النساء
An-Nisa
सूरह नंबर ४ अन निसा
पारा नंबर 4 जारी है
सूरह नंबर ४ अन निसा (औरत, Woman)
आयत नंबर 1 से 10
يٰۤـاَيُّهَا النَّاسُ اتَّقُوۡا رَبَّكُمُ الَّذِىۡ خَلَقَكُمۡ مِّنۡ نَّفۡسٍ وَّاحِدَةٍ وَّخَلَقَ مِنۡهَا زَوۡجَهَا وَبَثَّ مِنۡهُمَا رِجَالًا كَثِيۡرًا وَّنِسَآءًۚ وَاتَّقُوا اللّٰهَ الَّذِىۡ تَسَآءَلُوۡنَ بِهٖ وَالۡاَرۡحَامَ ؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلَيۡكُمۡ رَقِيۡبًا ﴿4:1﴾ وَاٰ تُوا الۡيَتٰمٰٓى اَمۡوَالَهُمۡ وَلَا تَتَبَدَّلُوا الۡخَبِيۡثَ بِالطَّيِّبِ وَلَا تَاۡكُلُوۡۤا اَمۡوَالَهُمۡ اِلٰٓى اَمۡوَالِكُمۡؕ اِنَّهٗ كَانَ حُوۡبًا كَبِيۡرًا ﴿4:2﴾ وَاِنۡ خِفۡتُمۡ اَلَّا تُقۡسِطُوۡا فِى الۡيَتٰمٰى فَانْكِحُوۡا مَا طَابَ لَـكُمۡ مِّنَ النِّسَآءِ مَثۡنٰى وَثُلٰثَ وَرُبٰعَ ۚ فَاِنۡ خِفۡتُمۡ اَلَّا تَعۡدِلُوۡا فَوَاحِدَةً اَوۡ مَا مَلَـكَتۡ اَيۡمَانُكُمۡ ؕ ذٰ لِكَ اَدۡنٰٓى اَلَّا تَعُوۡلُوۡا ؕ ﴿4:3﴾ وَاٰ تُوا النِّسَآءَ صَدُقٰتِهِنَّ نِحۡلَةً ؕ فَاِنۡ طِبۡنَ لَـكُمۡ عَنۡ شَىۡءٍ مِّنۡهُ نَفۡسًا فَكُلُوۡهُ هَنِيۡٓـئًـا مَّرِیۡٓـٴًﺎ ﴿4:4﴾ وَلَا تُؤۡتُوا السُّفَهَآءَ اَمۡوَالَـكُمُ الَّتِىۡ جَعَلَ اللّٰهُ لَـكُمۡ قِيٰمًا وَّارۡزُقُوۡهُمۡ فِيۡهَا وَاكۡسُوۡهُمۡ وَقُوۡلُوۡا لَهُمۡ قَوۡلًا مَّعۡرُوۡفًا ﴿4:5﴾ وَابۡتَلُوا الۡيَتٰمٰى حَتّٰىۤ اِذَا بَلَغُوا النِّكَاحَ ۚ فَاِنۡ اٰنَسۡتُمۡ مِّنۡهُمۡ رُشۡدًا فَادۡفَعُوۡۤا اِلَيۡهِمۡ اَمۡوَالَهُمۡۚ وَلَا تَاۡكُلُوۡهَاۤ اِسۡرَافًا وَّبِدَارًا اَنۡ يَّكۡبَرُوۡا ؕ وَمَنۡ كَانَ غَنِيًّا فَلۡيَسۡتَعۡفِفۡۚ وَمَنۡ كَانَ فَقِيۡرًا فَلۡيَاۡكُلۡ بِالۡمَعۡرُوۡفِ ؕ فَاِذَا دَفَعۡتُمۡ اِلَيۡهِمۡ اَمۡوَالَهُمۡ فَاَشۡهِدُوۡا عَلَيۡهِمۡ ؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ حَسِيۡبًا ﴿4:6﴾ لِلرِّجَالِ نَصِيۡبٌ مِّمَّا تَرَكَ الۡوَالِدٰنِ وَالۡاَقۡرَبُوۡنَ وَلِلنِّسَآءِ نَصِيۡبٌ مِّمَّا تَرَكَ الۡوَالِدٰنِ وَالۡاَقۡرَبُوۡنَ مِمَّا قَلَّ مِنۡهُ اَوۡ كَثُرَ ؕ نَصِيۡبًا مَّفۡرُوۡضًا ﴿4:7﴾ وَاِذَا حَضَرَ الۡقِسۡمَةَ اُولُوا الۡقُرۡبٰى وَالۡيَتٰمٰى وَالۡمَسٰكِيۡنُ فَارۡزُقُوۡهُمۡ مِّنۡهُ وَقُوۡلُوۡا لَهُمۡ قَوۡلًا مَّعۡرُوۡفًا ﴿4:8﴾ وَلۡيَخۡشَ الَّذِيۡنَ لَوۡ تَرَكُوۡا مِنۡ خَلۡفِهِمۡ ذُرِّيَّةً ضِعٰفًا خَافُوۡا عَلَيۡهِمۡ فَلۡيَتَّقُوا اللّٰهَ وَلۡيَقُوۡلُوا قَوۡلًا سَدِيۡدًا ﴿4:9﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ يَاۡكُلُوۡنَ اَمۡوَالَ الۡيَتٰمٰى ظُلۡمًا اِنَّمَا يَاۡكُلُوۡنَ فِىۡ بُطُوۡنِهِمۡ نَارًا ؕ وَسَيَـصۡلَوۡنَ سَعِيۡرًا ﴿4:10﴾
तर्जुमा : 1- लोगों अपने रब से डरो जिस ने तुम को एक जान से पैदा किया और उसी जान से उस का जोड़ा बनाया और उन दोनों से बहोत मर्द और औरतें दुनिया में फैला दिए – उस अल्लाह से डरो, जिस का वास्ता दे कर तुम एक दुसरे से अपने हक़ मांगते हो, और रिश्ता व क़राबत्दारों (नज्दीकी लोग) से ताल्लुक़ात को बिगाड़ने से परहेज़ करो, यक़ीन जानो कि अल्लाह तुम पर निगरानी कर रहा है, 2 – यतीमों के माल उन को वापस दो, अच्छे माल को बुरे माल से ना बदल लो और उन के माल अपने माल के साथ मिला कर ना खा जाओ, यह बहोत बड़ा गुनाह है, 3 – अगर तुम यतीमों के साथ ना इंसाफ़ी करने से डरते हो तो जो औरतें तुम को पसंद आयें उन में से दो दो, तीन तीन, चार चार से निकाह कर लो – लेकिन तुम्हे अगर अंदेशा हो कि उन के साथ इन्साफ़ ना कर सकोगे तो फिर एक पर ही इक्तेफ़ा करो I (जंग के दौरान) तुम उन औरतों को बीवियां बना सकते हो जो तुम्हारे क़ब्ज़े में आई हैं, बे इंसाफ़ी से बचने के लिए यह ज़ियादा सवाब है, 4 – औरतों के महेर खुश दिली के साथ अदा करो अलबत्ता अगर वो ख़ुद अपनी ख़ुशी से महेर का कोइ हिस्सा तुम्हें माफ़ करदें तो उसे तुम मज़े से खा सकते हो, 5 - और अपने वो माल जिन्हें अल्लाह ने तुम्हार लिए क़यामें ज़िंदगी का ज़रिया बनाया है बे अक़ल लोगों के हवाले ना करो अलबत्ता उन्हें खाने और पहेन्ने के लिए दो, और उन्हें नेक हिदायत करो, 6 – और यतीमों की आज़माइश करते रहो यहाँ तक कि वो निकाह के क़ाबिल उमर को पौहंच जाएँ – फिर अगर उनके अन्दर अहलियत पाओ तो उनके माल उनके हवाले कर दो – ऐसा कभी ना करना कि इन्साफ़ से अलग रहो और उन के माल जल्दी जल्दी खा जाओ कि वो बड़े होकर अपने हक़ का मुतालबा करेंगे – यतीम का जो सरपरस्त मालदार हो वो परहेज़गारी से काम ले और जो ग़रीब हो वो मारूफ़ तरीक़े से खाए – फिर जब उनके माल उनके हवाले करने लगो तो लोगों को इस पर गवाह बना लो -और हिसाब लेने के लिए अल्लाह काफ़ी है, 7 मर्दों के लिए उस माल में हिस्सा है जो मां बाप और रिश्तेदारों ने छोड़ा हो, ख्वाह थोड़ा हो या बहोत और यह हिस्सा (अल्लाह की तरफ़ से) मुक़र्रर है, 8- और जब तक़सीम के वक़्त कुनबे के लोग और यतीम और मिस्कीन आयें तो उस माल में से उनको भी कुछ दो और उन के साथ भले मानुसों की सी बात करो, 9 – लोगों को इस बात का ख़याल कर के डरना चाहिए कि अगर वो ख़ुद अपने पीछे बेबस औलाद को छोड़ते तो मरते वक़्त उन्हें अपने बच्चों के हक़ में कैसे कुछ अंदेशे लाहक़ होते – पस चाहिए कि अल्लाह का खौफ़ करें और रास्ती की बात करें, 10 – जो लोग ज़ुल्म के साथ यतीमों का माल खाते हैं दर हक़ीक़त वो अपने पेट आग से भरते हैं और वो ज़रूर जहन्नुम की आग में झोंके जायेंगे –
तशरीह : १. इस सूरत के शरू में अल्लाह ने हुकूकुल इबाद के बारे में फ़रमाया है, मसलन, रिश्तेदारों के यतीमों और बीवियों के हूकूक़ -
इस रुकू में ख़ानदान औए इंसानियत की निज़ामें ज़िन्दगी के बारे में जो एहकाम इस सूरत में आगे आने वाले हैं उनकी तरफ़ इशारा किया गया है – २.- इन्सानियत के लिए एक पैग़ाम दिया गया है कि सारी इन्सानियत की नसल को हज़रत आदम से और हज़रत हव्वा से दुनिया में वजूद में आई है, ३.- इस रुकू में यतीमों के हुकूक के बारे में यह बताया गया है के जो बच्चे सने बलूग को पहुँचने तक किसी शख्स की सरपरस्ती में दिए गाये हैं वो जब बालिग़ हो जाएँ तो उनका माल उन को इन्साफ़ के साथ गवाहों की मौजूदगी में वापस कर दिया जाए,
४ – जहालियत के दिनों में लोग कसरत से शादियां करते थे और एक शख्स की दस से बारह या पन्द्राह बीवियां होती थीं, क़ुरान के एहकाम नाज़िल होने के बाद यह तेदाद एक शर्त के साथ चार बीवियों तक महदूद करदी गयी – शर्त यह थी कि सब बीवियों के साथ इंसाफ़ करो वरना एक पर ही इकतेफ़ा करो – ५ – एक हदीस में यह आया है कि हज़रत सा’द बिन रबी की बीवी अपनी दो कमसिन बच्चियों को ले कर अल्लाह के रसूल की ख़िदमत में आई और बयान किया कि या रसूलुल्लाह ये बच्चियां सा’द बिन रबी की हैं जो जंगे उहद में शहीद हुए हैं, इन के चचा ने पूरी जायदाद पर क़ब्ज़ा कर लिया है और इन के लिए कुछ नहीं छोड़ा है इस पर आख़री आयत नाज़िल हुई –
सूरह निसा आयत नंबर 11 से 14
يُوۡصِيۡكُمُ اللّٰهُ فِىۡۤ اَوۡلَادِكُمۡ لِلذَّكَرِ مِثۡلُ حَظِّ الۡاُنۡثَيَيۡنِۚ فَاِنۡ كُنَّ نِسَآءً فَوۡقَ اثۡنَتَيۡنِ فَلَهُنَّ ثُلُثَا مَا تَرَكَ ۚ وَاِنۡ كَانَتۡ وَاحِدَةً فَلَهَا النِّصۡفُ ؕ وَلِاَ بَوَيۡهِ لِكُلِّ وَاحِدٍ مِّنۡهُمَا السُّدُسُ مِمَّا تَرَكَ اِنۡ كَانَ لَهٗ وَلَدٌ ۚ فَاِنۡ لَّمۡ يَكُنۡ لَّهٗ وَلَدٌ وَّوَرِثَهٗۤ اَبَوٰهُ فَلِاُمِّهِ الثُّلُثُ ؕ فَاِنۡ كَانَ لَهٗۤ اِخۡوَةٌ فَلِاُمِّهِ السُّدُسُ مِنۡۢ بَعۡدِ وَصِيَّةٍ يُّوۡصِىۡ بِهَاۤ اَوۡ دَيۡنٍ ؕ اٰبَآؤُكُمۡ وَاَبۡنَآؤُكُمۡ ۚ لَا تَدۡرُوۡنَ اَيُّهُمۡ اَقۡرَبُ لَـكُمۡ نَفۡعًا ؕ فَرِيۡضَةً مِّنَ اللّٰهِؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلِيۡمًا حَكِيۡمًا ﴿4:11﴾ وَلَـكُمۡ نِصۡفُ مَا تَرَكَ اَزۡوَاجُكُمۡ اِنۡ لَّمۡ يَكُنۡ لَّهُنَّ وَلَدٌ ۚ فَاِنۡ كَانَ لَهُنَّ وَلَدٌ فَلَـكُمُ الرُّبُعُ مِمَّا تَرَكۡنَ مِنۡۢ بَعۡدِ وَصِيَّةٍ يُّوۡصِيۡنَ بِهَاۤ اَوۡ دَ يۡنٍ ؕ وَلَهُنَّ الرُّبُعُ مِمَّا تَرَكۡتُمۡ اِنۡ لَّمۡ يَكُنۡ لَّكُمۡ وَلَدٌ ۚ فَاِنۡ كَانَ لَـكُمۡ وَلَدٌ فَلَهُنَّ الثُّمُنُ مِمَّا تَرَكۡتُمۡ مِّنۡۢ بَعۡدِ وَصِيَّةٍ تُوۡصُوۡنَ بِهَاۤ اَوۡ دَ يۡنٍ ؕ وَاِنۡ كَانَ رَجُلٌ يُّوۡرَثُ كَلٰلَةً اَوِ امۡرَاَةٌ وَّلَهٗۤ اَخٌ اَوۡ اُخۡتٌ فَلِكُلِّ وَاحِدٍ مِّنۡهُمَا السُّدُسُ ۚ فَاِنۡ كَانُوۡۤا اَكۡثَرَ مِنۡ ذٰ لِكَ فَهُمۡ شُرَكَآءُ فِى الثُّلُثِ مِنۡۢ بَعۡدِ وَصِيَّةٍ يُّوۡصٰى بِهَاۤ اَوۡ دَ يۡنٍ ۙ غَيۡرَ مُضَآرٍّۚ وَصِيَّةً مِّنَ اللّٰهِ ؕ وَاللّٰهُ عَلِيۡمٌ حَلِيۡمٌ ؕ ﴿4:12﴾ تِلۡكَ حُدُوۡدُ اللّٰهِ ؕ وَمَنۡ يُّطِعِ اللّٰهَ وَرَسُوۡلَهٗ يُدۡخِلۡهُ جَنّٰتٍ تَجۡرِىۡ مِنۡ تَحۡتِهَا الۡاَنۡهٰرُ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهَا ؕ وَذٰ لِكَ الۡفَوۡزُ الۡعَظِيۡمُ ﴿4:13﴾ وَمَنۡ يَّعۡصِ اللّٰهَ وَرَسُوۡلَهٗ وَيَتَعَدَّ حُدُوۡدَهٗ يُدۡخِلۡهُ نَارًا خَالِدًا فِيۡهَا وَلَهٗ عَذَابٌ مُّهِيۡنٌ ﴿4:14
सूरह निसा आयत नंबर 11 :
तर्जुमा :
तुम्हारीं औलाद के बारे में अल्लाह तुमहे हिदायत करता है कि मर्द का हिस्सा दो औरतों के बराबर है, अगर (मय्यत की वारिस) दो से ज़्यादा लडकियां हों तो उन्हें तरके का दो तिहाई दिया जाएगा – अगर एक ही लड़की वारिस हो तो आधा तरका उस का है – अगर मय्यत साहेबे औलाद हो तो उस के वालदैन में से हर एक को तरके का छठा हिस्सा मिलना चाहिए – और अगर वो साहेबे औलाद ना हो और वालदैन ही उस के वारिस हों तो माँ को तीसरा हिस्सा दिया जाए – अगर मय्यत के भाई बहनें भी हों तो माँ छटे हिस्से की हक़दार होगी – (यह सब हिस्से उस वक़्त निकाले जायेंगे ) जबकि मय्यत की वसियत अगर की हो तो पूरी की जाए और क़र्ज़ उस पर हो तो अदा कर दिया जाए – तुम नहीं जानते कि तुम्हारे माँ बाप और तुम्हारी औलाद में से कौन तुम से करीब तर हो यह हिस्से अल्लाह ने मुक़र्रर कर दिए हैं और अल्लाह सब हक़ीक़तों से वाक़िफ़ है और सारी मस्लेहतों का जान्ने वाला है
तशरीह :
तफ़हिमुल क़ुरान :
मीरास के बटवारे के सिलसिले में अल्लाह ने फ़रमाया है कि
• मर्द का हिस्सा दो औरतों के बराबर है, वोह इस वजह से कि मर्द पर ख़ानदान के लिए म’आशी ज़्यादा ज़िम्मेदारी होती है
• मय्यत की दो से ज़्यादा लड़कियां हों तो उन्हें मीरास या जायदाद का दो तिहाई दिया जाएगा और
• मय्यत की एक ही लड़की हो तो आधी जायदाद उसकी होगी,
• अगर मय्यत की औलाद के अलावा उसके माँ बाप हयात हों तो जायदाद का छटा हिस्सा उनको मिलना चाहिए I
• अगर मय्यत की औलाद ना हो और वालदैन ही वारिस हों तो माँ को तीसरा हिस्सा दिया जायगा,
• अगर मय्यत के भाई बहेन भी हों तो माँ छटे हिस्से की हक़दार होगी I
ये सब हिस्से उस वक़्त निकाले जायेंगे जबकि मय्यत पर क़र्ज़ हो तो उसको अदा किया जाए और वसियत जो मय्यत ने की हो उसको पूरी की जाए I
इब्न कसीर :
• अगर मरने वाले के लड़के और लडकियां दोनों हों तो फ़र्मादिया कि लड़की को जितना मिलेगा उस से दुगना लड़के को दिया जाए, यानी एक लड़की और एक लड़का है तो कुल माल के तीन हिस्से करके दो हिस्से लड़के को और एक हिस्स्सा लड़की को दिया जाएगा I
अल्लाह तुम्हे तुम्हारी औलाद के बारे में इन्साफ़ सिखाता है, जहालिय्त के दौर में लोग अपना पूरा माल लड़कों को दे दिया करते थे लड़कियां और दुसरे क़रीबी रिश्तेदार खाली हाथ रह जाते थे तो अल्लाह ने इन सब का हिस्सा मुक़र्रर कर दिया I अल्लाह रब्बुल इज्ज़त अपने बन्दों की ब निस्बत माँ बाप पर ज़्यादा मेहरबान है, विरसे के बटवारे की मुख्तलिफ़ सूरतें हैं -
1. अगर मरने वाले की एक ही लड़की है तो आधा माल लड़की ले गी और छटा हिस्सा माँ ले ले गी, छटा हिस्सा बाप को मिलेगा और तीसरा छटा हिस्सा जो बाक़ी रहा वो भी बाप को मिलेगा
2. अगर मरने वाले की औलाद में एक से ज़्यादा लडकियां हैं और माँ बाप भी हों तो उन्हें छटा छटा हिस्सा मिलेगा
3. एक सूरत ये भी है कि माँ बाप ही वारिस हों तो माँ को तीसरा हिस्सा मिल जाएगा और बाक़ी का कुल माँ बाप को मिल जाएगा
4. अगर मरने वाली औरत है या मर्द है तो माँ का हिस्सा बाप से आधा है तो बाक़ी के माल से तीसरा हिस्सा ये ले ले और बाक़ी का तीसरा हिस्सा बाप का होगा
हदीस : तिरमिज़ी शरीफ़ में है कि हज़रत अली बिन अबू तालिब फ़रमाते हैं कि तुम क़ुरान में वसियत का हुक्म पहले पढ़ते हो जबकि क़ुरान को तरजीह देना चाहिए रसूलुल्लाह (सअस ) ने क़र्ज़ पहले अदा कराया था
ये बात याद रख़ना ज़रूरी है कि मीरास को वारिसों तक पहुंचाना फ़र्ज़ है इस में कमी बेशी और खौफ़ की कोई गुंजाइश नहीं है
म’आ रिफुल क़ुरान :
अल्लाह तुम्हे हुक्म देता है कि तुम्हारी औलाद के मीरास पाने के बारे में कि लड़के का हिस्सा दो लड़कियों के हिस्से के बराबर है यानी लड़का लड़की एक एक हो या तेदाद मिलीजुली हो तो मीरास पाने का उसूल इसी तरह होगा
1. अगर औलाद में सिर्फ़ लड़कियां ही हों, दो या दो से ज़्यादा तो लड़कियों को दो तिहाई माल मिलेगा, इस सूरत में एक तिहाई माल बचे गा इस पर ख़ास रिश्तेदारों का हक़ है और अगर कोई न हो तो तो फिर उन्ही को दे दिया जाए
2. अगर एक ही लड़की हो तो उसको कुल माल में से आधा मिलेगा, इस सूरत में जो आधा माल बचे गा इस पर ख़ास रिश्तेदारों का हक़ है और अगर कोई न हो तो फिर उसी लड़की को दे दिया जाए -
3. माँ बाप को मीरास में से मिलने वाली तीन सूरतें हैं,
(अ) दोनों में हर एक को छटा छटा हिस्सा मुक़र्रर है, अगर मरने वाले की औलाद में लड़का और लड़की हो तो वालदैन के हिस्से देने के बाद दीगर मीरास औलाद की और बीवी या शौहर की होगी
(ब) अगर मय्यत की औलाद ना हो और भाई बहेन भी ना हों तो माँ बाप ही वारिस होंगें, इस सूरत में माँ को एक तिहाई और बाप को दो तिहाई हिस्सा मिलेगा, ये उस सूरत में कि शौहर या बीवी भी ना हों
(स) अगर मय्यत के एक से ज़्यादा भाई बहेन हों, और माँ बाप भी हों लेकिन औलाद ना हो तो मय्यत की माँ को छेटा हिस्सा मिलेगा और बाप को बाक़ी, लेकिन ये सब हिस्से वसीयत पूरी होने के बाद होंगें, चूंकि माय्येत कलाला है यानि औलाद औए बीवी या शौहर न हों तो भाई बहनों को इस में से कुछ नहीं मिलेगा क्यूंकि म्य्यत कलाला है और वालदैन ज़्यादा क़रीब हैं I
क़ुराने करीम की इस आयत ने ये बतादिया कि मीरास के जो हिस्से अल्लाह त’आला ने मुक़र्रर फ़रमाए हैं वो उनका तै शुदा हुक्म है इस में किसी और की राये की ज़रुरत नहीं है और इस में किसी को कमी बेशी का भी कोई हक़ नहीं पहुंचता, अहले ईमान को पूरे इत्मीनाने क़ल्ब के साथ इस को क़ुबूल करना चाहिए I
सूरह निसा आयत नंबर 12 : –
तर्जुमा :
और तुम्हारी बीवियों ने जो कुछ छोड़ा हो उस का आधा हिस्सा तुम्हे मिलेगा अगर वो बे औलाद हों, वरना औलाद होने की सूरत में तरके का एक चौथाई हिस्सा तुम्हारा है, जबके वसीयत जो उनहोंने की हो पूरी होने के बाद और क़र्ज़ अगर हो तो अदा होने के बाद – और वो तुम्हारे तरके में से चौथाई की हक़दार होंगी अगर तुम बे औलाद हो, वरना साहेबे औलाद होने की सूरत में उन का आठवा हिस्सा होगा – जो वसीयत तुम नी की हो वो पूरी होने के बाद और जो क़र्ज़ हो वो अदा होने के बाद – अगर वो मर्द हो या औरत बे औलाद भी हो और उसके माँ बाप भी ज़िंदा ना हों, मगर उसका एक भाई या एक बहेन मौजूद हो तो भाई और बहेन हर एक को छेटा हिस्सा मिलेगा, अगर भाई और बहेन एक से ज़ादः हो तो कुल तरके के एक थियाही में वो सब शरीक होंगे – जबके असिय्त जो कि पूरी कर दी जाए और मय्यत पर जो क़र्ज़ हो वो अदा कर दिया जाए शर्त ये है कि वो नुकसान पौह्न्चाने वाले ना हों – यह हुक्म है अल्लाह की तरफ से और अल्लाह दाना व बीना और नरम खू है,
तशरीह :
तफ़हिमुल क़ुरान:
१ . अगर मय्यत औरत की है तो मीरास का आधा हिस्सा शौहर को मिलेगा इस शर्त पे कि वो बे औलाद हो, अगर औलाद हो तो तरके का एक चौथाई हिस्सा शौहर का और बाक़ी वसियत पूरी करने और क़र्ज़ की अदाएगी पर दिया जाएगा, बाक़ी उन में अगर कोई वारिस मौजूद हो तो उसको मिलेगा वरना उस मिल्कियत की वसियत करने का हक़ शौहर को होगा
२. मय्यत अगर बे औलाद है तो बीवी को १/४ हिस्सा मिलेगा और औलाद होने की सूरत में बीवी को १/८ हिस्सा मिलेगा, जो वसियत शौहर ने की हो और क़र्ज़ की अदाएगी के बाद, बाक़ी उन में अगर कोई वारिस मौजूद हो तो उसको मिलेगा वरना उस मिल्कियेत की वसियत करने का हक़ बीवी को होगा
३. अगर वसियत हक़ तलफ़ी करने वाली या ज़रर रसानी (नुक़सान पहुंचाने) वाली हो जिस में हक़दारों के हुकूक़ तल्फ़ होते हों तो ये गुनाहे कबीरा में शुमर होगा, एक हदीस में अल्लाह के रसूल (स अ स) ने फ़रमाया है कि एक शख्स तमाम उम्र जन्नत के काम करता रहा और मरने से पहले ज़रर रसानी वाली वसीयत की तो वो शख्स दोज़ख़ का मुस्तहक़ बन जाता है I
इब्न कसीर :
अल्लाह फ़रमाता है कि ऐ मर्दों तुम्हारी औरतें जो छोड़ कर मरें आगर उनकी औलाद ना हो तो उस में से आधों आध हिस्सा तुम्हारा अगर उन की औलाद हो तुम्हें चौथाई मिलेगा वसीयत और क़र्ज़ अदा होने के बाद तरतीब इसी तरह है कि पहले क़र्ज़ अदा हो फिर वसीयत पूरी की जाए फिर तक़सीम हो I
पोते भी बेटों की तरह होते हैं, अगर वो मौजूद हों तो खाविंद को चौथाई मिलेगा और अगर मरने वाले की औलाद हो तो औरत को आठवां हिस्सा और औलाद ना हो औरत को चौथाई मिलेगा I
हज़रत अबुबकर सिद्दीक़ ने फ़रमाया कि कलालह वो है जिस का लड़का हो और ना बाप, फिर फ़रमाया कि उसका भाई या बहेन हो यानी माँ ज़ाद तो हर एक के लिए छेटा हिस्सा, अगर ज़्यादा हों तो एक तिहाई में सब शरीक होंगे
म’आरिफ़ुल क़ुरान :
1. जो तरका तुम्हारी बीवी छोड़ जाए और उनकी औलाद ना हो तो तुम को आधा मिलेगा, और अगर उन बीबियों की औलाद हो (तुम से या दुसरे शौहर से) तो उस सूरत में तो तुम को एक चौथाई मिलेगा,
2. मरने वाली औरत ने कोई औलाद ना छोड़ी हो तो शौहर के हिस्से के बाद बाक़ी निसफ़ में मरहूमा के वालदैन, भाई बहेन हस्बे क़ाएदा पायेंगे,
3. अगर मरने वाली ने औलाद छोड़ी हो लड़का हो या लड़की इस शौहर से हो या दुसरे शौहर से हो तो शौहर के हिस्से निकालने के बाद बाक़ी तीन चौथाई माल दुसरे विरसा को मिलेगा I लेकिन ये सूरत वसियत का माल और क़र्ज़ के देने के बाद होगी I
4. जो तरका तुम छोड़ जाओ और अगर तुम्हारी औलाद ना हो तो बीबियों को (एक हों या ज़्यादा) तो एक चौथाई हिस्सा सब में बट जाएगा,
5. और अगर औलाद हो तो इस सूरत में इन बीबियों को (एक हों या ज़्यादा) आठवां हिस्सा मिलेगा, दोनों सूरतों में बाक़ी विरसा को भी माल मिलेगा लेकिन पहले क़र्ज़ अदा करने के बाद वसियत के क़द्र माल निकालने पर तक़सीम होगी I
6. ऐसी मय्यत जिस ने औलाद और वालदैन ना छोड़े हों और उस मय्यत के एक भाई और एक बहेन तो उन दोनों में से हर एक को छटा हिस्सा मिलेगा
7. और अगर ये लोग एक से ज़्यादा हों तो सब एक तिहाई हिस्से में शरीक होंगें और बक़िया मीरास दुसरे विरसा को मिलेगी और ना हों तो इन्ही को दी जायेगी, जिस में औरत और मर्द का हिस्सा बराबर बराबर होगा I इन दो सूरतों में वसियत और क़र्ज़ की अदाएगी के बाद तकसीम होगी
अहेम बात : ये बात याद रखें वसीयत सिर्फ़ एक तिहाई माल पर ही नाफ़िज़ होगी जिस पर अमल करना बेहद ज़रूरी होगा, अगर इस से ज़्यादा वसीयत हो तो शरअन इस पर एतेबार नहीं I अगर वसीयत और क़र्ज़ ना हो तो बाक़ी माल वारिसों में तक़सीम किया जाएगा I
सूरह निसा की आयत नंबर 13 और 14 :
तर्जुमा :
यह अल्लाह की मुक़र्रर की हुईं हदें हैं – जो अल्लाह और उस के रसूल की इताअत करे गा उसे अल्लाह ऐसे बागों में दाखिल करेगा जिन के नीचे नहरें बहती होंगी और इन बागों में हमेशा रहेगा – और येही बड़ी कामियाबी है, 14 - जो अल्लाह और उसके रसूल की नाफ़रमानी करेगा और उसकी मुक़र्रर की हुई हदों से तजावुज़ कर जाएगा उसे अल्लाह आग में डालेगा जिस में वो हमेशा रहे गा और ये उस के लिए रुसवा कुन सज़ा होगी -
तशरीह :
तफ़हीमुल क़ुरान:
यहाँ अल्लाह की सिफ़त या खूबी का इज़हार दो वजूह से किया गया है, एक यह कि मीरास की तक़सीम के एहकाम के मानने और उन पर अमल करने की फ़ज़ीलत मिलने पर अल्लाह बेहतरीन क़िस्म की जन्नोतों से नवाज़े गा जिन में वो हमेशा हमेशा रहेंगे दुसरे जो लोग अल्लाह के एहकाम की खिलाफ़वरज़ी करेगा वो सज़ा का मुस्तहक़ होगा और दोज़ख़ की आग में डाला जाएगा जहां वो हमेशा रहेगा I
इब्न कसीर :
अल्लाह ने जो हदें मुक़र्रर की हैं उनको मानने वाला अल्लाह के हुक्म पर अमल करने वाले को अल्लाह नवाज़े गा और उसको हमेशा के लिए ऐसी जन्नत में दाख़िल करेगा जिस के नीचे नहरें बहती रहेंगी और जो शख्स अल्लाह और उसके रसूल की नाफ़रमानी करेगा अल्लाह उसको जहन्नुम में डालेगा जहां वो हमेशा रहेगा और ये सज़ा ज़िल्लत से भरी हुई होगी I
म’आरिफ़ुल क़ुरान :
इन दो आयतों में मीरास की तक़सीम के एहकाम के मानने और उन अमल करने की फ़ज़ीलत पर यक़ीन करने और एहकाम की नाफ़रमानी करने की सज़ा का बयान है, जो शख्स अल्लाह और उसके रसूल की पूरी ईता’अत करेगा अल्लाह ता’आला उस को ऐसी जन्नतों में दाखिल करेंगे जिन के (महलों) के नीचे नहरें जारी होंगी और वो हमेशा हमेशा इनमे रहेंगे और जो शख्स अलाह और उसके रसूल का कहना नहीं मानेगा तो उसको अल्लाह ता’आला दोज़ख़ की आग में दाख़िल करेंगे और वो यहाँ हमेशा हमेशा रहेगा और ये ऐसी सज़ा होगी जिस में ज़िल्लत भी है I
आयत नंबर 15 से 22
وَالّٰتِىۡ يَاۡتِيۡنَ الۡفَاحِشَةَ مِنۡ نِّسَآئِكُمۡ فَاسۡتَشۡهِدُوۡا عَلَيۡهِنَّ َرۡبَعَةً مِّنۡكُمۡ ۚ فَاِنۡ شَهِدُوۡا فَاَمۡسِكُوۡهُنَّ فِى الۡبُيُوۡتِ حَتّٰى يَتَوَفّٰٮهُنَّ الۡمَوۡتُ اَوۡ يَجۡعَلَ اللّٰهُ لَهُنَّ سَبِيۡلًا ﴿4:15﴾ وَالَّذٰنِ يَاۡتِيٰنِهَا مِنۡكُمۡ فَاٰذُوۡهُمَا ۚ فَاِنۡ تَابَا وَاَصۡلَحَا فَاَعۡرِضُوۡا عَنۡهُمَا ؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ تَوَّابًا رَّحِيۡمًا ﴿4:16﴾ اِنَّمَا التَّوۡبَةُ عَلَى اللّٰهِ لِلَّذِيۡنَ يَعۡمَلُوۡنَ السُّوۡٓءَ بِجَهَالَةٍ ثُمَّ يَتُوۡبُوۡنَ مِنۡ قَرِيۡبٍ فَاُولٰٓـئِكَ يَتُوۡبُ اللّٰهُ عَلَيۡهِمۡؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَلِيۡمًا حَكِيۡمًا ﴿4:17﴾ وَلَيۡسَتِ التَّوۡبَةُ لِلَّذِيۡنَ يَعۡمَلُوۡنَ السَّيِّاٰتِ ۚ حَتّٰۤى اِذَا حَضَرَ اَحَدَهُمُ الۡمَوۡتُ قَالَ اِنِّىۡ تُبۡتُ الۡـٰٔنَ وَلَا الَّذِيۡنَ يَمُوۡتُوۡنَ وَهُمۡ كُفَّارٌ ؕ اُولٰٓـئِكَ اَعۡتَدۡنَا لَهُمۡ عَذَابًا اَ لِيۡمًا ﴿4:18﴾ يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا لَا يَحِلُّ لَـكُمۡ اَنۡ تَرِثُوا النِّسَآءَ كَرۡهًا ؕ وَلَا تَعۡضُلُوۡهُنَّ لِتَذۡهَبُوۡا بِبَعۡضِ مَاۤ اٰتَيۡتُمُوۡهُنَّ اِلَّاۤ اَنۡ يَّاۡتِيۡنَ بِفَاحِشَةٍ مُّبَيِّنَةٍ ۚ وَعَاشِرُوۡهُنَّ بِالۡمَعۡرُوۡفِ ۚ فَاِنۡ كَرِهۡتُمُوۡهُنَّ فَعَسٰۤى اَنۡ تَكۡرَهُوۡا شَيۡـئًـا وَّيَجۡعَلَ اللّٰهُ فِيۡهِ خَيۡرًا كَثِيۡرًا ﴿4:19﴾ وَاِنۡ اَرَدتُّمُ اسۡتِبۡدَالَ زَوۡجٍ مَّكَانَ زَوۡجٍ ۙ وَّاٰتَيۡتُمۡ اِحۡدٰٮهُنَّ قِنۡطَارًا فَلَا تَاۡخُذُوۡا مِنۡهُ شَيۡـئًا ؕ اَ تَاۡخُذُوۡنَهٗ بُهۡتَانًا وَّاِثۡمًا مُّبِيۡنًا ﴿4:20﴾ وَ كَيۡفَ تَاۡخُذُوۡنَهٗ وَقَدۡ اَفۡضٰى بَعۡضُكُمۡ اِلٰى بَعۡضٍ وَّاَخَذۡنَ مِنۡكُمۡ مِّيۡثَاقًا غَلِيۡظًا ﴿4:21﴾ وَلَا تَنۡكِحُوۡا مَا نَكَحَ اٰبَآؤُكُمۡ مِّنَ النِّسَآءِ اِلَّا مَا قَدۡ سَلَفَ ؕ اِنَّهٗ كَانَ فَاحِشَةً وَّمَقۡتًا ؕ وَسَآءَ سَبِيۡلًا
﴿4:22﴾
तर्जुमा :
15- तुम्हारी औरतों में से जो बदकारी की मुर्तकिब हों उन पर अपने में से चार आदमियों की गवाही लो और अगर चार आदमी गवाही दे दें तो उन्हें घरों में बंद रखो यहाँ तक के उन्हें मौत आजाए या अल्लाह उन के लिए कोई रास्ता निकाल दे – 16 – और तुम में से इस अमल का इर्तेकाब करें उन दोनों को तकलीफ़ दो फिर अगर वो तौबह करें और अपनी इस्लाह कर लें तो उन्हें छोड़ दो कि अल्लाह बहोत तौबह क़ुबूल करने वाला और रहेम फ़रमाने वाला है I 17 – हाँ ये जान लो कि अल्लाह पर तौबह की क़ुबूलियत का हक़ उन्ही लोगों के लिए है जो नादानी की वजह से कोई बुरा अमल कर गुज़रते हैं और उसके बाद जल्दी ही तौबह कर लेते हैं – ऐसे लोगों पर अल्लाह अपनी नज़रे इनायत से फिर मुतावाज्जह हो जाता है और अल्लाह सारी बातों की ख़बर रखने वाला और हकीम व दाना है I 18- मगर तौबह उन लोगों के लिए नहीं है जो बुरे काम किये चले जाते हैं यहाँ तक के जब उन में से किसी की मौत का वक़्त आ जाता है उस वक़्त वो कहता है कि अब मैं ने तौबह की और इसी तरह इसे कर रखी है, 19- ऐ लोगों जो ईमान लाये हो तुम्हारे लिए ये हलाल नहीं है कि ज़बरदसती औरतों के वारिस बन बैठो, और न ये हलाल है कि उन्हें तंग कर के उस महेर का कुछ हिस्सा उड़ा लेने की कोशिश करो जो तुम उन्हें दे चुके हो – हाँ अगर वो किसी बदचलनी की मुर्तकिब हों – उन के साथ भले तरीक़े से ज़िन्दगी बसर करो – अगर वो तुम्हें नापसंद हों तो हो सकता है कि एक चीज़ तुम्हें पसंद ना हो मगर अल्लाह ने उसी में बहोत कुछ भलाई रख दी हो , 20 – और अगर तुम एक बीवी की जगह दूसरी बीवी लाने का इरादा ही कर लो तो खुवाह तुम ने उसे बहोत माल दिया हो तो उस में से कुछ वापस न लेना – क्या तुम उसे बोहतान लगा कर और ज़ुल्म करके वापस लोगे ? 21 – और आख़िर तुम उसे किस तरह ले लोगे जबकि तुम एक दूसरे से लुत्फ़ अन्दोज़ हो चुके हो और वोह तुम से पुख्ता अहद ले चुकी हैं ?- 22 -और जिन औरतों से तुम्हारे बाप निकाह कर चुके हो उन से हरगिज़ निकाह न करो मगर जो पहले हो चूका सो हो चूका -दर हक़ीक़त ये एक बे हयाही का अमल है जो नापसंदीदा है और बुरा चलन है -
तशरीह : तफहिमुल क़ुरान, इब्ने कसीर और म’आरिफुल कुरान
1. आएतें नंबर 15 और 16 में ज़िना की सज़ा बयान की गई है – पहली आयत ज़ानिया औरतों के बारे में है और उनकी सज़ा ये है कि पूरी उमर उनको क़ैद रखा जाए, दूसरी आयत ज़ानी मर्द और ज़ानी औरत दोनों के बारे में है और दोनों को अज़ीयत के साथ उनको ज़िल्लत दी जाए I ज़िना के बारे में ये शुरू का हुक्म था बाद में सूरह नूर की आयत नाज़िल हुई जिस में दोनों को सौ सौ कोड़े लगाए जाएँ I इब्तेदाए इस्लाम में ज़िनाकार औरत के लिए जो हुक्म था वो हुक्म सूरह नूर की आयत नाज़िल होने के बाद मनसूख हूवा – हज़रत इब्न अब्बास फ़रमाते हैं सूरह नूर की आयत उतरने के बाद शुरू इस्लाम में ज़िनाकार औरत के लिए जो हुक्म था उस को मंसूख किया गया और शादी शुदा जिनाकार को रजम करने यानी पत्थर मार मार कर मार डालने और बे शादी शुदा को कोड़े मारने का हुक्म उतरा (बुखारी) -
2. आयत नंबर 18 में फ़रमाया गया है कि तौबह के मानी पलटने और रुजू करने के हैं, अल्लाह इस आयत में फ़रमाता है कि मेरे पास म’आफ़ी उन बन्दों के लिए है जो जान बूझ कर नहीं बल्कि नादानी की बिना पर गुनाह करते हैं और फिर शर्मिंदा होकर म’आफ़ी मांगते हैं तो ऐसे लोगों के लिए अल्लाह का दरवाज़ा हमेशा खुला है I तौबह उन के लिए नहीं है जो बेपरवाह होकर तमाम उम्र गुनाह किये चले जाते हैं और फिर जब मौत का फ़रिश्ता सामने ख़ड़ा हो तो म’आफ़ी मांगने लगे, जब उन में से किसी के सामने मौत खड़ी हुई तो कहने लगे कि मै अब तौबह करता हूँ तो ऐसे लोगों की तौबह क़ुबूल नहीं होती I अल्लाह के रसूल (स अ स) ने इन अल्फ़ाज़ में फ़रमाया कि अल्लाह बन्दे की तौबह बस उसी वक़्त तक क़ुबूल करता है जब तक कि आसार मौत शुरू ना हों I तौबह की क़ुबूलित के बारे में तमाम अहादीस से मालूम होता है कि जब तक बन्दा ज़िंदा है और उसे अपनी ज़िन्दगी की उम्मीद है तब तक वो अल्लाह की तरफ झुक कर तौबह करे तो अल्लाह उसकी तौबह को क़ुबूल करता है- अल्लाह त’आला अलीम व हकीम है, हाँ जब ज़िन्दगी मायूस हो जाए, बन्दा फरिश्तों को देख ले और रूह बदन से निकल कर हलक़ तक पहुँच जाए, तो उसकी तौबह क़ुबूल नहीं होती I
3. आयत नंबर 19, 20 और 21 में फ़रमाया गया है कि : (अ) शौहर के मरने के बाद उसके ससुराल के लोग उसके वारिस न बन बैठें बल्कि ऐसी बेवा इद्दत पूरी होने के बाद आज़ाद होगी I
(ब) हज़रत इब्ने अब्बास फरमाते हैं कि इस्लाम के आने से पहले अरब में ये रिवाज था कि शौहर के मरने के बाद उसकी बेवा पर ससुराल वाले पूरा हक़ जताते थे इसलिए अगर किसी को वो पसंद होती तो उस से कोई निकाह कर लेता या अगर वो बदसूरत होती तो उसको क़ैद करके रखा जाता I इस्लाम के आने के बाद ये आयत नाजिल हुई I
(स) तलाक देने पर बीवी को जो मैहर दिया है वो वापस न लिया जाए, अल्लाह के रसूल ने अपनी बेटियों का महेर सिर्फ सवा सो रूपए ही बांधा था I
आयत नंबर 23 से 25
حُرِّمَتۡ عَلَيۡكُمۡ اُمَّهٰتُكُمۡ وَبَنٰتُكُمۡ وَاَخَوٰتُكُمۡ وَعَمّٰتُكُمۡ وَخٰلٰتُكُمۡ وَبَنٰتُ الۡاٰخِ وَبَنٰتُ الۡاُخۡتِ وَاُمَّهٰتُكُمُ الّٰتِىۡۤ اَرۡضَعۡنَكُمۡ وَاَخَوٰتُكُمۡ مِّنَ الرَّضَاعَةِ وَ اُمَّهٰتُ نِسَآئِكُمۡ وَرَبَآـئِبُكُمُ الّٰتِىۡ فِىۡ حُجُوۡرِكُمۡ مِّنۡ نِّسَآئِكُمُ الّٰتِىۡ دَخَلۡتُمۡ بِهِنَّ فَاِنۡ لَّمۡ تَكُوۡنُوۡا دَخَلۡتُمۡ بِهِنَّ فَلَا جُنَاحَ عَلَيۡكُمۡ وَحَلَاۤـئِلُ اَبۡنَآئِكُمُ الَّذِيۡنَ مِنۡ اَصۡلَابِكُمۡۙ وَاَنۡ تَجۡمَعُوۡا بَيۡنَ الۡاُخۡتَيۡنِ اِلَّا مَا قَدۡ سَلَفَؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ غَفُوۡرًا رَّحِيۡمًا ۙ ﴿4:23﴾
पांचवा पारा यहाँ से शुरू है
وَّالۡمُحۡصَنٰتُ مِنَ النِّسَآءِ اِلَّا مَا مَلَـكَتۡ اَيۡمَانُكُمۡۚ كِتٰبَ اللّٰهِ عَلَيۡكُمۡۚ وَاُحِلَّ لَـكُمۡ مَّا وَرَآءَ ذٰ لِكُمۡ اَنۡ تَبۡتَـغُوۡا بِاَمۡوَالِكُمۡ مُّحۡصِنِيۡنَ غَيۡرَ مُسَافِحِيۡنَ ؕ فَمَا اسۡتَمۡتَعۡتُمۡ بِهٖ مِنۡهُنَّ فَاٰ تُوۡهُنَّ اُجُوۡرَهُنَّ فَرِيۡضَةً ؕ وَلَا جُنَاحَ عَلَيۡكُمۡ فِيۡمَا تَرٰضَيۡـتُمۡ بِهٖ مِنۡۢ بَعۡدِ الۡـفَرِيۡضَةِ ؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلِيۡمًا حَكِيۡمًا ﴿4:24﴾ وَمَنۡ لَّمۡ يَسۡتَطِعۡ مِنۡكُمۡ طَوۡلًا اَنۡ يَّنۡكِحَ الۡمُحۡصَنٰتِ الۡمُؤۡمِنٰتِ فَمِنۡ مَّا مَلَـكَتۡ اَيۡمَانُكُمۡ مِّنۡ فَتَيٰـتِكُمُ الۡمُؤۡمِنٰتِ ؕ وَاللّٰهُ اَعۡلَمُ بِاِيۡمَانِكُمۡ ؕ بَعۡضُكُمۡ مِّنۡۢ بَعۡضٍ ۚ فَانْكِحُوۡهُنَّ بِاِذۡنِ اَهۡلِهِنَّ وَاٰ تُوۡهُنَّ اُجُوۡرَهُنَّ بِالۡمَعۡرُوۡفِ مُحۡصَنٰتٍ غَيۡرَ مُسٰفِحٰتٍ وَّلَا مُتَّخِذٰتِ اَخۡدَانٍ ؕ فَاِذَاۤ اُحۡصِنَّ فَاِنۡ اَ تَيۡنَ بِفَاحِشَةٍ فَعَلَيۡهِنَّ نِصۡفُ مَا عَلَى الۡمُحۡصَنٰتِ مِنَ الۡعَذَابِ ؕ ذٰ لِكَ لِمَنۡ خَشِىَ الۡعَنَتَ مِنۡكُمۡ ؕ وَاَنۡ تَصۡبِرُوۡا خَيۡرٌ لَّكُمۡ ؕ وَاللّٰهُ غَفُوۡرٌ رَّحِيۡمٌ ﴿4:25﴾
तर्जुमा : 23- तुम पर हराम की गईं तुम्हारी माएं, बेटियाँ, बहनें, फुफ्हियाँ, खालाएं, भतीजियाँ, भांजियां और तुम्हारी वो माएं जिन्हों ने तुम को दूध पिलाया हो, और तुम्हारी दूध शरीक बहनें और तुम्हारी बीवियों के माएं, तुम्हारी बीवियों की लडकियां जिन्होंने तुम्हारी गोद में परवरिश पाई है और जिन औरतों से तुम मुबाशेरत (intercourse) कर चुके हो उनकी लड़कियां जो तुम परवरिश करते हो (वो तुम पर हराम हैं) हाँ अगर उन औरतों से मुबाशेरत न की हो तो उनकी लड़कियों से तुम निकाह कर सकते हो तुम पर कोई गुनाह नहीं, और तुम्हारे बेटों की बीवियां और ये भी तुम पर हराम किया गया की एक निकाह में दो बहनों को जमा करो, मगर जो पहले हो गया सो हो गया, अल्लाह बख्शने वाला और रहेम करने वाला है I
24- और वो औरतें भी तुम पर हराम हैं जो किसी दुसरे के निकाह में हों मगर जो क़ैद होकर तुम्हारे क़ब्ज़े में आ जाएं – ये अल्लाह का क़ानून है जिस के पाबंदी तुम पर लाज़िम कर दी गई है, उनके अलावा जितनी औरतें हैं उन्हें अपने अमवाल के ज़रिये से हासिल करना तुम्हारे लिए हलाल कर दिया गया है बा शर्त्येकी अपने निकाह में उनको मह्फोज़ करो ना ये की आज़ाद शवत रानी करने लगो फिर जो अज़दुवाजी ज़िन्दगी का लुत्फ़ तुम उनसे उठाओ उस के बदले उन के महेर फ़र्ज़ के तौर पर अदा करो, अलबत्ता महेर की क़रार दाद हो जाने के बाद आपस की रज़ामंदी से तुम्हारे दरमियान अगर कोई समझोता हो जाए तो उस में कोई हर्ज नहीं, अल्लाह अलीम और दाना है –
25- और जो शख्स तुम में से इतनी क़ुदरत न रखता हो की खानदानी मुसलमान औरतों से निकाह कर सके, उसे चाह्हिये की लौंडियों में से किसी के साथ निकाह कर ले जो क़ब्ज़े में हों और मोमिना हो, अल्लाह तम्हारे ईमान का हाल खूब जानता है, तुम सब एक ही गुरोह के लोग हो लिहाज़ा उन के सरपरस्तों की इजाज़त से उन के साथ निकाह कर लो और मारूफ़ तरीक़े से उन के महेर अदा कर दो ताकी वो निकाह में महफूज़ रहें, और उसके बाद आज़ाद शहवानी ना करती फिरें और ना चोरी छुपे आशनाई करें I अगर निकाह के बाद वो बद चलनी करें तो उन पर इस सज़ा की ब निस्बत आधी सज़ा है जो खानदानी औरतों के लिए मुक़र्रर है, ये सहूलत तुम में से उन लोगों के लिए पैदा की गई है जिन को शादी ना करने से गुनाह कर बैठने का अंदेशा हो लेकिन अगर तुम सब्र करो तो ये तुम्हारे लिए बेहतर है और अल्लाह बख्शने वाला और रहेम फरमाने वाला है –
तशरीह : अल्लाह ने इस रुकू में अपने एहकाम साफ़ साफ़ बयान किये हैं और इन एहकाम पर अमल कर के कोई शुबाह नहीं हो सकता
आयत नंबर 26 से 33
يُرِيۡدُ اللّٰهُ لِيُبَيِّنَ لَـكُمۡ وَيَهۡدِيَكُمۡ سُنَنَ الَّذِيۡنَ مِنۡ قَبۡلِكُمۡ وَيَتُوۡبَ عَلَيۡكُمۡ ؕ وَاللّٰهُ عَلِيۡمٌ حَكِيۡمٌ ﴿4:26﴾ وَاللّٰهُ يُرِيۡدُ اَنۡ يَّتُوۡبَ عَلَيۡكُمۡ وَيُرِيۡدُ الَّذِيۡنَ يَتَّبِعُوۡنَ الشَّهَوٰتِ اَنۡ تَمِيۡلُوۡا مَيۡلًا عَظِيۡمًا ﴿4:27﴾ يُرِيۡدُ اللّٰهُ اَنۡ يُّخَفِّفَ عَنۡكُمۡۚ وَخُلِقَ الۡاِنۡسَانُ ضَعِيۡفًا ﴿4:28﴾ يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا لَا تَاۡكُلُوۡۤا اَمۡوَالَـكُمۡ بَيۡنَكُمۡ بِالۡبَاطِلِ اِلَّاۤ اَنۡ تَكُوۡنَ تِجَارَةً عَنۡ تَرَاضٍ مِّنۡكُمۡ وَلَا تَقۡتُلُوۡۤا اَنۡـفُسَكُمۡؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِكُمۡ رَحِيۡمًا ﴿4:29﴾ وَمَنۡ يَّفۡعَلۡ ذٰ لِكَ عُدۡوَانًا وَّظُلۡمًا فَسَوۡفَ نُصۡلِيۡهِ نَارًاؕ وَكَانَ ذٰ لِكَ عَلَى اللّٰهِ يَسِيۡرًا ﴿4:30﴾ اِنۡ تَجۡتَنِبُوۡا كَبٰٓـئِرَ مَا تُنۡهَوۡنَ عَنۡهُ نُكَفِّرۡ عَنۡكُمۡ سَيِّاٰتِكُمۡ وَنُدۡخِلۡـكُمۡ مُّدۡخَلًا كَرِيۡمًا ﴿4:31﴾ وَلَا تَتَمَنَّوۡا مَا فَضَّلَ اللّٰهُ بِهٖ بَعۡضَكُمۡ عَلٰى بَعۡضٍ ؕ لِلرِّجَالِ نَصِيۡبٌ مِّمَّا اكۡتَسَبُوۡا ؕ وَلِلنِّسَآءِ نَصِيۡبٌ مِّمَّا اكۡتَسَبۡنَ ؕ وَسۡئَـلُوا اللّٰهَ مِنۡ فَضۡلِهٖ ؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِكُلِّ شَىۡءٍ عَلِيۡمًا ﴿4:32﴾ وَلِكُلٍّ جَعَلۡنَا مَوَالِىَ مِمَّا تَرَكَ الۡوَالِدٰنِ وَالۡاَقۡرَبُوۡنَؕ وَالَّذِيۡنَ عَقَدَتۡ اَيۡمَانُكُمۡ فَاٰ تُوۡهُمۡ نَصِيۡبَهُمۡؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلٰى كُلِّ شَىۡءٍ شَهِيۡدًا ۙ ﴿4:33﴾
तर्जुमा - 26 – अल्लाह चाहता है की तुम पर अगले लोगों के तरीक़े बताये और तम्हे उने तरीकों पर चलाये और तुमहारे ऊपर रहमत के साथ रुजू फ़रमाए और वो अलीम भी है और दाना भी –
27 – अल्लाह तो तुम पर रहमत के साथ तवज्जोह करना चाहता मगर जो लोग खुद अपने ख्वाहिशात नफ्सी की पैरवी कर रहे हैं वो चाहते हैं की तुम राहे रास्त से हट कर दूर निकल जाओ –
28 – अल्लाह तुम पर से पाबंदियों को हल्का करना चाहता है क्यूंकि इंसान कमज़ोर पैदा किया गया है –
29 – ऐ लोगो जो ईमान लाये हो आपस में एक दुसरे के माल बातिल तरीक़े से ना खाओ, लेन देन होना चाहिए आपस की रज़ामंदी से, और “अपने आप को क़तल ना करो “ यक़ीन मानो की अल्लाह तुम्हारे ऊपर मेहरबान है –
30 – जो शख्स ज़ुल्म और ज़्यादती के साथ ऐसा करेगा उसको हम ज़रूर आग में झोंके गे और ये अल्लाह के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है –
31 – अगर तुम उन बड़े बड़े गुनाहों से परहेज़ करते रहो जिन से तुम्हे मना किया जा रहा है तो तुम्हारे छोटे गुनाहों को हम तुम्हारे हिसाब से साक़ित कर देंगे और तुम को इज्ज़त की जगह दाखिल करें गे –
32 – जो कुछ अल्लाह ने तुम में से किसी को दूसरों के मुक़ाबले
में ज़्यादा दिया है उस की तमन्ना न करो, जो कुछ मर्दों ने कमाया है उस के मुताबिक़ उन का हिस्सा है और जो कुछ औरतों ने कमाया है उस के मुताबिक़ उन का हिस्सा – हाँ अल्लाह से उसके फ़ज़ल की दुआ मांगते रहो यक़ीनन अल्लाह हर चीज़ का इल्म रखता है –
33 – और हम ने हर उस तरके के हक़दार मुक़र्रर कर दिए हैं जो वालदैन और रिश्तेदार छोडें – अब रहे वो लोग जिन से तुन्हारे अह्दो पैमान हों तो उनका हिस्सा उन्हें दे दो, यक़ीनन अल्लाह हर चीज़ पर निगरां है -
तशरीह : मेरे ख़याल से इस रुकू के मानी समझने में क़ारेयीन (Readers) को कोई मुश्किल नहीं होगी –
आयत नंबर 34 से 42
اَلرِّجَالُ قَوَّامُوۡنَ عَلَى النِّسَآءِ بِمَا فَضَّلَ اللّٰهُ بَعۡضَهُمۡ عَلٰى بَعۡضٍ وَّبِمَاۤ اَنۡفَقُوۡا مِنۡ اَمۡوَالِهِمۡ ؕ فَالصّٰلِحٰتُ قٰنِتٰتٌ حٰفِظٰتٌ لِّلۡغَيۡبِ بِمَا حَفِظَ اللّٰهُ ؕ وَالّٰتِىۡ تَخَافُوۡنَ نُشُوۡزَهُنَّ فَعِظُوۡهُنَّ وَاهۡجُرُوۡهُنَّ فِى الۡمَضَاجِعِ وَاضۡرِبُوۡهُنَّ ۚ فَاِنۡ اَطَعۡنَكُمۡ فَلَا تَبۡغُوۡا عَلَيۡهِنَّ سَبِيۡلًا ؕاِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلِيًّا كَبِيۡرًا ﴿4:34﴾ وَاِنۡ خِفۡتُمۡ شِقَاقَ بَيۡنِهِمَا فَابۡعَثُوۡا حَكَمًا مِّنۡ اَهۡلِهٖ وَحَكَمًا مِّنۡ اَهۡلِهَا ۚ اِنۡ يُّرِيۡدَاۤ اِصۡلَاحًا يُّوَفِّـقِ اللّٰهُ بَيۡنَهُمَاؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلِيۡمًا خَبِيۡرًا ﴿4:35﴾ وَاعۡبُدُوا اللّٰهَ وَلَا تُشۡرِكُوۡا بِهٖ شَيۡـئًـا ؕ وَّبِالۡوَالِدَيۡنِ اِحۡسَانًا وَّبِذِى الۡقُرۡبٰى وَالۡيَتٰمٰى وَ الۡمَسٰكِيۡنِ وَالۡجَـارِ ذِى الۡقُرۡبٰى وَالۡجَـارِ الۡجُـنُبِ وَالصَّاحِبِ بِالۡجَـنۡۢبِ وَابۡنِ السَّبِيۡلِ ۙ وَمَا مَلَـكَتۡ اَيۡمَانُكُمۡ ؕ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ مَنۡ كَانَ مُخۡتَالًا فَخُوۡرَا ۙ ﴿4:36﴾ اۨلَّذِيۡنَ يَـبۡخَلُوۡنَ وَيَاۡمُرُوۡنَ النَّاسَ بِالۡبُخۡلِ وَيَكۡتُمُوۡنَ مَاۤ اٰتٰٮهُمُ اللّٰهُ مِنۡ فَضۡلِهٖ ؕ وَ اَعۡتَدۡنَا لِلۡكٰفِرِيۡنَ عَذَابًا مُّهِيۡنًاۚ ﴿4:37﴾ وَالَّذِيۡنَ يُنۡفِقُوۡنَ اَمۡوَالَهُمۡ رِئَآءَ النَّاسِ وَلَا يُؤۡمِنُوۡنَ بِاللّٰهِ وَلَا بِالۡيَوۡمِ الۡاٰخِرِؕ وَمَنۡ يَّكُنِ الشَّيۡطٰنُ لَهٗ قَرِيۡنًا فَسَآءَ قَرِيۡنًا ﴿4:38﴾ وَمَاذَا عَلَيۡهِمۡ لَوۡ اٰمَنُوۡا بِاللّٰهِ وَالۡيَوۡمِ الۡاٰخِرِ وَاَنۡفَقُوۡا مِمَّا رَزَقَهُمُ اللّٰهُ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ بِهِمۡ عَلِيۡمًا ﴿4:39﴾ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَظۡلِمُ مِثۡقَالَ ذَرَّةٍ ۚ وَاِنۡ تَكُ حَسَنَةً يُّضٰعِفۡهَا وَيُؤۡتِ مِنۡ لَّدُنۡهُ اَجۡرًا عَظِيۡمًا ﴿4:40﴾ فَكَيۡـفَ اِذَا جِئۡـنَا مِنۡ كُلِّ اُمَّةٍ ۭ بِشَهِيۡدٍ وَّجِئۡـنَا بِكَ عَلٰى هٰٓؤُلَاۤءِ شَهِيۡدًا ؕ ﴿4:41﴾ يَوۡمَـئِذٍ يَّوَدُّ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا وَعَصَوُا الرَّسُوۡلَ لَوۡ تُسَوّٰى بِهِمُ الۡاَرۡضُ ؕ وَلَا يَكۡتُمُوۡنَ اللّٰهَ حَدِيۡـثًا ﴿4:42﴾
तर्जुमा : 34 - मर्द औरतों पर मुहाफ़िज़ और मुन्तज़िम है, इस वजह से की अल्लाह ने मर्द को औरत पर फ़ज़ीलत दी है और इस बिना पर की मर्द अपने माल खर्च करते हैं पस जो सालेह औरतें हैं वो इताअत शआर होती हैं और मर्दों के पीछे अल्लाह की हिफ़ाज़त और निगरानी में उन के हुक़ूक़ की हिफ़ाज़त करती हैं – और जिन औरतों से तुम्हे सर्कशी का अंदेशा हो तो उन्हें समझाओ, ख्वाब्गाहों में उन से अलग रहो और (हलकी) मार मारो फिर अगर वो तुम्हारी फ़र्माबरदार हो जाएँ तो उनपर दस्त दराज़ी करने के बहाने तलाश ना करो यक़ीन रखो की अल्लाह मौजूद है जो बड़ा और बालातर है –
35 – अगर तुम लोगों को मिया और बीवी के तआलुक़ात बिगड़ जाने का अंदेशा हो तो एक मुंसिफ़, मर्द के रिश्तेदारों में से और एक औरत के रिश्तेदारों में से मुक़र्रेर करो, वो दोनों इस्लाह करना चाहेंगे तो अल्लाह उन के दरमियान मवाफ़ेक़त की सूरत निकाल देगा, अल्लाह सब कुछ जानता है और बा ख़बर है
36 – और तुम सब अल्लाह की बंदगी करो, उस के साथ किसी को शरीक ना बनाओ, माँ बाप के साथ नेक बर्ताव करो, क़राबत दारों और यतीमों और मिसकीनों से हुस्ने सुलूक से पेश आओ, पड़ोसी रिश्तेदारों से, अजनबी हमसाया से, पहलू के साथी और मुसाफ़िर से, और उन लौंडी और गुलामों से जो तुम्हारे क़ब्ज़े में हों, एहसान का मामला रखो – यक़ीन जानो अल्लाह किसी ऐसे शख्स को पसंद नहीं करता जो मग़रूर हो और अपनी बड़ाई पर फ़ख़र करे –
37 – और ऐसे लोग भी अल्लाह को पसंद नहीं हैं जो कंजूसी करते हैं और दूसरों को भी कंजूसी करने की हिदायत करते हैं और जो कुछ अल्लाह ने उनको अपने फ़ज़ल से दिया है उसे छुपाते हैं ऐसे काफ़िरे नेमत लोगों के लिए हम ने रुसवा कुन अज़ाब रखा है –
38 – और वो लोग भी अल्लाह को नापसंद हैं जो अपने माल महेज़ लोगों को दिखाने के लिए ख़र्च करते हैं और हक़ीक़त में ना अल्लाह पर ईमान रखते हैं और ना रोज़े आख़िर पर – सच ये है की शैतान जिस का रफ़ीक़ हुआ उसे बहोत बुरी रफ़ाक़त मिली –
39 – आखिर उन लोगों पर क्या आफ़त आ जाती अगर ये अल्लाह और रोज़े आखिर पर ईमान रखते और जो कुछ अल्लाह ने दिया है उस में से खर्च करते अगर ये ऐसा करते तो अल्लाह से उन की नेकी का हाल छुपा ना रह जाता –
40 – अल्लाह किसी पर ज़र्रा बराबर भी ज़ुल्म नहीं करता -अगर कोई एक नेकी करे तो अल्लाह उसे दुगना करता है और फिर अपने तरफ़ से बड़ा अजर फ़रमाता है –
41 – फिर सोचो की उस वक़्त ये क्या करेंगे जब हर उम्मत में से एक गवाह लाएंगे और उन लोगों पर तुम्हे (यानि अल्लाह के नबी को) गवाह की हैसियत से खड़ा करेंगे –
42 – उस वक़्त वो सब लोग जिन्हों ने रसूल की बात ना मानी और उस की नाफ़रमानी करते रहे, तमन्ना करेंगे की काश फट जाए और वो इस में ने समा जाएँ- वहाँ ये कोई बात अल्लाह से ना छुपा सकें गे -
तशरीह :
41 नंबर की आयत में अल्लाह ने फ़रमाया है की हर दौर का पैग़म्बर अपने दौर के लोगों पर गवाही देगा की उस ने अल्लाह के नाज़िल किये एहकाम और अमल का सही तरीक़ा लोगों तक पहुँचा दिया था – इस तरह की शहादत हज़रत मोहम्मद (सअस) भी अपने लोगों पर देंगे – क़ुरान से ये मालूम होता है की आपका दौर आप की बा’सत के बाद से क़यामत तक है -
आयत नंबर 43 से 50
يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا لَا تَقۡرَبُوا الصَّلٰوةَ وَاَنۡـتُمۡ سُكَارٰى حَتّٰى تَعۡلَمُوۡا مَا تَقُوۡلُوۡنَ وَلَا جُنُبًا اِلَّا عَابِرِىۡ سَبِيۡلٍ حَتّٰى تَغۡتَسِلُوۡا ؕ وَاِنۡ كُنۡتُمۡ مَّرۡضٰۤى اَوۡ عَلٰى سَفَرٍ اَوۡ جَآءَ اَحَدٌ مِّنۡكُمۡ مِّنَ الۡغَآئِطِ اَوۡ لٰمَسۡتُمُ النِّسَآءَ فَلَمۡ تَجِدُوۡا مَآءً فَتَيَمَّمُوۡا صَعِيۡدًا طَيِّبًا فَامۡسَحُوۡا بِوُجُوۡهِكُمۡ وَاَيۡدِيۡكُمۡ ؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَفُوًّا غَفُوۡرًا ﴿4:43﴾ اَلَمۡ تَرَ اِلَى الَّذِيۡنَ اُوۡتُوۡا نَصِيۡبًا مِّنَ الۡكِتٰبِ يَشۡتَرُوۡنَ الضَّلٰلَةَ وَيُرِيۡدُوۡنَ اَنۡ تَضِلُّوا السَّبِيۡلَ ؕ ﴿4:44﴾ وَاللّٰهُ اَعۡلَمُ بِاَعۡدَآئِكُمۡؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَلِيًّا وَّكَفٰى بِاللّٰهِ نَصِيۡرًا ﴿4:45﴾ مِنَ الَّذِيۡنَ هَادُوۡا يُحَرِّفُوۡنَ الۡـكَلِمَ عَنۡ مَّوَاضِعِهٖ وَ يَقُوۡلُوۡنَ سَمِعۡنَا وَعَصَيۡنَا وَاسۡمَعۡ غَيۡرَ مُسۡمَعٍ وَّرَاعِنَا لَـيًّۢا بِاَ لۡسِنَتِهِمۡ وَطَعۡنًا فِىۡ الدِّيۡنِ ؕ وَلَوۡ اَنَّهُمۡ قَالُوۡا سَمِعۡنَا وَاَطَعۡنَا وَاسۡمَعۡ وَانْظُرۡنَا لَـكَانَ خَيۡرًا لَّهُمۡ وَاَقۡوَمَ ۙ وَ لٰـكِنۡ لَّعَنَهُمُ اللّٰهُ بِكُفۡرِهِمۡ فَلَا يُؤۡمِنُوۡنَ اِلَّا قَلِيۡلًا ﴿4:46﴾ يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اُوۡتُوا الۡكِتٰبَ اٰمِنُوۡا بِمَا نَزَّلۡنَا مُصَدِّقًا لِّمَا مَعَكُمۡ مِّنۡ قَبۡلِ اَنۡ نَّـطۡمِسَ وُجُوۡهًا فَنَرُدَّهَا عَلٰٓى اَدۡبَارِهَاۤ اَوۡ نَلۡعَنَهُمۡ كَمَا لَعَنَّاۤ اَصۡحٰبَ السَّبۡتِؕ وَكَانَ اَمۡرُ اللّٰهِ مَفۡعُوۡلًا ﴿4:47﴾ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَغۡفِرُ اَنۡ يُّشۡرَكَ بِهٖ وَيَغۡفِرُ مَا دُوۡنَ ذٰ لِكَ لِمَنۡ يَّشَآءُ ۚ وَمَنۡ يُّشۡرِكۡ بِاللّٰهِ فَقَدِ افۡتَـرٰۤى اِثۡمًا عَظِيۡمًا ﴿4:48﴾ اَلَمۡ تَرَ اِلَى الَّذِيۡنَ يُزَكُّوۡنَ اَنۡفُسَهُمۡ ؕ بَلِ اللّٰهُ يُزَكِّىۡ مَنۡ يَّشَآءُ وَلَا يُظۡلَمُوۡنَ فَتِيۡلًا ﴿4:49﴾ اُنْظُرۡ كَيۡفَ يَفۡتَرُوۡنَ عَلَى اللّٰهِ الۡـكَذِبَؕ وَكَفٰى بِهٖۤ اِثۡمًا مُّبِيۡنًا ﴿4:50﴾
तर्जुमा : 43 - ऐ ईमान वालो जब तुम नशे की हालत में हो तो नमाज़ के क़रीब ना जाओ, नमाज़ उस वक़्त पढ़नी चाहिए जब तुम जानो की क्या कह रहे हो और इसी तरह जनाबत की हालत में भी नमाज़ के क़रीब ना जाओ जब तक की गुसुल न कर लो, सफ़र की हालत में और कभी ऐसा हो की तुम बीमार हो, या सफ़र में हो, या तुम में से कोई शख्स रफ’अ हाजत करके आये, या तुम ने औरतों से मुबाशेरत की हो और फिर पानी न मिले तो पाक मिटटी से काम लो और उस से अपने चेहरों और हाथों पर मस’ह कर लो, बेशक अल्लाह नरमी से काम लेने वाला और बख्शीश फ़रमाने वाला है
44 - तुम ने उन लोगों को भी देखा है जिन्हें किताब के इल्म का एक हिस्सा दिया गया है वो गुमराही खरीदते हैं और चाहते है की तुम सीधे रास्ते से बहेक जाओ
45 – अल्लाह तुम्हारे दुश्मनों को खूब जानता है, तुम्हारी हिमायत और मदद के लिए अल्लाह काफ़ी है
46 – जो लोग यहूदी बन गए हैं उन में कुछ लोग हैं जो अल्फाज़ को उन के मुक़ामात फेर देते हैं हम ने सूना और हम ने नहीं माना, सुनिए और सुनवाए ना जाएँ और अपनी ज़बान को तोड़ मोड़ कर कहते हैं “ समे’ना असैना “ और “इस’मा ग़ैर मुस’मा” और “रा’एना” हालांकि अगर वो कहते “ समे’ना असैना “ और “इस’मा और उन्ज़ुरना तो ये उन्ही के लिए बेहतर था मगर उन पर तो बातिल परस्ती की वजह से अल्लाह की फटकार पड़ी हुई है 47 – ऐ वो लोगों जिन्हें किताब दी गयी थी ! मान लो उस किताब को जो हम ने अब नाज़िल की है और जो उस किताब की तसदीक़ व ताईद करती है जो तुम्हारे पास पहले से मौजूद थी, इस पर ईमान ले आओ क़बल इस के की हम तुम्हारे चेहरे बिगाड़ कर पीछे फेर दें या उन को इसी तरह ला’नत ज़दा कर दें जिस तरह हम ने सबत वालों के साथ किया था, अल्लाह का हुक्म तो नाफ़िज़ हो कर रहता है 48 – याद रखो की अल्लाह अल्लाह बस शिर्क को ही म’आफ़ नहीं करता उस के सिवा दुसरे जिस क़दर गुनाह हैं वो म’आफ़ कर देता है, अल्लाह के साथ जिस किसी ने किसी और को शरीक को ठहराया उस ने तो बहोत बड़ा झूट तसनीफ़ किया और बड़े सख्त गुनाह की बात की 49 – उन लोगों को भी देखा जो अपनी पाकीज़गी नफ़स का दम भरते हैं ? हालांकि पाकीज़गी तो अल्लाह ही जिसे चाहता है अत करता है और (जिन्हें पाकीज़गी नहीं मिलती) उन पर ज़र्रा बराबर ज़ुल्म नहीं किया जाता 50 – देखो ये अल्लाह पर कैसा झूट घडते हैं ये उनके गुनाहगार होने के लिए काफ़ी है
तशरीह :
शराब पीने को मना करने के लिए ये दूसरा हुक्म है,पहला हुक्म सूरह बक़ारा आयत २१९ में है, उस में ये फ़रमाया गया की शराब बुरी चीज़ है और अल्लाह को नापसंद है, इस उक्म के बाद कुछ मुसलामानों ने भी शराब पीना छोड़ दिया था लेकिन ज़ियादा तर लोग शराब पीते रहे और नशे की हालत में नमाज़ भी पढ़ते रहे और कुछ का कुछ पढ़ जाते थे- इस आयत में ये दूसरा हुक्म आया की नशे की हालत में नमाज़ के करीब ना जाओ तो लोगों ने पीने के औकात बदल दिए - कुछ मुद्दत बाद सूरह मायदा की आयत नंबर ९० के ज़रिये अल्लाह ने फ़रमाया “ ऐ ईमान वालों, ये शराब और जुवा और ये आस्ताने और पांसे सब गंदे और शैतानी काम हैं, उन से परहेज़ करो “ इस तरह शराब के इस्तेमाल को मंसूख कर दिया गया –
इसी बिना पर नबी अकरम (स अ स) ने हिदायत फ़रमाई है की जब किसी शख्स पर नींद का ग़लबा हो रहा हो और वो नमाज़ पढ़ते वक़्त बार बार ऊंघ रहा हो तो उसे नमाज़ छोड़ कर सो जाना चाहए –
इब्न कसीर में फरमाया गया है की पांसे बाज़ी, जुआ, बुत और शराब को इन अयेतों में अल्लाह ने रोका है और शराब को ममनू क़रार दिया है, हज़रत अली (र अ) ने शतरंज को भी जुए में दाख़िल है –
म’आरिफुल क़ुरान में फरमाया गया की अल्लाह ने इन आयतों में फरमाया है की, पांसे बाज़ी, जुआ, बुत और शराब शैतानी काम हैं और अल्लाह ने शराब की मुमाने’अत फ़रमाई है
ताफ्हिमुल क़ुरान में ये फ़रमाया गया है की आयत नंबर 43 में हुक्म की सूरत ये है की अगर किसी शख्स को गुसुल की हाजत है और पानी ना मिले तो तयम्मुम करके नमाज़ पढ़ सकता है- अगर कोई मरीज़ है और गुसुल या वजू करने से उस्को नुक़सान का अंदेशा है तो पानी मौजूद होने के बावजूद तयम्मुम की इजाज़त है -
आयत नंबर 51 से 56
اَلَمۡ تَرَ اِلَى الَّذِيۡنَ اُوۡتُوۡا نَصِيۡبًا مِّنَ الۡكِتٰبِ يُؤۡمِنُوۡنَ بِالۡجِبۡتِ وَالطَّاغُوۡتِ وَيَقُوۡلُوۡنَ لِلَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا هٰٓؤُلَۤاءِ اَهۡدٰى مِنَ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا سَبِيۡلًا ﴿4:51﴾ اُولٰٓـئِكَ الَّذِيۡنَ لَعَنَهُمُ اللّٰهُ ؕ وَمَنۡ يَّلۡعَنِ اللّٰهُ فَلَنۡ تَجِدَ لَهٗ نَصِيۡرًا ؕ ﴿4:52﴾ اَمۡ لَهُمۡ نَصِيۡبٌ مِّنَ الۡمُلۡكِ فَاِذًا لَّا يُؤۡتُوۡنَ النَّاسَ نَقِيۡرًا ۙ ﴿4:53﴾ اَمۡ يَحۡسُدُوۡنَ النَّاسَ عَلٰى مَاۤ اٰتٰٮهُمُ اللّٰهُ مِنۡ فَضۡلِهٖۚ فَقَدۡ اٰتَيۡنَاۤ اٰلَ اِبۡرٰهِيۡمَ الۡـكِتٰبَ وَالۡحِكۡمَةَ وَاٰتَيۡنٰهُمۡ مُّلۡكًا عَظِيۡمًا ﴿4:54﴾ فَمِنۡهُمۡ مَّنۡ اٰمَنَ بِهٖ وَمِنۡهُمۡ مَّنۡ صَدَّ عَنۡهُ ؕ وَكَفٰى بِجَهَـنَّمَ سَعِيۡرًا ﴿4:55﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا بِاٰيٰتِنَا سَوۡفَ نُصۡلِيۡهِمۡ نَارًا ؕ كُلَّمَا نَضِجَتۡ جُلُوۡدُهُمۡ بَدَّلۡنٰهُمۡ جُلُوۡدًا غَيۡرَهَا لِيَذُوۡقُوا الۡعَذَابَؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَزِيۡزًا حَكِيۡمًا ﴿4:56﴾
तर्जुमा : 51 - क्या तुम ने उन लोगों को नहीं देखा जिन्हैं किताब के इल्म में से कुछ हिस्सा दिया गया है और उनका हाल ये है की बुतों और शैतान को मानते हैं और काफ़िरों के मुताल्लिक़ कहते हैं की ईमान लाने वालों की बनिस्बत बेह्तर लोग हैं
52 – और जिस पर अल्लाह लानत करदे उसका कोई मददगार नहीं पाओगे
53 – क्या हुकूमत में उनका कोई हिस्सा है तो ये लोगों को एक फूटी कोड़ी ता ना देते
54 – या ये दूसरों से इस लिए हसद करते हैं की अल्लाह ने उनको अपने फ़ज़ल से नवाज़ दिया ? अगर ये बात है तो उन्हें मालूम हो की इब्राहीम की औलाद को किताब और हिकमत अता की और मुल्के अज़ीम बख्श दिया
55 – मगर उन में से कोई ईमान लाया और कोई मूंह मोड़ गया और मूंह मोड़ने वालों के लिए तो बस जहन्नुम की भड़कती हुई आग ही काफ़ी है
56 – जिन लोगों ने हमारी आयात को मानने से इनकार कर दिया उन्हें यक़ीननहम आग में झोंकेंगे और जब उनके बदन की खाल गल जायेगी तो उसकी जगह नयी खाल पैदा करेंगे ताकि वो खूब अज़ाब का मज़ा चखें, अल्लाह बड़ी क़ुदरत रखता है और अपने फ़ैसलों को अमल में लाने की हिकमत खूब जानता है
तशरीह :
54 - अल्लाह ने रसूल (स अ स) को जिन चीज़ों से नवाज़ा है उन से ये लोग जलते हैं ये कोई नयी बात नहीं है क्यूंकि हम ने इस से पहले हज़रत इब्राहीम (अ ह स) के खानदान वालों को किताबे आसमानी भी दी और इल्म भी दिया और हम ने उन्हें बड़ी भारी सल्तनत भी दी – बनी इस्राइल में बहोत से अम्बिया गुज़रे हैं उन में से बाज़ सलातीन भी हुए जैसे हज़रत युसूफ अलैहिस सलाम, दाऊद अलैहिस सलाम, सुलेमान अलैहिस सलाम ये सब सलातीन, औलादे इब्राहीम में ही शामिल हैं - ,
आयत नंबर 57 से 70
وَالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ سَنُدۡخِلُهُمۡ جَنّٰتٍ تَجۡرِىۡ مِنۡ تَحۡتِهَا الۡاَنۡهٰرُ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهَاۤ اَبَدًا ؕ لَـهُمۡ فِيۡهَاۤ اَزۡوَاجٌ مُّطَهَّرَةٌ وَّنُدۡخِلُهُمۡ ظِلًّا ظَلِيۡلًا ﴿4:57﴾ اِنَّ اللّٰهَ يَاۡمُرُكُمۡ اَنۡ تُؤَدُّوا الۡاَمٰنٰتِ اِلٰٓى اَهۡلِهَا ۙ وَاِذَا حَكَمۡتُمۡ بَيۡنَ النَّاسِ اَنۡ تَحۡكُمُوۡا بِالۡعَدۡلِ ؕ اِنَّ اللّٰهَ نِعِمَّا يَعِظُكُمۡ بِهٖ ؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ سَمِيۡعًۢا بَصِيۡرًا ﴿4:58﴾ يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡۤا اَطِيۡـعُوا اللّٰهَ وَاَطِيۡـعُوا الرَّسُوۡلَ وَاُولِى الۡاَمۡرِ مِنۡكُمۡۚ فَاِنۡ تَنَازَعۡتُمۡ فِىۡ شَىۡءٍ فَرُدُّوۡهُ اِلَى اللّٰهِ وَالرَّسُوۡلِ اِنۡ كُنۡـتُمۡ تُؤۡمِنُوۡنَ بِاللّٰهِ وَالۡيَـوۡمِ الۡاٰخِرِؕ ذٰ لِكَ خَيۡرٌ وَّاَحۡسَنُ تَاۡوِيۡلًا ﴿4:59﴾ اَلَمۡ تَرَ اِلَى الَّذِيۡنَ يَزۡعُمُوۡنَ اَنَّهُمۡ اٰمَنُوۡا بِمَاۤ اُنۡزِلَ اِلَيۡكَ وَمَاۤ اُنۡزِلَ مِنۡ قَبۡلِكَ يُرِيۡدُوۡنَ اَنۡ يَّتَحَاكَمُوۡۤا اِلَى الطَّاغُوۡتِ وَقَدۡ اُمِرُوۡۤا اَنۡ يَّكۡفُرُوۡا بِهٖ ؕ وَيُرِيۡدُ الشَّيۡـطٰنُ اَنۡ يُّضِلَّهُمۡ ضَلٰلًاۢ بَعِيۡدًا ﴿4:60﴾ وَاِذَا قِيۡلَ لَهُمۡ تَعَالَوۡا اِلٰى مَاۤ اَنۡزَلَ اللّٰهُ وَاِلَى الرَّسُوۡلِ رَاَيۡتَ الۡمُنٰفِقِيۡنَ يَصُدُّوۡنَ عَنۡكَ صُدُوۡدًا ۚ ﴿4:61﴾ فَكَيۡفَ اِذَاۤ اَصَابَتۡهُمۡ مُّصِيۡبَةٌ ۢ بِمَا قَدَّمَتۡ اَيۡدِيۡهِمۡ ثُمَّ جَآءُوۡكَ يَحۡلِفُوۡنَۖ بِاللّٰهِ اِنۡ اَرَدۡنَاۤ اِلَّاۤ اِحۡسَانًـا وَّتَوۡفِيۡقًا ﴿4:62﴾ اُولٰٓـئِكَ الَّذِيۡنَ يَعۡلَمُ اللّٰهُ مَا فِىۡ قُلُوۡبِهِمۡ فَاَعۡرِضۡ عَنۡهُمۡ وَعِظۡهُمۡ وَقُلْ لَّهُمۡ فِىۡۤ اَنۡفُسِهِمۡ قَوۡلًاۢ بَلِيۡغًا ﴿4:63﴾ وَمَاۤ اَرۡسَلۡنَا مِنۡ رَّسُوۡلٍ اِلَّا لِـيُـطَاعَ بِاِذۡنِ اللّٰهِ ؕ وَلَوۡ اَنَّهُمۡ اِذْ ظَّلَمُوۡۤا اَنۡفُسَهُمۡ جَآءُوۡكَ فَاسۡتَغۡفَرُوا اللّٰهَ وَاسۡتَغۡفَرَ لَـهُمُ الرَّسُوۡلُ لَوَجَدُوا اللّٰهَ تَوَّابًا رَّحِيۡمًا ﴿4:64﴾ فَلَا وَرَبِّكَ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ حَتّٰى يُحَكِّمُوۡكَ فِيۡمَا شَجَرَ بَيۡنَهُمۡ ثُمَّ لَا يَجِدُوۡا فِىۡۤ اَنۡفُسِهِمۡ حَرَجًا مِّمَّا قَضَيۡتَ وَيُسَلِّمُوۡا تَسۡلِيۡمًا ﴿4:65﴾ وَلَوۡ اَنَّا كَتَبۡنَا عَلَيۡهِمۡ اَنِ اقۡتُلُوۡۤا اَنۡفُسَكُمۡ اَوِ اخۡرُجُوۡا مِنۡ دِيَارِكُمۡ مَّا فَعَلُوۡهُ اِلَّا قَلِيۡلٌ مِّنۡهُمۡ ؕ وَلَوۡ اَنَّهُمۡ فَعَلُوۡا مَا يُوۡعَظُوۡنَ بِهٖ لَـكَانَ خَيۡرًا لَّهُمۡ وَاَشَدَّ تَثۡبِيۡتًا ۙ ﴿4:66﴾ وَّاِذًا لَّاٰتَيۡنٰهُمۡ مِّنۡ لَّدُنَّاۤ اَجۡرًا عَظِيۡمًا ۙ ﴿4:67﴾ وَّلَهَدَيۡنٰهُمۡ صِرَاطًا مُّسۡتَقِيۡمًا ﴿4:68﴾ وَمَنۡ يُّطِعِ اللّٰهَ وَالرَّسُوۡلَ فَاُولٰٓـئِكَ مَعَ الَّذِيۡنَ اَنۡعَمَ اللّٰهُ عَلَيۡهِمۡ مِّنَ النَّبِيّٖنَ وَالصِّدِّيۡقِيۡنَ وَالشُّهَدَآءِ وَالصّٰلِحِيۡنَۚ وَحَسُنَ اُولٰٓـئِكَ رَفِيۡقًا ؕ ﴿4:69﴾ ذٰ لِكَ الۡـفَضۡلُ مِنَ اللّٰهِ ؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ عَلِيۡمًا ﴿4:70﴾
तर्जुमा : 57 – और जिन लोगों ने हमारी आयात को मान लिया और नेक अमल किये उनको हम ऐसे बागों में दाखिल करेंगे जिन के नीचे नहरें बहती होंगी जहां वो हमेशा हमेशा रहेंगे और उनको पाकीज़ा बीवियां मिलेंगी और उन्हें हम घनी छाऊँ में रखेगें –
58 – मुसलमानों ! अल्लाह तुम्हे हुक्म देता है की अमानतें, अहले अमानत के सुपुर्द करो, और जब लोगों के दरमियान फ़ैसला करो तो अदल के साथ करो, अल्लाह तुम को निहायत उम्दा नसीहत करता है और यक़ीनन अल्लाह सब कुछ देखता है और सुनता है –
59 – ऐ लोगों जो ईमान लाये हो, इता’अत करो अल्लाह की और इता’अत करो रसूल के और उन लोगों की जो तुम में से साहेबे अमर हों, फिर अगर तुम्हारे दरमियान नज़ा (टकराव) हो जाए तो उसे अल्लाह और रसूल की तरफ़ फेर दो अगर तुम वाक़ई अल्लाह और रोज़े आखिर पर ईमान रखते हो येही एक सहीह तरीक़ा है और अंजाम के एतेबार से भी बेहतर है –
60 – ऐ नबी ! तुम ने देखा नहीं उन लोगों को जो दावा तो करते हैं की हम ईमान लाये हैं इस किताब पर जो तुमहारी तरफ़ नाज़िल की गई है और उन किताबों पर जो तुम से पहले नाज़िल की गई थीं मगर चाहते ये हैं की अपने मामलात का फ़ैसला कराने के लिए तागूत (शैतान) की तरफ़ रुजू करें, हालांकि उन्हें तागूत से कुफ्र करने का हुक्म दिया गया था, शैतान उन्हें भटका कर सही रास्ते से दूर ले जाना चाहता है –
61 – और जब उन से कहा जाता है की आओ उस चीज़ की तरफ़ जो अल्लाह ने नाज़िल की है और आओ रसूल के तरफ़ तो उन मुनाफ़िकों को तुम देखते हो की ये तुम्हारी तरफ़ आने से कतराते हैं –
62 – फिर उसवक्त क्या होता है जब उन के अपने हाथों की लाइ हुई मुसीबत उन पर आ पड़ती है ? उस वक़्त ये तुम्हारे पास क़समें खाते हुए आते हैं और कहते हैं कि ख़ुदा की क़सम हम तो सिर्फ़ भलाई चाहते थे और हमारी निय्यत तो ये थी कि फरीक़ैन में किसी तरह मवाफ़ेक़त हो जाए –
63 – अल्लाह जानता है जो कुछ उन के दिलों में है, उनका कुछ ख़याल ना करो, उन्हें समझाओ और ऐसी नसीहत करो जो उनके दिलों में उतर जाए –
64 – हम ने ये रसूल इस लिए भेजा है कि अल्लाह के हुक्म पर उस की इता’अत की जाए, जब ये लोग अपने ऊपर ज़ुल्म कर बैठे थे तो तुम्हारे पास आजाते और अल्लाह से म’आफ़ी मांगते और रसूल भी म’आफ़ी की दरख्वास्त करते तो अल्लाह को बख्शने वाला और रहेम करने वाला पाते –
65 - आपके रब्ब की क़सम ये कभी भी मोमिन नहीं हो सकते जब तक कि ये अपने इख्तेलाफ़ात में तुम को फ़ैसला करने वाला ना मान लें, फिर जो कुछ तुम फ़ैसला करो उस पर अपने दिल में तंग ना हों बल्कि उस को ख़ुशी से मान लें –
67 – अगर हम ने उन को हुक्म दिया होता कि अपने आप को हलाक करदो या अपने घरों से निकल जाओ तो उन में से कम ही आदमी अमल करते, हालांकि जो नसीहत उन्हें की जाती है अगर ये उस पर अमल करते तो ये उन के लिए बेह्तर और साबित क़दमी मुजिब होता –
68 – और जब ये ऐसा करते तो हम ऊनको बड़ा अजर अता करते –
69 – जो अल्लाह और उस के रसूल की इता’अत करेगा वो उन लोगों के साथ होगा जिन पर अल्लाह ने इनाम फ़रमाया है यानी अम्बिया, सिद्दीक़ीन, शोहदा और सालेहीन- कैसे अच्छे हैं ये रफ़ीक़ जो किसी को मिल जाएँ - 70- ये हक़ीक़त में अल्लाह का फ़ज़ल है और बस अल्लाह ही का इल्म काफ़ी है –
तशरीह :
इस रुकू में अल्लाह ने मुसलमानों को हिदायतें दी हैं कि तुम लोग उन बुराइयों से बचे रहना जिन में बनी इसारील मुब्तेला हो गए हैं, अल्लाह ने ये फ़र्माया है कि तुम लोग, लोगों की अमानतें वापस करते रहना, ज़िम्मेदारी के मंसब दियानतदार, बा अख़लाक़ और इमानदार लोगों को ही देना – हमेशा इन्साफ़ की बात करना और जब भी फ़ैसला करना अदल के साथ करना –
इस्लामी निज़ाम में सब से पहली इता’अत अल्लाह के नाज़िल किये एहकाम की पाबंदी करना है, इस्लामी निज़ाम की दूसरी बुनयाद अल्लाह के रसूल की इता’अत है, इसी के ज़रिये अल्लाह के एहकाम की पाबंदी की जा सकती है- इस्लामी निज़ाम में इन दो इता’अतों के बाद तीसरी इता’अत जो मुसलमानों पर वाजिब है वो है “ ऊलिल अल अमर “ की इता’अत- इस में जो लोग शामिल हैं वो हैं : उलेमा, सियासी रहनुमा, मुल्की इंतज़ाम करने वाले हुक्काम और अदालती फ़ैसला करने वाले जज – मुसलमानों को लाज़िम है कि अपने “ऊलिल अमर “ की बात सुनें और मानें ख्वाह वो पसंद हो या ना पसंद – अगर अहले हुकूमत, मज़हब के खिलाफ़ कोई हुक्म दें तो उसे ना मानें और इनकार करदें –
आयत नंबर 71 से 76
يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا خُذُوۡا حِذۡرَكُمۡ فَانْفِرُوۡا ثُبَاتٍ اَوِ انْفِرُوۡا جَمِيۡعًا ﴿4:71﴾ وَاِنَّ مِنۡكُمۡ لَمَنۡ لَّيُبَطِّئَنَّۚ فَاِنۡ اَصَابَتۡكُمۡ مُّصِيۡبَةٌ قَالَ قَدۡ اَنۡعَمَ اللّٰهُ عَلَىَّ اِذۡ لَمۡ اَكُنۡ مَّعَهُمۡ شَهِيۡدًا ﴿4:72﴾ وَلَـئِنۡ اَصَابَكُمۡ فَضۡلٌ مِّنَ اللّٰهِ لَيَـقُوۡلَنَّ كَاَنۡ لَّمۡ تَكُنۡۢ بَيۡنَكُمۡ وَبَيۡنَهٗ مَوَدَّةٌ يّٰلَيۡتَنِىۡ كُنۡتُ مَعَهُمۡ فَاَ فُوۡزَ فَوۡزًا عَظِيۡمًا ﴿4:73﴾ فَلۡيُقَاتِلۡ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ الَّذِيۡنَ يَشۡرُوۡنَ الۡحَيٰوةَ الدُّنۡيَا بِالۡاٰخِرَةِ ؕ وَمَنۡ يُّقَاتِلۡ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ فَيُقۡتَلۡ اَوۡ يَغۡلِبۡ فَسَوۡفَ نُـؤۡتِيۡهِ اَجۡرًا عَظِيۡمًا ﴿4:74﴾ وَمَا لَـكُمۡ لَا تُقَاتِلُوۡنَ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ وَالۡمُسۡتَضۡعَفِيۡنَ مِنَ الرِّجَالِ وَالنِّسَآءِ وَالۡوِلۡدَانِ الَّذِيۡنَ يَقُوۡلُوۡنَ رَبَّنَاۤ اَخۡرِجۡنَا مِنۡ هٰذِهِ الۡـقَرۡيَةِ الظَّالِمِ اَهۡلُهَا ۚ وَاجۡعَلْ لَّـنَا مِنۡ لَّدُنۡكَ وَلِيًّا ۙۚ وَّاجۡعَلْ لَّـنَا مِنۡ لَّدُنۡكَ نَصِيۡرًا ؕ ﴿4:75﴾ اَلَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا يُقَاتِلُوۡنَ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ ۚ وَالَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا يُقَاتِلُوۡنَ فِىۡ سَبِيۡلِ الطَّاغُوۡتِ فَقَاتِلُوۡۤا اَوۡلِيَآءَ الشَّيۡطٰنِۚ اِنَّ كَيۡدَ الشَّيۡطٰنِ كَانَ ضَعِيۡفًا ﴿4:76﴾
तर्जुमा : 71 – ऐ लोगों जो ईमान लाये हो, मुक़ाबले के लिए हर वक़्त तय्यार रहो, फिर जैसा मौक्क़ा हो, अलग अलग दस्तों की शकल में या इकट्ठे होकर निकलो – 72 – हाँ, तुम में कोई कोई आदमी ऐसा भी है जो लड़ाई से जान चुराता है, अगर तुम पर कोई मुसीबत आई तो कहता है कि अल्लाह ने मुझ पर बड़ा फ़ज़ल किया कि मैं उन के साथ नहीं गया – 73 – और अल्लाह की तरफ़ से फ़ज़ल हो तो कहता है ...... औए इस तरह कहता है कि गोया तुम्हारे और उस के दरमियान दोस्ती थी ही नहीं ....कहता है कि काश मैं उनके साथ होता तो बड़ा काम बन जाता – 74 – अल्लाह की राह में लड़ना चाहिए उन लोगों को जो आख़ेरत के बदले दुनिया की ज़िन्दगी को फ़रोख्त कर दें, फिर जो अल्लाह की राह में लडेगा और मारा जाएगा या ग़ालिब रहेगा उसे हम ज़रूर अजरे अज़ीम अत करेंगे - 75 – आखिर क्या वजह है कि तुम अल्लाह की राह में उन बेबस मर्दों, औरतों, और बचों की खातिर न लड़ो जो कमज़ोर पाकर दबा दिए गए हैं और फ़रियाद कर रहे हैं या अल्लाह हम को इस बस्ती से निकाल जिस के बाशिंदे ज़ालिम हैं और अपनी तरफ़ से हमारा कोई मददगार पैदा कर दे – 76 – जिन लोगों ने इमान का रास्ता इख्तियार किया है वो अल्लाह की राह में लड़ते हैं, जिनहों ने कुफ्र का रास्ता इख्तियार किया है वो तागूत की राह में लड़ते हैं, पस शैतान के साथियों से लड़ो और यक़ीन जानो कि शैतान की चालें हक़ीक़त में बहोत कमज़ोर हैं -
तशरीह :
मुसलमानों को उहद के मैदान जो शिकस्त हुई उस की वजह से आस पास के क़बीलों की हिम्मतें बढ़ गई थीं और मुसलमान ख़तरों में घिर गए थे – कुछ मुसलामानों की हिम्मत भी पस्त हो गई थी और वो जेहाद में जाने को खुद भी तैयार ना थे और दूसरों को भी रोकने में लग गए थे –
अल्लाह ने कुछ आयेतों के ज़रिये मुसलमानों से फ़रमाया कि अल्लाह की राह में लड़ना दुनिया की तलब रखने वालों का काम नहीं है ये ऐसे लोगों का काम है जिन के पेशे नज़र अल्लाह की खुशनूदी है, जो अल्लाह और आख़ेरत पूरा भरोसा करते हैं और अल्लाह को राज़ी रखने के लिए अपनी जान कुर्बान करना चाहते हाँ –
अल्लाह ने मोमिनों को जिहाद की रगबत दिलाई है कि मक्का में और अरब के दुसरे क़बायेल में इस्लाम कुबूल करने वालों में औरतें, मर्द और मजलूम बच्चे हैं जो ज़ुल्म का शिकार हैं और अल्लाह से फ़रियाद कर रहे हैं कि उनकी मदद की जाए और इस जगह से निकलना नामुमकिन है –
आयत नंबर 77 से 87
اَلَمۡ تَرَ اِلَى الَّذِيۡنَ قِيۡلَ لَهُمۡ كُفُّوۡۤا اَيۡدِيَكُمۡ وَاَقِيۡمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰ تُوا الزَّكٰوةَ ۚ فَلَمَّا كُتِبَ عَلَيۡهِمُ الۡقِتَالُ اِذَا فَرِيۡقٌ مِّنۡهُمۡ يَخۡشَوۡنَ النَّاسَ كَخَشۡيَةِ اللّٰهِ اَوۡ اَشَدَّ خَشۡيَةً ۚ وَقَالُوۡا رَبَّنَا لِمَ كَتَبۡتَ عَلَيۡنَا الۡقِتَالَ ۚ لَوۡلَاۤ اَخَّرۡتَنَاۤ اِلٰٓى اَجَلٍ قَرِيۡبٍ ؕ قُلۡ مَتَاعُ الدُّنۡيَا قَلِيۡلٌ ۚ وَالۡاٰخِرَةُ خَيۡرٌ لِّمَنِ اتَّقٰى وَلَا تُظۡلَمُوۡنَ فَتِيۡلًا ﴿4:77﴾ اَيۡنَ مَا تَكُوۡنُوۡا يُدۡرِكْكُّمُ الۡمَوۡتُ وَلَوۡ كُنۡتُمۡ فِىۡ بُرُوۡجٍ مُّشَيَّدَةٍ ؕ وَاِنۡ تُصِبۡهُمۡ حَسَنَةٌ يَّقُوۡلُوۡا هٰذِهٖ مِنۡ عِنۡدِ اللّٰهِۚ وَاِنۡ تُصِبۡهُمۡ سَيِّئَةٌ يَّقُوۡلُوۡا هٰذِهٖ مِنۡ عِنۡدِكَ ؕ قُلۡ كُلٌّ مِّنۡ عِنۡدِ اللّٰهِ ؕ فَمَالِ ھٰٓؤُلَۤاءِ الۡقَوۡمِ لَا يَكَادُوۡنَ يَفۡقَهُوۡنَ حَدِيۡثًا ﴿4:78﴾ مَاۤ اَصَابَكَ مِنۡ حَسَنَةٍ فَمِنَ اللّٰهِ وَمَاۤ اَصَابَكَ مِنۡ سَيِّئَةٍ فَمِنۡ نَّـفۡسِكَ ؕ وَاَرۡسَلۡنٰكَ لِلنَّاسِ رَسُوۡلًا ؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ شَهِيۡدًا ﴿4:79﴾ مَنۡ يُّطِعِ الرَّسُوۡلَ فَقَدۡ اَطَاعَ اللّٰهَ ۚ وَمَنۡ تَوَلّٰى فَمَاۤ اَرۡسَلۡنٰكَ عَلَيۡهِمۡ حَفِيۡظًا ؕ ﴿4:80﴾ وَيَقُوۡلُوۡنَ طَاعَةٌ فَاِذَا بَرَزُوۡا مِنۡ عِنۡدِكَ بَيَّتَ طَآئِفَةٌ مِّنۡهُمۡ غَيۡرَ الَّذِىۡ تَقُوۡلُ ؕ وَاللّٰهُ يَكۡتُبُ مَا يُبَيِّتُوۡنَ ۚ فَاَعۡرِضۡ عَنۡهُمۡ وَتَوَكَّلۡ عَلَى اللّٰهِ ؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَكِيۡلًا ﴿4:81﴾ اَفَلَا يَتَدَبَّرُوۡنَ الۡقُرۡاٰنَؕ وَلَوۡ كَانَ مِنۡ عِنۡدِ غَيۡرِ اللّٰهِ لَوَجَدُوۡا فِيۡهِ اخۡتِلَافًا كَثِيۡرًا ﴿4:82﴾ وَاِذَا جَآءَهُمۡ اَمۡرٌ مِّنَ الۡاَمۡنِ اَوِ الۡخَـوۡفِ اَذَاعُوۡا بِهٖۚ وَلَوۡ رَدُّوۡهُ اِلَى الرَّسُوۡلِ وَاِلٰٓى اُولِى الۡاَمۡرِ مِنۡهُمۡ لَعَلِمَهُ الَّذِيۡنَ يَسۡتَنۡۢبِطُوۡنَهٗ مِنۡهُمۡؕ وَلَوۡلَا فَضۡلُ اللّٰهِ عَلَيۡكُمۡ وَرَحۡمَتُهٗ لَاتَّبَعۡتُمُ الشَّيۡطٰنَ اِلَّا قَلِيۡلًا ﴿4:83﴾ فَقَاتِلۡ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ ۚ لَا تُكَلَّفُ اِلَّا نَـفۡسَكَ وَحَرِّضِ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ ۚ عَسَے اللّٰهُ اَنۡ يَّكُفَّ بَاۡسَ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا ؕ وَاللّٰهُ اَشَدُّ بَاۡسًا وَّاَشَدُّ تَـنۡكِيۡلًا ﴿4:84﴾ مَنۡ يَّشۡفَعۡ شَفَاعَةً حَسَنَةً يَّكُنۡ لَّهٗ نَصِيۡبٌ مِّنۡهَا ۚ وَمَنۡ يَّشۡفَعۡ شَفَاعَةً سَيِّئَةً يَّكُنۡ لَّهٗ كِفۡلٌ مِّنۡهَا ؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَىۡءٍ مُّقِيۡتًا ﴿4:85﴾ وَاِذَا حُيِّيۡتُمۡ بِتَحِيَّةٍ فَحَيُّوۡا بِاَحۡسَنَ مِنۡهَاۤ اَوۡ رُدُّوۡهَاؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلٰى كُلِّ شَىۡءٍ حَسِيۡبًا ﴿4:86﴾ اللّٰهُ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا هُوَؕ لَيَجۡمَعَنَّكُمۡ اِلٰى يَوۡمِ الۡقِيٰمَةِ لَا رَيۡبَ فِيۡهِؕ وَمَنۡ اَصۡدَقُ مِنَ اللّٰهِ حَدِيۡثًا ﴿4:87﴾
तर्जुमा : 77 - तुम ने उन लोगों को भी देखा जिन से कहा गया था कि अपने हाथ रोके रखो और नमाज़ क़ायम करो और ज़कात दो ? अब जो उन्हें लड़ाई का हुक्म दिया गया तो उन में से एक फ़रीक़ का हाल ये है कि लोगों से ऐसा डर रहे हैं जैसे अल्लाह से डरना चाहिए या उस से कुछ बढ़ कर कहते है या अल्लाह ये हम पर लड़ाई का हुक्म क्यूँ लिख दिया ? क्यूँ ना हमें कुछ और मोहल्लत दी जाए ? उन से कहो कि दुनिया का सरमाया बहोत थोड़ा है, और आख़ेरत एक अल्लाह से डरने वाले इंसान के लिए ज़्यादा बेहतर है और तुम पर एक रत्ती बराबर ज़ुल्म नहीं किया जाएगा, रही मौत तो जहां भी तुम हो वो आकर रहेगी – 78 – खुवाहा तुम कैसी ही मज़बूत इमारतों में हों अगर उन्हें कोई फ़ायदा पहुंचता है तो कहते हैं ये अल्लाह की तरफ़ से है और कोई नुक़सा पहुंचता है तो कहते हैं ये तुम्हारी बदौलत है – कहो सब कुछ अल्लाह की तरफ़ से है – आखिर उन लोगों को क्या हो गया है की कोई बात उनको समझ में नहीं आती 79 – ऐ इंसान ! तुझे जो भिलाई भी हासिल होती है अल्लाह की इनायत से होती है – और जो मुसीबत तुझ पर आती है वो तेरे अपने आमाल की वजह से है, ऐ मोहम्मद ! हम ने तुम को लोगों के लिए रसूल बना कर भेजा है – 80 – जिस ने रसूल की इता’अत की दरअसल उस ने अल्लाह की इता’अत की और जो मुंह मोड़ गया, तो हम ने तुम्हे पासबान बना कर तो नहीं भेजा है – 81- वो मुंह पर कहते हैं कि हम मुती फ़रमान हैं – मगर जब तुम्हारे पास से निकलते हैं तो उन में से एक गुरोह रातों को जमा होकर तुम्हारे खिलाफ मशवेरा करता है, अल्लाह उनकी ये सारी सरगोशियाँ लिख रहा है तुम इनकी परवाह ना करो और अल्लाह पर भरोसा रखो, वोही भरोसा के लिए काफ़ी है, क्या ये लोग क़ुरान पर गौर नहीं करते ? 82 -अगर ये अल्लाह के सिवा किसी और की तरफ़ से होता तो उस में बहोत कुछ इख्तेलाफ़ बयानी पाई जाती – 83- ये लोग जब कोई इत्मीनान बख्श या खौफ़नाक ख़बर सुन पाते हैं, उसे ले कर फैला देते हैं, अगर ये उसे रसूल और अपनी जमात के ज़िम्मेदार असहाब तक पहुचायें तो वो खाब्रें ऐसे लोगों के इल्म में आजाये जो इस बात की सलाहिय्यत रखते हैं कि उस से सही नतीजा निकाल सकें – तुम लोगों पर अल्लाह की मेहेरबानी और रहमत ना होती तो चंद लोगों के सिवा तुम सब शैतान के पीछे लग गए होते – 84 – पस ऐ नबी ! तुम अल्लाह की राह में लड़ो, तुम अपनी ज़ात के सिवा किसी और के लिए ज़िम्मेदार नहीं हो- अलबत्ता अहले ईमान को लड़ने के लिए उकसाओ, क़रीब है कि अल्लाह काफिरों का ज़ोर तोड़ दे, अल्लाह का ज़ोर सब से ज़्यादा ज़बरदस्त और उसकी सज़ा सब से ज़्यादा सख्त है – 85 – जो भलाई की सिफ़ारिश करेगा वो उस में से हिस्सा पायेगा और जो बुराई की सिफ़ारिश करेगा वो उस में से हिस्सा पायेगा, और अल्लाह हर चीज़ पर नज़र रखने वाला है – 86 - और जब कोई तुम्हे सलाम करे तो उस को बेह्तर तरीक़े के साथ जवाब दो या कम अज़ कम उसी तरह, अल्लाह हर चीज़ का हिसाब लेने वाला है – 87 – अल्लाह के सिवा कोई मा’बूद नहीं है, तुम सब को वो क़यामत के दिन जमा करेगा, जिस के आने में कोई शुबाह नहीं है और अल्लाह से बढ़ कर किस की बात सच हो सकती है
तशरीह : जब मक्का में मुसलमान रह गए थे और उन पर ज़ुल्म किया जा रहा था उस वक़्त उन को सब्र करने की नसीहत की जा रही थी और जंग करने के लिए मना किया गया था, उस वक़्त उनको नमाज़ और ज़कात देने के लिए कहा गया ताकि नफस की इस्लाह हो - लेकिन जब जंग करने का मौक़क़ा आया तो उनपर लरज़ा तारी होने लगा -
मुनाफ़िक़ और कमज़ोर ईमान रखने वाले लोगों को तम्बीह की गयी है उसकी वजह ये थी कि क़ुरान जो अल्लाह की नाज़िल की जाने वाली किताब है उस पर उनको शक था, उन्हें ये यक़ीन नहीं आता था कि रसूल पर वाक़ई वही उतरती थी, ये लोग क़ुरान पर गौर नहीं करते थे अगर करते तो क़ुरान खुद शाहदत देता कि ये अल्लाह के सिवा किसी दुसरे का कलाम नहीं हो सकता, ये किसी इंसान के बस में नहीं है कि हज़ारो साल तक के होते रहने वाले हालात को बताता रहे –
सूरह निसा की आयत नंबर 86 जो सलाम करने के बारे में है कि जब तुम्हे सलाम किया जाए तो उसका जवाब बेह्तर अलफ़ाज़ में दो या कम अज़ कम वैसे ही अलफ़ाज़ कह दो- अल्लाह के रसूल करीम (सली अल्लाह अलैहो व सलम) ने अपन अमल से ये फ़रमाया है कि एक मर्तबा आप के पास एक सहाबी आये और कहा “ अस्सलाम अलैका या रसूल अल्लाह “ आप ने जवाब दिया “व अलैकुम अस्सलाम व रहमतुल्लाह “ एक और मर्तबा दुसरे सहाबी आये और उन्हों ने इस तरह सलाम किया “ अस्सलाम अलैका या रसूल अल्लाह व रहमतुल्लाह बराकातुहू “ आप ने जवाब में सिर्फ एक कलमा कहा “ व अलैक “ वो सहाबी ने पुछा कि आप ने सिर्फ एक लफ्ज़ पर इक्तेफा किया तो आप ने फ़रमाया कि तुम ने हमारे लिए कोई कलमा छोड़ा ही नहीं इस लिए हम ने कुरानी तालीम के मुताबिक़ तुम्हारे सलाम का जवाब इस तरह दिया – (इस रिवायत को इब्न जरीर, और इब्न अबी हातिम ने नक़ल किया है )
आयत नंबर 88 से 91
فَمَا لَـكُمۡ فِىۡ الۡمُنٰفِقِيۡنَ فِئَـتَيۡنِ وَاللّٰهُ اَرۡكَسَهُمۡ بِمَا كَسَبُوۡاؕ اَ تُرِيۡدُوۡنَ اَنۡ تَهۡدُوۡا مَنۡ اَضَلَّ اللّٰهُ ؕ وَمَنۡ يُّضۡلِلِ اللّٰهُ فَلَنۡ تَجِدَ لَهٗ سَبِيۡلًا ﴿4:88﴾ وَدُّوۡا لَوۡ تَكۡفُرُوۡنَ كَمَا كَفَرُوۡا فَتَكُوۡنُوۡنَ سَوَآءً فَلَا تَتَّخِذُوۡا مِنۡهُمۡ اَوۡلِيَآءَ حَتّٰى يُهَاجِرُوۡا فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ ؕ فَاِنۡ تَوَلَّوۡا فَخُذُوۡهُمۡ وَاقۡتُلُوۡهُمۡ حَيۡثُ وَجَدتُّمُوۡهُمۡ وَلَا تَتَّخِذُوۡا مِنۡهُمۡ وَلِيًّا وَّلَا نَصِيۡرًا ۙ ﴿4:89﴾ اِلَّا الَّذِيۡنَ يَصِلُوۡنَ اِلٰى قَوۡمٍۢ بَيۡنَكُمۡ وَبَيۡنَهُمۡ مِّيۡثَاقٌ اَوۡ جَآءُوۡكُمۡ حَصِرَتۡ صُدُوۡرُهُمۡ اَنۡ يُّقَاتِلُوۡكُمۡ اَوۡ يُقَاتِلُوۡا قَوۡمَهُمۡ ؕ وَلَوۡ شَآءَ اللّٰهُ لَسَلَّطَهُمۡ عَلَيۡكُمۡ فَلَقٰتَلُوۡكُمۡۚ فَاِنِ اعۡتَزَلُوۡكُمۡ فَلَمۡ يُقَاتِلُوۡكُمۡ وَاَلۡقَوۡا اِلَيۡكُمُ السَّلَمَ ۙ فَمَا جَعَلَ اللّٰهُ لَـكُمۡ عَلَيۡهِمۡ سَبِيۡلًا ﴿4:90﴾ سَتَجِدُوۡنَ اٰخَرِيۡنَ يُرِيۡدُوۡنَ اَنۡ يَّاۡمَنُوۡكُمۡ وَيَاۡمَنُوۡا قَوۡمَهُمۡ ؕ كُلَّمَا رُدُّوۡۤا اِلَى الۡفِتۡنَةِ اُرۡكِسُوۡا فِيۡهَا ۚ فَاِنۡ لَّمۡ يَعۡتَزِلُوۡكُمۡ وَيُلۡقُوۡۤا اِلَيۡكُمُ السَّلَمَ وَيَكُفُّوۡۤا اَيۡدِيَهُمۡ فَخُذُوۡهُمۡ وَاقۡتُلُوۡهُمۡ حَيۡثُ ثَقِفۡتُمُوۡهُمۡ ؕ وَاُولٰٓـئِكُمۡ جَعَلۡنَا لَـكُمۡ عَلَيۡهِمۡ سُلۡطٰنًا مُّبِيۡنًا ﴿4:91﴾
तर्जुमा : 88 – फिर ये तुम्हे क्या हो गया है कि मुनाफ़ेक़ीन के बारे में तुम्हारे दरमियान दो राएं पाई जाती हैं, हालांकि जो बुराइयां उन्हों ने कमाई हैं उन की बदौलत अल्लाह उन्हें उलटा फेर चुका है, क्या तुम चाहते हो कि जिसे अल्लाह ने हिदायत नहीं बख्शी तुम उन्हें हिदायत बख्श दो ? हालांकि जिस शख्स को अल्लाह ने गुमराह करदिया उसके लिए कोई रास्ता नहीं पा सकते –
89 – वो तो ये चाहते हैं कि जिस तरह वो काफ़िर है इसी तरह तुम भी काफ़िर हो जाओ ताकि तुम और वो बराबर हो जाएँ, लिहाज़ा उन में से किसी को दोस्त ना बनाओ जब तक कि वो अल्लाह की राह में हिजरत करके वापस ना आ जाएँ अगर वो हिजरत से बाज़ रहें तो जहां पो उन्हें पकड़ो और क़तल करो 90 – हालांकि वो मुनाफ़िक़ उस क़ौम से जा मिलें जिस के साथ तुम्हारा सुलह नाम हो चुका है इसी तरह वो मुनाफ़िक़ भी तुम्हारे पास आते है जो लड़ाई से बेज़ार है और ना तुम से लड़ना चाहते हैं और ना अपनी क़ौम से, अगर अल्लाह चाहता तो उन को तुम पर मुसल्लत करदेता और वो भी तुमसे लड़ते – लिहाज़ा अगर तुमसे किनारा कश हो जाएँ और लड़ने से बाज़ रहें और तुम्हारी तरफ़ सुलह का हाथ बड़ाएं तो अल्लाह ने तुम्हारे लिए लड़ने का रास्ता नहीं रखा है - 91 – एक और क़िस्म के मुनाफ़िक़ तुम्हें ऐसे मिलेंगे जो चाहते हैं तुम से भी अमन में रहें और अपनी क़ौम से भी – मगर जब कभी फ़ितना का मौक्क़ा पाएंगे उस में कूद पडेंगे, ऐसे लोग अगर तुम्हारे मुक़ाबले से बाज़ ना आयें और सुलह व सलामती तुम्हारे आगे पेश ना करें तो अपने हाथ ना रोकें तो जहां वो मिलें उन्हें पकड़ो और मारो, उन पर हाथ उठाने के लिए हम ने तुम्हे खुली हुज्जत दे दी है
तशरीह : मुनाफ़ेक़ीन जो बज़ाहेर इस्लाम क़ुबूल करके अपनी क़ौम के साथ मदीना में रहकर मुसलमानों के खिलाफ़ कारवाईयों में हिस्सा लेते रहते थे- ये एक बड़ा मसला मुसलामानों को दरपेश था, अल्लाह ने इस रुकू में इसी इख्तेलाफ़ का फ़ैसला फ़रमाया है – मुसलामानों में मुनाफ़ेक़ीन के बारे में दो क़िस्म के खयालात थे (१) वो लोग मुनाफ़िक़ ज़रूर थे लेकिन कलमा गो थे इसलिए उनको रियायत दी जाए (२) दूसरी राय ये थी कि इन के खिलाफ़ जेहाद किया जाए -
गज़वा उहद में मुसलमानों की तेदाद १००० के करीब थी लेकिन ऐन मौक्क़े पर उनके मुनाफ़िकों के सरदार अब्दुल्लाह बिन उबी अपने ३०० साथियों को ले कर मैदान छोड़ गया था I
आयत नंबर 92 से 96
وَمَا كَانَ لِمُؤۡمِنٍ اَنۡ يَّقۡتُلَ مُؤۡمِنًا اِلَّا خَطَـئًا ۚ وَمَنۡ قَتَلَ مُؤۡمِنًا خَطَـئًا فَتَحۡرِيۡرُ رَقَبَةٍ مُّؤۡمِنَةٍ وَّدِيَةٌ مُّسَلَّمَةٌ اِلٰٓى اَهۡلِهٖۤ اِلَّاۤ اَنۡ يَّصَّدَّقُوۡا ؕ فَاِنۡ كَانَ مِنۡ قَوۡمٍ عَدُوٍّ لَّـكُمۡ وَهُوَ مُؤۡمِنٌ فَتَحۡرِيۡرُ رَقَبَةٍ مُّؤۡمِنَةٍ ؕ وَاِنۡ كَانَ مِنۡ قَوۡمٍۢ بَيۡنَكُمۡ وَبَيۡنَهُمۡ مِّيۡثَاقٌ فَدِيَةٌ مُّسَلَّمَةٌ اِلٰٓى اَهۡلِهٖ وَ تَحۡرِيۡرُ رَقَبَةٍ مُّؤۡمِنَةٍ ۚ فَمَنۡ لَّمۡ يَجِدۡ فَصِيَامُ شَهۡرَيۡنِ مُتَتَابِعَيۡنِ تَوۡبَةً مِّنَ اللّٰهِ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَلِيۡمًا حَكِيۡمًا ﴿4:92﴾ وَمَنۡ يَّقۡتُلۡ مُؤۡمِنًا مُّتَعَمِّدًا فَجَزَآؤُهٗ جَهَـنَّمُ خَالِدًا فِيۡهَا وَغَضِبَ اللّٰهُ عَلَيۡهِ وَلَعَنَهٗ وَاَعَدَّ لَهٗ عَذَابًا عَظِيۡمًا ﴿4:93﴾ يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡۤا اِذَا ضَرَبۡتُمۡ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ فَتَبَـيَّـنُوۡا وَلَا تَقُوۡلُوۡا لِمَنۡ اَ لۡقٰٓى اِلَيۡكُمُ السَّلٰمَ لَسۡتَ مُؤۡمِنًا ۚ تَبۡـتَـغُوۡنَ عَرَضَ الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا فَعِنۡدَ اللّٰهِ مَغَانِمُ كَثِيۡرَةٌ ؕ كَذٰلِكَ كُنۡتُمۡ مِّنۡ قَبۡلُ فَمَنَّ اللّٰهُ عَلَيۡكُمۡ فَتَبَـيَّـنُوۡاؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِمَا تَعۡمَلُوۡنَ خَبِيۡرًا ﴿4:94﴾ لَا يَسۡتَوِى الۡقَاعِدُوۡنَ مِنَ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ غَيۡرُ اُولِى الضَّرَرِ وَالۡمُجَاهِدُوۡنَ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ بِاَمۡوَالِهِمۡ وَاَنۡفُسِهِمۡ ؕ فَضَّلَ اللّٰهُ الۡمُجٰهِدِيۡنَ بِاَمۡوَالِهِمۡ وَاَنۡفُسِهِمۡ عَلَى الۡقٰعِدِيۡنَ دَرَجَةً ؕ وَكُلًّا وَّعَدَ اللّٰهُ الۡحُسۡنٰىؕ وَفَضَّلَ اللّٰهُ الۡمُجٰهِدِيۡنَ عَلَى الۡقٰعِدِيۡنَ اَجۡرًا عَظِيۡمًا ۙ ﴿4:95﴾ دَرَجٰتٍ مِّنۡهُ وَمَغۡفِرَةً وَّرَحۡمَةً ؕ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُوۡرًا رَّحِيۡمًا ﴿4:96﴾
तर्जुमा : 92.- किसी मोमिन का ये काम नहीं कि दुसरे मोमिन को क़तल करे, इल्ला ये कि उस से चुक हो जाए -और जो कोई शख्स किसी मोमिन को ग़लती से क़तल करदे तो उस का कुफफ़ारा ये है कि एक मोमिन को गुलामी से आज़ाद करे और मक़तूल के वारिसों को खून बहा दे, इल्ला ये है कि वारिस वो खून बहा म’आफ़ करदें - लेकिन अगर वो मुसलमान मक़तूल किसी ऐसी क़ौम से था जिस से तुम्हारी दुश्मनी हो तो उस का कुफफ़ारा एक मोमिन गुलाम आज़ाद करना है और अगर वो किसी ग़ैर मुस्लिम क़ौम से था जिस से तुम्हारा मु’आयेदा हो तो उस के वारिसों को खून बहा दिया जाएगा और एक मोमिन गुलाम को आज़ाद करना होगा फिर जो गुलाम ना पाए तो दो महीने के रोज़े बिला नागा रखे ये इस गुनाह पर तौबह करने का तरीक़ा है, और अल्लाह अलीम और दाना है –
93 – रहा वो शख्स जो किसी मोमिन को जान बूझ कर क़तल करे तो उसकी सज़ा जहन्नुम है जहां वो हमेशा रहेगा उस पर अल्लाह का ग़ज़ब और लानत है और अल्लाह ने उसके लिए सख्त अज़ाब तय्यार कर रखा है- 94 – ऐ लोगों जो ईमान लाये हो, जब तुम अल्लाह की राह में जहाद के लिए निकलो तो दोस्त दुश्मन में तमीज़ करो, और जो तुम्हारी तरफ़ सलाम पेश करे उसे फ़ौरन ना कह दो कि तू मोमिन नहीं है – अगर तुम दुनयावी फ़ायेदा चाहते हो तो अल्लाह के पास तुम्हारे लिए बहोत से अम्वाले ग़नीमत हैं, आखिर इस हालत में तुम ख़ुद भी इस से पहले मुब्तेला रह चुके हो, फिर अल्लाह ने तुम पर एहसान किया, लिहाज़ा तहक़ीक़ से काम लो, जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उस से बाख़बर है – 95 – मुसलामानों में से कुछ लोग माज़ूरी के बगैर घर में बैठ रहते हैं और जो अल्लाह की राह में जानो माल से जहाद करते हैं दोनों की हैसिअत एक जैसी नहीं है, अल्लाह ने बैठने वालों की ब निस्बत जानो मॉल से जहाद करने वालों का दर्जा बड़ा रखा है अगरचे हर एक के लिए अल्लाह ने बड़ाई का वादा फ़रमाया है मगर उस के यहाँ मुजाहिदों की खिदमात का मुआवेज़ा बैठने वालों से बहोत ज़्यादा है – 96 – उन के लिए अल्लाह के पास बड़े दर्जे हैं, और मग़फ़ेरत और रहमत है और अल्लाह बड़ा माँ’आफ करने वाला और रहेम फ़रमाने वाला है -
तशरीह :
नबी अकरम (स अ स) ने खून बहा की मिक़दार, सौ ऊँट या दो सौ गायें या दो हज़ार बकरियां मुक़र्रर फ़रमाई हैं अगर कोई शख्स इस की क़ीमत , देना चाहे तो आठ सौ दीनार या आठ हज़ार दिरहम मुक़र्रर थे , हज़रत उमर के दौर में इनकी क़ीमत बड़ा दी गई थी लेकीन खून बहा की मिक़दार जान बूझ कर क़तल करने की सूरत में नहीं बल्कि ग़लती से क़तल हो जाने की सूरत के लिए है
आयत नंबर 97 से 100
اِنَّ الَّذِيۡنَ تَوَفّٰٮهُمُ الۡمَلٰٓـئِكَةُ ظَالِمِىۡۤ اَنۡفُسِهِمۡ قَالُوۡا فِيۡمَ كُنۡتُمۡؕ قَالُوۡا كُنَّا مُسۡتَضۡعَفِيۡنَ فِىۡ الۡاَرۡضِؕ قَالُوۡۤا اَلَمۡ تَكُنۡ اَرۡضُ اللّٰهِ وَاسِعَةً فَتُهَاجِرُوۡا فِيۡهَاؕ فَاُولٰٓـئِكَ مَاۡوٰٮهُمۡ جَهَـنَّمُؕ وَسَآءَتۡ مَصِيۡرًا ۙ ﴿4:97﴾ اِلَّا الۡمُسۡتَضۡعَفِيۡنَ مِنَ الرِّجَالِ وَالنِّسَآءِ وَالۡوِلۡدَانِ لَا يَسۡتَطِيۡعُوۡنَ حِيۡلَةً وَّلَا يَهۡتَدُوۡنَ سَبِيۡلًا ۙ ﴿4:98﴾ فَاُولٰٓـئِكَ عَسَى اللّٰهُ اَنۡ يَّعۡفُوَ عَنۡهُمۡؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَفُوًّا غَفُوۡرًا ﴿4:99﴾ وَمَنۡ يُّهَاجِرۡ فِىۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ يَجِدۡ فِى الۡاَرۡضِ مُرٰغَمًا كَثِيۡرًا وَّسَعَةً ؕ وَمَنۡ يَّخۡرُجۡ مِنۡۢ بَيۡتِهٖ مُهَاجِرًا اِلَى اللّٰهِ وَرَسُوۡلِهٖ ثُمَّ يُدۡرِكۡهُ الۡمَوۡتُ فَقَدۡ وَقَعَ اَجۡرُهٗ عَلَى اللّٰهِ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُوۡرًا رَّحِيۡمًا ﴿4:100﴾
तर्जुमा : 97 - जो लोग अपने नफस पर ज़ुल्म कर रहे थे उन की रूहें जब फ़रिश्तों ने क़ब्ज़ कीं तो उन से पूछा कि ये तुम किस हाल में मुब्तेला थे ? उन्हों ने जवाब दिया कि हम ज़मीन में कमज़ोर और मजबूर थे – फ़रिश्तों ने कहा, क्या अल्लाह की ज़मीन वसी ना थी कि तुम उस में हिजरत करते ? ये वो लोग हैं जिन का ठिकाना जहन्नुम है और वो बड़ा ही बुरा ठिकाना है- 98 – हाँ जो मर्द, औरतें और बच्चे वाक़ई बेबस हैं और निकलने का कोई रास्ता और ज़रिया नहीं पाते- 99 – होसकता है कि अल्लाह उन्हें म’आफ़ करदे, अल्लाह बड़ा म’आफ़ करने वाला और दरगुज़र फ़रमाने वाला है – 100 – जो कोई अल्लाह की राह में हिजरत करेगा वो ज़मीन में पनाह लेने के लिए बहोत जगह और बसर औक़ात के लिए बड़ी गुंजाइश पायेगा, और जो कोई अपने घर से अल्लाह और उसके रसूल की तरफ़ हिजरत के लिए निकले, फिर रास्ते में ही उसे मौत आ जाए उसका अजर अल्लाह के ज़िम्मे वाजिब हो गया, अल्लाह बहोत बख्शीश फ़रमाने वाला और रहीम है –
तशरीह : ये उन लोगों का ज़िक्र है जो इस्लाम क़ुबूल करने के बावजूद बिला किसी मजबूरी और माज़ूरी के काफ़िर क़ौम के दरमियान मौजूद थे और नीम मुसलमाना और नीम काफ़िराना ज़िन्दगी गुज़ार रहे थे – एक दारुल इस्लाम बन चुका था जिस की तरफ़ हिजरत करके वो लोग इस्लामी ज़िन्दगी गुज़ार सकते थे – यही उनके नफस पर ज़ुल्म था कि अपने नफस के ऐश, अपने खानदान और अपनी जायेदाद की मोहब्बत जिस को उन्हों ने दीं के मुक़ाबले में तरजीह दी -
आयत नंबर 101 से 104
وَاِذَا ضَرَبۡتُمۡ فِى الۡاَرۡضِ فَلَيۡسَ عَلَيۡكُمۡ جُنَاحٌ اَنۡ تَقۡصُرُوۡا مِنَ الصَّلٰوةِ ۖ اِنۡ خِفۡتُمۡ اَنۡ يَّفۡتِنَكُمُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا ؕ اِنَّ الۡـكٰفِرِيۡنَ كَانُوۡا لَـكُمۡ عَدُوًّا مُّبِيۡنًا ﴿4:101﴾ وَاِذَا كُنۡتَ فِيۡهِمۡ فَاَقَمۡتَ لَهُمُ الصَّلٰوةَ فَلۡتَقُمۡ طَآئِفَةٌ مِّنۡهُمۡ مَّعَكَ وَلۡيَاۡخُذُوۡۤا اَسۡلِحَتَهُمۡ فَاِذَا سَجَدُوۡا فَلۡيَكُوۡنُوۡا مِنۡ وَّرَآئِكُمۡ وَلۡتَاۡتِ طَآئِفَةٌ اُخۡرٰى لَمۡ يُصَلُّوۡا فَلۡيُصَلُّوۡا مَعَكَ وَلۡيَاۡخُذُوۡا حِذۡرَهُمۡ وَاَسۡلِحَتَهُمۡ ۚ وَدَّ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا لَوۡ تَغۡفُلُوۡنَ عَنۡ اَسۡلِحَتِكُمۡ وَاَمۡتِعَتِكُمۡ فَيَمِيۡلُوۡنَ عَلَيۡكُمۡ مَّيۡلَةً وَّاحِدَةً ؕ وَلَا جُنَاحَ عَلَيۡكُمۡ اِنۡ كَانَ بِكُمۡ اَ ذًى مِّنۡ مَّطَرٍ اَوۡ كُنۡـتُمۡ مَّرۡضٰۤى اَنۡ تَضَعُوۡۤا اَسۡلِحَتَكُمۡ ۚ وَ خُذُوۡا حِذۡرَكُمۡؕ اِنَّ اللّٰهَ اَعَدَّ لِلۡكٰفِرِيۡنَ عَذَابًا مُّهِيۡنًا ﴿4:102﴾ فَاِذَا قَضَيۡتُمُ الصَّلٰوةَ فَاذۡكُرُوا اللّٰهَ قِيَامًا وَّقُعُوۡدًا وَّعَلٰى جُنُوۡبِكُمۡ ۚؕ فَاِذَا اطۡمَاۡنَنۡتُمۡ فَاَقِيۡمُوا الصَّلٰوةَ ۚ اِنَّ الصَّلٰوةَ كَانَتۡ عَلَى الۡمُؤۡمِنِيۡنَ كِتٰبًا مَّوۡقُوۡتًا ﴿4:103﴾ وَلَا تَهِنُوۡا فِى ابۡتِغَآءِ الۡقَوۡمِ ؕ اِنۡ تَكُوۡنُوۡا تَاۡلَمُوۡنَ فَاِنَّهُمۡ يَاۡلَمُوۡنَ كَمَا تَاۡلَمُوۡنَ ۚ وَتَرۡجُوۡنَ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا يَرۡجُوۡنَ ؕ وَ كَانَ اللّٰهُ عَلِيۡمًا حَكِيۡمًا ﴿4:104﴾
तर्जुमा : 101 – और जब तुम सफ़र के लिए निकलो तो अपनी नमाज़ में इख्तेसार करदो – (खुसूसन) जबके तुम्हे अंदेशा हो कि काफ़िर तुम्हे सताएं गे, क्युंके वो तो खुल्लम खुल्ला तुम्हारी दुश्मनी पर तुले हुए हैं – 102- और ऐ नबी ! जब तुम मुसलामानों के दरमियाँ हो और हालाते जंग में उन्हें नमाज़ पढ़ाने खड़े हो तो चाहिए कि उन में से एक गुरोह असलाह लिए रहे, फिर जब वो सजदा कर लें तो पीछे चला जाए और दूसरा गुरोह जिस ने नमाज़ नहीं पढ़ी है अगर तुम्हारे साथ पढ़े तो वो भी चौकन्ना रहे और अपने अस्लाह लिए रहे क्यूंकि कुफ्फार इस ताक में हैं कि तुम अपने हथियारों से और सामान से ज़रा गाफ़िल तो वो तुम पर एक बारगी टूट पड़ें – अलबत्ता तुम बारिश की वजह से तकलीफ़ महसूस करो या बीमार हों तो असलाह अलग रख सकते हो मगर फिर भी चौकन्ने रहो, यक़ीन रखो कि अल्लाह ने काफ़िरों के लिए रुसवा कुन अज़ाब मोहय्या कर रखा है – 103 - फिर जब नमाज़ से फ़ारिग़ हो जाओ तो खड़े और बैठे और लेटे, हर हाल में अल्लाह को याद करते रहो और जब इत्मीनान नसीब हो जाए तो पूरी नमाज़ पढ़ो, नमाज़ ऐसा फ़र्ज़ है जो पाबंदिय वक़्त के साथ अहले ईमान के लिए लाज़िम किया गया है – 104 – इस गुरोह के ता’अक्कुब में कमज़ोरी ना दिखाओ, अगर तुम तकलीफ़ उठा रहे हो तो तुम्हारी तरह वो भी तकलीफ़ उठा रहे हैं – और तुम अल्लाह से जिस चीज़ के उम्मीदवार हो जिस के उम्मीदवार वो नहीं हैं, अल्लाह सब कुछ जानता है और वो हकीम और दाना है I
तशरीह :
नमाज़ की अह्मियत :
सूरह अन निसा की आयत नंबर 103 के आखिर हिस्से में अल्लाह ने फ़रमाया है कि “ नमाज़ ऐसा फ़र्ज़ है जो पाबंदिय वक़्त के साथ अहले ईमान के लिए लाज़िम किया गया है “– यानी अल्लाह ने नमाज़ को किसी हालत में भी मा’फ़ नहीं किया है, चाहे कोई सफ़र कर रहा हो, हालते जंग में हो और दुश्मन का हमला होने का ख़तरा हो , बीमार हो, सवारी पर बैठे हो और सवारी चल रही हो, कपड़ों पर खून लगा हो, अकेला हो या जमात की शकल हो, रुकू और सजदा मुमकिन ने हो तो इशारा से सही और क़िबला रुख हो या जिस तरफ़ भी रुख हो तो भी नमाज़ अदा करना ज़रूरी है - इन सब हालतों के बावजूद अगर कोई बहोत बड़ी मजबूरी हो तो ताखीर करके नमाज़ अदा की जाए जैसे ग़जवा खंदक़ के मौक़क़े पर हुआ था
सफ़र में क़सर नमाज़ ? 1. बा’ज़ का कहना है कि जहाद के मौक़क़े पर जो सफ़र करें उसी सफ़र की नमाज़ों में इख्तेसार (कमी) किया जाए, बा’ज़ का कहना है कि हर सफ़र में नमाज़ की क़सर करना जाएज़ है - मसनदे अहमद (हदीस कि किताब) में है कि हज़रत याली बिन उमय्या (रअ) ने हज़रत उमर फ़ारूक़ (रअ) से पुछा कि सफ़र की हालते नमाज़ में कमी करने का हुक्म तो खौफ़ की हालत में है और अब अमन हो गया है ? हज़रत उमर ने जवाब दिया कि यही ख़याल मुझे हुवा था और यही सवाल मैं ने अल्लाह के रसूल (स अ स) से किया था तो आप ने फ़रमाया था “ ये अल्लाह का सदक़ा है जो उस ने तुम्हे दिया है -तुम इस सदक़े को क़ुबूल करो “- {मुस्लिम और सुनन में यही रिवायत है (ये हदीस की किताबें हैं) }
क़सर नमाज़ में क्या एह्तियातें हैं और कैसे अदा की जाए ?
2 - सफ़र तीन मंजिल का हो, यानि सफ़र 48 मील या 64 किल मीटर का हो
3 - जब सफ़र करके मंजिल पर पहुंचे और वहां 15 रोज़ या उस से कम टहरने का इरादा हो तो बन्दा सफ़र की हालत में रहेगा – इस मुकाम पर ज़ोहर, असर, और इशा की फ़र्ज़ नमाज़ों की चार रकातों को कम करके दो रकातों से ही अदा की जाएँ गी
4 – फ़जर और मग़रिब की नमाज़ो की रकातों में कोई कमी नहीं की जायेगी
5 – जंग और खौफ़ की हालत में क़सर की हद मुक़र्रर नहीं है, जंग के हालात जिस तरह इजाज़त दें नमाज़ पढ़ी जाए यानि जमात का मौक़क़ा हो तो जमात से पढ़े वरना अकेले अदा करे, किबला रुख़ ना हो तो जिधर भी रुख हो – सवारी पर बैठे हो और अगर सवारी चल रही तो भी नमाज़ अदा की जाए- रुकू और सजदा मुमकिन ना हो तो इशारे से ही सही, कपड़ों पर अगर खून लगा हो तब भी कोई हर्ज नहीं – इन सब आसानियों के बावजूद अगर ऐसी हालत हो कि नमाज़ अदा नहीं हो सकती तो नमाज़ में ताखीर की जा सकती है
6. सफ़र की हालत में सिर्फ़ फ़र्ज़ नमाज़ ही अदा की जाए या सुन्नत नमाज़ भी अदा की जाएँ ? – अल्लाह के नबी (स अ स) से जो कुछ साबित है वो ये है कि आप सफ़र में फ़र्ज़ नमाज़ों के साथ फ़जर की सुन्नतों और इशा में वित्र की पाबंदी करते थे मगर बाक़ी नमाज़ों में सिर्फ़ फ़र्ज़ नमाज़ ही अदा करते थे- अलबत्ता ! जब वक़्त मिलता तो नफ़िल नमाजें अदा कर लिया करते थे, हत्ता कि सवारी पर बैठे हुए भी पढ़ते रहते थे I
7 - इसी बिना पर हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर (र अ) ने लोगों को सफ़र में फ़जर के सिवा दूसरे औक़ात की सुन्नतें पढ़ने को मना किया है , अक्सर उलमा का इस अमल में इख्तेलाफ़ भी है – हनफ़िया के नज़दीक ये है कि मुसाफ़िर जब रास्ता तै कर रहा हो तो सुन्नतें न पढ़ना अफ़ज़ल है और जब किसी मुक़ाम पर क़याम करे और इत्मीनान हासिल हो तो सुन्नतें पढ़ना अफ़ज़ल है –
8 - इमाम शाफ़ई (र अलैह) क़सर करने को अफ़ज़ल और तरके क़सर को तरके ऊला क़रार देते हैं
9 - इमाम अहमद (र अलैह) के नज़दीक क़सर करना वाजिब तो नहीं लेकिन इस को ना करना मकरूह है
10 - इमाम अबू हनीफ़ा (र अलैह) और इमाम मालिक (र अलैह) के नज़दीक क़सर वाजिब है
11 - हदीस से साबित है कि नबी (स अ स) ने हमेशा सफ़र में क़सर किया है, हज़रत इब्न उमर फ़रमाते हैं कि मै नबी अकरम (स अ स), अबू बकर, उमर और उस्मान (र अ) के साथ सफ़र में रहा हूँ और कभी नहीं देखा कि उन्हों ने क़सर ना किया हो – इसी की ताईद इब्न अब्बास और दूसरे कई सहाबा करते हैं
आयत नंबर 105 से 112
اِنَّاۤ اَنۡزَلۡنَاۤ اِلَيۡكَ الۡكِتٰبَ بِالۡحَـقِّ لِتَحۡكُمَ بَيۡنَ النَّاسِ بِمَاۤ اَرٰٮكَ اللّٰهُ ؕ وَلَا تَكُنۡ لِّـلۡخَآئِنِيۡنَ خَصِيۡمًا ۙ ﴿4:105﴾ وَّاسۡتَغۡفِرِ اللّٰهَ ؕ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ غَفُوۡرًا رَّحِيۡمًا ۚ ﴿4:106﴾ وَلَا تُجَادِلۡ عَنِ الَّذِيۡنَ يَخۡتَانُوۡنَ اَنۡفُسَهُمۡ ؕ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ مَنۡ كَانَ خَوَّانًا اَثِيۡمًا ۙ ۚ ﴿4:107﴾ يَّسۡتَخۡفُوۡنَ مِنَ النَّاسِ وَلَا يَسۡتَخۡفُوۡنَ مِنَ اللّٰهِ وَهُوَ مَعَهُمۡ اِذۡ يُبَيِّتُوۡنَ مَا لَا يَرۡضٰى مِنَ الۡقَوۡلِؕ وَكَانَ اللّٰهُ بِمَا يَعۡمَلُوۡنَ مُحِيۡطًا ﴿4:108﴾ هٰۤاَنۡتُمۡ هٰٓؤُلَۤاءِ جَادَلۡـتُمۡ عَنۡهُمۡ فِى الۡحَيٰوةِ الدُّنۡيَا فَمَنۡ يُّجَادِلُ اللّٰهَ عَنۡهُمۡ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ اَمۡ مَّنۡ يَّكُوۡنُ عَلَيۡهِمۡ وَكِيۡلًا ﴿4:109﴾ وَ مَنۡ يَّعۡمَلۡ سُوۡٓءًا اَوۡ يَظۡلِمۡ نَفۡسَهٗ ثُمَّ يَسۡتَغۡفِرِ اللّٰهَ يَجِدِ اللّٰهَ غَفُوۡرًا رَّحِيۡمًا ﴿4:110﴾ وَمَنۡ يَّكۡسِبۡ اِثۡمًا فَاِنَّمَا يَكۡسِبُهٗ عَلٰى نَفۡسِهٖؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَلِيۡمًا حَكِيۡمًا ﴿4:111﴾ وَمَنۡ يَّكۡسِبۡ خَطِيۡٓـئَةً اَوۡ اِثۡمًا ثُمَّ يَرۡمِ بِهٖ بَرِيۡٓـئًـا فَقَدِ احۡتَمَلَ بُهۡتَانًا وَّاِثۡمًا مُّبِيۡنًا ﴿4:112﴾
तर्जुमा :
105 - ऐ नबी ! हम ने ये किताब, हक के साथ तुम्हारी तरफ़ नाज़िल की है ताकि जो राह रास्त अल्लाह ने तुम्हे दिखाई है उस के मुताबिक़ लोगों के दरमियान फ़ैसला करो – तुम बद दियानत लोगों की तरफ़दारी में बहेस करने वाले न बनो- 106 – और अल्लाह से मा’फ़ी चाहो अल्लाह बड़ा मा‘फ़ करने वाला और मेहरबान है- 107 – जो लोग अपने नफ़स से ख़यानत करते हैं तुम उनकी हिमायत ना करो, अल्लाह को ऐसा शख्स पसंद नहीं है जो ख़यानत करे और जुर्म करे - 108 – ये लोग इंसानों से अपनी हरकत छुपा सकते है मगर अल्लाह से नहीं, वो तो उस वक़्त भी उनके साथ होता है जब ये रातों को उस की मर्ज़ी के खिलाफ़ मशवरे करते हैं उन के सारे आमाल को अल्लाह ने अहाते में ले रखा है – 109 – हाँ ! तुम लोगों ने इन मुजरिमों की तरफ़ से दुनिया की ज़िन्दगी में तो झगड़ा कर लिया, मगर क़यामत के रोज़ उन की तरफ़ से कौन झगड़ा करेगा ? आख़िर वहां कौन उन का वकील होगा ? 110 – अगर कोई शख्स बुरा फ़ेल कर गुज़रे या अपने नफ्स पर ज़ुल्म कर जाए और उस के बाद अल्लाह से दरगुज़र की दरख्वास्त करे तो अल्लाह को दरगुज़र करने वाला और रहीम पाए गा – 111- और जो बुराई कमाले तो उस की ये कमाई उसी के लिए वबाल होगी और अल्लाह को सब बातों की ख़बर है और वो हकीम व दाना है – 112 – फिर जिस ने कोई ख़ता या गुनाह करके उस का इलज़ाम किसी और बेगुनाह पर थोप दिया उस ने तो बड़े बोहतान और सरीह गुनाह का बार समेट लिया -
तशरीह :
1- अंसार के क़बीले बनी ज़फर के एक शख्स ने एक और अंसारी की ज़रह चुराली और उसको एक यहूदी के हाँ रख दिया, जब अल्लाह के नबी को पता चला तो उस शख्स ने यहूदी पर इलज़ाम लगा दिया करीब था कि अल्लाह के नबी यहूदी के खिलाफ फ़ैसला फ़रमाते इतने में वही के ज़रिये और सारी पोल खुल गई अगर यहूदी के खिलाफ फ़ैसला होता तो उन दिनों इस्लाम और कुफ्र के दरमियान एक कशमकश जारी थी तो मुखालेफ़ीन को इस्लाम को बदनाम करने का एक मौक़क़ा मिल जाता I
2- सच्ची तौबह कभी मुस्तरद (Reject) नहीं होती- जब कोई शख्स गुनाह से सच्ची तौबह करे तो अल्लाह उसकी तरफ़ रुजू करता है और अपने रब्ब की तरफ़ झुकता है तो अल्लाह उसको अपनी वुस’अते रहमत से ढांप लेता है और उसके सघीरा और कबीर गुनाह मा’फ़ कर देता है चाहे वो गुनाह आसमान व ज़मीन से भी बड़े हों –
3- एक औरत ने हज़रत अब्दुल्लाह बिन मफ़दल (र अ) से सवाल किया के उस ने बदकारी की और जब बच्चा हूवा तो उस को मार डाला तो उस को बताया कि इस की सज़ा जहन्नुम है, वो रोती हुई वापस चली तो अल्लाह के नबी ने उसे बुलाया और ये आयत पढ़ कर सुनाई “ (अगर कोई शख्स बुरा फ़ेल कर गुज़रे या अपने नफ्स पर ज़ुल्म कर जाए और उस के बाद अल्लाह से दरगुज़र की दरख्वास्त करे तो अल्लाह को दरगुज़र करने वाला और रहीम पाए गा )“– उस ने अपने आंसू पोंछ डाले और वापस लौट गई, अल्लाह के नबी (स अ स) फ़रमाते हैं – जिस मुसलमान से कोई गुनाह सरज़द हो जाए ‘ फिर वो वजू करके दो रकत नमाज़ अदा करे और अल्लाह से अस्तग़फ़ार करे तो अल्लाह उसके गुनाह को बख्श देता है I
आयत नंबर 113 से 115
وَلَوۡلَا فَضۡلُ اللّٰهِ عَلَيۡكَ وَرَحۡمَتُهٗ لَهَمَّتۡ طَّآئِفَةٌ مِّنۡهُمۡ اَنۡ يُّضِلُّوۡكَ ؕ وَمَا يُضِلُّوۡنَ اِلَّاۤ اَنۡفُسَهُمۡ وَمَا يَضُرُّوۡنَكَ مِنۡ شَىۡءٍ ؕ وَاَنۡزَلَ اللّٰهُ عَلَيۡكَ الۡكِتٰبَ وَالۡحِكۡمَةَ وَعَلَّمَكَ مَا لَمۡ تَكُنۡ تَعۡلَمُؕ وَكَانَ فَضۡلُ اللّٰهِ عَلَيۡكَ عَظِيۡمًا ﴿4:113﴾ لَا خَيۡرَ فِىۡ كَثِيۡرٍ مِّنۡ نَّجۡوٰٮهُمۡ اِلَّا مَنۡ اَمَرَ بِصَدَقَةٍ اَوۡ مَعۡرُوۡفٍ اَوۡ اِصۡلَاحٍۢ بَيۡنَ النَّاسِ ؕ وَمَن يَّفۡعَلۡ ذٰ لِكَ ابۡتِغَآءَ مَرۡضَاتِ اللّٰهِ فَسَوۡفَ نُـؤۡتِيۡهِ اَجۡرًا عَظِيۡمًا ﴿4:114﴾ وَمَنۡ يُّشَاقِقِ الرَّسُوۡلَ مِنۡۢ بَعۡدِ مَا تَبَيَّنَ لَـهُ الۡهُدٰى وَ يَـتَّبِعۡ غَيۡرَ سَبِيۡلِ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ نُوَلِّهٖ مَا تَوَلّٰى وَنُصۡلِهٖ جَهَـنَّمَؕ وَسَآءَتۡ مَصِيۡرًا ﴿4:115﴾
तर्जुमा :
113 – ऐ नबी ! अगर अल्लाह का फ़ज़ल तुम पर ना होता और उसकी रहमत शामिल ना होती तो उन में से एक गुरोह ने तो तुम्हे ग़लत फ़हमी में मुब्तेला करने का फ़ैसला कर लिया था, हालांकि दर हक़ीक़त वो खुद अपने सिवा किसी को ग़लत फ़हमी में मुब्तेला नहीं कर रहे थे और तुम्हारा कोई नुक़सान ना कर सकते थे, अल्लाह ने तुम पर किताब और हिकमत नाज़िल की है और तुम को वो कुछ बताया है जो तुम्हे मालूम ना था और उसका फ़ज़ल तुम पर बहोत है -114 – लोगों की सरगोशियों में अक्सर भलाई नहीं होती हाँ अगर कोई पोशीदा तौर पर सदक़ा और खैरात की तलक़ीन करे या किसी नेक काम के लिए लोगों के मामलात में इस्लाह करने के लिए कुछ कहे तो ये अलबत्ता भली बात है और जो कोई अल्लाह को राज़ी करने के लिए ऐसा करेगा उसे हम बड़ा अजर अता करेंगे - 115 – मगर जो कोई शख्स रसूल की मुखालेफ़त करे और अहले ईमान की रविश के सिवा किसी और रविश पर चले हालांकि उसे वो रास्ता मालूम हो चुका हो, उसे हम उसी तरफ़ चलाएंगे जिधर वो हुड फिर गया और उसे जहन्नुम में झोंके गे जो बाद तरीन जगह है
तशरीह : पिछले रुकू की तशरीह मुलाहेजाह हो
आयत नंबर 116 से 126
اِنَّ اللّٰهَ لَا يَغۡفِرُ اَنۡ يُّشۡرَكَ بِهٖ وَيَغۡفِرُ مَا دُوۡنَ ذٰ لِكَ لِمَنۡ يَّشَآءُ ؕ وَمَنۡ يُّشۡرِكۡ بِاللّٰهِ فَقَدۡ ضَلَّ ضَلٰلًاۢ بَعِيۡدًا ﴿4:116﴾ اِنۡ يَّدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِهٖۤ اِلَّاۤ اِنٰـثًـا ۚ وَاِنۡ يَّدۡعُوۡنَ اِلَّا شَيۡـطٰنًا مَّرِيۡدًا ۙ ﴿4:117﴾ لَّـعَنَهُ اللّٰهُ ۘ وَقَالَ لَاَ تَّخِذَنَّ مِنۡ عِبَادِكَ نَصِيۡبًا مَّفۡرُوۡضًا ۙ ﴿4:118﴾ وَّلَاُضِلَّـنَّهُمۡ وَلَاُمَنِّيَنَّهُمۡ وَلَاٰمُرَنَّهُمۡ فَلَيُبَـتِّكُنَّ اٰذَانَ الۡاَنۡعَامِ وَلَاٰمُرَنَّهُمۡ فَلَيُغَيِّرُنَّ خَلۡقَ اللّٰهِؕ وَمَنۡ يَّتَّخِذِ الشَّيۡطٰنَ وَلِيًّا مِّنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ فَقَدۡ خَسِرَ خُسۡرَانًا مُّبِيۡنًا ؕ ﴿4:119﴾ يَعِدُهُمۡ وَيُمَنِّيۡهِمۡ ؕ وَمَا يَعِدُهُمُ الشَّيۡـطٰنُ اِلَّا غُرُوۡرًا ﴿4:120﴾ اُولٰٓـئِكَ مَاۡوٰٮهُمۡ جَهَـنَّمُ وَلَا يَجِدُوۡنَ عَنۡهَا مَحِيۡصًا ﴿4:121﴾ وَالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ سَنُدۡخِلُهُمۡ جَنّٰتٍ تَجۡرِىۡ مِنۡ تَحۡتِهَا الۡاَنۡهٰرُ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهَاۤ اَبَدًا ؕ وَعۡدَ اللّٰهِ حَقًّاؕ وَمَنۡ اَصۡدَقُ مِنَ اللّٰهِ قِيۡلًا ﴿4:122﴾ لَـيۡسَ بِاَمَانِيِّكُمۡ وَلَاۤ اَمَانِىِّ اَهۡلِ الۡـكِتٰبِؕ مَنۡ يَّعۡمَلۡ سُوۡٓءًا يُّجۡزَ بِهٖۙ وَ لَا يَجِدۡ لَهٗ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ وَلِيًّا وَّلَا نَصِيۡرًا ﴿4:123﴾ وَمَنۡ يَّعۡمَلۡ مِنَ الصّٰلِحٰتِ مِنۡ ذَكَرٍ اَوۡ اُنۡثٰى وَهُوَ مُؤۡمِنٌ فَاُولٰٓـئِكَ يَدۡخُلُوۡنَ الۡجَـنَّةَ وَلَا يُظۡلَمُوۡنَ نَقِيۡرًا ﴿4:124﴾ وَمَنۡ اَحۡسَنُ دِيۡنًا مِّمَّنۡ اَسۡلَمَ وَجۡهَهٗ لِلّٰهِ وَهُوَ مُحۡسِنٌ وَّاتَّبَعَ مِلَّةَ اِبۡرٰهِيۡمَ حَنِيۡفًا ؕ وَاتَّخَذَ اللّٰهُ اِبۡرٰهِيۡمَ خَلِيۡلًا ﴿4:125﴾ وَلِلّٰهِ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَمَا فِى الۡاَرۡضِؕ وَكَانَ اللّٰهُ بِكُلِّ شَىۡءٍ مُّحِيۡـطًا ﴿4:126﴾
तर्जुमा :
116 – अल्लाह के हाँ बस शिर्क ही की बख्शीश नहीं है, इस के सिवा सब मा’फ़ हो सकता है जिसे वो माफ़ करना चाहे, जिस ने अल्लाह के साथ किसी को शरीक टहराया वो तो गुमराही में बहोत दूर निकल गया – 117 – वो अल्लाह को छोड़ कर देवियों ओर बागी शैतान को मा’बूद बनाते हैं –
118 – जिस को अल्लाह ने लानत ज़दह किया है, जिस ने अल्लाह से कहा था कि मई तेरे बन्दों से एक मुक़र्रर हिस्सा ले कर रहूँगा – 119 – मई उन्हें बह्काऊंगा, मैं उन्हें आरजूओं में उल्झाऊंगा, मैं उन्हें हुक्म दूंगा और वो मेरे हुक्म से जानवरों के कान फाड़ेंगें, और मैं उन को हुक्म दूंगा कि अल्लाह की बनाई हुई सूरतें बदलें – इस शैतान को जिस ने अल्लाह के बजाये अपना वाली और सरपरस्त बना लिया वो सरीह नुक़सान में पढ़ गया – 120 – वो उन लोगों से वादाह करता है और उन्हें उम्मीद दिलाता है मगर शैतान के वादेह मकर और फ़रेब के हैं और कुछ नहीं हैं – 121 – इन लोगों का ठिकाना जहन्नुम है जिस से खुलासी की कोई सूरत ये ना पायेंगे – 122 – रहे वो लोग जो ईमान ले आयें और नेक अमल करें, तो उन्हें हम ऐसे बागों में दाखिल करेंगे जिन के नीचे नहरें बहती होंगी और वो हमेशा वहां रहेंगे -ये अल्लाह का सच्चा वादाह है और अल्लाह से बढ़ कर कौन अपनी बातमें सच्चा होगा –
123 – अंजाम कार ना तुम्हारी आरजूओं पर मौकुफ़ है और ना अहले किताब की आरजूओं पर – जो भी बुराई करेगा उस का फल पायेगा और अल्लाह के मुक़ाबलेमें अपना कोई मददगार ना पा सकेगा- 124 – और जो नेक अमल करेगा, ख्वाह मर्द हो या औरत, ब शर्त ये कि हो वो मोमिन, तो ऐसे ही लोग जन्नत में दाखिल होंगे और उन कि ज़र्रा बराबर हक़ तलफ़ी ना होने पाएगी –
125 – उस शख्स से बेहतर और किस का तरीक़ ज़िन्दगी हो सकता है जिस ने अल्लाह के आगे सर तसलीम ख़म करदिया और अपना रविय्या नेक रखा और यक्सू होकर इब्राहिम के तरीक़े की पैरवी की, उस इब्राहिम के तरीक़े की जिसे अल्लाह ने अपना दोस्त बना लिया था –
126 – आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है अल्लाह का है और अल्लाह हर चीज़ पर मोहीत है I
तशरीह : ये रुकू का तर्जुमा काफी आसानी से समझ में आता है इसलिए इस की तशरीह नहीं की गई है
आयत नंबर 127 से 134
وَيَسۡتَفۡتُوۡنَكَ فِى النِّسَآءِ ؕ قُلِ اللّٰهُ يُفۡتِيۡكُمۡ فِيۡهِنَّ ۙ وَمَا يُتۡلٰى عَلَيۡكُمۡ فِى الۡكِتٰبِ فِىۡ يَتٰمَى النِّسَآءِ الّٰتِىۡ لَا تُؤۡتُوۡنَهُنَّ مَا كُتِبَ لَهُنَّ وَتَرۡغَبُوۡنَ اَنۡ تَـنۡكِحُوۡهُنَّ وَالۡمُسۡتَضۡعَفِيۡنَ مِنَ الۡوِلۡدَانِ ۙ وَاَنۡ تَقُوۡمُوۡا لِلۡيَتٰمٰى بِالۡقِسۡطِ ؕ وَمَا تَفۡعَلُوۡا مِنۡ خَيۡرٍ فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِهٖ عَلِيۡمًا ﴿4:127﴾ وَاِنِ امۡرَاَةٌ خَافَتۡ مِنۡۢ بَعۡلِهَا نُشُوۡزًا اَوۡ اِعۡرَاضًا فَلَا جُنَاحَ عَلَيۡهِمَاۤ اَنۡ يُّصۡلِحَا بَيۡنَهُمَا صُلۡحًا ؕ وَالصُّلۡحُ خَيۡرٌ ؕ وَاُحۡضِرَتِ الۡاَنۡفُسُ الشُّحَّ ؕ وَاِنۡ تُحۡسِنُوۡا وَتَتَّقُوۡا فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِمَا تَعۡمَلُوۡنَ خَبِيۡرًا ﴿4:128﴾ وَلَنۡ تَسۡتَطِيۡعُوۡۤا اَنۡ تَعۡدِلُوۡا بَيۡنَ النِّسَآءِ وَلَوۡ حَرَصۡتُمۡفَلَا تَمِيۡلُوۡا كُلَّ الۡمَيۡلِ فَتَذَرُوۡهَا كَالۡمُعَلَّقَةِ ؕ وَاِنۡ تُصۡلِحُوۡا وَتَتَّقُوۡا فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ غَفُوۡرًا رَّحِيۡمًا ﴿4:129﴾ وَاِنۡ يَّتَفَرَّقَا يُغۡنِ اللّٰهُ كُلًّا مِّنۡ سَعَتِهٖ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ وَاسِعًا حَكِيۡمًا ﴿4:130﴾ وَلِلّٰهِ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَمَا فِى الۡاَرۡضِ ؕ وَلَـقَدۡ وَصَّيۡنَا الَّذِيۡنَ اُوۡتُوا الۡكِتٰبَ مِنۡ قَبۡلِكُمۡ وَاِيَّاكُمۡ اَنِ اتَّقُوا اللّٰهَؕ وَاِنۡ تَكۡفُرُوۡا فَاِنَّ لِلّٰهِ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَمَا فِى الۡاَرۡضِؕ وَكَانَ اللّٰهُ غَنِيًّا حَمِيۡدًا ﴿4:131﴾ وَلِلّٰهِ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَمَا فِى الۡاَرۡضِ ؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَكِيۡلًا ﴿4:132﴾ اِنۡ يَّشَاۡ يُذۡهِبۡكُمۡ اَيُّهَا النَّاسُ وَيَاۡتِ بِاٰخَرِيۡنَؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى ذٰلِكَ قَدِيۡرًا ﴿4:133﴾ مَنۡ كَانَ يُرِيۡدُ ثَوَابَ الدُّنۡيَا فَعِنۡدَ اللّٰهِ
ثَوَابُ الدُّنۡيَا وَالۡاٰخِرَةِ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ سَمِيۡعًاۢ بَصِيۡرًا ﴿4:134﴾
तर्जुमा : 127 - लोग तुम से औरतों के बारे में फ़तवा पूछते हैं, कहो अल्लाह तुम्हे उन के मामले में फ़तवा देता है और साथ ही वो एहकाम भी याद दिलाता है जो पहले से तुम को इस किताब में सुनाये जा रहे हैं, यानी वो एहकाम जो इन यतीम लड्क्कियाँ के मुतालिक़ हैं जिन के हक़ तुम अदा नहीं करते भी याद दिलाता है और जिन के निकाह करने से तं बाज़ नहीं तौर जिन के निकाह करने से तुम बाज़ रहते हो और जो एहकाम इन बच्चों के मुताल्लिक़ हैं जो बेचारे कोई ज़ोर नहीं रखते – अल्लाह तुम्हे हिदायत करता है कि यतीमों के साथ इन्साफ़ पर क़ायम रहो, जो भलाई तुम करोगे वो अल्लाह के इल्म से छुपी नहीं रहेगी –
128 – जब किसी औरत को अपने शौहर से बदसुलूकी या बेरुखी का ख़तरा हो तो कोई बात नहीं अगर दोनों आपस में सुलह कर लें, सुलह करना बहेरहाल बेह्तर है, नफस तंगदिली की तरफ़ जल्द मायल हो जाते हैं लेकिन अगर तुम लोग नेकी करो और एहसान से पेश आओ तो यक़ीन रखो कि अल्लाह तुम्हारे सब आमाल से बाखबर है – 129 – बीवियों के दरमियान पूरा पूरा अदल करना तुम्हारे बस में नहीं है, तुम चाहो तो भी इस पर क़ादिर नहीं होसकते, लिहाज़ा अल्लाह का मंशा पूरा करने के लिए एक बीवी की तरफ़ इस तरह ना झुक जाओ कि दूसरी को अधर लटकता छोड़ दो – अगर तुम अपना तर्जा अमल दुरुस्त रखो और अल्लाह से डरते रहो तो अल्लाह तुम्हारे गुनाह को छुपाने वाला और रहेम फ़रमाने वाला है-
130 – लेकिन अगर ज़ोजैन एक दुसरे से अलग हो जाएँ तो अल्लाह अपनी वसी कुदरत से हर एक को एक दुसरे की मोहताजी से बेनयाज़ कर देगा, अल्लाह का दामन बहोत कुशादः है और वो दाना व बीना है –
131 – आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है सब अल्लाह का ही है, तुम से पहले जिन को हम ने किताब दी थी उन्हें भी यही हिदायत की थी और अब तुम को भी हिदायत करते है कि अल्लाह से डरते हुए काम करो लेकिन अगर तुम नहीं मानते तो ना मानो, आसमानों और ज़मीन का और सारी चीज़ों का मालिक अल्लाह ही है और वो बे नयाज़ है और हर तारीफ़ का मुस्तहक़ है –
132 – हाँ अल्लाह ही मालिक है उन सब चीज़ों का जो आसमानों और ज़मीन में हैं और कारसाज़ी के लिए बस वोही काफ़ी है-
133 – अगर वो चाहे तो तुम लोगों को हटा कर तुम्हारी जगह दूसरों को ले आये और वो इस की पूरी कुदरत रखता है –
134 – जो शख्स महेज़ दुनिया के इनाम का तालिब हो उसे मालूम होना चाहिए कि अल्लाह के पास दुनिया का इनाम भी है और सवाब आख़ेरत भी, और अल्लाह समी और बसीर है -
तशरीह :
1 - लोग आप से औरतों के बारे में दर्याफ़्त करते हैं, आप फ़रमा दीजिये कि अल्लाह ने क़ुरान की अयतों के ज़रिये यतीम औरतों या लड़कियों के बारे में तुम्हारा क्या मामला होना चाहिए वो बयान किया है I
1. अगर वो साहेबे माल और साहेब जमाल हो तो निकाह करते हो मगर उनका जो हक है वो नहीं देते
2. अगर वो साहेबे माल हों और साहेबे जमाल न हो तो उनसे निकाह नहीं करते हो उनका निकाह किसी और से नहीं होने देते हो ताकि माल तुम्हारे साथ रहे
3. तुम्हे ये हुक्म दिया जा रहा है कि जो भी मामला करो इन्साफ़ के साथ करो, क़ुरान की आयतें तुम्हारे ज़िम्मे ये वाजिब कर रही हैं कि तुम इसी के मुवाफिक़ अमल करो, बिला शुबह अल्लाह ता’ला इस को ब’खूभी जानते हैं
2 – ज़माना जाहलियत में एक शख्स लातेदाद बीवियां करता था और उनके कोई हुक़ूक़ मुकेर्रेर नहीं थे, हाल ये था कि कुछ बीवियों को वो शख्स छोड़ भी देता और वो औरतें किसी सहारे के बिना ज़िन्दगी गुज्जारती थीं, सूरह निसा की इब्तेदाई आयतों के ज़रिये इस आज़ादी पाबंदियां लागू हुईं एक ये कि बीवियों की तेदाद चार तक महदूद की गईं, दुसरे, एक से ज्यादह बीवियां रखने के लिए हर बीवी के साथ मसावियाना बर्ताव को शर्त क़रार दिया गया I इस रुकू में सवाल ये उठता है कि पहली बीवी कुछ वजूहात की बिना पर उस शख्स को नापसंद है और वो दूसरी बीवी लाना चाहता है तो क्या ऐसा करना अदल की शर्त के खिलाफ ना होगा ? इस का जवाब इन आयात में दिया गया है,
3 – ऐसी हालत में आपस की मसालेहत की बिना पर पह्ली बीवी अपने शौहर को दूसरी शादी की इजाज़त दे सकती है और अपनी उमर का बाक़ी हिस्सा शौहर की बीवी रह कर गुज़ार सकती है, यहाँ पर अल्लाह ने मर्द को तरगीब दी है कि वो पहली बीवी के साथ अल्लाह से डरते हुए बीवि से एहसान से पेश आने की कोशिश करे ?
4 – इस रुकू की आयत नंबर 129 में अल्लाह ने फ़रमाया है कि “ बीवियों के दरमियान पूरा पूरा अदल करना तुम्हारे बस में नहीं है, तुम चाहो तो भी इस पर क़ादिर नहीं होसकते, लिहाज़ा अल्लाह का मंशा पूरा करने के लिए एक बीवी की तरफ़ इस तरह ना झुक जाओ कि दूसरी को अधर लटकता छोड़ दो – अगर तुम अपना तर्जा अमल दुरुस्त रखो और अल्लाह से डरते रहो तो अल्लाह तुम्हारे गुनाह को छुपाने वाला और रहेम फ़रमाने वाला है-“
5 - इस का नतीजा निकाला जा सकता है कि क़ुरान एक तरफ़ अदल के साथ बीवियों की ते’दाद बढ़ाने की इजाज़त देता है और दूसरी तरफ़ अदल को नामुमकिन करार देता है इस का साफ़ मतलब ये है कि अगर अदल मुमकिन ना हो तो एक बीवी पर ही इक्तेफ़ा करना होगा --
आयत नंबर 135 से 141
يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا كُوۡنُوۡا قَوَّامِيۡنَ بِالۡقِسۡطِ شُهَدَآءَ لِلّٰهِ وَلَوۡ عَلٰٓى اَنۡفُسِكُمۡ اَوِ الۡوَالِدَيۡنِ وَالۡاَقۡرَبِيۡنَ ؕ اِنۡ يَّكُنۡ غَنِيًّا اَوۡ فَقِيۡرًا فَاللّٰهُ اَوۡلٰى بِهِمَا فَلَا تَتَّبِعُوا الۡهَوٰٓى اَنۡ تَعۡدِلُوۡا ۚ وَاِنۡ تَلۡوٗۤا اَوۡ تُعۡرِضُوۡا فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِمَا تَعۡمَلُوۡنَ خَبِيۡرًا ﴿4:135﴾ يٰۤاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡۤا اٰمِنُوۡا بِاللّٰهِ وَرَسُوۡلِهٖ وَالۡكِتٰبِ الَّذِىۡ نَزَّلَ عَلٰى رَسُوۡلِهٖ وَالۡكِتٰبِ الَّذِىۡۤ اَنۡزَلَ مِنۡ قَبۡلُؕ وَمَنۡ يَّكۡفُرۡ بِاللّٰهِ وَمَلٰٓـئِكَتِهٖ وَكُتُبِهٖ وَرُسُلِهٖ وَالۡيَوۡمِ الۡاٰخِرِ فَقَدۡ ضَلَّ ضَلٰلًاۢ بَعِيۡدًا ﴿4:136﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا ثُمَّ كَفَرُوۡا ثُمَّ اٰمَنُوۡا ثُمَّ كَفَرُوۡا ثُمَّ ازۡدَادُوۡا كُفۡرًا لَّمۡ يَكُنِ اللّٰهُ لِيَـغۡفِرَ لَهُمۡ وَلَا لِيَـهۡدِيَهُمۡ سَبِيۡلًا ؕ ﴿4:137﴾ بَشِّرِ الۡمُنٰفِقِيۡنَ بِاَنَّ لَهُمۡ عَذَابًا اَلِيۡمًاۙ ﴿4:138﴾ الَّذِيۡنَ يَتَّخِذُوۡنَ الۡـكٰفِرِيۡنَ اَوۡلِيَآءَ مِنۡ دُوۡنِ الۡمُؤۡمِنِيۡنَؕ اَيَبۡتَغُوۡنَ عِنۡدَهُمُ الۡعِزَّةَ فَاِنَّ الۡعِزَّةَ لِلّٰهِ جَمِيۡعًا ؕ ﴿4:139﴾ وَقَدۡ نَزَّلَ عَلَيۡكُمۡ فِى الۡـكِتٰبِ اَنۡ اِذَا سَمِعۡتُمۡ اٰيٰتِ اللّٰهِ يُكۡفَرُ بِهَا وَيُسۡتَهۡزَاُبِهَا فَلَا تَقۡعُدُوۡا مَعَهُمۡ حَتّٰى يَخُوۡضُوۡا فِىۡ حَدِيۡثٍ غَيۡرِهٖۤ ۖ اِنَّكُمۡ اِذًا مِّثۡلُهُمۡؕ اِنَّ اللّٰهَ جَامِعُالۡمُنٰفِقِيۡنَ وَالۡكٰفِرِيۡنَ فِىۡ جَهَـنَّمَ جَمِيۡعَاۨ ۙ ﴿4:140﴾ الَّذِيۡنَ يَتَرَ بَّصُوۡنَ بِكُمۡ ۚ فَاِنۡ كَانَ لَـكُمۡ فَتۡحٌ
مِّنَ اللّٰهِ قَالُـوۡۤا اَلَمۡ نَـكُنۡ مَّعَكُمۡ ۖ وَاِنۡ كَانَ لِلۡكٰفِرِيۡنَ نَصِيۡبٌۙ قَالُـوۡۤا اَلَمۡ نَسۡتَحۡوِذۡ عَلَيۡكُمۡ وَنَمۡنَعۡكُمۡ مِّنَ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ ؕ فَاللّٰهُ يَحۡكُمُ بَيۡنَكُمۡ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ ؕ وَلَنۡ يَّجۡعَلَ اللّٰهُ لِلۡكٰفِرِيۡنَ عَلَى
الۡمُؤۡمِنِيۡنَ سَبِيۡلًا ﴿4:141﴾
तर्जुमा : 135 - ऐ ईमान वालों ! इंसाफ़ पर क़ायम रहो और अल्लाह के लिए सच्ची गवाही दो अगर इस में तुम्हारा, तुम्हारे वालदैन का और तुम्हारे रिश्तेदारों का नुक़सान ही हो- फ़रीक़े मामला (पार्टी) ख्वाह मालदार हो या ग़रीब, अल्लाह तुम से ज़्यादा उन का खैर ख्वाह है लिहाज़ा अपनी ख्वाहिशे नफस की पैरवी में अदल से बाज़ ना रहो, अगर तुम ने लगी लपटी बात कही या सच्चाई से पहलू बचाया तो जान रखो कि जो कुछ तुम करते हो अल्लाह को उसकी ख़बर है –
136 – ऐ ईमान वालों, अल्लाह पर और उसके रसूल पर और इस किताब पर जो अल्लाह ने अपने रसूल पर नाज़िल की है और हर उस किताब पर जो इस से पहले वो नाज़िल कर चुका है - जिस ने अल्लाह और उसके मलाएका और उसकी किताबों और उसके रसूलों और रोज़े आख़ेरत से कुफ्र किया वो गुमराही में भटक कर दूर निकल गया – 137 - रहे वो लोग जो ईमान लाये, फिर कुफ्र किया, फिर ईमान लाये, फिर कुफ्र किया, फिर अपने कुफ्र पर बढ़ते चले गए तो अल्लाह हरगिज़ उन ओ मा’फ़ नहीं करेगा और ना कभी उनको राह रास्त दिखायगा – 138 – और मुनाफ़िकों को ये मुस्दाह सुनादो कि उनके लिए दर्दनाक सज़ा तय्यार है - 139 – ये ऐसे लोग हैं जो मुसलामानों की बजाये काफ़िरों को दोस्त बनाते हैं, क्या ये इज्ज़त की तलब में उन के पास जाते हैं हालांकि इज्ज़त तो सारी अल्लाह के लिए है – 140 – अल्लाह तुम को पहले बता चुका है कि जहां तुम सुनो कि अल्लाह की आयतों के खिलाफ़ कुफ्र बका जा रहा है और उनका मज़ाक़ उड़ाया जा रहा है, वहाँ ना बैठो जब तक के ये लोग किसी दूसरी बात में ना लग जाएँ – अगर तुम ऐसा करते हो तो तुम भी उन्ही की तरह हो – यक़ीन जानो कि अल्लाह काफिरों को और मुनाफ़िकों को जहन्नुम में एक जगह जमा करने वाला है – 141 – वो मुनाफ़िक़ तुम्हारी फ़तह व शिकस्त की ताक में रहते हैं अगर अल्लाह की तरफ़ से फ़तह तुम्हारी हुई तो आकर कहेंगे कि क्या हम तुम्हारे साथ न थे ? अगर काफिरों का पल्ला भारी रहा तो उन से कहेंगे कि क्या हम तुम्हारे खिलाफ़ लड़ने पर क़ादिर न थे फिर भी हम ने तुम को मुसलामानों से बचाया ? अल्लाह ही तुम्हारे और ऊनके मामले का फ़ैसला क़यामत के रोज़ करेगा, और अल्लाह काफ़िरों को मुसलामानों पर ग़लबा पाने की कोई राह न देगा I
तशरीह : इस रुकू की तशरीह की ज़रुरत नहीं है -
आयत नंबर 142 से 152
اِنَّ الۡمُنٰفِقِيۡنَ يُخٰدِعُوۡنَ اللّٰهَ وَهُوَ خَادِعُوْهُمۡ ۚ وَاِذَا قَامُوۡۤا اِلَى الصَّلٰوةِ قَامُوۡا كُسَالٰى ۙ يُرَآءُوۡنَ النَّاسَ وَلَا يَذۡكُرُوۡنَ اللّٰهَ اِلَّا قَلِيۡلًا ۙ ﴿4:142﴾ مُّذَبۡذَبِيۡنَ بَيۡنَ ۖ ذٰ لِكَ لَاۤ اِلٰى هٰٓؤُلَاۤءِ وَلَاۤ اِلٰى هٰٓؤُلَاۤءِؕ وَمَنۡ يُّضۡلِلِ اللّٰهُ فَلَنۡ تَجِدَ لَهٗ سَبِيۡلًا ﴿4:143﴾ يٰۤـاَيُّهَا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا لَا تَتَّخِذُوا الۡكٰفِرِيۡنَ اَوۡلِيَآءَ مِنۡ دُوۡنِ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ ؕ اَ تُرِيۡدُوۡنَ اَنۡ تَجۡعَلُوۡا لِلّٰهِ عَلَيۡكُمۡ سُلۡطٰنًا مُّبِيۡنًا ﴿4:144﴾ اِنَّ الۡمُنٰفِقِيۡنَ فِى الدَّرۡكِ الۡاَسۡفَلِ مِنَ النَّارِ ۚ وَلَنۡ تَجِدَ لَهُمۡ نَصِيۡرًا ۙ ﴿4:145﴾ اِلَّا الَّذِيۡنَ تَابُوۡا وَاَصۡلَحُوۡا وَاعۡتَصَمُوۡا بِاللّٰهِ وَاَخۡلَصُوۡا دِيۡنَهُمۡ لِلّٰهِ فَاُولٰٓـئِكَ مَعَ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ ؕ وَسَوۡفَ يُـؤۡتِ اللّٰهُ الۡمُؤۡمِنِيۡنَ اَجۡرًا عَظِيۡمًا ﴿4:146﴾ مَا يَفۡعَلُ اللّٰهُ بِعَذَابِكُمۡ اِنۡ شَكَرۡتُمۡ وَاٰمَنۡتُمۡ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ شَاكِرًا عَلِيۡمًا ﴿4:147﴾
﴾
तर्जुमा :
142 – यह मुनाफ़िक़ अल्लाह के साथ धोके बाज़ी कर रहे हैं हालांकि दर हक़ीक़त अल्लाह ही ने उन्हें धोके में डाल रखा है, जब ये नमाज़ के लिए उठते हैं तो कस्कसाते हुए महेज़ लोगों को दिखाने की खातिर उठते हैं, और अल्लाह को कुफ्र और ईमान के दरमियान कम ही याद करते हैं – 143 – पूरे इस तरफ़ हैं न पूरे उस तरफ़, जिसे अल्लाह ने भटका दिया हो तुम कोई रास्ता नहीं पा सकते- 144 - ऐ लोगों जो ईमान लाये हो मोमिनों को छोड़ कर काफ़िरों को दोस्त न बनाओ- क्या तुम चाहते हो कि अपने ऊपर अलह का इलज़ाम लो – 145 – यक़ीन जोनो कि मुनाफ़िक़ जहन्नुम के सब से नीचे के हिस्से में जाएँगे और तुम किसी को उन का मददगार न पाओगे – 146 – अलबता जो उन में तायेब हो जाएँ और अपने तर्ज़े अमल की इस्लाह करलें और अल्लाह के दामन को थाम लें और अपने दीन को अल्लाह के लिए खालिस कर दें ऐसे लोग मोमिनों के साथ हैं और अल्लाह मोमिनों को अजरे अज़ीम अता फ़रमाए गा – 147 – आखिर अल्लाह को क्या पड़ी कि तुम्हे ख्वामोख्वा सज़ा दे अगर तुम शुक्र गुज़ार बन्दे बने रहो और ईमान की रविश पर चलो, अल्लाह बड़ा क़दर दान है और सब के हाल से वाक़िफ़ है –
तशरीह :
1. अल्लाह के रसूल के दौर में मुसलामान बन्ने के नमाज़ की पाबंदी पहली शभी र्त थी, मुनाफिकों को पांच वक़्त की नमाज़ में हाजरी देनी पढ़ती थी
2. सच्चे मोमिन नमाज़ में जल्द आजाते थे और मस्जिद में नमाज़ के बाद भी वक़्त गुजारते थे, इस बात से ज़ाहेर होता था कि उनको नमाज़ में कितनी दिलचस्पी है -
3. मुनाफ़िक़, अज़ान सुनने के बाद जबर करके उठता था नमाज़ में शिरकत करता और नमाज़ ख़तम होते ही भाग जाता था, उसकी इन हरकात के बिना पर ज़ाहेर होता था कि ये शख्स अल्लाह के दीन से कोई मोहब्बत नहीं रखता
पारा नंबर छे (6 ) यहाँ से शुरू है
لَا يُحِبُّ اللّٰهُ الۡجَـهۡرَ بِالسُّوۡٓءِ مِنَ الۡقَوۡلِ اِلَّا مَنۡ ظُلِمَؕ وَكَانَ اللّٰهُ سَمِيۡعًا عَلِيۡمًا ﴿4:148﴾ اِنۡ تُبۡدُوۡا خَيۡرًا اَوۡ تُخۡفُوۡهُ اَوۡ تَعۡفُوۡا عَنۡ سُوۡٓءٍ فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَفُوًّا قَدِيۡرًا ﴿4:149﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ يَكۡفُرُوۡنَ بِاللّٰهِ وَرُسُلِهٖ وَيُرِيۡدُوۡنَ اَنۡ يُّفَرِّقُوۡا بَيۡنَ اللّٰهِ وَرُسُلِهٖ وَيَقُوۡلُوۡنَ نُؤۡمِنُ بِبَعۡضٍ وَّنَكۡفُرُ بِبَعۡضٍۙ وَّيُرِيۡدُوۡنَ اَنۡ يَّتَّخِذُوۡا بَيۡنَ ذٰ لِكَ سَبِيۡلًا ۙ ﴿4:150﴾ اُولٰٓـئِكَ هُمُ الۡـكٰفِرُوۡنَ حَقًّا ۚ وَ اَعۡتَدۡنَا لِلۡكٰفِرِيۡنَ عَذَابًا مُّهِيۡنًا ﴿4:151﴾ وَالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا بِاللّٰهِ وَرُسُلِهٖ وَلَمۡ يُفَرِّقُوۡا بَيۡنَ اَحَدٍ مِّنۡهُمۡ اُولٰٓـئِكَ سَوۡفَ يُؤۡتِيۡهِمۡ اُجُوۡرَهُمۡ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُوۡرًا رَّحِيۡمًا ﴿4:152﴾
तर्जुमा :
148 – अल्लाह इस को पसंद नहीं करता कि आदमी बदगोई पर ज़बान खोले इल्लाह ये कि किसी पर ज़ुल्म किया गया हो, और अल्लाह सब कुछ सुनने और जान्ने वाला है – 149 – लेकिन अगर तुम ज़ालिम के करतूत सुनाते हो तो कोई हर्ज नहीं या मुख्फी रख कर मा’फ़ दिया तो जानो अल्लाह की सिफ़त भी यही है कि वो बड़ा मा’फ़ करने वाला और दरगुज़र करने वाला है हालांकि वो सज़ा देने पर पूरी क़ुदरत रखता है – 150 – जो लोग अल्लाह और उस के रसूलों से कुफ्र करते हैं और चाहते हैं कि अल्लाह और उसके रसूलों के दरमियान तफ़रीक़ करें और कहते हैं कि हम किसी को मानेंगे और किसी को न मानेंगे और कुफ्र और ईमान के बीच एक राह निकालने का इरादा रखते हैं – 151 – ऐसे लोग सब पक्के काफ़िर हैं और ऐसे काफ़िरों के लिए हम ने सज़ा मोहय्या कर रखी है जो उन्हें ज़लील करने वाली होगी – 152 – जो लोग अल्लाह और उसके रसूलों को मानें और उन के दरमियान तफ़रीक़ न करें उन को हम ज़रूर अजरे अज़ीम अता करेंगे, अल्लाह बड़ा दर गुज़र करने वाला और रहेम करने वाला है –
तशरीह :
4. आयत नंबर 148 और 149 की में हज़रत इब्न अब्बास (र अ) फ़रमाते हैं किसी मुसलमान को दुसरे के लिए बद दुआ करनी जाएज़ नहीं, हाँ जिस पर ज़ुल्म किया गया हो उसे अपने ज़ालिम पर बद दुआ करनी जाएज़ है और वो भी अगर सब्र करले तो इस में अफ्ज़लियेत है, अबू दाऊद में है “ हज़रत आयेशा (र अ) की कोई चीज़ चोरी हो गई तो आप उन पर बद दुआ करने लगीं, हुजूरे अक़दस ने फरमाया “ क्यूँ उसका बोझ हल्का कर रही हो ? इस पर हज़रत हसन बसरी फ़रमाते हैं इस पर बद दुआ न करनी चाहिए बल्कि ये दुआ करनी चाहिए “ या अल्लाह इस चोर पर तू मेरी मदद कर और इस से मेरा हक़ दिलवा दे “
5. काफ़िर वो हैं जो न अल्लाह के मानते हैं और न रसूलों को, या जो अल्लाह को मानते हैं और रसूलों को नहीं और जो किसी रसूल को मानते हैं और किसी को नहीं मानते –
6. जो लोग अल्लाह को वाहिद माबूद तस्लीम करलें और उस के भेजे हुए तमाम रसूलों की पैरवी करें वोही अजर के मुस्तहक़ हैं और जिस दर्जे का अमले सालेह करें उसी दर्जे का अजर पाएं गे, जो लोग अल्लाह और उस के रसूलों पर ईमान रखेंगे उन का हिसाब लेने में अल्लाह सख्त गीरी नाह बरते गें और बहोत नरमी और दर गुज़ारी से काम लेंगे -
आयत नंबर 153 से 162
يَسۡـئَـلُكَ اَهۡلُ الۡـكِتٰبِ اَنۡ تُنَزِّلَ عَلَيۡهِمۡ كِتٰبًا مِّنَ السَّمَآءِفَقَدۡ سَاَ لُوۡا مُوۡسٰٓى اَكۡبَرَ مِنۡ ذٰ لِكَ فَقَالُوۡۤا اَرِنَا اللّٰهَ جَهۡرَةً فَاَخَذَتۡهُمُ الصّٰعِقَةُ بِظُلۡمِهِمۡ ۚ ثُمَّ اتَّخَذُوا الۡعِجۡلَ مِنۡۢ بَعۡدِ مَا جَآءَتۡهُمُ الۡبَيِّنٰتُ فَعَفَوۡنَا عَنۡ ذٰ لِكَ ۚ وَاٰتَيۡنَا مُوۡسٰى سُلۡطٰنًا مُّبِيۡنًا ﴿4:153﴾ وَرَفَعۡنَا فَوۡقَهُمُ الطُّوۡرَ بِمِيۡثَاقِهِمۡ وَقُلۡنَا لَهُمُ ادۡخُلُوا الۡبَابَ سُجَّدًا وَّقُلۡنَا لَهُمۡ لَا تَعۡدُوۡا فِى السَّبۡتِ وَاَخَذۡنَا مِنۡهُمۡ مِّيۡثَاقًا غَلِيۡظًا ﴿4:154﴾ فَبِمَا نَقۡضِهِمۡ مِّيۡثَاقَهُمۡ وَكُفۡرِهِمۡ بِاٰيٰتِ اللّٰهِ وَقَتۡلِهِمُ الۡاَنۡۢبِيَآءَ بِغَيۡرِ حَقٍّ وَّقَوۡلِهِمۡ قُلُوۡبُنَا غُلۡفٌ ؕ بَلۡ طَبَعَ اللّٰهُ عَلَيۡهَا بِكُفۡرِهِمۡ فَلَا يُؤۡمِنُوۡنَ اِلَّا قَلِيۡلًا ﴿4:155﴾ وَّبِكُفۡرِهِمۡ وَقَوۡلِهِمۡ عَلٰى مَرۡيَمَ بُهۡتَانًـا عَظِيۡمًا ۙ ﴿4:156﴾ وَّقَوۡلِهِمۡ اِنَّا قَتَلۡنَا الۡمَسِيۡحَ عِيۡسَى ابۡنَ مَرۡيَمَ رَسُوۡلَ اللّٰهِ ۚ وَمَا قَتَلُوۡهُ وَمَا صَلَبُوۡهُ وَلٰـكِنۡ شُبِّهَ لَهُمۡ ؕ وَاِنَّ الَّذِيۡنَ اخۡتَلَـفُوۡا فِيۡهِ لَفِىۡ شَكٍّ مِّنۡهُ ؕ مَا لَهُمۡ بِهٖ مِنۡ عِلۡمٍ اِلَّا اتِّبَاعَ الظَّنِّ ۚ وَمَا قَتَلُوۡهُ يَقِيۡنًا ۢ ۙ ﴿4:157﴾ بَلْ رَّفَعَهُ اللّٰهُ اِلَيۡهِ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَزِيۡزًا حَكِيۡمًا ﴿4:158﴾ وَاِنۡ مِّنۡ اَهۡلِ الۡكِتٰبِ اِلَّا لَيُـؤۡمِنَنَّ بِهٖ قَبۡلَ مَوۡتِهٖۚ وَيَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ يَكُوۡنُ عَلَيۡهِمۡ شَهِيۡدًا ۚ ﴿4:159﴾ فَبِظُلۡمٍ مِّنَ الَّذِيۡنَ هَادُوۡا حَرَّمۡنَا عَلَيۡهِمۡ طَيِّبٰتٍ اُحِلَّتۡ لَهُمۡ وَبِصَدِّهِمۡ عَنۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ كَثِيۡرًا ۙ ﴿4:160﴾ وَّاَخۡذِهِمُ الرِّبٰوا وَقَدۡ نُهُوۡا عَنۡهُ وَاَكۡلِـهِمۡ اَمۡوَالَ النَّاسِ بِالۡبَاطِلِ ؕ وَاَعۡتَدۡنَـا لِلۡـكٰفِرِيۡنَ مِنۡهُمۡ عَذَابًا اَ لِيۡمًا ﴿4:161﴾ لٰـكِنِ الرّٰسِخُوۡنَ فِى الۡعِلۡمِ مِنۡهُمۡ وَالۡمُؤۡمِنُوۡنَ يُـؤۡمِنُوۡنَ بِمَاۤ اُنۡزِلَ اِلَيۡكَ وَمَاۤ اُنۡزِلَ مِنۡ قَبۡلِكَ وَالۡمُقِيۡمِيۡنَ الصَّلٰوةَوَالۡمُؤۡتُوۡنَ الزَّكٰوةَ وَ الۡمُؤۡمِنُوۡنَ بِاللّٰهِ وَالۡيَوۡمِ الۡاٰخِرِ ؕ اُولٰٓـئِكَ سَنُؤۡتِيۡهِمۡ اَجۡرًا عَظِيۡمًا ﴿4:162﴾
तर्जुमा :
153 – ये अहले किताब आज तुम से कह रहे हैं कि तुम आसमान से कोई तहरीर उन पर नाज़िल कराओ, उस से बढ़ चढ़ कर मुज्रेमाना मुताल्बे ये पहले मूसा से भी कर चुके हैं, उस से तो उन्हों ने कहा था कि हमें अल्लाह को दिखादो और इसी सरकशी की वजह से उन पर बिजली टूट पड़ी थी, फिर उनहोंने बछड़े को मा’बूद बना लिया, हालांकि ये खुली निशानियाँ देख चुके थे इस पर भी हम ने दर गुज़र किया, हम ने मूसा को सरीह फ़रमान अता किया- 154 - उन लोगों पर तूर को उठा कर उन से (इस फ़रमान की इता’अत का) अहेद लिया, हम ने उन को हुक्म दिया कि दरवाज़ा में सजदा रेज़ होते हुए दाखिल हों हम ने उन से कहा कि सबत का कानून न तोड़ो और उन से पुख्ता अहेद लिया - 155 – आखिर कार उनकी अहेद शिकनी की वजह से और इस वजह से कि उन्हों ने अल्लाह की आयात को झुटलाया और कई पैग़म्बरों को नाहक़ क़तल किया और यहाँ तक के कहा कि हमारे दिल गिलाफों में महफूज़ हैं -हालांकि दर हक़ीक़त उन की बातिल परस्ती के सबब अल्लाह ने उनके दिलों पर ठप्पा लगा दिया है और इसी वजह से ये बहोत कम ईमान लाते हैं -
156 – फिर अपने कुफ्र में इतने बढ़े कि मरियम पर सख्त बोहतान लगाया – 157 – और ख़ुद कहा कि हम ने मसीह इसा इब्ने मरियम, रसूल अल्लाह को क़तल कर दिया है --- हालांकि फ़िलवाक़िया उन्हों ने न उस को क़तल किया और न सलीब पर चढ़ाया बल्कि मामला उन के लिये मुश्तबाह कर दिया गया और जिन लोगों ने इस के बारे में इख़तेलाफ़ किया है वो भी दरअसल शक में मुब्तेला हैं उनके पास इस मामले में कोई इल्म नहीं है महेज़ गुमान है कि उन्हों ने मसीह को यक़ीन के साथ क़तल नहीं किया -
158 – बल्कि अल्लाह ने उस को अपनी तरफ़ उठालिया, अल्लाह ज़बरदस्त ताक़त रखने वाला और हकीम है – 159 – और अहले किताब में से कोई ऐसा न होगा जो उस की मौत से पहले इस पर ईमान न ले आयेगा और क़यामत के रोज़ वो उन पर गवाही देगा – 160 – ग़रज़ इन यहूदी बन जाने वालों के इसी ज़ालिमाना रविय्ये की बिना पर, और इस बिना पर कि ये ब कसरत अल्लाह के रास्ते से रोकते हैं – हम ने बहोत सी पाक चीज़ें उन पर हराम कर दे जो पहले उन पर हलाल थीं
161 – और सूद लेते हैं जिस से उन्हें मना किया गया था और लोगों के माल नाजायेज़ तरीक़े से खाते हैं और जो लोग उन में काफ़िर हैं उन के लिए हम दर्दनाक अज़ाब तय्यार रखा है –
162 – मगर इन में जो लोग पुख्ता ईमान वाले हैं और इमानदार हैं वो सब तालीम पर ईमान लाते हैं जो तुम्हारी तरफ़ नाज़िल की गई है और जो तुम से पहले नाज़िल की गई थी, इस तरह के ईमान लाने वाले और नमाज़ व ज़कात की पाबंदी करने वाले और अल्लाह और रोज़े आख़ेरत पर सच्चा अक़ीदा रखने वाले लोगों को हम ज़रूर अजरे अज़ीम अता करेंगे -
तशरीह :
1. अल्लाह के रसूल को मदीना में रहने वाले यहूदियों से बात चीत का अच्छा तजरुबा हो गया था, उस वक़्त के यहूदी किसी तरह भी इस्लाम पर ईमान वाले नहीं थे और हमेशा बहेस व मुबाहेसा में लगे रहते थे I उनकी कोशिश ये रहती थी कि जो लोग ईमान लाते उनके दिलों में शक व शुबह डालते रहते थे, उनके बारे में अल्लाह ने अपने नबी को ये बातें बताई कि इन लोगों ने किस हद तक हज़रत मूसा को भी तंग किया और परेशान किया था -
2. हज़रत इसा बिन मरियम के बारे में आयत नंबर 157 में अल्लाह ने फरमाया है कि “ उन्हों ने ख़ुद कहा कि हम ने मसीह इसा इब्ने मरियम, रसूल अल्लाह को क़तल कर दिया है --- हालांकि फ़िलवाक़िया उन्हों ने न उस को क़तल किया और न सलीब पर चढ़ाया बल्कि मामला उन के लिये मुश्तबाह कर दिया गया “
हज़रत इसा (अ ह स ) की पैदाइश के बारे में यहूदियों को कोई शुबह न था क्यूंकि जब यहूदी हज़ारों की तेदाद में हज़रत मरियम से बच्चे की विलादत के बारे में पूछ रहे थे उसवक्त बच्चे की माँ ने बच्चे की तरफ़ इशारा किया और नौज़ाएदह बच्चे ने साफ़ और फ़सीह ज़बान में मजमें से ख़िताब किया “ मै अल्लाह का बन्दा हूँ, अल्लाह ने मुझे किताब दी है और नबी बनाया है ” इस तरह अल्लाह ने उनके शुभे की जड़ काट दी थी – जब हज़रत इसा इब्न मरियम तीस साल के हुए और यहूदियों के बुरे आमाल पर मलामत करनी शुरू की, उनके उलमा को उनकी बनाओटी बातों पर टोका, उनके अवाम को नेकी के रास्ते पर आने की दावत दी तब यहूदियों ने माँ और बेटे की मलामत शुरू करदी – हज़रत इसा इब्न मरियम की रौशन निशानियाँ देखने के बाद ये तो मान गए कि ये अल्लाह के पैग़म्बर हैं और इस में शक की कोई गुंजाइश नहीं थी इस के बावजूद उनको क़तल करने की साज़िश शुरू करदी – बख़ते नसर ने हैकल सुलेमानी में तीर का निशाँ देख कर यहूदियों से पूछा था कि ये कैसा निशाँ है तो जवाब में कहा गया कि यहाँ अल्लाह के नबी हज़रत ज़कारिया को क़तल किया था क्यूंकि वो इन की बुराइयों पर मलामत किया करते थे, हज़रत इसा इब्न मरियम के वाकिया सलीब से ढाई साल क़बल हज़रत याह्या को भी क़तल किया गया था
3. हज़रत इसा बिन मरियम को सूली पर चढ़ाए जाने पर यहूदी और रूमी यही समझ रहे थे कि जिस शख्स को उन्होंने कांटो का ताज पहनाया, उस के मूंह पर थूका, उसके कपड़े नोच लिए और उस को सूली पर चढ़ा रहे थे वो हज़रत इसा ही थे – जबकि अल्लाह ने क़ुरान में साफ़ कह दिया कि हम ने अपने बन्दे को ऊपर उठा लिया और जिस को रूमी और यहूदी सूली पर लटका रहे थे वो मसीह के शकल में कोई और था--
4. आयत नंबर 158 की तशरीह में इब्ने कसीर में जो वाकिया बयान किया गया है वो इस तरह है – जब हज़रत इसा बिन मरियम अपने मोजेज़े दिखा रहे थे मसलन, अल्लाह के हुक्म से बचपन से अंधों को बीनाई देना, कोड़ियों को अच्छा करना, मुर्दों को जिंदा करना, मिटटी से परिंदा बनाना और उस में रूह फूँक कर उसको उडाना ये सब देख कर यहूदियों को बहोत तैश आया और उनको काफी तकलीफें पहुंचाई फिर उस वक़्त के दमिश्क़ के बादशाह के पास गए ये सितारा परस्त था वो यहूदियों के बहकावे में आ गया और उस ने बैतुल मुक़द्दस के गवर्नर को हुक्म दिया कि इन को गिरफ्तार करके सूली पर लटका दो – इस फरमाने शाही को ले कर कुछ लोगों ने हज़रत इसा के घर को घेर लिया, उस वक़्त उनके साथ १३ हवारी ( साथी) मौजूद थे, वो जुमे का दिन था और असर के बाद का वक़्त था- जब हज़रत इसा ने ये महसूस कर लिया कि ये लोग मकान में घुस जायेगे तो आप ने अपने साथिओं से कह तुम में से कौन इस बात को पसंद करता है कि अल्लाह उसकी सूरत मेरी जैस बना दी जाए और वो बाहर निकल कर गिरफ्तारी दे दे, अगर वो मारा गे तो मैं उसकी जन्नत जाने ज़मानत लेता हूँ, एक साथी ने तीन बार मंज़ूरी दी- सब के देखते देखते उसकी शकल हज़रत इसा इब्न मरियम जैसी हो गई, हज़रत इसा इब्न मरियम पर ऊंग तारी हुई और वो आसमान पर उठा लिय गए – इस के बाद ये लोग बहार निकले और उस बुज़ुग जिस की शकल हज़रत इसा जैसी हो गई थी उसको सूली पर लटका दिया और उसके सर पर काँटों का ताज रख दिया यहाँ यहूद खुशियाँ मनाने लगे और जाहेल इसाई भी उनमे शामिल हो गए –जब अल्लाह ने सोये हुए हजरत इसा बिन मरियम को आसमान पर उठा लिया और उनके एक साथी को उनकी शकल दे कर यहूदियों ने उनको सूली पर चढ़ाया और खूब ख़ुशी मनाई I इब्ने इसहाक़ का क़ौल है जिस बादशाह ने हज़रत इसा को गिरफ्तार करने के लिए फौज भेजी थी उसका नाम दाऊद था, हजरत इसा को अल्लाह की तरफ़ से बशारत मिल गई थी तो घबराहट में उन के बदन से खून फूट कर बह रहा था उसवक्त उन के साथ १३ हवारी थे जिन के नाम ये हैं, फ़र्तूस, याकूब्स, रबदा पंजिस, अनदार इब्लीस, फ़ेल्बस, इब्न यलमा, मिंता, तोमास, याक़ूब बिन हलक़ा, निदावेसिस, क़ताबिया, लेउस विक्रिया और सिर्जिस (इसी को सूली पर चढ्या गया जिस को हज़रत इसा ने बशारत दी थी I
5. आएत नंबर 159 की तफसीर इब्न कसीर में इस तरह है :
हज़रत इसा के दुनिया में दोबारह आने के बारे में कई क़ौल हैं :
(1) एक तो ये कि हज़रत इसा जब दज्जाल के क़तल के लिए दोबारह ज़मीन पर आयेंगे उस वक़्त तमाम मज़ाहेब उठ जायेंगे सिर्फ़ मिल्लते इस्लामिया बाक़ी रह जायेगी – इब्ने अब्बास फ़रमाते हैं مَوۡتِه से मुराद मौते इसा है, अबू मालिक फ़रमाते हैं जब मसीह इसा ज़मीन पर उतरेंगे ‘उस वक़्त कुल अहले किताब आप पर ईमान लाएंगे -हज़रत हसन बसरी इस आयत की तफ़सीर में फ़रमाते हैं, अल्लाह ने मसीह अलैहिस सलाम को अपने पास उठा लिया जब आप को दोबारह ज़मीन पर लाया जाएगा तो हर नेक व बद आप पर ईमान लाये गा, हज़रत क़तादह और हज़रत अब्दुर रहमान का भी येही कौल है –
(2) दूसरा क़ौल ये है कि हर अहले किताब अपनी मौत से पहले ईमान लाता है, हजरत इब्ने अब्बास का कौल है कि कोई यहूदी नहीं मरता जब तक कि रूहुल्लाह पर ईमान न लाये –
(3) तीसरा क़ौल ये है कि अहले किताब मौत से पहले अल्लाह के रसूल हज़रत मोहम्मद (स अ स ) पर ईमान लायेंगे –
अब इन हदीसों को सुनिए जिन में बयान है कि हज़रत इसा बिन मरियम आखिर ज़माने में क़यामत के क़रीब आसमान से ज़मीन पर उतरेंगे और सब को अल्लाह की इबादत की तरफ़ बुलाएंगे, इमाम बुखारी ने सहीह बुखारी में ये हदीस बयान की है कि रसूल अल्लाह ने फ़रमाया “ उस की क़सम जिस के हाथ में मेरी जान है कि अनक़रीब तुम में इब्ने मरियम नाज़िल होंगे, आदिल मुंसिफ़ बन कर सलीब को तोडेंगे, खिंज़ीर को क़तल करेंगे, जज़िया हटा देंगे – माल इस क़दर बढ़ जाएगा कि उसे लेना कोई मंज़ूर न करेगा, एक सजदह कर लेना ‘ दुनिया की तमाम चीज़ों से ज़्यादा महबूब तर होगा, सही बुखारी में है कि अल्लाह के रसूल ने फ़रमाया है कि यक़ीनन वो उतरने वाले हैं – पस तुम उन्हें पहचान रखो – उनका दरमियाना क़द है, सुर्ख सफ़ेद रंग है, वो गेर्वे रंग में कपड़े ओढ़े और बांधे होगें, बाल खुश्क होने के बावजूद उन के सर से क़तरे टपक रहे होंगे, खिंज़ीर को क़तल करेंगे, जजिया कुबूल न करेंगे, लोगों को इस्लाम की तरफ़ बुलाएंगे और उन के ज़माने में तमाम मिल्लतें मिट जायेंगी, सिर्फ़ इस्लाम ही इस्लाम रहे गा और उन के ज़माने में अल्लाह दज्जाल को हलाक करेगा – वो चालीस साल तक ठहरेंगे फिर फ़ोत होंगे और मुसलमान उनकी जनाज़े की नमाज़ अदा करेंगे – (मुस्लिम शरीफ़ में भी ये हदीस मौजूद है)
ताफ्हिमुल क़ुरान में हजरत इसा के हमशकल को सूली पर चढाने का वाकिया इस तरह बयान किया गया है :
(4) आयत नंबर 159 की तफ़सीर ताफ्हिमुल क़ुरान में इस तरह है :
(5) पहले तो इस आयत का तरजुमा बयान किया है “ और अहले किताब में से कोई ऐसा न होगा जो उस की मौत से पहले उस पर ईमान न लायेगा और वो क़यामत के रोज़ उन पर गवाही देगा “, हजरत इसा के मौत से पहले वो सब इन पर ईमान ला चुके होंगे – दुसरे ये कि अहले किताब में से कोई ऐसा नहीं जो अपनी मौत से पहले ईमान न लाये – अहले किताब से मुराद यहूदी हैं और हो सकता है कि इसाई भी हों – तमाम अहले किताब पर मरने से क़बल हज़रत इसा की हक़ीक़त मुन्कशिफ हो जाती है और वो उन पर ईमान ले आते हैं I मगर ये उस वक़्त होता है जब कि ईमान लाना मुफ़ीद नहीं हो सकता -
मारिफुल क़ुरान की तफ्सीर इस तरह है :
(6) यह बात वाज़ेह है कि यहूदियों ने हज़रत इसा को न क़तल किया और न सूली पर चढ्या बल्कि सूरते हाल ये है कि अल्लाह ने हालात को मुशतबह कर दिया - इमामे तफ़सीर हज़रत दहाक रहमतुल्लाह फ़रमाते हैं कि क़िस्सा यूँ पेश आया कि जब यहूद ने हज़रत इसा मसीह के क़तल आ इरादा किया तो उस वक़्त आप और आप के हवारी एक मकान में मौजूद हैं, यहूद के दस्ते को पता मिलने पर क़रीब चार हज़ार आदमियों ने मकान का मोहासेराह कर लिया, हज़रत इसा ने हवारियों से कहा कि तुम में से कोई शख्स तैयार है कि वो बहार निकले और उसको क़तल कर दिया जाए और वो शख्स जन्नत में मेरे साथ रहे, उन में से एक आदमी इस बात के लिए तैयार हो गया आप ने उस को अपना कुर्ता और अमामह अता किया, फिर उस पर अल्लाह ने आप की मुशाबेहत डाल दी और जब वो बाहर निकला तो यहूद उस को पकड़ कर ले गए और सूली पर चढ़ा दिया और अल्लाह ने हजरत इसा अलैहिस सलाम को आसमान पर उठा लिया –
बाज़ रिवायत में है कि यहूदियों ने एक शख्स तैत्लानूस को हज़रत इसा के क़तल के लिए भेजा, हज़रत इसा तो मकान में न मिले इसलिए कि उनको अल्लाह ने उन को आसमान पर उठा लिया था और वो शख्स जब बाहर निकला तो अल्लाह ने उसको हज़रत इसा का हमशकल बना दिया यहूद ये समझे कि येही हज़रत इसा हैं और फिर उसको ले जाकर कतल कर दिया - (मज़हरी)
आयत नंबर 159 की तफ़सीर
हजरत अबू हुरैरह (र अ ) से एक रिवायेत है कि हुज़ूर (स अ स) ने फ़रमाया कि इसा बिन मरियम एक आदिल मुन्करान बन कर ज़रूर नाज़िल होंगे, वो दज्जाल और खिंजीर को क़तल कर देंगे, सलीब को तोड़ डालेंगे और उस वक़्त इबादत सिर्फ़ अल्लाह की होगी I उस के बाद हज़रत अबू हुरैरह ने कहा कि अगर तुम चाहो तो क़ुरान करीम की ये आयत भी पढ़लो जिस में इस हक़ीक़त का ज़िक्र है कि अहले किताब में से कोई भी बाक़ी नहीं रहेगा मगर या कि वो उनकी मोत से पहले वापस ले आयेगा, आप ने फ़रमाया कि पहले इसा अलैहिस्सलाम की मौत से पहले से पहले, और तीन बार “ इन अलफाज़ को दोहराया “
हजरत इब्ने अब्बास के बारे में मन्कूल है हज़रत इसा से मुराद हैं कि हज़रत इसा क़यामत से पहले दुनिया में तशरीफ़ लायेंगे -
आयत नंबर 163 से 171
اِنَّاۤ اَوۡحَيۡنَاۤ اِلَيۡكَ كَمَاۤ اَوۡحَيۡنَاۤ اِلٰى نُوۡحٍ وَّالنَّبِيّٖنَ مِنۡۢ بَعۡدِهٖ ۚ وَاَوۡحَيۡنَاۤ اِلٰٓى اِبۡرٰهِيۡمَ وَاِسۡمٰعِيۡلَ وَاِسۡحٰقَ وَيَعۡقُوۡبَ وَالۡاَسۡبَاطِ وَعِيۡسٰى وَاَيُّوۡبَ وَيُوۡنُسَ وَهٰرُوۡنَ وَسُلَيۡمٰنَ ۚ وَاٰتَيۡنَا دَاوٗدَ زَبُوۡرًا ۚ ﴿4:163﴾ وَرُسُلًا قَدۡ قَصَصۡنٰهُمۡ عَلَيۡكَ مِنۡ قَبۡلُ وَرُسُلًا لَّمۡ نَقۡصُصۡهُمۡ عَلَيۡكَ ؕ وَكَلَّمَ اللّٰهُ مُوۡسٰى تَكۡلِيۡمًا ۚ ﴿4:164﴾ رُسُلًا مُّبَشِّرِيۡنَ وَمُنۡذِرِيۡنَ لِئَلَّا يَكُوۡنَ لِلنَّاسِ عَلَى اللّٰهِ حُجَّةٌ ۢ بَعۡدَ الرُّسُلِ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَزِيۡزًا حَكِيۡمًا ﴿4:165﴾ لٰـكِنِ اللّٰهُ يَشۡهَدُ بِمَاۤ اَنۡزَلَ اِلَيۡكَ اَنۡزَلَهٗ بِعِلۡمِهٖۚ وَالۡمَلٰٓـئِكَةُ يَشۡهَدُوۡنَ ؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ شَهِيۡدًا ؕ ﴿4:166﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا وَ صَدُّوۡا عَنۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ قَدۡ ضَلُّوۡا ضَلٰلًاۢ بَعِيۡدًا ﴿4:167﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا وَظَلَمُوۡا لَمۡ يَكُنِ اللّٰهُ لِيَـغۡفِرَ لَهُمۡ وَلَا لِيَـهۡدِيَهُمۡ طَرِيۡقًا ۙ ﴿4:168﴾ اِلَّا طَرِيۡقَ جَهَـنَّمَ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهَاۤ اَبَدًا ؕ وَكَانَ ذٰ لِكَ عَلَى اللّٰهِ يَسِيۡرًا ﴿4:169﴾ يٰۤـاَيُّهَا النَّاسُ قَدۡ جَآءَكُمُ الرَّسُوۡلُ بِالۡحَـقِّ مِنۡ رَّبِّكُمۡ فَاٰمِنُوۡا خَيۡرًا لَّـكُمۡ ؕ وَاِنۡ تَكۡفُرُوۡا فَاِنَّ لِلّٰهِ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ ؕ وَكَانَ اللّٰهُ عَلِيۡمًا حَكِيۡمًا ﴿4:170﴾ يٰۤـاَهۡلَ الۡكِتٰبِ لَا تَغۡلُوۡا فِىۡ دِيۡـنِكُمۡوَلَا تَقُوۡلُوۡا عَلَى اللّٰهِ اِلَّا الۡحَـقَّ ؕ اِنَّمَا الۡمَسِيۡحُ عِيۡسَى ابۡنُ مَرۡيَمَ رَسُوۡلُ اللّٰهِ وَكَلِمَتُهٗ ۚ اَ لۡقٰٮهَاۤ اِلٰى مَرۡيَمَ وَرُوۡحٌ مِّنۡهُ فَاٰمِنُوۡا بِاللّٰهِ وَرُسُلِهٖ ۚ وَلَا تَقُوۡلُوۡا ثَلٰثَةٌ ؕ اِنْتَهُوۡا خَيۡرًا لَّـكُمۡؕ اِنَّمَا اللّٰهُ اِلٰـهٌ وَّاحِدٌ ؕ سُبۡحٰنَهٗۤ اَنۡ يَّكُوۡنَ لَهٗ وَلَدٌ ۘ لَهٗ مَا فِى السَّمٰوٰتِ وَمَا فِى الۡاَرۡضِؕ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَكِيۡلًا ﴿4:171﴾
तर्जुमा :
163 – ऐ मोहम्मद ! हम ने तुम्हारी तरफ़ इसी तरह वही भेजी है जिस तरह नूह और उस के बाद के पैग़म्बरों की तरफ़ भेजी थी – हम ने इब्राहिम, इस्माईल, इसहाक़, याक़ूब और औलादे याक़ूब, इसा, अय्यूब, यूनुस, हारुन, और सुलेमान की तरफ़ भेजी – हम ने दाऊद को ज़बूर दी - 164 – हम ने उन रसूलों पर भी वही नाज़िल की जिन का ज़िक्र हम इस से पहले तुम से कर चुके हैं और उन रसूलों पर भी जिन का ज़िक्र तुम से नहीं किया, हम ने मूसा से इस तरह गुफ्तुगू की जिस तरह गुफ्तुगू की जाती है –
165 – ये सारे रसूल खुश खबरी देने वाले और डराने वाले बना कर भेजे गए थे ताकि उन को मबऊस कर देने के बाद लोगों के पास अल्लाह के मुक़ाबले में कोई हुज्जत न रहे, और अल्लाह ग़ालिब रहने वाला हकीम व दाना है – 166 – अल्लाह गवाही देता है कि जो कुछ उस ने तुम पर नाज़िल किया है अपने इल्म से नाज़िल किया है और इस पर मल्लायका भी गवाह हैं, हालांकि अल्लाह की गवाही काफ़ी है – 167 – जो लोग इस को मानने से खुद इनकार करते हैं और दूसरों को अल्लाह के रास्ते से रोकते हैं वो यक़ीनन गुमराही में हक़ से बहोत दूर निकल गए हैं –
168 – इस तरह जिन लोगों ने कुफ़्र और बग़ावत का तरीक़ा इख्तियार किया और ज़ुल्म और सितम पर उतर आये अल्लाह उन को हरगिज़ मा’फ़ नहीं करेग़ा और उन्हें कोई रास्ता न दिखाएग़ा – 169 – बजुज़ जहन्नुम के रास्ते के, जिस में वो हमेशा रहेंगे , अल्लाह के लिए ये मुश्किल काम नहीं है – 170 - लोगों ! ये रसूल तुम्हारे पास तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से हक़ ले कर आगया है, ईमान ले आओ, तुम्हारे लिए बेह्तर है, अगर इनकार करते हो तो जान लो कि आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है सब अल्लाह का है और अल्लाह अलीम भी है और हकीम भी – 171 – ऐ अहले किताब ! अपने दीन में गुलू न करो और अल्लाह के तरफ़ हक़ के सिवा कोई बात मंसूब न करो, मसीह इसा इब्न मरियम इस के सिवा कुछ न था कि अल्लाह का एक रसूल था और एक फ़रमान था जो अल्लाह ने मरियम की तरफ़ भेजा और एक रूह थी अल्लाह की तरफ़ से, पस तुम अल्लाह और उसके रसूलों पर ईमान लाओ और न कहो कि “ तीन “ हैं, बाज़ आ जाओ ये तुम्हारे लिए बेह्तर है अल्लाह तो बस एक है वो बालातर है इस से कि उस का कोई बेटा हो, ज़मीन और आस्म्मानों की सारी चीज़ें उस की मिल्क हैं और उन की हिफ़ाज़त के लिए बस वोही काफ़ी है –
तशरीह :
आयत नंबर 171 के एक हिस्से में अल्लाह ने फरमाया है कि रसूलों पर ईमान लाओ और न कहो कि “ तीन “ हैं, तुम्हारे लिए बेह्तर है अल्लाह तो बस एक है “ इस की तशरीह इस तरह है :
ऐ अहले किताब तुम अपने दीन के अक़ीदे की हद से बाहर न निकलो और अल्लाह की शान में ग़लत बात न कहो (नउज़ो बिल्लाह) ये अहले किताब कहते है कि मसीह अल्लाह के बेटे हैं, तीन लोग इबादत के लायेक़ हैं जैसे अल्लाह, हज़रत इसा, हज़रत मरियम या हज़रत जिब्रील – इनके ये अक़ीदे बातिल हैं, हक़ीक़त में, हज़रत इसा इब्न मरियम तो कुछ नहीं बल्कि अल्लाह के रसूल हैं, हज़रत मरियम के लिए जो हुक्म हजरत जिब्रील ले कर उतरे थे उस के ज़रिये ये पैदा हुए हैं – हक़ीक़ी मा’बूद तो बस अल्लाह ही है और अकेला है --
आयत नंबर 172 से 176
لَنۡ يَّسۡتَـنۡكِفَ الۡمَسِيۡحُ اَنۡ يَّكُوۡنَ عَبۡدًا لِّـلَّـهِ وَلَا الۡمَلٰٓـئِكَةُ الۡمُقَرَّبُوۡنَؕ وَمَنۡ يَّسۡتَـنۡكِفۡ عَنۡ عِبَادَ تِهٖ وَيَسۡتَكۡبِرۡ فَسَيَحۡشُرُهُمۡ اِلَيۡهِ جَمِيۡعًا ﴿4:172﴾ فَاَمَّا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ فَيُوَفِّيۡهِمۡ اُجُوۡرَهُمۡ وَ يَزِيۡدُهُمۡ مِّنۡ فَضۡلِهٖۚ وَاَمَّا الَّذِيۡنَ اسۡتَـنۡكَفُوۡا وَاسۡتَكۡبَرُوۡا فَيُعَذِّبُهُمۡ عَذَابًا اَ لِيۡمًا ۙ وَّلَا يَجِدُوۡنَ لَهُمۡ مِّنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ وَلِيًّا وَّلَا نَصِيۡرًا ﴿4:173﴾ يٰۤـاَيُّهَا النَّاسُ قَدۡ جَآءَكُمۡ بُرۡهَانٌ مِّنۡ رَّبِّكُمۡ وَاَنۡزَلۡنَاۤ اِلَيۡكُمۡ نُوۡرًا مُّبِيۡنًا ﴿4:174﴾ فَاَمَّا الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا بِاللّٰهِ وَاعۡتَصَمُوۡا بِهٖ فَسَيُدۡخِلُهُمۡ فِىۡ رَحۡمَةٍ مِّنۡهُ وَفَضۡلٍۙ وَّيَهۡدِيۡهِمۡ اِلَيۡهِ صِرَاطًا مُّسۡتَقِيۡمًا ؕ ﴿4:175﴾ يَسۡتَفۡتُوۡنَكَ ؕ قُلِ اللّٰهُ يُفۡتِيۡكُمۡ فِى الۡـكَلٰلَةِ ؕ اِنِ امۡرُؤٌا هَلَكَ لَـيۡسَ لَهٗ وَلَدٌ وَّلَهٗۤ اُخۡتٌ فَلَهَا نِصۡفُ مَا تَرَكَ ۚ وَهُوَ يَرِثُهَاۤ اِنۡ لَّمۡ يَكُنۡ لَّهَا وَلَدٌ ؕ فَاِنۡ كَانَـتَا اثۡنَتَيۡنِ فَلَهُمَا الثُّلُثٰنِ مِمَّا تَرَكَ ؕ وَاِنۡ كَانُوۡۤا اِخۡوَةً رِّجَالًا وَّنِسَآءً فَلِلذَّكَرِ مِثۡلُ حَظِّ الۡاُنۡثَيَيۡنِ ؕ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَـكُمۡ اَنۡ تَضِلُّوۡا ؕ وَاللّٰهُ بِكُلِّ شَىۡءٍ عَلِيۡمٌ ﴿4:176﴾
तर्जुमा : 172 - मसीह ने इस बात को कभी आर (शर्म) नहीं समझा कि वो अल्लाह का बन्दा हो, और न मुक़र्राब तरीन फ़रिश्ते इस को अपने लिए शर्म समझते हैं, अगर कोई अल्लाह की बंदगी को अपने लिए आर समझता है और तकबबुर करता है तो एक वक़्त आयेगा जब अल्लाह सब को घेर कर अपने सामने हाज़िर करेगा – 173 – उस वक़्त वो लोग जिनहों ने ईमान लाकर नेक तर्ज़े अमल इख्तियार किया है अपने अजर पूरे पूरे पायेइगें और अल्लाह उन को अपने फ़ज़ल से और अजर अता करेगा- और जिन लोगो ने बंदगी को आर समझा और तकुब्बुर किया है उन को अल्लाह दर्दनाक सज़ा देगा और अल्लाह के सिवा जिन की सरपरस्ती और मददगारी पर भरोसा रखते हैं उन में से किसी को भी वहां न पायेंगे – 174 – ऐ लोगों तुम्हारे रब की तरफ़ से तुम्हारे पास रोशन दलील आ गई है और हम ने तुम्हारी तरफ़ ऐसे रौशनी भेज दी है जो तुम्हे साफ़ रास्ता दिखने वाली है – 175 – अब जो लोग अल्लाह की बात मान लेंगे और उसकी पनाह ढूँढेंगे उन को अल्लाह अपने रहमत और अपने फ़ज़लो करम के दामन में ले ले गा और अपने तरफ़ आने का सीधा रास्ता दिखा देगा – 176 – लोग तुम से कलाला के बारे में फ़तवा पूछते हैं कहो अल्लाह तम्हे फ़तवा देता है – अगर कोई शख्स बे औलाद मरे और उसकी एक बाहेन हो, तो इसके तरके में से निसफ़ पायेगी, और अगर बहेन बे औलाद मरे तो भाई उसका वारिस होगा, अगर माय्येत की वारिस दो बहनें हों तो वो तरके में दो थियाई की वारिस होंगी और अगर कई भाई बहेनें हों तो औरतों का एकेहरा और मर्दों का दोहरा हिस्सा होगा – अल्लाह तुम्हारे लिए एहकाम की तौज़ी करता है ताकि तुम भटकते न फिरों और अल्लाह हर चीज़ का इल्म रखता है
तशरीह :
इस रुकू में क़लाला का जो तज्केराह है उस को मीरास (जायेदाद) के सिल्सिले में जो एह्कामत नाज़िल हुए हैं जो सूरत के शुरू में मौजूद हैं उनमे शामिल कर दिया गया है – इस रुकू की बाकी अयेतों के मानी साफ़ हैं इसलिए इनकी तशरीह की ज़रुरत नहीं—