सूरतें
13Ar-Ra'd

फ़ेहरिस्त · Contents

  1. आयत नंबर 1 से 7 तक
  2. आयत नंबर 8 से 18 तक
  3. आयत नंबर 19 से 26 तक
  4. आयत नंबर 27 से 31 तक
  5. आयत नंबर 32 से 37 तक
  6. आयत नंबर 38 से 43 तक

الرعد

Ar-Ra'd

The Thunder·43 आयात·मदनी · Madani

सूरह नंबर 13 सूरह रा’अद

पारा नंबर 13 जारी है

सूरह नंबर 13 सूरह रा’अद (गरज) (The Thunder)

आयत नंबर 1 से 7 तक

الٓـمّٓرٰࣞ تِلۡكَ اٰيٰتُ الۡكِتٰبِ​ؕ وَالَّذِىۡۤ اُنۡزِلَ اِلَيۡكَ مِنۡ رَّبِّكَ الۡحَـقُّ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَ النَّاسِ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ ﴿13:1﴾ اَللّٰهُ الَّذِىۡ رَفَعَ السَّمٰوٰتِ بِغَيۡرِ عَمَدٍ تَرَوۡنَهَا​ ثُمَّ اسۡتَوٰى عَلَى الۡعَرۡشِ​ وَسَخَّرَ الشَّمۡسَ وَالۡقَمَرَ​ؕ كُلٌّ يَّجۡرِىۡ لِاَجَلٍ مُّسَمًّى​ؕ يُدَبِّرُ الۡاَمۡرَ يُفَصِّلُ الۡاٰيٰتِ لَعَلَّكُمۡ بِلِقَآءِ رَبِّكُمۡ تُوۡقِنُوۡنَ ﴿13:2﴾ وَهُوَ الَّذِىۡ مَدَّ الۡاَرۡضَ وَجَعَلَ فِيۡهَا رَوَاسِىَ وَاَنۡهٰرًا​ ؕ وَمِنۡ كُلِّ الثَّمَرٰتِ جَعَلَ فِيۡهَا زَوۡجَيۡنِ اثۡنَيۡنِ​ يُغۡشِى الَّيۡلَ النَّهَارَ​ ؕ اِنَّ فِىۡ ذٰ لِكَ لَاٰيٰتٍ لِّـقَوۡمٍ يَّتَفَكَّرُوۡنَ ﴿13:3﴾ وَ فِى الۡاَرۡضِ قِطَعٌ مُّتَجٰوِرٰتٌ وَّجَنّٰتٌ مِّنۡ اَعۡنَابٍ وَّزَرۡعٌ وَّنَخِيۡلٌ صِنۡوَانٌ وَّغَيۡرُ صِنۡوَانٍ يُّسۡقٰى بِمَآءٍ وَّاحِدٍࣞ وَنُفَضِّلُ بَعۡضَهَا عَلٰى بَعۡضٍ فِى الۡاُكُلِ​ؕ اِنَّ فِىۡ ذٰ لِكَ لَاٰيٰتٍ لِّـقَوۡمٍ يَّعۡقِلُوۡنَ ﴿13:4﴾ وَ اِنۡ تَعۡجَبۡ فَعَجَبٌ قَوۡلُهُمۡ ءَاِذَا كُنَّا تُرٰبًا ءَاِنَّا لَفِىۡ خَلۡقٍ جَدِيۡدٍ۟  ؕ اُولٰۤٮِٕكَ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا بِرَبِّهِمۡ​ۚ وَاُولٰۤٮِٕكَ الۡاَغۡلٰلُ فِىۡۤ اَعۡنَاقِهِمۡ​ۚ وَاُولٰۤٮِٕكَ اَصۡحٰبُ النَّارِ​ۚ هُمۡ فِيۡهَا خٰلِدُوۡنَ ﴿13:5﴾ وَيَسۡتَعۡجِلُوۡنَكَ بِالسَّيِّئَةِ قَبۡلَ الۡحَسَنَةِ وَقَدۡ خَلَتۡ مِنۡ قَبۡلِهِمُ الۡمَثُلٰتُ​ؕ وَاِنَّ رَبَّكَ لَذُوۡ مَغۡفِرَةٍ لِّـلنَّاسِ عَلٰى ظُلۡمِهِمۡ​ۚ وَاِنَّ رَبَّكَ لَشَدِيۡدُ الۡعِقَابِ ﴿13:6﴾ وَيَقُوۡلُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا لَوۡلَاۤ اُنۡزِلَ عَلَيۡهِ اٰيَةٌ مِّنۡ رَّبِّهٖؕ اِنَّمَاۤ اَنۡتَ مُنۡذِرٌ​ وَّ لِكُلِّ قَوۡمٍ هَادٍ ﴿13:7﴾

तर्जुमा :

1- अलिफ़ लाम रा, ये अल्लाह की किताब की आयात हैं, और जो कुछ तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से तुम पर नाज़िल किया गा है, वो हक़ है, मगर अक्सर लोग मान नहीं रहे हैं – 2 - वो अल्लाह ही है जिस ने आसमानों को ऐसे सहारों के बगैर क़ायम किया है - फिर वो अपने तख़्त पर जलवा फ़रमा हुवा, और उस ने आफ़ताब व् माहताब को एक कानून का पाबन्द बनाया – इस सारे निज़ाम की हर चीज़ एक मुक़र्रर वक़्त तक चल रही है और अल्लाह ही इस सारे निज़ाम की तदबीर फ़रमा रहा है – वो निशानियाँ खोल खोल कर बयान करता है, शायद कि तुम अपने रब्ब की मुलाक़ात का यक़ीन करो – 3 – और वोही है जिस ने ज़मीन फैला रखी है, उस में पहाड़ों के खूंटे गाढ रखें हैं और दरिया बहा दिए हैं और उसी ने हर तरह के फलों के जोड़े पैदा किये हैं और वोही है जो दिन पर रात को तारी करता है, उन सारी चीज़ों में निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो गौरो फ़िक्र से काम लेते हैं - 4 – और देखो, ज़मीन में अलग अलग खित्ते पाए जाते हैं जो एक दुसरे से जुड़े हुए हैं – अंगूर के बाग़ हैं, खेतियाँ हैं, खजूर के दरख्त हैं जिन में कुछ इकहरे हैं और कुछ दोहरे, सब को एक ही पानी सैराब करता है मगर मज़े में हम किसी को बेहतर बना देते हैं और किसी को कमतर – इन सब चीज़ों में निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए, जो अक़ल से काम लेते हैं - 5 – अब अगर तुम्हे ता’अज्जुब करना है तो ऐसे क़ाबिल लोगों का क़ौल है कि “ जब हम मर कर मिटटी हो जायेंगे तो क्या हम नए सिरों से पैदा किये जायेंगे ? ये वो लोग हैं जिन्हों ने अपने रब्ब से कुफ़्र किया है – ये वो लोग हैं जिन की गर्दनों में तौक़ पड़े हुए हैं – ये जहन्नुमी हैं और जहन्नुम में हमेशा रहेंगे – 6 – ये लोग भलाई से पहले बुराई के लिए जल्दी मचा रहे हैं हालांकि उन से पहले इबरतनाक मिसालें गुज़र चुकी हैं हक़ीक़त ये है कि तेरा रब्ब लोगों की ज्यादतियों के बावजूद उक गुनाह छुपा लेता है और ये भी हक़ीक़त है कि तेरा रब्ब सख्त सज़ा देने वाला है - 7 – ये लोग जिन्हों ने तुम्हारी बात मानने से इनकार करदिया है, कहते हैं कि इस शख्स पर इस के रब्ब की तरफ़ से कोई निशानी कियूं नहीं उतरी – तुम तो महेज़ खबरदार करने वाले हो, और हर क़ौम के लिए एक रहनुमा है – तशरीह :

1. वो अल्लाह है जिस ने बगैर सुतून के आस्मान बनाया, सूरज, चाँद और सितारे पैदा किये मिटटी से फल और खेतियाँ उगाई पानी से उन को सैराब किया – ये क़ुदरत की ज़बरदस्त निशानियाँ हैं –

2. वो अल्लाह है जिस ने ज़मीन को फैला दिया, उस में मज़बूत पहाड़ गाड़े, उस में दरयाओं और चश्मों को जारी किया, फलों के जोड़े पैदा किये – वोही है जिस ने अनार, अंजीर और खजूर पैदा किये -इन निशानियों को देखने के बावजूद क़यामत के मुनकिर लोगों ने इन को झुटलाया, दर असल ये कुफ्फ़ार हैं उन की गर्दनों में क़यामत के दिन तौक़ होंगें और वो जहन्नुम में हमेशा रहेंगे –

3. जो इनकारी लोग हैं वो अल्लाह के फ़रमान को इनकार करने के बाद कहते हैं कि पैगम्बर सच्चे हैं तो अल्लाह का अज़ाब कियूं नहीं लाते ? उन के जवाब में कहा गया कि फ़रिश्ते फैसले के साथ ही आया करते हैं, जब वो वक़्त आयेगा तो उस वक़्त ईमान लाने और तौबा करने कि फुर्सत नहीं मिलेगी –

4. काफ़िर लोगों का ये भी एतेराज़ था कि पहले के पैग़म्बरों की तरह ये नबी कोई मो’जेज़ा कियूं ले कर नहीं आये ? अल्लाह के नबी का जवाब था “ मैं तो हादी हूँ और मेरे ज़िम्मे तबलीग़ का काम है –

आयत नंबर 8 से 18 तक

اَللّٰهُ يَعۡلَمُ مَا تَحۡمِلُ كُلُّ اُنۡثٰى وَمَا تَغِيۡضُ الۡاَرۡحَامُ وَمَا تَزۡدَادُ ​ؕ وَكُلُّ شَىۡءٍ عِنۡدَهٗ بِمِقۡدَارٍ ﴿13:8﴾ عٰلِمُ الۡغَيۡبِ وَالشَّهَادَةِ الۡكَبِيۡرُ الۡمُتَعَالِ ﴿13:9﴾ سَوَآءٌ مِّنۡكُمۡ مَّنۡ اَسَرَّ الۡقَوۡلَ وَ مَنۡ جَهَرَ بِهٖ وَمَنۡ هُوَ مُسۡتَخۡفٍۢ بِالَّيۡلِ وَسَارِبٌۢ بِالنَّهَارِ ﴿13:10﴾ لَهٗ مُعَقِّبٰتٌ مِّنۡۢ بَيۡنِ يَدَيۡهِ وَمِنۡ خَلۡفِهٖ يَحۡفَظُوۡنَهٗ مِنۡ اَمۡرِ اللّٰهِ​ؕ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُغَيِّرُ مَا بِقَوۡمٍ حَتّٰى يُغَيِّرُوۡا مَا بِاَنۡفُسِهِمۡ​ؕ وَاِذَاۤ اَرَادَ اللّٰهُ بِقَوۡمٍ سُوۡۤءًا فَلَا مَرَدَّ لَهٗ​ۚ وَمَا لَهُمۡ مِّنۡ دُوۡنِهٖ مِنۡ وَّالٍ ﴿13:11﴾ هُوَ الَّذِىۡ يُرِيۡكُمُ الۡبَرۡقَ خَوۡفًا وَّطَمَعًا وَّيُنۡشِئُ السَّحَابَ الثِّقَالَ​ۚ ﴿13:12﴾ وَيُسَبِّحُ الرَّعۡدُ بِحَمۡدِهٖ وَالۡمَلٰۤـٮِٕكَةُ مِنۡ خِيۡفَتِهٖ ​ۚ وَيُرۡسِلُ الصَّوَاعِقَ فَيُصِيۡبُ بِهَا مَنۡ يَّشَآءُ وَهُمۡ يُجَادِلُوۡنَ فِى اللّٰه​ۚ ِ وَهُوَ شَدِيۡدُ الۡمِحَالِؕ ﴿13:13﴾ لَهٗ دَعۡوَةُ الۡحَـقِّ​ؕ وَالَّذِيۡنَ يَدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِهٖ لَا يَسۡتَجِيۡبُوۡنَ لَهُمۡ بِشَىۡءٍ اِلَّا كَبَاسِطِ كَفَّيۡهِ اِلَى الۡمَآءِ لِيَبۡلُغَ فَاهُ وَمَا هُوَ بِبَالِـغِهٖ​ؕ وَمَا دُعَآءُ الۡكٰفِرِيۡنَ اِلَّا فِىۡ ضَلٰلٍ ﴿13:14﴾ وَلِلّٰهِ يَسۡجُدُ مَنۡ فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ طَوۡعًا وَّكَرۡهًا وَّظِلٰلُهُمۡ بِالۡغُدُوِّ وَالۡاٰصَالِ ۩ ﴿13:15﴾ قُلۡ مَنۡ رَّبُّ السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِؕ قُلِ اللّٰهُ​ؕ قُلۡ اَفَاتَّخَذۡتُمۡ مِّنۡ دُوۡنِهٖۤ اَوۡلِيَآءَ لَا يَمۡلِكُوۡنَ لِاَنۡفُسِهِمۡ نَفۡعًا وَّلَا ضَرًّا​ؕ قُلۡ هَلۡ يَسۡتَوِى الۡاَعۡمٰى وَالۡبَصِيۡرُ ۙ۟ اَمۡ هَلۡ تَسۡتَوِى الظُّلُمٰتُ وَالنُّوۡرُ ۟ۚ اَمۡ جَعَلُوۡا لِلّٰهِ شُرَكَآءَ خَلَقُوۡا كَخَلۡقِهٖ فَتَشَابَهَ الۡخَـلۡقُ عَلَيۡهِمۡ​ؕ قُلِ اللّٰهُ خَالِـقُ كُلِّ شَىۡءٍ وَّهُوَ الۡوَاحِدُ الۡقَهَّارُ ﴿13:16﴾ اَنۡزَلَ مِنَ السَّمَآءِ مَآءً فَسَالَتۡ اَوۡدِيَةٌۢ بِقَدَرِهَا فَاحۡتَمَلَ السَّيۡلُ زَبَدًا رَّابِيًا​ ؕ وَمِمَّا يُوۡقِدُوۡنَ عَلَيۡهِ فِى النَّارِ ابۡتِغَآءَ حِلۡيَةٍ اَوۡ مَتَاعٍ زَبَدٌ مِّثۡلُهٗ​ ؕ كَذٰلِكَ يَضۡرِبُ اللّٰهُ الۡحَـقَّ وَالۡبَاطِلَ ؕ۟  فَاَمَّا الزَّبَدُ فَيَذۡهَبُ جُفَآءً​​ ۚ وَاَمَّا مَا يَنۡفَعُ النَّاسَ فَيَمۡكُثُ فِى الۡاَرۡضِ​ؕ كَذٰلِكَ يَضۡرِبُ اللّٰهُ الۡاَمۡثَالَؕ ﴿13:17﴾ لِلَّذِيۡنَ اسۡتَجَابُوۡا لِرَبِّهِمُ الۡحُسۡنٰى​ؕ وَالَّذِيۡنَ لَمۡ يَسۡتَجِيۡبُوۡا لَهٗ لَوۡ اَنَّ لَهُمۡ مَّا فِى الۡاَرۡضِ جَمِيۡعًا وَّمِثۡلَهٗ مَعَهٗ لَافۡتَدَوۡا بِهٖؕ اُولٰۤٮِٕكَ لَهُمۡ سُوۡۤءُ الۡحِسَابِ۟ ۙ وَمَاۡوٰٮهُمۡ جَهَـنَّمُ​ؕ وَبِئۡسَ الۡمِهَادُ ﴿13:18﴾

तर्जुमा :

8 – अल्लाह एक एक हामेला पेट से वाकिफ़ है, जो कुछ उस में बनता है उसे भी वो जानता है और जो कुछ उस में कमी या ज़्यादती होती है उस से भी वो बा खाबर रहता है – हर चीज़ के लिए उस के हाँ मिक़दार (मात्रा) मुक़र्रर है – 9 – वो पोशीदा और ज़ाहेर, हर चीज़ का आलिम है, वो बुज़ुर्ग है और हर हाल में बालातर रहने वाला है – 10 – तुम में से कोई शख्स खुवा ज़ोर से बात करे या आहिस्ता, और कोई रात की तारीकी में छुपा हुआ हो या दिन की रौशनी में चल रहा हो उस के लिए सब यकसां हैं – 11 – हर शख्स के आगे और पीछे उसके मुक़र्रर किये हुए निगरां लगे हुए जो अल्लाह के हुक्म से उस की देख भाल कर रहे हैं, हक़ीक़त ये है कि अल्लाह किसी क़ौम को नहीं बदलता जब तक कि वो खुद अपने औसाफ़ को नहीं बदल देती – और अल्लाह जब किसि क़ौम को सज़ा देने का फ़ैसला करले तो फिर वो किसी के टाले नहीं टल सकती, अल्लाह के मुक़ाबले में ऐसी क़ौम का कोई हामी व मददगार नहीं हो सकता – 12 – वोही है जो तुम्हारे सामने बिजलियाँ चमकाता है जिन्हें देख कर तुमहैं डर लाहक़ होता है और उम्मीदें भी बनती हैं – वोही है जो पानी से लदे हुए बादल उठाता है – 13 – बादलों की गरज उस की हम्द के साथ उस की पाकी बयान करती है और फ़रिश्ते उसकी हैबत से लरज़ते हुए उस की तस्बीह करते हैं – वो कड़कती हुई बिजलियों को भेजता है और उन्हें जिस पर चाहता है उसी हालत में गिरा देता है जब के लोग अल्लाह के बारे में झगड़ रहे होते हैं – वाक़ई उस की चाल बड़ी ज़बरदस्त है – 14 – उसी को पुकारना बर हक़ है, रही दूसरी हस्तियाँ जिन्हें अल्लाह को छोड़ कर ये लोग पुकारते हैं वो उसकी दुआओं का कोई जवाब नहीं दे सकतीं- उन्हें पुकारना तो ऐसा है जैसे कोई शख्स पानी की तरफ़ हाथ फैला कर उस से दर्खुआस्त करे कि तू मेरे मूंह तक पहोंच जा, हालांकि पानी उस तक पहोंचने वाला नहीं – बस उसी तरह काफ़िरों की दुआएं भी कुछ नहीं हैं मगर एक तीरे बे हदफ़ – (Arrow which can’t hit a target ) 15 – वो तो अल्लाह ही है जिस को ज़मीन और आसमान की हर चीज़ सजदा कर रही है और सब चीज़ों के साए सुबह व शाम उस के आगे झुकते हैं – (सजदह) 16 – इन से पूछो, आसमान व ज़मीन का रब्ब कौन है ? - कहो अल्लाह – फिर, इन से कहो कि – जब हक़ीक़त ये है तो क्या तुम ने उसे छोड़ कर ऐसे मा’बूदों को अपना कारसाज़ ठैरा लिया है जो ख़ुद अपने लिए भी किसी नफ़ा व नुक़सान का इख्तियार नहीं रखते ? कहो क्या अंधा और आँखों वाला बराबर हो सकता है ? क्या रौशनी और तारीकियाँ यकसां होती हैं ? और अगर ऐसा नहीं तो क्या इन के बनाये हुए शरीकों ने भी अल्लाह की तरह कुछ पैदा किया है कि उस की वजह से इन पर तख़लीक़ का मामला मुश्तबाह होगया ? ----कहो, हर चीज़ का खालिक़ सिर्फ़ अल्लाह है और वो सब पर ग़ालिब है ! 17 – अल्लाह ने आसमान से पानी बरसाया और हर नदी और नाला अपने हिसाब से उस को ले कर चले फिर जब सैलाब उठा तो सताह पर झाग भी आगये और ऐसे ही झाग उन धातों पर भी उठते हैं जिन्हें ज़ेवर और बर्तन वगैरा बनाने के लिए लोग पिघलाया करते हैं – इसी मिसाल से अल्लाह, हक़ और बातिल (Invalid) के मामले को वाज़े करता है, जो झाग है वो उड़ जाया करता है और जो चीज़ इंसानों के लिए नाफ़े है वो ज़मीन में ठहर जाती है – इस तरह अल्लाह मिसालों से अपनी बात समझाता है – 18 – जिन लोगों ने अपने रब्ब की दावत क़ुबूल कर लि, उन के लिए भलाई है, और जिन्हों ने उसे क़ुबूल न किया वो अगर ज़मीन की सारी दौलत के मालिक भी हों और उतनी ही और फ़राहम करलें तो वो अल्लाह की पकड़ से बचने केलिए इस सब को फ़िदया में देने के लिए तैयार हो जाएँ गे – ये वो लोग हैं जिन से बुरी तरह हिसाब लिया जाएगा और उन का ठिकाना जहन्नुम है, वो बहोत बुरा ठिकाना है-

तशरीह :

1. अल्लाह ता’आला अपनी अज़मत और विक़ार को बयान कर रहा है और फ़रमा रहा है कि हर चीज़ उसके सामने पस्त है -

2. वो बेहतरीन खालिक़ है, बुखारी और मुस्लिम की हदीस है कि अल्लाह के नबी ने फ़रमाया है कि तुम से हर एक की पैदाइश चालीस दिन माँ के पेट में जमा रहती है फिर इतने ही दिन तक वो गोश्त का लोथड़ा रहता है फिर अल्लाह ता’आला एक फ़रिश्ते को भेजते हैं जिसे चार बातों के लिख देने का हुक्म होता है, उसका रिज्क, उसकी उमर, उसका अमल और उसका नेक या बद होना –

3. अलह के फ़रिश्ते जो बन्दों के लिए निगहबान हैं जो उनको आफ़तों और तकलीफ़ों से बचाते रहते हैं – दो फ़रिश्ते बन्दे के आमाल लिखने पर मुक़र्रर हैं इसी तरह दो फ़रिश्ते उसके आगे और पीछे उसकी हिफ़ाज़त करते हैं – हदीस में है कि फ़रिश्ते फ़जर और असर में बदलते हैं – अल्लाह ने ये भी फ़रमाया है कि फ़रिश्तों का पहरा लगा रहता है लेकिन जब कोई अल्लाह ता’आला की ने’मतों का शुक्र और इता’अत छोड़ कर बद अमली, बद किरदारी और सरकशी इख्तियार करले तो अल्लाह ता’आला भी अपना हिफ़ाज़ती पहरा उठा लेते हैं -

आयत नंबर 19 से 26 तक

اَفَمَنۡ يَّعۡلَمُ اَنَّمَاۤ اُنۡزِلَ اِلَيۡكَ مِنۡ رَّبِّكَ الۡحَـقُّ كَمَنۡ هُوَ اَعۡمٰىؕ اِنَّمَا يَتَذَكَّرُ اُولُوا الۡاَلۡبَابِۙ ﴿13:19﴾ الَّذِيۡنَ يُوۡفُوۡنَ بِعَهۡدِ اللّٰهِ وَلَا يَنۡقُضُوۡنَ الۡمِيۡثَاقَۙ ﴿13:20﴾ وَالَّذِيۡنَ يَصِلُوۡنَ مَاۤ اَمَرَ اللّٰهُ بِهٖۤ اَنۡ يُّوۡصَلَ وَيَخۡشَوۡنَ رَبَّهُمۡ وَ يَخَافُوۡنَ سُوۡۤءَ الۡحِسَابِؕ ﴿13:21﴾ وَالَّذِيۡنَ صَبَرُوا ابۡتِغَآءَ وَجۡهِ رَبِّهِمۡ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَ وَاَنۡفَقُوۡا مِمَّا رَزَقۡنٰهُمۡ سِرًّا وَّعَلَانِيَةً وَّيَدۡرَءُوۡنَ بِالۡحَسَنَةِ السَّيِّئَةَ اُولٰۤٮِٕكَ لَهُمۡ عُقۡبَى الدَّارِۙ ﴿13:22﴾ جَنّٰتُ عَدۡنٍ يَّدۡخُلُوۡنَهَا وَمَنۡ صَلَحَ مِنۡ اٰبَآٮِٕهِمۡ وَاَزۡوَاجِهِمۡ وَذُرِّيّٰتِهِمۡ​ وَالۡمَلٰٓٮِٕكَةُ يَدۡخُلُوۡنَ عَلَيۡهِمۡ مِّنۡ كُلِّ بَابٍ​ۚ ﴿13:23﴾ سَلٰمٌ عَلَيۡكُمۡ بِمَا صَبَرۡتُمۡ​ فَنِعۡمَ عُقۡبَى الدَّارِؕ ﴿13:24﴾ وَالَّذِيۡنَ يَنۡقُضُوۡنَ عَهۡدَ اللّٰهِ مِنۡۢ بَعۡدِ مِيۡثَاقِهٖ وَيَقۡطَعُوۡنَ مَاۤ اَمَرَ اللّٰهُ بِهٖۤ اَنۡ يُّوۡصَلَ وَيُفۡسِدُوۡنَ فِى الۡاَرۡضِ​ۙ اُولٰۤٮِٕكَ لَهُمُ اللَّعۡنَةُ وَلَهُمۡ سُوۡۤءُ الدَّارِ ﴿13:25﴾ اَللّٰهُ يَبۡسُطُ الرِّزۡقَ لِمَنۡ يَّشَآءُ وَيَقۡدِرُ​ؕ وَفَرِحُوۡا بِالۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا ؕ وَمَا الۡحَيٰوةُ الدُّنۡيَا فِى الۡاٰخِرَةِ اِلَّا مَتَاعٌ ﴿13:26﴾

तर्जुमा :

19 – भला ये किस तरह मुमकिन है कि वो शख्स जो तुम्हारे रब्ब की इस किताब को जी उस ने तुम पर नाज़िल की है हक़ जानता है, और वो शख्स जो इस की हक़ीक़त से अंधा है, दोनों यकसां हो जाएँ – नसीहत तो दानिशमंद लोग ही क़ुबूल किया करते हैं – 20 – और उन का तर्ज़ अमल ये होता है कि अल्लाह के साथ अपने अहेद को पूरा करते हैं, उसे मज़बूत बाँधने के बाद तोड़ नहीं डालते –

21 – उन कि रविश ये होती है कि अल्लाह ने जिन जिन को जोड़े रखने का हुक्म दिया है उन्हें बरक़रार रखते हैं, अपने रब्ब से डरते हैं और इस बात का खौफ़ रखते हैं कि कहीं उन से बुरी तरह हिसाब न लिया जाए – 22 – उन का हाल ये होता है कि अपने रब्ब कि रज़ा के लिए सबर से काम लेते हैं, नमाज़ क़ायम करते हैं, हमारे दिए हुए रिज़क़ में से एलानिया और छुपा कर खर्च करते हैं और बुराई को भलाई से ख़तम करते हैं, आख़ेरत का घर उन्ही लोगों के लिए है – 23 – यानी ऐसे बाग़ जो उन की हमेशा के लिए क़यामगाह होंगे – वो ख़ुद भी उन में दाख़िल होंगे और उन के वालदैन और उन की बीवियां और उन की औलाद में से जो जो सॉलेह हैं वो भी उन के साथ वहाँ जायेंगे – फ़रिश्ते हर तरफ़ से उन के इस्तेक़बाल के लिए आयेंगे – 24 – और उन से कहेंगे “ तुम पर सलामती हो तुम ने दुनिया में जिस तरह सबर से काम लिया उस की बदौलत आज तुम उसके मुस्तहक़ हुये हो “ पस क्या खूब है ये आख़ेरत का घर – 25 – रहे वो लोग जो अल्लाह के अहेद को मज़बूत बाँध लेने के बाद तोड़ डालते हैं, जो उन राबतों को काटते हैं जिहें अल्लाह ने जोड़ने का हुक्म दिया है और जो ज़मीन में फ़साद फैलाते हैं वो ला’न्त के मुस्तहक़ हैं और उन के लिए आख़ेरत में बहोत बुरा ठिकाना है – 26 – अल्लाह जिस को चाहता है बे हिसाब रिज्क देता है जिसे चाहता है नपा तुला रिज्क देता है, ये लोग दुनियवी ज़िन्दगी में मगन हैं, हालांकि दुनिया की ज़िन्दगी आख़ेरत के मुक़ाबले में हक़ीर और बहोत कम फ़ायदा देने वाली ही –

तशरीह :

1. अल्लाह की भेजी हुई तालीम और अल्लाह के रसूल की दावत को जो लोग क़ुबूल किया करते हैं वो अक़ल के अंधे नहीं हैं बल्कि होश और हवास रखने वाले इज्ज़त वाले लोग हैं – ये लोग अल्लाह का खौफ़ दिल में रखते हैं, आख़ेरत के हिसाब से डरते हैं इसलिए बुराइयों से बचते रहते हैं – हर हाल में फ़रमाने इलाही का लिहाज़ रखते है – इन लोगों के लिए अच्छा बदला है यानि जन्नत मुक़र्रर है – हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर फ़रमाते हैं कि जन्नत के एक महल का नाम “ “ अदन “ है जिस में ला तेदाद फैश्ते मौजूद हैं यहाँ नेक लोग अपने बाप दादा, और जिन की औलाद और बीवियां नेक होंगीं वो भी याह मौजूद होंगीं –

2. जिन लोगों ने कहना न माना वो कुफ़्र में मुब्तेला रहे, और क़यामत के दिन अगर उन लोगों के पास दुनिय भर की चीज़ें हों और मालो दौलत भी हो तो इन सब के बदले इन की रिहाई मुमकिन नहीं होगी -

आयत नंबर 27 से 31 तक

وَيَقُوۡلُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا لَوۡلَاۤ اُنۡزِلَ عَلَيۡهِ اٰيَةٌ مِّنۡ رَّبِّهٖؕ قُلۡ اِنَّ اللّٰهَ يُضِلُّ مَنۡ يَّشَآءُ وَيَهۡدِىۡۤ اِلَيۡهِ مَنۡ اَنَابَ ​ۖ ​ۚ ﴿13:27﴾ اَلَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَتَطۡمَٮِٕنُّ قُلُوۡبُهُمۡ بِذِكۡرِ اللّٰهِ​ ؕ اَلَا بِذِكۡرِ اللّٰهِ تَطۡمَٮِٕنُّ الۡقُلُوۡبُ ؕ ﴿13:28﴾ اَلَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ طُوۡبٰى لَهُمۡ وَحُسۡنُ مَاٰبٍ ﴿13:29﴾ كَذٰلِكَ اَرۡسَلۡنٰكَ فِىۡۤ اُمَّةٍ قَدۡ خَلَتۡ مِنۡ قَبۡلِهَاۤ اُمَمٌ لِّـتَتۡلُوَا۟ عَلَيۡهِمُ الَّذِىۡۤ اَوۡحَيۡنَاۤ اِلَيۡكَ وَ هُمۡ يَكۡفُرُوۡنَ بِالرَّحۡمٰنِ​ؕ قُلۡ هُوَ رَبِّىۡ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ عَلَيۡهِ تَوَكَّلۡتُ وَاِلَيۡهِ مَتَابِ ﴿13:30﴾ وَلَوۡ اَنَّ قُرۡاٰنًا سُيِّرَتۡ بِهِ الۡجِبَالُ اَوۡ قُطِّعَتۡ بِهِ الۡاَرۡضُ اَوۡ كُلِّمَ بِهِ الۡمَوۡتٰى​ ؕ بَلْ لِّلّٰهِ الۡاَمۡرُ جَمِيۡعًا ​ؕ اَفَلَمۡ يَايۡــَٔسِ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡۤا اَنۡ لَّوۡ يَشَآءُ اللّٰهُ لَهَدَى النَّاسَ جَمِيۡعًا ؕ وَلَا يَزَالُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا تُصِيۡبُهُمۡ بِمَا صَنَعُوۡا قَارِعَةٌ اَوۡ تَحُلُّ قَرِيۡبًا مِّنۡ دَارِهِمۡ حَتّٰى يَاۡتِىَ وَعۡدُ اللّٰهِ​ ؕ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُخۡلِفُ الۡمِيۡعَادَ ﴿13:31﴾

तर्जुमा :

27 – ये लोग जिन्हों ने इनकार करदिया है कहते हैं “ इस शख्स पर इसके रब्ब की तरफ़ से कोई निशानी कियूं नहीं उतरी –कहो अल्लाह जिसे चाहता है गुमराह कर देता है और वो अपनी तरफ़ आने का रास्ता उसी को दिखाता है जो उस की तरफ़ रुजू करे – 28 – ऐसे ही लोग हैं जिन्हों ने (नबी की दावत को) मान लिया है, उन के दिलों को अल्लाह की याद से इत्मीनान नसीब होता है – ख़बरदार रहो ! अल्लाह की याद ही वो चीज़ है जिस से दिलों को इत्मीनान नसीब हुआ करता है – 29 – फिर जिन लोगों ने दावते हक़ को माना और नेक अमल किया वो ख़ुश नसीब हैं और उन के लिए अच्छा अंजाम है – 30 – ऐ नबी, इसी शान से हम ने तुम को रसूल बना कर भेजा है एक ऐसी क़ौम में, जिस से पहले बहोत सी कौमें गुज़र चुकी हैं, ताकि तुम इन लोगों को वो पैग़ाम सुनाओ जो हम ने तुम पर नाज़िल किया है, इस हाल में कि ये अपने निहायत मेहरबान अल्लाह के काफ़िर बने हु

ए हैं, इन से कहो कि वोही मेरा रब्ब है, उस के सिवा कोई मा’बूद नहीं, उसी पर मैं भरोसा रखता हूँ और उसी की तरफ़ रुजू करता हूँ – 31 – अगर कोई क़ुरान ऐसा होता जिस के ज़ोर से पहाड़ चलने लगते या ज़मीन फट जाती या मुर्दे क़ब्रों से निकल कर बोलने लगते – सारा इख्तियार ही अल्लाह के हाथ में है फिर क्या अहले ईमान मायूस नहीं हो गए कि अगर अल्लाह चाहता तो सारे इंसानों को हिदायत दे देता ? जिन लोगों ने अल्लाह के साथ कुफ़्र का रविय्या इख्तियार कर रखा है उन पर उनके करतूतों की वजह से कोई न कोई आफ़त आती रहती है या उन के घर के करीब कहीं नाज़िल होती है – ये सिलसिला चलता रहेगा यहाँ तक कि अल्लाह का वादा पूरा हो – यक़ीनन अल्लाह अपने वादों की ख़िलाफ़ वर्जी नहीं करता –

तशरीह :

1. अल्लाह के नबी (स अ स) से पहले जितने पैगम्बर भेजे गए वो लोगों को अल्लाह की ज़ात का यक़ीन दिलाने के लिए कोई न कोई निशानी अल्लाह की तरफ़ से लाये थे –

2. जब नबी अकरम (स अ स) ने रब्ब की बड़ाई के बारे में बताना शुरू किया तो कुफ्फ़ारे मक्का ने भी अपना मुतालबा रखा कि नबी अकरम कोई निशानी बताएं जिस की वजाह से उनकी बात का यक़ीन करें – जिन लोगों ने नबी अकरम की दावत को क़ुबूल करलिया था और ईमान ले आये थे वो कुफ्फ़ार के मुताल्बे से बे चैन हो जाते थे, इस बेचैनी को ख़तम करने के लिए अल्लाह ने क़ुरान की अयेतों में फ़रमाया कि नबी अकरम की पाकीज़ा ज़िन्दगी में क्या उनको नूर हक़ नज़र न आया क्या ये लोग समझते हैं कि पहाड़ों के चलने, ज़मीन के फटने और मुर्दों के क़ब्रों से निकल आने में क्या ये लोग यक़ीन की रौशनी पा लेंगे – अल्लाह ने ये बात साफ़ करदी कि अहले ईमान को कुफ्फ़ार के मुतालबात से मायूस होने की ज़रुरत नहीं है –

आयत नंबर 32 से 37 तक

وَلَـقَدِ اسۡتُهۡزِئَ بِرُسُلٍ مِّنۡ قَبۡلِكَ فَاَمۡلَيۡتُ لِلَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا ثُمَّ اَخَذۡتُهُمۡ​ࣞ فَكَيۡفَ كَانَ عِقَابِ ﴿13:32﴾ اَفَمَنۡ هُوَ قَآٮِٕمٌ عَلٰى كُلِّ نَفۡسٍۢ بِمَا كَسَبَتۡ​ۚ وَجَعَلُوۡالِلّٰهِ شُرَكَآءَ ؕ قُلۡ سَمُّوۡهُمۡ​ؕ اَمۡ تُنَـبِّـئُــوْنَهٗ بِمَا لَا يَعۡلَمُ فِى الۡاَرۡضِ اَمۡ بِظَاهِرٍ مِّنَ الۡقَوۡلِؕ بَلۡ زُيِّنَ لِلَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا مَكۡرُهُمۡ وَصُدُّوۡا عَنِ السَّبِيۡلِ​ؕ وَمَنۡ يُّضۡلِلِ اللّٰهُ فَمَا لَهٗ مِنۡ هَادٍ ﴿13:33﴾ لَهُمۡ عَذَابٌ فِى الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا​ وَلَعَذَابُ الۡاٰخِرَةِ اَشَقُّ​ ۚ وَمَا لَهُمۡ مِّنَ اللّٰهِ مِنۡ وَّاقٍ ﴿13:34﴾ مَثَلُ الۡجَـنَّةِ الَّتِىۡ وُعِدَ الۡمُتَّقُوۡنَ​ ؕ تَجۡرِىۡ مِنۡ تَحۡتِهَا الۡاَنۡهٰرُ​ ؕ اُكُلُهَا دَآٮِٕمٌ وَّظِلُّهَا​ ؕ تِلۡكَ عُقۡبَى الَّذِيۡنَ اتَّقَوْا​ ​ۖ ࣗ وَّعُقۡبَى الۡكٰفِرِيۡنَ النَّارُ ﴿13:35﴾ وَالَّذِيۡنَ اٰتَيۡنٰهُمُ الۡكِتٰبَ يَفۡرَحُوۡنَ بِمَاۤ اُنۡزِلَ اِلَيۡكَ​ وَمِنَ الۡاَحۡزَابِ مَنۡ يُّـنۡكِرُ بَعۡضَهٗ​ؕ قُلۡ اِنَّمَاۤ اُمِرۡتُ اَنۡ اَعۡبُدَ اللّٰهَ وَلَاۤ اُشۡرِكَ بِهٖؕ اِلَيۡهِ اَدۡعُوۡا وَاِلَيۡهِ مَاٰبِ ﴿13:36﴾ وَكَذٰلِكَ اَنۡزَلۡنٰهُ حُكۡمًا عَرَبِيًّا​ ؕ وَلَٮِٕنِ اتَّبَعۡتَ اَهۡوَآءَهُمۡ بَعۡدَمَا جَآءَكَ مِنَ الۡعِلۡمِۙ مَا لَـكَ مِنَ اللّٰهِ مِنۡ وَّلِىٍّ وَّلَا وَاقٍ ﴿13:37﴾

तर्जुमा :

32 – तुम से पहले भी बहोत से रसूलों का मज़ाक़ उड़ाया जा चुका है, मगर मै ने हमेशा मुन्केरीन को ढील दी और आख़िरकार उन को पकड़ लिया, फिर देख लो कि मेरी सज़ा कैसी सख्त थी – 33 – फिर क्या वो जो एक एक शख्स के कमाई पर नज़र रखता है, लोगों ने उस के कुछ शरीक ठैरा रखे हैं ? ऐ नबी उन से कहो ज़रा उन के नाम लो, कि वो कौन हैं ? क्या तुम अल्लाह को एक नइ बात की ख़बर दे रहे हो, जिसे वो अपनी ज़मीन में नहीं जानता ? या तुम लोग जो मूंह में आता है कह डालते हो ? हक़ीक़त ये है कि जिन लोगों ने दावते हक़ को मानने से इनकार कर किया है उन के लिए उन की मक्कारियां खुशनुमा बना दी गईं हैं – फिर जिस को अल्लाह गुमराही में फेंक दे उस को कोई राह दिखाने वाला नहीं है – 34 – ऐसे लोगों केलिए दुनिया की ज़िन्दगी में अज़ाब है और आख़ेरत का अज़ाब उस से भी ज़्यादा सख्त है कोई ऐसा नहीं जो उन्हें अल्लाह से बचाने वाला हो

35 – अल्लाह से डरने वाले इंसानों के लिए जिस जन्नत का वादा किया गया है उस की शान ये है कि उसके नीचे से नहरें बह रही होंगी, उसके फल दायमी (हमेशा रहने वाले) हैं, उसका साया लाज़वाल (लाफ़ानी) है, ये अंजाम है मुत्तक़ी लोगों का – और मुन्केरीन हक़ का अंजाम ये है कि उनके लिए दोज़ख़ की आग है 36 – ऐ नबी, जिन लोगों को हम ने पहले किताब दी थी वो इस किताब से जो हम ने तुम पर नाज़िल की है, खुश हैं और मुख्तालिफ़ गिरोहों में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस की बा’ज़ बातों को नहीं मानते -तुम साफ़ कह दो कि “ मुझे तो अल्लाह की बंदगी का हुक्म दिया गया है और इस से मना किया है कि किसी को उस के साथ शरीक करूं – लिहाज़ा मैं उसी की तरफ़ दावत देता हूं और उसी की तरफ़ मेरा रुजू है – 37 – इसी हिदायत के साथ हम ने ये फ़रमान अरबी में नाज़िल किया है – अब अगर तुम ने इस इल्म के बावजूद जो तुम्हारे पास आचुका है लोगों की ख्वाहिशात की पैरवी की तो अल्लाह के मुक़ाबले में न कोई तुम्हारा हामी व मददगार है और न कोई उस के पकड़ से तुम को बचा सकता है – तशरीह :

1. अल्लाह ने अपने नबी (स अ स) को तसल्ली दी है कि आप से पहले जो पैग़म्बर आये हैं लोगों ने उन का मज़ाक़ उड़ाया था लिहाज़ा आप रंजो फ़िक्र न करें – हम ने ढील देकर उन मज़ाक़ उड़ाने वालों का नामो निशान मिटा दिया था -

2. अल्लाह हर इंसान के आमाल का मुहाफ़िज़ है और हर नफस पर निगहबान है – हर पत्ते के झड़ने का उसको इल्म है और हर जानदार की रोज़ी उसी के ज़िम्मे है और ये सब एक किताब में लिखा है इसीलिए उसने अपने साथ किसी को शरीक करने को सख्ती से ना पसंद किया है –

3. कुफ्फ़ार की सज़ा के बारे में अल्लाह के नबी ने फ़रमाया कि दुनिया का अज़ाब आख़ेरत के अज़ाब से बहोत हल्का है और वहाँ का अज़ाब हमेशा रहने वाला है और यहाँ की आग से वहाँ की आग की ताक़त सत्तर गुना ज़्यादा है, वहाँ उनको तंग और तारीक मकानात में जकड दिया जाएगा, कुफ्फ़ार को जब इस अज़ाब का एहसास होगा तो वो मौत मांगने लगेंगे लेकिन मौत नहीं आएगी –

4. नेक और परहेज़गार लोगों से जो वादा किया गया था उनका बदला ये है कि वो लोग हमेशा जन्नतुल ख़ुल्द में रहेंगे, उसके चारों तरफ़ नहरें जारी हैं इन का पानी बिगड़ने वाला नहीं है और वहाँ दूध और शराब की नहरें हैं जिन में सिर्फ़ लज्ज़त ही लज्ज़त है, यहाँ शहद की नहरें और हर क़िस्म के फल और हमेशा खाने पीने की चीज़ें जो फना न होने वाली हैं वो मौजूद रहेंगी –

5. क़ुरान के नाज़िल होने से पहले जो किताबें दी गई थीं उसके मानने वाले क़ुरान के नुज़ूल होने पर खुश हैं कियूं कि उनकी किताबों में क़ुरान के बशारत सदाक़त मौजूद है, दुसरे, उनकी किताबों में अल्लाह के रसूल की ख़बर भी है और ये जान कर वो ख़ुशी से इस को मान लेते हैं -

आयत नंबर 38 से 43 तक

وَلَقَدۡ اَرۡسَلۡنَا رُسُلًا مِّنۡ قَبۡلِكَ وَ جَعَلۡنَا لَهُمۡ اَزۡوَاجًا وَّذُرِّيَّةً ​ ؕ وَمَا كَانَ لِرَسُوۡلٍ اَنۡ يَّاۡتِىَ بِاٰيَةٍ اِلَّا بِاِذۡنِ اللّٰهِ​ ؕ لِكُلِّ اَجَلٍ كِتَابٌ ﴿13:38﴾ يَمۡحُوۡا اللّٰهُ مَا يَشَآءُ وَيُثۡبِتُ ​ۖ ​ۚ وَعِنۡدَهٗۤ اُمُّ الۡكِتٰبِ ﴿13:39﴾ وَاِنۡ مَّا نُرِيَـنَّكَ بَعۡضَ الَّذِىۡ نَعِدُهُمۡ اَوۡ نَـتَوَفَّيَنَّكَ فَاِنَّمَا عَلَيۡكَ الۡبَلٰغُ وَعَلَيۡنَا الۡحِسَابُ ﴿13:40﴾ اَوَلَمۡ يَرَوۡا اَنَّا نَاۡتِى الۡاَرۡضَ نَـنۡقُصُهَا مِنۡ اَطۡرَافِهَا ؕ​ وَاللّٰهُ يَحۡكُمُ لَا مُعَقِّبَ لِحُكۡمِهٖ​ؕ وَهُوَ سَرِيۡعُ الۡحِسَابِ ﴿13:41﴾ وَقَدۡ مَكَرَ الَّذِيۡنَ مِنۡ قَبۡلِهِمۡ فَلِلّٰهِ الۡمَكۡرُ جَمِيۡعًا​ؕ يَعۡلَمُ مَا تَكۡسِبُ كُلُّ نَفۡسٍؕ وَسَيَـعۡلَمُ الۡـكُفّٰرُ لِمَنۡ عُقۡبَى الدَّارِ ﴿13:42﴾ وَيَقُوۡلُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا لَسۡتَ مُرۡسَلًا​ ؕ قُلۡ كَفٰى بِاللّٰهِ شَهِيۡدًۢا بَيۡنِىۡ وَبَيۡنَكُمۡۙ وَمَنۡ عِنۡدَهٗ عِلۡمُ الۡكِتٰبِ ﴿13:43﴾

तर्जुमा :

38 – तुम से पहले भी हम बहोत से रसूल भेज चुके हैं और उनको हम ने बीवी बच्चों वाला भी बनाया था – और किसी रसूल की भी ये ताक़त न थी कि अल्लाह के हुक्म के बिना कोई निशानी ख़ुद ला कर दिखाता – हर दौर के लिए एक किताब है – 39 – अल्लाह जो चाहता है मिटा देता है और जिस चीज़ को चाहता है क़ायम रखता है, उम्मुल किताब उसी के पास है - 40 – और ऐ नबी, जिस अंजाम की धमकी हम इन लोगों को दे रहे हैं उसका कोई हिस्सा खुवा हम तुम्हारे जीते जी दिखादें या उस के ज़हूर में आने से पहले हम तुम्हें उठा लें, बहेरहाल तुम्हारा कम सिर्फ़ पैग़ाम पहोंचा देना है और हिसाब लेना हमारा काम है - 41 – क्या ये लोग देखते नहीं हैं कि हम इस का दाएरा हर तरफ़ से तंग करते चले आ रहे हैं, अल्लाह हुकूमत कर रहा है कोई उसके फैसलों को हटा नहीं सकता और उसे हिसाब लेते देर नहीं लगती – 42 – इन से पहले जो लोग गुज़रे हैं वो भी तदबीरें कर चुके हैं, मगर असल चाल तो अल्लाह के हाथ में है, वो जानता है कि कौन क्या कुछ कमाई कर रहा है, और जल्द ही मुन्केरीन लोग देख लेंगे कि अंजाम किस का अच्छा होता है – 43 – ये मुन्केरीन कहते हैं कि तुम अल्लाह के भेजे हुए नहीं हो – कहो “ मेरे और तुम्हारे दरमियान अल्लाह की गवाही काफ़ी है और हर उस शख्स की गवाही जो आसमानी किताब का इल्म रखता है – तशरीह :

1. अल्लाह ने फ़रमाया है कि पहले जितने रसूल हम ने भेजे थे सब को बीवी बच्चों वाला बनाया था – इरशाद है कि जैसे आप इनसान होने के बावजूद रसूल हैं और आप ने भी कहा कि मैं एक इंसान हूँ, मेरी तरफ़ अल्लाह की वही की जाती है, मैं नाफ़िल रौज़े भी रखता हूँ और कभी नहीं भी रखता हूँ, रातों को तहज्जुद भी पढता हूँ और सोता भी हूँ गोश्त भी खाता हूँ

2. अल्लाह के रसूल के जो मुखालिफ़ लोग थे उन का कहना था कि मूसा असा लाये थे, मसीह अंधों को बीना और कोड़ियों को तंदरुस्त कदेते थे, सॉलेह ने ऊंटनी का निशान दिखाया था – तुम क्या निशानी ले कर आये हो ? उस का जवाब ये था कि हर नबी ने जो निशानी दिखाई वो अल्लाह के हुक्म से दिखाई था किसी पैग़म्बर ने अपनी ताक़त से कोई निशानी ज़ाहेर नहीं की थी – अगर अल्लाह की मसलेहत होगी तो वो जो कुछ चाहे गा तो दिखायगा-

3. अल्लाह ने मिटाने और बाक़ी रखने का अमल अपने पास रखा है, ये सब उम्मुल किताब में लिखा है (उम्मुल किताब असल किताब जो अल्ल्लाह के पास है ), क़ुरान के नुजूल से पहले जो आसमानी किताबें मौजूद थीं उन को अल्लाह ने मंसूख करदिया और क़ुरान के ज़रिये पूरी निज़ामे ज़िन्दगी नाफ़िज़ कर दी – इस पर मुखालिफ लोगों का एतेराज़ था कि जब आसमानी किताबें मौड़ थीं तो फिर क़ुरान कियूं नाज़िल किया गया - अल्लाह के रसूल मोहम्मद (स अ स) की आमद से पहले जो पैग़म्बर भेजे गए थे उन में से कुछ को सहीफ़े या किताबें दी गईं थीं और कुछ ने सीधा अल्लाह का पैग़ाम पहोंचाया था – चूंकि क़ुरान के नुज़ूल के बाद अल्लाह ने पहले की आसमानी कितोबों को मंसूख करदिया था और क़ुरान की हिफ़ाज़त का ज़िम्मा ख़ुद रखा था – इसलिए अल्लाह के आख़री नबी (स अ स) ने अपने आख़री पैग़ाम में लोगों से कह दिया था कि मै मेरे बाद दो चीज़ें छोड़ कर जारहा हूँ, एक अल्लाह की किताब क़ुरान और दुसरे मेरी सुन्नत – यही वजह थी के क़ुरान के दुनिया में महफूज़ और पाक हालत में मौजूदगी से किसी और किताब की ज़रुरत नहीं रही -

4. ज़मीन और आसमानों की तमाम चीज़ों का इल्म अल्लाह के पास है, सब कुछ किताब में लिखा है, हर किताब जो आसमान से उतरी है उसकी एक मुद्दत मुक़र्रर है – पस इस क़ुरान को नाज़िल करने के बाद अल्लाह ने पहले की किताबें मंसूख़ कर दी हैं, अल्लाह जो चाहे मिटादे और जो चाहे बाक़ी रखे – हज़रत उमर (रअ) बैतुल्लाह का तवाफ़ करते हुए रोते रोते ये दूआ करते थे कि या अल्लाह तू ने अगर मुझ पर बुराई और गुनाह लिख रखे हैं तो उन्हें मिटादे – तू जिसे चाहता है मिटाता है और जिसे चाहता है बाक़ी रखता है –

5. मिटाने और बाक़ी रखने के बारे में मुसनदे अहमद की एक हदीस में है की बाज़ गुनाह ऐसे होते हैं जो इंसान की रोज़ी को कम कर देते हैं – ये याद रखें कि तक़दीर को दुआ के सिवा कोई चीज़ बदल नहीं सकती, और उमर को बढाने वाला अमल नेकी के सिवा कोई नहीं है – ये हदीस नसाई और इब्ने माजह में भी मौजूद है - एक हदीस में है कि दुआ और मौत दोनों में टकराव आसमान और ज़मीन के दरमियान होता है और सिलह रहमी यानी गरीबों और मुफ़लिसों पर रहेम करना और गीब रिश्तेदारों के साथ हुस्ने सुलूक करते रहना भी उमर को बढ़ाता है – अल्लाह के नबी (स अ स) का इरशाद है कि जब रात की तीन सा’आतें (हिस्से) बाक़ी रहती हैं, तो दफ्तर खोला जाता है, पहली सा’अत में इस दफ्तर पर नज़र डाली जाती है जिसे अल्लाह के सिवा कोई नहीं देखता, पस वो चाहता है मिटाता है और जो चाहता है रखता है – रोज़ी को बढ़ाना घटाना, उमर को बढ़ाना घटाना इसी से मुराद है – नबी अकरम ने जाबर बिन अब्दुल्लाह बिन रुबाब से फ़रमाया कि जुमेरात के दिन ये सब बातें लिखी जाती हैं -