सूरतें
19Maryam

फ़ेहरिस्त · Contents

  1. आयत नंबर 1 से 15 तक
  2. आयत नंबर 16 से 40 तक
  3. आयत नंबर 41 से 50 तक
  4. आयत नंबर 51 से 65 तक
  5. आयत नंबर 66 से 82 तक
  6. आयत नंबर 83 से 98 तक

مريم

Maryam

Mary·98 आयात·मक्की · Makki

सूरह नंबर 19 मरीयम

पारा नंबर 16 जारी है

सूरह नंबर 19 मरीयम

आयत नंबर 1 से 15 तक

كٓهٰيٰـعٓـصٓ​ࣞ ۚ ﴿19:1﴾ ذِكۡرُ رَحۡمَتِ رَبِّكَ عَـبۡدَهٗ زَكَرِيَّا ​ ۖ ​ۚ ﴿19:2﴾ اِذۡ نَادٰى رَبَّهٗ نِدَآءً خَفِيًّا ﴿19:3﴾ قَالَ رَبِّ اِنِّىۡ وَهَنَ الۡعَظۡمُ مِنِّىۡ وَاشۡتَعَلَ الرَّاۡسُ شَيۡبًا وَّلَمۡ اَكُنۡۢ بِدُعَآٮِٕكَ رَبِّ شَقِيًّا ﴿19:4﴾ وَاِنِّىۡ خِفۡتُ الۡمَوَالِىَ مِنۡ وَّرَآءِىۡ وَكَانَتِ امۡرَاَتِىۡ عَاقِرًا فَهَبۡ لِىۡ مِنۡ لَّدُنۡكَ وَلِيًّا ۙ ﴿19:5﴾ يَّرِثُنِىۡ وَيَرِثُ مِنۡ اٰلِ يَعۡقُوۡبَ ۖ ​ࣗ وَاجۡعَلۡهُ رَبِّ رَضِيًّا ﴿19:6﴾ يٰزَكَرِيَّاۤ اِنَّا نُبَشِّرُكَ بِغُلٰم اۨسۡمُهٗ يَحۡيٰى ۙ لَمۡ نَجۡعَلْ لَّهٗ مِنۡ قَبۡلُ سَمِيًّا ﴿19:7﴾ قَالَ رَبِّ اَنّٰى يَكُوۡنُ لِىۡ غُلٰمٌ وَّكَانَتِ امۡرَاَتِىۡ عَاقِرًا وَّقَدۡ بَلَـغۡتُ مِنَ الۡـكِبَرِ عِتِيًّا ﴿19:8﴾ قَالَ كَذٰلِكَ​ۚ قَالَ رَبُّكَ هُوَ عَلَىَّ هَيِّنٌ وَّقَدۡ خَلَقۡتُكَ مِنۡ قَبۡلُ وَلَمۡ تَكُ شَيۡـًٔـا ﴿19:9﴾ قَالَ رَبِّ اجۡعَلْ لِّىۡۤ اٰيَةً​  ؕ قَالَ اٰيَتُكَ اَلَّا تُكَلِّمَ النَّاسَ ثَلٰثَ لَيَالٍ سَوِيًّا ﴿19:10﴾ فَخَرَجَ عَلٰى قَوۡمِهٖ مِنَ الۡمِحۡرَابِ فَاَوۡحٰٓى اِلَيۡهِمۡ اَنۡ سَبِّحُوۡا بُكۡرَةً وَّعَشِيًّا ﴿19:11﴾ يٰيَحۡيٰى خُذِ الۡكِتٰبَ بِقُوَّةٍ​ ؕ وَاٰتَيۡنٰهُ الۡحُكۡمَ صَبِيًّا ۙ ﴿19:12﴾ وَّحَنَانًـا مِّنۡ لَّدُنَّا وَزَكٰوةً  ​ؕ وَّكَانَ تَقِيًّا ۙ ﴿19:13﴾ وَّبَرًّۢا بِوَالِدَيۡهِ وَلَمۡ يَكُنۡ جَبَّارًا عَصِيًّا ﴿19:14﴾ وَسَلٰمٌ عَلَيۡهِ يَوۡمَ وُلِدَ وَيَوۡمَ يَمُوۡتُ وَيَوۡمَ يُبۡعَثُ حَيًّا ﴿19:15﴾

तर्जुमा :---

1 – काफ, हा, या, एन, सुआद

2 – ज़िक्र है उस रहमत का जो तेरे रब्ब ने अपने बन्दे ज़कारिया पर की थी – 3 – जबकि उस ने अपने रब्ब को चुपके चुपके पुकारा – 4 – उस ने अर्ज़ किया “ ऐ परवरदिगार ! मेरी हड्डियां तक घुल गई हैं और सर बुढापे से भड़क कर सफ़ेद हो गया है – ऐ परवरदिगार, मैं कभी तुझ से दुआ मांग कर नामुराद नहीं रहा – 5 – मुझे अपने पीछे अपने रिश्तेदारों की बुराइयों का खौफ है और मेरी बीवी बाँझ है तू मुझे अपने फ़ज़ले ख़ास से एक वारिस अता करदे – 6 – जो मेरा वारिस हो और याक़ूब की मीरास का वारिस बने, और ऐ परवरदिगार, उस को एक पसंदीदह इंसान बनाना – 7 – (जवाब आया) ऐ ज़कारिया, हम तुझे एक लड़के की बशारत देते हैं जिस का नाम याहया होगा – हम ने इस नाम का कोई आदमी इस से पहले पैदा नहीं किया- 8 – अर्ज़ किया “ परवरदिगार, भला मेरे यहाँ बेटा कैसे हो सकता है जबकि मेरी बीवी बाँझ है और मैं बूढा होकर सूख चुका हूँ – 9 – जवाब मिला “ ऐसा ही होगा – तेरा रब्ब फ़रमाता है कि ये तो मेरे लिए ज़रा सी बात है, इस से पहले भी मैं तुझे पैदा कर चुका हूँ जबकि तू कोई चीज़ न था – 10 – ज़कारिया ने कहा “ परवरदिगार, मेरे लिए कोई निशानी मुक़र्रर करदे “ फ़रमाया “ तेरे लिए निशानी ये है कि तू तीन दिन लोगों से बात न कर सकेगा – 11 – चुनांचे वो मेहराब से निकल कर अपनी क़ौम के आमने आया और इशारे से उन कों हिदायत की कि सुबह शाम तस्बीह करो – 12 – ऐ याहया, किताबे इलाही को मज़बूत थाम ले –“ हम ने उसे बचपन में ही अक़लमंदी से नवाज़ा था – 13 – और अपनी तरफ़ से उस को नरमदिली और पाकीज़गी दी थी और वो बड़ा परहेज़गार था – 14 – और अपने वालदैन के साथ नेक सुलूक करने वाला और सरकश और नाफ़रमान न था – 15 – और उसपर सलाम हो जिस दिन वो पैदा हुआ और जिस दिन मरे गा और जिस दिन वो ज़िंदा करके उठाया जाएगा – तशरीह : ---

१. हज़रत ज़कारिया बनी इस्राईल के ज़बरदस्त रसूल थे, सहीह बुखारी शरीफ़ में है कि आप बढइ का पेशा करते थे – ये हज़रत हारुन के खानदान से थे, बनी इस्राईल ने जब फ़लस्तीन पर कब्जा किया तो मुल्क को 12 क़बीलों में तक़सीम करदिया – तेरवा कबीला लावी बिन याक़ूब का घराना था जो मज़हबी खिदमात के लिए मखूस था -बनी हारून के चौबीस खानदान थे उन में से एक खानदान अबियाह का खानदान था और उस के सरदार हज़रत ज़कारिया थे -

२. बाज़ सुलफ़ (यानि गुज़रे हुए सॉलेहीन) का क़ौल है कि जो शख्स ऐसे वक़्त नींद में उठ कर, जब सब लोग सो रहे हैं, चुपके से अल्लाह को पुकारे कि ऐ मेरे परवरदिगार, मेरे पालनहार और ऐ मेरे रब्ब, अल्लाह उसी वक़्त जवाब देता है कि लब्बैक मैं मौजूद हूँ, मैं तेरे पास हूँ – वो ऐसा वक़्त है जब अल्लाह दुआ को क़ुबूल करता है –

3. ये बात तो बिलकुल साबित हो चुकी है कि नामुमकिन को मुमकिन बनाने पर अल्लाह ही क़ादिर हैं – अल्लाह ने दो लोगों, यानि हज़रत ज़कारिया और उनकी बीवी, दोनों ही बहोत बूढ़े ही चुके थे और उनके घर औलाद का पैदा होना ना मुमकिन था लेकिन हज़रत ज़कारिया कि दुआ क़ुबूल करके अल्लाह ने उन को बेटा अता किया -

4. अल्लाह ने आपकी दुआ इस खुशख़बरी के साथ कुबूल की एक बेटा होगा जिसका नाम याहया होगा, वो सरदार होगा, पाकबाज़ होगा और नबी होगा और पूरे आला दर्जे के भले लोगों में होगा –

5. हजरत ज़कारिया के यहाँ हज़रत याह्या पैदा हुये – फिर अल्लाह ने उन्हें बचपन में ही तौरैत सिखादी, कम उमरी में हम ने उसे इल्म, दानाई और क़ुव्वत अता फ़र्मादी –

आयत नंबर 16 से 40 तक

وَاذۡكُرۡ فِى الۡـكِتٰبِ مَرۡيَمَ​ۘ اِذِ انْتَبَذَتۡ مِنۡ اَهۡلِهَا مَكَانًا شَرۡقِيًّا ۙ ﴿19:16﴾ فَاتَّخَذَتۡ مِنۡ دُوۡنِهِمۡ حِجَابًا ࣕࣞفَاَرۡسَلۡنَاۤ اِلَيۡهَا رُوۡحَنَا فَتَمَثَّلَ لَهَا بَشَرًا سَوِيًّا ﴿19:17﴾ قَالَتۡ اِنِّىۡۤ اَعُوۡذُ بِالرَّحۡمٰنِ مِنۡكَ اِنۡ كُنۡتَ تَقِيًّا ﴿19:18﴾ قَالَ اِنَّمَاۤ اَنَا رَسُوۡلُ رَبِّكِ ​ ۖ ࣗ لِاَهَبَ لَـكِ غُلٰمًا زَكِيًّا ﴿19:19﴾ قَالَتۡ اَنّٰى يَكُوۡنُ لِىۡ غُلٰمٌ وَّلَمۡ يَمۡسَسۡنِىۡ بَشَرٌ وَّلَمۡ اَكُ بَغِيًّا ﴿19:20﴾ قَالَ كَذٰلِكِ​ ۚ قَالَ رَبُّكِ هُوَ عَلَىَّ هَيِّنٌ​ ۚ وَلِنَجۡعَلَهٗۤ اٰيَةً لِّلنَّاسِ وَرَحۡمَةً مِّنَّا​ ۚ وَكَانَ اَمۡرًا مَّقۡضِيًّا ﴿19:21﴾ فَحَمَلَـتۡهُ فَانْتَبَذَتۡ بِهٖ مَكَانًا قَصِيًّا ﴿19:22﴾ فَاَجَآءَهَا الۡمَخَاضُ اِلٰى جِذۡعِ النَّخۡلَةِ​ۚ قَالَتۡ يٰلَيۡتَنِىۡ مِتُّ قَبۡلَ هٰذَا وَكُنۡتُ نَسۡيًا مَّنۡسِيًّا ﴿19:23﴾ فَنَادٰٮهَا مِنۡ تَحۡتِهَاۤ اَلَّا تَحۡزَنِىۡ قَدۡ جَعَلَ رَبُّكِ تَحۡتَكِ سَرِيًّا ﴿19:24﴾ وَهُزِّىۡۤ اِلَيۡكِ بِجِذۡعِ النَّخۡلَةِ تُسٰقِطۡ عَلَيۡكِ رُطَبًا جَنِيًّاؗ ﴿19:25﴾ فَكُلِىۡ وَاشۡرَبِىۡ وَقَرِّىۡ عَيۡنًا​ ۚ فَاِمَّا تَرَيِنَّ مِنَ الۡبَشَرِ اَحَدًا ۙ فَقُوۡلِىۡۤ اِنِّىۡ نَذَرۡتُ لِلرَّحۡمٰنِ صَوۡمًا فَلَنۡ اُكَلِّمَ الۡيَوۡمَ اِنۡسِيًّا ​ۚ ﴿19:26﴾ فَاَتَتۡ بِهٖ قَوۡمَهَا تَحۡمِلُهٗ​ؕ قَالُوۡا يٰمَرۡيَمُ لَقَدۡ جِئۡتِ شَيۡـًٔـا فَرِيًّا ﴿19:27﴾ يٰۤـاُخۡتَ هٰرُوۡنَ مَا كَانَ اَ بُوۡكِ امۡرَاَ سَوۡءٍ وَّمَا كَانَتۡ اُمُّكِ بَغِيًّا​ ۖ​ ۚ ﴿19:28﴾ فَاَشَارَتۡ اِلَيۡهِ​ ؕ قَالُوۡا كَيۡفَ نُـكَلِّمُ مَنۡ كَانَ فِى الۡمَهۡدِ صَبِيًّا ﴿19:29﴾ قَالَ اِنِّىۡ عَبۡدُ اللّٰهِࣞ ؕ اٰتٰٮنِىَ الۡكِتٰبَ وَجَعَلَنِىۡ نَبِيًّا ۙ ﴿19:30﴾ وَّجَعَلَنِىۡ مُبٰـرَكًا اَيۡنَ مَا كُنۡتُࣕ وَاَوۡصٰنِىۡ بِالصَّلٰوةِ وَالزَّكٰوةِ مَا دُمۡتُ حَيًّا ​ۖ ࣕ ﴿19:31﴾ وَّبَرًّۢابِوَالِدَتِىۡؗ وَلَمۡ يَجۡعَلۡنِىۡ جَبَّارًا شَقِيًّا ﴿19:32﴾ وَالسَّلٰمُ عَلَىَّ يَوۡمَ وُلِدْتُّ وَيَوۡمَ اَمُوۡتُ وَيَوۡمَ اُبۡعَثُ حَيًّا ﴿19:33﴾ ذٰ لِكَ عِيۡسَى ابۡنُ مَرۡيَمَ ​ۚ قَوۡلَ الۡحَـقِّ الَّذِىۡ فِيۡهِ يَمۡتَرُوۡنَ ﴿19:34﴾ مَا كَانَ لِلّٰهِ اَنۡ يَّتَّخِذَ مِنۡ وَّلَدٍ​ۙ سُبۡحٰنَهٗ​ؕ اِذَا قَضٰٓى اَمۡرًا فَاِنَّمَا يَقُوۡلُ لَهٗ كُنۡ فَيَكُوۡنُؕ ﴿19:35﴾ وَاِنَّ اللّٰهَ رَبِّىۡ وَرَبُّكُمۡ فَاعۡبُدُوۡهُ ​ؕ هٰذَا صِرَاطٌ مُّسۡتَقِيۡمٌ ﴿19:36﴾ فَاخۡتَلَفَ الۡاَحۡزَابُ مِنۡۢ بَيۡنِهِمۡ​ۚ فَوَيۡلٌ لِّـلَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا مِنۡ مَّشۡهَدِ يَوۡمٍ عَظِيۡمٍ ﴿19:37﴾ اَسۡمِعۡ بِهِمۡ وَاَبۡصِرۡۙ يَوۡمَ يَاۡتُوۡنَنَا​ لٰـكِنِ الظّٰلِمُوۡنَ الۡيَوۡمَ فِىۡ ضَلٰلٍ مُّبِيۡنٍ ﴿19:38﴾ وَاَنۡذِرۡهُمۡ يَوۡمَ الۡحَسۡرَةِ اِذۡ قُضِىَ الۡاَمۡرُ​​ۘ وَهُمۡ فِىۡ غَفۡلَةٍ وَّهُمۡ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ ﴿19:39﴾ اِنَّا نَحۡنُ نَرِثُ الۡاَرۡضَ وَمَنۡ عَلَيۡهَا وَاِلَـيۡنَا يُرۡجَعُوۡنَ ﴿19:40﴾

तर्जुमा : --

16 – और ऐ नबी, इस किताब में मरियम का हाल बयान करो , जबकि वो अपने लोगों से अलग होकर मशरिक़ी जानिब एक गोशे (कोने) में रहने लगी थीं – 17 – और पर्दा डाल कर (लोगों) से छुप कर बैठी थीं – इस हालत में हम ने उस के पास एक फ़रिश्ते को भेजा जो पूरे इंसानी शकल में उस के सामने आया – 18 – मरियम ने कहा कि “ अगर तुम परहेज़गार हो तो मैं तुम से रहमान की पनाह मांगती हूँ “ – 19 – उस ने कहा “ मैं तो तेरे रब्ब का भेजा हुआ हूँ कि तुझे एक पाकीज़ा लड़का दूं “– 20 – मेरे यहाँ कैसे लड़का होगा जबकि मुझे किसी बशर ने छूवा तक नहीं और मैं कोई बदकार औरत नहीं हूँ – 21 – फ़रिश्ते ने कहा “ तेरा रब्ब फ़रमाता है कि ऐसा ही होगा - और ऐसा करना मेरे लिए बहोत आसान है - और हम ये इस लिए करेंगे, कि उस लड़के को लोगों के लिए एक निशानी बनाएं और रहमत का ज़रिया बनाएं और ये काम होकर ही रहेगा – 22 – मरियम को इस बच्चे का हमल रह गया और वो इस हमल को लिए हुए एक दूर के मुक़ाम पर चली गई – 23 – फिर ज़च्गी की तकलीफ़ ने उसे एक खजूर के दरख्त के नीचे पहोंचा दिया – वो कहने लगी “ काश मैं इस से पहले ही मर जाती और मेरा नामो निशान न रहता “ – 24 – फ़रिश्ते ने पाएंती से उस को पुकार कर कहा “ ग़म न कर तेरे रब्ब ने तेरे नीचे एक चश्मह रवां कर दिया है – 25 – और तू ज़रा इस दरख़्त के तने को हिला, तेरे ऊपर तरोताज़ा खजूरें टपक पडेंगी – 26 – पस तू खा और पी और अपनी आँखें ठंडी कर – फिर अगर कोई तुझे नज़र आये तो उस से कह दे कि मैं ने रहमान के लिए रोज़ा रखने की नज़र मानी है, इस लिए आज मैं किसी से न बोलूँ गी – 27 – फिर वो इस बच्चे को लिए हुए अपनी क़ौम में आई – लोग कहने लगे “ ऐ मरियम ! ये तो तू ने बड़ा पाप कर डाला – 28 – ऐ हारून की बहेन, ना तो तेरा बाप ही बद अतवार आदमी था और न तेरी मां ही बदकार औरत थी – 29 – मरियम ने बच्चे की तरफ़ इशारा कर दिया – लोगों ने कहा “ हम इस से क्या बात करेंगे जो पालने में पडा हुआ बच्चा है “ ? 30 – बच्चा बोल उठा “ मैं अल्लाह का बन्दा हूँ – उस ने मुझे किताब दी है और नबी बनाया है – 31 – और मैं जहां भी रहूँ मुझे बरकत वाला बनाया, जब तक मै ज़िंदा रहूँ, नमाज़ और ज़कात की पाबंदी का हुक्म दिया – 32 – और वालेदा के साथ नेक सुलूक करने वाला बनाया और मुझ को जब्बार और सरकश नहीं बनाया – 33 – सलाम है मुझ पर जिस दिन मैं पैदा हुआ और जब मैं मरूंगा और जब ज़िंदा करके उठाया जाऊंगा - 34 – और ये है इसा इब्न मरियम और ये है उन के बारे में सच्ची बात जिस में लोग शक कर रहे हैं – 35 – अल्लाह का ये काम नहीं है कि किसी को बेटा बनाए – वो पाक ज़ात है – जब वो किसी काम का फ़ैसला करता है तो कहता है कि हो जा, और वो बस हो जाती है – 36 – (और इसा ने कहा था) अल्लाह मेरा रब्ब है और तुम्हारा भी रब्ब, पस तुम उसकी बंदगी करो, यही सीधी राह है – 37 – फिर अलग अलग गुरोह आपस में इख्तेलाफ़ करने लगे – सो जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उन के लिए वो वक़्त बड़ी तबाही का होगा जब वो एक बड़ा दिन देखेंगे – 38 – जब वो हमारे सामने हाज़िर होंगें उस रोज़ तो उनके कान भी ख़ूब सुन रहे होंगें, और उनकी आँखें भी ख़ूब देख रही होंगी – मगर आज ये ज़ालिम खुली गुमराही में मुब्तेला हैं – 39 – (ऐ नबी) इस हालत में ये लोग गाफ़िल हैं और ईमान नहीं ला रहे हैं, इन्हें उस दिन से डराओ जब फ़ैसला कर दिया जाएगा और पछताने के सिवा कोई चारा न होगा – 40 – आख़िरकार हम ही ज़मीन और उस की सारी चीज़ों के वारिस होंगें और सब हमारी तरफ़ ही पलटाये जायेंगे –

तशरीह :---

1. – मरियम दरअसल इमरान की बेटी थीं और दाऊद (अ ह स) के खानदान से थीं – इमरान की बीवी ने अल्लाह से कहा था के उन के जो बच्चा पैदा होगा वो आप की नज़र होगा फिर उस वक़्त हज़रत मरियम पैदा हुईं – हज़रत मरियम की वालेदा ने नज़र मानी थी कि जब हज़रत मरियम बड़ी हो जायेंगी तो उनको इबादत करने के लिए बैतुल मुक़द्दस में बिठा देंगी – इस नज़र के मुताबिक़ हज़रत मरियम एतेकाफ़ में एक मेहराब में बैठीं जो बैतुल मुक़द्दस के मशरिकी हिस्से में था – आम तरीक़े के मुताबिक़ उन्हों ने पर्दा लटका कर अपने आप को लोगों की नज़रों से महफूज़ कर लिया था – और उनको हैकल (बैतूल मुक़द्दस की इबात्गाह) की नज़र किया गया, हैकल के निगरान उनकी सर परस्ती के लिए आपस में तकरार करते रहे लेकिन अल्लाह ने उनकी सर परस्ती हज़रत ज़कारिया को सोंप दी – और हज़रत ज़कारिया ने उनकी हिफ़ाज़त का जिम्मा लिया –

2. इस हालत में अल्लाह ने उस के पास एक फ़रिश्ते को भेजा जो पूरे इंसानी शकल में उस के सामने आया – उस ने मरियम को एक लड़के की बशारत दी, मरियम ने घबरा कर कहा कि ये कैसे हो सकता है जबके मुझे किसी बशर ने नहीं छुआ और मै कोई बदकार औरत नहीं हूँ – फ़रिश्ते ने कहा “ तेरा रब्ब फ़रमाता है कि ऐसा ही होगा - मरियम को इस बच्चे का हमल रह गया और वो इस हमल को लिए और परेशान हो गई -

3. हज़रत मरियम बनी इस्राईल के घराने, बनी हारून की लड़की थीं जब वो अचानक हामेला हो गईं तो तो उन्हों ने उस मेहराब में बैठना मुनासिब न समझा और शदीद आज़माइश में मुब्तेला होने के बाद ख़ामोशी से मेहराब से निकल पड़ीं – उन्हों ने ये सोचा कि वो क़ौम कि लानत और बदनामी से बच जाएँ – वो इसी कशमकश में थीं कि मैं कितनी भी सफाई पेश करूंगी तो कौन मानेगा, इसी घबराहट में वो अपनी ख़ाला यानि हज़रत ज़करिया की बीवी के पास गईं तो ख़ाला ने अर्ज़ किया कि मैं तुम्हारे ख़ालू हज़रत ज़करिया की दुआ से इस बुढापे में हामेला हो गई हूँ – उस वक्त हज़रत मरियम ने भी अर्ज़ किया कि मेरे साथ जो वाक़िया गुजरा और मैं अब इस हालत में हूँ –

4. बच्चे की पैदाइश पर हज़रत मरियम बच्चे को लिए हुए अपनी क़ौम में आई, लोग कहने लगे “ ऐ मरियम ! ये तो तू ने बड़ा पाप कर डाला – ना तो तेरा बाप ही बद किरदार आदमी था और न तेरी मां ही बदकार औरत थी – मरियम ने बच्चे की तरफ़ इशारा कर दिया – लोगों ने कहा “ हम इस से क्या बात करेंगे जो पालने में पड़ा हुआ बच्चा है “ ? फिर बच्चा बोल उठा “ मैं अल्लाह का बन्दा हूँ – उस ने मुझे किताब दी है और नबी बनाया है – और मैं जहां भी रहूँ मुझे बरकत वाला बनाया, जब तक मै ज़िंदा रहूँ, नमाज़ और ज़कात की पाबंदी का हुक्म दिया –

आयत नंबर 41 से 50 तक

وَاذۡكُرۡ فِى الۡكِتٰبِ اِبۡرٰهِيۡمَ۟ ۙ اِنَّهٗ كَانَ صِدِّيۡقًا نَّبِيًّا ﴿19:41﴾ اِذۡ قَالَ لِاَبِيۡهِ يٰۤـاَبَتِ لِمَ تَعۡبُدُ مَا لَا يَسۡمَعُ وَلَا يُبۡصِرُ وَ لَا يُغۡنِىۡ عَنۡكَ شَيۡــًٔـا ﴿19:42﴾ يٰۤـاَبَتِ اِنِّىۡ قَدۡ جَآءَنِىۡ مِنَ الۡعِلۡمِ مَا لَمۡ يَاۡتِكَ فَاتَّبِعۡنِىۡۤ اَهۡدِكَ صِرَاطًا سَوِيًّا ﴿19:43﴾ يٰۤـاَبَتِ لَا تَعۡبُدِ الشَّيۡطٰنَ​ ؕ اِنَّ الشَّيۡطٰنَ كَانَ لِلرَّحۡمٰنِ عَصِيًّا ﴿19:44﴾ يٰۤاَبَتِ اِنِّىۡۤ اَخَافُ اَنۡ يَّمَسَّكَ عَذَابٌ مِّنَ الرَّحۡمٰنِ فَتَكُوۡنَ لِلشَّيۡطٰنِ وَلِيًّا ﴿19:45﴾ قَالَ اَرَاغِبٌ اَنۡتَ عَنۡ اٰلِهَتِىۡ يٰۤاِبۡرٰهِيۡمُ​ۚ لَٮِٕنۡ لَّمۡ تَنۡتَهِ لَاَرۡجُمَنَّكَ​ وَاهۡجُرۡنِىۡ مَلِيًّا ﴿19:46﴾ قَالَ سَلٰمٌ عَلَيۡكَ​ۚ سَاَسۡتَغۡفِرُ لَـكَ رَبِّىۡؕ اِنَّهٗ كَانَ بِىۡ حَفِيًّا ﴿19:47﴾ وَ اَعۡتَزِلُـكُمۡ وَمَا تَدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ وَاَدۡعُوۡا رَبِّىۡ​ ​ۖ ؗ عَسٰٓى اَلَّاۤ اَكُوۡنَ بِدُعَآءِ رَبِّىۡ شَقِيًّا ﴿19:48﴾ فَلَمَّا اعۡتَزَلَهُمۡ وَمَا يَعۡبُدُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ ۙ وَهَبۡنَا لَهٗۤ اِسۡحٰقَ وَيَعۡقُوۡبَ​ ؕ وَكُلًّا جَعَلۡنَا نَبِيًّا ﴿19:49﴾ وَوَهَبۡنَا لَهُمۡ مِّنۡ رَّحۡمَتِنَا وَجَعَلۡنَا لَهُمۡ لِسَانَ صِدۡقٍ عَلِيًّا ﴿19:50﴾

तर्जुमा : --

41 – और इस किताब में इब्राहीम का किस्सा बयान करो, बेशक वो एक रास्त बाज़ इंसान और एक नबी था – 42 – उस ने अपने बाप से कहा “ अब्बा जान, आप कियूं उन चीज़ों की इबादत करते हैं जो न सुनती हैं और न आप का कोई काम बना सकती हैं ? 43 - अब्बा जान, मेरे पास एक ऐसा इल्म आया है जो आप के पास नहीं आया, आप मेरे पीछे चलें, मैं आप को सीधा रास्ता बताऊँ गा – 44 –अब्बा जान, आप शैतान की बन्दगी ने करें, शैतान तो रहमान का नाफ़रमान है – 45 – अब्बा जान, मुझे डर है कि कहीं आप रहमान के अज़ाब में मुब्तेला न हो जाएँ और शैतान के साथी बन कर रहें – 46 – बाप ने कहा “ इब्राहिम, क्या तू मेरे माबूदों से फिर गया है ?अगर तू बाज़ न आया तो मैं तुझे संगसार कर दूंगा, बस तू हमेशा के लिए मुझ से अलग होजा 47 – इब्राहीम ने कहा “ सलाम है आप को – मैं अपने रब्ब से दुआ करूंगा कि आप को माफ़ करदे – मेरा रब्ब मुझ पर बड़ा मेहरबान है – 48 – मैं आप लोगों को भी छोड़ता हूँ और उन हस्तियों को भी जिन्हें आप लोग अल्लाह को छोड़ कर पुकारा करते हैं – मै तो अपने रब्ब ही को पुकारूंगा – और आप के लिए बख्शीश मांगूंगा – 49 – पास जब वो उन लोगों से और उनके माबूद ग़ैर अल्लाह से जुदा हो गया तो हम ने उसको इसहाक और याक़ूब जैसी औलाद दी और हर एक को नबी बनाया 50 – और उन को अपनी रहमत से नवाज़ा और उनके नाम को बुलंद किया – 

तशरीह :--

1. इस रुकू में हज़रत इब्राहिम का तज्केरह करने का मकसद था कि कुरैश के लोग उन को अपना पेशवा मानते थे और उन्ही की औलाद होने पर अरब में अपना फ़ख़र जताया करते थे –

2. हज़रत इब्राहीम के वालिद और उनकी क़ौम के दुसरे लोग बुतों ही की इबादत करते थे, हजरत इब्राहीम ने इनकी इबादत को शैतान की इबादत कहा है -

आयत नंबर 51 से 65 तक

وَاذۡكُرۡ فِى الۡكِتٰبِ مُوۡسٰٓى​ؗ اِنَّهٗ كَانَ مُخۡلَصًا وَّكَانَ رَسُوۡلًا نَّبِيًّا ﴿19:51﴾ وَنَادَيۡنٰهُ مِنۡ جَانِبِ الطُّوۡرِ الۡاَيۡمَنِ وَقَرَّبۡنٰهُ نَجِيًّا ﴿19:52﴾ وَ وَهَبۡنَا لَهٗ مِنۡ رَّحۡمَتِنَاۤ اَخَاهُ هٰرُوۡنَ نَبِيًّا ﴿19:53﴾ وَاذۡكُرۡ فِى الۡـكِتٰبِ اِسۡمٰعِيۡلَ​ؗ اِنَّهٗ كَانَ صَادِقَ الۡوَعۡدِ وَكَانَ رَسُوۡلًا نَّبِيًّا​ ۚ ﴿19:54﴾ وَ كَانَ يَاۡمُرُ اَهۡلَهٗ بِالصَّلٰوةِ وَالزَّكٰوةِࣕ وَكَانَ عِنۡدَ رَبِّهٖ مَرۡضِيًّا ﴿19:55﴾ وَاذۡكُرۡ فِى الۡكِتٰبِ اِدۡرِيۡسَ​ؗ اِنَّهٗ كَانَ صِدِّيۡقًا نَّبِيًّا ۙ ࣗ ﴿19:56﴾ وَّرَفَعۡنٰهُ مَكَانًا عَلِيًّا ﴿19:57﴾ اُولٰٓٮِٕكَ الَّذِيۡنَ اَنۡعَمَ اللّٰهُ عَلَيۡهِمۡ مِّنَ النَّبِيّٖنَ مِنۡ ذُرِّيَّةِ اٰدَمَࣗ وَمِمَّنۡ حَمَلۡنَا مَعَ نُوۡحٍؗ وَّمِنۡ ذُرِّيَّةِ اِبۡرٰهِيۡمَ وَاِسۡرَآءِيۡلَؗ وَمِمَّنۡ هَدَيۡنَا وَاجۡتَبَيۡنَا​ ؕ اِذَا تُتۡلٰى عَلَيۡهِمۡ اٰيٰتُ الرَّحۡمٰنِ خَرُّوۡا سُجَّدًا وَّبُكِيًّا ۩ ﴿19:58﴾ فَخَلَفَ مِنۡۢ بَعۡدِهِمۡ خَلۡفٌ اَضَاعُوا الصَّلٰوةَ وَاتَّبَعُوا الشَّهَوٰتِ​ فَسَوۡفَ يَلۡقَوۡنَ غَيًّا ۙ ﴿19:59﴾ اِلَّا مَنۡ تَابَ وَاٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًـا فَاُولٰٓٮِٕكَ يَدۡخُلُوۡنَ الۡجَـنَّةَ وَلَا يُظۡلَمُوۡنَ شَيۡــًٔـا ۙ ﴿19:60﴾ جَنّٰتِ عَدۡنٍ اۨلَّتِىۡ وَعَدَ الرَّحۡمٰنُ عِبَادَهٗ بِالۡغَيۡبِ​ ؕ اِنَّهٗ كَانَ وَعۡدُهٗ مَاۡتِيًّا ﴿19:61﴾ لَّا يَسۡمَعُوۡنَ فِيۡهَا لَـغۡوًا اِلَّا سَلٰمًا​ؕ وَلَهُمۡ رِزۡقُهُمۡ فِيۡهَا بُكۡرَةً وَّعَشِيًّا ﴿19:62﴾ تِلۡكَ الۡجَـنَّةُ الَّتِىۡ نُوۡرِثُ مِنۡ عِبَادِنَا مَنۡ كَانَ تَقِيًّا ﴿19:63﴾ وَمَا نَتَنَزَّلُ اِلَّا بِاَمۡرِ رَبِّكَ​ ۚ لَهٗ مَا بَيۡنَ اَيۡدِيۡنَا وَمَا خَلۡفَنَا وَمَا بَيۡنَ ذٰ لِكَ​ ۚ وَمَا كَانَ رَبُّكَ نَسِيًّا​ ۚ ﴿19:64﴾ رَّبُّ السَّمٰوٰتِ وَ الۡاَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا فَاعۡبُدۡهُ وَاصۡطَبِرۡ لِـعِبَادَتِهٖ​ؕ هَلۡ تَعۡلَمُ لَهٗ سَمِيًّا ﴿19:65﴾

तर्जुमा : --

51 – और ज़िक्र करो इस किताब में मूसा का – वो एक ख़ास बन्दा और नबी था 52 – और हम ने उसको तूर के दाहनी जानिब से पुकारा और राज़ की गुफ्तुगू के लिये उसको क़रीब किया – 53 – और अपनी मेहेरबानी से उस के भाई हारून को नबी बनाकर उसे मददगार के तौर पर दिया – 54 – और इस किताब में इस्माईल का ज़िक्र करो – वो वादे का सच्चा था और रसूल नबी था – 55 – वो अपने घर वालों को नमाज़ और ज़कात का हुक्म देता था और अपने रब्ब के नज़दीक एक पसंदीदा इन्सान था – 56 – और इस किताब में इदरीस का ज़िक्र करो वो एक रास्त्बाज़ इंसान और एक नबी था – 57 – और उसे हम ने बुलंद मुक़ाम पर उठाया था – 58 – ये वो पैग़म्बर हैं जिन पर अल्लाह ने इनाम फ़रमाया, आदम की औलाद में से, और उन लोगों की नसल से जिन्हें हम ने नूह के साथ सवार कियी था, और इब्राहीम की नसल से और इस्राईल की नसल से और ये उन लोगों में से थे जिन को हम ने हिदायत बख्शी और बुज़ुर्गी अता की – उन का हाल ये था कि जब रहमान की आयात उन को सुनाई जाती हैं तो रोते हुए सजदे में गिर जाते थे – 59 – फिर उन के बाद वो ना ख़लफ़ लोग उन के जानशीन हुए जिन्हों ने नमाज़ को ज़ाए किया और खुवाहिशाते नफ़स की पैरवी की, पस क़रीब है कि वो गुमराही के अनजाम से दोचार हों – 60 – अलबत्ता जो तौबह कर लें और ईमान ले आयें और नेक अमल इख्तियार कर लें, वो जन्नत में दाखिल होंगे और उन की ज़रा बराबर हक़ तलफ़ी न होगी – 61 – उन के लिए हमेशा रहने वाली जन्नतें हैं जिन का रहमान ने अपने बन्दों से वादा कर रखा है और जो आँखों से पोशीदा हैं, और ये वादा पूरा होकर रहे गा – 62 – वहाँ वो कोई बेहूदा बात न सुनेंगे, जो कुछ भी सुनेंगे ठीक ही सुनेंगे – और उन का रिज्क उन्हें सुबह शाम मिलता रहेगा – 63 – ये है वो जन्नत जिस का वारिस हम अपने बन्दों में से उस को बनायेंगे जो परहेज़गार रहा है – 64 – ऐ नबी, और (फरिश्तों ने पैगम्बर को जवाब दिया) हम तुम्हारे रब्ब के हुक्म के बगैर नहीं उतरा करते – जो कुछ हमारे आगे है और जो कुछ पीछे है और जो कुछ इस के दरमियान है हर छीज का मालिक वोही है और तुम्हारा रब्ब भूलने वाला नहीं है – 65 – वो रब्ब है आसमानों और ज़मीन का और उन सारी चीज़ीं का जो आसमान और ज़मीन के दरमियान हैं पस तुम उस की बंदगी करो और अपनी बंदगी पर साबित क़दम क़ायम रहो, क्या है कोई हस्ती तुम्हारे इल्म में उस के बराबर –

तशरीह : --

1. हज़रत इस्माईल (अह्स) का ज़िक्र खैर हो रहा है, आप सारे हिजाज़ के बाप हैं, बड़े इबादत गुज़ार थे और हर वादे के पक्के थे – एक मर्तबा किसी एक शख्स से वाद किया कि फलां जगह मैं आप से मिलूंगा, वादे के मुताबिक़ आप उस जगह पहोंच गए लेकिन वो शख्स न आया, आप उसी जगह उसका इन्तेज़ार करते रहे और वहीं ठहरे रहे यहाँ तक कि एक दिन और पूरी रात गुज़र गई – अब उस शख्स को याद आया तो उस ने आकर देखा कि आप उसके इन्तेज़ार में वहीँ हैं, उस ने पूछा कि क्या आप कल से यहीं हैं ? आप ने फ़रमाया कि हाँ, जब वादा हो चुका था तो फिर मैं आप से मिले बगैर कैसे जा सकता था – वादे की सच्चाई की सिफ़त हज़रत इस्माईल (अह्स) में थी और यही सिफ़त जनाब मोहम्मद मुस्तफ़ा (स अ स) में भी थी, आप ने भी कभी किसी से वादा खिलाफ़ी नहीं की है –

2. हज़रत इस्माईल (अह्स) के बारे में अल्लाह ने फ़रमाया है कि वो अपने घर वालों को नमाज़ और ज़कात का हुक्म दिया करते थे – अल्लाह के रसूल मोहम्मद (स अ स) भी अपने अहलो अयाल को नमाज़ का हुक्म दिया करते थे – रसूल अल्लाह (स अ स) फ़रमाते हैं, उस मर्द पर अल्लाह की रहम हो जो रात तहज्जुद पढ़ने के लिए अपने बिस्तर से उठता हो फिर अपने बीवी को उठाता है और वो नहीं उठती तो उस के मूंह पर पानी छिड़क कर उसे नींद से बेदार करता है – फिर फरमाया कि उस औरत पर भी अल्लाह की रहमत हो जो रात को तहज्जुद पढ़ने के लिए उठती है फिर अपने शोहर को जगाती है और अगर वो न जागे तो उसके ह पर पानी छिड़कती है – अप्प का फ़रमान है कि जब मियाँ बीवी रात को तहज्जुद की दो रकत भी अदा करलें तो अल्लाह के यहाँ अल्लाह के ज़िक्र करने वाले मर्दों और औरतों में उनके नाम लोख लिये जाते हैं – (अबू दाऊद, नसाई, इब्ने माजह)

3. हज़रत इदरीस (अह्स) हज़रत आदम के बाद दुनिया में भेजे गए थे उन के बारे में ये कहा जाता है कि आप मरे नहीं और हज़रत इसा की तरह ऊपर आसमान पर उठा लिए गए हैं और वहीं इन्तेक़ाल फ़रमा गए, हसन रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं कि बुलंद मुक़ाम से मुराद जन्नत है -

आयत नंबर 66 से 82 तक

وَيَقُوۡلُ الۡاِنۡسَانُ ءَاِذَا مَا مِتُّ لَسَوۡفَ اُخۡرَجُ حَيًّا ﴿19:66﴾ اَوَلَا يَذۡكُرُ الۡاِنۡسَانُ اَنَّا خَلَقۡنٰهُ مِنۡ قَبۡلُ وَلَمۡ يَكُ شَيۡـًٔـا ﴿19:67﴾ فَوَرَبِّكَ لَـنَحۡشُرَنَّهُمۡ وَالشَّيٰطِيۡنَ ثُمَّ لَــنُحۡضِرَنَّهُمۡ حَوۡلَ جَهَـنَّمَ جِثِيًّا​ ۚ ﴿19:68﴾ ثُمَّ لَـنَنۡزِعَنَّ مِنۡ كُلِّ شِيۡعَةٍ اَيُّهُمۡ اَشَدُّ عَلَى الرَّحۡمٰنِ عِتِيًّا​ ۚ ﴿19:69﴾ ثُمَّ لَـنَحۡنُ اَعۡلَمُ بِالَّذِيۡنَ هُمۡ اَوۡلٰى بِهَا صِلِيًّا ﴿19:70﴾ وَاِنۡ مِّنْکُمْ اِلَّا وَارِدُهَا ​ؕ كَانَ عَلٰى رَبِّكَ حَتۡمًا مَّقۡضِيًّا​ ۚ ﴿19:71﴾ ثُمَّ نُـنَجِّى الَّذِيۡنَ اتَّقَوْا وَّنَذَرُ الظّٰلِمِيۡنَ فِيۡهَا جِثِيًّا ﴿19:72﴾ وَاِذَا تُتۡلٰى عَلَيۡهِمۡ اٰيٰتُنَا بَيِّنٰتٍ قَالَ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا لِلَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡۤا ۙ اَىُّ الۡفَرِيۡقَيۡنِ خَيۡرٌ مَّقَامًا وَّاَحۡسَنُ نَدِيًّا ﴿19:73﴾ وَكَمۡ اَهۡلَكۡنَا قَبۡلَهُمۡ مِّنۡ قَرۡنٍ هُمۡ اَحۡسَنُ اَثَاثًا وَّرِءۡيًا ﴿19:74﴾ قُلۡ مَنۡ كَانَ فِى الضَّلٰلَةِ فَلۡيَمۡدُدۡ لَهُ الرَّحۡمٰنُ مَدًّا۟ ۚ​ حَتّٰٓى اِذَا رَاَوۡا مَا يُوۡعَدُوۡنَ اِمَّا الۡعَذَابَ وَاِمَّا السَّاعَةَ ؕ فَسَيَـعۡلَمُوۡنَ مَنۡ هُوَ شَرٌّ مَّكَانًا وَّاَضۡعَفُ جُنۡدًا ﴿19:75﴾ وَيَزِيۡدُ اللّٰهُ الَّذِيۡنَ اهۡتَدَوۡا هُدًى​ؕ وَالۡبٰقِيٰتُ الصّٰلِحٰتُ خَيۡرٌ عِنۡدَ رَبِّكَ ثَوَابًا وَّخَيۡرٌ مَّرَدًّا ﴿19:76﴾ اَفَرَءَيۡتَ الَّذِىۡ كَفَرَ بِاٰيٰتِنَا وَقَالَ لَاُوۡتَيَنَّ مَالًا وَّوَلَدًا ؕ ﴿19:77﴾ اَطَّلَعَ الۡغَيۡبَ اَمِ اتَّخَذَ عِنۡدَ الرَّحۡمٰنِ عَهۡدًا ۙ ﴿19:78﴾ كَلَّا ​ ؕ سَنَكۡتُبُ مَا يَقُوۡلُ وَنَمُدُّ لَهٗ مِنَ الۡعَذَابِ مَدًّا ۙ ﴿19:79﴾ وَّنَرِثُهٗ مَا يَقُوۡلُ وَيَاۡتِيۡنَا فَرۡدًا ﴿19:80﴾ وَاتَّخَذُوۡا مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ اٰلِهَةً لِّيَكُوۡنُوۡا لَهُمۡ عِزًّا ۙ ﴿19:81﴾ كَلَّا​ ؕ سَيَكۡفُرُوۡنَ بِعِبَادَتِهِمۡ وَيَكُوۡنُوۡنَ عَلَيۡهِمۡ ضِدًّا ﴿19:82﴾

तर्जुमा :--

66 – इंसान कहता है क्या वाक़ई जब मैं मर चुकूँगा तो फिर ज़िंदा करके निकाल लाया जाऊंगा ? 67 – क्या इंसान को याद नहीं आता कि हम पहले उसे पैदा कर चुके हैं जबकि वो कुछ भी न था ? 68 – तेरे रब्ब की क़सम, हम ज़रूर इन सब को और उन के साथ शयातीन को भी घेर लायेंगे, फिर जहन्नुम के गिर्द लाकर उन्हें घुटनों के बल गिरा देंगे – 69 – फिर हर गुरोह में से हर उस शख्स को छांट लें गे जो रहमान के मुक़ाबले में ज़्यादा सरकश बना हुआ था – 70 – फिर हम या जानते हैं कि उन में से कौन सब से बढ़ कर जहन्नुम में झोंके जाने का मुस्तहक़ है – 71 – और तुम में से ऐसा कोई नहीं है जिस का गुज़र दोज़ख पर न हो, ये तो तै शुदा बात है जिसे पूरा करना तेरे रब्ब का ज़िम्मा है – 72 – फिर हम उन लोगों को बचा लेंगे जो मुत्तकी थे और जालिमों को उसी में गिरा हुआ छोड़ देंगे – 73 – इन लोगों को जब हमारी खुली खुली आयात सुनाई जाती हैं तो इनकार करने वाले ईमान लाने वालों से कहते हैं “ बताओ हम दोनों गुरोहों में कौन बेह्तर हालत में है और किस कि मजलिसें ज्यादा शानदार हैं ? 74 – हालांकि इन से पहले हम कितनी ही ऐसी क़ौमों को हलाक कर चुके हैं जो इन से ज़्यादा सरो सामान रखती थीं और ज़ाहेरी शानो शौकत में इन से बढ़ी हुई थीं – 75 – इन से कहो, जो शख्स गुमराही में मुब्तेला होता है उसे रहमान ढील दिया करता है यहाँ तक कि जब ऐसे लोग वो चीज़ देख लेते हैं जिस का उन से वादा किया गया है – खुवाह वो अज़ाब इलाही हो या क़यामत की घडी – तब उन्हें मालूम हो जाता है कि किस का हाल खराब है और लश्कर किस का कमज़ोर है –76 – और जो लोग हिदायत चाहते हैं अल्लाह उन को ज़्यादा हिदायत देता है और नेकियाँ आप के रब्ब के पास बेह्तर शकल में बाक़ी रहने वाली हैं और अंजाम के एतेबार से बेहतर हैं – 77 – फिर तू ने देखा उस शख्स को जो हमारी आयात को मानने से इनकार करता है और कहता है कि मुझे माल और दौलत मिले गी – 78 – क्या उसे गैब का पता चल गया है या उस ने रहमान से कोई अहेद ले रखा है ? 79 – हरगिज़ नहीं, जो कुछ ये कहता है उसे हम लिख लेंगे और उस के लिए सज़ा में और ज़्यादा इज़ाफ़ा करेंगे – 80 – जिस सरो सामान और लाओ लश्कर का ये ज़िक्र कर रहा है वो सब हमारे पास रह जाएगा और ये अकेला हमारे सामने हाज़िर होगा – 81 – इन लोगों ने अल्लाह को छोड़ कर अपने कुछ मा’बूद बना रखे हैं ताकि वो इन के मददगार हों – 82 – कोई मददगार न होगा, वो सब इन की इबादत का इनकार करेंगे और उलटे इन के मुख़ालिफ़ बन जायेंगे – तशरीह : --

1. आयात नंबर 71 और 72 में अल्लाह रब्बुल इज्ज़त ने फ़रमाया है : और तुम में से ऐसा कोई नहीं है जिस का गुज़र दोज़ख पर न हो, फिर हम उन लोगों को बचा लेंगे जो मुत्तकी थे और जालिमों को उसी में गिरा हुआ छोड़ देंगे –

2. हज़रत अबू मैसरह रहमतुल्लाह अलैह जब रात को सोने के लिए बिस्तर पर जाते तो रोने लगते, आप से रोने की वजह पूछा तो उन्हों ने जवाब दिया, ये तो तै है कि दोज़ख पर जाना होगा लेकिन ये नहीं मालूम कि मेरी निजात होगी या नहीं ?

3. हज़रत इब्ने मसूद (र अ) फ़रमाते हैं कि पुल सीरात से सब को गुज़रना होगा, बाज़ लोग बिजली की तरह गुज़र जायेंगे, बाज़ हवा की तरह, बाज़ तेज़ रफ़्तार घोड़ों की तरह, बाज़ तेज़रफ्तार ऊंटों की तरह, बाज़ तेज़ चलने वाले इंसानों की तरह और सब से आखिर में वो मुसलमान पार होगा जिस के पैर के अंगूठे पर नूर होगा – इस रास्ते के दोनों तरफ़ फ़रिश्तों की सफें होगीं और वो जहन्नुमी लोगों को पकड़ कर जहन्नुम में गिराते रहेंगे – हजरत अब्दुलाह (र अ) फ़रमाते हैं कि ये तलवार की धार की तरह तेज़ होगी, इस रास्ते या पुल सिरात को पार करने वाले मुत्तकी लोग होंगें -

आयत नंबर 83 से 98 तक

اَلَمۡ تَرَ اَنَّاۤ اَرۡسَلۡنَا الشَّيٰـطِيۡنَ عَلَى الۡكٰفِرِيۡنَ تَؤُزُّهُمۡ اَزًّا ۙ ﴿19:83﴾ فَلَا تَعۡجَلۡ عَلَيۡهِمۡ​ ؕ اِنَّمَا نَـعُدُّ لَهُمۡ عَدًّا​ ۚ ﴿19:84﴾ يَوۡمَ نَحۡشُرُ الۡمُتَّقِيۡنَ اِلَى الرَّحۡمٰنِ وَفۡدًا​ ۙ ﴿19:85﴾ وَّنَسُوۡقُ الۡمُجۡرِمِيۡنَ اِلٰى جَهَـنَّمَ وِرۡدًا​ ۘ ﴿19:86﴾ لَا يَمۡلِكُوۡنَ الشَّفَاعَةَ اِلَّا مَنِ اتَّخَذَ عِنۡدَ الرَّحۡمٰنِ عَهۡدًا​ ۘ ﴿19:87﴾ وَقَالُوۡا اتَّخَذَ الرَّحۡمٰنُ وَلَدًا ؕ ﴿19:88﴾ لَـقَدۡ جِئۡتُمۡ شَيۡــًٔـا اِدًّا ۙ ﴿19:89﴾ تَكَادُ السَّمٰوٰتُ يَتَفَطَّرۡنَ مِنۡهُ وَتَـنۡشَقُّ الۡاَرۡضُ وَتَخِرُّ الۡجِبَالُ هَدًّا ۙ ﴿19:90﴾ اَنۡ دَعَوۡا لِـلرَّحۡمٰنِ وَلَدًا​ ۚ ﴿19:91﴾ وَمَا يَنۡۢبَـغِىۡ لِلرَّحۡمٰنِ اَنۡ يَّتَّخِذَ وَلَدًا ؕ ﴿19:92﴾ اِنۡ كُلُّ مَنۡ فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ اِلَّاۤ اٰتِى الرَّحۡمٰنِ عَبۡدًا ؕ ﴿19:93﴾ لَـقَدۡ اَحۡصٰٮهُمۡ وَعَدَّهُمۡ عَدًّا ﴿19:94﴾ وَكُلُّهُمۡ اٰتِيۡهِ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ فَرۡدًا ﴿19:95﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ سَيَجۡعَلُ لَهُمُ الرَّحۡمٰنُ وُدًّا ﴿19:96﴾ فَاِنَّمَا يَسَّرۡنٰهُ بِلِسَانِكَ لِتُبَشِّرَ بِهِ الۡمُتَّقِيۡنَ وَتُنۡذِرَ بِهٖ قَوۡمًا لُّدًّا ﴿19:97﴾ وَكَمۡ اَهۡلَكۡنَا قَبۡلَهُمۡ مِّنۡ قَرۡنٍؕ هَلۡ تُحِسُّ مِنۡهُمۡ مِّنۡ اَحَدٍ اَوۡ تَسۡمَعُ لَهُمۡ رِكۡزًا ﴿19:98﴾

तर्जुमा :---

83 – क्या तुम देखते नहीं हो कि हम ने उन मुन्केरीन हक़ पर शयातीन छोड़ रखे हैं जो इन्हें मुखालिफ़ हक़ पर उकसा रहे हैं – 84 – अच्छा तो अब आने वाले अज़ाब के लिए बे ताब न हो – हम इन के लिए दिन गिन रहे हैं – 85 – वो दिन आने वाला है जब मुत्तक़ी लोगों को हम मेहमानों की तरह रहमान के हुज़ूर पेश करेंगे – 86 – और मुजरिमों को प्यासे जानवरों की तरह जहन्नुम की तरफ़ हांके ले जायेंगे – 87 – उस वक़्त लोग कोई सिफ़ारिश लाने पर कादिर न होंगे सिवाए उस के जिस ने रहमान के हुज़ूर से परवाना हासिल कर लिया हो – 88 – वो कहते हैं कि रहमान ने किसी को बीटा बनाया है – 89 – सख्त बे हूदा बात है जो तुम लोग बना लाये हो – 90 – क़रीब है कि आसमान फट पड़ें, ज़मीन शक़ जो जाए और पहाड़ गिर जाएँ – 91 – इस बात पर कि लोगों ने रहमान के लिए औलाद होनेका दावा किया – 92 – रहमान की ये शान नहीं कि वो किसी को बेटा बानाए – 93 – ज़मीन और आसमानों के अंदर जो भी हैं सब उस के हुज़ूर में बन्दों की हसियत से पेश होने वाले हैं – 94 – वो सब का शुमार जानता है और उन को एक एक कर के गिन रखा है – 95 – सब क़यामत के रोज़ एक एक कर के उस के सामने हाज़िर होंगे - 96 – जो लोग ईमान लायें हैं और नेक अमल कर रहे हैं, अनक़रीब रहमान उन के दिलों में मोहब्बत पैदा करदे गा – 97 – ऐ नबी, हम ने इस कलाम को तुम्हारी ज़बान में इसी लिए नाज़िल किया है कि तुम पर्हेज्गारों को खुशखबरी दे दो और हट धरम लोगों को डरा दो – 98 – और हम ने इस से पहले बहोत से गुरोहों को हलाक कर दिया है – क्या तुम इन में से किसी को देखते हो या उन की भनक सुनते हो –

तशरीह : --

1. जो लोग अल्लाह पर इमान लाये, पैगम्बरों की तसदीक़ की, गुनाहों से बचते रहे, परवरदिगार का डर दिल में रखा वो लोग अल्लाह के मोअज्जिज़ मेहमान होंगें और जब आयेंगे तो नूरानी ऊंटनियों पर सवार होंगे फिर उनको इलाही मेहमान खाने में इज्ज़त के साथ दाख़िल किया जाएगा – इस के बरखिलाफ़ गुनाहगार, रसूलों के दुश्मन धक्के खाकर, औंधे मूंह, प्यास के मारे ज़बान निकाले हुए जहन्नुम में दाखिल किये जायेंगे और उनकी शफ़ाअत करने वाला कोई न होगा –

2. इस सूरत के शुरू में ये फ़रमाया गया था कि हज़रत इसा (अहस) अल्लाह के बंदे हैं, यहाँ उन लोगों की नादानी बयान हो रही है कि वो हज़रत इसा को अल्लाह का बेटा क़रार देते हैं, अल्लाह इस बात से बिलकुल पाक है, यह फ़रमाया गया कि ये बड़ी भारी बात है, इतनी बुरी कि आसमान कपकपा कर टूट पड़े और ज़मीन फट पड़े -