الحجر
Al-Hijr
पारा नंबर 13 जारी है
सूरह नंबर 15 सूरह अल हिज्र (पथरीली ज़मीन या Stoneland )
आयत नंबर 1
الۤرٰࣞ تِلۡكَ اٰيٰتُ الۡـكِتٰبِ وَقُرۡاٰنٍ مُّبِيۡنٍ ﴿15:1﴾
पारा नंबर 14 यहाँ से शुरू है
आयत नंबर 2 से 15 तक
وَلَـقَدۡ اَرۡسَلۡنَا مِنۡ قَبۡلِكَ فِىۡ شِيَعِ الۡاَوَّلِيۡنَ ﴿15:10﴾ وَمَا يَاۡتِيۡهِمۡ مِّنۡ رَّسُوۡلٍ اِلَّا كَانُوۡا بِهٖ يَسۡتَهۡزِءُوۡنَ ﴿15:11﴾ كَذٰلِكَ نَسۡلُكُهٗ فِىۡ قُلُوۡبِ الۡمُجۡرِمِيۡنَۙ ﴿15:12﴾ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ بِهٖۚ وَقَدۡ خَلَتۡ سُنَّةُ الۡاَوَّلِيۡنَ ﴿15:13﴾ وَلَوۡ فَتَحۡنَا عَلَيۡهِمۡ بَابًا مِّنَ السَّمَآءِ فَظَلُّوۡا فِيۡهِ يَعۡرُجُوۡنَۙ ﴿15:14﴾ لَـقَالُوۡۤا اِنَّمَا سُكِّرَتۡ اَبۡصَارُنَا بَلۡ نَحۡنُ قَوۡمٌ مَّسۡحُوۡرُوۡنَ ﴿15:15﴾
तर्जुमा :
1 - अलिफ़ लाम रा , ये आयात हैं किताबे इलाही और क़ुराने मुबीन की – 2 – किसी वक़्त काफ़िर लोग आरज़ू करेंगे और पछता कर कहेंगे कि ऐ काश वो मुसलमान होते – 3 – ऐ नबी , छोड़ो उन्हें उन के हाल पर, खालें, मज़े करें और झूटी उम्मीद रखें, अनक़रीब उन को अंजाम मालूम हो जाएगा – 4 – हम ने इस से पहले जिस बस्ती को भी हलाक किया है उस के लिए एक ख़ास मोहलते अमल लिखी जा चुकी थी – 5 – कोई क़ौम न अपने वक़्त से पहले हलाक हो सकती है न उस के बाद छूट सकती है – 6 – ये लोग कहते हैं “ ऐ वो शख्स जिस पर क़ुरान नाज़िल हुआ है तो यक़ीनन दीवाना है – 7 – अगर तू सच्चा है तो हमारे सामने फ़रिश्तों को ले कियूं नहीं आता – 8 – हम फ़रिश्तों को यूँ नहीं उतार दिया करते, वो जब उतरते हैं तो हक़ के साथ उतरते हैं और फिर लोगों को मोहलत नहीं दी जाती – 9 – रहा ये ज़िक्र, तो इस को हम ने नाज़िल किया है और हम ख़ुद इस के निगहबान हैं – 10 – ऐ नबी, हम तुम से पहले बहोत सी गुज़री हुई क़ौमों में रसूल भेज चुके हैं – 11 – कभी ऐसा नहीं हुआ कि उन के पास कोई रसूल आया हो और उन्हों ने उस का मज़ाक न उड़ाया हो – 12 – मुजरिमों के दिलों में तो हम इस ज़िक्र को इसी तरह (सिलाख़ की मानिंद) गुज़ारते हैं – 13 – वो लोग इस पर ईमान नहीं लाया करते – और ये पहले के लोगों का तरीक़ा चला आरहा है – 14 – अगर हम उन पर आसमान का कोई दरवाज़ा खोल देते तो वो इस में चढ़ने भी लगते – 15 – तब भी वो यही कहते कि हमारी आँखों को धोका हो रहा है, बल्कि हम पर जादू कर दिया गया है –
तशरीह :
1. काफ़िर और मुशरिक जहन्नुम के पास खड़े होकर तमन्ना करेंगे कि “ काश हम मुसलमान होते, आप हम को दुनिया में वापस भेज दोजिये – हज़रात इब्ने अब्बास और अनस बिन मलिक (रअ) फ़रमाते हैं कि कुछ गुनाहगार मुसलमान भी मुशरेकीन के साथ जहन्नुम में होंगें, तो मुशरिक मुसलमानों से कहेंगे कि तुम तो अल्लाह की इबादत भी किया करते थे फिर भी यहाँ जहन्नुम में हो, तो तुम्हे क्या फ़ायदा मिला ? इस पर अल्लाह की रहमत को जोश आयेगा और वो मुसलमानों को जहन्नुम में से निकाल लेगा – उनके रंग सियाह होंगें और उनको जन्नत में दाखिल किया जाएगा, वहाँ उनको जहन्नुमी के लक़ब से पुकारा जाएगा फिर अल्लाह से वो दुआ करेंगे कि हम से ये लक़ब हटा लिया जाए तो उनको जन्नत की एक नहर में गुसुल दने के बाद वो लक़ब भी उनसे दूर करदिया जाएगा –
2. कुफ्फ़ार का तक़ाज़ा था कि नबी ने अपने साथ फ़रिश्ते कियूं नहीं लाये, ये अल्लाह का निज़ाम नहीं है कि कोई क़ौम के बुलाने पर फ़रिश्तों को उतारा जाए, फ़रिश्ते जब परदए गैब को चाक करके आते हैं वो इंसान का आखरी वक़्त होता है और उसवक्त ईमान लाने की मोहलत भी ख़तम हो जाती है
3. जिस वक़्त मुशरेकीन, नबी अकरम को झुटला रहे थे तो अल्लाह ने उनको तस्कीन दी और फ़रमाया कि आप से पहले जितने नबी आये है सब को झुटलाया गया और उनका मज़ाक उड़ाया गया – हक़ क़ुबूल न करने की सूरत में वो कौमें हलाक और बर्बाद भी हुईं –
आयत नंबर 16 से 25 तक
وَلَـقَدۡ جَعَلۡنَا فِى السَّمَآءِ بُرُوۡجًا وَّزَيَّـنّٰهَا لِلنّٰظِرِيۡنَۙ ﴿15:16﴾ وَحَفِظۡنٰهَا مِنۡ كُلِّ شَيۡطٰنٍ رَّجِيۡمٍۙ ﴿15:17﴾ اِلَّا مَنِ اسۡتَرَقَ السَّمۡعَ فَاَ تۡبَعَهٗ شِهَابٌ مُّبِيۡنٌ ﴿15:18﴾ وَالۡاَرۡضَ مَدَدۡنٰهَا وَاَلۡقَيۡنَا فِيۡهَا رَوَاسِىَ وَاَنۡۢبَتۡنَا فِيۡهَا مِنۡ كُلِّ شَىۡءٍ مَّوۡزُوۡنٍ ﴿15:19﴾ وَجَعَلۡنَا لَـكُمۡ فِيۡهَا مَعَايِشَ وَمَنۡ لَّسۡتُمۡ لَهٗ بِرٰزِقِيۡنَ ﴿15:20﴾ وَاِنۡ مِّنۡ شَىۡءٍ اِلَّا عِنۡدَنَا خَزَآٮِٕنُهٗؗ وَمَا نُنَزِّلُهٗۤ اِلَّا بِقَدَرٍ مَّعۡلُوۡمٍ ﴿15:21﴾ وَاَرۡسَلۡنَا الرِّيٰحَ لَوَاقِحَ فَاَنۡزَلۡنَا مِنَ السَّمَآءِ مَآءً فَاَسۡقَيۡنٰكُمُوۡهُۚ وَمَاۤ اَنۡتُمۡ لَهٗ بِخٰزِنِيۡنَ ﴿15:22﴾ وَ اِنَّا لَــنَحۡنُ نُحۡىٖ وَنُمِيۡتُ وَنَحۡنُ الۡوٰرِثُوۡنَ ﴿15:23﴾ وَلَـقَدۡ عَلِمۡنَا الۡمُسۡتَقۡدِمِيۡنَ مِنۡكُمۡ وَلَـقَدۡ عَلِمۡنَا الۡمُسۡتَـاْخِرِيۡنَ ﴿15:24﴾ وَاِنَّ رَبَّكَ هُوَ يَحۡشُرُهُمۡؕ اِنَّهٗ حَكِيۡمٌ عَلِيۡمٌ ﴿15:25﴾
तर्जुमा :
16 – बेशक हम ने आसमान में बहोत से मज़बूत क़िले बनाए और उनको देखने वालों के लिए आरास्ता कर दिया – 17 – और हर मरदूद शैतान से उन को महफूज़ कर दिया – 18 – कोई शैतान इन में राह नहीं पा सकता, इल्ला ये कि कुछ सुन गुण ले ले – और जब वो कुछ सुनने की कोशिश करता है तो एक शो’ला रौशन उसका पीछा करता है – 19 – हम ने ज़मीन को फैलाया, उस में पहाड़ जमाये, उस में हर क़िस्म की नबातात (Plants) ठीक नपी तुली मिक़दार के साथ उगाई – 20 – उस में म’शियेत (Economy) के असबाब फ़राहम किये, तुम्हारे लिए भी और बहोत सी मख़लूक़ात के लिए भी जब कि रज्ज़ाक तुम नहीं हो – 21 – कोई चीज़ ऐसी नहीं जिस के ख़जाने हमारे पास न हों, और जिस चीज़ को भी हम नाज़िल करते है एक मुक़र्रर मिक्दार में नाज़िल करते हैं - 22 – बोझ लिये हवाओ को हम भेजते है, आसमान बी से पानी बरसाते हैं और उस पानी से तुम्हें सैराब करते हैं – इस दौलत के ख़ज़ाना दार तुम नहीं हो – 23 – ज़िन्दगी और मौत हम देते हैं, और हम ही सब के वारिस होने वाले हैं – 24 – पहले जो लोग तुम में से गुज़रे हैं उन को भी हम ने देख रखा है, और बाद के आने वाले भी हमारी निगाह में हैं – 25 – यक़ीनन तुम्हारा रब्ब इन सब को इकठ्ठा करे गा, वो हकीम भी है और अलीम भी –
तशरीह :
1. इस बुलंद आसमान को अल्लाह ने सितारों से ज़ीनत बख्शी है, बुरूज का ज़िक्र आयत नंबर 16 में किया है उस से मुराद सितारे हैं – बुरुज की जमा है बड़े सितारे या क़ि’ला –
2. आसमान को सितारों के ज़रिये हर शैतान मरदूद से महफूज़ कर दिया गया है – हर खित्ते में एक न एक तारा रख दिया गया है जिस की वजह से सारा आलम जगमगा गया है – हज़रत आदम की तख़लीक़ के वक़्त आसमान में जिन्नात या शयातीन का दाख़ला ममनू नहीं था जब हज़रत आदम ने दुनिया में पहला कदम रखा उस वक़्त से आजतक जिन्नात या शयातीन का दाख़ला आसमान पर ममनू करके उनकी हद मुक़र्रर करदी गईन थी –
3. जब अल्लाह आसमान में किसी बात का फ़ैसला करता है तो फ़रिश्ते उसको आजेज़ी के साथ सुन लेते, किसी वक़्त जब फ़रिश्ते अल्लाह के हुक्म से आसमान से नीचे उतारते तो फ़रिश्तों की बातों को चोरी चोरी सुनने के लिए जिन्नात य शयातीन ऊपर की तरफ़ चढ़ते वहाँ उनको एक शो’ला जला देता – अल्लाह के रसूल (स अ स) की आमद से पहले तक शयातीन या जिन्नात आसमान की खबरें बादलों में छुप कर बैठ कर सुन लिया करते थे ये तो बात साबित है कि शयातीन या जिन्नात की रसाई आसमानों तक नहीं हो सकती थी कियुं कि उनकी हद मुक़र्रर करदी गई थी – अल्लाह के नबी पर जब वही का सिलसिला शुरू हुआ तो उस की हिफ़ाज़त के लिए शाहाबे साक़िब के ज़रिये जिन्नात या शयातीन की हरकातों को रोक दिया गया – जब भी शयातीन या जिन्नात आसमानी मामलात में दखल अंदाज़ होते तो उनको शहाबी शो’लों से भगाया या मारा जाता है –
आयत नंबर 26 से 44 तक
وَلَـقَدۡ خَلَقۡنَا الۡاِنۡسَانَ مِنۡ صَلۡصَالٍ مِّنۡ حَمَاٍ مَّسۡنُوۡنٍۚ ﴿15:26﴾ وَالۡجَـآنَّ خَلَقۡنٰهُ مِنۡ قَبۡلُ مِنۡ نَّارِ السَّمُوۡمِ ﴿15:27﴾ وَاِذۡ قَالَ رَبُّكَ لِلۡمَلٰۤٮِٕكَةِ اِنِّىۡ خَالـِقٌۢ بَشَرًا مِّنۡ صَلۡصَالٍ مِّنۡ حَمَاٍ مَّسۡنُوۡنٍ ﴿15:28﴾ فَاِذَا سَوَّيۡتُهٗ وَنَفَخۡتُ فِيۡهِ مِنۡ رُّوۡحِىۡ فَقَعُوۡا لَهٗ سٰجِدِيۡنَ ﴿15:29﴾ فَسَجَدَ الۡمَلٰۤٮِٕكَةُ كُلُّهُمۡ اَجۡمَعُوۡنَۙ ﴿15:30﴾ اِلَّاۤ اِبۡلِيۡسَؕ اَبٰٓى اَنۡ يَّكُوۡنَ مَعَ السّٰجِدِيۡنَ ﴿15:31﴾ قَالَ يٰۤاِبۡلِيۡسُ مَا لَـكَ اَلَّا تَكُوۡنَ مَعَ السّٰجِدِيۡنَ ﴿15:32﴾ قَالَ لَمۡ اَكُنۡ لِّاَسۡجُدَ لِبَشَرٍ خَلَقۡتَهٗ مِنۡ صَلۡصَالٍ مِّنۡ حَمَاٍ مَّسۡنُوۡنٍ ﴿15:33﴾ قَالَ فَاخۡرُجۡ مِنۡهَا فَاِنَّكَ رَجِيۡمٌۙ ﴿15:34﴾ وَّاِنَّ عَلَيۡكَ اللَّعۡنَةَ اِلٰى يَوۡمِ الدِّيۡنِ ﴿15:35﴾ قَالَ رَبِّ فَاَنۡظِرۡنِىۡۤ اِلٰى يَوۡمِ يُبۡعَثُوۡنَ ﴿15:36﴾ قَالَ فَاِنَّكَ مِنَ الۡمُنۡظَرِيۡنَۙ ﴿15:37﴾ اِلٰى يَوۡمِ الۡوَقۡتِ الۡمَعۡلُوۡمِ ﴿15:38﴾ قَالَ رَبِّ بِمَاۤ اَغۡوَيۡتَنِىۡ لَاُزَيِّنَنَّ لَهُمۡ فِى الۡاَرۡضِ وَلَاُغۡوِيَـنَّهُمۡ اَجۡمَعِيۡنَۙ ﴿15:39﴾ اِلَّا عِبَادَكَ مِنۡهُمُ الۡمُخۡلَصِيۡنَ ﴿15:40﴾ قَالَ هٰذَا صِرَاطٌ عَلَىَّ مُسۡتَقِيۡمٌ ﴿15:41﴾ اِنَّ عِبَادِىۡ لَـيۡسَ لَكَ عَلَيۡهِمۡ سُلۡطٰنٌ اِلَّا مَنِ اتَّبَـعَكَ مِنَ الۡغٰوِيۡنَ ﴿15:42﴾ وَاِنَّ جَهَـنَّمَ لَمَوۡعِدُهُمۡ اَجۡمَعِيۡنَۙࣞ ﴿15:43﴾ لَهَا سَبۡعَةُ اَبۡوَابٍؕ لِكُلِّ بَابٍ مِّنۡهُمۡ جُزۡءٌ مَّقۡسُوۡمٌ ﴿15:44﴾
तर्जुमा:
26 – हम ने इंसान को सड़ी हुई मिटटी के सूखे गारे से बनाया – 27 – इस से पहले हम जिनों या शयातीन को आग की लपट से पैदा कर चुके थे- 28 - फिर याद करो उस मौक्के को जब तुन्हारे रब्ब ने फ़रिश्तों से कहा “ कि मैं सड़ी हुई मिटटी के सूखे गारे से एक बशर पैदा कर रहा हूँ – 29 – जब मै उसे पूरा बना चुकूं और उस में अपनी रूह से कुछ फूँक दूं तो तुम सब उस के आगे सजदे में गिर जाना – 30 – चुनांचे तमाम फ़रिश्तों ने सजदा किया – 31 – सिवाए इब्लीस के, कि उस ने सजदा करने वालों का साथ देने से इनकार कर दिया – 32 – रब्ब ने पूछा “ ऐ इब्लीस तुझे क्या हुआ कि तू ने सजदा करने वालों का साथ न दिया “- 33 – उस ने कहा “ मेरा ये काम नहीं है कि मैं इस बशर को सजदा करूं जिसे तू ने सड़ी हुई मिटटी के सूखे गारे से पैदा किया है “- 34 – रब्ब ने फ़रमाया “ अछा तू निकल जा यहाँ से कियूं कि तू मरदूद है “ – 35 – और अब रोज़े जज़ा तक तुझ पर ला’नत है – 36 – उस ने अर्ज़ किया “ मेरे रब्ब ये बात है तो फिर मुझे उस रोज़ तक के लिए मोहलत दे जब कि सब इन्सान दोबारह उठाये जायेंगे “ – 37 – फ़रमाया “ अछा, तुझे मोहलत है “- 38 – उस दिन तक जिस का वक़्त हमें मालूम है – 39 – वो बोला “ मेरे रब्ब तू ने मुझे अब अलग किया है अब मैं ज़मीन में उन के लिए दिलफ़रेबियां पैदा करके इन सब को बहका दूंगा “ – 40 – सिवाए तेरे उन बन्दों के जिन्हें तू ने ख़ालिस बन्दे बना लिया हो – 41 – फ़रमाया “ ये रास्ता है जो सीधा मुझ तक पहोंचता है – 42 – बे शक, जो मेरे हक़ीक़ी बन्दे हैं उन पर तेरा बस न चलेगा – तेरा बस तो सिर्फ़ उन बहके हुए लोगों ही पर चले गा जो तेरी पैरवी करें – 43 – और उन सब के लिए जहन्नुम का वादा है – 44 – ये जहन्नुम जिस के सात दरवाज़े हैं – हर दरवाज़े के लिए जमातें तक़सीम कर दी गई हैं –
तशरीह :
1. इंसान के वजूद के बारे में अर्ताक़ा के नज़रिया (Theory of Evolution) को अल्लाह ने इन आयात के ज़रिये ख़ारिज करदिया और तख्लीके इंसानी (Theory of Creation ) को मजबूती के साथ साबित कर दिया – अल्लाह ने फ़रमाया इंसान को सड़ी हुई मिटटी के सूखे गारे से बनाया यानि तखलीक़ अर्दी माद्दों (Earthy Material) से हुई और उस में मैं ने अपनी रूह से कुछ फूंका -
2. अल्लाह ने शयातीन या जिनों को ऐसी आग से बनाया जिस में शो’ला नही था, नारे समूम के मानी आग के बजाये तेज़ हरारत के होते हैं जिस में शो’ला नहीं होता –
3. जहन्नुम के सात दरवाज़े हर क़िस्म के गुनाहगारों के लिए मख़सूस करदिये गए हैं जैसे अल्लाह की ज़ात का इनकारी, मुशरिक, निफ़ाक़ और ज़ुल्म व सितम करने वाला, फ़हेश काम करने वाला, वगैरा वगैरा ये सब अपने अपने दरवाजों में से गुज़र कर जहन्नुम में दाख़िल होंगे –
आयत नंबर 45 से 60 तक
اِنَّ الۡمُتَّقِيۡنَ فِىۡ جَنّٰتٍ وَّعُيُوۡنٍؕ ﴿15:45﴾ اُدۡخُلُوۡهَا بِسَلٰمٍ اٰمِنِيۡنَ ﴿15:46﴾ وَنَزَعۡنَا مَا فِىۡ صُدُوۡرِهِمۡ مِّنۡ غِلٍّ اِخۡوَانًا عَلٰى سُرُرٍ مُّتَقٰبِلِيۡنَ ﴿15:47﴾ لَا يَمَسُّهُمۡ فِيۡهَا نَـصَبٌ وَّمَا هُمۡ مِّنۡهَا بِمُخۡرَجِيۡنَ ﴿15:48﴾ نَبِّئۡ عِبَادِىۡۤ اَنِّىۡۤ اَنَا الۡغَفُوۡرُ الرَّحِيۡمُۙ ﴿15:49﴾ وَاَنَّ عَذَابِىۡ هُوَ الۡعَذَابُ الۡاَلِيۡمُ ﴿15:50﴾ وَنَبِّئۡهُمۡ عَنۡ ضَيۡفِ اِبۡرٰهِيۡمَۘ ﴿15:51﴾ اِذۡ دَخَلُوۡا عَلَيۡهِ فَقَالُوۡا سَلٰمًاؕ قَالَ اِنَّا مِنۡكُمۡ وَجِلُوۡنَ ﴿15:52﴾ قَالُوۡا لَا تَوۡجَلۡ اِنَّا نُبَشِّرُكَ بِغُلٰمٍ عَلِيۡمٍ ﴿15:53﴾ قَالَ اَبَشَّرۡتُمُوۡنِىۡ عَلٰٓى اَنۡ مَّسَّنِىَ الۡكِبَرُ فَبِمَ تُبَشِّرُوۡنَ ﴿15:54﴾ قَالُوۡا بَشَّرۡنٰكَ بِالۡحَـقِّ فَلَا تَكُنۡ مِّنَ الۡقٰنِطِيۡنَ ﴿15:55﴾ قَالَ وَمَنۡ يَّقۡنَطُ مِنۡ رَّحۡمَةِ رَبِّهٖۤ اِلَّا الضَّآلُّوۡنَ ﴿15:56﴾ قَالَ فَمَا خَطۡبُكُمۡ اَيُّهَا الۡمُرۡسَلُوۡنَ ﴿15:57﴾ قَالُـوۡۤا اِنَّاۤ اُرۡسِلۡنَاۤ اِلٰى قَوۡمٍ مُّجۡرِمِيۡنَۙ ﴿15:58﴾ اِلَّاۤ اٰلَ لُوۡطٍؕ اِنَّا لَمُنَجُّوۡهُمۡ اَجۡمَعِيۡنَۙ ﴿15:59﴾ اِلَّا امۡرَاَتَهٗ قَدَّرۡنَاۤ ۙ اِنَّهَا لَمِنَ الۡغٰبِرِيۡنَ ﴿15:60﴾
तर्जुमा :
45 – मुत्तक़ि लोग बागों और चश्मों में होंगे – 46 – और उन से कहा जाएगा कि दाख़िल हो जाओ उन में सलामती के साथ बे खौफ़ो ख़तर – 47 – उन के दिलों में अगर थोड़ी बहोत कपट होगी, उसे हम निकाल देंगे, वो आपस में भाई भाई बन कर आमने सामने तख्तों पर बैठेंगे – 48 – उन्हें वहां न किसी मशक्क़त से पाला पड़ेगा और न वो वहाँ से निकाले जायेंगे – 49 – ऐ नबी मेरे बन्दों को ख़बर दे दो कि मैं बहोत दरगुज़र करने वाला और रहीम हूँ – 50 – मगर इस के साथ मेरा अज़ाब भी निहायत दर्दनाक है – 51 – और उन्हें ज़रा इब्राहीम के मेहमानों का किस्सा सुनाओ – 52 – जब वो आये उस के वहाँ और कहा “ सलाम हो तुम पर “ तो उस ने कहा “ हमें तुम से डर लगता है “– 53 – उन्हों ने जवाब दिया “ डरो नहीं, हम तुम्हें एक बड़े सयाने लड़के की बशारत देते हैं – 54 – इब्राहिम ने कहा “ क्या तुम इस बुढापे में मुझे औलाद की बशारत देते हो “ ज़रा सोचो तो सही कि ये कैसी बशारत तुम मुझे दे रहे हो ? 55 - उन्हों ने जवाब दिया “ हम तुम्हे जो बशारत दे रहे हैं तुम मायूस न हो – 56 – इब्राहिम ने कहा “ अपने रब्ब की रहमत से मायूस तो गुमराह लोग ही हुआ करते हैं – 57 – फिर इब्राहिम ने पूछा “ फरिश्तों तुम्हे और क्या काम है “ ? 58 – वो बोले “ हम एक मुजरिम क़ौम कि तरफ़ भेजे गए हैं – 59 – सिर्फ़ लूत के घर वालों को हम बचालेंगे – 60 – सिवाए उस की बीवी के जिस के लिए अल्लाह फ़रमाता है कि वो पीछे रह्जाने वालों में शामिल रहेगी –
तशरीह :
1. अगर दुनिया में कुछ लोगों के दरमियान ग़लत फ़हमियाँ की वजह से कदूरत पैदा हो गई होगी लेकिन जब यही लोग जन्नत में दाख़िल होंगे तो एक दुसरे के दिल साफ़ कर दिये जायेंगे –
2. आयत नंबर 48 : अहले जन्नत से कह दिया जाएगा कि अब तुम हमेशा तंदरुस्त रहोगे, कभी बीमार न पड़ोगे, हमेशा ज़िंदा रहोगे, कभी मौत तुम को नही आएगी, हमेशा जवान रहोगे, कभी तुम को बुढापा नहीं आयेगा, हमेशा मुक़ीम रहोगे, कभी कूच करने की ज़रुरत नहीं होगी, जन्नत में इन्सान को अपनी मा’आश और ज़रुरत की चीज़ों को लाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और ये सब बगैर कोशिश और मशक्क़त से मिलेगा –
3. येत नंबर 57 से 60 : हज़रत लूत (अह्स) की क़ौम के गुनाह का पैमाना लबरेज़ हो चुका था और फ़रिश्तों ने हज़रत इब्राहिम को क़ौमें लूत का नाम लिए बिना इशारा करदिया था कि हम एक मुजरिम क़ौम को अल्लाह के हुक्म से सजा देने औए हैं -
आयत नंबर 61 से 79 तक
61 – जब फ़रिश्ते लूत के वहाँ पहौंचे – 62 – तो उस ने कहा “ आप लोग अजनबी मालूम होते हैं 63 – उन्हों ने जवाब दिया “ नहीं बल्कि हम वो चीज़ ले कर आये हैं जिस के आने में ये लोग शक कर रहे थे – 64 – हम तुम से सच कहते हैं कि हम हक़ के साथ तुम्हारे पास आये हैं - 65 – लिहाज़ा अब तुम कुछ रात रहे अपने घर वालों को ले कर निकल जाओ और खुद उनके पीछे पीछे चलो, तुम में से कोई पलट कर न देखे बस तुम सीधे चले जाओ जिधर जाने का हुक्म तुम्हें दिया जा रहा है – 66 – और उसे हम ने अपना ये फ़ैसला पहुंचा दिया कि सुबह होते होते इन लोगों की जड़ काट दी जायेगी – 67 – इतने में शहर के लोग ख़ुशी के मारे बेताब हो कर लूत के घर चढ़ आये, 68 – लूत ने कहा भाइयों “ ये मेरे मेहमान हैं इनकी फ़ज़ीहत न करो – 69 – अल्लाह से डरो मुझे रुसवा न करो – 70 – वो बोले “ क्या हम तुम्हे पहले भी कई बार मना कर चुके हैं कि दुनिया भर के ठेकेदार न बनो – 71 – लूत ने आजिज़ होकर कहा “ अगर तुम्हें कुछ करना ही हैहां तो मेरे घर में मेरी बेटियाँ मौजूद हैं – 72 – तेरी जान की क़सम ऐ नबी, उसवक्त उनपर एक नशा सा चढ़ा हुआ था जिस में वो आपे से बाहर हुए जाते थे – 73 – आखिर कार पौ फटते ही उन को एक ज़ज़बर्दस्त धमाके ने आ लिया – 74 – और हम ने उस बसी को उलट पलट कर के रख दिया और उनपर पकी हुई मिटटी के पत्थरों की बारिश बरसा दी – 75 – इस वाक़िये में अहले बसीरत के लिए निशानियाँ हैं – 76 – और वो इलाका अब तक सीधे रास्ते पर मौजूद है – 77 – उस में सामाने इबरत है उन लोगों के लिए जो साहेबे ईमान हैं – 78 – और बन वाले ज़ालिम थे – 79 – फिर हम ने उन से भी बदला लिया और ये दोनों बस्तियां खुले रास्ते पर वाक़े हैं -
तशरीह :
1. इन जवान और खूब सूरत लड़कों को देखा कर हज़रत लूत बहोत घबराए – इसलिए कि हज़रत लूत अपनी क़ौम के बदकार लोगों से वाक़िफ़ थे – इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस्ती में चंद खूबसूरत जवान लड़कों के किसी घर में आने पर लोगों का उस घर पर हमला करके मुतालबा करना कि इन मेहमानों को हमारे साथ बदकारी करने के लिए हमारे हवाले कर दिया जाये –
2. हज़रत लूत उन मेहमानों को देख कर ये समझ रहे थे कि ये चंद मुसाफ़िर हैं लेकिन जब लोगों के हुजूम ने उन के घर पर हमला किया तो हज़रत लूत ने दुआ की कि काश मेरा कोई सहारा होता जो मेरी और मेहमानों की हिफाज़त करता – हज़रत लूत को गुमान हुआ कि ये मेहमान फ़रिश्ते हैं, उन फरिश्तों ने उन से कहा कि अब तुम अपने घर वालों के लेकर यहाँ से निकल जाओ और हमें इन से मिम्टने के लिए छोड़ दो –
3. फिर उन पर मिटटी के पत्थरों की बारिश शुरू हुई ये भी मुमकिन है कि सख्त तेज़ आंधी ने ये पथराव किया हो –
4. ये इलाक़ा हिजाज़ (सऊदी अरब) से शाम और इराक़ से मिस्र जाते हुए रास्ते में मौजूद है, अभी भी वहां तबाही के आसार नज़र आते हैं और यहाँ ज़बर्दत वीरानी पाई जाती है –
आयत नंबर 80 से 99 तक
وَلَـقَدۡ كَذَّبَ اَصۡحٰبُ الۡحِجۡرِ الۡمُرۡسَلِيۡنَۙ ﴿15:80﴾ وَاٰتَيۡنٰهُمۡ اٰيٰتِنَا فَكَانُوۡا عَنۡهَا مُعۡرِضِيۡنَۙ ﴿15:81﴾ وَكَانُوۡا يَنۡحِتُوۡنَ مِنَ الۡجِبَالِ بُيُوۡتًا اٰمِنِيۡنَ ﴿15:82﴾ فَاَخَذَتۡهُمُ الصَّيۡحَةُ مُصۡبِحِيۡنَۙ ﴿15:83﴾ فَمَاۤ اَغۡنٰى عَنۡهُمۡ مَّا كَانُوۡا يَكۡسِبُوۡنَؕ ﴿15:84﴾ وَمَا خَلَقۡنَا السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضَ وَمَا بَيۡنَهُمَاۤ اِلَّا بِالۡحَـقِّ ؕ وَاِنَّ السَّاعَةَ لَاٰتِيَةٌ فَاصۡفَحِ الصَّفۡحَ الۡجَمِيۡلَ ﴿15:85﴾ اِنَّ رَبَّكَ هُوَ الۡخَـلّٰقُ الۡعَلِيۡمُ ﴿15:86﴾ وَلَـقَدۡ اٰتَيۡنٰكَ سَبۡعًا مِّنَ الۡمَـثَانِىۡ وَالۡـقُرۡاٰنَ الۡعَظِيۡمَ ﴿15:87﴾ لَا تَمُدَّنَّ عَيۡنَيۡكَ اِلٰى مَا مَتَّعۡنَا بِهٖۤ اَزۡوَاجًا مِّنۡهُمۡ وَلَا تَحۡزَنۡ عَلَيۡهِمۡ وَاخۡفِضۡ جَنَاحَكَ لِلۡمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿15:88﴾ وَقُلۡ اِنِّىۡۤ اَنَا النَّذِيۡرُ الۡمُبِيۡنُۚ ﴿15:89﴾ كَمَاۤ اَنۡزَلۡنَا عَلَى الۡمُقۡتَسِمِيۡنَۙ ﴿15:90﴾ الَّذِيۡنَ جَعَلُوا الۡـقُرۡاٰنَ عِضِيۡنَ ﴿15:91﴾ فَوَرَبِّكَ لَـنَسۡــَٔلَـنَّهُمۡ اَجۡمَعِيۡنَۙ ﴿15:92﴾ عَمَّا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ ﴿15:93﴾ فَاصۡدَعۡ بِمَا تُؤۡمَرُ وَ اَعۡرِضۡ عَنِ الۡمُشۡرِكِيۡنَ ﴿15:94﴾ اِنَّا كَفَيۡنٰكَ الۡمُسۡتَهۡزِءِيۡنَۙ ﴿15:95﴾ الَّذِيۡنَ يَجۡعَلُوۡنَ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَۚ فَسَوۡفَ يَعۡلَمُوۡنَ ﴿15:96﴾ وَلَـقَدۡ نَـعۡلَمُ اَنَّكَ يَضِيۡقُ صَدۡرُكَ بِمَا يَقُوۡلُوۡنَۙ ﴿15:97﴾ فَسَبِّحۡ بِحَمۡدِ رَبِّكَ وَكُنۡ مِّنَ السّٰجِدِيۡنَۙ ﴿15:98﴾ وَاعۡبُدۡ رَبَّكَ حَتّٰى يَاۡتِيَكَ الۡيَـقِيۡنُ ﴿15:99﴾
तर्जुमा :
80 – हिज्र के लोग भी रसूलों की तकज़ीब कर चुके हैं - 81 – हम ने अपनी आयात उन के पास भेजीं, अपनी निशानियाँ उनको दिखाई मगर वो सब उनको नज़र अंदाज़ ही करते रहे – 82 – वो पहाड़ तराश तराश कर मकान बनाते थे और अपनी जगह बिलकुल बे खौफ़ और मुतमइन थे – 83 – आख़िरकार एक ज़बर्दास्त धमाके ने उन को सुबह होते ही आलिया – 84 – और उन की कमाई उन के कुछ काम न आई – 85 – हम ने ज़मीन और आसमान को और उन की मौजूदात को हक़ के सिवा किसी और बुनियाद पर नहीं बनाया है, और फ़ैसले की घड़ी यकीनन आने वाली है, पस ऐ नबी तुम शरीफ़ाना दरगुज़र से काम लो – 86 – यक़ीनन तुम्हारा रब्ब सब का खालिक़ है और सब कुछ जानता है – 87 – हम ने आप को सात ऐसी आयातें अता की हैं जो बार बार दोहराई जाने के लायेक़ हैं, और आप को अज़ीम क़ुरान भी अता किया है – 88 – तुम इस लालची दुनिया की तरफ़ आँख उठा कर न देखो जो हम ने मुख्तलिफ़ लोगों को दे रखी है और न उन के हाल पर अपना दिल दुखाओ – उन्हें छोड़ कर ईमान लाने वालो की तरफ़ झुको – 89 – (उन लोगों से) कह दो कि मैं तो साफ़ साफ़ तमबीह करने वालाहूँ – 90 – ये ऐसा अज़ाब है जैसा कि हम ने तक़सीम करने वालों (यानी यहूद और नसारा) पर उतारा था – 91 – जिन्हों ने क़ुरान को टुकड़े टुकड़े कर डाला है – 92 – तो क़सम है तेरे रब्ब की, हम ज़रूर उन से पूछेंगे – 93 – कि उन का आमाल जो वो करते रहे हैं – 94 – पस ऐ नबी, जिस बात का तुम्हे हुक्म दिया जा रहा है उसे एलान कर के कह दो और शिर्क करने वालों की ज़रा परवा न करो – 95 –तुम्हारी तरफ़ से हम उन मज़ाक़ उड़ाने वालों की ख़बर लेन के लिए काफ़ी हैं 96 – जो अल्लाह के साथ किसी और को भी मा’बूद क़रार देते हैं – अनक़रीब उन को मालूम हो जाएगा – 97 – हमें मालूम है कि जो बातें ये लोग तुम पर बनाते हैं उनसे तुम्हारे दिल को सख्त कोफ़्त होती है – 98 – उस का इलाज ये है कि अपने रब्ब की हम्द के साथ उस की तस्बीह करो, उस की जनाब में सजदा बजा लाओ – 99 – और उस आख़री घड़ी तक अपने रब्ब की बंदगी करते रहो जिस का आना यकीनी है –
तशरीह :
1. क़ौमें हूद के बाद ये क़ौमें समूद का ज़िक्र है, मदयन शहर के खनडर मदीना के शुमाल मग़रिब में मौजूद हैं, मदीना से तबूक जाते हुए ये मुकाम शाह राह पर मिलता है – नबी अकरम के हिदायत के मुताबिक़ कोई यहाँ क़याम नहीं करता – आठवीं सदी हिजरी में इब्ने बतूता हज ओ जाते हुए यहाँ पहोंचा था – वो लिखता है कि “ यहाँ सुर्ख रंग के पहाड़ों में क़ौमें समूद की इमारतें मौजूद हैं जो उन्हों ने चट्टानों को तराश कर उन के अंदर बनाई थीं
2. अल्लाह ने नबी अकरम (स अ स) को इत्मिनान दिलाया कि आप के मुख़ालेफ़ीन आप के खिलाफ़ जो कोशिशें कर रहे हैं उनका इल्म अल्लाह को है, लिहाज़ा आप को घबराने की ज़रुरत नहीं है मूतमइन रहो ठीक वक़्त पर फ़ैसला चुका दिया जाएगा –
3. आयत नंबर 87 में अल्लाह ने रसूल अकरम से फ़रमाया है कि हम आप को सात आयातें और अज़ीम क़ुरान अता कर रहे हैं – हज़रत इमाम बुखारी (रहमतुल्लाह अलैह) और सलफ़ की अक्सरियत इस पर मुत्तफ़िक़ है और खुद नबी अकरम (स अ स) ने भी “सबअन अल मसानी ” से मुराद सूरह फ़ातिहा ही बताई है – ये बात क़ाबिले गौर है अगर हम इन सात आयतों को बार बार दोहराने के बारे सोचें तो इस तरह सदाक़त सामने आती है – मिसाल के तौर पर दुनिया के 180 करोड़ मुसलमानों में से 50 करोड़ मुसलमान पांच वक़्त में सिर्फ़ फ़र्ज़ नमाज़ अदा करते हैं तो 24 घंटों में 17 रकत पढ़ी जाती है – आख़िर में हम 50 करोड़ को 17 से ज़रब देते हैं या मल्टीप्लाई करते हैं तो नतीजा ये मिलता है कि 24 घंटे में सूरह फ़ातिहा 8 करोड़ 50 लाख मर्तबा पढ़ी जाती है –
4. आयातें नंबर 88 और 89 में अल्लाह ने हिदायत दी है कि दुनिया में मालो दौलत रखने वालों और ऐशो इशरत की ज़िन्दगी गुज़ारने वालो की तरफ़ न देखो - ये हिदायत अल्लाह ने नबी अकरम के साथियों को तस्कीन देने के लिये दी है – एक वक़्त ऐसा आया था कि हुज़ूर और आप के साथी खस्ता हाल में मुब्तेला हो गए थे, तिजारत भी क़रीब क़रीब ख़तम हो गई थी, अल्लाह के रसूल और तमाम मुस्लमान मक्का और उस के अतराफ़ में इन्तेहाई मुफ़लिसी की ज़िन्दगी गुज़ार रहे थे – दूसरी तरफ़ कुरैश के सरदार दुनियावी नेमतों से मालामाल और खुश हाल थे, इन हालात में अल्लाह ने फ़रमाया कि हम ने तुम्हे वो दौलत अता की है जिस के मुक़ाबले में दुनिया की सारी दौलत कमज़ोर है – आख़िर में अल्लाह के सामने ये लोग हाज़िर होंगे और उसवक्त मुफ़लिस होंगें –