सूरतें
11Hud

फ़ेहरिस्त · Contents

  1. आयत नंबर 1 से 5 तक
  2. आयत नंबर 6 से 8 तक
  3. आयत नंबर 9 से 24 तक
  4. आयत नंबर 25 से 35 तक
  5. आयत नंबर 36 से 49 तक
  6. आयत नंबर 50 से 60 तक
  7. आयत नंबर 61 से 68 तक
  8. आयत नंबर 69 से 83 तक
  9. आयत नंबर 84 से 95 तक
  10. आयत नंबर 96 से 109 तक
  11. आयत नंबर 110 से 123 तक

هود

Hud

Hud·123 आयात·मक्की · Makki

सूरह नंबर 11 हूद यहाँ से शुरू

11 पारा जारी है

सूरह नंबर 11 हूद यहाँ से शुरू

आयत नंबर 1 से 5 तक

الٓرٰ​ࣞ كِتٰبٌ اُحۡكِمَتۡ اٰيٰـتُهٗ ثُمَّ فُصِّلَتۡ مِنۡ لَّدُنۡ حَكِيۡمٍ خَبِيۡرٍۙ ﴿11:1﴾ اَلَّا تَعۡبُدُوۡۤا اِلَّا اللّٰهَ​ ؕ اِنَّنِىۡ لَـكُمۡ مِّنۡهُ نَذِيۡرٌ وَّبَشِيۡرٌ ۙ ﴿11:2﴾ وَّاَنِ اسۡتَغۡفِرُوۡا رَبَّكُمۡ ثُمَّ تُوۡبُوۡۤا اِلَيۡهِ يُمَتِّعۡكُمۡ مَّتَاعًا حَسَنًا اِلٰٓى اَجَلٍ مُّسَمًّى وَ يُؤۡتِ كُلَّ ذِىۡ فَضۡلٍ فَضۡلَهٗ ​ؕ وَاِنۡ تَوَلَّوۡا فَاِنِّىۡۤ اَخَافُ عَلَيۡكُمۡ عَذَابَ يَوۡمٍ كَبِيۡرٍ ﴿11:3﴾ اِلَى اللّٰهِ مَرۡجِعُكُمۡ​ۚ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَىۡءٍ قَدِيۡرٌ ﴿11:4﴾ اَلَاۤ اِنَّهُمۡ يَثۡنُوۡنَ صُدُوۡرَهُمۡ لِيَسۡتَخۡفُوۡا مِنۡهُ​ؕ اَلَا حِيۡنَ يَسۡتَغۡشُوۡنَ ثِيَابَهُمۡۙ يَعۡلَمُ مَا يُسِرُّوۡنَ وَمَا يُعۡلِنُوۡنَ​ۚ اِنَّهٗ عَلِيۡمٌۢ بِذَاتِ الصُّدُوۡرِ ﴿11:5﴾

तर्जुमा :

1 - अलिफ़ लाम रा – फ़रमान है जिस की आयतें पुख्ता और तफ़सीली इरशाद हुई हैं एक दाना और बाख़बर हस्ती की तरफ़ से – 2 – कि तुम न बन्दगी करो मगर सिर्फ़ अल्लाह की – मैं उस की तरफ़ से तुम को ख़बरदार करने वाला हूँ और बशारत देने वाला हूँ – 3 – और ये कि तुम अपने रब्ब से माफ़ी चाहो और उस की तरफ़ पलट आओ तो वो एक मुद्दते ख़ास तक तुम को अच्छा सामान देगा और हर साहेबे फ़ज़ल को उस का फ़ज़ल अता करेगा – लेकिन अगर तुम मूंह फेरते हो तो मैं तुम्हे एक बड़े हौलनाक दिन के अज़ाब से डराता हूँ – 4 – तुम सब को अल्लाह कि तरफ़ पलटना है और वो सब कुछ कर सकता है – 5 – सुन लो, बेशक ये लोग अपने सीनों को मोड़ते हैं ताकि उस में छुप जाएँ, सुन लो जब ये लोग अपने कपड़ों में अपने आपको ढांप लेते हैं उस वक़्त भी अल्लाह उन का छुपा और जाहर सब कुछ जानता है, बेशक वो दिलों की बात खूब जानता है –

यहाँ से बारवां (12) पारा शुरू है

सूरह हूद आयत नंबर 6

आयत नंबर 6 से 8 तक

وَمَا مِنۡ دَآ بَّةٍ فِى الۡاَرۡضِ اِلَّا عَلَى اللّٰهِ رِزۡقُهَا وَ يَعۡلَمُ مُسۡتَقَرَّهَا وَمُسۡتَوۡدَعَهَا​ؕ كُلٌّ فِىۡ كِتٰبٍ مُّبِيۡنٍ ﴿11:6﴾ وَ هُوَ الَّذِىۡ خَلَقَ السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضَ فِىۡ سِتَّةِ اَ يَّامٍ وَّكَانَ عَرۡشُهٗ عَلَى الۡمَآءِ لِيَبۡلُوَكُمۡ اَيُّكُمۡ اَحۡسَنُ عَمَلًا ؕ وَلَٮِٕنۡ قُلۡتَ اِنَّكُمۡ مَّبۡعُوۡثُوۡنَ مِنۡۢ بَعۡدِ الۡمَوۡتِ لَيَـقُوۡلَنَّ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡۤا اِنۡ هٰذَاۤ اِلَّا سِحۡرٌ مُّبِيۡنٌ ﴿11:7﴾ وَلَٮِٕنۡ اَخَّرۡنَا عَنۡهُمُ الۡعَذَابَ اِلٰٓى اُمَّةٍ مَّعۡدُوۡدَةٍ لَّيَـقُوۡلُنَّ مَا يَحۡبِسُهٗؕ اَلَا يَوۡمَ يَاۡتِيۡهِمۡ لَـيۡسَ مَصۡرُوۡفًا عَنۡهُمۡ وَحَاقَ بِهِمۡ مَّا كَانُوۡا بِهٖ يَسۡتَهۡزِءُوۡنَ ﴿11:8﴾

6 – ज़मीन में चलने वाला कोई जानदार ऐसा नहीं है जिस का रिज्क़ अल्लाह के ज़िम्मे न हो, और जिस के बारे में वो न जानता हो कि वो कहाँ रहता है, और वो उसके सुपुर्द किये जाने की जगह को जानता है, ये सब कुछ एक साफ़ किताब में दर्ज है – 7 – और वोही है जिस ने आसमानों और ज़मीन को छे दिनों में पैदा किया जबकि उस से पहले उस का अर्श पानी पर था ताकि तुम को आज़मा कर देखे तुम में कौन बेह्तर अमल करने वाला है, अब अगर ऐ नबी, तुम कहते हो कि लोगो तुम मरने के बाद उठाये जाओगे तो मुन्केरीन फ़ौरन बोल उठते हैं कि ये तो सरीह जादूगरी है – 8 – अगर हम एक ख़ास मुद्दत तक उन की सज़ा को टालते हैं तो वो कहने लगते हैं कि आख़िर किस चीज़ ने उसे रोक रखा है ? सुनो ! जिस दिन वो अज़ाब उन पर आयेगा तो उनसे फेरा न जाएगा और जिस अज़ाब का मज़ाक़ उड़ाते थे वोही उनको घेरे हुए होगा – तशरीह :

1. जो बन्दा अल्लाह से माफ़ी मांग लेता है और उसकी तरफ़ पलट आता है तो अल्लाह दुनिया में उसको अच्छी तरह रखे गा, उसपर नेमतें बरसेंगी, वो बरकतों से सरफ़राज़ होगा, खुशहॉल रहेगा, ज़िन्दगी में उसको अमन और चैन नसीब होगा और वो ईज्ज़त व शर्फ़ के साथ जियेगा- एक और मोक्क़े पर अल्लाह ने फ़रमाया है कि जो शख्स भी ईमान के साथ नेक अमल करेगा, खुवाहा मर्द हो या औरत हम उनको पाकीज़ा ज़िन्दगी बसर कराएंगे -

आयत नंबर 9 से 24 तक

وَلَٮِٕنۡ اَذَقۡنَا الۡاِنۡسَانَ مِنَّا رَحۡمَةً ثُمَّ نَزَعۡنٰهَا مِنۡهُ​ۚ اِنَّهٗ لَيَـــُٔوۡسٌ كَفُوۡرٌ ﴿11:9﴾ وَلَٮِٕنۡ اَذَقۡنٰهُ نَـعۡمَآءَ بَعۡدَ ضَرَّآءَ مَسَّتۡهُ لَيَـقُوۡلَنَّ ذَهَبَ السَّيِّاٰتُ عَنِّىۡ​ ؕ اِنَّهٗ لَـفَرِحٌ فَخُوۡرٌۙ ﴿11:10﴾ اِلَّا الَّذِيۡنَ صَبَرُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِؕ اُولٰٓٮِٕكَ لَهُمۡ مَّغۡفِرَةٌ وَّاَجۡرٌ كَبِيۡرٌ ﴿11:11﴾ فَلَعَلَّكَ تَارِكٌۢ بَعۡضَ مَا يُوۡحٰٓى اِلَيۡكَ وَضَآٮِٕقٌ ۢ بِهٖ صَدۡرُكَ اَنۡ يَّقُوۡلُوۡا لَوۡلَاۤ اُنۡزِلَ عَلَيۡهِ كَنۡزٌ اَوۡ جَآءَ مَعَهٗ مَلَكٌ​ ؕ اِنَّمَاۤ اَنۡتَ نَذِيۡرٌ​ ؕ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَىۡءٍ وَّكِيۡلٌ ؕ ﴿11:12﴾ اَمۡ يَقُوۡلُوۡنَ افۡتَـرٰٮهُ​ ؕ قُلۡ فَاۡتُوۡا بِعَشۡرِ سُوَرٍ مِّثۡلِهٖ مُفۡتَرَيٰتٍ وَّ ادۡعُوۡا مَنِ اسۡتَطَعۡتُمۡ مِّنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ اِنۡ كُنۡتُمۡ صٰدِقِيۡنَ ﴿11:13﴾ فَاِلَّمۡ يَسۡتَجِيۡبُوۡا لَـكُمۡ فَاعۡلَمُوۡۤا اَنَّمَاۤ اُنۡزِلَ بِعِلۡمِ اللّٰهِ وَاَنۡ لَّاۤ اِلٰهَ اِلَّا هُوَ​ۚ فَهَلۡ اَنۡتُمۡ مُّسۡلِمُوۡنَ ﴿11:14﴾ مَنۡ كَانَ يُرِيۡدُ الۡحَيٰوةَ الدُّنۡيَا وَ زِيۡنَتَهَا نُوَفِّ اِلَيۡهِمۡ اَعۡمَالَهُمۡ فِيۡهَا وَهُمۡ فِيۡهَا لَا يُبۡخَسُوۡنَ ﴿11:15﴾ اُولٰٓٮِٕكَ الَّذِيۡنَ لَـيۡسَ لَهُمۡ فِىۡ الۡاٰخِرَةِ اِلَّا النَّارُ​ ​ۖ ؗ وَحَبِطَ مَا صَنَعُوۡا فِيۡهَا وَبٰطِلٌ مَّا كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ ﴿11:16﴾ اَفَمَنۡ كَانَ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِّنۡ رَّبِّهٖ وَيَتۡلُوۡهُ شَاهِدٌ مِّنۡهُ وَمِنۡ قَبۡلِهٖ كِتٰبُ مُوۡسٰٓى اِمَامًا وَّرَحۡمَةً​  ؕ اُولٰٓٮِٕكَ يُؤۡمِنُوۡنَ بِهٖ​ ؕ وَمَنۡ يَّكۡفُرۡ بِهٖ مِنَ الۡاَحۡزَابِ فَالنَّارُ مَوۡعِدُهٗ​ ۚ فَلَا تَكُ فِىۡ مِرۡيَةٍ مِّنۡهُ​ࣗ اِنَّهُ الۡحَـقُّ مِنۡ رَّبِّكَ وَلٰـكِنَّ اَكۡثَرَ النَّاسِ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ ﴿11:17﴾ وَمَنۡ اَظۡلَمُ مِمَّنِ افۡتَـرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا​ ؕ اُولٰٓٮِٕكَ يُعۡرَضُوۡنَ عَلٰى رَبِّهِمۡ وَ يَقُوۡلُ الۡاَشۡهَادُ هٰٓؤُلَاۤءِ الَّذِيۡنَ كَذَبُوۡا عَلٰى رَبِّهِمۡ​ ۚ اَلَا لَـعۡنَةُ اللّٰهِ عَلَى الظّٰلِمِيۡنَۙ ﴿11:18﴾ الَّذِيۡنَ يَصُدُّوۡنَ عَنۡ سَبِيۡلِ اللّٰهِ وَيَبۡغُوۡنَهَا عِوَجًا ؕ وَهُمۡ بِالۡاٰخِرَةِ هُمۡ كٰفِرُوۡنَ ﴿11:19﴾ اُولٰٓٮِٕكَ لَمۡ يَكُوۡنُوۡا مُعۡجِزِيۡنَ فِى الۡاَرۡضِ وَمَا كَانَ لَهُمۡ مِّنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ مِنۡ اَوۡلِيَآءَ​ ۘ يُضٰعَفُ لَهُمُ الۡعَذَابُ​ ؕ مَا كَانُوۡا يَسۡتَطِيۡعُوۡنَ السَّمۡعَ وَمَا كَانُوۡا يُبۡصِرُوۡنَ ﴿11:20﴾ اُولٰٓٮِٕكَ الَّذِيۡنَ خَسِرُوۡۤا اَنۡفُسَهُمۡ وَضَلَّ عَنۡهُمۡ مَّا كَانُوۡا يَفۡتَرُوۡنَ ﴿11:21﴾ لَا جَرَمَ اَ نَّهُمۡ فِى الۡاٰخِرَةِ هُمُ الۡاَخۡسَرُوۡنَ ﴿11:22﴾ اِنَّ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ وَاَخۡبَـتُوۡۤا اِلٰى رَبِّهِمۡۙ اُولٰٓٮِٕكَ اَصۡحٰبُ الۡجَـنَّةِ​ؕ هُمۡ فِيۡهَا خٰلِدُوۡنَ ﴿11:23﴾ مَثَلُ الۡفَرِيۡقَيۡنِ كَالۡاَعۡمٰى وَالۡاَصَمِّ وَالۡبَـصِيۡرِ وَالسَّمِيۡعِ​ ؕ هَلۡ يَسۡتَوِيٰنِ مَثَلًا​ ؕ اَفَلَا تَذَكَّرُوۡنَ ﴿11:24﴾

तर्जुमा :

9 – कभी हम इंसान को अपनि रहमत से नवाज़ने के बाद फिर उसको महरूम कर देते हैं तो वो मायूस हो जाता है और नाशुकरी करने लगता है – 10 – अगर उस मुसीबत के बाद हम उसे ने’मत का मज़ा चखाते हैं तो कहता है कि मेरी बुराइयां दूर हो गईं, फिर वो तकब्बुर करने लगता है – 11 – मगर जिन्हों ने सब्र किया और अच्छे काम किये तो उन के लिए बख्शीश और बहोत बड़ा सवाब है – 12 – ऐ नबी, कहीं ऐसा न हो कि तुम उन चीज़ों को छोड़ दो जो तुमहारी तरफ़ वही की जा रही हैं – और इस बात पर तंग दिल न हो कि वो कहेंगे “ इस शख्स पर कोई खजाना कियूं न उतारा गया “ या ये कि “ इस के साथ कोई फ़रिश्ता कियूं न आया –“ तुम तो सिर्फ़ खबरदार करने वाले और निगहबान हो – 13 – क्या ये कहते हैं कि पैगम्बर ने ये कि किताब खुद बनाली है ? कहो “ अगर ये बात है तो इस जैसी दस सूरतें तुम बनालाओ, और अल्लाह के सिवा जो जो हैं उन को मदद के लिए बुला सकते हो तो बुलालो अगर तुम सच्चे हो – 14 – अब अगर वो तुम्हारी मदद को नहीं पौह्न्चते तो जान लो कि ये किताब अल्लाह के इल्म से नाज़िल हुई है, और ये कि अल्लाह के सिवा कोई हक़ीक़ी माबूद नहीं है – फिर क्या तुम अब मानो गे ? 15 – जो लोग बस इसी दुनिया की ज़िन्दगी और इस की आराइश के खुअहिश्मंद हैं उन को उन के अमल का सारा फल हम यहीं दे देते हैं और इस में कोई कमी नहीं की जाती – 16 – मगर आख़ेरत में ऐसे लोगों के लिए आग के सिवा कुछ नहीं है – और दुनिया में जो कुछ उन्हों ने अमल किया वो सब बर्बाद हो गया और उन के आमाल बातिल हैं – 17 – भला वो शख्स जो अपने रब्ब की तरफ़ से एक साफ़ शहादत रखता था, इस के बाद एक गवाह अल्लाह की तरफ़ से आगया, पहले मूसा के किताब जो एक रहनुमा और रहमत लिए आई हुई मोजूद थी, वो लोग तो इस पर ईमान लाएंगे – इंसानी गुरोहों में से जो कोई इनकार करगा उस के लिए दोज़ख का वादा है – बस ऐ नबी ! तुम इस चीज़ की तरफ़ से किसी शक में न पढ़ना, ये हक़ है तुम्हारे रब्ब की तरफ़ से मगर अक्सर लोग ईमान नहीं लाते – 18 – और उस शख्स से बढ़कर ज़ालिम और कौन होगा जो अल्लाह पर झूट बांधे, ऐसे लोग अपने रब्ब के हुज़ूर पेश होगें और फिर गवाह शहादत देंगे कि येही लोग हैं जिन्हों ने अपने रब्ब पर झूट बांधा था – सुनो अल्लाह की लानत है जालिमों पर 19 – उन जालिमों पर जो अल्लाह के रास्ते से लोगों को रोकते हैं उस के रास्ते को टेड़ा करना चाहते हैं और आख़ेरत का इनकार करते हैं – 20 – वो ज़मीन में अल्लाह को बेबस करने वाले न थे और न अल्लाह के मुक़ाबले में कोई उनका हामी था – उन्हें अब दोहरा अज़ाब दिया जाएगा – वो न किसी की सुन सकते थे और न ख़ुद ही उन्हें कुछ सूझता था – 21 – ये वो लोग हैं जिन्हों ने अपने आप को ख़ुद घाटे में डाला और जो कुछ झूटी बातें बनाया करते थे वो सब ग़ायब हो गईं – 22 – ये लोग आख़ेरत में सब से ज़्यादा नुक़सान में रहेंगे – 23 – रहे वो लोग जो ईमान लाये और जिन्हों ने नेक अमल किये और अपने रब्ब ही के होकर रहे, तो यक़ीनन वो जन्नती लोग हैं और जन्नत में हमेशा रहेंगे – 24 – इन दोनों फरीकों की मिसाल ऐसी है जैसे एक आदमी तो हो अंधा और दूसरा हो देखने और सुनने वाला, क्या ये दोनों एक जैसे हो सकते है, क्या तुम सबक नहीं लेते – तशरीह :

1. ईमान की कमज़ोरी वालों का हाल ये है कि राहत के दिन के बाद जब सख्ती के दिन आजाते हैं तो ये लोग मायूस होकर ना उम्मीद हो जाते हैं, अल्लाह से बद गुमानी करके भूल जाते हैं कि कभी आराम के दिन भी अल्लाह ने दिए थे -फिर जब सख्ती के बाद अच्छे दिन आते हैं तो कहते हैं बुरा वक़्त टल गया और मस्त होकर अपनी अकड़ बताते हैं –

2. पुख्ता ईमान वालों की सोच बिलकुल अलाग है, वो लोग राहत और आराम के दिनों में अल्लाह की फ़रमाबरदारी और शुक्र अदा करते हैं और सख्ती के दिनों में सब्र से काम लेते हैं और अल्लाह से अपनी ख़ताएं माफ़ कराते हैं – एक हदीस शरीफ़ में है कि जो बन्दा राहत पाकर शुक्र अदा करता है और तकलीफ़ उठा कर सब्र करता है, ऐसा बन्दा मोमिन के सिवा कोई नहीं होता है –

3. इब्ने अब्बास (र अ) फ़रमाते हैं कि दिखावे के लिए जो शख्स नेकी करे, नमाज़ पढ़े, खैरात करे या ज़कात दे या तहज्जुद गुजारी करे तो उसका अजर उस को दुनिया में ही मिलगा और आख़ेरत में वो खाली हाथ और बे अमल उठेगा – आयत नंबर 15 और 16 में अल्लाह ने ऐसे आमाल के लिए साफ़ बयान किया है -

आयत नंबर 25 से 35 तक

وَلَقَدۡ اَرۡسَلۡنَا نُوۡحًا اِلٰى قَوۡمِهٖۤؗ اِنِّىۡ لَـكُمۡ نَذِيۡرٌ مُّبِيۡنٌۙ ﴿11:25﴾ اَنۡ لَّا تَعۡبُدُوۡۤا اِلَّا اللّٰهَ​ؕ اِنِّىۡۤ اَخَافُ عَلَيۡكُمۡ عَذَابَ يَوۡمٍ اَلِيۡمٍ ﴿11:26﴾ فَقَالَ الۡمَلَاُ الَّذِيۡنَ كَفَرُوۡا مِنۡ قَوۡمِهٖ مَا نَرٰٮكَ اِلَّا بَشَرًا مِّثۡلَنَا وَمَا نَرٰٮكَ اتَّبَعَكَ اِلَّا الَّذِيۡنَ هُمۡ اَرَاذِلُــنَا بَادِىَ الرَّاۡىِ​ۚ وَمَا نَرٰى لَـكُمۡ عَلَيۡنَا مِنۡ فَضۡلٍۢ بَلۡ نَظُنُّكُمۡ كٰذِبِيۡنَ ﴿11:27﴾ قَالَ يٰقَوۡمِ اَرَءَيۡتُمْ اِنۡ كُنۡتُ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِّنۡ رَّبِّىۡ وَاٰتٰٮنِىۡ رَحۡمَةً مِّنۡ عِنۡدِهٖ فَعُمِّيَتۡ عَلَيۡكُمۡؕ اَنُلۡزِمُكُمُوۡهَا وَاَنۡـتُمۡ لَـهَا كٰرِهُوۡنَ ﴿11:28﴾ وَيٰقَوۡمِ لَاۤ اَسۡـــَٔلُكُمۡ عَلَيۡهِ مَالًا ؕاِنۡ اَجۡرِىَ اِلَّا عَلَى اللّٰهِ​ وَمَاۤ اَنَا بِطَارِدِ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا​ ؕ اِنَّهُمۡ مُّلٰقُوۡا رَبِّهِمۡ وَلٰـكِنِّىۡۤ اَرٰٮكُمۡ قَوۡمًا تَجۡهَلُوۡنَ ﴿11:29﴾ وَيٰقَوۡمِ مَنۡ يَّـنۡصُرُنِىۡ مِنَ اللّٰهِ اِنۡ طَرَدتُّهُمۡ​ؕ اَفَلَا تَذَكَّرُوۡنَ ﴿11:30﴾ وَلَاۤ اَقُوۡلُ لَـكُمۡ عِنۡدِىۡ خَزَآٮِٕنُ اللّٰهِ وَلَاۤ اَعۡلَمُ الۡغَيۡبَ وَلَاۤ اَقُوۡلُ اِنِّىۡ مَلَكٌ وَّلَاۤ اَقُوۡلُ لِلَّذِيۡنَ تَزۡدَرِىۡۤ اَعۡيُنُكُمۡ لَنۡ يُّؤۡتِيَهُمُ اللّٰهُ خَيۡرًا​ ؕ اَللّٰهُ اَعۡلَمُ بِمَا فِىۡۤ اَنۡفُسِهِمۡ​ ۖۚ اِنِّىۡۤ اِذًا لَّمِنَ الظّٰلِمِيۡنَ ﴿11:31﴾ قَالُوۡا يٰـنُوۡحُ قَدۡ جَادَلۡتَـنَا فَاَكۡثَرۡتَ جِدَالـنَا فَاۡتِنَا بِمَا تَعِدُنَاۤ اِنۡ كُنۡتَ مِنَ الصّٰدِقِيۡنَ ﴿11:32﴾ قَالَ اِنَّمَا يَاۡتِيۡكُمۡ بِهِ اللّٰهُ اِنۡ شَآءَ وَمَاۤ اَنۡتُمۡ بِمُعۡجِزِيۡنَ ﴿11:33﴾ وَلَا يَنۡفَعُكُمۡ نُصۡحِىۡۤ اِنۡ اَرَدْتُّ اَنۡ اَنۡصَحَ لَكُمۡ اِنۡ كَانَ اللّٰهُ يُرِيۡدُ اَنۡ يُّغۡوِيَكُمۡ​ؕ هُوَ رَبُّكُمۡࣞ وَاِلَيۡهِ تُرۡجَعُوۡنَؕ ﴿11:34﴾ اَمۡ يَقُوۡلُوۡنَ افۡتَـرٰٮهُ​ ؕ قُلۡ اِنِ افۡتَرَيۡتُهٗ فَعَلَىَّ اِجۡرَامِىۡ وَاَنَا بَرِىۡٓءٌ مِّمَّا تُجۡرِمُوۡنَ ﴿11:35﴾

तर्जुमा :

25 – जब हम ने नूह को उस की क़ौम की तरफ़ भेजा था – (नूह ने कहा) मैं तुम को साफ़ साफ़ ख़बरदार करता हूँ – 26 – कि अल्लाह के सिवा किसी की बंदगी न करो वरना मुझे अंदेशा है कि तुम पर एक रोज़ दर्दनाक अज़ाब आयेगा – 27 – जवाब में उस की क़ौम के सरदार बोले “ हमारी नज़र में तो तुम इस के सिवा कुछ नहीं हो कि बस एक इंसान हो, हम जैसे, और हम देख रहे हैं कि तुम्हारी पैरवी हमारी क़ौम में से बस उन लोगों ने बगैर सोचे समझे करली है और हम तुम्हारे लिए अपने ऊपर कोई फ़ज़ीलत नहीं पाते बल्कि हम तुम्हें झूटा समझते हैं ? – 28 – उस ने कहा “ ऐ मेरी क़ौम के भाइयों, ज़रा सोचो तो सही कि अगर मैं अपने रब्ब के तरफ़ से एक खुली शहादत पर क़ायम था और फिर उसने मिझ को एक ख़ास नेमत से भी नवाज़ दिया, मगर वो तुम को नज़र नहीं आई तो आख़िर हमारे पास क्या ज़रिया है कि अगर तुम न मानो तो क्या हम ज़बरदस्ती उस को तुम्हारे ऊपर चिपका दें ? 29 – ऐ मेरे क़ौमी भाइयों, मै इस काम पर तुम से कोई माल नहीं माँगता, मेरा अजर तो अल्लाह के ज़िम्मे है और मैं अपनी क़ौम को दूर नहीं करूंगा, ये बेशक अपने रब्ब से मिलने वाले हैं और मैं देखता हूँ कि तुम लोग जहालत बरत रहे हो-30 – और ऐ मेरी क़ौम, अगर मैं इन लोगों को धित्कार कर, दूर करदूं तो मुझे अल्लाह से कौन बचाए गा ? तुम लोगों की समझ में इतनी बात भी नहीं आती 31 – और मैं तुम से नहीं कहता कि मेरे पास अल्लाह के खज़ाने हैं, न ये कहता हूँ कि मैं गैब का इल्म रखता हूँ, न ये मेरा दावा है कि मैं फ़रिश्ता हूँ और ये भी नहीं कह सकता कि जिन लोगों को तुम्हारी आँखें हक़ीर समझती हैं अल्लाह उन्हें भलाई से नहीं नवाज़े गा – अल्लाह उन के दिलों का हाल जानता है – अगर मैं ऐसा कहू तो जालिमों में से होंगा – 32 – आख़िरकार उन लोगों ने कहा कि “ ऐ नूह, तुम ने हम से झगड़ा किया और बहोत करलिया- अब तो बस वो अज़ाब ले आओ जिस की तुम धमको देते हो अगर सच्चे हो – 33 – नूह (अ हि स) ने जवाब दिया “ वो तो अल्लाह ही लाये गा अगर वो चाहे गा, तुम इतनी ताक़त नहीं रखते कि उसे रोक दो – 34 – अब अगर मैं तुम्हारी कुछ खैर खूबी भी करना चाहूं तब मेरी ये खैर खूबी तुम्हें कोई फायदा नहीं देसकती, जब कि अल्लाह तुम्हें गुमराह करना चाहता है- वो तुम्हारा रब्ब है और उसी की तरफ़ तुम्हे पलटना है – 35 – ऐ नबी, क्या ये लोग कहते हैं कि इस शख्स ने ये सब कुछ ख़ुद घड़ लिया है ? उन से कहो “ अगर मैं ने ये ख़ुद घड़ा है तो मुझ पर इस जुर्म की ज़िम्मेदारी है, और जो जुर्म तुम कर रहे हो उस की ज़िम्मेदारी से मैं बरी हूँ –

तशरीह :

1. हज़रत नूह (अ हि स) पर उनकी क़ौम ने जो एतेराज़ात किये थे, उसी तरह मक्काह के मुशरेकीन ने अल्लाह के नबी मोहम्मद (स अ स) पर भी किये थे, उन का कहना था कि ये एक मामूली इंसान हैं खाते पीते हैं, चलते, फिरते, सोते, जागते और बीवी बच्चे रखते हैं- इसलिए हम कैसे मान लें कि ये अल्लाह के पैगम्बर मुक़र्रर किये गए हैं –

2. एक पैग़म्बर की हैसियत से अपनी क़ौम से कहा कि मैं बे ग़रज़ नसीहत करने वाला हूँ, मेरा इस में कोई फ़ायदा नहीं है बल्कि मैं तुम्हारे भले के लिए सारी तकलीफें बर्दाश्त करता हूँ –

3. हज़रत नूह (अ हि स) के मुख़ालिफ़ लोगों ने उन से कहा था कि तुम, हम जैसे इंसान नज़र आते हो, तो इस बात पर हज़रत नूह ने जवाब दिया था कि वाक़ई मैं एक इंसान ही हूँ, मैं ने आप से कह दिया था कि मेरे पास अल्लाह के ख़ज़ानों की कुंजियाँ नहीं हैं और न मैं गैब का हाल जानता हूँ, मैं ने कभी फ़रिश्ता होने का दावा भी नहीं किया था –

4. अल्लाह के रसूल हज़रत मोहम्मद (स अ स) ने जब हज़रत नूह (अ हि स) का क़िस्सा सुनाया होगा तो मक्का के मुशरेकीन ने ये एतेराज़ किया होगा कि ये इस तरह के किस्से अपनी तरफ़ से बना कर सुनाते हैं – उन एतेराज़ात का जवाब ये दिया गया कि घटिया क़िस्म के लोगों का ज़हेन हमेशा बुरे पहलू की तरफ़ जाया करता है और नसीहत के पहलू या अच्छाई की तरफ़ नहीं जाता – अगर कोई शख्स हिकमत की बात कहे जो मुफीद सबक़ सिखाती है उस को घटिया लोग नज़र अंदाज़ करते हैं -

आयत नंबर 36 से 49 तक

وَاُوۡحِىَ اِلٰى نُوۡحٍ اَنَّهٗ لَنۡ يُّؤۡمِنَ مِنۡ قَوۡمِكَ اِلَّا مَنۡ قَدۡ اٰمَنَ فَلَا تَبۡتَٮِٕسۡ بِمَا كَانُوۡا يَفۡعَلُوۡنَ​ ۖ ​ ۚ ﴿11:36﴾ وَاصۡنَعِ الۡفُلۡكَ بِاَعۡيُنِنَا وَوَحۡيِنَا وَلَا تُخَاطِبۡنِىۡ فِى الَّذِيۡنَ ظَلَمُوۡا​ ۚ اِنَّهُمۡ مُّغۡرَقُوۡنَ ﴿11:37﴾ وَيَصۡنَعُ الۡفُلۡكَࣞ وَكُلَّمَا مَرَّ عَلَيۡهِ مَلَاٌ مِّنۡ قَوۡمِهٖ سَخِرُوۡا مِنۡهُ​ؕ قَالَ اِنۡ تَسۡخَرُوۡا مِنَّا فَاِنَّا نَسۡخَرُ مِنۡكُمۡ كَمَا تَسۡخَرُوۡنَؕ ﴿11:38﴾ فَسَوۡفَ تَعۡلَمُوۡنَۙ مَنۡ يَّاۡتِيۡهِ عَذَابٌ يُّخۡزِيۡهِ وَيَحِلُّ عَلَيۡهِ عَذَابٌ مُّقِيۡمٌ ﴿11:39﴾ حَتّٰۤى اِذَا جَآءَ اَمۡرُنَا وَفَارَ التَّنُّوۡرُۙ قُلۡنَا احۡمِلۡ فِيۡهَا مِنۡ كُلٍّ زَوۡجَيۡنِ اثۡنَيۡنِ وَاَهۡلَكَ اِلَّا مَنۡ سَبَقَ عَلَيۡهِ الۡقَوۡلُ وَمَنۡ اٰمَنَ​ؕ وَمَاۤ اٰمَنَ مَعَهٗۤ اِلَّا قَلِيۡلٌ ﴿11:40﴾ وَقَالَ ارۡكَبُوۡا فِيۡهَا بِسۡمِ اللّٰهِ مَجْرٖٮٰھَا وَمُرۡسٰٮهَا ​ؕ اِنَّ رَبِّىۡ لَـغَفُوۡرٌ رَّحِيۡمٌ ﴿11:41﴾ وَهِىَ تَجۡرِىۡ بِهِمۡ فِىۡ مَوۡجٍ كَالۡجِبَالِࣞ وَنَادٰى نُوۡحُ اۨبۡنَهٗ وَكَانَ فِىۡ مَعۡزِلٍ يّٰبُنَىَّ ارۡكَبْ مَّعَنَا وَلَا تَكُنۡ مَّعَ الۡكٰفِرِيۡنَ ﴿11:42﴾ قَالَ سَاٰوِىۡۤ اِلٰى جَبَلٍ يَّعۡصِمُنِىۡ مِنَ الۡمَآءِ​ؕ قَالَ لَا عَاصِمَ الۡيَوۡمَ مِنۡ اَمۡرِ اللّٰهِ اِلَّا مَنۡ رَّحِمَ​ۚ وَحَالَ بَيۡنَهُمَا الۡمَوۡجُ فَكَانَ مِنَ الۡمُغۡرَقِيۡنَ ﴿11:43﴾ وَقِيۡلَ يٰۤاَرۡضُ ابۡلَعِىۡ مَآءَكِ وَيٰسَمَآءُ اَقۡلِعِىۡ وَغِيۡضَ الۡمَآءُ وَقُضِىَ الۡاَمۡرُ وَاسۡتَوَتۡ عَلَى الۡجُوۡدِىِّ​ وَقِيۡلَ بُعۡدًا لِّـلۡقَوۡمِ الظّٰلِمِيۡنَ ﴿11:44﴾ وَنَادٰى نُوۡحٌ رَّبَّهٗ فَقَالَ رَبِّ اِنَّ ابۡنِىۡ مِنۡ اَهۡلِىۡ وَاِنَّ وَعۡدَكَ الۡحَـقُّ وَاَنۡتَ اَحۡكَمُ الۡحٰكِمِيۡنَ ﴿11:45﴾ قَالَ يٰـنُوۡحُ اِنَّهٗ لَـيۡسَ مِنۡ اَهۡلِكَ ​ۚاِنَّهٗ عَمَلٌ غَيۡرُ صَالِحٍ ​​ۖࣗؗ فَلَا تَسۡــَٔــلۡنِ مَا لَـيۡسَ لَـكَ بِهٖ عِلۡمٌ​ ؕ اِنِّىۡۤ اَعِظُكَ اَنۡ تَكُوۡنَ مِنَ الۡجٰهِلِيۡنَ ﴿11:46﴾ قَالَ رَبِّ اِنِّىۡۤ اَعُوۡذُ بِكَ اَنۡ اَسۡــَٔلَكَ مَا لَـيۡسَ لِىۡ بِهٖ عِلۡمٌ​ؕ وَاِلَّا تَغۡفِرۡ لِىۡ وَتَرۡحَمۡنِىۡۤ اَكُنۡ مِّنَ الۡخٰسِرِيۡنَ ﴿11:47﴾ قِيۡلَ يٰـنُوۡحُ اهۡبِطۡ بِسَلٰمٍ مِّنَّا وَبَرَكٰتٍ عَلَيۡكَ وَعَلٰٓى اُمَمٍ مِّمَّنۡ مَّعَكَ​ؕ وَاُمَمٌ سَنُمَتِّعُهُمۡ ثُمَّ يَمَسُّهُمۡ مِّنَّا عَذَابٌ اَلِيۡمٌ ﴿11:48﴾ تِلۡكَ مِنۡ اَنۡۢبَآءِ الۡغَيۡبِ نُوۡحِيۡهَاۤ اِلَيۡكَ​ۚ مَا كُنۡتَ تَعۡلَمُهَاۤ اَنۡتَ وَلَا قَوۡمُكَ مِنۡ قَبۡلِ هٰذَا​ ​ۛؕ فَاصۡبِرۡ​ ​ۛؕ اِنَّ الۡعَاقِبَةَ لِلۡمُتَّقِيۡنَ ﴿11:49﴾

(आयत नंबर 44 पर रुबा)

तर्जुमा :

36 – नूह (अ हि स) पर वही की गई कि, तुम्हारी क़ौम में से जो लोग ईमान ला चुके बस वो लाचुके, अब कोई तुम्हारी बात मानने वाला नहीं है – उन के करतूतों पर ग़म ख़ाना छोड़ो – 37 – और हमारी निगरानी में, हमारी वही के मुताबिक़ एक कश्ती बनाना शुरू करदो – और देखो, जिन लोगों ने ज़ुल्म किया है, उन के हक़ में मुझ से कोई सिफ़ारिश न करना, ये सारे के सारे डूबने वाले हैं – 38 – नूह (अ हि स) कश्ती बना रहे थे, उन की क़ौम के सरदारों में से जो कोई (कश्ती) के पास से गुज़रता वो उस का मज़ाक़ उड़ाता था – हज़रत नूह ने कहा “ अगर तुम हम पर हँस रहहो तो हम भी तुम पर हंस रहे हैं – 39 – अनक़रीब तुम्हे ख़ुद मालूम हो जाएगा कि किस पर वो अज़ाब आयेगा और वो उसे रुसवा करदेगा, किस पर वो बला टूट पड़गी जो टाले न टेलगी – 40 – यहाँ तक कि जब हमारा हुक्म आगया और वो तनूर उबल पडा, तो हम ने (नूह से) कहा “ हर क़िस्म के जानवरों का एक एक जोड़ा कश्ती में रख लो और अपने घर वालों को भी- सिवाये उन के, जिन अश्खास की निशान्दाही पहले से की जा चुकी है - उन लोगों को भी बिठालो जो इमान ले आये हैं वो थोड़े ही लोग थे जो हज़रत नूह के साथ ईमान लाये थे –

41 – नूह (अ हि स) ने कहा “ सवार हो जाओ इस में, अल्लाह ही के नाम से, इस का चलना भी और इस का ठहेरना भी, “ मेरा रब्ब बड़ा ग़फ़ूरुर रहीम है – 42 – कश्ती उन लोगों को लिए चली जारही थी और एक एक मौज पहाड़ की तरह उठ रही थी – हज़रत नूह (अ हि स) का बेटा दूर फ़ासले पर था, नूह (अ हि स) ने पुकार कर कहा “ बेटा हमारे साथ सवार हो जाओ, काफ़िरों के साथ न रह “– 43 – उस ने पलट कर जवाब दिया “ मैं अभी एक पहाड़ पर चढ़ा जाता हूँ जो मुझे पानी से बचा लेगा “ नूह (अह्स) ने कहा “ आज कोई चीज़ बचने वाली नहीं है, सिवाए इसके कि अल्लाह ही किसी पर रहेम फ़रमाए “ इतने में एक मौज दोनों के दरमियान आ गई और वो भी डूबने वालों में शामिल हो गया –

44 – हुक्म हुआ “ ऐ ज़मीन अपना सारा पानी निगल जा और ऐ आसमान रुक जा “ – चुनांचे पानी ज़मीन में बैठ गया ! फ़ैसला चुका दिया गया, कश्ती जोदी पर टिक गयी और कह दिया गया कि दूर हुई जालिमों के क़ौम – 45 – नूह (अह्स) ने अपने रब को पुकारा – कहा “ ऐ रब्ब मेरा बीटा मेरे घर वालों में से है और तेरा वादा सच्चा है और तू सब हाकिमों से बड़ा और बेहतर हाकिम है “ 46 – (अल्लाह ने) फ़रमाया “ ऐ नूह, वो तेरे घर वालों में से नहीं है, वो तो एक बुरे आमाल वाला है लिहाज़ा तू उस बात की मुझ से दर्खुआस्त न कर जिस की हक़ीक़त तू नहीं जानता, मै तुझ को नसीहत करता हूँ कि अपने आप को उस तरह न बनाले जो जानते नहीं हैं – 47 – नूह (अह्स) ने फ़ौरन अर्ज़ किया “ ऐ मेरे रब्ब मैं तेरी पनाह माँगता हूँ, मैं वो चीज़ मांगूं जिस का मुझे इल्म नहीं है- अगर तू ने मुझे माफ़ न किया और रहेम न फ़रमाया तो मैं नुक़सान उठाऊंगा – 48 – हुक्म हुआ “ ऐ नूह ! कश्ती से उतर जा, हमारी तरफ़ से सलामती और बरकतें हैं तुम पर और तुम्हारे साथियों पर - और कुछ गुरोह ऐसे भी हैं जिन को हम कुछ मुद्दत तक सामाने ज़िन्दगी बख्शेंगे फिर उन्हें हमारी तरफ़ से दर्दनाक अज़ाब पौहंचेगा – 49 – ऐ नबी, ये गैब की खबरें हैं जो हम तुम्हारी तरफ़ वही कररहे हैं, इस से पहले न तुम उन को जानते थे और न तुम्हारी क़ौम – पस सब्र करो, अच्छा अंजाम मुत्ताकियों ही के हक़ में है – तशरीह :

ताफ्हिमुल क़ुरान, मारिफुल क़ुरान और इब्ने कसीर

1. जब हजरत नूह को कश्ती बनाने के लिए अल्लाह का हुक्म मिला उसवक्त वो कश्ती बनने के बारे में नहि जानते थे, रिवायते हदीस में है कि जिब्रील अमीन ने वही इलाही के ज़रिये हज़रत नूह से साल की लकड़ी से ये कश्ती या जहाज़ तैयार कराया था, ये जहाज़ नोऊ सौ फीट लम्बा, एक सौ पचास फीट चौड़ा, नब्बे फीट ऊंचा और तीन मन्जिला था, इस के रौशन दान दाएं और बाएँ बाजू खुलते थे – इब्न अब्बास का फ़रमान है इस जहाज़ को बनाने में 40 साल लगे थे – इसकी नीचे की मन्जिल में चौपाये और कुछ जंगली जानवर थे, दरमियान में इंसान थे और ऊपर के हिस्से में परिंदे थे -

2. इस तरह जहाज़ साज़ी की तकनीक (Ship Manufacturing Technology) सब से पहले अल्लाह की वही के ज़रिये हज़रत नूह के हाथों शुरू हुई फिर उस में तरक्क़ी होती रही – रिवायत के मुताबिक़ ये जहाज़ शहर कूफ़ा में बनाया गया था - सोचने का मुक़ाम है कि जब हज़रत नूह दरिया या समंदर से दूर खुश्की में अपना जहाज़ बना रहे थे उसवक्त लोगों को ये एक मज़ाक लग रहा होगा और लोग उनकी दिमाग़ी हालत पर भी शक कर रहे होगें, लेकिन हज़रत नूह को अल्लाह की ज़ात पर पूरा भरोसा था और वो इत्मिनान से अपने काम में मशगूल रहे होगें – जो लोग हज़रत नूह के काम पर हंस रहे थे उसका जवाब उन्हों ने दे दिया था कि एक वक़्त आयेगा जब मैं तुम पर हसूंगा –

3. सूरह हूद में ज़िक्र है कि तूफ़ान की इब्तेदा एक ख़ास तनूर से हुई थी, सूरह क़मर में अल्लाह ने फ़रमाया कि हम ने आसमान के दरवाज़े खोल दिए जिन से लगातार बारिश होने लगी और ज़मीन को फाड़ दिया जिस की वजह से हर तरफ़ चश्मे फूट निकले थे – दुनिया के सामने मसला ये था कि क्या इस सैलाब में पूरी दुनिया डूबी थी या सिर्फ़ वोही इलाका डूबा था जहाँ हज़रत नूह की क़ौम आबाद थी ? ये एक ऐसा सवाल है जिसका फ़ैसला आज तक नहीं हो पाया – रिवायात की बिना पर आम ख़याल येही है कि इस तूफ़ान में पूरी दुनिया डूब गई थी, जिओलॉजी की रिपोर्ट कहती है कि तकरीबन साढ़े चार हज़ार से पांच हज़ार साल के दरमियान एक तूफ़ान आया था और उस में पूरी दुनिया पानी में डूब गयी थी ( That was Global Flooding) जिस की वजह से कई फ़ॉसिल्स (many fossils) ज़मीन की ऊपरी सतह पर आगये थे – क़यास है कि ये दौर हज़रत नूह ही का था -

4. हज़रत आदम के बाद हज़रत इदरीस (अह्स) के आने के बाद हज़रत नूह का ज़माना आया था, उनदिनों इंसानों की औसत उमर एक हज़ार साल होती थी, खुद हज़रत नूह की उमर 950 साल थी (सूरह अनकबूत आयत नंबर 14), इस हक़ीक़त की बिना पर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि हज़रत आदम और हज़रत नूह के दरमियान तीन या चार पीड़िया (Generations) गुजरी होंगी, लिहाज़ा हज़रत नूह के दौर में दुंनिया में इन्सानों की आबादी मुश्किल से 400 के करीब होगी जिन में ईमान वाले करीब 80 फ़र्द हो सकते हैं – हजरत अब्दुल्लह बिन अब्बास की रिवायत है कि कश्ती में 80 अफ़राद थे, तूफ़ान के बाद बनी आदम की नस्लें दुनिया में इन्ही 80 अफ़राद की औलाद से आगे बढ़ी होंगी, दो चीज़ें मुमकिन हो सकती हैं, एक तो ये, कि पूरी दुनिया पानी में डूब गयी होगी, या इंसानों की आबादी हज़रत नूह के इलाक़े में महदूद होगी -

5. इस सैलाब में हज़रत नूह के बेटे जिस का नाम कनआन था, उसका वाक़िया ये है कि जब तूफ़ान का पानी बढ़ रहा था तो हज़रत नूह ने बेटे को पुकारा और कश्ती में सवार होने के लिए कहा, उसका जवाब था कि पानी अगर बढ़ा तो मैं पहाड़ी पर चढ़ जाऊंगा, अल्लाह का फ़रमान था कि आज मेरे क़हर का दिन है और मेरे इस अज़ाब से कोई नहीं बचे गा सिर्फ़ उन लोगों के, जो कश्ती में सवार हैं – हज़रत नूह की बीवी जो इतने जलीलुल क़दर पैगम्बर की सोहबत में रहने के बावजूद ईमान वालों में शरीक न हुई और अल्लाह के अज़ाब का शिकार हुई थी –

6. अल्लाह के हुक्म के मुताबिक़ हजरत नूह ने अपने घर वालों के अलावा इंसानों की ज़रूरीयात वाले जानवर जैसे गए, बैल, बकरी, घोड़ा ,गधा वगैरा और जंगली जानवरों का एक एक जोड़ा भी कश्ती में सवार कर लिया था – ये हुक्म के बारे में सूरह हूद की आयत नंबर 40 में फरमाया गया है कि “ सवार करले इस कश्ती में हर जोड़े वाले जानवर का एक एक जोड़ा “- इस से मालूम हुआ कि कश्ती नूह में सारी दुनिया के जानवर जमा नहीं किये गए थे बल्कि सिर्फ़ वो जानवर थे जो जोड़े से पैदा होते हैं, इस में पानी में ज़िंदा रहने वाले जानवर भी नहीं थे और ह्शरातुल अर्द यानी कीड़े मकोड़े भी नहीं थे – ऊपरी मंजिल में परिंदों को जगह दी गई थी - इब्न अब्बास का क़ौल है कि ये कश्ती 150 दिन तक पानी में रही और 40 दिन तक बैतुल्लाह शरीफ़ का तवाफ़ करती रही थी

7. तूफ़ान के ख़त्म होने और हालात के सुधरने का बायाँ इस तरह है कि अल्लाह ने ज़मीन को हुक्म दिया “ ऐ ज़मीन तू अपना पानी निगल ले, आसमान को हुक्म दिया कि अब पानी बरसाना बंद करदे ज़मीन पर जो पानी रह गया वो दरयाओं और तालाबों में चला गया –

8. जब तूफ़ान थम गया तो सफीना नूह एक पहाड़ जिस का नाम जूदी है वहां ठहर गया – ये पहाड़ का नाम आज भी जूदी है और ये आर्मेनिया की सरहद पर है, इसी के एक हिस्से को अरारात कहा जाता है – जूदी पहाड़ तुर्की या टर्की के जुनूब मशरिक़ में मौजूद है और कहा जाता है कि हज़रत नूह की कश्ती यहाँ रुकी थी – नूह (अह्स)10 रजब को कश्ती में सवार हुए थे और छे माह तक कश्ती तूफ़ान में मौजूद रही और फिर 10 मुहर्रम को कश्ती जूदी पहाड़ पर रुकी थी – हज़रत नूह ने शुकराना के तौर पर 10 मुहर्रम को रोज़ा रखा था - हज़रत नूह ने एक कव्वे को भेजा ताकि वो खुश्की कि ख़बर लाये लेकिन वो एक मुरदार खाने में लग गया और देर लगा दी, फिर आप ने एक कबूतर को भेजा वो अपनी चोंच में ज़ैतून के दरख़्त का पत्ता ले आया, उनको पता चल गया कि अब ज़मीन नज़र आनी लगी है – अल्लाह ने हज़रत नूह और उनके साथियों के लिए फ़रमाया कि आप लोग नीचे उतरेंगे तो हमारी तरफ़ से सलामती और बरकतें होंगी, इस इरशाद के मुताबिक़ तूफ़ान के बाद दुनिया में सारी इंसानी आबादी हज़रत नूह की औलाद है, क़ुराने पाक में फ़रमाया गया है कि दुनिया में बाक़ी रहने वाली सब कौमें सिर्फ़ नूह (अह्स) की औलाद होंगी इसी लिए हजरत नूह (अह्स) को आदमे सानी का नाम देते हैं –

9. हज़रत क़तादा फ़रमाते हैं कि कश्ती एक महीना तक यहीं लगी रही, सब लोग उतर गए लेकिन कश्ती लोगों की इबरत के लिए यहीं साबित हालत में रखी रही -

आयत नंबर 49 में अल्लाह ने फ़रमाया है कि हज़रत नूह का वाकिया अल्लाह के रसूल ने जब मक्का में ये सुनाया तो मुशरेकीन मक्का ने इस को कुबूल करने की बजाये आप पर इलज़ाम लागाया कि आप ऐसे वाक़ियात ख़ुद घढ लेते हैं – इस पर अल्लाह ने फ़रमाया कि ऐ नबी आप फ़िक्र न करो ये लोग आप की बात नहीं मागेंगे पस सब्र करो, अच्छा अंजाम मुत्ताकियों ही के हक़ में है –

आयत नंबर 50 से 60 तक

وَاِلٰى عَادٍ اَخَاهُمۡ هُوۡدًا​ ؕ قَالَ يٰقَوۡمِ اعۡبُدُوا اللّٰهَ مَا لَـكُمۡ مِّنۡ اِلٰهٍ غَيۡرُهٗ​ ؕ اِنۡ اَنۡتُمۡ اِلَّا مُفۡتَرُوۡنَ ﴿11:50﴾ يٰقَوۡمِ لَاۤ اَسۡـــَٔلُكُمۡ عَلَيۡهِ اَجۡرًا​ ؕ اِنۡ اَجۡرِىَ اِلَّا عَلَى الَّذِىۡ فَطَرَنِىۡ ؕ اَفَلَا تَعۡقِلُوۡنَ ﴿11:51﴾ وَيٰقَوۡمِ اسۡتَغۡفِرُوۡا رَبَّكُمۡ ثُمَّ تُوۡبُوۡۤا اِلَيۡهِ يُرۡسِلِ السَّمَآءَ عَلَيۡكُمۡ مِّدۡرَارًا وَّيَزِدۡكُمۡ قُوَّةً اِلٰى قُوَّتِكُمۡ وَلَا تَتَوَلَّوۡا مُجۡرِمِيۡنَ ﴿11:52﴾ قَالُوۡا يٰهُوۡدُ مَا جِئۡتَـنَا بِبَيِّنَةٍ وَّمَا نَحۡنُ بِتٰـرِكِىۡۤ اٰلِهَـتِنَا عَنۡ قَوۡلِكَ وَمَا نَحۡنُ لَـكَ بِمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿11:53﴾ اِنۡ نَّقُوۡلُ اِلَّا اعۡتَـرٰٮكَ بَعۡضُ اٰلِهَتِنَا بِسُوۡٓءٍ​ ؕ قَالَ اِنِّىۡۤ اُشۡهِدُ اللّٰهَ وَاشۡهَدُوۡۤا اَنِّىۡ بَرِىۡٓءٌ مِّمَّا تُشۡرِكُوۡنَ ۙ ﴿11:54﴾ مِنۡ دُوۡنِهٖ​ فَكِيۡدُوۡنِىۡ جَمِيۡعًا ثُمَّ لَا تُنۡظِرُوۡنِ ﴿11:55﴾ اِنِّىۡ تَوَكَّلۡتُ عَلَى اللّٰهِ رَبِّىۡ وَرَبِّكُمۡ ​ؕ مَا مِنۡ دَآبَّةٍ اِلَّا هُوَ اٰخِذٌ ۢ بِنَاصِيَتِهَا ؕ اِنَّ رَبِّىۡ عَلٰى صِرَاطٍ مُّسۡتَقِيۡمٍ ﴿11:56﴾ فَاِنۡ تَوَلَّوۡا فَقَدۡ اَبۡلَغۡتُكُمۡ مَّاۤ اُرۡسِلۡتُ بِهٖۤ اِلَيۡكُمۡ​ ؕ وَيَسۡتَخۡلِفُ رَبِّىۡ قَوۡمًا غَيۡرَكُمۡۚ وَلَا تَضُرُّوۡنَهٗ شَيۡـــًٔا​ ؕ اِنَّ رَبِّىۡ عَلٰى كُلِّ شَىۡءٍ حَفِيۡظٌ ﴿11:57﴾ وَ لَمَّا جَآءَ اَمۡرُنَا نَجَّيۡنَا هُوۡدًا وَّالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا مَعَهٗ بِرَحۡمَةٍ مِّنَّا ۚ وَ نَجَّيۡنٰهُمۡ مِّنۡ عَذَابٍ غَلِيۡظٍ ﴿11:58﴾ وَتِلۡكَ عَادٌ​ࣞ جَحَدُوۡا بِاٰيٰتِ رَبِّهِمۡ وَعَصَوۡا رُسُلَهٗ وَاتَّبَعُوۡۤا اَمۡرَ كُلِّ جَبَّارٍ عَنِيۡدٍ ﴿11:59﴾ وَاُتۡبِعُوۡا فِىۡ هٰذِهِ الدُّنۡيَا لَعۡنَةً وَّيَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ​ؕ اَلَاۤ اِنَّ عَادًا كَفَرُوۡا رَبَّهُمۡ​ؕ اَلَا بُعۡدًا لِّعَادٍ قَوۡمِ هُوۡدٍ ﴿11:60﴾

तर्जुमा :

50 – और आद की तरफ़ हम ने उन के भाई हूद को भेजा – उस ने कहा “ ऐ मेरी क़ौमी भाइयों, अल्लाह की बनदगी करो, तुम्हारा कोई और इबादत के लिए नहीं है, तुम ने सिर्फ़ झूट घड रखे हैं “– 51 – ऐ मेरे क़ौमी भाइयों, इस काम पर मैं तुम से कोई अजर नहीं चाहता, मेरा अजर तो उस के ज़िम्मे जिस ने मुझे पैदा किया है, क्या तुम अक़ल से ज़रा काम नहीं लेते ? 52 – ऐ मेरी क़ौम के लोगों, अपने रब्ब से माफ़ी चाहो, फिर उस कि तरफ़ पलटो, वो तुम पर आसमान के दहाने खोल देगा और तुम्हारी मौजूदा ताक़त पर मज़ीद क़ुव्वत का इज़ाफ़ा करेगा – मुजरिमों की तरह मूंह न फेरो – 53 – उन्हों ने जवाब दिया “ ऐ हूद, तू हमारे पास कोई सरीह शहादत ले कर नहीं आया है, तेरे कहने से हम अपने पाबूदों को नहीं छोड़ सकते, हम तुझ पर मान लाने वाले नहीं हैं – 54 – हम तो ये समझते हैं कि तेरे ऊपर हमारे माबूदों में से किसी की मार पड़ गई है “ हूद ने कहा “ मै अल्लाह की शाहदत पेश कर सकता हूँ “- और तुम लोग गवाह रहो कि ये जो दूसरों को तुम ने माबूद बना रखा है उस से मैं बेज़ार हूँ – 55 – अल्लाह के सिवा तुम सब के सब मिलकर मेरे ख़िलाफ़ करने में अपनी कसर न उठा रखो और मुझे मोहल्लत न दो – 56 – मेरा भरोसा अल्लाह पर है जो मेरा रब्ब भी है और तुम्हारा रब्ब भी – कोई जानदार ऐसा नहीं जिस की चोटी उस के हाथ में न हो – बेशक मेरा रब्ब सीधी राह पर है – 57 – अगर तुम मूंह फेरते हो तो फेर लो – जो पैग़ाम दे कर मैं तुम्हार पास भेजा गया था वो मैं तुम को पौह्न्चा चुका हूँ – अब मेरा रब्ब तुम्हारी जगह दूसरी क़ौम को उठाये गा और तुम उसका कुछ बिगाड़ न सकोगे – यक़ीनन मेरा रब्ब हर चीज़ पर निगरां है – 58 – फिर जब हमारा हुक्म आ गया तो हम ने अपनी रहमत से हूद को और उन लोगों को जो उस के साथ ईमान लाये थे निजात दे दी और एक सख्त अज़ाब से उन्हें बचा लिया – 59 – ये हैं आद, अपने रब्ब की आयात से उन्हों ने इनकार किया, उस के रसूलों की बात न मानी, और हर बड़े सरकश दुश्मने हक के कहने पर चले – 60 – आख़िरकार उन पर इस दुनिया में भी फटकार पड़ी और क़यामत के रोज़ भी पड़ेगी – सुनो ! आद ने अपने रब्ब से कुफ्र किया, दूर फ़ेंक दिए गए आद, ये हूद की क़ौम के लोग –

तशरीह :

1. अल्लाह ने जब हज़रत हूद को उनकी क़ौम के पास भेजा तो उन्हों ने अपनी क़ौम को उनके ख़ुद के बनाए हुए माबूदों की इबादत करने से रोका, हज़रत हूद ने लोगों से कहा कि अल्लाह से माफ़ी मांगों और उसी की इबादत करो-

2. हज़रत हूद की क़ौम ने उनको जवाब दिया कि तुम कोई दलील तो ले कर नहीं आये हो लिहाज़ा हम अपने माबूदों को कैसे छोड़ सकते हैं, हज़रत हूद ने फ़रमाया कि मेरा भरोसा उस ज़ात पर है जो मेरा और तुम्हारा और सब का मालिक है –

3. हज़रत हूद ने कहा कि मैं ने अपना काम पूरा कर दिया, अल्लाह का हुक्म तुम तक पौह्न्चा दिया, अगर तुम ने न माना तो इसका वबाल तुम ही लोगों पर पडेगा –

4. जब अल्लाह का अज़ाब आया तो हज़रत हूद और उनके साथियों के अलावा कोई नहीं बच पाया –

आयत नंबर 61 से 68 तक

وَاِلٰى ثَمُوۡدَ اَخَاهُمۡ صٰلِحًا​ۘ قَالَ يٰقَوۡمِ اعۡبُدُوا اللّٰهَ مَا لَـكُمۡ مِّنۡ اِلٰهٍ غَيۡرُهٗ​ ؕ هُوَ اَنۡشَاَكُمۡ مِّنَ الۡاَرۡضِ وَاسۡتَعۡمَرَكُمۡ فِيۡهَا فَاسۡتَغۡفِرُوۡهُ ثُمَّ تُوۡبُوۡۤا اِلَيۡهِ​ ؕ اِنَّ رَبِّىۡ قَرِيۡبٌ مُّجِيۡبٌ ﴿11:61﴾ قَالُوۡا يٰصٰلِحُ قَدۡ كُنۡتَ فِيۡنَا مَرۡجُوًّا قَبۡلَ هٰذَآ​ اَتَـنۡهٰٮنَاۤ اَنۡ نَّـعۡبُدَ مَا يَعۡبُدُ اٰبَآؤُنَا وَاِنَّنَا لَفِىۡ شَكٍّ مِّمَّا تَدۡعُوۡنَاۤ اِلَيۡهِ مُرِيۡبٍ ﴿11:62﴾ قَالَ يٰقَوۡمِ اَرَءَيۡتُمۡ اِنۡ كُنۡتُ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِّنۡ رَّبِّىۡ وَاٰتٰٮنِىۡ مِنۡهُ رَحۡمَةً فَمَنۡ يَّـنۡصُرُنِىۡ مِنَ اللّٰهِ اِنۡ عَصَيۡتُهٗ​ࣞ فَمَا تَزِيۡدُوۡنَنِىۡ غَيۡرَ تَخۡسِيۡرٍ ﴿11:63﴾ وَيٰقَوۡمِ هٰذِهٖ نَاقَةُ اللّٰهِ لَـكُمۡ اٰيَةً فَذَرُوۡهَا تَاۡكُلۡ فِىۡۤ اَرۡضِ اللّٰهِ وَلَا تَمَسُّوۡهَا بِسُوۡٓءٍ فَيَاۡخُذَكُمۡ عَذَابٌ قَرِيۡبٌ ﴿11:64﴾ فَعَقَرُوۡهَا فَقَالَ تَمَتَّعُوۡا فِىۡ دَارِكُمۡ ثَلٰثَةَ اَ يَّامٍ ​ؕذٰ لِكَ وَعۡدٌ غَيۡرُ مَكۡذُوۡبٍ ﴿11:65﴾ فَلَمَّا جَآءَ اَمۡرُنَا نَجَّيۡنَا صٰلِحًـا وَّالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا مَعَهٗ بِرَحۡمَةٍ مِّنَّا وَمِنۡ خِزۡىِ يَوۡمِٮِٕذٍ​ؕ اِنَّ رَبَّكَ هُوَ الۡقَوِىُّ الۡعَزِيۡزُ ﴿11:66﴾ وَاَخَذَ الَّذِيۡنَ ظَلَمُوا الصَّيۡحَةُ فَاَصۡبَحُوۡا فِىۡ دِيَارِهِمۡ جٰثِمِيۡنَۙ ﴿11:67﴾ كَاَنۡ لَّمۡ يَغۡنَوۡا فِيۡهَا​ ؕ اَلَاۤ اِنَّ ثَمُوۡدَا۟ كَفَرُوۡا رَبَّهُمۡ​ؕ اَلَا بُعۡدًا لِّـثَمُوۡدَ ﴿11:68﴾

तर्जुमा :

61 – और समूद की तरफ़ हम ने उन के भाई सॉलेह को भेजा – उस ने कहा “ ऐ मेरी क़ौम के लोगो, अल्लाह की बंदगी करो, उस के सिवा तुम्हारा कोई माबूद नहीं है – वोही है जिस ने तुम को पैदा किया और यहाँ तुम को बसाया – लिहाज़ा तुम उस से माफ़ी चाहो और उस की तरफ़ पलट आओ, यक़ीनन मेरा रब्ब क़रीब है और वो दुआओं का जवाब देने वाला है “ – 62 – उन्हों ने कहा “ ऐ सॉलेह, इस से पहले तू हमारे दरमियान ऐसा शख्स था जिस से बड़ी ज़रूरतें वाबस्ता थीं – क्या तू हमें उन माबूदों की इबादत से रोकना चाहता है जिन की इबादत हमारे बाप दादा करते थे ?– तू जिस तरीक़े की तरफ़ हमें बुला रहा है उस के बारे में हम को सख्त शुबाह है जिस ने हमें मुग़ालते में डाल रखा है – 63 – सॉलेह ने कहा “ ऐ मेरी क़ौम के लोगों, तुम ने कुछ इस बात पर भी गौर किया कि अगर मैं अपने रब्ब की तरफ़ से एक साफ़ दलील पर हूँ , और फिर उस ने अपनी रहमत से भी मुझ को नवाज़ दिया, अगर मैं उस की नाफ़रमानी करूं तो इस के बाद अल्लाह की पकड़ से मुझे कौन बचायगा ? तुम मेरे किस काम आ सकते हो सिवाए इस के कि मुझे और ज्यादा खसारे में डाल दो- 64 – और ऐ मेरी क़ौम के लोगो, देखो, ये अल्लाह की ऊंटनी तुम्हारे लिए एक निशानी है – इसे अल्लाह की ज़मीन में चरने के लिए आज़ाद छोड़ दो – इस से ज़रा एतेराज़ न करना वरना कुछ ज्यादा देर न गुज़रे गी कि तुम पर अल्लाह का अज़ाब आजायेगा – 65 – मगर उन्हों ने ऊंटनी को मार डाला – इस पर सॉलेह ने उन को खबरदार कर दिया कि “ बस अब तीन दिन अपने घरों में और रह लो और बस लो – ये एक ऐसी मीआद है जो झूटी नं साबित होगी – 66 – आख़िरकार जब हामरे फ़ैसले का वक़्त आ गया तो हम ने अपनी रहमत से सॉलेह और उन लोगों को जो इस के साथ ईमान लाये थे बचालिया और उस दिन की रुस्रुस्वाई से उन को महफूज़ रखा – बेशक तेरा रब्ब ही दरअसल ताक़तवर और बालादस्त है – 67 – रहे वो लोग जिन्हों ने ज़ुल्म किया था तो एक सख्त धामाके ने उन को धर लिया और वो अपनी बस्तियों में इस तरह बे हिस्स व हरकत पड़े रहे – 68 - कि गोया वो वहाँ कभी बसे ही न थे, सुनो ! समूद ने अपने रब्ब से कुफ्र किया और समूद दू फ़ेंक इयेगाये –

तशरीह :

1. हज़रत सॉलेह (अह्स) अल्लाह के रसूल बनाकर क़ौमें समूद की तरफ़ भेजे गए थे, उन्हों ने क़ौम को अल्लाह की इबादत करने और दुसरे उनके बनाए हुए माबूदों की इबादत करने से बाज़ रहने की नसीहत की थी

2. उन की क़ौम के लोगों ने हज़रत सॉलेह को कहा कि तुम से हम को बहोत उम्मीदें थीं लेकिन तुमने उनपर पानी फेर दिया तुम तो हमारे माबूदों के खिलाफ़ बात करने लगे हम को तुन्हारी रहबरी पर शक है – हज़रत सॉ लेह ने फ़रमाया सुनो, मुझे अपनी सच्चाई पर भरोसा है,मेरे पास अल्लाह की इसालत और रहमत है, अगर मै तुम्हे दावत न दूं और अल्लाह की इबादत की तरफ़ न बुलाऊँ तो मै अल्लाह की नाफ़रमानी करूंगा जो मै करना नहीं चाहता –

3. क़ौम समूद पर अज़ाब के बारे में तफ़सील से सूरह आराफ़ की आयात नंबर 73 से 79 की तशरीह में बयान कर दिया गया है, यहाँ उसको दोहराने की ज़रुरत नहीं है –

आयत नंबर 69 से 83 तक

وَلَقَدۡ جَآءَتۡ رُسُلُنَاۤ اِبۡرٰهِيۡمَ بِالۡبُشۡرٰى قَالُوۡا سَلٰمًا​ ؕ قَالَ سَلٰمٌ​ فَمَا لَبِثَ اَنۡ جَآءَ بِعِجۡلٍ حَنِيۡذٍ ﴿11:69﴾ فَلَمَّا رَاٰۤ اَيۡدِيَهُمۡ لَا تَصِلُ اِلَيۡهِ نَـكِرَهُمۡ وَاَوۡجَسَ مِنۡهُمۡ خِيۡفَةً​  ؕ قَالُوۡا لَا تَخَفۡ اِنَّاۤ اُرۡسِلۡنَاۤ اِلٰى قَوۡمِ لُوۡطٍ ؕ ﴿11:70﴾ وَامۡرَاَ تُهٗ قَآٮِٕمَةٌ فَضَحِكَتۡ فَبَشَّرۡنٰهَا بِاِسۡحٰقَ ۙ وَمِنۡ وَّرَآءِ اِسۡحٰقَ يَعۡقُوۡبَ ﴿11:71﴾ قَالَتۡ يٰوَيۡلَتٰٓى ءَاَلِدُ وَاَنَا عَجُوۡزٌ وَّهٰذَا بَعۡلِىۡ شَيۡخًا ​ؕ اِنَّ هٰذَا لَشَىۡءٌ عَجِيۡبٌ ﴿11:72﴾ قَالُوۡۤا اَتَعۡجَبِيۡنَ مِنۡ اَمۡرِ اللّٰهِ​ رَحۡمَتُ اللّٰهِ وَبَرَكٰتُهٗ عَلَيۡكُمۡ اَهۡلَ الۡبَيۡتِ​ؕ اِنَّهٗ حَمِيۡدٌ مَّجِيۡدٌ ﴿11:73﴾ فَلَمَّا ذَهَبَ عَنۡ اِبۡرٰهِيۡمَ الرَّوۡعُ وَجَآءَتۡهُ الۡبُشۡرٰى يُجَادِلُــنَا فِىۡ قَوۡمِ لُوۡطٍؕ ﴿11:74﴾ اِنَّ اِبۡرٰهِيۡمَ لَحَـلِيۡمٌ اَوَّاهٌ مُّنِيۡبٌ ﴿11:75﴾ يٰۤـاِبۡرٰهِيۡمُ اَعۡرِضۡ عَنۡ هٰذَا ۚ اِنَّهٗ قَدۡ جَآءَ اَمۡرُ رَبِّكَ​ ۚ وَاِنَّهُمۡ اٰتِيۡهِمۡ عَذَابٌ غَيۡرُ مَرۡدُوۡدٍ ﴿11:76﴾ وَلَمَّا جَآءَتۡ رُسُلُـنَا لُوۡطًا سِىۡٓءَ بِهِمۡ وَضَاقَ بِهِمۡ ذَرۡعًا وَّقَالَ هٰذَا يَوۡمٌ عَصِيۡبٌ ﴿11:77﴾ وَجَآءَهٗ قَوۡمُهٗ يُهۡرَعُوۡنَ اِلَيۡهِ ؕ وَمِنۡ قَبۡلُ كَانُوۡا يَعۡمَلُوۡنَ السَّيِّاٰتِ ​ؕ قَالَ يٰقَوۡمِ هٰٓؤُلَاۤءِ بَنٰتِىۡ هُنَّ اَطۡهَرُ لَـكُمۡ​ ۚ فَاتَّقُوۡا اللّٰهَ وَلَا تُخۡزُوۡنِ فِىۡ ضَيۡفِىۡ ؕ اَلَيۡسَ مِنۡكُمۡ رَجُلٌ رَّشِيۡدٌ ﴿11:78﴾ قَالُوۡا لَقَدۡ عَلِمۡتَ مَا لَـنَا فِىۡ بَنٰتِكَ مِنۡ حَقٍّ​ ۚ وَاِنَّكَ لَـتَعۡلَمُ مَا نُرِيۡدُ ﴿11:79﴾ قَالَ لَوۡ اَنَّ لِىۡ بِكُمۡ قُوَّةً اَوۡ اٰوِىۡۤ اِلٰى رُكۡنٍ شَدِيۡدٍ ﴿11:80﴾ قَالُوۡا يٰلُوۡطُ اِنَّا رُسُلُ رَبِّكَ لَنۡ يَّصِلُوۡۤا اِلَيۡكَ​ فَاَسۡرِ بِاَهۡلِكَ بِقِطۡعٍ مِّنَ الَّيۡلِ وَلَا يَلۡتَفِتۡ مِنۡكُمۡ اَحَدٌ اِلَّا امۡرَاَتَكَ​ؕ اِنَّهٗ مُصِيۡبُهَا مَاۤ اَصَابَهُمۡ​ؕ اِنَّ مَوۡعِدَهُمُ الصُّبۡحُ​ؕ اَلَيۡسَ الصُّبۡحُ بِقَرِيۡبٍ ﴿11:81﴾ فَلَمَّا جَآءَ اَمۡرُنَا جَعَلۡنَا عَالِيَهَا سَافِلَهَا وَاَمۡطَرۡنَا عَلَيۡهَا حِجَارَةً مِّنۡ سِجِّيۡلٍۙ۟  مَّنۡضُوۡدٍۙ ﴿11:82﴾ مُّسَوَّمَةً عِنۡدَ رَبِّكَ​ؕ وَ مَا هِىَ مِنَ الظّٰلِمِيۡنَ بِبَعِيۡدٍ ﴿11:83﴾

(आयत नंबर 83 पर निसफ़)

तरजुमा :

69 – देखो, इब्राहिम के पास हमारे फ़रिश्ते खुशखबरी लिए हुए पौहंचे – कहा, तुम पर सलाम हो – इब्राहीम ने जवाब दिया तुम पर भी सलाम हो – फिर कुछ देर में इब्राहीम एक भुना हुआ बछड़ा उन की ज़ियाफ़त के लिए ले आया – 70 – मगर जब देखा कि उनके हाथ खाने के लिए नहीं बढ़ते तो उसको शुभा हुआ और दिल में वो खौफ़ महसूस करने लगा – उन्हों ने कहा “ डरो नहीं, हम तो लूत की क़ौम की तरफ़ भेजे गए हैं “- 71 – इब्राहीम की बीवी ख़ड़ी हुई थी, वो ये सुनकर हंस दी – फिर हम ने उस को इसहाक़ की और इसहाक़ के बाद याक़ूब की ख़ुशख़बरी दी – 72 – वो बोली “ हाय मेरी कमबख्ती ! क्या मेरे हाँ औलाद होगी जबकि मैं बुढ़िया फूंस हो गई और ये मेरे मियां भी बूढ़े हो चुके ? ये तो बड़े अजीब बात है – 73 – फरिश्तों ने कहा “ अल्लाह के हुक्म पर ताज्जुब करती हो ? इब्राहीम के घर वालो, तुम लोगो पर तो अल्लाह की रहमत और उस की बरकतें हैं, और यक़ीनन अल्लाह निहायत क़ाबिले तारीफ़ और बड़ी शान वाला है – 74 – फिर जब इब्राहीम की घबराहट दूर हो गई और (औलाद की बशारत से) उस का दिल ख़ुश हो गया तो उस ने क़ौमे लूत के मामले में हम से झगड़ा शुरू किया- 75 – हक़ीक़त में इब्राहीम बड़ा हलीम और नरम दिल आदमी था और हर हाल में हमारे तरफ़ रुजू करता था – 76 – (फरिश्तों ने कहा) “ ऐ इब्राहीम इस से बाज़ आजाओ “ तुम्हारे रब्ब का हुक्म हो चुका है और अब उन लोगों पर अज़ाब आ कर रहे गा जो किसी के फेरे नहीं फिर सकता “- 77 – और जब हमारे फ़रिश्ते लूत के पास पौहंचे तो उन की आमद से वो बहोत घबराया और कहने लगा कि आज बड़ी मुसीबत का दिन है – 78 – (मेहमानों की आमद पर) उस की क़ौम के लोग उस के घर की तरफ़ दौड़ पड़े – पहले से वो ऐसी ही बदकारियों करते थे – लूत ने उन से कहा “ भाइयों मेरी बेटियाँ मौजूद हैं, ये तुम्हारे ल्लिये पाकीज़ा हैं – कुछ अल्लाह का खौफ़ करो और मेरे मेहमानों के मामले में मुझे ज़लील न करो – क्या तुम में भला आदमी नहीं ? 79 – उन्हों ने जवाब दिया “ तझे तो मालूम ही है कि तेरी बेटियों में हमारा कोई हिस्सा नहीं है और तू ये भी जानता है कि हम चाहते क्या हैं – 80 – लूत ने कहा “ काश मेरे पास इतनी ताक़त होती कि तुम्हे सीधा कर देता, या कोई मज़बूत सहारा ही होता कि उस की पनाह लेता “– 81 – तब फरिश्तों ने उस से कहा “ ऐ लूत हम तेरे रब्ब के भेजे हुए फ़रिश्ते हैं, ये तेरा कुछ न बिगाड़ सकेंगे – बस तू कुछ रात रहे अपने अहलो अयाल को ले कर निकल जा और देखना कि तुम में से कोई पीछे पलट कर न देखे – तेरी बीवी पर वोही कुछ गुज़रने वाला है जो इन (मुनकिर) लोगो पर गुज़रे गा, उन की तबाही सुबह के वक़्त मुक़र्रर है “–--- सुबह होते ही अब देर ही कितनी है – 82 – फिर जब हमारे फ़ैसले का वक़्त आ पौह्न्चा तो हम ने उस बस्ती को उलट पुलट कर रख दिया और उस पर ताबड़ तोड़ पत्थर बरसाए – 83 – हर पत्थर पर तेरे रब्ब की तरफ़ से निशान लगे हुए थे और ये सज़ा जालिमों के इलाक़े से कुछ दूर नहीं थी – तशरीह :

1. फ़रिश्तों का इंसानी शकल में आना सब लोगों के लिए एक ग़ैर मामूली बात है – हज़रत इब्राहीम ने फ़रिश्तों को इंसानी शकल में देखा तो उनको अजनबी मेहमान समझा इसलिए उनकी ज़ियाफ़त में लग गए – जब अजनबी लोगों ने खाना खाने में देर की तो हज़रत इब्राहीम खौफ़ ज़दा हो गए, दरसल अरब में जब लोग ज़िआफ़त को क़ुबूल नहीं करते तो समझा जाता था कि वो लोग क़तलो ग़ारत की निय्यत से आये हैं, इसी वजह से हज़रत इब्राहीम खौफ़ज़दा हो गए थे – बाद में हज़रत इब्राहीम ने उनको पहचान लिया कि वो फ़रिश्ते हैं –

2. चूंकि हज़रत इब्राहीम और अल्लाह के दरमियान मोहब्बत और नाज़ का तआल्लुक़ था इस वजह से हज़रत इब्राहीम अल्लाह से इस वजाह से हज़रत लूत के इलाक़े में सज़ा में मोहल्लत मांगने के लिए अल्लाह से ज़िद कर रहे थे – हजरत जिब्रील और उनके साथ के फरिश्तों से हजरत इब्राहीम ने पुछा कि अगर लूत की बस्ती में अगर पांच ही मोमिन हों और लूत (अह्स) की मौजूदगी में तुम बस्ती को कैसे हलाक करोगे ? फरिश्तों ने कहा कि हमें वहाँ लूत की मौजूदगी का इल्म है और हम उसके खानदान के लोगों को सिवाए उसकी बीवी के हम बचा लेंगे, अब हजरत इब्राहीम को इत्मीनान हुआ - अल्लाह ने भी उनको जवाब में कह दिया था कि लूत की क़ौम खैर से बिलकुल ख़ाली हो चुकी है इसलिए अब रियायत नहीं दी जासकती –

3. खूबसूरत लड़कों की शकल में फ़रिश्ते जब हज़रत लूत (अह्स) के घर पौहंचे तो लूत घबरा गए, दरअसल ये फ़रिश्ते हज़रत इब्राहीम के पास से दो पहर को नहर सदूम पौहंचे, वहां हज़रत लूत की साहब्ज़ादी से मुलाक़ात हुई और उन्हों ने पूछा कि यहाँ पर कहाँ ठहेर सकते हैं तो साहब्ज़ादी अपने वालिद से इजाज़त ले कर चुपके से उनको घर के अंदर ले आई, चूंकि हज़रत लूत की बीवी वहाँ के लोगों से मिली हुई थी तो उस ने उन्ही लोगों को बता दिया थोड़ी देर में लोगों ने हज़रत लूत के घर पर धावा बोल दिया – हज़रत लूत ने उन को समझाया कि तुम लोग बद काम को छोड़ दो और इन के बदले मेरी बेटियाँ मौजूद हैं उन से तुम अपनी ख़ुवाहिशात पूरी कर सकते हो, ये मेरे मेहमान हैं इन से बद सुलूकी न करो, अल्लाह से डरो, मेरा कहा मानो और मेरी इज्ज़त का ख़याल करो –

4. फिर हज़रत लूत ने फ़रिश्तों से कहा कि यहाँ के लोग बड़े बदकार हैं और चार मर्तबा येही कहा – फ़रिश्तो को अल्लाह का हुक्म था कि जब तक नबी लोगों कि बुराई के बारे में न बताएं उन लोगों को हलाक न करना – सूरज निकलने के वक़्त अल्लाह का अज़ाब उन पर आगया, आसमान से पक्की मिटटी के पत्थर उन पर बरसने लगे जो सख्त वजनी और बड़े बड़े थे उन पत्थरों पर उनके नाम लिखे हुए थे जिस पर पत्थर गिरा वो वहीँ हालाक हो गया, ये चार बस्तियां थीं और सबसे बड़ी का सदूम था, हर बस्ती में करीब एक लाख की आबादी थी, सारी बस्तियों के पूरे लोग हालाक कर दिये गए-

आयत नंबर 84 से 95 तक

وَاِلٰى مَدۡيَنَ اَخَاهُمۡ شُعَيۡبًا​ ؕ قَالَ يٰقَوۡمِ اعۡبُدُوا اللّٰهَ مَا لَـكُمۡ مِّنۡ اِلٰهٍ غَيۡرُهٗ ​ؕ وَلَا تَـنۡقُصُوا الۡمِكۡيَالَ وَالۡمِيۡزَانَ​ اِنِّىۡۤ اَرٰٮكُمۡ بِخَيۡرٍ وَّاِنِّىۡۤ اَخَافُ عَلَيۡكُمۡ عَذَابَ يَوۡمٍ مُّحِيۡطٍ ﴿11:84﴾ وَيٰقَوۡمِ اَوۡفُوا الۡمِكۡيَالَ وَالۡمِيۡزَانَ بِالۡقِسۡطِ​ وَلَا تَبۡخَسُوا النَّاسَ اَشۡيَآءَهُمۡ وَلَا تَعۡثَوۡا فِى الۡاَرۡضِ مُفۡسِدِيۡنَ ﴿11:85﴾ بَقِيَّتُ اللّٰهِ خَيۡرٌ لَّـكُمۡ اِنۡ كُنۡتُمۡ مُّؤۡمِنِيۡنَ۟  ۚ وَمَاۤ اَنَا عَلَيۡكُمۡ بِحَفِيۡظٍ ﴿11:86﴾ قَالُوۡا يٰشُعَيۡبُ اَصَلٰوتُكَ تَاۡمُرُكَ اَنۡ نَّتۡرُكَ مَا يَعۡبُدُ اٰبَآؤُنَاۤ اَوۡ اَنۡ نَّـفۡعَلَ فِىۡۤ اَمۡوَالِنَا مَا نَشٰٓؤُا​ ؕ اِنَّكَ لَاَنۡتَ الۡحَـلِيۡمُ الرَّشِيۡدُ ﴿11:87﴾ قَالَ يٰقَوۡمِ اَرَءَيۡتُمۡ اِنۡ كُنۡتُ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِّنۡ رَّبِّىۡ وَرَزَقَنِىۡ مِنۡهُ رِزۡقًا حَسَنًا​ ؕ وَمَاۤ اُرِيۡدُ اَنۡ اُخَالِفَكُمۡ اِلٰى مَاۤ اَنۡهٰٮكُمۡ عَنۡهُ​ ؕ اِنۡ اُرِيۡدُ اِلَّا الۡاِصۡلَاحَ مَا اسۡتَطَعۡتُ​ ؕ وَمَا تَوۡفِيۡقِىۡۤ اِلَّا بِاللّٰهِ​ ؕ عَلَيۡهِ تَوَكَّلۡتُ وَاِلَيۡهِ اُنِيۡبُ ﴿11:88﴾ وَيٰقَوۡمِ لَا يَجۡرِمَنَّكُمۡ شِقَاقِىۡۤ اَنۡ يُّصِيۡبَكُمۡ مِّثۡلُ مَاۤ اَصَابَ قَوۡمَ نُوۡحٍ اَوۡ قَوۡمَ هُوۡدٍ اَوۡ قَوۡمَ صٰلِحٍ​ؕ وَمَا قَوۡمُ لُوۡطٍ مِّنۡكُمۡ بِبَعِيۡدٍ ﴿11:89﴾ وَاسۡتَغۡفِرُوۡا رَبَّكُمۡ ثُمَّ تُوۡبُوۡۤا اِلَيۡهِ​ؕ اِنَّ رَبِّىۡ رَحِيۡمٌ وَّدُوۡدٌ ﴿11:90﴾ قَالُوۡا يٰشُعَيۡبُ مَا نَفۡقَهُ كَثِيۡرًا مِّمَّا تَقُوۡلُ وَاِنَّا لَـنَرٰٮكَ فِيۡنَا ضَعِيۡفًا​ ۚ وَلَوۡلَا رَهۡطُكَ لَرَجَمۡنٰكَ​ؗ وَمَاۤ اَنۡتَ عَلَيۡنَا بِعَزِيۡزٍ ﴿11:91﴾ قَالَ يٰقَوۡمِ اَرَهۡطِىۡۤ اَعَزُّ عَلَيۡكُمۡ مِّنَ اللّٰهِ ؕ وَ اتَّخَذۡتُمُوۡهُ وَرَآءَكُمۡ ظِهۡرِيًّا​ ؕ اِنَّ رَبِّىۡ بِمَا تَعۡمَلُوۡنَ مُحِيۡطٌ ﴿11:92﴾ وَيٰقَوۡمِ اعۡمَلُوۡا عَلٰى مَكَانَتِكُمۡ اِنِّىۡ عَامِلٌ​ ؕ سَوۡفَ تَعۡلَمُوۡنَ ۙ مَنۡ يَّاۡتِيۡهِ عَذَابٌ يُّخۡزِيۡهِ وَمَنۡ هُوَ كَاذِبٌ​ ؕ وَارۡتَقِبُوۡۤا اِنِّىۡ مَعَكُمۡ رَقِيۡبٌ ﴿11:93﴾ وَلَمَّا جَآءَ اَمۡرُنَا نَجَّيۡنَا شُعَيۡبًا وَّالَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا مَعَهٗ بِرَحۡمَةٍ مِّنَّا ۚ وَاَخَذَتِ الَّذِيۡنَ ظَلَمُوا الصَّيۡحَةُ فَاَصۡبَحُوۡا فِىۡ دِيَارِهِمۡ جٰثِمِيۡنَۙ ﴿11:94﴾ كَاَنۡ لَّمۡ يَغۡنَوۡا فِيۡهَا​ ؕ اَلَا بُعۡدًا لِّمَدۡيَنَ كَمَا بَعِدَتۡ ثَمُوۡدُ ﴿11:95﴾

तर्जुमा :

84 – और मद्यन वालों की तरफ़ हम ने उन के भाई शोएब को भेजा, उस ने कहा “ ऐ मेरी क़ौम के लोगों, अल्लाह की बन्दगी करो, उसके सिवा तुम्हारा कोई माबूद नहीं है और नाप तोल में कोई कमी न करो, आज मै तुम को अच्छे हाल में देख रहा हूँ, मुझे डर है कि कल तुम पर ऐसा दिन आयेगा जिस का अज़ाब सब को घेर ले गा – 85 – ऐ मेरी क़ौम के भाइयों, ठीक ठीक इन्साफ़ के साथ पूरा नापो और तोलो और लोगों को उन की चीज़ों में घाटा न दिया करो और ज़मीन में फ़साद फैलाते न फिरो – 86 – अल्लाह की दी हुई बचत तुम्हारे लिए बेह्तर है अगर तुम मोमिन हो – बहरहाल में तुम्हारे ऊपर निगरां कार नहीं हूँ – 87 – उन्हों ने जवाब दिया “ ऐ शोएब, क्या तेरी नमाज़ तुझे ये सिखाती है कि हम उन सारे माबूदों को छोड़ दें जिन कि इबादत हमारे बाप दादा करते थे ? या ये कि हम को अपने मॉल में अपनी मंशा के मुताबिक़ बेचने का इख्तियार न हो ? बस तू ही तो एक नेक और रास्त्बाज़ आदमी रह गया है “– 88 – शोएब ने कहा “ भाइयों, तुम ख़ुद ही सोंचो कि अगर मैं अपने रब्ब की तरफ़ से एक खुली शहादत पर था और फिर उस ने अपने हाँ से मुझ को अच्छा रिज्क भी अता किया, मै हरगिज़ नहीं चाहता कि जिन बातों से मैं तुम को रोकता हूँ ख़ुद उस के खिलाफ़ करने लगूं, मैं तो इस्लाह करना चाहता हूँ जितनी मुझ से हो सके, और अल्लाह ही मुझे तौफीक़ देता है उसी पर मैं ने भरोसा किया और हर मामले में उसी की तरफ़ रुजू करता हूँ – 89 – और मेरी क़ौम के भाइयों, मेरे खिलाफ़ तुम्हारी हट धर्मी कहीं ये नौबत न पौहंचा दे कि आख़िरकार तुम पर भी वोही अज़ाब आकर रहे जो नूह या हूद या सॉलेह की क़ौम पर आया था और लूत की क़ौम तो तुम से कुछ ज़्यादा दूर भी नहीं है – 90 – देखो ! अपने रब्ब से माफ़ी मांगो और उस की तरफ़ पलट आओ, बेशक मेरा रब्ब रहीम है और अपनी मख़लूक़ से मोहब्बत रखता है – 91 – उन्हों ने जवाब दिया “ ऐ शोएब, तेरी बहोत सी बातें तो हमारी समझ में नहीं आतीं – हम देखते है कि तू हमारे दरमियान एक बे जोर आदमी है, तेरी बिरादरी न होती तो हम कभी का तुझे संगसार कर चुके होते, तेरा बल तो इतना नहीं है कि हम पर भारी हो – 92 – शोएब ने कहा “ भाइयों, क्या मेरी बिरादरी तुम पर अल्लाह से ज़्यादा भारी है कि तुम ने मेरी बिरादरी का खौफ़ किया और अल्लाह को पीछे डाल दिया ? जान रखो कि जो कुछ तुम कर रहे हो वो अल्लाह की पकड़ से बाहर नहीं है – 93 – ऐ मेरी क़ौम के लोगों, तुम अपने तरीक़े पर काम किये जाओ और मै अपने तरीक़े पर करता रहूँगा, जल्दी तुम्हे मालूम हो जाएगा कि किस पर ज़िल्लत का अज़ाब आता है और कौन झूठा है – तुम भी इंतज़ार करो और मै भी तुम्हारे साथ गवाह हूँ – 94 – आख़िरकार जब हमारे फ़ैसले का दिन आगया तो हम ने अपनी रहमत से शोएब और उसके साथी मोमिनों को बचालिया और जिन लोगों ने ज़ुल्म किया था उन को एक सख्त धमाके ने ऐसा पकड़ा कि वो अपनी बस्तियों में बे हरकत पड़े के पड़े रह गए – 95 – गोया वो कभी वहाँ रहे और बसे ही न थे – सुनो मदयन वाले भी दूर फ़ेंक दिए गए थे – जैसे समूद फेंके गए थे -

तशरीह :

१.हज़रत शोएब मदयन शहर में जो हिजाज़ और मुल्क शाम के दरमियान था वहां अपनी क़ौम से साफ़ अल्फाज़ में कह दिया था कि तुम पर मेरा कोई ज़ोर नहीं है मैं तो तुम्हारी इस्लाह के लिए अल्लाह कि तरफ़ से भेजा गया हूँ, तुम चाहो तो मानो या न मानो –

2. जब शोएब की क़ौम के लोगों ने ता’अन आमेज़ अंदाज़ (Taunting) में शोएब से कहा था कि “ क्या तेरी नमाज़ तुझे ये सिखाती है कि हम उन सारे माबूदों को छोड़ दें जिन कि इबादत हमारे बाप दादा करते थे ?” दरअसल नमाज़ इस्लाम मज़हब का सब से पहला और दिखने वाला अमल है और आज के दौर में फ़ासिक़, फ़ाजिर या काफ़िर लोग नमाज़ को एक खतरनाक अमल और मर्ज़ समझते हैं लिहाज़ा उनका रविय्या ये होगया है कि इस अमल को न मान कर किसी तरह उसको रोका जाये – ये बात बिलकुल साफ़ है कि सोसाइटी में नमाज़ी की इज्ज़त और विक़ार बरक़रार है और येही अमल इस्लाम की जड़ है -

3. नाप तोल में इन्साफ के बारे में हजरत शोएब ने क़ौम को हिदायेत दी और इन्साफ के साथ नाप तोल में कमी करने को सख्ती से रोका, उन्हों ने क़ौम के लोगों से कहा कि लोगों का हक मार कर मुनाफ़ा कमाने से अल्लाह का दिया हुआ नफ़ा बेह्तर है और उस में बरकत रहती है –

आयत नंबर 96 से 109 तक

وَلَقَدۡ اَرۡسَلۡنَا مُوۡسٰى بِاٰيٰتِنَا وَسُلۡطٰنٍ مُّبِيۡنٍۙ ﴿11:96﴾ اِلٰى فِرۡعَوۡنَ وَمَلَا۟ ٮِٕهٖ فَاتَّبَعُوۡۤا اَمۡرَ فِرۡعَوۡنَ​ۚ وَمَاۤ اَمۡرُ فِرۡعَوۡنَ بِرَشِيۡدٍ ﴿11:97﴾ يَقۡدُمُ قَوۡمَهٗ يَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ فَاَوۡرَدَهُمُ النَّارَ​ؕ وَبِئۡسَ الۡوِرۡدُ الۡمَوۡرُوۡدُ ﴿11:98﴾ وَاُتۡبِعُوۡا فِىۡ هٰذِهٖ لَـعۡنَةً وَّيَوۡمَ الۡقِيٰمَةِ​ ؕ بِئۡسَ الرِّفۡدُ الۡمَرۡفُوۡدُ ﴿11:99﴾ ذٰ لِكَ مِنۡ اَنۡۢبَآءِ الۡـقُرٰى نَقُصُّهٗ عَلَيۡكَ​ مِنۡهَا قَآٮِٕمٌ وَّحَصِيۡدٌ ﴿11:100﴾ وَمَا ظَلَمۡنٰهُمۡ وَلٰـكِنۡ ظَلَمُوۡۤا اَنۡفُسَهُمۡ​ فَمَاۤ اَغۡنَتۡ عَنۡهُمۡ اٰلِهَتُهُمُ الَّتِىۡ يَدۡعُوۡنَ مِنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ مِنۡ شَىۡءٍ لَّمَّا جَآءَ اَمۡرُ رَبِّكَؕ ​ وَمَا زَادُوۡهُمۡ غَيۡرَ تَتۡبِيۡبٍ ﴿11:101﴾ وَكَذٰلِكَ اَخۡذُ رَبِّكَ اِذَاۤ اَخَذَ الۡقُرٰى وَهِىَ ظَالِمَةٌ​ ؕ اِنَّ اَخۡذَهٗۤ اَلِيۡمٌ شَدِيۡدٌ ﴿11:102﴾ اِنَّ فِىۡ ذٰ لِكَ لَاٰيَةً لِّمَنۡ خَافَ عَذَابَ الۡاٰخِرَةِ​ ؕ ذٰ لِكَ يَوۡمٌ مَّجۡمُوۡعٌ  ۙ  لَّهُ النَّاسُ وَذٰ لِكَ يَوۡمٌ مَّشۡهُوۡدٌ ﴿11:103﴾ وَمَا نُؤَخِّرُهٗۤ اِلَّا لِاَجَلٍ مَّعۡدُوۡدٍؕ ﴿11:104﴾ يَوۡمَ يَاۡتِ لَا تَكَلَّمُ نَفۡسٌ اِلَّا بِاِذۡنِهٖ​ۚ فَمِنۡهُمۡ شَقِىٌّ وَّسَعِيۡدٌ ﴿11:105﴾ فَاَمَّا الَّذِيۡنَ شَقُوۡا فَفِى النَّارِ لَهُمۡ فِيۡهَا زَفِيۡرٌ وَّشَهِيۡقٌ ۙ ﴿11:106﴾ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهَا مَا دَامَتِ السَّمٰوٰتُ وَالۡاَرۡضُ اِلَّا مَا شَآءَ رَبُّكَ​ ؕ اِنَّ رَبَّكَ فَعَّالٌ لِّمَا يُرِيۡدُ ﴿11:107﴾ وَاَمَّا الَّذِيۡنَ سُعِدُوۡا فَفِى الۡجَـنَّةِ خٰلِدِيۡنَ فِيۡهَا مَا دَامَتِ السَّمٰوٰتُ وَالۡاَرۡضُ اِلَّا مَا شَآءَ رَبُّكَ​ ؕ عَطَآءً غَيۡرَ مَجۡذُوۡذٍ ﴿11:108﴾ فَلَا تَكُ فِىۡ مِرۡيَةٍ مِّمَّا يَعۡبُدُ هٰٓؤُلَاۤءِ ​ؕ مَا يَعۡبُدُوۡنَ اِلَّا كَمَا يَعۡبُدُ اٰبَآؤُهُمۡ مِّنۡ قَبۡلُ​ؕ وَاِنَّا لَمُوَفُّوۡهُمۡ نَصِيۡبَهُمۡ غَيۡرَ مَنۡقُوۡصٍ ﴿11:109﴾

तर्जुमा :

96 – और मूसा को हम ने अपनी निशानियों और खुली खुली सनद के साथ भेजा 97 – फ़िरऔन और उस के सल्तनत के रईसों की तरफ़ मगर उन्हों ने फ़िरऔन के हुक्म के पैरवी की हालांकि फ़िरऔन का हुक्म सहीह रास्ते पर न था – 98 – (फ़िरऔन) क़यामत के रोज़ अपनी ख़ुद की क़ौम के आगे आगे होगा और अपनी पेशवाई में उन्हें दोज़ख की तरफ़ ले जाएगा, कैसा ये बुरा घाट है जिस पर कोई पौहंचे – 99 – और उन लोगों पर दुनिया में भी लानत पड़ी और क़यामत के रोज़ भी पड़ेगी – कैसा इनाम है ये जो किसी को मिले – 100 – ये चंद बस्तियों के बारे में है जो हम तुम्हें सूना रहे हैं – उन में से कुछ अब भी कड़ी हैं और कुछ की फ़सल कट चुकी है – 101 – हम ने उन पर ज़ुल्म नहीं किया, उन्हों ने अपने आप ही अपने ऊपर सितम ढाया – फिर जब अल्लाह का हुक्म आगया तो उन के वो मा’बूद जिन्हें वो अल्लाह के सिवा पुकारा करते थे उन के कुछ काम न आसके और उनको हलाकत और बर्बादी के सिवा कुछ फ़ायदा न दिया – 102 – और तेरा रब्ब जब किसी ज़ालिम बस्ती को पकड़ता है तो उसकी पकड़ ऐसी बड़ी सख्त और दर्दनाक होती है – 103 – हक़ीक़त ये है कि उस में एक निशानी है हर उस शख्स के लिए जो आख़ेरत के अज़ाब का खौफ़ करे – वो एक दिन होगा, जिस में सब लोग जमा होंगें और फिर जो कुछ भी उस रोज़ होगा सब की आँखों के सामने होगा – 104 – हम उस के लाने में कुछ बहोत ज़्यादा देर नहीं कर रहे हैं, बस एक गिनी चुनी मुद्दत उस के लिए मुक़र्रर है – 105 – जब वो आयेगा तो किसी को बात करने की मजाल न होगी, कोई अल्लाह की इजाज़त के बिना बात न करसके गा – फिर कुछ लोग उस दिन बद बख्त होंगे और कुछ नेक बख्त – 106 – जो बद बख्त होंगे वो दोज़ख में जायेंगे, वहाँ वो हांपेगे और फुंकार मारेंगे – 107 – और इसी हालत में वो हमेशा रहेंगे, जब तक कि ज़मीन और आसमान क़ायम हैं मगर जो तुम्हारा रब्ब चाहे, बेशक तुमारा रब्ब पूरा इख्तियार रखता है – 108 – जो लोग नेक बख्त होंगे वो जन्नत में जायेंगे और वहाँ हमेशा रहेंगे जब तक कि ज़मीन और आसमान क़ायम हैं, इला ये कि तुम्हारा रब्ब कुछ और चाहे- ऐसी बख्शीश उन को मिलेगी जिस का सिलसिला कभी नहीं टूटे गा – 109 – पस ऐ नबी तुम उन माबूदों की तरफ़ से किसी शक में न रहो जिन की ये लोग इबादत कर रहे हैं ये तो उसी तरह की इबादत किये जा रहे हैं जिस तरह पहले इन के बाप दादा करते थे और हम उन का हिस्सा उन्हें भरपूर देंगे और इस में कोई काट कसर न होगी – तशरीह –

1. (आयत नंबर 96 से 99) फ़िरऔन की तरफ़ अल्लाह ने हज़रत मूसा को भेजा ताकि वो सही रास्ते पर आजाये लेकिन उस ने इन दलीलों को नहीं माना इस के अलावा उस के जितने साथी थे उन्हों ने भी अपने मालिक की इताअत नहीं छोड़ी – क़यामत के दिन ये सब फ़िरऔन की पेशवाई में जहन्नुम की तरफ़ जायेंगे और वो ख़ुद दुगना अज़ाब बर्दाश्त करेगा –

2. अल्लाह ने फ़रमाया है कि बस्तियों में नबियों को भेजने के बावजूद लोगों ने उन की बात नहीं मानी और फिर उन बस्तियों पर अल्लाह का अज़ाब आया – अल्लाह ने फ़रमाया है कि कुछ बस्तियां अभी भी मौजूद हैं और कुछ हलाक हो चुकी हैं, अल्लाह ने ये भी फ़रमाया है कि हमारी पकड़ बड़ी सख्त होती है और जब होती है तो हम मोहल्लत नहीं देते –

3. अल्लाह ने क़यामत के बारे में जो वादा किया है वो बिलकुल सच्चा है, अल्लाह ने फ़रमाया है कि उस दिन तमाम लोग जमा किये जायेंगे, एक भी बाक़ी न रहे गा और वो बड़ा भारी दिन होगा – तमाम फ़रिश्ते, तमाम रसूल और पूरी मखलूक़ हाज़िर होगी, हाकिमे हक़ीक़ी इन्साफ़ करेगा, क़यामत के क़ायम होने में देर की वजह ये है कि रब्ब इस के वाक़े होने की मुद्दत तै करचुका है और एक दिन वो अचानक आएगी और जिस दिन वो आएगी, तो कोई न होगा जो अल्लाह की इजाज़त के बगैर अपना लब खोल सके, मगर रहमान जिसे इजाज़त दे दे, तमाम आवाजें रहमान के सामने पस्त होंगी -

4. मुशरेकीन जिन की इबादत कर रहे हैं इसलिए कि उनके बाप दादा इसी तरह अपने बनाए हुए माबूदों की इबादत करते थे – अल्लाह ने फ़रमाया है कि अगर उनकी नेकियाँ होंगी तो उनका भरपूर बदला दुनिया में ही मिल जाएगा और उसमे में कोई काट कसर न होगी – लेकिन आख़ेरत में उनके लिये अज़ाब ही अज़ाब होगा -

आयत नंबर 110 से 123 तक

وَلَقَدۡ اٰتَيۡنَا مُوۡسَى الۡكِتٰبَ فَاخۡتُلِفَ فِيۡهِ​ ؕ وَ لَوۡلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتۡ مِنۡ رَّبِّكَ لَـقُضِىَ بَيۡنَهُمۡ​ ؕ وَاِنَّهُمۡ لَفِىۡ شَكٍّ مِّنۡهُ مُرِيۡبٍ ﴿11:110﴾ وَاِنَّ كُلًّا لَّمَّا لَيُوَفِّيَنَّهُمۡ رَبُّكَ اَعۡمَالَهُمۡ​ ؕ اِنَّهٗ بِمَا يَعۡمَلُوۡنَ خَبِيۡرٌ ﴿11:111﴾ فَاسۡتَقِمۡ كَمَاۤ اُمِرۡتَ وَمَنۡ تَابَ مَعَكَ وَلَا تَطۡغَوۡا​ ؕ اِنَّهٗ بِمَا تَعۡمَلُوۡنَ بَصِيۡرٌ ﴿11:112﴾ وَلَا تَرۡكَنُوۡۤا اِلَى الَّذِيۡنَ ظَلَمُوۡا فَتَمَسَّكُمُ النَّارُۙ وَمَا لَـكُمۡ مِّنۡ دُوۡنِ اللّٰهِ مِنۡ اَوۡلِيَآءَ ثُمَّ لَا تُنۡصَرُوۡنَ ﴿11:113﴾ وَاَقِمِ الصَّلٰوةَ طَرَفَىِ النَّهَارِ وَزُلَـفًا مِّنَ الَّيۡلِ​ ؕ اِنَّ الۡحَسَنٰتِ يُذۡهِبۡنَ السَّيِّاٰتِ ​ؕ ذٰ لِكَ ذِكۡرٰى لِلذّٰكِرِيۡنَ ​ۚ ﴿11:114﴾ وَاصۡبِرۡ فَاِنَّ اللّٰهَ لَا يُضِيۡعُ اَجۡرَ الۡمُحۡسِنِيۡنَ ﴿11:115﴾ فَلَوۡ لَا كَانَ مِنَ الۡقُرُوۡنِ مِنۡ قَبۡلِكُمۡ اُولُوۡا بَقِيَّةٍ يَّـنۡهَوۡنَ عَنِ الۡفَسَادِ فِى الۡاَرۡضِ اِلَّا قَلِيۡلًا مِّمَّنۡ اَنۡجَيۡنَا مِنۡهُمۡ​ ۚ وَاتَّبَعَ الَّذِيۡنَ ظَلَمُوۡا مَاۤ اُتۡرِفُوۡا فِيۡهِ وَكَانُوۡا مُجۡرِمِيۡنَ ﴿11:116﴾ وَمَا كَانَ رَبُّكَ لِيُهۡلِكَ الۡقُرٰى بِظُلۡمٍ وَّاَهۡلُهَا مُصۡلِحُوۡنَ ﴿11:117﴾ وَلَوۡ شَآءَ رَبُّكَ لَجَـعَلَ النَّاسَ اُمَّةً وَّاحِدَةً​ وَّلَا يَزَالُوۡنَ مُخۡتَلِفِيۡنَۙ ﴿11:118﴾ اِلَّا مَنۡ رَّحِمَ رَبُّكَ​ ؕ وَلِذٰلِكَ خَلَقَهُمۡ​ ؕ وَتَمَّتۡ كَلِمَةُ رَبِّكَ لَاَمۡلَـئَنَّ جَهَـنَّمَ مِنَ الۡجِنَّةِ وَالنَّاسِ اَجۡمَعِيۡنَ ﴿11:119﴾ وَكُلًّا نَّقُصُّ عَلَيۡكَ مِنۡ اَنۡۢبَآءِ الرُّسُلِ مَا نُثَبِّتُ بِهٖ فُؤَادَكَ​ ۚ وَجَآءَكَ فِىۡ هٰذِهِ الۡحَـقُّ وَمَوۡعِظَةٌ وَّذِكۡرٰى لِلۡمُؤۡمِنِيۡنَ ﴿11:120﴾ وَقُلْ لِّـلَّذِيۡنَ لَا يُؤۡمِنُوۡنَ اعۡمَلُوۡا عَلٰى مَكَانَتِكُمۡؕ اِنَّا عٰمِلُوۡنَۙ ﴿11:121﴾ وَانْـتَظِرُوۡا​ ۚ اِنَّا مُنۡتَظِرُوۡنَ ﴿11:122﴾ وَلِلّٰهِ غَيۡبُ السَّمٰوٰتِ وَالۡاَرۡضِ وَاِلَيۡهِ يُرۡجَعُ الۡاَمۡرُ كُلُّهٗ فَاعۡبُدۡهُ وَتَوَكَّلۡ عَلَيۡهِ​ؕ وَمَا رَبُّكَ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعۡمَلُوۡنَ ﴿11:123﴾

तर्जुमा :

110 – हम इस से पहले मूसा (अह्स) को भी किताब दे चुके हैं और इस के बारे में भी इख्तेलाफ़ किया गया था, अगर आपके रब्ब की तरफ़ से एक फ़रमान जारी न किया होता तो उनका फ़ैसला कभी का कर दिया गया होता – 111 – और जितने लोग हैं उनको आपका रब्ब उनके आमाल का पूरा पूरा बदला दे कर रहे गा, यक़ीनन वो उन की सब हरकतों से बा ख़बर है – 112 – पस ऐ नबी, आप और आप के साथी साबित क़दम रहें जैसा कि आप को हुक्म दिया गया है और हद से नुकलने की कोई हिम्मत न करे, जो कुछ आप कर रहे हैं उस पर रब्ब निगाह रखता है – 113 – उन जालिमों की तरफ़ ज़रा न झुकना वरना जहन्नुम की आग तुम्हे झुलस डाले गी और तुम्हें कोई ऐसा वली या सरपरस्त न मिले गा जो अल्लाह से तुम्हे बचा सके और कहीं से कोई मदद न पौहंच सके गी – 114 – और नमाज़ क़ायम करो दिन के दोनों सिरों पर और कुछ रात गुज़रने पर, दर हक़ीक़त नेकियाँ बुराइयों को दूर के देती हैं, ये बात उन लोगों को याद रखने की है जो अल्लाह को याद रखने वाले हैं – 115 – और सबर करो, अल्लाह नेकी करने वालों का अजर कभी ज़ाए नहीं करता 116 – उन कौमों में जो तुम से पहले गुज़र चुकी कुछ समझदार लोगों ने फ़साद फैलाने वालों को मना कियूं नहीं किया ? लेकिन बहोत कम लोगों ने मना किया तो हम ने उन को बचा लिया, मगर बड़ी तेदाद के ज़ालिम लोग अपनी ऐश परस्ती बचाने के लिए मुजरिमों के साथी बन गए – 117 – आप का रब्ब ऐसा नहीं है कि बस्तियों को ना हक तबाह करदे जब के वहां के लोग इस्लाह में लगे हों – 118 – अगर आपका रब्ब चाहता तो तमाम इंसानों का एक गुरो बना सकता था मगर यहाँ लोगों को अलग अलग रास्तों पर चलने की छूट दे रखी है – 119 – जो भी हक़ बात में इख्तेलाफ़ करने से बच गया तो उस ने आप के रब्ब की रहमत हासिल करली और इसी के लिए तो उस ने उन्हें पैदा किया था, और आपके रब्ब की बात पूरी हो कर रहे गी कि मैं जीनों और इंसानों से जहन्नुम को भरूंगा – 120 – (ऐ नबी) ये पहले के पैग़म्बरों के क़िस्से और वाक़ेयात आप को सुनाते हैं, ताकि उन के हालात से आप के दिल को मज़बूत कर दें, इन के ज़रिये आप के पास हक और नसीहत की बातें भेज दी गईं ताकि ईमान वालों के लिए नसीहत और समझ नसीब हो – 121 – जो लोग ईमान नहीं लाते तो उन से कह दो कि तुम अपने तरीक़े से काम करते रहो और हम अपने तरीक़े से किये जायेंगे – 122 – अंजाम का तुम भी इंतज़ार करो और हम भी इंतज़ार करेंगे – 123 – आसमानों और ज़मीन में जो कुछ छुपा है वो सब अल्लाह के क़ब्ज़े में है और सारा मामला उसी की तरफ़ रुजू किया जाता है, पस ऐ नबी, तुम उसी की बंदगी करो और उसी पर भरोसा रखो, जो कुछ तुम लोग कर रहे तुम्हारा रब्ब उस से बे ख़बर नहीं है – तशरीह :

1. पहले हज़रत मूसा को तौरैत दी गई थी तब भी लोग उस किताब के बारे में मुख्तलिफ़ राय दिया करते थे, ये कोई नई बात नहीं थी – फिर जब क़ुरान का नुजूल शरू हुआ तो क़ुरान के बारे में भी अलग अलग लोग मुख्तलिफ़ तरीक़े से गुफ्तुगू करते रहे – आज के दौर में कई काफ़िर ऐसे हैं जो क़ुरान की आयेतों पर नुक्ता चीनी करते हैं और ऐसे लोग कभी भी ईमान लाने वाले नहीं हैं –

2. दिन के सिरों पर से मुराद सुबह और मग़रिब यानि इन औकात पर इबादत करने की बात कही गई है – और कुछ रात गुज़रने पर से मुराद है इशा का वक़्त, इस से मालूम हुआ कि मे’राज मराज के वाकेये से पहले इन औकात पर इबादत का हुक्म दिया गया था, जब मे’राज का वाक़ेया पेश आया तो फिर पांच नमाजें फ़र्ज़ हो गईं -