ تَصۡدِيۡقَ الَّذِىۡ بَيۡنَ يَدَيۡهِ وَتَفۡصِيۡلَ كُلِّ شَىۡءٍ وَّهُدًى وَّرَحۡمَةً لِّـقَوۡمٍ يُّؤۡمِنُوۡنَ ﴿12:111﴾
तर्जुमा :
105 – ज़मीन और आसमानों में कितनी ही निशानियाँ हैं जिन पर से ये लोग गुज़रते हैं और जरा तवज्जोह नहीं करते – 106 – उन में से अक्सर अल्लाह को मानते हैं मगर इस तरह कि उस के साथ दूसरों को शरीक ठहराते हैं – 107 – क्या ये लोग मुतमइन हैं कि अल्लाह के अज़ाब की कोई बला उन्हें दबोच न लेगी या बेख़बरी में क़यामत की घडी अचानक उन पर न आजाये गी ? 108 – तुम उन से साफ़ कह दो कि मेरा रास्ता तो ये है, मैं अल्लाह की तरफ़ बुलाता हूँ, मैं खुद भी अपना रास्ता देख रहा हूँ और मेरे साथी भी, और अल्लाह पाक है और शिर्क करने वालों से मेरा कोई वास्ता नहीं – 109 – ऐ नबी ! तुम से पहले हम ने जो पैग़म्बर भेजे थे वो सब भी इंसान थे और इन्हीं बस्तियों के रहने वाले थे, और उन्हीं की तरफ़ हम वही भेजते रहे हैं – फिर क्या ये लोग ज़मीन में चले फिरे नहीं हैं कि उन क़ौमों का अंजाम इन्हें नज़र न आया हो जो उन से पहले गुज़र चुकी हैं ? यकींनन आख़ेरत का घर उन लोगों के लिए और ज़्यादा बेह्तर है जिन्होंने तक़वा की राह इख्तियार की – क्या अब भी तुम लोग नहीं समझो गे ? – 110 – (पैग़म्बरों की नसीहत के बावजूद लोगों ने नहीं सुनी) यहाँ तक कि जब पैग़म्बर लोगों से मायूस हो गए और लोगों ने ये समझ लिया कि उन से झूट बोला गया था तो यकायक हमारी मदद पैग़म्बरों को पहोंच गई – फिर जब ऐसा मौक्क़ा आ जाता है तो हमारा क़ायदा ये है कि जिसे हम चाहते हैं बचालेते हैं और मुजरिमों पर से तो हमारा अज़ाब टाला नहीं जासकता – 111 – अगले लोगों के इन क़िस्सों में अक़ल रखने वाले लोगों के लिये इबरत है, ये जो कुछ क़ुरान में बयान किया जा रहा है बनाओटी बातें नहीं हैं बल्कि जो किताबें पहले आईं है उनकी तसदीक़ है और हर चीज़ की तफ़सील है, और जो ईमान लाये उन के लिए हिदायत और रहमत है – तशरीह :
1. पूरे सूरह यूसुफ़ में हज़रत यूसुफ़ का क़िस्सा बयान किया गया है अगर मक़सद ये होता कि सिर्फ़ क़िस्सा सुना कर सूरह पूरा कर दिया जाता लेकिन लोगों को तम्बीह देना था, ज़मीन और आसमान, गर्दिश करने वले सूरज और चाँद ये रंगा रंग मेवे, निशानियाँ हैं जो हक़ीक़त की तरफ़ इशारा कर रही है- और इंसान को सोचने और समझने के लिए एक दिमाग भी दिया है ताकि वो सही और ग़लत के बीच फ़ैसला करे – जो पैग़ाम अम्बिया के ज़रिये पहोंचा है उसपर भी गौरो फ़िक्र करें –
2. यहाँ अल्लाह की ज़ात पर पूरा यक़ीन आ जाना चाहिए और ये बात भी बिलकुल साफ़ है कि अल्लाह को शिर्क पसंद नहीं है – इतना यक़ीन होने पर अल्लाह के साथ दूसरों को शरीक ठहराते हैं – तिरमिज़ी शरीफ़ की एक हदीस में अल्लाह के रसूल ने फ़रमाया है कि झाड फूँक, डोरे धागे और तावीज़ वगैरा शिर्क हैं – असल में हर काम में अल्लाह का भरोसा अफ़ज़ल होता है –
3. अल्लाह ने ये भी पैग़ाम दिया है कि तमाम पैग़म्बर इंसान थे और इन्हीं बस्तियों में रहने वाले थे, ये भी फ़र्माया गया कि हर पैग़म्बर के पास वही भेजी जाती थी –