सूरतें
20Taha

फ़ेहरिस्त · Contents

  1. आयत नंबर 1 से 24 तक
  2. आयत नंबर 25 से 54 तक
  3. आयत नंबर 55 से 76 तक
  4. आयत नंबर 77 से 89 तक
  5. आयत नंबर 90 से 104 तक
  6. आयत नंबर 105 से 115 तक
  7. आयत नंबर 116 से 128 तक
  8. आयत नंबर 129 से 135 तक

طه

Taha

Ta-Ha·135 आयात·मक्की · Makki

सूरह नंबर 20 ताहा

पारा नंबर 16 जारी है

सूरह नंबर 20 ताहा

आयत नंबर 1 से 24 तक

طٰهٰ​ ۚ ﴿20:1﴾ مَاۤ اَنۡزَلۡـنَا عَلَيۡكَ الۡـقُرۡاٰنَ لِتَشۡقٰٓى ۙ ﴿20:2﴾ اِلَّا تَذۡكِرَةً لِّمَنۡ يَّخۡشٰى ۙ ﴿20:3﴾ تَنۡزِيۡلًا مِّمَّنۡ خَلَقَ الۡاَرۡضَ وَالسَّمٰوٰتِ الۡعُلَى ؕ ﴿20:4﴾ اَلرَّحۡمٰنُ عَلَى الۡعَرۡشِ اسۡتَوٰى ﴿20:5﴾ لَهٗ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَمَا فِى الۡاَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا وَمَا تَحۡتَ الثَّرٰى ﴿20:6﴾ وَاِنۡ تَجۡهَرۡ بِالۡقَوۡلِ فَاِنَّهٗ يَعۡلَمُ السِّرَّ وَاَخۡفٰى ﴿20:7﴾ اَللّٰهُ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا هُوَ ​ؕ لَـهُ الۡاَسۡمَآءُ الۡحُسۡنٰى ﴿20:8﴾ وَهَلۡ اَتٰٮكَ حَدِيۡثُ مُوۡسٰى​ۘ ﴿20:9﴾ اِذۡ رَاٰ نَارًا فَقَالَ لِاَهۡلِهِ امۡكُثُوۡۤا اِنِّىۡۤ اٰنَسۡتُ نَارًا لَّعَلِّىۡۤ اٰتِيۡكُمۡ مِّنۡهَا بِقَبَسٍ اَوۡ اَجِدُ عَلَى النَّارِ هُدًى ﴿20:10﴾ فَلَمَّاۤ اَتٰٮهَا نُوۡدِىَ يٰمُوۡسٰىؕ ﴿20:11﴾ اِنِّىۡۤ اَنَا رَبُّكَ فَاخۡلَعۡ نَـعۡلَيۡكَ​ۚ اِنَّكَ بِالۡوَادِ الۡمُقَدَّسِ طُوًىؕ ﴿20:12﴾ وَاَنَا اخۡتَرۡتُكَ فَاسۡتَمِعۡ لِمَا يُوۡحٰى ﴿20:13﴾ اِنَّنِىۡۤ اَنَا اللّٰهُ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّاۤ اَنَا فَاعۡبُدۡنِىۡ ۙ وَاَقِمِ الصَّلٰوةَ لِذِكۡرِىۡ ﴿20:14﴾ اِنَّ السَّاعَةَ اٰتِيَـةٌ اَكَادُ اُخۡفِيۡهَا لِتُجۡزٰى كُلُّ نَفۡسٍۢ بِمَا تَسۡعٰى ﴿20:15﴾ فَلَا يَصُدَّنَّكَ عَنۡهَا مَنۡ لَّا يُؤۡمِنُ بِهَا وَاتَّبَعَ هَوٰٮهُ فَتَرۡدٰى ﴿20:16﴾

तर्जुमा : --

1 – ता हा – – हम ने ये क़ुरान तुम पर इस लिए नाजिल नहीं किया है कि तुम मुसीबत में पड़ जाओ – 3 – ये तो एक नसीहत नामा है हर उस शख्स के लिए है, जो डरे – 4 – ये कलाम उस ने नाज़िल किया है जिस ने ज़मीन को पैदा किया और आसमानों को ऊंचा उठाया – 5 – वो रहमान कायनात के तख्ते सल्त्नत पर जलवा फ़रमा है – 6 – मालिक है उन सब चीज़ों का जो आसमानों और ज़मीन में हैं और जो ज़मीन और आसमान के दरमियान हैं और जो मिटटी के नीचे हैं – 7 – तुम चाहे अपनी बात पुकार कर कहो, वो तो चुपके से कही हुई बात बल्कि उस से छुपी बात भी जानता है – 8 – वो अल्लाह है, उस के सिवा मा’बूद नहीं, उस के बेहेतरीन नाम हैं – 9 – और तुम्हे कुछ मूसा की ख़बर भी पहोंची है – 10 – जब कि उस ने एक आग देखि और अपने घर वालों से कहा कि “ ज़रा ठहरो “ मै ने एक आग देखि है – शायद कि तुम्हारे लिए एक आध अंगारा ले आऊँ – या इस आग पर मुझे रास्ते के बारे में कोई रहनुमाई मिल जाए “- 11 – वहां पहोंचा तो पुकारा गया “ ऐ मूसा “ – 12 – मैं ही तेरा रब्ब हूँ, जूतियाँ उतार दे – 13 -तू वादिये मुक़द्दस तुवा में है – 14 - और मैं ने तुझ को चुन लिया है, सुन जो कुछ वही किया जाता है – मेरी याद के लिए नमाज़ क़ायम कर – 15 – क़यामत की घडी ज़रूर आने वाली है और मै उसका वक़्त खुफ़िया रखना चाहता हूँ ताकि हर शख्स अपनी सइ के मुताबिक़ बदला पाए - 16 – ऐसा कोई शख्स जो इस पर ईमान नहीं लाता और अपनी खुवाहिशों का बन्दा बन गया है तुझ को उस घडी की फ़िक्र से न रोक दे, वरना तू हलाकत में पढ़ जाएगा – 17 – और ऐ मूसा, ये तेरे हाथ में क्या है ? 18 – मूसा ने जवाब दिया “ ये मेरी लाठी है, इस पर टेक लगा कर चलता हूँ, इस से अपनी बकरियों के पत्ते झाड़ता हूँ और भी बहोत से काम हैं जो इस से लेता हूँ-19 – फ़रमाया “ फ़ेंक दे इस को मूसा “ 20 – उस ने फ़ेंक दिया और यकायक वो एक सांप था जो दौड़ रहा था – 21 – फ़रमाया “ पकड़ ले इस को और डर नहीं, हम इसे वैसा ही कर देंगे जैसी ये थी - 22 – और ज़रा अपना हाथ बग़ल में दबा, चमकता हुआ निकले गा बगैर किसी तकलीफ़ के – ये दूसरी निशानी है – 23 – इस लिए कि हम तुझे अपनि बड़ी निशानियाँ दिखाने वाले है – 24 – अब तू फ़िरऔन के पास जा वो सरकश हो गया है –

तशरीह :--

1. जब हज़रत मूसा अपनी शादी के बाद वो मुद्दत पूरी कर चुके जो उनके और उनके खुसर साहब के दरमियान तै हुई थी तो आप मिस्र की तरफ़ सफ़र में निकल पड़े – सर्द रात थी आप ने अपनी बीवी से फ़रमाया कि मुझे आग नज़र आ रही है मै जाता हूँ ताकि कुछ अंगारे ले आऊँ – उन से तुम गर्मी महसूस कर लेना और कोई आदमी मिल जाए तो उस से रास्ता मालूम कर के आता हूँ -

2. जब हज़रत मूसा आग के पास पहोंचे तो उस मुबारक मैदान के दाएं जानिब के दरख्त से आवाज़ आई कि ऐ मूसा मैं तेरा रब्ब हूँ -तू जूतियाँ उतार दे – इस मुबारक मैदान का नाम था वादिये तुवा और ये ज़मीन कई कई बार पाक की गई थी और इस में बरकतें भर दी गईं थी –

3. फिर अल्लाह ने फ़रमाया कि मैं ने तेरा इंतेख़ाब कर लिया अपना रसूल बनाने के लिए और अपने कलाम से तुझे नवाज़ने के लिए, दुनिया के तमाम लोगों में मैं तेरा मर्तबा बढ़ा रहा हूँ – अब तू ध्यान से सुन – मै ही माबूद हूँ कोई और नहीं, यही पहला फ़रीज़ा है कि मेरी ही इबादत करना और किसी कि इबादत न करना, मेरी याद के लिए नमाजें क़ायम करना, मेरी इबादत का बेहेतरीन तरीक़ा है कि जब मैं याद आऊँ तो नमाज़ अदा करना - अहादीस में आया है कि जो शख्स सोते में या भूल से नमाज़ का वक़्त गुज़ार दे, उस का कुफ्फ़ारा ये है कि याद आते से ही नमाज़ पढले -

4. इस मुलाक़ात में हज़रत मूसा को दो मो’जेज़ात से नवाज़ा गया, एक तो उनके हाथ में जो लाठी थी उस को ज़मीन पर डालने से वो एक खौफ़नाक अज़दहे की शकल इख्तियार करने लगी और दुसरे हाथ की हथेली बग़ल से निकलने पर बेहद रौशन हो गई – इस के बाद अल्लाह ने उनको फ़िरऔन के दरबार में भेज दिया -

आयत नंबर 25 से 54 तक

قَالَ رَبِّ اشۡرَحۡ لِىۡ صَدۡرِىْ ۙ ﴿20:25﴾ وَيَسِّرۡ لِىۡۤ اَمۡرِىْ ۙ ﴿20:26﴾ وَاحۡلُلۡ عُقۡدَةً مِّنۡ لِّسَانِیْ ۙ ﴿20:27﴾ يَفۡقَهُوۡا قَوۡلِیْ ࣕ ﴿20:28﴾ وَاجۡعَلْ لِّىۡ وَزِيۡرًا مِّنۡ اَهۡلِىْ ۙ ﴿20:29﴾ هٰرُوۡنَ اَخِى ۙ ﴿20:30﴾ اشۡدُدۡ بِهٖۤ اَزۡرِىْ ۙ ﴿20:31﴾ وَاَشۡرِكۡهُ فِىۡۤ اَمۡرِىْ ۙ ﴿20:32﴾ كَىۡ نُسَبِّحَكَ كَثِيۡرًا ۙ ﴿20:33﴾ وَّنَذۡكُرَكَ كَثِيۡرًا ؕ ﴿20:34﴾ اِنَّكَ كُنۡتَ بِنَا بَصِيۡرًا ﴿20:35﴾ قَالَ قَدۡ اُوۡتِيۡتَ سُؤۡلَـكَ يٰمُوۡسٰى ﴿20:36﴾ وَلَـقَدۡ مَنَـنَّا عَلَيۡكَ مَرَّةً اُخۡرٰٓىۙ ﴿20:37﴾ اِذۡ اَوۡحَيۡنَاۤ اِلٰٓى اُمِّكَ مَا يُوۡحٰٓى ۙ ﴿20:38﴾ اَنِ اقۡذِفِيۡهِ فِى التَّابُوۡتِ فَاقۡذِفِيۡهِ فِى الۡيَمِّ فَلۡيُلۡقِهِ الۡيَمُّ بِالسَّاحِلِ يَاۡخُذۡهُ عَدُوٌّ لِّىۡ وَعَدُوٌّ لَّهٗ​ ؕ وَاَلۡقَيۡتُ عَلَيۡكَ مَحَـبَّةً مِّنِّىۡ۟ ۚ وَلِتُصۡنَعَ عَلٰى عَيۡنِىۡ ۘ ﴿20:39﴾ اِذۡ تَمۡشِىۡۤ اُخۡتُكَ فَتَقُوۡلُ هَلۡ اَدُلُّـكُمۡ عَلٰى مَنۡ يَّكۡفُلُهٗ​ ؕ فَرَجَعۡنٰكَ اِلٰٓى اُمِّكَ كَىۡ تَقَرَّ عَيۡنُهَا وَلَا تَحۡزَنَ۟ ؕ وَقَتَلۡتَ نَـفۡسًا فَنَجَّيۡنٰكَ مِنَ الۡغَمِّ وَفَتَـنّٰكَ فُتُوۡنًا۟ࣞ فَلَبِثۡتَ سِنِيۡنَ فِىۡۤ اَهۡلِ مَدۡيَنَ۟ ۙ ثُمَّ جِئۡتَ عَلٰى قَدَرٍ يّٰمُوۡسٰى ﴿20:40﴾ وَاصۡطَنَعۡتُكَ لِنَفۡسِى​ۚ ﴿20:41﴾ اِذۡهَبۡ اَنۡتَ وَاَخُوۡكَ بِاٰيٰتِىۡ وَلَا تَنِيَا فِىۡ ذِكۡرِى​ۚ ﴿20:42﴾ اِذۡهَبَاۤ اِلٰى فِرۡعَوۡنَ اِنَّهٗ طَغٰى​ ​ۖۚ ﴿20:43﴾ فَقُوۡلَا لَهٗ قَوۡلًا لَّيِّنًا لَّعَلَّهٗ يَتَذَكَّرُ اَوۡ يَخۡشٰى ﴿20:44﴾ قَالَا رَبَّنَاۤ اِنَّـنَا نَخَافُ اَنۡ يَّفۡرُطَ عَلَيۡنَاۤ اَوۡ اَنۡ يَّطۡغٰى ﴿20:45﴾ قَالَ لَا تَخَافَآ​ اِنَّنِىۡ مَعَكُمَاۤ اَسۡمَعُ وَاَرٰى ﴿20:46﴾ فَاۡتِيٰهُ فَقُوۡلَاۤ اِنَّا رَسُوۡلَا رَبِّكَ فَاَرۡسِلۡ مَعَنَا بَنِىۡۤ اِسۡرَآءِيۡلَ۟ ۙ وَلَا تُعَذِّبۡهُمۡ​ ؕ قَدۡ جِئۡنٰكَ بِاٰيَةٍ مِّنۡ رَّبِّكَ​ ؕ وَالسَّلٰمُ عَلٰى مَنِ اتَّبَعَ الۡهُدٰى ﴿20:47﴾ اِنَّا قَدۡ اُوۡحِىَ اِلَـيۡنَاۤ اَنَّ الۡعَذَابَ عَلٰى مَنۡ كَذَّبَ وَتَوَلّٰى ﴿20:48﴾ قَالَ فَمَنۡ رَّبُّكُمَا يٰمُوۡسٰى ﴿20:49﴾ قَالَ رَبُّنَا الَّذِىۡۤ اَعۡطٰـى كُلَّ شَىۡءٍ خَلۡقَهٗ ثُمَّ هَدٰى ﴿20:50﴾ قَالَ فَمَا بَالُ الۡقُرُوۡنِ الۡاُوۡلٰى ﴿20:51﴾ قَالَ عِلۡمُهَا عِنۡدَ رَبِّىۡ فِىۡ كِتٰبٍ​​ۚ لَا يَضِلُّ رَبِّىۡ وَلَا يَنۡسَىؗ ﴿20:52﴾ الَّذِىۡ جَعَلَ لَـكُمُ الۡاَرۡضَ مَهۡدًا وَّسَلَكَ لَـكُمۡ فِيۡهَا سُبُلًا وَّ اَنۡزَلَ مِنَ السَّمَآءِ مَآءً ؕ فَاَخۡرَجۡنَا بِهٖۤ اَزۡوَاجًا مِّنۡ نَّبَاتٍ شَتّٰى ﴿20:53﴾ كُلُوۡا وَارۡعَوۡا اَنۡعَامَكُمۡ​ ؕ اِنَّ فِىۡ ذٰ لِكَ لَاٰيٰتٍ لِّاُولِى الـنُّهٰى ﴿20:54﴾

तर्जमा : --

25 – मूसा ने अर्ज़ किया इलाही मेरा सेना खोल दे – 26 – और मेरे काम को मेरे लिए आसान कर दे – 27 – और मेरी ज़बान की गिरह खोल दे – 28 – ताकि लोग मेरी बात समझ लें – 29 – और मेरे लिए मेरे अपने कुनबे से एक वज़ीर मुक़र्रर करदे – 30 – हारुन जो मेरा भाई है - 31 – उस के ज़रिये से मेरे हाथ मज़बूत कर दे 32 – और उस को मेरे काम में सह्रीक कर दे – 33 – ताकि हम खूब तेरी पाकी बयान करें – 34 – और खूब तेरा चर्चा करें – 35 – तू हमेशा मेरे हॉल पर निगरान रहा है – 36 – फ़रमाया, दिया गया जो तू ने माँगा ऐ मूसा (अह्स) - 37 – हम ने फिर एक मर्तबा तुझ पर एहसान किया – 38 – याद करो वो वक़्त जबकि हम ने तेरी मां को इशारा किया, ऐसा इशारा जो वही के ज़रिये से किया जाता है – 39 – कि इस बच्चे को संदूक़ में रख दे और संदूक़ को दरिया में छोड़ दे – दरिया उसे साहिल पर फ़ेंक दे गा और उसे मेरा दुश्मन और इस बच्चे का दुश्मन उठा लेगा – मैं ने अपनी तरफ़ से तुझ पर मोहब्बत तारी करदी और ऐसा किया कि तू मेरी निगरानी में पाला जाए – 40 – याद कर जब तेरी बहेन चलते चलते (फ़िरऔन के घर) जा कर कहती है “ मै तुम्हे उस का पता दूं जो इस बच्चे की परवरिश अच्छी तरह करे ?” इस तरह मै ने तुझे फिर तेरी मां के पास पहोंचा दिया ताकि उस की आँख ठंडी रहे और ये भी याद कर कि तू ने एक शख्स को कतल कर दिया था हम ने तुझे इस मामले से बचाया और तुझे अलग़ अलग आजमाइशों से गुज़ारा और फिर तू मदयन के लोगों में कई साल रहा – फिर अब ठीक अपने वक़्त पर तू आगया है ऐ मूसा – (इस वक़्त हज़रत मूसा 40 साल के हो गए थे ) 41 – मैं ने तुझ को अपने काम का बना लिया है – 42 – जा तू और तेरा भाई मेरी निशानी के साथ और देखो , तुम मेरी याद में सुस्ती न करना - 43 – जाओ तुम दोनों फ़िरऔन के पस कि वो सरकश होगया है - 44 – उस से नरमी से बात करना, शायद कि वो नसीहत क़ुबूल करे या डर जाए – 45 – दोनों ने अर्ज़ किया “ परवरदिगार, हमे अंदेशा है कि वो हम पर ज़्यादती करे या पिल पड़े गा – 46 – फ़रमाया “ डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ, सब कुछ सुन राह हूँ और देख रहा हूँ – 47 – जाओ उस के पास और कहो कि हम तेरे रब्ब के भेजे उए हैं, बनी इस्राईल को हमारे साथ जाने के लिए छोड़ दे और उन को तकलीफ़ न दे – हम तेरे पास तेरे रब्ब की निशानी ले कर आये हैं और सलामती है उस के लिए जो राह रास्त की पैरवी करे – 48 – हम को वही के ज़रिये बताया गया है कि अज़ाब के लिए के लिए जो जुठ्लाये और मूंह मोड़े - 49 – फ़िरऔन ने कहा “ अच्छा, तो दोनों का रब्ब कौन है ऐ मूसा “? 50 – मूसा ने जवाब दिया “ हमारा रब्ब वो है जिस ने हर चीज़ को उसकी सूरत बख्शी, फिर उसको रास्ता बताया “– 51 – फिरऔन बोला “ और पहले जो नस्लें गुज़र चुकी हैं उनकी फिर क्या हालत थी ? – 52 – मूसा ने कहा “ इस का इल्म मेरे रब्ब के पास एक किताब में महफूज़ है – मेरा रब्ब न चूकता है न भूलता है “– 53 – वोही है जिस ने तुम्हारे लिए ज़मीन का फर्श बिछाया, और उस में चलने के रास्ते बनाए, और ऊपर से पानी बरसाया, फिर उस के ज़रिये से अलग अलग क़िस्म की पैदावार निकाली “ – 54 – खाओ और अपने जानवरों को भी चराओ – यक़ीनन इस में बहोत सी निशानियाँ हैं, अक़ल रखने वालों के लिये –

तशरीह :--

1. जब हज़रत मूसा को फ़िरऔन को नसीहत करने का हुक्म हुआ तो आप ने अल्लाह से दुआ की कि मेरा सीना खोल दे, और मेरे काम में आसानी पैदा करदे, मेरी ज़बान की गिरह को खोल दे – चूंके बचपन में आप ने अंगारा मूंह में रख लिया था इसी लिए आप ने गिरह खोलने की दुआ की – अल्लाह ने उनकी ज़बान को खोला फिर भी कसार बाक़ी रह गई उसको सुनने के बाद फ़िरऔन ने कहा था कि मै बेहतर हूँ या ये – इस पर हजरत मूसा ने दुआ की कि मेरी ज़बान इतनी साफ़ होजाए कि लोग मेरी बात समझ लें और मेरे बड़े भाई हारुन को नबी बना दिया जाए, ये दोनों दुआएं क़ुबूल हो गईं –

2. अल्लाह ने हज़रत मूसा को बचपन का वाकिया उनको फिर याद दिलाया – अल्लाह ने फ़रमाया कि तुम्हारी वाल्दा को फ़िरऔन और उसके साथियों से डर था कियूं कि वो लोग बनी इस्राईल में पैदा होने वाले लड़कों को क़तल कर रहे थे – अल्लाह ने वही के ज़रिये तुम्हारी वालदा को हुक्म दिया कि एक संदूक़ में बच्चे को दूध पिलाकर नील दरिया में छोड़ दो – ये संदूक़ बहता हुआ फ़िरऔन के महेल के पास पहोंचा, आले फ़िरऔन ने उसे उठा कर फ़िरऔन की बीवी को दिया, वो उस को आँखों का तारा समझने लगी, मूसा की बहेन संदूक़ का पीछा करते हुए फ़िरऔन की बीवी के पास पहोंची और कहा कि इस बच्चे की परवरिश करने के लिए एक खातून है एक उजरत पर वो तैयार हो जायेगी – ग़रज़ इस तरह हज़रत मूसा को उन की वालादा के सुपुर्द किया गया और बच्चे ने उनका दूध पीना शुरू करदिया इस पर उनको इनाम से नवाज़ा गया, तन्खुवाह भी मुक़र्रर हुई और वो उनकी देख भाल करने लगीं, इस तरह हम ने तुम्हे तुम्हारी वाल्दा से मिलादिया – फ़िरऔन की बीवी से तुम्हारी वाल्दा ने इजाज़त ले कर तुम्हे अपने घर लाकर परवरिश की, लेकिन जब भी फ़ी औ न की बीवी को तुमारी याद आती वो तुम को महेल में बुला लेतीं, इस तरह तुम्हारी परवरिश होती रही – यहाँ तक कि तुम बालिग़ हो गए -

3. फिर तुम्हारी जवानी में तुम ने एक फ़िररऔनि क़ब्ती को मुक्का मारा तो वो मर गया, उसको मुर्दा देख कर तुम काँप उठे और अल्लाह से माफ़ी मांगने लगे, तो भी हम ने तुम्हे बचा लिया – तुम वहाँ से भाग खड़े हुए और मदयन के कुंए पर जाकर तुम ने दम लिया – यहाँ देखा कि लोग अपने जाज्वारों को पानी पिला रहे हैं, वहीँ दो लडकियां भी खड़ी हैं लेकिन अपने जानवरों को भीड़ की वजह पानी नहीं पिला पा रही हैं, आप फ़ौरन आगे बढे और उन के जान्वरों को पानी पिलाया – फिर आप एक दरख्त के साए में बैठ गए, इधर ये दोनों लडकियां जब अपने वालिद के पास पहोंची और वालिद को सारा वाकिया सुनाया, वालिद ने हुक्म दिया कि उनको बुला लाओ, इस मुलाक़ात में हजरत मूसा ने लड़कियों के वालिद को पूरा क़िस्सा सुनाया – उसवक्त एक लड़की ने वालिद से कहा कि इन को उजरत तै करके अपनी बकरियां चराने के लिए रख लीजिये, लड़कियों के वालिद ने हजरत मूसा से फरमाया कि इन दो लड़कियों में से एक का निकाह आप के साथ कर दूं इस शर्त पर कि आप आठ साल तक मेरे यहाँ काम करें – ये मामला तै हो गया और हजरत मूसा ने आठ साल की बजाये दस साल पूरे किये –

4. अब मूसा (अ ह स) मुद्दत पूरी करके अहलिया को लिए यहाँ से चले फिर वो वाकियात हुए जिन का ज़िक्र आयेतों में है – आग देखि, अल्लाह से कलाम किया, नबुव्वत पाई और निशानियाँ ले कर मिस्र की तरफ़ चले – इधर हारुन (अ ह स) के पास वही पहोंची, दोनों भाई मिले और फ़िरऔन के दरबार में पहोंचे – कहा हम अल्लाह के रसूल बन कर तेरे पास आये हैं, हमारा कहना है कि तू ईमान ला और बनी इस्राईल को अपनी गुलामी से रिहाई दे – उसने इनकार किया और कहा कि कोई निशानी हो तो दिखाओ, हज़रत मूसा ने अपनी लकड़ी ज़मीन पर डाली और वो एक खौफ़नाक अज़दहा बन गया और फ़िर औ न की तरफ़ लपका – मूसा (अ ह स) ने उसी वक़्त उसको हाथ लगाया और वो लकड़ी असली हालत में आ गई, फिर आप ने अपना हाथ बगल में डाल कर निकाला तो वो चमकता हुआ निकला, फ़िरऔन ने कहा कि ये दोनों जादूगर हैं और कहा कि हम आप को नबी नहीं मानते हैं, हम अपने जादूगरों को बुला रहे हैं और आशूरह के दिन मुकाबला होगा – उस दिन तमाम लोग सुबह सुबह मैदान में पहोंच गए, जादूगरों ने अपनी रस्सियाँ और लकडियाँ मैदान में डालीं, वो सब सांप बन कर दोनों नबियों की तरफ़ दौडें तो इसी वक़्त वही आई कि आप अपनी लकड़ी ज़मीन पर डाल दें – वो खौफनाक और बहोत बड़ा अजदहा बन गया और साड़ी रस्सियों और लकड़ियों को निगल गया – सब जादूगर समझ गए कि ये जादू नहीं है और उन सब ने मूसा के रब्ब पर ईमान ले आये – इस मुक़ाबले में हरने के बाद फ़िरऔन और फ़िरऔनियों की कमर टूट गई और फ़िरऔन पूरी दुश्मनी पर उतर आया, लेकिन उसको और उसकी क़ौम को तरह तरह के अज़ाब का सामना करना पडा – कभी तूफ़ान आया, टिटटी दल आया, जूएँ आईं, मेंडक आये और हर बर्तन में खून आगया लेकिन इन्होंने ईमान क़ुबूल न किया –

5. फिर हज़रत मूसा पर अल्लाह का हुक्म आया कि रातो रात बनी इस्राईल को ले कर यहाँ से निकल जाओ – सुबह फ़िरऔनियों ने देखा कि बनी इस्राईली चले गए हैं, फ़िर औ न ने सारे मुल्क में एहकाम भेज कर फिउजैं जमा कीं और बड़ी फौज ले कर बनी इस्राईल का पीछा किया – अल्लाह का समंदर के लिए हुक्म आया कि मेरे बंदे मूसा ( अ ह स) की लकड़ी पड़े तो उन्हें रास्ता दे देना, तुझ में बारा रास्ते हो जायेंगे, मूसा (अ ह स) जब सम्नदर पर पहोंचे तो देखा मौजें मार रहा है और पानी का शोर उठ रहा है वो घबरा गए और लकड़ी मारना भूल गए इतने में फ़िरऔन का लश्कर सर पर आ पहोंचा हज़रात मूसा के साथी घबरा गए और कहने लगे लो मूसा हम तो पकडे गए अब आप कुछ कीजिये, हज़रत मूसा को याद आया कि लकड़ी मारने का हुक्म हुआ था, चुनांचे आप ने लकड़ी मारी बारा रास्ते नुमायाँ हो गए आप अपने क़ौम को लिए हुए बे ख़तर पानी में उतर गए – जब ये लोग निकल चुके तो फ़िर औ न और उसका लश्कर इन्हें रास्तों में उतरा तो अल्लाह के हुक्म से पानी रवां हो गया और सब लोग ग़र्क़ हो गए – बनू इस्राईल ये सब देख रहे थे फिर भी उन्हों ने हज़रत मूसा से कहा “ हमें क्या खबर कि फ़िरऔन मरा या नहीं “ ? आप ने दुआ की और समंदर ने फिरू न की लाश को किआरे पर फेंक दिया – जिस लाश को इबरत के लिए अल्लाह ने हमेशा के लिए महफूज़ कर दिया -

आयत नंबर 55 से 76 तक

مِنۡهَا خَلَقۡنٰكُمۡ وَفِيۡهَا نُعِيۡدُكُمۡ وَمِنۡهَا نُخۡرِجُكُمۡ تَارَةً اُخۡرٰى ﴿20:55﴾ وَلَـقَدۡ اَرَيۡنٰهُ اٰيٰتِنَا كُلَّهَا فَكَذَّبَ وَاَبٰى ﴿20:56﴾ قَالَ اَجِئۡتَنَا لِتُخۡرِجَنَا مِنۡ اَرۡضِنَا بِسِحۡرِكَ يٰمُوۡسٰى ﴿20:57﴾ فَلَنَاۡتِيَنَّكَ بِسِحۡرٍ مِّثۡلِهٖ فَاجۡعَلۡ بَيۡنَنَا وَبَيۡنَكَ مَوۡعِدًا لَّا نُخۡلِفُهٗ نَحۡنُ وَلَاۤ اَنۡتَ مَكَانًـا سُوًى ﴿20:58﴾ قَالَ مَوۡعِدُكُمۡ يَوۡمُ الزِّيۡنَةِ وَاَنۡ يُّحۡشَرَ النَّاسُ ضُحًى ﴿20:59﴾ فَتَوَلّٰى فِرۡعَوۡنُ فَجَمَعَ كَيۡدَهٗ ثُمَّ اَتٰى ﴿20:60﴾ قَالَ لَهُمۡ مُّوۡسٰى وَيۡلَكُمۡ لَا تَفۡتَرُوۡا عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا فَيُسۡحِتَكُمۡ بِعَذَابٍ​ۚ وَقَدۡ خَابَ مَنِ افۡتَرٰى ﴿20:61﴾ فَتَنَازَعُوۡۤا اَمۡرَهُمۡ بَيۡنَهُمۡ وَاَسَرُّوا النَّجۡوٰى ﴿20:62﴾ قَالُوۡۤا اِنۡ هٰذٰٮنِ لَسٰحِرٰنِ يُرِيۡدٰنِ اَنۡ يُّخۡرِجٰكُمۡ مِّنۡ اَرۡضِكُمۡ بِسِحۡرِهِمَا وَيَذۡهَبَا بِطَرِيۡقَتِكُمُ الۡمُثۡلٰى ﴿20:63﴾ فَاَجۡمِعُوۡا كَيۡدَكُمۡ ثُمَّ ائۡتُوۡا صَفًّا​ ۚ وَقَدۡ اَفۡلَحَ الۡيَوۡمَ مَنِ اسۡتَعۡلٰى ﴿20:64﴾ قَالُوۡا يٰمُوۡسٰٓى اِمَّاۤ اَنۡ تُلۡقِىَ وَاِمَّاۤ اَنۡ نَّكُوۡنَ اَوَّلَ مَنۡ اَلۡقٰى ﴿20:65﴾ قَالَ بَلۡ اَلۡقُوۡا​ۚ فَاِذَا حِبَالُهُمۡ وَعِصِيُّهُمۡ يُخَيَّلُ اِلَيۡهِ مِنۡ سِحۡرِهِمۡ اَنَّهَا تَسۡعٰى ﴿20:66﴾ فَاَوۡجَسَ فِىۡ نَفۡسِهٖ خِيۡفَةً مُّوۡسٰى ﴿20:67﴾ قُلۡنَا لَا تَخَفۡ اِنَّكَ اَنۡتَ الۡاَعۡلٰى ﴿20:68﴾ وَاَ لۡقِ مَا فِىۡ يَمِيۡنِكَ تَلۡقَفۡ مَا صَنَعُوۡا​ ؕاِنَّمَا صَنَعُوۡا كَيۡدُ سٰحِرٍ​ ؕ وَلَا يُفۡلِحُ السّٰحِرُ حَيۡثُ اَتٰى ﴿20:69﴾ فَاُلۡقِىَ السَّحَرَةُ سُجَّدًا قَالُوۡۤا اٰمَنَّا بِرَبِّ هٰرُوۡنَ وَمُوۡسٰى ﴿20:70﴾ قَالَ اٰمَنۡتُمۡ لَهٗ قَبۡلَ اَنۡ اٰذَنَ لَـكُمۡ​ؕ اِنَّهٗ لَـكَبِيۡرُكُمُ الَّذِىۡ عَلَّمَكُمُ السِّحۡرَ​ۚ فَلَاُقَطِّعَنَّ اَيۡدِيَكُمۡ وَاَرۡجُلَكُمۡ مِّنۡ خِلَافٍ وَّلَاُصَلِّبَـنَّكُمۡ فِىۡ جُذُوۡعِ النَّخۡلِؗ وَلَـتَعۡلَمُنَّ اَيُّنَاۤ اَشَدُّ عَذَابًا وَّاَبۡقٰى ﴿20:71﴾ قَالُوۡا لَنۡ نُّؤۡثِرَكَ عَلٰى مَا جَآءَنَا مِنَ الۡبَيِّنٰتِ وَالَّذِىۡ فَطَرَنَا​ فَاقۡضِ مَاۤ اَنۡتَ قَاضٍ​ ؕ اِنَّمَا تَقۡضِىۡ هٰذِهِ الۡحَيٰوةَ الدُّنۡيَا ؕ ﴿20:72﴾ اِنَّاۤ اٰمَنَّا بِرَبِّنَا لِيَـغۡفِرَ لَـنَا خَطٰيٰنَا وَمَاۤ اَكۡرَهۡتَـنَا عَلَيۡهِ مِنَ السِّحۡرِؕ​ وَاللّٰهُ خَيۡرٌ وَّاَبۡقٰى ﴿20:73﴾ اِنَّهٗ مَنۡ يَّاۡتِ رَبَّهٗ مُجۡرِمًا فَاِنَّ لَهٗ جَهَـنَّمَ​ۚ لَا يَمُوۡتُ فِيۡهَا وَ لَا يَحۡيٰى ﴿20:74﴾ وَمَنۡ يَّاۡتِهٖ مُؤۡمِنًا قَدۡ عَمِلَ الصّٰلِحٰتِ فَاُولٰٓٮِٕكَ لَهُمُ الدَّرَجٰتُ الۡعُلٰىۙ ﴿20:75﴾ جَنّٰتُ عَدۡنٍ تَجۡرِىۡ مِنۡ تَحۡتِهَا الۡاَنۡهٰرُ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهَا​ ؕ وَذٰ لِكَ جَزَآءُ مَنۡ تَزَكّٰى ﴿20:76﴾

तर्जुमा :--

55 – इसी ज़मीन से हम ने तुम्हे पैदा किया है, इसी में हम तुम्हे वापास ले जायेंगे और इसी से तुम को दोबारा निकालेंगे – 56 – हम ने फ़िरऔन को अपनी सब निशानियाँ दिखाइं मगर वो झुटलाते चला गया और न माना – 57 – कहने लगा “ ऐ मूसा क्या तू हमारे पास इसलिए आया है कि अपने जादू के ज़ोर से हम को हमारे मुलक से निकाल बाहर करे ? 58 – अच्छा, हम भी तेरे मुक़ाबले मे वैसा ही जादू लाते हैं, तू तै करले कब और कहाँ मुक़ाबला करना है - न हम इस क़रारदाद से फिरेंगे न तुम फिरोंगे – 59 – मूसा ने कहा जश्न का दिन तै हुवा, और दिन चढ़े लोग जमा हों – 60 – फ़िरऔन ने पलट कर अपने सारे हथकंडे जमा किये और मुक़ाबले पर आगया – 61 – मूसा ने कहा “ शामत के मारो अल्लाह पर झूटी तोहमतें न बांधो वरना एक बड़ा सख्त अज़ाब तुम्हें तबाह करदेगा – झूट जिस ने भी घड़ा वो नामुराद हुआ – 62 – ये सुन कर उन के दरमियान इख्तेलाफ़ हो गया और वो चुपके चुपके बाहम मशवेरा करने लगे – 63 – आख़िरकार कुछ लोगों न कहा “ ये दोनों तो महेज़ जादूगर हैं इन का मक़सद ये है कि अपने जादू के जोर से तुम को तुम्हारी ज़मीन से बेदख़ल करदें और तुम्हारी मिसाली तरीक़े ज़िन्दगी का ख़ात्मा करदें – 64 – आज अपनी सारी तदबीरें आज जमा करलो और एक एक कर के मैदान में आओ – बस ये समझ लो आज जो ग़ालिब रहा वोही जीत गया – 65 – जादूगर बोले “ मूसा तुम फेंकते हो पहले ये फिर हम फेकें ?

66 – मूसा ने कहा “ नहीं पहले तुम ही फेंको “ यकायक उन की रस्सियाँ और लाठियां उनके जादू के ज़ोर से मूसा को दौड़ती हुई महसूस होने लगीं – 67 – और मूसा अपने दिल में डर गया – 68 – हम ने कहा “ मत डर, तू ही ग़ालिब रहेगा “ – 69 – फेंक जो कुछ तेरे हाथ में है, अभी इन की सारी बनावटी चीज़ों को निगले जाता है, ये जो कुछ बना कर लाये हैं, ये तो जादू का फ़रेब है और जादूगर कभी कामियाब नहीं हो सकता, खुवाहा किसी शान से वो आये – 70 – आखिर को येही हुआ कि सारे जादूगर सजदे में गिरा दिए गए और पुकार उठे “ मान लिया हम ने हारुन और मूसा के रब्ब को “ – 71 – फ़िरऔन ने कहा “ तुम ईमान ले आये इस से पहले मैं तुम्हें इजाज़त देता ? मालूम हो गया कि ये तुम्हारा गुरु है जिस ने तुम्हें जादूगरी सिखाई थी – अच्छा अब मैं तुम्हारे हाथ पाऊँ कटवाता हूँ और खजूर के तनों पर तुम्हें सूली देता हूँ – फिर तुम्हें पता चल जाएगा कि हम दोनों में से किस का अज़ाब ज़्यादा सख्त और देर तक रहना वाला है – 72 – जादुगरों ने जवाब दिया “ क़सम है उस ज़ात की जिस ने हमें पैदा किया है, ये हरगिज़ नहीं हो सकता है कि हम रौशन निशानियाँ सामने आजाने के बाद भी (सदाक़त पर) तुझे तरजीह दें – तू जो कुछ करना चाहे कर ले – तू ज़्यादा से ज़्यादा बस इस दुनिया की ज़िन्दगी का फ़ैसला कर सकता है – 73 – हम तो बस अपने रब्ब पर ईमान ले आये, ताकि वो हमारी हटाएं माफ़ करदे और इस जादूगरी से, जिस पर तू ने हमें मजबूर किया था, दर गुज़र फ़रमा दे – अल्लाह ही अच्छा है और वोही बाक़ी रहने वाला है – 74 – हक़ीक़त ये है कि जो मुजरिम बन कर अपने रब्ब के हुज़ूर हाज़िर होगा उस के लिए जहन्नुम है जिस में वो न जिए गा न मरे गा – 75 – और जो उस के हुज़ूर मोमिन की हसियत से हाज़िर होगा, जिस ने नेक अमल किये होंगे, ऐसे सब लोगों के लिए बुलंद दर्जे होंगे – 76 – सदा बहार बाग़ हैं जिन के नीचे नहरें बह रही होंगीं, उन में वो हमेशा रहेंगे – ये जज़ा है उस शख्स की जो पाकीज़गी इख्तियार करे –

तशरीह :--

1. आयत नंबर 55, सुनन की हदीस में है कि अल्लाह के रसूल (स अ स) ने मय्यत के दफ़न के बाद उस की क़बर पर मिटटी डालते वक़्त पहली बार जब मिटटी डाली तो फ़रमाया “ इसी ज़मीन से तुम को पैदा किया है “ दूसरी बार मिटटी डाली तो फ़रमाया “ इसी में तुम्हें वापस ले जायेंगे “ और तीसरी बार मिटटी डालने पर फ़रमाया “ इसी से तुम को दोबाराह निकालेंगे “

2. हज़रत मूसा (अह्स) का मो’जेज़ा लकड़ी का सांप बनना, हाथ का रौशन होने को देख कर फ़िरऔन ने कहा कि ये तो जादू है और इस के ज़ोर से तू मेरा मुल्क छीनना चाहता है – हम मुकाबला करके तुझे हरा देंगे, फ़िरऔन ने पूरे मुल्क से जादूगर इकठ्ठे कर लिए और जैसा हज़रत इब्न अब्बास ने फरमाया मुकाबला आशुरे के दिन हुआ –

3. चूंकि उस ज़माने में जादू का बड़ा ज़ोर था और बड़े बड़े जादूगर मौजूद थे, सब को फ़िरऔन ने जमा किया, मैदान में अपना तख़्त लगाया और उस पर बैठ कर वुज्रा और अमीरों को भी अपने क़रीब बिठाया, अपनी जीत के लिए फ़िर औ न पूरी तरह उम्मीद लगाए बैठा, उसने जादूगरों की हिम्मत बंधाई और इनामो इकराम का वादा किया- इधर हज़रत मूसा ने फ़रमाया “ देखो अल्लाह पर झूट न बांधो, लोगों की आँखों में धुल न झोंको याद रखो अल्लाह के सिवा कोई ख़ालिक़ नहीं है और उस के सिवा कोई नहीं कि किसी चीज़ को पैदा कर सके, याद रखो ऐसे झूठे बोहतानी लोग फ़लाह नहीं पाते –

4. बाज़ लोग समझ गए और कहने लगे ये कलाम जादूगरों का नहीं है और ये दोनों सच मुच अल्लाह के रसूल हैं बाज़ो ने कहा ये जादूगर हैं इसलिए मुक़ाबला होगा – फिर मुकाबला शुरू हुआ, फ़िरऔन के जादूगरों न पहले दिल की भड़ास निकाली और अपनी लकडियाँ मैदान में डालीं जो सांप बन कर सारा मैदान साँपों से भर गया, इस मन्ज़र से हज़रत मूसा भी खौफज़दा हो गए, उसी वक़्त अल्लाह ने वही नाज़िल फ़रमाई कि अपने हाथ की लकड़ी को डाल दो – आप ने ऐसा ही किया, लकड़ी डाली जो अल्लाह के हुक्म से एक ज़बरदस्त अज़दहा बन गई उस ने देखते ही देखते सारा मैदान साफ़ करदिया और जादूगरों के जितने करतब थे सब को हड़प कर लिया – जादूगरों ने जब ये देखा, उन्हें यक़ीन हो गया कि ये काम इंसानी ताक़त का नहीं है और ये वाक़ई अल्लाह का काम है – उसी वक़्त मैदान में सब के सामने और बादशाह की मौजूदगी में अल्लाह के सामने सजदे में गिर गए और पुकार उठे हम मूसा और हारुन के रब्ब पर ईमान लाये – कहते हैं कि उनकी तेदाद सत्टर ये अस्सी हज़ार थी –

5. फिर हज़रत मूसा पर अल्लाह का हुक्म आया कि रातो रात बनी इस्राईल को ले कर यहाँ से निकल जाओ – सुबह फ़िरऔनियों ने देखा कि बनी इस्राईली चले गए हैं, फ़िर औ न ने सारे मुल्क में एहकाम भेज कर फिउजैं जमा कीं और बड़ी फौज ले कर बनी इस्राईल का पीछा किया – अल्लाह का समंदर के लिए हुक्म आया कि मेरे बंदे मूसा ( अ ह स) की लकड़ी पड़े तो उन्हें रास्ता दे देना, तुझ में बारा रास्ते हो जायेंगे, मूसा (अ ह स) जब सम्नदर पर पहोंचे तो देखा मौजें मार रहा है और पानी का शोर उठ रहा है वो घबरा गए और लकड़ी मारना भूल गए इतने में फ़िरऔन का लश्कर सर पर आ पहोंचा हज़रात मूसा के साथी घबरा गए और कहने लगे लो मूसा हम तो पकडे गए अब आप कुछ कीजिये, हज़रत मूसा को याद आया कि लकड़ी मारने का हुक्म हुआ था, चुनांचे आप ने लकड़ी मारी बारा रास्ते नुमायाँ हो गए आप अपने क़ौम को लिए हुए बे ख़तर पानी में उतर गए – जब ये लोग निकल चुके तो फ़िर औ न और उसका लश्कर इन्हें रास्तों में उतरा तो अल्लाह के हुक्म से पानी रवां हो गया और सब लोग ग़र्क़ हो गए – बनू इस्राईल ये सब देख रहे थे फिर भी उन्हों ने हज़रत मूसा से कहा “ हमें क्या खबर कि फ़िरऔन मरा या नहीं “ ? आप ने दुआ की और समंदर ने फिरू न की लाश को किआरे पर फेंक दिया – जिस लाश को इबरत के लिए अल्लाह ने हमेशा के लिए महफूज़ कर दिया -

आयत नंबर 77 से 89 तक

وَلَقَدۡ اَوۡحَيۡنَاۤ اِلٰى مُوۡسٰٓى۟ ۙ اَنۡ اَسۡرِ بِعِبَادِىۡ فَاضۡرِبۡ لَهُمۡ طَرِيۡقًا فِى الۡبَحۡرِ يَبَسًا ۙ لَّا تَخٰفُ دَرَكًا وَّلَا تَخۡشٰى ﴿20:77﴾ فَاَتۡبَعَهُمۡ فِرۡعَوۡنُ بِجُنُوۡدِهٖ فَغَشِيَهُمۡ مِّنَ الۡيَمِّ مَا غَشِيَهُمۡؕ ﴿20:78﴾ وَاَضَلَّ فِرۡعَوۡنُ قَوۡمَهٗ وَمَا هَدٰى ﴿20:79﴾ يٰبَنِىۡۤ اِسۡرَآءِيۡلَ قَدۡ اَنۡجَيۡنٰكُمۡ مِّنۡ عَدُوِّكُمۡ وَوٰعَدۡنٰكُمۡ جَانِبَ الطُّوۡرِ الۡاَيۡمَنَ وَنَزَّلۡنَا عَلَيۡكُمُ الۡمَنَّ وَالسَّلۡوٰى ﴿20:80﴾ كُلُوۡا مِنۡ طَيِّبٰتِ مَا رَزَقۡنٰكُمۡ وَلَا تَطۡغَوۡا فِيۡهِ فَيَحِلَّ عَلَيۡكُمۡ غَضَبِىۡ​ۚ وَمَنۡ يَّحۡلِلۡ عَلَيۡهِ غَضَبِىۡ فَقَدۡ هَوٰى ﴿20:81﴾ وَاِنِّىۡ لَـغَفَّارٌ لِّمَنۡ تَابَ وَاٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًـا ثُمَّ اهۡتَدٰى ﴿20:82﴾ وَمَاۤ اَعۡجَلَكَ عَنۡ قَوۡمِكَ يٰمُوۡسٰى ﴿20:83﴾ قَالَ هُمۡ اُولَاۤءِ عَلٰٓى اَثَرِىۡ وَ عَجِلۡتُ اِلَيۡكَ رَبِّ لِتَرۡضٰى ﴿20:84﴾ قَالَ فَاِنَّا قَدۡ فَتَـنَّا قَوۡمَكَ مِنۡۢ بَعۡدِكَ وَاَضَلَّهُمُ السَّامِرِىُّ ﴿20:85﴾ فَرَجَعَ مُوۡسَىٰۤ اِلٰى قَوۡمِهٖ غَضۡبَانَ اَسِفًا۟  ۙ قَالَ يٰقَوۡمِ اَلَمۡ يَعِدۡكُمۡ رَبُّكُمۡ وَعۡدًا حَسَنًا۟  ۙ اَفَطَالَ عَلَيۡكُمُ الۡعَهۡدُ اَمۡ اَرَدْتُّمۡ اَنۡ يَّحِلَّ عَلَيۡكُمۡ غَضَبٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ فَاَخۡلَفۡتُمۡ مَّوۡعِدِىْ ﴿20:86﴾ قَالُوۡا مَاۤ اَخۡلَـفۡنَا مَوۡعِدَكَ بِمَلۡكِنَا وَلٰـكِنَّا حُمِّلۡنَاۤ اَوۡزَارًا مِّنۡ زِيۡنَةِ الۡقَوۡمِ فَقَذَفۡنٰهَا فَكَذٰلِكَ اَلۡقَى السَّامِرِىُّ ۙ ﴿20:87﴾ فَاَخۡرَجَ لَهُمۡ عِجۡلًا جَسَدًا لَّهٗ خُوَارٌ فَقَالُوۡا هٰذَاۤ اِلٰهُكُمۡ وَاِلٰهُ مُوۡسٰى۟  فَنَسِىَ ﴿20:88﴾ اَفَلَا يَرَوۡنَ اَلَّا يَرۡجِعُ اِلَيۡهِمۡ قَوۡلًا۟ ۙ وَّلَا يَمۡلِكُ لَهُمۡ ضَرًّا وَّلَا نَفۡعًا ﴿20:89﴾

तर्जुमा :--

77 – हम ने मूसा पर वही की कि अब रातो रात मेरे बन्दों को ले कर चल पढ़, और उन के लिए समंदर में से सूखी सड़क बनाले, तुझे किसी के पीछा करने का खौफ़ न हो और न समंदर के बीच से गुज़रते हुए डर लगे – 78 – पीछे से फ़िरऔन अपने लश्कर ले कर पहोंचा और फिर समंदर उन पर छा गया जैसा कि उस को छा जाने का हक़ था – 79 – फ़िरऔन ने अपनी क़ौम को गुमराह ही किया था, कोई सहीह रहनुमाई नहीं की थी – 80 – ऐ बनी इस्राईल, हम ने तुम को तुम्हारे दुश्मन से निजात दी और तूर के दाएं जानिब तुम्हारी हाज़री के लिए वक़्त मुक़र्रीर किया और तुम पर मन्नो सलवा उतारा – 81 – खाओ हमारा दिया हुआ रिज्क और उसे खा कर सरकशी न करो, वरना तुम पर मेरा ग़ज़ब टूट पडेगा – और जिस पर मेरा ग़ज़ब टूटा वो फिर गिर कर ही रहा- 82 – अलबत्ता जो तौबह कर ले और ईमान लाये और नेक अमल करे, फिर सीधा रास्ता चलता रहे उस के लिए मैं बहोत दरगुज़र करने वाला हूँ – 83 – और क्या चीज़ तुम्हें अपनी क़ौम से पहले ले आई मूसा ? – 84 – उस ने अर्ज़ किया “ वो बस मेरे पीछे आ ही रहे हैं, मैं जल्दी कर के तेरे हुज़ूर आगया हूँ ऐ मेरे रब्ब, ताकि तू मुझ से खुश रहे – 85 – फ़रमाया अच्छा तो सुनो, हम ने तुम्हारे पीछे तुम्हारी क़ौम को आज़माइश में डाल दिया और सामरी ने गुमराह कर डाला – 86 – मूसा सख्त गुस्से और रंज की हालत में अपनी क़ौम की तरफ़ पलटा, जा कर उस ने कहा ऐ मेरी क़ौम के लागों, क्या तुम्हारे रब्ब ने तुम से अच्छे वादे नहीं किये थे “ क्या मेरी जुदाई की मुद्दत तुम्हें बहोत ज़्यादा लगी इसलिए तुम ने मुझ से जो वादा था उस के खिलाफ़ किया – 87 – उन्हों ने जवाब दिया “ हम ने आप से वादा खिलाफ़ी अपने इख़्तियार से नहीं की, मालूम हुआ कि लोगों के ज़ेवरात के बोझ से हम लद गए थे और हम ने उनको सामरी के कहने पर उतार कर एक ढेर लगा दिया था “ तो सामरी ने ये करतब खड़ा कर दिया – 88 – और वो इन के लिए एक बछड़े की मूरत बना कर लाया जिस में से बैल की आवाज़ निकलती थी तो लोग कहने लगे येही है तुहारा और मूसा का मा’बूद और मूसा इसे भूल गया – 89 – क्या ये लोग नहीं देखते थे कि ना वो उन की बात का जवाब देता है और न उन के नफ़ा नुक़सान का कुछ इख्तियार रखता है –

तशरीह :--

1. अल्लाह ने बनी इस्राईल के ऊपर जो एहसान किये थे उन को याद दिलाया गया – तुम को दुश्मनों से निजात दी, और दुश्मनों को समंदर में डुबोदिया, फ़िरऔन को भी डुबोया और उसकी लाश को महफूज़ आर दिया – तुम्हारे रिज्क के लिए मनो सलवा उतारा -

2. हज़रत मूसा ने अपनी क़ौम को लेकर समंदर पार किया और एक जगह पहोंचे जहां के लोग बुतों को मा’बूद बना बैठे थे, बनी इस्राईल कहने लगे, मूसा हमारे लिए भी कोई मा’बूद मुक़र्रर कर दीजिये, आप ने फ़रमाया तुम सब जाहेल हो, ये तो बर्बाद शुदा लोग हैं और इन की इबादत भी बेमानी है-

3. आप वहाँ से कोहे तूर की तरफ़ चले, यहाँ आपको तौरैत की तख्तियां अता की गईं थीं, अल्लाह ने फ़रमाया कि हम ने तख्तियों में हर शै का तज़किराह और उनकी तफ़सील लिख दी थी और कह दिया था कि इस को मजबूती से थाम लो और अपनी क़ौम से कहो कि इस पर अमल करें -

4. हज़रत मूसा की ग़ैर मौजूदगी में सामरी ने एक बछड़ा बनाया और बनी इस्राईल को उस की इबादत में लगा दिया था जब हज़रत मूसा

तख्तियां ले कर लौटें तो क़ौम को बछड़े की इबादत करते हुए पाया, उन को सख्त रंज हुआ और गुस्सा बहोत आया – तख्तियां ज़मीन पर दे मारीं, भाई के सर के बाल थाम कर घसीटने लगे, भाई ने जवाब दिया कि मेरे जी में आई थी कि आप को ख़बर करदूं लेकिन इन को छोड़ना मुनासिब नहीं समझा –

5. हज़रत मूसा ने सामरी से पूछा कि तू ने ये फ़ितना कियूं उठाया ? चूंकि उसकी क़ौम गाय की प्रस्थिश (पूजा) करती थी इसलिए उसके दिल में गाय के मोहब्बत थी, उस ने कहा कि मै ने रसूल के नक्श क़दम से एक मुठी मिटटी उठाली थी और जो जेवर पिघल रहे थे उन में मिला दिया था – बछड़ा जब तैयार हुआ तो उस के मूंह से आवाज़ निकलती थी जो गालेबन उसके पिछले हिस्से से हवा के दाखिल होने पर ऐसा होता था – अक्सर मुफ़स्सेरीन के पास यही बात मशहूर है – इस बछड़े की इबादत करने वालों ने जब अल्लाह से माफ़ी मांगी थी तो अल्लाह ने उन को माफ़ करदिया था

6. हज़रत मूसा ने सामरी से कहा “ तू ने न लेने की चीज़ को हाथ लगाया था तेरी दुनिया में यही सज़ा है अब अच्छा तू जा, अब ज़िन्दगी भर यही पुकारते रहना है कि मुझे न छूना – और तेरे लिए बाज़ पुर्स का एक वक़्त मुक़र्रर है जो तुझ से हरगिज़ न टले गा – अब देख अपने उस खुदा को जिस पर तू रीझा हुआ था, अब हम उसे जला डालें गे और रेज़ा रेज़ा कर के दरिया में बहा देंगे – फिर हज़रत मूसा ने उस बछड़े को जला कर रख कर दिया, वो ऐसे जला जैसे खून और गोश्त वाला जलता है – उसकी राख दरिया में बहा दी गई -

आयत नंबर 90 से 104 तक

وَلَـقَدۡ قَالَ لَهُمۡ هٰرُوۡنُ مِنۡ قَبۡلُ يٰقَوۡمِ اِنَّمَا فُتِنۡتُمۡ بِهٖ​ۚ وَاِنَّ رَبَّكُمُ الرَّحۡمٰنُ فَاتَّبِعُوۡنِىۡ وَاَطِيۡعُوۡۤا اَمۡرِىْ ﴿20:90﴾ قَالُوۡا لَنۡ نَّبۡرَحَ عَلَيۡهِ عٰكِفِيۡنَ حَتّٰى يَرۡجِعَ اِلَيۡنَا مُوۡسٰى ﴿20:91﴾ قَالَ يٰهٰرُوۡنُ مَا مَنَعَكَ اِذۡ رَاَيۡتَهُمۡ ضَلُّوۡٓا ۙ ﴿20:92﴾ اَلَّا تَتَّبِعَنِ​ؕ اَفَعَصَيۡتَ اَمۡرِىْ ﴿20:93﴾ قَالَ يَابۡنَؤُمَّ لَا تَاۡخُذۡ بِلِحۡيَتِىۡ وَلَا بِرَاۡسِىۡ​ۚ اِنِّىۡ خَشِيۡتُ اَنۡ تَقُوۡلَ فَرَّقۡتَ بَيۡنَ بَنِىۡۤ اِسۡرَآءِيۡلَ وَلَمۡ تَرۡقُبۡ قَوۡلِىْ ﴿20:94﴾ قَالَ فَمَا خَطۡبُكَ يٰسَامِرِىُّ ﴿20:95﴾ قَالَ بَصُرۡتُ بِمَا لَمۡ يَـبۡصُرُوۡا بِهٖ فَقَبَـضۡتُ قَبۡضَةً مِّنۡ اَثَرِ الرَّسُوۡلِ فَنَبَذۡتُهَا وَكَذٰلِكَ سَوَّلَتۡ لِىۡ نَفۡسِى ﴿20:96﴾ قَالَ فَاذۡهَبۡ فَاِنَّ لَـكَ فِى الۡحَيٰوةِ اَنۡ تَقُوۡلَ لَا مِسَاسَ​ࣕ وَاِنَّ لَـكَ مَوۡعِدًا لَّنۡ تُخۡلَفَهٗ​ ۚ وَانْظُرۡ اِلٰٓى اِلٰهِكَ الَّذِىۡ ظَلۡتَ عَلَيۡهِ عَاكِفًا​ ؕ لَّـنُحَرِّقَنَّهٗ ثُمَّ لَـنَنۡسِفَنَّهٗ فِى الۡيَمِّ نَسۡفًا ﴿20:97﴾ اِنَّمَاۤ اِلٰهُكُمُ اللّٰهُ الَّذِىۡ لَاۤ اِلٰـهَ اِلَّا هُوَ​ؕ وَسِعَ كُلَّ شَىۡءٍ عِلۡمًا ﴿20:98﴾ كَذٰلِكَ نَقُصُّ عَلَيۡكَ مِنۡ اَنْۢبَآءِ مَا قَدۡ سَبَقَ​ ۚ وَقَدۡ اٰتَيۡنٰكَ مِنۡ لَّدُنَّا ذِكۡرًا ​ ۖ​ ۚ ﴿20:99﴾ مَنۡ اَعۡرَضَ عَنۡهُ فَاِنَّهٗ يَحۡمِلُ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ وِزۡرًا ۙ ﴿20:100﴾ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهِ​ ؕ وَسَآءَ لَهُمۡ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ حِمۡلًا ۙ ﴿20:101﴾ يَّوۡمَ يُنۡفَخُ فِى الصُّوۡرِ​ وَنَحۡشُرُ الۡمُجۡرِمِيۡنَ يَوۡمَٮِٕذٍ زُرۡقًا​ ۖ ​ۚ ﴿20:102﴾ يَّتَخَافَـتُوۡنَ بَيۡنَهُمۡ اِنۡ لَّبِثۡتُمۡ اِلَّا عَشۡرًا ﴿20:103﴾ نَحۡنُ اَعۡلَمُ بِمَا يَقُوۡلُوۡنَ اِذۡ يَقُوۡلُ اَمۡثَلُهُمۡ طَرِيۡقَةً اِنۡ لَّبِثۡتُمۡ اِلَّا يَوۡمًا ﴿20:104﴾

तर्जुमा : --

90 – हारून पहले ही उन स कह चूका था कि लोगों “ तुम इस की वजह से फिटने में पढ़ गए हो, तुम्हारा रब्ब तो रहमान है, पस तुम मेरी पैरवी करो और मेरी बात मानो – 91 – मगर उन्हों ने उस से कह दिया कि “ हम तो इसी के परस्तिश करते रहेंगे जब तक कि मूसा वापस न आजायें “ – 92 – हज़रत मूसा ने हारुन से कहा “ तुम ने जब देखा था कि ये गुमराह हो रहे हैं तो किस चीज़ ने उम्हारा हाथ पकड़ा था “ – 93 – कि मेरे तरीक़े पर अमल न करो “ क्या तुम ने मेरे हुक्म की खिलाफ वर्जी की ? 94 – हारून ने जवाब दिया “ ऐ मेरी माँ के बेटे, मेरी दाढ़ी न पकड़, न मेरे सर के बाल खींच, मुझे इस बात का डर था कि तू आकर कहे गा तुम ने बनी इस्राईल में फूट डाल दी और मेरी बात का पास न किया – 95 – मूसा ने कहा “ और सामरी तेरा क्या मामला है “ ? – 96 – उस ने जवाब दिया “ मैं ने वो चीज़ देखि जो इन लोगों को नज़र न आई, पस मै ने रसूल के नक्श क़दम से एक मुठी मिटटी उठा ली और उस को डाल दिया – मेरे नफस ने मुझे ऐसा ही सुझाया “ – 97 – मूसा ने कहा “ अच्छा तू जा, अब ज़िन्दगी भर यही पुकारते रहना है कि मुझे न छूना – और तेरे लिए बाज़ पुर्स का एक वक़्त मुक़र्रर है जो तुझ से हरगिज़ न टले गा – अब देख अपने उस खुदा को जिस पर तू रीझा हुआ था, अब हम उसे जला डालें गे और रेज़ा रेज़ा कर के दरिया में बहा देंगे “ – 98 – लोगों, तुम्हारा माबूद तो बस एक ही अल्लाह है, जिस के सिवा कोई और माबूद नहीं है, हर चीज़ पर उस का इल्म हावी है – 99 – ऐ नबी, इस तरह हम पिछले गुज़रे हुए हालात की खबरें तुम को सुनाते हैं और ख़ास अपने हाँ से तुम को एक नसीहत की किताब अता की है - 100 – जो कोई इस से मूंह मोड़े गा वो क़यामत के रोज़ सख्त गुनाहों का बोझ उठाये गा – 101 – और ऐसे सब लोग हमेशा उस अज़ाब में मुब्तेला रहेंगे और क़यामत के रोज़ ये बोझ बड़ा तकलीफ़ देह होगा – 102 – उस दिन जब सूर फूंका जाएगा और हम मुजरिमों को इस हाल में घेर लायेंगे कि उनकी आँखें पथराई हुई होगीं – 103 – आपस में चुपके चुपके कहेंगे कि दुनिया में मुश्किल ही से तुम ने कोई दस दिन गुज़ारे होंगे – 104 – हमें खूब मालूम है कि वो बातें कर रहे होंगे, हम ये भी जानते हैं कि उन में से जो ज़्यादा होशियार होगा वो कहे गा कि नहीं, तुम्हारी दुनिया की ज़िन्दगी सिर्फ़ एक दिन ही कि थी –

तशरीह : ---  

1. अल्लाह के नबी से पूछा गया था कि सूर क्या चीज़ है ? आप ने फ़रमाया वो एक क़रन (Horn) है जो फूंका जाएगा और हदीस में है कि उसका दायरा आसमानों और ज़मीन के बराबर है – हज़रत इसाफ़ील (सूर फूंकने वाले फरिशते का नाम है) इस को फूंकेंगे –

2. उस दिन जब सूर फूंका जाएगा मुजरिमों की आँखें पथराई हुई होगीं – आपस में चुपके चुपके कहेंगे कि दुनिया में मुश्किल ही से हम ने कोई दस दिन गुज़ारे होंगे, उन में से जो ज़्यादा होशियार होगा वो कहे गा कि नहीं, तुम्हारी दुनिया की ज़िन्दगी सिर्फ़ एक दिन ही कि थी –

आयत नंबर 105 से 115 तक

وَيَسۡـــَٔلُوۡنَكَ عَنِ الۡجِبَالِ فَقُلۡ يَنۡسِفُهَا رَبِّىۡ نَسۡفًا ۙ ﴿20:105﴾ فَيَذَرُهَا قَاعًا صَفۡصَفًا ۙ ﴿20:106﴾ لَّا تَرٰى فِيۡهَا عِوَجًا وَّلَاۤ اَمۡتًا ؕ ﴿20:107﴾ يَوۡمَٮِٕذٍ يَّتَّبِعُوۡنَ الدَّاعِىَ لَا عِوَجَ لَهٗ​ؕ وَخَشَعَتِ الۡاَصۡوَاتُ لِلرَّحۡمٰنِ فَلَا تَسۡمَعُ اِلَّا هَمۡسًا ﴿20:108﴾ يَوۡمَٮِٕذٍ لَّا تَنۡفَعُ الشَّفَاعَةُ اِلَّا مَنۡ اَذِنَ لَـهُ الرَّحۡمٰنُ وَرَضِىَ لَـهٗ قَوۡلًا ﴿20:109﴾ يَعۡلَمُ مَا بَيۡنَ اَيۡدِيۡهِمۡ وَمَا خَلۡفَهُمۡ وَلَا يُحِيۡطُوۡنَ بِهٖ عِلۡمًا ﴿20:110﴾ وَعَنَتِ الۡوُجُوۡهُ لِلۡحَىِّ الۡقَيُّوۡمِ​ؕ وَقَدۡ خَابَ مَنۡ حَمَلَ ظُلۡمًا ﴿20:111﴾ وَمَنۡ يَّعۡمَلۡ مِنَ الصّٰلِحٰتِ وَهُوَ مُؤۡمِنٌ فَلَا يَخٰفُ ظُلۡمًا وَّلَا هَضۡمًا ﴿20:112﴾ وَكَذٰلِكَ اَنۡزَلۡنٰهُ قُرۡاٰنًا عَرَبِيًّا وَّ صَرَّفۡنَا فِيۡهِ مِنَ الۡوَعِيۡدِ لَعَلَّهُمۡ يَتَّقُوۡنَ اَوۡ يُحۡدِثُ لَهُمۡ ذِكۡرًا ﴿20:113﴾ فَتَعٰلَى اللّٰهُ الۡمَلِكُ الۡحَـقُّ​ ۚ وَلَا تَعۡجَلۡ بِالۡقُرۡاٰنِ مِنۡ قَبۡلِ اَنۡ يُّقۡضٰٓى اِلَيۡكَ وَحۡيُهٗ​ؗ وَقُلْ رَّبِّ زِدۡنِىۡ عِلۡمًا ﴿20:114﴾ وَلَـقَدۡ عَهِدۡنَاۤ اِلٰٓى اٰدَمَ مِنۡ قَبۡلُ فَنَسِىَ وَلَمۡ نَجِدۡ لَهٗ عَزۡمًا ﴿20:115﴾

तर्जुमा :--

105 – ये लोग तुम से पूछते हैं कि आख़िर उस दिन ये पहाड़ कहाँ चले जायेंगे ? कहो कि मेरा रब्ब उन को धुल बना कर उड़ा दे गा – 106 – और ज़मीन को चटयल मैदान बनादेगा – 107 – कि उस में कोई बल और सिलवट न देखोगे – 108 – उस दिन सब लोग मुनादी की पुकार पर सीधे चले आयेंगे, कोई ज़रा अकड़ न दिखा सकेगा – और आवाजें रहमान के आगे दब जायेंगी – एक सरसराहट के सिवा तुम कुछ न सुनोगे – 109 – उस रोज़ शफ़ाअत कार गर न होगी, इल्ला ये कि किसी को रहमान उस की इजाज़त दे और उसकी बात सुनना पसनद करे – 110 – वो लोगों का अगला पिछला सब हाल जानता है, दूसरों को इसका पूरा इल्म नहीं है – 111 – लोगों के सर उस हय्यु कय्यूम के आगे झुक जायेंगे, नामुराद होगा जो उसवक्त किसी ज़ुल्म का बार गुनाह उठाये हुए हो – 112 – और किसी ज़ुल्म या हक तलफी का ख़तरा न होगा उस शख्स को जो नेक अमल करे और उस के साथ वो मोमिन भी हो – 113 – ऐ नबी, और इसी तरह हम ने कुरान अरबी बना कर नाज़िल किया है और इस में तरह तरह से तम्बीहात की हैं, ताकि लोग परहेज़गार बनें या उन में अल्लाह नसीहत पैदा करदे – 114 – पस बाला तर है अल्लाह, बादशाह हक़ीक़ी – और देखो, क़ुरान पढ़ने में जल्दी न किया करो – जब तक कि तुम्हारी तरफ़ उस की वही पूरी न पहोंच जाए, और दुआ करो कि ऐ परवरदिगार मुझे मजीद इल्म अता कर – 115 – हम ने इस से पहले आदम को एक हुक्म दिया था, मगर वो भूल गया और हम ने उस में अज्म न पाया –

तशरीह :--

1. क़यामत के दिन अल्लाह की इजाज़त मिलने पर ही कोई बन्दा शफ़ाअत कर सकेगा, आसमान के फ़रिश्ते या कोई बुज़ुर्ग बे इजाज़त सिफ़ारिश न कर सकेगें – तमाम फ़रिश्ते, हज़रत जिब्रील के साथ साफ बांधे खड़े होंगें, कोई बे इजाज़त लब न खोल सके गा – खुद हज़रत मोहम्मद (स अ स) अर्श के तले सजदे में गिरे होंगें – अल्लाह के हुक्म से सजदे से सर उठा कर शफ़ाअत करेंगे – हदीस में है कि हुक्म होगा कि जहन्नुम से उन लोगों को निकाल लाओ जिन के दिल में ज़र्रा बराबर ईमान हो -

आयत नंबर 116 से 128 तक

وَاِذۡ قُلۡنَا لِلۡمَلٰٓٮِٕكَةِ اسۡجُدُوۡا لِاٰدَمَ فَسَجَدُوۡۤا اِلَّاۤ اِبۡلِيۡسَؕ اَبٰى ﴿20:116﴾ فَقُلۡنَا يٰۤاٰدَمُ اِنَّ هٰذَا عَدُوٌّ لَّكَ وَلِزَوۡجِكَ فَلَا يُخۡرِجَنَّكُمَا مِنَ الۡجَـنَّةِ فَتَشۡقٰى ﴿20:117﴾ اِنَّ لَـكَ اَلَّا تَجُوۡعَ فِيۡهَا وَلَا تَعۡرٰىۙ ﴿20:118﴾ وَاَنَّكَ لَا تَظۡمَؤُا فِيۡهَا وَلَا تَضۡحٰى ﴿20:119﴾ فَوَسۡوَسَ اِلَيۡهِ الشَّيۡطٰنُ قَالَ يٰۤاٰدَمُ هَلۡ اَدُلُّكَ عَلٰى شَجَرَةِ الۡخُلۡدِ وَمُلۡكٍ لَّا يَبۡلٰى ﴿20:120﴾ فَاَكَلَا مِنۡهَا فَبَدَتۡ لَهُمَا سَوۡاٰ تُہُمَا وَطَفِقَا يَخۡصِفٰنِ عَلَيۡهِمَا مِنۡ وَّرَقِ الۡجَـنَّةِ​ؗ وَعَصٰۤى اٰدَمُ رَبَّهٗ فَغَوٰى​ۖࣕ ﴿20:121﴾ ثُمَّ اجۡتَبٰهُ رَبُّهٗ فَتَابَ عَلَيۡهِ وَهَدٰى ﴿20:122﴾ قَالَ اهۡبِطَا مِنۡهَا جَمِيۡعًا​ۢ بَعۡضُكُمۡ لِبَعۡضٍ عَدُوٌّ​ ۚ فَاِمَّا يَاۡتِيَنَّكُمۡ مِّنِّىۡ هُدًى۟ ۙ فَمَنِ اتَّبَعَ هُدَاىَ فَلَا يَضِلُّ وَلَا يَشۡقٰى ﴿20:123﴾ وَمَنۡ اَعۡرَضَ عَنۡ ذِكۡرِىۡ فَاِنَّ لَـهٗ مَعِيۡشَةً ضَنۡكًا وَّنَحۡشُرُهٗ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ اَعۡمٰى ﴿20:124﴾ قَالَ رَبِّ لِمَ حَشَرۡتَنِىۡۤ اَعۡمٰى وَقَدۡ كُنۡتُ بَصِيۡرًا ﴿20:125﴾ قَالَ كَذٰلِكَ اَتَـتۡكَ اٰيٰتُنَا فَنَسِيۡتَهَا​ۚ وَكَذٰلِكَ الۡيَوۡمَ تُنۡسٰى ﴿20:126﴾ وَكَذٰلِكَ نَجزِىۡ مَنۡ اَسۡرَفَ وَلَمۡ يُؤۡمِنۡۢ بِاٰيٰتِ رَبِّهٖ​ؕ وَلَعَذَابُ الۡاٰخِرَةِ اَشَدُّ وَاَبۡقٰى ﴿20:127﴾ اَفَلَمۡ يَهۡدِ لَهُمۡ كَمۡ اَهۡلَكۡنَا قَبۡلَهُمۡ مِّنَ الۡقُرُوۡنِ يَمۡشُوۡنَ فِىۡ مَسٰكِنِهِمۡ​ؕ اِنَّ فِىۡ ذٰ لِكَ لَاٰيٰتٍ لِّاُولِى النُّهٰى ﴿20:128﴾

तर्जुमा :--

116 – याद करो वो वक़्त जबकि हम ने फ़रिश्तों से कहा था कि आदम को सजदा करो, वो सब तो सजदा कर गए मगर एक इब्लीस था, कि इनकार कर बैठा – 117 – इस पर हम ने आदम से कहा कि देखो, ये तुम्हारा और तुम्हारी बीवी का दुश्मन है, ऐसा न हो कि तुम्हें जन्नत से निकलवा दे और तुम मुसीबत में पढ़ जाओ – 118 – यहाँ तो तुम्हें ये आसाइशें हासिल हैं कि न भूके न नंगे रहते हो – 119 – न प्यास और न धुप तुम्हें सताती है – 120 – लेकिन शैतान ने उस को फुसलाया, कहने लगा “ आदम बताऊँ तुम्हें वो दरख़्त जिस से हमेशा रहने वाली ज़िन्दगी और कभी ख़तम न होने वाली सल्तनत हासिल होती है “ – 121 – आख़िरकार दोनों ने उस दरख्त का फल खा गए, नतीजा ये हुआ कि फ़ौरन ही उन के सतर एक दुसरे के आगे खुल गए और लगे दोनों अपने आप को जन्नत के पत्तों से ढांकने लगे – तुम ने अपने रब्ब की ना फ़रमानी की और सहीह रास्ते से भटक गए – 122 – फिर उसके रब्ब ने उसे माफ़ किया और उसकी तौबह क़ुबूल कर ली और उसे हिदायत बख्शी – 123 – और फ़रमाया “ तुम दोनों यहाँ से उतर जाओ – तुम इ दुसरे के दुश्मन रहोगे, अब अगर मेरी तरफ़ से कोई हिदायत पहोंचे तो जो कोई उस हिदायत की पैरवी करेगा न वो भटके गा और न बद बख्ति में मुब्तेला होगा “ – 124 – और जो मेरे ज़िक्र से मूंह मोड़े गा उस के लिए दुनिया में तंग ज़िन्दगी होगी और क़यामत के रोज़ हम उसे अँधा उठायेंगे – 125 – वो कहेगा “ परवरदिगार, दुनिया में तो मैं आँखों वाला था, यहाँ मुझे अंधा कियूं उठाया “ ? 126 – अल्लाह फ़रमायगा “ हाँ जब तेरे पास हामारी आयात आईं थीं तो तू ने उन को भुला दिया था, इसी तरह आज तू भुलाया जा रहा है – 127 – इस तरह हम हद से गुज़रने वालों और अपने रब्ब की आयात न मानने वालों को (दुनिया) में बदला देते हैं, और आख़ेरत का अज़ाब ज्यादा सख्त और लम्बी मुद्दत का है – 128 – फिर क्या उन लोगों को (तारीख़ से) कोई हिदायत न मिली कि इन से पहले कितनी ही कोमों को हम हलाक कर चुके हैं जिन कि (बर्बाद) बस्तियों में आज ये चलते फिरते हैं – दर हक़ीक़त इस में बहोत सी निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो अक़ल सलीम रखते हैं –

तशरीह : --

1. इब्ने हातिम में है, रसूल अल्लाह (स अ स) फ़रमाते हैं, अल्लाह ने हज़रत आदम को गंदुमी (wheatish) रंग का, लम्बे क़द वाला जो खजूर के दरख़्त के बराबर था और ज़्यादा बालों वाला बनाया था – जन्नत में जिस दरख़्त का फल खाया था उस के बाद उनका लिबास उतर गया था ज़मीन पर उतरने के बाद मारे शर्म के इधर उधर छुपने लगे तो एक दरख़्त में बाल उलझ गए तो जल्दी से उनको छुड़ाने में लगे तो अल्लाह ने आवाज़ दी कि ऐ आदम, क्या मुझ से भाग रहा है ? रहमान का कलाम सुन कर अदब से जवाब दिया कि मै मारे शर्म के अपना सर छुपाना चाहता हूँ – या रब्ब, ये फ़रमा दे कि क्या तौबह और रुजू करने के बाद वापस जन्नत में पहोंच सकता हूँ ? जवाब मिला हाँ – उसके साथ अल्लाह ने हजरत आदम को सही रास्ता भी बताया और उस पर चलने का तरीक़ा भी सिखाया, ताकि वापस जन्नत में पहोंच सकें – (इब्ने कसीर)

2. इंसान को चैन नसीब न होगा कितना भी मालदार होगा तब भी बे इत्मीनान ही रहे गा और उसको अमनो अमान नसीब न होगा –

3. हज़रत आदम, हज़रत हव्वा और इब्लीस से यही फर्मा दिया गया था कि तुम सब जन्नत से निकल जाओ, तुम आपस में एक दुसरे के दुश्मन हो ---यानि आदम या अल्लाह की राह पर चलने वाले और औलाद इब्लीस – अल्लाह ने फ़रमाया कि अब तुम्हारे पास मेरे रसूल आयेंगे और मेरी किताबें आयेंगी – मेरी राह पर पैरवी करने वाले न तो दुनिया में रुसवा होंगें और न आख़ेरत में ज़लील होंगें – मेरे हुक्मों के खिलाफ़ राहों पर चलने वाले दुनिया में भी तंग रहेंगे और मरने के बाद भी अज़ाब में मुब्तेला रहेंगे -

आयत नंबर 129 से 135 तक

وَلَوۡلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتۡ مِنۡ رَّبِّكَ لَــكَانَ لِزَامًا وَّاَجَلٌ مُّسَمًّىؕ ﴿20:129﴾ فَاصۡبِرۡ عَلٰى مَا يَقُوۡلُوۡنَ وَسَبِّحۡ بِحَمۡدِ رَبِّكَ قَبۡلَ طُلُوۡعِ الشَّمۡسِ وَقَبۡلَ غُرُوۡبِهَا​ ۚ وَمِنۡ اٰنَآىٴِ الَّيۡلِ فَسَبِّحۡ وَاَطۡرَافَ النَّهَارِ لَعَلَّكَ تَرۡضٰى ﴿20:130﴾ وَلَا تَمُدَّنَّ عَيۡنَيۡكَ اِلٰى مَا مَتَّعۡنَا بِهٖۤ اَزۡوَاجًا مِّنۡهُمۡ زَهۡرَةَ الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا۟ ۙ لِنَفۡتِنَهُمۡ فِيۡهِ​ ؕ وَرِزۡقُ رَبِّكَ خَيۡرٌ وَّاَبۡقٰى ﴿20:131﴾ وَاۡمُرۡ اَهۡلَكَ بِالصَّلٰوةِ وَاصۡطَبِرۡ عَلَيۡهَا​ ؕ لَا نَسۡـــَٔلُكَ رِزۡقًا​ ؕ نَحۡنُ نَرۡزُقُكَ​ ؕ وَالۡعَاقِبَةُ لِلتَّقۡوٰى ﴿20:132﴾ وَقَالُوۡا لَوۡلَا يَاۡتِيۡنَا بِاٰيَةٍ مِّنۡ رَّبِّهٖ ​ؕ اَوَلَمۡ تَاۡتِہِمۡ بَيِّنَةُ مَا فِى الصُّحُفِ الۡاُوۡلٰى ﴿20:133﴾ وَلَوۡ اَنَّاۤ اَهۡلَكۡنٰهُمۡ بِعَذَابٍ مِّنۡ قَبۡلِهٖ لَـقَالُوۡا رَبَّنَا لَوۡلَاۤ اَرۡسَلۡتَ اِلَـيۡنَا رَسُوۡلًا فَنَتَّبِعَ اٰيٰتِكَ مِنۡ قَبۡلِ اَنۡ نَّذِلَّ وَنَخۡزٰى ﴿20:134﴾ قُلۡ كُلٌّ مُّتَرَبِّصٌ فَتَرَبَّصُوۡا​ ۚ فَسَتَعۡلَمُوۡنَ مَنۡ اَصۡحٰبُ الصِّرَاطِ السَّوِىِّ وَمَنِ اهۡتَدٰى ﴿20:135﴾

तर्जुमा : --

129 – अगर तेरे रब्ब की तरफ़ से पहले एक बात तै न करदी गई होती और एक मुद्दत तक कि मोहल्लत मुक़र्रर न होती तो ज़रूर इन का भी फ़ैसला चुका दिया जाता – 130 – (ऐ नबी) जो बातें ये लोग बनाते हैं, उन पर सबर करो और अपने रब्ब की हम्दो सना के साथ उस की तसबीह करो सूरज निकलने से पहले और गुरूब होने से पहले और रात के औक़ात में भी तसबीह करो और दिन के किनारों पर भी, शायेद कि तुम राज़ी हो जाओ – 131 – और निगाह उठा कर भी न देखो ज़िन्दगी की उस शानो शौकत को जो हम ने मुख्तलिफ़ क़िस्म के लोगों को दे रखी है, वो तो हम ने उन्हें आज़माइश में डालने के लिये दी है, और तेरे रब्ब का दिया हुआ रिज्क हलाल ही बेहतर और हमेशा रहने वाला है – 132 – अपने अहलो अयाल को नमाज़ की तलकीन (हिदायत) करो और खुद भी इस के पाबन्द रहो हम तुम से कोई रिज्क नहीं चाहते, रिज्क तो हम तुम को दे रहे हैं और परहेज़गारी का अंजाम अच्छा है – 133 – वो कहते हैं कि ये शख्स अपने रब्ब की तरफ़ से मो’जेज़ा कियूं नहीं लाता ? और क्या उन के पास अगले सहीफों की तालीमात का बयान साफ साफ़ नहीं आया ? 134 – अगर हम इस से पहले उन को इसी अज़ाब से हलाक कर देते तो फिर यही लोग कहते कि ऐ परवरदिगार, तूने हमारे पास कोई रसूल कियूं नहीं भेजा कि हम ज़लील खुवार होने से पहले तेरी आयात की पैरवी इख्तियार कर लेते – 135 – इन से कह दो कि हर एक इंतज़ार करने वाला है सो तुम भी इंतज़ार करो, अब तुम्हें मालूम हो जाएगा कि सीधी राह पर कौन है और हिदायत पाने वाले कौन है – तशरीह : --

1. मक्का की ज़िन्दगी में अल्लाह के रसूल (स अ स) के साथ जो बद तमीज़ी की बातें लोग करते थे तो अल्लाह ने उन को नमाज़ के साथ सबर और बर्दाश्त करने की तलकीन ई थी और यह भी फ़रमाया था कि वो उन लोगों को हलाक नहीं करना चाहता और उन के लिए एक मुद्दत मुक़र्रर करचुका है –

2. अल्लाह ने हम्दो सना के बारे में फ़रमाया कि तस्बीह से मुराद नमाज़ है और ख़ानदान के सरबराह के ऊपर एक अहेम ज़िम्मेदारी दी है – अल्लाह ने फ़रमाया है कि “ तुम अपने अहलो अयाल को नमाज़ की तलकीन (हिदायत) करो और खुद भी इस के पाबन्द रहो, हम तुम से कोई रिज्क नहीं चाहते, रिज्क तो हम तुम को दे रहे हैं और परहेज़गारी का अंजाम अच्छा है –

3. नमाज़ के औकात की तरफ़ यहाँ साफ़ इशारह कर दिया है – सूरज से निकलने से पहले फ़जर की नमाज़- सूरज गुरूब होने से पहले असर की नमाज़ – रात में इशा की नमाज़ और दिन के किनारों से मुराद फ़जर, ज़ोहर और मग़रिब की नमाजें –

4. कुफ्फ़ार का ये मुतालबा था कि आखिर क्या वजह है कि ये नबी अपनी सच्चाई का कोई मो’जेज़ा नहीं दिखाते ? जवाब मिलता है कि अल्लाह ने अपने नबी जो उम्मी (जो लिकना पढ़ना नहीं जान्ते) के ऊपर एक अज़ीम क़ुरान नाज़िल किया था – इस किताब में गए वक्तों के हालात, जो पैग़म्बर आचुके थे, उन के क़िससे और तमाम इन्सानियत के लिए निज़ामे ज़िन्दगी दी गई है – अल्लाह ने फ़रमाया कि हम ने ये पाक किताब अपने रसूल (स अस) पर नाज़िल की है जो किसी मोजेज़े से कम नहीं है -